उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी हुए पुरस्कृत

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सागर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ताराचंद जैन और लोकतंत्र सेनानी एडवोकेट कृष्ण वीर सिंह ठाकुर को शॉल, श्रीफल और पुष्पहार से सम्मानित किया। शासकीय उ.मा.वि., उत्कृष्ट विद्यालय, सीएम राइज उ.मा.वि. सागर, सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल एवं लिटिल स्टार मेमोरियल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं गईं। खेल युवा कल्याण विभाग के खिलाड़ियों द्वारा मलखंभ का अदभुत प्रदर्शन किया गया। जेएनपीए, जिला पुलिस बल, पुलिस प्रशिक्षण बल मकरोनिया, होम गार्ड सागर, जिला पुलिस बल महिला सागर, 11 एमपी बटालियन एनसीसी बालक, 7 एमपी बटालियन बालिका, शौर्य दल सागर एवं पुलिस बैंड प्लाटून द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट किया गया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने उत्कष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों- कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं एवं मार्च पास्ट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों समूह को पुरस्कृत किया।   recent visitors 72

दक्षिण कोरिया का दल इंदौर में स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह में हुआ शामिल

प्रदेश में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया मंत्रि-परिषद सदस्यों ने जिला मुख्यालयों पर ध्वजारोहण किया दक्षिण कोरिया का दल इंदौर में स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह में हुआ शामिल भोपाल प्रदेश में 78वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालयों सहित जनपद और ग्राम पंचायत स्तर भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी हुई। जिला मुख्यालयों पर भव्य परेड भी आयोजित हुई। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री विजयवर्गीय ने इंदौर में किया ध्वजारोहण नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में जिला मुख्यालय स्थित सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान में ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मध्यप्रदेश के भ्रमण पर आये साउथ कोरिया के दल ने इंदौर के स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह को देखा। उल्लेखनीय है कि दक्षिण कोरिया और भारत की ज्वाइंट वेंचर कंपनी मरकबा ईसीडीएस का प्रतिनिधि मंडल मध्यप्रदेश में विभिन्न सेक्टर्स में निवेश के संबंध में प्रदेश के प्रवास पर है। मरकबा ईसीडीएस कंपनी द्वारा प्रथम चरण में लगभग 2 हजार करोड़ का निवेश अनुमानित है, जिसमें 25 हजार से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस प्रतिनिधि मंडल में सर्वजोओंग जोंग चेओल, खवांग ओन रेह्यू, जूनव्ही जो, गेल खांग, जुनसंग ली और वोसिओक चंग और राजेश भारद्वाज शामिल हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री पटेल ने रीवा में ध्वजारोहण पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रीवा में ध्वजारोहण किया। मंत्री पटेल ने एसएएफ पुलिस परेड की सलामी भी ली। समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मंत्री पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों वीर शहीदों के परिजनों तथा लोकतंत्र के प्रहरियों का पुष्पगुच्छ, शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत तथा शासन की विकास योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले गीतों और नृत्यों के साथ मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राजस्व मंत्री वर्मा ने सिवनी में ध्वजारोहण किया। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर सिवनी में आयोजित समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। वर्मा ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किये। परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने कटनी में ध्वजारोहण किया परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कटनी में ध्वजारोहण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रोचक प्रस्तुति दी।   recent visitors 75

इंदौर में विगत वित्तीय वर्ष की अपेक्षा 8.86 प्रतिशत अधिक संपत्तियां बिकी, जिले को 3077 करोड़ का लक्ष्य

इंदौर प्रदेश में संपत्तियों की खरीदी-बिक्री से सर्वाधिक राजस्व इंदौर से प्राप्त होता है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के पहले 4 माह अप्रैल से जुलाई तक इंदौर में विगत वित्तीय वर्ष की अपेक्षा 8.86 प्रतिशत अधिक संपत्तियां बिकी है। 31 जुलाई तक जिले में 57498 दस्तावेज पंजीकृत किए गए और 724.73 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। अगस्त माह में 12 तारीख तक 6124 दस्तावेज और 12.92 करोड़ राजस्व प्राप्त हो चुका है। इंदौर जिले में संपत्तियों की खरीदी-बिक्री की उंची छलांग लगातार जारी है। इस वित्तीय वर्ष के 4 माह में जिले में 57498 दस्तावेज पंजीकृत हुए है, जो विगत वर्ष से 8.86 प्रतिशत अधिक है। विगत वर्ष इस दौरान 52816 दस्तावेज पंजीकृत हुए थे। इस बार 4682 दस्तावेज अधिक पंजीकृत हो चुके है। राजस्व भी विगत वर्ष की अपेक्षा इस वित्तीय वर्ष में 64.37 करोड़ अधिक राजस्व मिला है। इस वित्तीय वर्ष में 724.73 करोड़ और विगत वित्तीय वर्ष में 660.37 करोड़ राजस्व आया था। वरिष्ठ पंजीयक दीपक शर्मा का कहना है कि जिले में लगातार संपत्तियों के दस्तावेज पंजीकृत हो रहे है। शहर के बाहरी क्षेत्रों में अधिक दस्तावेज पंजीकृत हो रहे है। जिले को 3077 करोड़ का लक्ष्य पंजीयन विभाग ने इंदौर जिले को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3077 करोड़ का राजस्व लक्ष्य दिया है। वार्षिक लक्ष्य का 23 प्रतिशत राजस्व इंदौर जिले ने अर्जित कर लिया है। इस बार गाइडलाइन दरों में बढ़ोतरी के बाद भी बड़ी संख्या में दस्तावेज पंजीकृत हो रहे है।जिले में 5100 से अधिक लोकेशन पर दस्तावेज पंजीकृत हो रहे है। जुलाई में 202 करोड राजस्व इंदौर जिले में जुलाई माह में 16457 संपत्तियों के दस्तावेज पंजीयन कार्यालय में पंजीकृत हुए है, जबकि विगत वित्तीय वर्ष के जुलाई माह में 14287 दस्तावेज पंजीकृत हुए थे।इस माह 2170 संपत्तियां अधिक बिकी। बात राजस्व की करें तो इसमें भी विगत वित्तीय वर्ष जुलाई माह की अपेक्षा 36.24 करोड़ रुपये अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है।जुलाई माह में इस बार 202.81 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ। recent visitors 94

स्वतंत्रता दिवस के समारोह के कुछ स्कूली बच्चों के द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए, भाजपा नेताओं ने कार्रवाई की मांग

विदिशा जिले के लटेरी तहसील मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के समारोह के कुछ स्कूली बच्चों के द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए। इसका वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने नगर निरीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही पुलिस ने इस मामले में एक छात्र के हिरासत में भी लिया है। कार्यक्रम में बनी विवाद की स्थिति भाजपा नेता संजय भंडारी ने बताया गुरुवार को जनपद परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के समापन पर कुछ छात्र भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे, इसी दौरान एक धर्म विशेष के लोगों और छात्रों ने आपत्तिजनक नारे लगा दिए, जिसके चलते कार्यक्रम स्थल पर ही विवाद की स्थिति बन गई। नारे लगाने वाले छात्र को हिरासत में लिया जिस पर पुलिस ने मौके से ही एक छात्र को पकड़ लिया, बाकी लोग भाग गए। भाजपा ने पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन देकर नारे लगाने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की है। recent visitors 94

रक्षाबंधन त्यौहार मानाने के लिए निकले थे परिवार में परसरा मातम, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला भाई-बहन को, हुई मौत 

सागर बहेरिया थाना क्षेत्र के बंडा रोड पर बाइक सवार भाई-बहन को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपित ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दोनों शवों को शिनाख्ती के बाद पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। कर्रापुर चौकी प्रभारी भूपेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि शाम करीब 5 बजे बंडा से बाइक क्रमांक एमपी 34 ZC-6142 से ग्राम खमरिया थाना नोहटा जिला दमोह निवासी 27 वर्षीय रोहित लोधी और 22 वर्षीय उसकी चचेरी बहन टीना लोधी रक्षाबंधन पर अपने गांव खमरिया जा रहे थे, तभी सागर कानपुर हाईवे पर कुटीर के पास सामने से आ रहे माल से लदे एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।   घटनास्थल पर हो गई दोनों की मौत बाइक में सवार रोहित और टीना ट्रक के नीचे आ गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक का पहिया दोनों के ऊपर से निकल गया, जिससे युवक युवती का शव बुरी तरह से कुचल गया। टक्कर के बाद आरोपित चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। दोनों शवों को घटनास्थल से उठाकर जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है। शिनाख्त के बाद मृतकों के स्वजन को सूचना दे दी गई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। recent visitors 106

एलन मस्क और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों माइकल जैक्सन की स्टाइल में डांस किया

वाशिंगटन एलन मस्क अपने बयानों और काम करने की स्टाइल की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। अब मस्क एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं, जो उन्होंने अपने ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में एलन मस्क और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों माइकल जैक्सन की स्टाइल में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल यह एक एआई जनरेटेड वीडियो है, जिसमें मस्क और ट्रंप दोनों ही सूट बूट पहने आइकॉनिक बी जीज के हिट सॉन्ग "स्टेइंग अलाइव" पर शानदार डांस मूव करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पर मक्स के फैन्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वीडियो पोस्ट होते ही सुर्खियों में आ गया। खबर लिखते समय तक इस वीडियो को 73.4 मिलियन यानी 7 करोड़ 43 लाख व्यूज मिल चुके थे। मस्क के फैन्स और फॉलोअर्स भी वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कोलिन रग्ग नाम के एक अन्य यूजर ने कमेंट किया की, “एलन ने अपना और ट्रम्प के डांस का एक फेक वीडियो शेयर किया: यहां बताया गया है कि कैसे मस्क एक्स पर लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।”बता दें कि, एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने अपने लेटेस्ट AI मॉडल, Grok-2 और Grok-2 Mini को बीटा रिलीज में पेश किया है। गैजेट्स 360 के अनुसार, ये मॉडल कंपनी के पहले के AI वर्जन, ग्रोक-1.5 की तुलना में बड़े सुधार के साथ आते हैं, जिसमें कन्वर्सेशनल AI, कोडिंग और कॉम्प्लेक्स रीजनिंग एबिलिटी में एडवांसमेंट शामिल है। मॉडल अब एक्स प्रीमियम और एक्स प्रीमियम प्लस यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं, जो ऐप के लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करके नए फीचर्स तक पहुंच सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ग्रोक-2 को अत्याधुनिक एआई मॉडल के रूप में प्रमोट किया जा रहा है, जो यूजर्स को एडवांस्ड लैंग्वेज प्रोसेसिंग एबिलिटी प्रदान करता है। दूसरी ओर, ग्रोक-2 मिनी, फुल मॉडल का एक सुव्यवस्थित और एफिशियंट वर्जन प्रदान करता है। छोटा मॉडल तेज और अधिक सटीक प्रतिक्रिया देने के लिए ऑप्टिमाइज्ड है, जो इसे उन यूजर्स के लिए एकदम सही बनाता है जिन्हें तेज और भरोसेमंद उत्तरों की आवश्यकता होती है। recent visitors 180

कोलकाता की पीड़िता का नाम उजागर कर बुरे फंसे ध्रुव राठी, फिलहाल एक गलती की वजह से निशाने पर

नई दिल्ली लोकसभा चुनाव के दौरान सुर्खियां बटोरने वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी फिलहाल एक गलती की वजह से निशाने पर हैं। उन्होंने कोलकाता में रेप और मर्डर का शिकार हुई डॉक्टर की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर कर दी। इसके बाद से ध्रुव राठी आलोचना के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने भले ही अब अपनी एक्स पोस्ट को डिलीट कर दिया है, लेकिन लोगों का गुस्सा थमा नहीं है। ध्रुव राठी ने एक पोस्ट लिखा था। इसमें उन्होंने कहा था, 'पश्चिम बंगाल में रेप और मर्डर का केस दिल तोड़ने वाला है। इसने डॉक्टरों के लिए कामकाज की अमानवीय स्थितियों को भी उजागर किया है। पश्चिम बंगाल में उनकी सुरक्षा नहीं है और उन्हें बेहद कठिन हालातों में काम करना पड़ रहा है।' इसके आगे उन्होंने लिखा कि उम्मीद है कि सीबीआई इस मामले में तेजी से जांच करेगी और न्याय दिलाएगी। इसके साथ ही ध्रुव राठी ने हैशटैग निर्भया 2 लिखा था। इस पर लोगों ने आपत्ति जताई और पीड़िता को 'निर्भया 2' कहकर संबोधित करने को असंवेदनशील बताया। इस पर ध्रुव राठी ने गलती मानी और पोस्ट को ही डिलीट कर दिया। ध्रुव राठी ने यह भी बताया कि क्यों वह यह ट्वीट डिलीट कर रहे हैं। राठी ने कहा कि कुछ लोगों ने कहा था कि पीड़िता को निर्भया 2 कहना असंवेदनशील है। मुझे यह बात सही लगी। हालांकि विवाद थमा नहीं क्योंकि ध्रुव राठी ने जो नया पोस्ट लिखा, उससे लोग और भड़क गए। इस बार ध्रुव राठी ने हैशटैग के साथ पीड़िता का नाम ही लिख डाला। इस पर वह बुरी तरह घिरे और लोग उनके खिलाफ ऐक्शन की मांग कर रहे हैं। वकील प्रशांत उमराव ने तो ट्वीट किया, 'रेप पीड़िता की जब मौत हो गई है, तब भी उसका नाम उजागर नहीं होना चाहिए। ऐसा फैसला सुप्रीम कोर्ट ने ही दिया था।' कई लोगों ने यह सवाल भी दागा कि इससे बढ़िया तो जो पहले लिखा था, वही सही था। बता दें कि कोलकाता कांड में आरोपी संजय रॉय को अरेस्ट कर लिया गया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर के मां और बाप ने गैंगरेप की आशंका जताई है। recent visitors 134