कंगना ने राहुल पर हमला किया, अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी

मंडी हिमाचल प्रदेश की मंडी से सांसद कंगना रनौत ने अडानी समूह और सेबी चीफ पर लगाए हिंडनबर्ग के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है। कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता विपक्ष को सबसे खतरनाक, कड़वा, जहरीला और विनाशक व्यक्ति कह डाला। कुछ महीने पहले ही बॉलिवुड से राजनीति में आईं कंगना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं। कंगना की यह टिप्पणी राहुल गांधी की ओर से सरकार पर किए गए ताजे हमले के जवाब में आई है। कंगना रनौत ने सोमवार सुबह एक्स पर लिखा, 'राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं, वह कड़वे हैं, जहरीले और विनाशक हैं। उनका अजेंडा है कि यदि वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं तो वह इस देश को तबाह कर सकते हैं। हमारे शेयर बाजार को टारगेट करने वाली हिंडनबर्ग की रिपोर्ट बेकार साबित हुई, जिसका राहुल गांधी ने कल रात समर्थन किया।' भाजपा सांसद ने आगे कहा, 'वह (राहुल) देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं। मिस्टर गांधी जिंदगीभर विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहिए और जिस तरह से आप पीड़ित हैं उसी तरह इस देश के लोगों के गौरव, विकास और राष्ट्रवाद से दुखी रहें। वे आपको कभी नेता नहीं बनाएंगे। आप कलंक हैं।' कंगना ने पोस्ट के साथ हिंडनबर्ग और सेबी हैशटैग का इस्तेमाल किया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग के दावों को लेकर मोदी सरकार पर जोरदार प्रहार किया। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'छोटे खुदरा निवेशकों की संपत्ति की सुरक्षा का दायित्व निभाने वाले सेबी की शुचिता, इसकी अध्यक्ष के खिलाफ लगे आरोपों से गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। देश भर के ईमानदार निवेशकों के मन में सरकार के लिए कई सवाल हैं: सेबी की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया? अगर निवेशकों की गाढ़ी कमाई डूब जाती है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सेबी अध्यक्ष या गौतम अडाणी?' गांधी ने सवाल किया कि सामने आए नए और 'बेहद गंभीर' आरोपों के मद्देनजर क्या उच्चतम न्यायालय इस मामले की फिर से स्वतः संज्ञान लेकर जांच करेगा। उन्होंने कहा, 'अब यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) जांच से इतना क्यों डरते हैं और इससे क्या खुलासा हो सकता है।' कांग्रेस नेता ने इस मुद्दे पर अपना एक वीडियो बयान भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में यह उनका कर्तव्य है कि वह लोगों के ध्यान में लाएं कि भारतीय शेयर बाजार में 'काफी जोखिम' है, क्योंकि बाजार को नियंत्रित करने वाली संस्था 'समझौता' कर चुकी है। गांधी ने वीडियो में कहा, 'कल्पना कीजिए कि आप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच देख रहे हैं और मैच देखने वाला और खेलने वाला हर व्यक्ति जानता है कि अंपायर ने समझौता कर लिया है। क्या मैच निष्पक्ष होगा, नतीजा क्या होगा। मैच में भाग लेने वाले व्यक्ति के रूप में आपको कैसा लगेगा?' कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में बिल्कुल यही हो रहा है। recent visitors 100

सतना में आ गया मगरमच्छ, वृद्ध महिला को ऐसे जकड़ा जबड़ों में, नहीं बची…

मैहर.  मध्य प्रदेश के मैहर जिले से दिल दहला देने वाली खबर है. यहां मगरमच्छ ने बुजुर्ग महिला को शिकार बनाया है. यह घटना उस वक्त हुई जब महिला प्राकृतिक काम से घर से बाहर निकली थी. महिला की उम्र 75 साल बताई जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. गांववाले इकट्ठे होकर मगरमच्छ पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है. दूसरी ओर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. उसने शव जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने प्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है. घटना मैहर के झिन्ना गांव में घटी. पुलिस ने बताया कि गांववालों ने घटना की जब सूचना दी तो टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की. महिला के शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. महिला के शरीर पर चोट के काफी निशान थे. पुलिस की टीम ने पड़ोसियों के बयान लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया. महिला की पहचान 75 साल की रामवती कोरी के रूप में हुई है. गांववालों ने सुनाई ये कहनी गांववालों ने पुलिस को बताया, ‘रामदुलारे की पत्नी रामवती प्राकृतिक काम करने घर से बाहर निकली थी. वह जहां गई, वहां एक छोटा तालाब बना हुआ है. यहां मौजूद मगरमच्छ ने उसे दबोच लिया. उसके दबाचते ही महिला की चीखें सुनाई देने लगीं. वह उन्हें जबड़े में दबाए खींच रहा था. महिला की चीखें सुन हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि मगरमच्छ ने उन्हें बुरी तरह घायल दिया है. हमने आवाजें करने लगे. इसके बाद हमें देखकर मगरमच्छ वापस चला गया. हमने रामवती को पास जाकर देखा तो वह मर चुकी थी. recent visitors 67

डॉ. मोहन यादव सरकार ने किया बड़ा फैसला, युवाओं को देने जा रही बड़ी सौगात, बदलेंगे तीनों निगमों का स्वरूप

भोपाल  मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार एक बड़ा फैसला लेने जा रही है। इसके तहत प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग के युवाओं को बहुत सुविधाएं मिलेगी। अब उनको स्वरोजगार के लिए पूंजी की व्यवस्था कराने वाले वित्त विकास निगमों का स्वरूप बदला जाएगा। तीन अलग-अलग निगमों को एक किया जाएगा। दरअसल, सरकार का मानना है कि तीनों निगमों का काम एक ही है। तीनों बैंकों को अभ्यर्थियों के आवेदन आगे बढ़ाते करते हैं और ग्रांट देते हैं। पिछले दिनों मुख्य सचिव वीरा राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संबंध में कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया है। अब अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की जा रही है। एस एसटी को मिलेगा रोजगार प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी आर्थिक तौर पर मदद करने के लिए सरकार ने आर्थिक कल्याण योजना लागू की हैं। स्वरोजगार के लिए दे रही 50 लाख का लोन सरकार की इस स्वरोजगार योजना में 50 लाख रुपये तक लोन दिलाया जाता है। इस राशि पर लगने वाले ब्याज का आधे से अधिक भार सरकार अनुदान के रूप में उठाती है। तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस व्यवस्था को और अच्छा बनाने के लिए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना लागू की थी। आपको बता दें कि अनुसूचित जाति-जनजाति वित्त विकास निगम द्वारा दो प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान दिया जाता है। आसानी से मिल पाएगा लोन पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार से कम ब्याज दर पर लंबी अवधि के लिए राशि मिल जाती है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजना के माध्यम से वैसे ही राशि दिलाई जा रही है। अगर बदलाव किया जाता है तो अलग-अलग के स्थान पर एक व्यवस्था होने से अधिक लाभ दिलाया जा सकता है। इससे स्थापना व्यय भी घटेगा और निगरानी करना भी आसान होगा। आपको बता दें कि डॉ मोहन यादव सरकार ने बजट में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने की घोषणा की है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। मुख्यमंत्री खुद इस केंद्रीकृत व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू करने के पक्ष में हैं। recent visitors 91

भोपाल में 17 साल की नाबालिग के साथ युवक ने कई दिनों तक हैवानियत की घटना को अंजाम दिया

भोपाल  मध्य प्रदेश के भोपाल शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने 17 साल की नाबालिग के साथ पहले कई दिनों तक हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने नाबालिग का पहले किडनैप किया, फिर कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग को उसने करीब 20 दिनों तक अत्याचार का शिकार बनाया। वह उसे इस दौरान दूसरे राज्य भी ले गया। आरोपी का नाम नीरज बताया जा रहा है। वह 17 साल की नाबालिग के साथ मारपीट भी करता था। पीड़िता को धमकी देता था कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो अच्छा नहीं होगा। पीड़िता किसी तरह भागने में सफल रही और घर लौट आई। फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने मामले में कई खुलासे किए हैं। पुलिस का कहना पुलिस ने बताया कि घटना 19 जुलाई से 10 अगस्त के बीच हुई। पीड़िता ने 10वीं पास की है। आरोपी नीरज भोपाल में उसे एक कमरे में ले गया और रात भर वहीं रखा। अगले दिन वह उसे बिहार ले गया। उसने नाबालिग को अलग-अलग शहरों में रखा। वहां भी उसके साथ बुरा व्यवहार हुआ। हबीबगंज पुलिस ने बताया कि शनिवार को मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पीड़िता को धमकी देता था कि अगर वह उसके साथ आने से इनकार करती है तो वह उसके परिवार को मार देगा। एक दिन जब आरोपी सो रहा था तब मौका पाकर पीड़िता भागने में कामयाब रही। जैसे तैसे वह घर पहुंच गई। इसके बाद उसने मामला दर्ज करवाया। आरोपी अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। recent visitors 69

मप्र में आफत की बरसात पार्वती नदी में उफान एक बार फ‍िर श्योपुर- काेटा मार्ग बंद हो गया

श्योपुर  जिले में पिछले 20 घंटे से झमाझम बारिश की वजह से चोरों तरफ पानी-पानी हाे गया । अब बारिश किसानों व आम लोगों के लिए आफत की बारिश बनती जा रही है। बारिश की वजह से सीप नदी उफान पर आ गई है। बंजारा डैम आवरफ्लो हो चल रहा है। पुराना गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पानी में डूब गया। पार्वती नदी उफान पर आने से फिर से श्योपुर- काेटा मार्ग बंद हो गया है। उधर राजस्थान के छाण गांव के पास श्योपुर-माधोपुर हाइवे पर पानी आने की वजह से श्योपुर का सवाई माधोपुर से भी संर्पक कट गया है। विजयपुर के बिचपुरी गांव के घरों में पानी भर गया जिस वजह से ग्रामीणों को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा।     बता दें कि सावन के महीने की शुरूआत से ही अच्छी बारिश हो रही है।     शनिवार की शाम से बारिश शुरू हुई जो रातभर रुक-रुककर होती रही।     रविवार की सुबह 9 बजे से दोपहर एक बजे तक झमाझम बारिश हुई।     इसके बाद भी श्‍योपुर जिले में थम-थम कर बारिश दौर चलता ही रहा।     बारिश की वजह से अनेक किसानों के खेत तालाब की तरह भर गए।     किसानों के अनुसार धान की फसल को गलने का खतरा पैदा हो गया है।     बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। भीषण गर्मी से राहत मिली है।     बारिश से श्‍योपुर शहर की सीप और अमराल नदी उफान पर चल रही है।     सीप नदी में उफान से बंजारा डैम ओवर फ्लो है। पुल के आधे पिलर डूब गए। बिचपुरी गांव में घरों में पानी, लोगों को स्कूल-छात्रावास में किया शिफ्ट झमाझम बारिश के कारण विजयपुर नगर के वार्ड क्रं. 6 डबीपुरा में पानी निकासी नहीं होने से घरों में पानी भर गया। स्थानीय लोगों ने पूर्व भी पानी निकासी इंतजाम कराने के लिए अधिकारियों को अवगत कराया था लेकन किसी ने ध्यान नहीं दिया। उधर विजयपुर क्षेत्र के ही बिचपुरी गांव के घरों में पानी घुस गया है। इस वजह से घर मकान में रखा अनाज और घर गृहस्थी का सामान भीग गया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम वीएस श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और पानी में डूबे घरों से ग्रामीणों को निकलवा कर उन्हें स्कूल और छात्रावास में शिफ्ट कराया। जेसीबी मंगवार पानी निकासी कराई। श्योपुर- कोटा और श्योपुर- सवाईमाधोपुर मार्ग बंद पार्वती नदी में जलस्तर बढ गया है। दोपहर के 12:15 बजे खातौली पुल पर करीब दो फीट पानी आ गया। जिसके चलते कोटा-खातौली मार्ग को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दिया गया है। पार्वती नदी का डेंजर लेबल 199 मीटर है तथा वर्तमान में 193.50 मीटर पानी का लेबल है। उधर श्योपुर- सवाईमाधोपुर हाइवे पर छाण गांव के पास पानी आ जाने से श्योपुर- कोटा मार्ग बंद हो गया। जिस वजह से दोपहर बाद सवाई माधोपुर से भी काई भी वाहन 53.44 मिली मीटर बारिश दर्ज जिले में 11 अगस्त को 53.44 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को श्योपुर में 12.2, बडौदा में 43, कराहल में 9, विजयपुर में 138, वीरपुर में 65 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है। इस वर्ष 01 जून से अभी तक जिले में कुल 807.24 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि तक 486.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। recent visitors 81

बड़वानीः 5th and 8th का परीक्षा परिणाम कम देने पर रोकी 12 शिक्षकों की एक एक वेतन वृद्धि

बड़वानी बड़वानी जिले में कक्षा 5वी और 8वी में पड़ने वाले छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम कम देने वाली संस्थाओं के संस्था प्रमुख शिक्षकों की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए हैं। इस कार्रवाई को लेकर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग शक्तिसिंह चौहान ने बताया कि कक्षा 5वीं एवं 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए बोर्ड पैटर्न आधारित वार्षिक मूल्यांकन किया गया था। इस वार्षिक मूल्यांकन में जिले की 24 शालाओं का परीक्षा परिणाम संतोषजनक न होने के चलते उनके संस्था प्रमुख को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया था। जिसके प्रतिउत्तर उनके द्वारा प्रस्तुत किये गये थे। जिसके बाद उनका परीक्षण किया गया और इनमें से कुल 12 संस्था प्रमुख के द्वारा प्रस्तुत किये गए जवाब संतोषजनक नहीं पाये जाने को लेकर उनके विरूद्ध एक-एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने की कार्रवाई की गई है। इन शाला प्रमुखों की रोकी गई वेतन वृद्धि बड़वानी जिले की जिन सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जिला कलेक्टर के द्वारा दिए गए हैं उनमें, शासकीय प्राथमिक विद्यालय सापड़िया फल्या कुजरवाड़ा के प्राथमिक शिक्षक गौरीशंकर भोसले, शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुशवाहपुरा शाहपुरा के प्राथमिक शिक्षक उमरावसिंह वास्कले, शासकीय प्राथमिक विद्यालय उमरदा के प्राथमिक शिक्षक जितेन्द्र सूर्यवंशी, शासकीय प्राथमिक विद्यालय बैडपुरा जुलवानिया के प्राथमिक शिक्षक मुन्नालाल मण्डलोई, शासकीय प्राथमिक विद्यालय सोम्यापुरा के प्राथमिक शिक्षक संतोष पाटीदार, शासकीय माध्यमिक विद्यालय आवली के माध्यमिक शिक्षक सीताराम खन्ना, शासकीय माध्यमिक विद्यालय फुलज्वारी के प्राथमिक शिक्षक संतोष शितोले, शासकीय माध्यमिक विद्यालय कपाल्याखेड़ा के माध्यमिक शिक्षक कमल कुशवाह, शासकीय माध्यमिक विद्यालय जरवाह के माध्यमिक शिक्षक जगन्नाथ यादव, शासकीय प्राथमिक विद्यालय फुलसिंग फल्या धनोरा के प्राथमिक शिक्षक मनोज कापूरे, शासकीय प्राथमिक विद्यालय सस्त्या फल्या कन्नडगांव के प्राथमिक शिक्षक रामदास मेहता एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय हैदरिया फल्या भुलगांव के प्राथमिक शिक्षक सूपीलाल सोलंकी की एक-एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश जारी किए है। recent visitors 69

बाबा महाकाल सावन के चौथे सोमवार पर की विशेष भस्म आरती, बैलगाड़ी पर सवार होकर करेंगे नगर भ्रमण

उज्जैन  12 अगस्त को सावन का चौथा सोमवार है और प्रातःकाल 2:30 बजे भगवान महाकाल के मंदिर के पट खोले गए. जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए. महाकालेश्वर मंदिर के पट खुलते ही पंडित-पुजारी ने भगवान महाकाल को पंचामृत अभिषेक कर भांग से राजा के रूप में श्रृंगार किया. उसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े के महंत के द्वारा भगवान को भस्मी अर्पित की गई और फिर भगवान महाकाल की भस्म आरती हुई. इस दौरान मध्य प्रदेश शासन के मंत्री रामनिवास रावत भी मौजूद रहे. नगर भ्रमण पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण-भादों माह में निकलने वाली सवारी 12 अगस्त को शाम 4 बजे नगर भ्रमण पर निकलेगी. जिसमें बाबा महाकालेश्वर बैलगाड़ी पर नंदी पर विराजमान होकर श्री उमा-महेश स्वरूप में अपने भक्तों को दर्शन देंगे. पालकी में भगवान श्री महाकालेश्वर श्री चन्द्रमोलीश्वर स्वरूप में विराजित रहेंगे और हाथी पर श्री मन महेश, गरूड रथ पर श्री शिव तांडव प्रतिमा नंदी रथ पर, श्री उमा महेश जी के मुखारविंद विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे. इस दौरान घासी जनजातीय घसिया बाजा नृत्य भजन मंडलियों के साथ अपनी प्रस्तुति देते हुए चलेगें. भस्मारती के बाद बाबा का अलौकिक शृंगार गौरतलब है कि सावन माह में प्रत्येक सोमवार को बाबा के अल सुबह 2:30 बजे पट खोल दिए जाते हैं. इसके बाद पंचामृत और अनेक प्रकार के फलों के रस से बाबा का अभिषेक किया जाता है. अभिषेक के बाद बाबा का श्रृंगार कर भस्म आरती की जाती है. इसी प्रकार आज सावन के चौथे सोमवार को भी पंडे-पुजारियों द्वारा सुबह बाबा का पंचामृत अभिषेक कर भस्म आरती की गई.  भस्मारती के बाद बाबा का मनमोहक विशेष श्रृंगार किया गया. उज्जैन में श्रद्धालुओं का जमावड़ा उज्जैन के एकमात्र महाकाल मंदिर में होने वाली इस भस्म आरती का लाभ लेने देश विदेश से कई श्रद्धालु सावन माह में उज्जैन पहुंचते हैं और बाबा की भस्म आरती का दर्शन पाकर वे खुश दिखाई देते हैं. इसी कड़ी में आज भी दूर-दूर से कई श्रद्धालु महाकाल मंदिर भस्म आरती का लाभ लेने पहुंचे और बाबा के अलौकिक स्वरूप का दर्शन कर वे प्रसन्न दिखाई दिए. भस्म आरती के समय महाकाल मंदिर के गर्भ गृह का नजारा बहुत ही अनुपम दिखा, जिसके दर्शन करने पूरे विश्व से लोग उज्जैन पहुंचे.  मंत्री राम निवास रावत भस्म आरती में हुए शामिल मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत सोमवार प्रात:काल भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल हुए और पूजन-अर्चन किया. इसके पश्चात वह भगवान महाकाल की सवारी में शामिल होंगे. इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी. recent visitors 53