9 लाख लोग परीक्षा देने वाले हैं, ऐसे में…UGC-NET एग्जाम टालने को लेकर सुनवाई से SC का इनकार

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कथित पेपर लीक के आधार पर यूजीसी-नेट 2024 परीक्षा रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, “परीक्षा रद्द हुए करीब दो महीने बीत चुके हैं और अब नए सिरे से परीक्षा अगले कुछ दिनों में आयोजित की जाएगी। इस मामले को देखते हुए, वर्तमान चरण में संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत याचिका पर विचार करने से केवल अनिश्चितता बढ़ेगी और इसका परिणाम घोर अराजकता होगा।” पीठ में जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा भी शामिल थे। पीठ ने कहा कि इसी तरह की राहत की मांग करने वाली एक जनहित याचिका (पीआईएल) को पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। यूजीसी-नेट अभ्यर्थियों के एक समूह ने याचिका में परीक्षा को नए सिरे से आयोजित करने के निर्णय पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। अधिवक्ता रोहित कुमार के माध्यम से दायर याचिका में दावा किया गया है कि सीबीआई जांच के दौरान हाल ही में सामने आए नतीजों को देखते हुए पूरी परीक्षा रद्द करने का फैसला न केवल मनमाना है, बल्कि अन्यायपूर्ण भी है। याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में तर्क दिया, “परीक्षा रद्द होने से उम्मीदवारों को काफी परेशानी, चिंता और संसाधनों की अनावश्यक बर्बादी हुई है। इस फैसले ने अनगिनत छात्रों की अकादमिक और पेशेवर योजनाओं को बाधित किया है, जिससे परीक्षा प्रणाली में उनका विश्वास कम हुआ है।” झूठे सबूतों के आधार पर परीक्षा रद्द करना न्याय की घोर विफलता है। यह भारत के संविधान में निहित निष्पक्षता और समता के मौलिक सिद्धांतों का उल्लंघन है। याचिका में सीबीआई जांच पूरी होने तक परीक्षा पर रोक लगाने की अपील की गई थी और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में तत्काल जांच की मांग की गई। 19 जून को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने देश के विभिन्न शहरों में एक दिन पहले आयोजित हुए यूजीसी-नेट 2024 परीक्षा को निरस्त कर दिया था। परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका थी।     recent visitors 86

मोर करी रेसिपी वीडियो अपलोड करने पर यूट्यूबर गिरफ्तार

हैदराबाद,  ‘‘मोर की सब्जी बनाने की विधि’’ का एक वीडियो यूट्यूब चैनल पर साझा करने के आरोप में तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में एक यूट्यबूर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक वन अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि ‘यूट्यूबर’ ने अपने चैनल पर संभवत: अधिक से अधिक ‘व्यूज’ पाने के लिए ऐसा किया। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा अपने चैनल पर मोर की सब्जी पकाने का वीडियो पोस्ट करने की सूचना मिलने पर वन अधिकारियों की एक टीम तंगल्लापल्ली गांव पहुंची और उस व्यक्ति के घर से सब्जी बरामद की। सब्जी के नमूने को ‘फोरेंसिक’ जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और जांच जारी है। व्यक्ति के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं की मांग पर वीडियो को भी हटा दिया गया है।     recent visitors 105

जयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश, रामगढ़ पचवारा में सर्वाधिक 258 मिलीमीटर वर्षा हुई

जयपुर  राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और स्कूलों में आज छुट्टी की घोषणा की गई है। राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में रिकॉर्ड 118 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। जयपुर में कल दोपहर बाद से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है। कई इलाकों में सोमवार को सुबह लगभग पांच बजे शुरू हुई तेज बारिश रुक रुक कर नौ बजे तक जारी थी। इससे अनेक निचले इलाकों में पानी भर गया। भारी बारिश को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में स्कूलों में सोमवार को अवकाश की घोषणा की गई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते चौबीस घंटे के दौरान जयपुर हवाई अड्डे पर 118 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। राज्य के अनेक जिलों में कई दिन से हो रही बारिश व आगामी कई दिन मानसून सक्रिय रहने की चेतावनी के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उच्चाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में हरसंभव और त्वरित राहत पहुंचाने तथा बचाव-राहत कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपदा प्रबंधन गतिविधियों को अधिक सक्रिय बनाने के लिए निर्देश दिए। राज्य में बारिश जनित हादसों के कारण बीते चौबीस घंटे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा राहत प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार करौली और हिंडौन में भारी बारिश के कारण अनेक जगह जलभराव की स्थिति है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कई भागों में आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कई इलाकों में अगले 3-4 दिन मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। जयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश, रामगढ़ पचवारा में सर्वाधिक 258 मिलीमीटर वर्षा हुई  राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और बीते 24 घंटे में दौसा के रामगढ़ पचवारा में सर्वाधिक 258 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि के दौरान जयपुर में रिकॉर्ड 118 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है और यह दौर अभी जारी है। जयपुर सहित कई जिलों में स्कूलों में आज छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। राजधानी जयपुर में कल दोपहर बाद से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई इलाकों में सोमवार सुबह लगभग पांच बजे शुरू हुआ तेज बारिश का दौर रुक-रुक कर नौ बजे तक जारी रहा जिससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया। भारी बारिश को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से जयपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, करौली और दौसा सहित कई जिलों में सोमवार को स्कूलों की छुट्टी की घोषणा कर दी गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक चौबीस घंटे में जयपुर हवाई अड्डे पर 118 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में दौसा के रामगढ़ पचवारा में 258 मिलीमीटर व करौली के सापोटरा में 207 मिलीमीटर बारिश हुई जो ‘अत्यधिक भारी बारिश’ की श्रेणी में आती है। इसने बताया कि दौसा जिले में लालसोट व राउवास सहित अनेक जगह 132 से 178 मिलीमीटर, जयपुर में 126 मिलीमीटर, सवाई माधोपुर के खंडार व बोनली में कई जगह 117 से 168 मिलीमीटर बारिश हुई जो ‘बहुत भारी बारिश’ की श्रेणी मे आती है। राज्य के अनेक जिलों में कई दिन से हो रही बारिश व आगामी कई दिन मानसून सक्रिय रहने की चेतावनी के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उच्चाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में हरसंभव और त्वरित राहत पहुंचाने तथा बचाव-राहत कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपदा प्रबंधन गतिविधियों को अधिक सक्रिय बनाने के लिए निर्देश दिए। राज्य में बारिश जनित हादसों के कारण बीते चौबीस घंटे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा राहत प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार करौली और हिंडौन में भारी बारिश के कारण अनेक जगह जलभराव की स्थिति है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कई भागों में आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कई इलाकों में अगले 3-4 दिन मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।   recent visitors 112

भूस्खलन प्रभावित वायनाड में तलाशी अभियान फिर शुरू, 150 अभी भी लापता

वायनाड केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं में अपना सब कुछ खो चुके लोगों के सरकारी दस्तावेज उन्हें दोबारा दिलाने के लिए सोमवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में एक विशेष शिविर शुरू किया गया। लापता लोगों की खोज के लिए भी अभियान जारी है। स्थानीय स्वशासन विभाग, जिला प्रशासन और केरल सूचना प्रौद्योगिकी मिशन द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाणपत्र/दस्तावेज दिलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत यहां मेप्पाडी के चुनिंदा स्कूलों में ये शिविर आयोजित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर पोस्ट कर कहा कि भूस्खलन में जीवित बचे लोगों के लिए शिविरों में व्यवस्था की जा रही है ताकि वे अपने खोए हुए दस्तावेज या प्रमाण पत्र हासिल कर सकें। ये लोग या तो शिविरों या अन्य स्थानों पर आश्रय लिये हुए हैं। इस बीच, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), पुलिस, अग्निशमन दल, नागरिक सुरक्षा दल, वन विभाग और बचाव स्वयंसेवकों की 190 सदस्यीय टीम ने आज सुबह आपदा प्रभावित क्षेत्र के पांच इलाकों में तलाशी अभियान फिर से शुरू किया। मुंडक्कई और चूरलमाला क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद लापता लोगों की तलाश का अभियान रविवार को रोक दिया गया था। राज्य सरकार के अनुसार, भूस्खलन में 229 लोगों की जान चली गई, जबकि 130 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए कुल शवों में से 51 की पहचान अभी नहीं हो पाई है।     recent visitors 93

देश की पहली महिला सांसद, जिनकी सुरक्षा में तैनात हैं उनके पति, MP बोलीं- वो मेरी ताकत

 अलवर देश में सबसे कम उम्र की सांसद संजना जाटव एक बार फिर से पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इस बार वो अपने पति के चलते चर्चा में आई हैं. संजना देश की पहली ऐसी सांसद हैं, जिनकी सुरक्षा में और कोई नहीं खुद पति तैनात हैं. अलवर पुलिस ने संजना जाटव के पति पहलवान सिंह को उनकी सुरक्षा में पब्लिक सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) तैनात किया है. ऐसे में पहलवान सिंह अब हमेशा अपनी सांसद पत्नी की सुरक्षा में तैनात रहते हैं.   सबसे कम उम्र की सांसद संजना जाटव अपनी सादगी के चलते हमेशा से पूरे देश में चर्चा में रही हैं. विधानसभा चुनाव हारने के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने वाली संजना जाटव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अलवर पहुंचीं. इस दौरान संजना जाटव ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में पहुंचना और वहां शपथ लेना, उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी ने उनसे अकेले बैठकर बात की. राहुल गांधी के साथ पहली बार नजदीक से उनकी बात हुई. संजना ने कहा कि पहली बार जब वो संसद में शपथ ले रही थी तो थोड़ी नर्वस थीं, लेकिन बाद में संसद में युवा सांसदों से उनकी दोस्ती हुई.   जो वादा किया था उसको निभाएंगे: कांग्रेस MP संजना ने कहा कि भरतपुर धौलपुर के लोगों से उन्होंने जो वादा किया था वो जरूर निभाएंगी और जाट समाज के आरक्षण का मुद्दा वो संसद में उठाएंगी. क्षेत्र की जनता ने उनको प्यार दिया है और जिताकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा है. संजना ने कहा कि 18 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई थी. संजना की राजनीति में एंट्री उनके ससुर हरभजन सिंह के कारण हुई. विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी वो निराश नहीं हुईं और कुछ माह बाद जब लोकसभा चुनाव आए तो कांग्रेस ने उनको भरतपुर से अपना प्रत्याशी बनाया. उसके बाद संजना जाटव पूरे जोश के साथ चुनाव प्रचार में जुड़ गईं.   मेरे पति पहले भी साथ थे, अब भी हैं: संजना जाटव संजना जाटव के पति कप्तान सिंह पुलिस में तैनात हैं. संजना ने कहा कि मेरे पति मेरी ताकत हैं. संजना जाटव की सिफारिश पर पति कप्तान सिंह को संजना जाटव के पीएसओ के रूप में तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि उनके पति पहले भी उनके साथ थे और अब अभी उनके साथ हैं. उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद भी कुछ नहीं बदला है. वो आज भी अपने घर में घर का काम करती हैं और अपने बच्चों का ध्यान रखती हैं. सभी पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होती हैं. संजना ने कहा कि संसद में प्रधानमंत्री सहित देश के सभी प्रमुख नेताओं को उन्होंने नजदीक से देखा और संसद के सत्र में वो हमेशा शामिल हुई हैं. अलवर एसपी ने क्या कहा? अलवर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि कप्तान सिंह अलवर के थानागाजी में तैनात थे. सभी सांसद व विधायकों को उनकी पसंद के अनुसार पीएसओ दिया जाता है. संजना जाटव ने कप्तान सिंह को पीएसओ लगाने के लिए पत्र भेजा था. कप्तान सिंह थानागाजी में तैनात हैं. उनको संजना जाटव का पीएसओ लगाया गया है. वो अलग बात है कि कप्तान सिंह संजना जाटव के पति हैं.   recent visitors 105

चंद्रयान-4 की डिजाइन का काम भी पूरा हो गया, 2028 तक लॉन्च करने की तैयारी है- एस सोमनाथ

नई दिल्ली चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग को 1 साल पूरा होने जा रहा है। इसी बीच ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख एस सोमनाथ ने एक और खुशखबरी दे दी है। उनका कहना है कि अब भी चंद्रयान-3 का ऑर्बिटर काम कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि चंद्रयान-4 की डिजाइन का काम भी पूरा हो गया है। चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को लॉन्च होने के बाद एक महीने से ज्यादा लंबी यात्रा की और 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड हो गया था।  बातचीत में सोमनाथ से अगले मिशन को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 का ऑर्बिटर अब भी काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने चंद्रयान-4 की भी तैयारी की बात कही। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-4 की डिजाइन का काम पूरा हो गया है और इसे 2028 तक लॉन्च करने की तैयारी है। उन्होंने जानकारी दी कि इस मिशन के तहत चंद्रमा पर जाकर वहां से सैंपल जुटाकर वापस आना है। खास बात है कि प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर (चंद्रयान-3) ने लंबी नींद में जाने से पहले कई अहम जानकारियां पृथ्वी पर भेजी थीं। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग में अब तक सिर्फ चार ही देश सफलता प्राप्त कर सके हैं। चंद्रयान-3 के बाद इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल हो गया था। इससे पहले यह उपलब्धि अमेरिका, रूस और चीन के नाम ही दर्ज थी। जिस स्थान पर चंद्रयान-3 ने लैंडिंग की थी, उसका नाम शिव शक्ति पॉइंट रखा गया था। भारत इससे पहले चंद्रयान-2 के जरिए भी लैंडिंग की कोशिश कर चुका था, लेकिन पूरी तरह सफलता नहीं मिल सकी थी। recent visitors 92

अलीगढ़ में मजदूर के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से भर दी हवा, मजाक से जान चली गई

अलीगढ़ यूपी के अलीगढ़ में दोस्‍तों का मजाक एक मजदूर को भारी पड़ गया। दोस्‍तों ने मजदूर के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से हवा भर दिया जिससे उसकी हालत खराब हो गई। तुरंत मजदूर को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया पर डॉक्‍टर जान नहीं बचा सके। परिजनों ने मजदूर के दोस्‍तों और फैक्‍ट्री मालिक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। केशोपुर जौफरी निवासी 35 वर्षीय वीरपाल सिंह शहर के बन्नादेवी के एलमपुर गडिय़ा में रहता था। वह बरौठ छजमल स्थित कोणार्क पाइप फैक्‍ट्री में मजदूरी करता था। शुक्रवार रात को नाइट शिफ्ट में वीरपाल ड्यूटी पर गया। सुबह परिवार को खबर मिली कि वीरपाल की तबीयत बिगड़ गई है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। घरवाले अस्‍पताल पहुंचे तो देखा कि वीरपाल का शरीर बुरी तरह फूला हुआ था। इस पर पहले सारसौल के अस्पताल, फिर वहां से क्वार्सी के एक अस्पताल और बाद में दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान देर शाम वीरपाल को मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण शरीर में हवा भरना आया इधर, पुलिस ने रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण शरीर में हवा भरना आया है। वीरपाल के पिता की ओर से साथी कर्मचारी जीतू, फैक्‍ट्री स्वामी और अन्य वर्कर पर मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ गभाना रंजन शर्मा के अनुसार, फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। recent visitors 102