प्रदेश के पीएम विद्यालयों के 6 विद्यार्थियों को नई दिल्ली में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा

भोपाल प्रदेश के पीएम विद्यालयों के 6 विद्यार्थियों को नई दिल्ली में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। यह विद्यार्थी स्वतंत्रता दिवस के दौरान युद्ध स्मारक, इंडिया गेट, प्रधानमंत्री संग्रहालय और प्रतिष्ठित स्थानों को देखने जाएगे। चयनित छात्र नई दिल्ली के लाल किले में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अपने स्कूलों और राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह चयन उनके शिक्षकों और माता-पिता द्वारा प्रदान की गई कड़ी मेहनत और समर्थन का एक प्रमाण है, जो इस महत्वपूर्ण अवसर पर उनके साथ होंगे। चयनित छात्र 13 से 16 अगस्त तक नई दिल्ली में रहेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले छात्रों का चयन उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और उल्लेखनीय गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के आधार पर किया गया है। देश भर के छात्रों और उनके मार्गदर्शकों को आमंत्रित करने की केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय की पहल का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों कोााभा प्रेरित करना और देश के भविष्य में उनके योगदान की पहचान करना है। नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभर के चयनित विद्यार्थियों की उपस्थिति।राष्ट्रीय गौरव और एकता का प्रतीक है। यह कार्यरूप अगली पीढ़ी के नेताओं के पोषण और मार्गदर्शन में शिक्षकों और माता-पिता द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की मान्यता के रूप में भी कार्य करता है। भारत के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और शैक्षिक उत्कृष्टता से परिचित होने से युवा मस्तिष्कों पर एक स्थायी प्रभाव पड़ेगा।   recent visitors 77

भारतीय न्याय संहिता’ में ‘अप्राकृतिक यौनाचार’ के अपराध को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताई

नई दिल्ली  दिल्ली उच्च न्यायालय ने नए दंड कानून ‘भारतीय न्याय संहिता’ (बीएनएस) में ‘अप्राकृतिक यौनाचार’ और ‘दुराचार’ के अपराध के लिए सजा से संबंधित किसी भी प्रावधान को बाहर करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए  सहमति जताई। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ के समक्ष तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए याचिका का उल्लेख किया गया। पीठ ने कहा कि इस पर मंगलवार को सुनवाई की जाएगी। वकील ने कहा कि बीएनएस में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 के समतुल्य किसी भी प्रावधान को बाहर किया गया है, जिसके कारण हर व्यक्ति, विशेषकर एलजीबीटीक्यू समुदाय प्रभावित होगा। आईपीसी की धारा 377 में दो वयस्कों के बीच बिना सहमति के अप्राकृतिक यौनाचार और नाबालिगों के खिलाफ यौन गतिविधियों के मामलों में दंड का प्रावधान है। आईपीसी की जगह बीएनएस एक जुलाई, 2024 से प्रभाव में आया है।     recent visitors 76

बंगलादेश में हिंसक प्रदर्शनों में अबतक 42 पुलिसकर्मियों समेत 580 लोगों की मौत

ढाका  बंगलादेश में कोटा सुधार आंदोलन और उसके बाद व्यापक सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों में करीब चार सप्ताह में यानी 16 जुलाई से छह अगस्त तक 42 पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 580 लोग मारे गए। स्थानीय बांगला दैनिक ‘प्रोथोम एलो’ की रिपोर्ट के अनुसार 16 जुलाई से छह अगस्त के बीच कोटा सुधार अभियान और उसके बाद के विरोध प्रदर्शनों के परिणामस्वरूप 542 मौतें हुईं। इनमें से 216 मौतें 16 जुलाई से तीन अगस्त के बीच हुईं, जबकि शेष 326 मौतें चार से छह अगस्त के बीच हुईं। छात्रों के नेतृत्व वाले विद्रोह के कारण शेख हसीना ने पांच अगस्त को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और देश छोड़कर भारत चली गईं। इसके बाद आठ अगस्त को नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ली। देश में चार से छह अगस्त के बीच, अवामी लीग, जुबो लीग, स्वेचसेबक लीग और छात्र लीग के कम से कम 87 नेता और कार्यकर्ता मारे गए। पीड़ितों में कम से कम 36 पुलिस अधिकारी थे। पुलिस महानिरीक्षक मोइनुल इस्लाम ने रविवार को पुष्टि की कि 16 जुलाई से छह अगस्त के बीच 42 पुलिस अधिकारी मारे गए। अवामी लीग के नेताओं को ढाका और अन्य जगहों पर चार अगस्त को अग्नेयास्त्रों और स्थानीय रूप से प्राप्त हथियारों से प्रदर्शनकारियों पर हमला करते देखा गया हालांकि, विरोध प्रदर्शनों के व्यापक पैमाने के कारण वे लंबे समय तक टिक नहीं पाए। इस दिन, देश भर में कम से कम 111 मौतें दर्ज की गईं। उनमें से कम से कम 27 अवामी लीग के सदस्य थे। नरसिंगडी के माधबडी में प्रदर्शनकारियों को अवामी लीग की रैली के दौरान गोली मार दी गई। प्रदर्शनकारियों ने आवामी लीग के सदस्यों का पीछा किया और उनमें से छह को मार डाला, जिनमें चारदीघलदी यूनियन परिषद के अध्यक्ष देलोवर हुसैन भी शामिल थे। सुहसीना ने पांच अगस्त को जब देश छोड़ दिया, तब कई आवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमले किये गये और उनके घरों में आग लगा दी गई। अगले दिन हिंसा फिर से शुरू हो गई, जिसके परिणामस्वरूप कई मौतें हुईं। पांच अगस्त को 108 मौतें दर्ज की गईं, जिनमें से 49 आवामी लीग के सदस्य थे। छह अगस्त को 107 लोग मारे गए, जिनमें पार्टी के 11 लोग शामिल थे। पूर्व वामी लीग विधायक एवं पूर्व योजना मंत्री एमए मन्नान ने फोन पर प्रोथोम एलो से कहा “ छात्रों, राजनेताओं, कार्यकर्ताओं और आम लोगों की हत्याओं ने एक नागरिक के तौर पर मुझे बहुत दुख पहुंचाया है। राजनीतिक दलों को राजनीति के भविष्य की खातिर हिंसा से बचने के लिए एक समझौता करना चाहिए।” बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने प्रदर्शनकारियों से एक सप्ताह में अवैध हथियार जमा करने को कहा  बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) एम सखावत हुसैन ने  प्रदर्शनकारियों से 19 अगस्त तक सभी अवैध और अनधिकृत हथियार जमा करने को कहा, जिनमें हालिया हिंसा के दौरान एजेंसियों से लूटी गई राइफल भी शामिल हैं। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई। ‘द डेली स्टार’ अखबार की खबर के अनुसार, हुसैन ने कहा कि अगर ये हथियार पास के थानों में नहीं जमा किए जाते तो अधिकारी तलाशी अभियान चलाएंगे और अगर किसी के पास अनधिकृत शस्त्र पाए जाते हैं तो उसके खिलाफ आरोप दर्ज किए जाएंगे। हुसैन यहां ‘कम्बाइन्ड मिलिट्री हॉस्पिटल’ में अर्धसैनिक बल ‘बांग्लादेश अंसार’ के सदस्यों से मिलने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। ‘बांग्लादेश अंसार’ के सदस्य बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के दौरान घायल हो गए थे, जिसके कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद छोड़ना पड़ा था। नौकरियों में आरक्षण की विवादास्पद प्रणाली को लेकर शेख हसीना सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों के बाद बनी अराजकता की स्थिति के बीच हसीना ने पिछले सप्ताह इस्तीफा दे दिया था और भारत चली गई थीं। हुसैन ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान छात्रों समेत करीब 500 लोग मारे जा चुके हैं और कई हजार लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘एक युवक को वीडियो में 7.62 एमएम की राइफल ले जाते हुए देखा गया था। इसका मतलब है कि राइफल लौटाई नहीं गई है। अगर आपने इसे (डर की वजह से) जमा नहीं किया तो किसी और के माध्यम से जमा करा दो।’’       recent visitors 102

अरशद नदीम पर हुई पुरस्कारों की बरसात, भैंस के रूप में मिला अनोखा गिफ्ट

कराची  पाकिस्तान भले ही अपने भाला फेंक ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अरशद नदीम को नकद पुरस्कारों और अन्य बहुमूल्य पुरस्कारों से नवाज रहा हो, लेकिन उनके ससुर ने ग्रामीण परवरिश और परंपरा के साथ मेल खाते हुए उन्हें भैंस उपहार में देने का फैसला किया है। मोहम्मद नवाज ने रविवार को नदीम के गांव में स्थानीय मीडिया को बताया कि उनके गांव में भैंस उपहार में देना ‘बहुत मूल्यवान’ और ‘सम्मानजनक’ माना जाता है। नदीम ने पेरिस में भाला फेंक स्पर्धा में 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता जिसमें भारत के नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे। नवाज ने कहा, ‘‘नदीम को अपनी जड़ों पर बहुत गर्व है और सफलता के बावजूद, उनका घर अब भी उनका गांव है और वह अब भी अपने माता-पिता और भाइयों के साथ रहते हैं।’’ उनके ससुर ने बताया कि उनके चार बेटे और तीन बेटियां हैं और उनकी सबसे छोटी बेटी आयशा की शादी नदीम से हुई है। नवाज ने कहा, ‘‘जब हमने छह साल पहले अपनी बेटी की शादी नदीम से करने का फैसला किया तो उस समय वह छोटी मोटी नौकरियां करता था। लेकिन अपने खेल के प्रति बेहद जुनूनी था और घर व खेतों में लगातार भाला फेंकने का अभ्यास करता था। ’’   recent visitors 88

हमास ने युद्ध विराम पर इजरायल के साथ 15 अगस्त को होने वाली अंतिम वार्ता के निमंत्रण को अस्वीकार किया

गाजा  फिलीस्तीनी आंदोलन हमास ने गाजा पट्टी में युद्ध विराम पर इजरायल के साथ 15 अगस्त को होने वाली अंतिम वार्ता में भाग लेने के लिए अमेरिका, कतर और मिस्र के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। यह जानकारी एक्सियोस पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में हमास के बयान का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में दी है।इससे पहले, मिस्र, कतर और अमेरिका ने इजरायल और हमास से 14-15 अगस्त को युद्ध विराम की शर्तों पर चर्चा फिर से शुरू करने का आह्वान किया था। तीनों देशों के नेताओं ने कहा था कि वे किसी समझौते पर पहुंचने के लिए अंतिम प्रस्ताव पेश करने के लिए तैयार हैं। एक्सियोस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि हमास ने वार्ता से पीछे हटने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा हाल ही में पेश की गई नई शर्तों, हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हनीयेह की हत्या और गाजा पट्टी पर इजरायल के नवीनतम हमलों का हवाला दिया है। एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार इस वार्ता में शामिल एक वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने कहा, "अगर हमास वार्ता की मेज पर नहीं आएगा, तो हम गाजा में उनकी सेना को खत्म करना जारी रखेंगे।" इससे पहले न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने हमास के एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि हमास ने इजरायल के साथ वार्ता के लिए मध्यस्थता कर रहे देशों से कहा है कि वे गाजा पट्टी में युद्ध विराम की योजना पेश करें, जिस पर जुलाई में आंदोलन द्वारा सहमति व्यक्त की गई थी, बजाय इसके कि वे नई वार्ता शुरू करें। एजेंसी के अनुसार, हमास ने 02 जुलाई को आंदोलन द्वारा सहमत दस्तावेज़ के कार्यान्वयन की मांग की और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के दृष्टिकोण पर आधारित है। गौरतलब है कि जुलाई में, इजरायल और हमास ने बंधकों की रिहाई के बदले में गाजा पट्टी में युद्ध विराम पर मध्यस्थों के माध्यम से बातचीत फिर से शुरू की।     recent visitors 116

गाडरवारा में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह

भोपाल स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज के गौरवगान और राष्ट्र की आजादी में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों का स्मरण करने का दिन है तिरंगा यात्रा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले पा रहे हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में  आयोजित तिरंगा यात्रा को संबोधित कर रहे थे। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई जनपद पंचायत चीचली के सरस्वती विहार स्टेडियम में सम्पन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिकगण शामिल थे। मंत्री सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान तिरंगा रैली, तिरंगा वाहन रैली और देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का दायित्व है कि वो वीर सपूतों के बलिदान को चिरस्थायी बनाने के लिए सबके बीच देशभक्ति की भावना मजबूत करें। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, रामप्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह जैसे अनेक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण किया। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 के लिए विकसित भारत का विजन देखा है। इस विजन को पूरा करने के लिए प्रत्येक नागरिक का सक्रिय सहयोग जरूरी है। उन्होंने तिरंगा रैली में नागरिकों को देश की रक्षा करने का संकल्प भी दिलाया। गाडरवारा में होगी राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष नवम्बर माह में गाडरवारा में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि चीचली में स्टेडियम निर्माण के लिए टेण्डर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। कार्यक्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने पौधरोपण किया। नागरिकों ने नगरीय निकाय गाडरवारा की सड़कों के डिवाइडर पर पौधरोपण किया।   recent visitors 116

कमला हैरिस ने कई प्रमुख चुनावी प्रांतों में लोकप्रियता में बढ़त की हासिल

वाशिंगटन  अमेरिका की उपराष्ट्रपति एवं राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने कई प्रमुख चुनावी प्रांतों में लोकप्रियता में बढ़त हासिल कर ली है। चुनाव प्रचार के लिए चंदा एकत्र करने का भारतीय अमेरिकी हैरिस (59) का अभियान जारी है। उनकी रैलियों में रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिल रही है। हैरिस ने सैन फ्रांसिस्को में चंदा जुटाने के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘हम यह चुनाव जीतेंगे।’’ उन्होंने इस कार्यक्रम में 1.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर का चंदा जुटाया जिसमें कई भारतीय अमेरिकियों सहित लगभग 700 दानदाताओं ने भाग लिया। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन के चुनावी दौड़ से बाहर होने के फैसले के बाद राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने के एक महीने से भी कम समय में हैरिस ने लोकप्रियता के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़त को लगभग समाप्त कर दिया है। सभी प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य सर्वेक्षणों की निगरानी करने वाली मीडिया कंपनी ‘रियल क्लियर पॉलिटिक्स’ के अनुसार, लोकप्रियता रेटिंग में हैरिस अब सभी राष्ट्रीय सर्वेक्षणों के औसत में ट्रंप से 0.5 प्रतिशत अंक आगे हैं। इसके अनुसार, हैरिस ने लोकप्रियता के मामले में विस्कॉन्सिन और मिशिगन जैसे महत्वपूर्ण प्रांतों में भी बढ़त बना ली है जहां पहले बाइडन पीछे थे। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के ताजा सर्वेक्षण में कहा गया कि पेंसिल्वेनिया, विस्कॉन्सिन और मिशिगन में हैरिस चार प्रतिशत अंकों से आगे हैं। क्या कहते हैं सर्वेक्षण अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन के चुनावी दौड़ से बाहर होने के फैसले के बाद राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने के एक महीने से भी कम समय में हैरिस ने लोकप्रियता के मामले में अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़त को लगभग समाप्त कर दिया है। सभी प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य सर्वेक्षणों की निगरानी करने वाली मीडिया कंपनी ‘रियल क्लियर पॉलिटिक्स’ के अनुसार, लोकप्रियता रेटिंग में हैरिस अब सभी राष्ट्रीय सर्वेक्षणों के औसत में ट्रंप से 0.5 प्रतिशत अंक आगे हैं। इसके अनुसार, हैरिस ने लोकप्रियता के मामले में विस्कॉन्सिन और मिशिगन जैसे महत्वपूर्ण प्रांतों में भी बढ़त बना ली है जहां पहले बाइडेन पीछे थे। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के ताजा सर्वेक्षण में कहा गया कि पेंसिल्वेनिया, विस्कॉन्सिन और मिशिगन में हैरिस चार प्रतिशत अंकों से आगे हैं। हैरिस ने किया बड़ा वादा बता दें कि, हाल ही में कमला हैरिस ने लास वेगास में जनता से वादा किया कि वह रेस्तरां कर्मचारियों और अन्य सेवा कर्मचारियों को दिए जाने वाले टिप पर लागू करों को समाप्त करने की दिशा में काम करेंगी। हैरिस ने कहा, ‘‘सभी से मेरा वादा है कि जब मैं राष्ट्रपति बनूंगी तो हम अमेरिका के कामकाजी परिवारों के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। इसमें न्यूनतम वेतन बढ़ाना और सेवा तथा आतिथ्य कर्मचारियों को दिए जाने वाले टिप पर करों को खत्म करना शामिल है।’’ जानें दिलचस्प बात दिलचस्प बात यह भी है कि, राष्ट्रपति पद के दोनों उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार में लगभग एक जैसी ही बात कर रहे हैं। लास वेगास की अर्थव्यवस्था काफी हद तक होटल, रेस्तरां और मनोरंजन उद्योगों पर निर्भर है। ट्रंप ने भी जून में एक रैली में कमोबेश यही बात कही थी, लेकिन हकीकत यह है कि कांग्रेस (संसद) के समर्थन के बिना ना तो यह कदम ट्रंप उठा सकते हैं और ना ही हैरिस।     recent visitors 102