रोहित शर्मा और विराट कोहली के दलीप ट्रॉफी में खेलने की उम्मीद, भारत की अगली सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ

नई दिल्ली  भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी अगली इंटरनेशनल सीरीज बांग्लादेश के खिलाफ खेलनी है। 19 सितंबर से दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। उससे पहले कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के दलीप ट्रॉफी में खेलने की उम्मीद है। यह टूर्नामेंट 5 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसमें भारत ए, भारत बी, भारत सी और भारत डी नाम की चार टीमें हिस्सा लेंगी। बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति इन टीमों का चयन करेगी और इसमें कई स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। सिर्फ बुमराह को मिली छूट दलीप ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट के लगभग सभी बड़े नाम नजर आ सकते। विराट कोहली और रोहित शर्मा एक-एक मैच में नजर आ सकते हैं। चयनकर्ता चाहते हैं कि सभी प्रमुख खिलाड़ी इसमें खेलें। शुभमन गिल, केएल राहुल, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव, और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को भी दलीप ट्रॉफी खेलने के लिए कहा गया है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है और वह इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। वेन्यू में हो सकता है बदलाव इस बार दलीप ट्रॉफी जोनल फॉर्मेट में नहीं खेली जाएगी। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति चार टीमें- भारत ए, भारत बी, भारत सी और भारत डी का चयन करेगी। टूर्नामेंट का आयोजन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में होना है। हालांकि यहां एयरपोर्ट नहीं है और स्टार खिलाड़ियों ने इसमें भाग लेने की सहमति जताई है। इस स्थिति में बीसीसीआई अब एक राउंड बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कराने की योजना बना रहा है। ईशान किशन की वापसी संभव ईशान किशन को दलीप ट्रॉफी के लिए चुनने जाने की पूरी उम्मीद है। रिपोर्ट की मानें तो चयन समिति चाहती है कि अगर किशन भारतीय टीम में वापसी करना चाहते हैं तो उन्हें रेड बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू करना होगा। पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी न खेल पाने के कारण ईशान और श्रेयस अय्यर को बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया था। किशन ने बीसीसीआई की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया। वहीं चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को दलीप ट्रॉफी की किसी भी टीम में जगह मिलने की उम्मीद न के बराबर है। recent visitors 165

देश के प्रत्येक नागरिक को अपने घर में झण्डा फहराकर आजादी के पर्व में उत्साह से शामिल- उप-मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य है कि सभी लोग अपने घरों में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाएं। जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री एवं अन्य विशिष्टजन ध्वजारोहण करते हैं उसी प्रकार प्रत्येक नागरिक अपने घर में झण्डा फहराकर आजादी के पर्व में उत्साह से शामिल हों। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल आज रीवा में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने तिरंगा लेकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभाई। तिरंगा यात्रा कालेज चौराहा होकर मानस भवन के सामने से शिल्पी प्लाजा होते हुए मार्तण्ड स्कूल क्रमांक तीन के ग्राउण्ड में समाप्त हुई। हर घर तिरंगा अभियान की बाइक रैली को दिखाई हरी झण्डी हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस विभाग द्वारा आयोजित बाइक रैली को उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने पुलिस लाइन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उप मुख्यमंत्री स्वयं भी खुली जीप में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। सांसद जनार्दन मिश्र, आईजी एमएस सिकरवार, डीआईजी एसपी पाण्डेय, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, सीईओ जिला पंचायत डॉ सारैभ सोनवणे सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस बल के सदस्य शामिल हुए।   recent visitors 90

मंगलवार 13 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि :आज का दिन सामान्य रहेगा। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। स्ट्रेस लेवल बढ़ सकता है। आपको बिना बात के चिंता महसूस हो सकती है। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। परिजनों के सलाह पर ध्यान दें। आज लग्जरी आइटम पर बड़े अमाउंट में पैसे खर्च न करें। खर्चे पर कंट्रोल रखें। सोच-समझकर फाइनेंसशियल डिसीजन लें। लव लाइफ के इश्यूज को समझदारी से हैंडल करें। पार्टनर के इमोशन्स को लेकर सेंसिटिव रहें। वृषभ राशि : आज का दिन बेहद शुभ साबित होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। हालांकि, ऑफिस के कुछ कार्यों में चुनौतियां महसूस हो सकती हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। आज नए महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार रहें। करियर ग्रोथ के नए मौकों पर नजर रखें। अपने सेहत पर ध्यान दें। मिथुन राशि : आज मिथुन राशि वालों को सभी कार्यों में बहुत सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। छोटे-छोटे हेल्थ इश्यूज को इग्नोर न करें। इससे हेल्थ प्रॉब्लम बढ़ सकती है। नया इनवेस्टमेंट प्लान बनाएं। पास्ट की गलतियों से सीख लें और लाइफ में इन्हें दोबारा न दोहराएं। अपने काम पर फोकस करें। करियर में उन्नति के नए मौकों का लाभ उठाएं। सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करें। आज आप नया घर खरीद सकते हैं। कर्क राशि : आज आपको फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। परिजनों के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। घर में फैमिली फंक्शन में शामिल हो सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ बढ़िया रहेगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होगी। इंकम के नए सोर्स बनेंगे। लाइफ पार्टनर संग रिश्ता मजबूत होगा। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। सिंह राशि : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। परिवार के किसी सदस्य का विवाह तय हो सकता है। आपको सोशल इवेंट का इनविटेशन मिल सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में प्रतिस्पर्धा का माहौल होगा। विरोधी एक्टिव रहेगा। जिसका असर आपको परफॉर्मेंस पर हो सकता है। इसलिए ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। आज आपकी लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। कन्या राशि: आर्थिक मामलों में बहुत सावधानी से डिसीजन लें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर या नाइट ड्राइव का प्लान बना सकते हैं। इससे लव लाइफ में खुशियां आएंगी। फैमिली का प्यार और सहयोग मिलेगा। आज का दिन नए कार्यों के शानदार रहेगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। नई प्रॉपर्टी के खरीदारी के लिए उत्तम योग है। आज पार्टनर आपको सरप्राइज मिलेंगे। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेंगे। तुला राशि : आज आपके सभी सपने साकार होंगे। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। परिजनों की एडवाइस करियर की बाधा दूर करने में लाभकारी साबित होगी। आज आपको कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रोमांटिक लाइफ शानदार रहेगी। वृश्चिक राशि : आज नए इनवोटिव आइडियाज के साथ सभी टास्क कंपलीट करें। प्रोफेशनल लाइफ में आपको सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। सभी महत्वपूर्ण कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बना रहेगा। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। दूसरों की मदद करने से समाज में सराहे जाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें और उनसे अपने इमोशन्स शेयर करें। धनु राशि : आज धनु राशि वालों को प्रोफेशनल लाइफ में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। फैमिली में गुड न्यूज मिलेगी। पुराने दोस्तों से मिलने की संभावनाएं बढ़ेंगी। निवेश के नए सुनहरे मैके मिलेंगे। पुरानी प्रॉपर्टी को बेचकर या किराए से खूब धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आपकी रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। मकर राशि : आज विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में अपार सफलता मिलेगी। आय के अप्रत्याशित स्त्रोतों से धन लाभ होगा। फैमिली या फ्रेंड्स के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ अच्छा रहेगा। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। हर कार्य के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर या लॉन्ग ड्राइव लव लाइफ में खुशियां ला सकता है। कुंभ राशि : आज आपको पुराने निवेशो से अच्छा रिटर्न मिलेगा। नए घर में प्रवेश कर सकते हैं। ऑयली और स्पॉइसी फूड के सेवन से परहेज करें। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। आपको हर कार्य में अपार सफलता मिलेगी। घर में छोटे भाई-बहनों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। मीन राशि :आज आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। फैमिली के साथ वेकेशन का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ी चैलेंजिंग सिचुएशन रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ में प्यार और रोमांस भरपूर रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। recent visitors 109

असम में अवैध रूप से घुस रहे थे बांग्लादेशी, अलर्ट पुलिस ने रोकी घुसपैठ

गुवाहाटी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को करीमगंज जिले के रास्ते भारत में अवैध रूप से घुसने से रोका। शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मोतिउर शेख, मुशियार मुल्ला, तानिया मुल्ला और रीता मुल्ला के रूप में पहचाने गए बांग्लादेशी नागरिकों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर करीमगंज सेक्टर के रास्ते देर रात डेढ़ बजे भारत में घुसने का प्रयास किया।’’ शर्मा ने बताया कि हालांकि, पुलिस ने प्रभावी ढंग से हस्तक्षेप किया और उन्हें तुरंत पीछे धकेल दिया, जिससे अनधिकृत रूप से घुसने की उनकी कोशिश नाकाम हो गई। मुख्यमंत्री ने पहले कहा था कि बांग्लादेश की स्थिति पूर्वोत्तर राज्य के लिए दो तरह से चिंता का विषय है, एक तो लोगों के सीमा पार से घुसने की आशंका है और दूसरा, पड़ोसी देश फिर से इस क्षेत्र के उग्रवादियों का केंद्र बन सकता है। शर्मा ने कहा था कि सीमाएं सुरक्षित हैं और राज्य सरकार कड़ी निगरानी रख रही है। उन्होंने कहा था कि अभी तक किसी को भी बांग्लादेश से देश में घुसने नहीं दिया गया है और केवल उन लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जा रही है, जिनके पास वैध पासपोर्ट और वीजा है और जो भारत के नागरिक हैं। असम पुलिस के महानिदेशक जीपी सिंह ने कहा था कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर ‘हाई अलर्ट’ घोषित किया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से राज्य में न दाखिल हो पाए। असम में हथियार और गोला-बारूद बरामद : डीजीपी  असम के सोनितपुर जिले के एक गांव में पुलिस ने छिपाकर रखे गए हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया हैं। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह सामग्री उस समय जमीन में छिपाई गई थीं जब उग्रवादी समूह ‘नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट आफ बोडोलैंड’ (एनडीएफबी) सक्रिय था। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी.पी. सिंह ने कहा कि चीन में बने पांच हैंड ग्रेनेड, पांच हस्तनिर्मित ग्रेनेड, एक पिस्तौल, एक रिवॉल्वर और पांच डेटोनेटर बरामद किए गए। डीजीपी ने कहा, ‘‘सोमवार की सुबह इन्हें सोनितपुर जिले के ढेकियाजुली पुलिस थाने के अंतर्गत बिलासिगुड़ी-बतासीपुर गांव से बरामद किया गया, जहां इन्हें जमीन के नीचे तब छिपाया गया था जब एनडीएफबी सक्रिय था।’’ सरकार के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर के बाद 2020 में एनडीएफबी को भंग कर दिया गया था।   recent visitors 114

9 लाख लोग परीक्षा देने वाले हैं, ऐसे में…UGC-NET एग्जाम टालने को लेकर सुनवाई से SC का इनकार

नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कथित पेपर लीक के आधार पर यूजीसी-नेट 2024 परीक्षा रद्द करने को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, “परीक्षा रद्द हुए करीब दो महीने बीत चुके हैं और अब नए सिरे से परीक्षा अगले कुछ दिनों में आयोजित की जाएगी। इस मामले को देखते हुए, वर्तमान चरण में संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत याचिका पर विचार करने से केवल अनिश्चितता बढ़ेगी और इसका परिणाम घोर अराजकता होगा।” पीठ में जस्टिस जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा भी शामिल थे। पीठ ने कहा कि इसी तरह की राहत की मांग करने वाली एक जनहित याचिका (पीआईएल) को पहले भी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। यूजीसी-नेट अभ्यर्थियों के एक समूह ने याचिका में परीक्षा को नए सिरे से आयोजित करने के निर्णय पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। अधिवक्ता रोहित कुमार के माध्यम से दायर याचिका में दावा किया गया है कि सीबीआई जांच के दौरान हाल ही में सामने आए नतीजों को देखते हुए पूरी परीक्षा रद्द करने का फैसला न केवल मनमाना है, बल्कि अन्यायपूर्ण भी है। याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका में तर्क दिया, “परीक्षा रद्द होने से उम्मीदवारों को काफी परेशानी, चिंता और संसाधनों की अनावश्यक बर्बादी हुई है। इस फैसले ने अनगिनत छात्रों की अकादमिक और पेशेवर योजनाओं को बाधित किया है, जिससे परीक्षा प्रणाली में उनका विश्वास कम हुआ है।” झूठे सबूतों के आधार पर परीक्षा रद्द करना न्याय की घोर विफलता है। यह भारत के संविधान में निहित निष्पक्षता और समता के मौलिक सिद्धांतों का उल्लंघन है। याचिका में सीबीआई जांच पूरी होने तक परीक्षा पर रोक लगाने की अपील की गई थी और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में तत्काल जांच की मांग की गई। 19 जून को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने देश के विभिन्न शहरों में एक दिन पहले आयोजित हुए यूजीसी-नेट 2024 परीक्षा को निरस्त कर दिया था। परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी की आशंका थी।     recent visitors 94

मोर करी रेसिपी वीडियो अपलोड करने पर यूट्यूबर गिरफ्तार

हैदराबाद,  ‘‘मोर की सब्जी बनाने की विधि’’ का एक वीडियो यूट्यूब चैनल पर साझा करने के आरोप में तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में एक यूट्यबूर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक वन अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि ‘यूट्यूबर’ ने अपने चैनल पर संभवत: अधिक से अधिक ‘व्यूज’ पाने के लिए ऐसा किया। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा अपने चैनल पर मोर की सब्जी पकाने का वीडियो पोस्ट करने की सूचना मिलने पर वन अधिकारियों की एक टीम तंगल्लापल्ली गांव पहुंची और उस व्यक्ति के घर से सब्जी बरामद की। सब्जी के नमूने को ‘फोरेंसिक’ जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है और जांच जारी है। व्यक्ति के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया। पशु अधिकार कार्यकर्ताओं की मांग पर वीडियो को भी हटा दिया गया है।     recent visitors 114

जयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश, रामगढ़ पचवारा में सर्वाधिक 258 मिलीमीटर वर्षा हुई

जयपुर  राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और स्कूलों में आज छुट्टी की घोषणा की गई है। राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में रिकॉर्ड 118 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। जयपुर में कल दोपहर बाद से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है। कई इलाकों में सोमवार को सुबह लगभग पांच बजे शुरू हुई तेज बारिश रुक रुक कर नौ बजे तक जारी थी। इससे अनेक निचले इलाकों में पानी भर गया। भारी बारिश को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में स्कूलों में सोमवार को अवकाश की घोषणा की गई है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक, बीते चौबीस घंटे के दौरान जयपुर हवाई अड्डे पर 118 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। राज्य के अनेक जिलों में कई दिन से हो रही बारिश व आगामी कई दिन मानसून सक्रिय रहने की चेतावनी के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उच्चाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में हरसंभव और त्वरित राहत पहुंचाने तथा बचाव-राहत कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपदा प्रबंधन गतिविधियों को अधिक सक्रिय बनाने के लिए निर्देश दिए। राज्य में बारिश जनित हादसों के कारण बीते चौबीस घंटे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा राहत प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार करौली और हिंडौन में भारी बारिश के कारण अनेक जगह जलभराव की स्थिति है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कई भागों में आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कई इलाकों में अगले 3-4 दिन मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है। जयपुर सहित राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश, रामगढ़ पचवारा में सर्वाधिक 258 मिलीमीटर वर्षा हुई  राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और बीते 24 घंटे में दौसा के रामगढ़ पचवारा में सर्वाधिक 258 मिलीमीटर बारिश हुई। इस अवधि के दौरान जयपुर में रिकॉर्ड 118 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है और यह दौर अभी जारी है। जयपुर सहित कई जिलों में स्कूलों में आज छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। राजधानी जयपुर में कल दोपहर बाद से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई इलाकों में सोमवार सुबह लगभग पांच बजे शुरू हुआ तेज बारिश का दौर रुक-रुक कर नौ बजे तक जारी रहा जिससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया। भारी बारिश को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से जयपुर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, करौली और दौसा सहित कई जिलों में सोमवार को स्कूलों की छुट्टी की घोषणा कर दी गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक चौबीस घंटे में जयपुर हवाई अड्डे पर 118 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में दौसा के रामगढ़ पचवारा में 258 मिलीमीटर व करौली के सापोटरा में 207 मिलीमीटर बारिश हुई जो ‘अत्यधिक भारी बारिश’ की श्रेणी में आती है। इसने बताया कि दौसा जिले में लालसोट व राउवास सहित अनेक जगह 132 से 178 मिलीमीटर, जयपुर में 126 मिलीमीटर, सवाई माधोपुर के खंडार व बोनली में कई जगह 117 से 168 मिलीमीटर बारिश हुई जो ‘बहुत भारी बारिश’ की श्रेणी मे आती है। राज्य के अनेक जिलों में कई दिन से हो रही बारिश व आगामी कई दिन मानसून सक्रिय रहने की चेतावनी के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को उच्चाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में हरसंभव और त्वरित राहत पहुंचाने तथा बचाव-राहत कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आपदा प्रबंधन गतिविधियों को अधिक सक्रिय बनाने के लिए निर्देश दिए। राज्य में बारिश जनित हादसों के कारण बीते चौबीस घंटे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है। आपदा राहत प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार करौली और हिंडौन में भारी बारिश के कारण अनेक जगह जलभराव की स्थिति है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के कई भागों में आगामी 4-5 दिन मानसून सक्रिय रहने तथा कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग के कई इलाकों में अगले 3-4 दिन मध्यम व कहीं-कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।   recent visitors 120