भूस्खलन प्रभावित वायनाड में तलाशी अभियान फिर शुरू, 150 अभी भी लापता

वायनाड केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन की घटनाओं में अपना सब कुछ खो चुके लोगों के सरकारी दस्तावेज उन्हें दोबारा दिलाने के लिए सोमवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों में एक विशेष शिविर शुरू किया गया। लापता लोगों की खोज के लिए भी अभियान जारी है। स्थानीय स्वशासन विभाग, जिला प्रशासन और केरल सूचना प्रौद्योगिकी मिशन द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाणपत्र/दस्तावेज दिलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत यहां मेप्पाडी के चुनिंदा स्कूलों में ये शिविर आयोजित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर पोस्ट कर कहा कि भूस्खलन में जीवित बचे लोगों के लिए शिविरों में व्यवस्था की जा रही है ताकि वे अपने खोए हुए दस्तावेज या प्रमाण पत्र हासिल कर सकें। ये लोग या तो शिविरों या अन्य स्थानों पर आश्रय लिये हुए हैं। इस बीच, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), पुलिस, अग्निशमन दल, नागरिक सुरक्षा दल, वन विभाग और बचाव स्वयंसेवकों की 190 सदस्यीय टीम ने आज सुबह आपदा प्रभावित क्षेत्र के पांच इलाकों में तलाशी अभियान फिर से शुरू किया। मुंडक्कई और चूरलमाला क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद लापता लोगों की तलाश का अभियान रविवार को रोक दिया गया था। राज्य सरकार के अनुसार, भूस्खलन में 229 लोगों की जान चली गई, जबकि 130 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए कुल शवों में से 51 की पहचान अभी नहीं हो पाई है।     recent visitors 106

देश की पहली महिला सांसद, जिनकी सुरक्षा में तैनात हैं उनके पति, MP बोलीं- वो मेरी ताकत

 अलवर देश में सबसे कम उम्र की सांसद संजना जाटव एक बार फिर से पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इस बार वो अपने पति के चलते चर्चा में आई हैं. संजना देश की पहली ऐसी सांसद हैं, जिनकी सुरक्षा में और कोई नहीं खुद पति तैनात हैं. अलवर पुलिस ने संजना जाटव के पति पहलवान सिंह को उनकी सुरक्षा में पब्लिक सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO) तैनात किया है. ऐसे में पहलवान सिंह अब हमेशा अपनी सांसद पत्नी की सुरक्षा में तैनात रहते हैं.   सबसे कम उम्र की सांसद संजना जाटव अपनी सादगी के चलते हमेशा से पूरे देश में चर्चा में रही हैं. विधानसभा चुनाव हारने के बाद पहली बार लोकसभा चुनाव जीतने वाली संजना जाटव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अलवर पहुंचीं. इस दौरान संजना जाटव ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में पहुंचना और वहां शपथ लेना, उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि संसद में राहुल गांधी ने उनसे अकेले बैठकर बात की. राहुल गांधी के साथ पहली बार नजदीक से उनकी बात हुई. संजना ने कहा कि पहली बार जब वो संसद में शपथ ले रही थी तो थोड़ी नर्वस थीं, लेकिन बाद में संसद में युवा सांसदों से उनकी दोस्ती हुई.   जो वादा किया था उसको निभाएंगे: कांग्रेस MP संजना ने कहा कि भरतपुर धौलपुर के लोगों से उन्होंने जो वादा किया था वो जरूर निभाएंगी और जाट समाज के आरक्षण का मुद्दा वो संसद में उठाएंगी. क्षेत्र की जनता ने उनको प्यार दिया है और जिताकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा है. संजना ने कहा कि 18 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई थी. संजना की राजनीति में एंट्री उनके ससुर हरभजन सिंह के कारण हुई. विधानसभा चुनाव में हार के बाद भी वो निराश नहीं हुईं और कुछ माह बाद जब लोकसभा चुनाव आए तो कांग्रेस ने उनको भरतपुर से अपना प्रत्याशी बनाया. उसके बाद संजना जाटव पूरे जोश के साथ चुनाव प्रचार में जुड़ गईं.   मेरे पति पहले भी साथ थे, अब भी हैं: संजना जाटव संजना जाटव के पति कप्तान सिंह पुलिस में तैनात हैं. संजना ने कहा कि मेरे पति मेरी ताकत हैं. संजना जाटव की सिफारिश पर पति कप्तान सिंह को संजना जाटव के पीएसओ के रूप में तैनात किया गया है. उन्होंने कहा कि उनके पति पहले भी उनके साथ थे और अब अभी उनके साथ हैं. उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद भी कुछ नहीं बदला है. वो आज भी अपने घर में घर का काम करती हैं और अपने बच्चों का ध्यान रखती हैं. सभी पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होती हैं. संजना ने कहा कि संसद में प्रधानमंत्री सहित देश के सभी प्रमुख नेताओं को उन्होंने नजदीक से देखा और संसद के सत्र में वो हमेशा शामिल हुई हैं. अलवर एसपी ने क्या कहा? अलवर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि कप्तान सिंह अलवर के थानागाजी में तैनात थे. सभी सांसद व विधायकों को उनकी पसंद के अनुसार पीएसओ दिया जाता है. संजना जाटव ने कप्तान सिंह को पीएसओ लगाने के लिए पत्र भेजा था. कप्तान सिंह थानागाजी में तैनात हैं. उनको संजना जाटव का पीएसओ लगाया गया है. वो अलग बात है कि कप्तान सिंह संजना जाटव के पति हैं.   recent visitors 115

चंद्रयान-4 की डिजाइन का काम भी पूरा हो गया, 2028 तक लॉन्च करने की तैयारी है- एस सोमनाथ

नई दिल्ली चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक लैंडिंग को 1 साल पूरा होने जा रहा है। इसी बीच ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख एस सोमनाथ ने एक और खुशखबरी दे दी है। उनका कहना है कि अब भी चंद्रयान-3 का ऑर्बिटर काम कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि चंद्रयान-4 की डिजाइन का काम भी पूरा हो गया है। चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को लॉन्च होने के बाद एक महीने से ज्यादा लंबी यात्रा की और 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड हो गया था।  बातचीत में सोमनाथ से अगले मिशन को लेकर सवाल पूछा गया था। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-3 का ऑर्बिटर अब भी काम कर रहा है। साथ ही उन्होंने चंद्रयान-4 की भी तैयारी की बात कही। उन्होंने बताया कि चंद्रयान-4 की डिजाइन का काम पूरा हो गया है और इसे 2028 तक लॉन्च करने की तैयारी है। उन्होंने जानकारी दी कि इस मिशन के तहत चंद्रमा पर जाकर वहां से सैंपल जुटाकर वापस आना है। खास बात है कि प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर (चंद्रयान-3) ने लंबी नींद में जाने से पहले कई अहम जानकारियां पृथ्वी पर भेजी थीं। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग में अब तक सिर्फ चार ही देश सफलता प्राप्त कर सके हैं। चंद्रयान-3 के बाद इस लिस्ट में भारत का नाम भी शामिल हो गया था। इससे पहले यह उपलब्धि अमेरिका, रूस और चीन के नाम ही दर्ज थी। जिस स्थान पर चंद्रयान-3 ने लैंडिंग की थी, उसका नाम शिव शक्ति पॉइंट रखा गया था। भारत इससे पहले चंद्रयान-2 के जरिए भी लैंडिंग की कोशिश कर चुका था, लेकिन पूरी तरह सफलता नहीं मिल सकी थी। recent visitors 98

अलीगढ़ में मजदूर के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से भर दी हवा, मजाक से जान चली गई

अलीगढ़ यूपी के अलीगढ़ में दोस्‍तों का मजाक एक मजदूर को भारी पड़ गया। दोस्‍तों ने मजदूर के प्राइवेट पार्ट में कंप्रेसर से हवा भर दिया जिससे उसकी हालत खराब हो गई। तुरंत मजदूर को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया पर डॉक्‍टर जान नहीं बचा सके। परिजनों ने मजदूर के दोस्‍तों और फैक्‍ट्री मालिक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। केशोपुर जौफरी निवासी 35 वर्षीय वीरपाल सिंह शहर के बन्नादेवी के एलमपुर गडिय़ा में रहता था। वह बरौठ छजमल स्थित कोणार्क पाइप फैक्‍ट्री में मजदूरी करता था। शुक्रवार रात को नाइट शिफ्ट में वीरपाल ड्यूटी पर गया। सुबह परिवार को खबर मिली कि वीरपाल की तबीयत बिगड़ गई है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। घरवाले अस्‍पताल पहुंचे तो देखा कि वीरपाल का शरीर बुरी तरह फूला हुआ था। इस पर पहले सारसौल के अस्पताल, फिर वहां से क्वार्सी के एक अस्पताल और बाद में दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान देर शाम वीरपाल को मृत घोषित कर दिया गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण शरीर में हवा भरना आया इधर, पुलिस ने रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण शरीर में हवा भरना आया है। वीरपाल के पिता की ओर से साथी कर्मचारी जीतू, फैक्‍ट्री स्वामी और अन्य वर्कर पर मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ गभाना रंजन शर्मा के अनुसार, फिलहाल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। recent visitors 112

कंगना ने राहुल पर हमला किया, अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी

मंडी हिमाचल प्रदेश की मंडी से सांसद कंगना रनौत ने अडानी समूह और सेबी चीफ पर लगाए हिंडनबर्ग के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है। कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता विपक्ष को सबसे खतरनाक, कड़वा, जहरीला और विनाशक व्यक्ति कह डाला। कुछ महीने पहले ही बॉलिवुड से राजनीति में आईं कंगना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हर प्रयास कर रहे हैं। कंगना की यह टिप्पणी राहुल गांधी की ओर से सरकार पर किए गए ताजे हमले के जवाब में आई है। कंगना रनौत ने सोमवार सुबह एक्स पर लिखा, 'राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं, वह कड़वे हैं, जहरीले और विनाशक हैं। उनका अजेंडा है कि यदि वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं तो वह इस देश को तबाह कर सकते हैं। हमारे शेयर बाजार को टारगेट करने वाली हिंडनबर्ग की रिपोर्ट बेकार साबित हुई, जिसका राहुल गांधी ने कल रात समर्थन किया।' भाजपा सांसद ने आगे कहा, 'वह (राहुल) देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं। मिस्टर गांधी जिंदगीभर विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहिए और जिस तरह से आप पीड़ित हैं उसी तरह इस देश के लोगों के गौरव, विकास और राष्ट्रवाद से दुखी रहें। वे आपको कभी नेता नहीं बनाएंगे। आप कलंक हैं।' कंगना ने पोस्ट के साथ हिंडनबर्ग और सेबी हैशटैग का इस्तेमाल किया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग के दावों को लेकर मोदी सरकार पर जोरदार प्रहार किया। राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'छोटे खुदरा निवेशकों की संपत्ति की सुरक्षा का दायित्व निभाने वाले सेबी की शुचिता, इसकी अध्यक्ष के खिलाफ लगे आरोपों से गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। देश भर के ईमानदार निवेशकों के मन में सरकार के लिए कई सवाल हैं: सेबी की अध्यक्ष माधवी पुरी बुच ने अभी तक इस्तीफा क्यों नहीं दिया? अगर निवेशकों की गाढ़ी कमाई डूब जाती है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सेबी अध्यक्ष या गौतम अडाणी?' गांधी ने सवाल किया कि सामने आए नए और 'बेहद गंभीर' आरोपों के मद्देनजर क्या उच्चतम न्यायालय इस मामले की फिर से स्वतः संज्ञान लेकर जांच करेगा। उन्होंने कहा, 'अब यह पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) जांच से इतना क्यों डरते हैं और इससे क्या खुलासा हो सकता है।' कांग्रेस नेता ने इस मुद्दे पर अपना एक वीडियो बयान भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में यह उनका कर्तव्य है कि वह लोगों के ध्यान में लाएं कि भारतीय शेयर बाजार में 'काफी जोखिम' है, क्योंकि बाजार को नियंत्रित करने वाली संस्था 'समझौता' कर चुकी है। गांधी ने वीडियो में कहा, 'कल्पना कीजिए कि आप भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच देख रहे हैं और मैच देखने वाला और खेलने वाला हर व्यक्ति जानता है कि अंपायर ने समझौता कर लिया है। क्या मैच निष्पक्ष होगा, नतीजा क्या होगा। मैच में भाग लेने वाले व्यक्ति के रूप में आपको कैसा लगेगा?' कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में बिल्कुल यही हो रहा है। recent visitors 109

सतना में आ गया मगरमच्छ, वृद्ध महिला को ऐसे जकड़ा जबड़ों में, नहीं बची…

मैहर.  मध्य प्रदेश के मैहर जिले से दिल दहला देने वाली खबर है. यहां मगरमच्छ ने बुजुर्ग महिला को शिकार बनाया है. यह घटना उस वक्त हुई जब महिला प्राकृतिक काम से घर से बाहर निकली थी. महिला की उम्र 75 साल बताई जा रही है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. गांववाले इकट्ठे होकर मगरमच्छ पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी है. दूसरी ओर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. उसने शव जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने प्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है. घटना मैहर के झिन्ना गांव में घटी. पुलिस ने बताया कि गांववालों ने घटना की जब सूचना दी तो टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की. महिला के शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. महिला के शरीर पर चोट के काफी निशान थे. पुलिस की टीम ने पड़ोसियों के बयान लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया. महिला की पहचान 75 साल की रामवती कोरी के रूप में हुई है. गांववालों ने सुनाई ये कहनी गांववालों ने पुलिस को बताया, ‘रामदुलारे की पत्नी रामवती प्राकृतिक काम करने घर से बाहर निकली थी. वह जहां गई, वहां एक छोटा तालाब बना हुआ है. यहां मौजूद मगरमच्छ ने उसे दबोच लिया. उसके दबाचते ही महिला की चीखें सुनाई देने लगीं. वह उन्हें जबड़े में दबाए खींच रहा था. महिला की चीखें सुन हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि मगरमच्छ ने उन्हें बुरी तरह घायल दिया है. हमने आवाजें करने लगे. इसके बाद हमें देखकर मगरमच्छ वापस चला गया. हमने रामवती को पास जाकर देखा तो वह मर चुकी थी. recent visitors 75

डॉ. मोहन यादव सरकार ने किया बड़ा फैसला, युवाओं को देने जा रही बड़ी सौगात, बदलेंगे तीनों निगमों का स्वरूप

भोपाल  मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार एक बड़ा फैसला लेने जा रही है। इसके तहत प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग के युवाओं को बहुत सुविधाएं मिलेगी। अब उनको स्वरोजगार के लिए पूंजी की व्यवस्था कराने वाले वित्त विकास निगमों का स्वरूप बदला जाएगा। तीन अलग-अलग निगमों को एक किया जाएगा। दरअसल, सरकार का मानना है कि तीनों निगमों का काम एक ही है। तीनों बैंकों को अभ्यर्थियों के आवेदन आगे बढ़ाते करते हैं और ग्रांट देते हैं। पिछले दिनों मुख्य सचिव वीरा राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस संबंध में कार्ययोजना तैयार करने का निर्णय लिया गया है। अब अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में समिति गठित की जा रही है। एस एसटी को मिलेगा रोजगार प्रदेश में अनुसूचित जाति-जनजाति और पिछड़ा वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी आर्थिक तौर पर मदद करने के लिए सरकार ने आर्थिक कल्याण योजना लागू की हैं। स्वरोजगार के लिए दे रही 50 लाख का लोन सरकार की इस स्वरोजगार योजना में 50 लाख रुपये तक लोन दिलाया जाता है। इस राशि पर लगने वाले ब्याज का आधे से अधिक भार सरकार अनुदान के रूप में उठाती है। तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस व्यवस्था को और अच्छा बनाने के लिए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना लागू की थी। आपको बता दें कि अनुसूचित जाति-जनजाति वित्त विकास निगम द्वारा दो प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान दिया जाता है। आसानी से मिल पाएगा लोन पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार से कम ब्याज दर पर लंबी अवधि के लिए राशि मिल जाती है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजना के माध्यम से वैसे ही राशि दिलाई जा रही है। अगर बदलाव किया जाता है तो अलग-अलग के स्थान पर एक व्यवस्था होने से अधिक लाभ दिलाया जा सकता है। इससे स्थापना व्यय भी घटेगा और निगरानी करना भी आसान होगा। आपको बता दें कि डॉ मोहन यादव सरकार ने बजट में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने की घोषणा की है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। मुख्यमंत्री खुद इस केंद्रीकृत व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू करने के पक्ष में हैं। recent visitors 100