घट्टिया में झोलाछाप डॉक्‍टर की पत्‍नी के उपचार के बाद एक युवक की जान पर बन आई

उज्जैन  जिले में झोलाछाप डाॅक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। शनिवार को अधिकारियों ने घट्टिया के ग्राम मीण में एक बंगाली डाॅक्टर के यहां छापेमार कार्रवाई की थी। क्लीनिक पर ऑपरेशन करने के औजार भी मिले हैं। डाॅक्टर की पत्नी ने एक युवक को सलाइन लगा दी थी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। सीएमएचओ को शिकायत के बाद ब्लाॅक मेडिकल आफिसर (बीएमओ) ने क्लीनिक सील कर दिया। गले में छाले होने पर गए ले गए थे क्‍लीनिक राजेश पुत्र मोहनलाल चौहान निवासी ग्राम मेलानिया तहसील महिदपुर ने शिकायत की थी कि उसके पुत्र नीलेश चौहान को गले में छाले होने पर ग्राम मीण में डाॅ. चंदन विश्वास के दवाखाना पर ले गया था। जहां पर डाॅ. विश्वास मौजूद नहीं थे। उनकी पत्नी सुजाता ने बताया कि डाॅक्टर साहब बाहर गए हैं। डॉक्‍टर की पत्‍नी ने कर दिया उपचार     डॉक्‍टर की पत्‍नी ने कहा कि मैं भी डाॅक्टर हूं तथा तुम्हारे पुत्र को गले में ज्यादा छाले हो गए है।     डॉक्‍टर की पत्‍नी ने इस दौरान यह भी कहा कि युवक को सलाइन यानी बाटल चढ़ाना पड़ेगी।     इसके बाद डाॅक्टर की पत्नी सुजाता ने नीलेश नामक युवक को एक बाटल चढ़ा दी थी।     इसके दस मिनट बाद ही नीलेश का शरीर अकड़ गया और शरीर ठंडा भी पड़ गया था।     स्वजन उसे तत्काल उज्जैन में निजी अस्पताल ले गए थे। जहां उसकी हालत में सुधार आया । डाॅक्टर की डिग्री की कर रहे जांच शिकायत मिलने के बाद शनिवार को सीएमएचओ डाॅ अशोक पटेल के निर्देश पर घट्टिया बीएमओ डा. अनुज शाल्य व टीम जांच के लिए ग्राम मीण पहुंचे थे। जहां डाॅ. चंदन के क्लीनिक पर छापा मारा था। अधिकारी क्लीनिक देखकर दंग रह गए थे। वहां पर ऑपरेशन करने के औजार व अन्य सामग्री मिली है। इस पर क्लीनिक सील कर दिया गया है। सीएमएचओ डाॅ. पटेल का कहना है कि डाॅक्टर की डिग्री की जांच की जा रही है। फिलहाल क्लीनिक सील कर दिया गया है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। महाकाल कायरो सेंटर संचालक को नोटिस जारी उन्हेल रोड पर ढाबला फंटे पर स्थित महाकाल कायरो केयर सेंटर पर बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई की थी। बगैर डिग्री व रजिस्ट्रेशन के जितेंद्र परमार नामक व्यक्ति सेंटर संचालित कर रहा था। सेंटर पर बगैर अनुमति पैथालाजी लैब, एक्सरे मशीन, फिजियोथैरेपी की मशीनें लगी हुई थी। इसके अलावा एक मेडिकल स्‍टोर भी बगैर अनुमति के संचालित हो रहा था। इस पर सेंटर को सील कर दिया गया है। डाॅ. पटेल का कहना है कि सेंटर की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है। नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। recent visitors 97

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, प्रदेश की सड़कें बंद हो गई , 5 एनएच भी बंद

शिमला  हिमाचल प्रदेश में बारिश ने एक बार फिर से कहर बरपाया है। बारिश के चलते कई स्थानों भूस्खलन हुआ है। लगातार बारिश से प्रदेश में जनजीवन प्रभावित हुआ है। भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश में 288 सड़कें और 5 नेशनल हाइवे बंद हो गए। 458 विद्युत ट्रांसफार्मर और 48 जल आपूर्ति योजनाएं भी ठप हो गई है। वहीं नाहन के नजदीक नाहन-पोंटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मारकंडा नदी उफान पर है। उफनती नारकंडा नदी तबाही मचा रही है। रविवार की सुबह बनकलां में नदी किनारे बना मंदिर को सैलाब बहा ले गया। पलक झपकते ही नदी किनारे बना यह हनुमाल मंदिर पानी में समा गया। दी के समीप टापू में फंसे 7 लोग नाहन विधानसभा क्षेत्र के कोलर के समीप 7 लोगों के नदी के समीप टापू में फंसे हुए है। प्रशासन ने रेस्क्यू के लिए टीम को रवाना कर दिया है। बारिश का क्रम लगातार जारी है। लगातार हो रही बारिश से राहत और बचाव कार्यो में दिक्कतें हो रही है। वहीं लम्बे समय के बाद किन्नौर जिले में बारिश होने से जगह जगह भूस्खलन होने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ीं है। बारिश होने से लियो और हांगो सम्पर्क मार्ग पर भारी भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह से अवरूद्ध हुआ है। वही सतलुज और स्पीति नदी के संगम खाब में भी कल शाम बादल फटने से सड़क मार्ग को नुकसान हुआ है। किन्नौर में भारी बारिश का दौर जारी बता दें कि किन्नौर जिले के कई क्षेत्रों में भयंकर बारिश जारी है। वहीं सांगला वैली में भी जमकर बारिश होने से नदी नाले उफान पर है। सांगला वैली के बास्पा नदी पर बनी जल विधुत परियोजना डैम से 200 क्यूमेक्स पानी छोडा़ गया। वहीं प्रशासन ने भी लोगों से अपील की कि नदी नाले और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न जाएं। recent visitors 97

गुजरात में मां बनने के लिए एक महिला ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, कोर्ट ने कहा, अपने स्तर पर खोज सकती है स्पर्म डोनर

अहमदाबाद गुजरात में मां बनने के लिए एक महिला ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। महिाल ने हाईकोर्ट में मांग रखी है कि उसकी उम्र अब 40 साल हो चुकी है। ऐसे में वह जल्द से जल्द मां बनना चाहती है। महिला ने हाईकोर्ट से मांग कि उसे अलग पति के स्पर्म दिलाए जाएं। पत्नी ने मांग रखी अगर ऐसा संभव नहीं है तोउ से कोई दूसरे स्पर्म डोनर की अनुमति दी जाए, ताकि वह आईवीएफ के माध्यम से मां बन सके। महिला ने हाईकोर्ट में दलील रखी कि मां बनना उसका अधिकार है। वक्त के साथ उसके मां बनने की संभावनाएं कम होती जा रही हैं। जस्टिस ने भी जताया आश्चर्य महिला की अर्जी पर सुनवाई करते हुए जस्टिस संगीता विसेन ने पूछा कि क्या उसका पति तलाक का मुकदमा दायर करने के बाद उसकी मदद करने को तैयार होगा? अदालत ने आश्चर्य जताया हुए कहा कि एक ऐसे व्यक्ति को निर्देश कैसे जारी किया जाए? जो अपनी को तलाक देने के लिए केस दायर कर चुका है। ऐसे में हम उसे कैसे मां बनाने के लिए स्पर्म (शुक्राणु) दान करने के लिए निर्देश दे सकते हैं। जस्टिस ने कहा कि महिला को पहले दो मुकदमों (तलाक का मुकदमा और वैवाहिक अधिकारों की बहाली) काे निचली अदालत में फैसला लेना चाहिए। जस्टिस की इस टिप्पणी के बाद भी जब महिला के वकील ने हाईकोर्ट से हस्तक्षेप करने पर जो दिया तो जस्टिस विसेन ने कहा कि उसका पति तलाक चाहता है, इसलिए वह सहायता के लिए उससे मदद नहीं मांग सकती और इसके बजाय खुद ही किसी अन्य दाता की तलाश कर सकती है। कोर्ट ने नहीं स्वीकारी याचिका कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पूछा कि महिला ने क्या इसके लिए किसी चिकित्सा अधिकारी के पास आवेदन किया है। ऐसे में जब उसका पति अलग रह रहा है। हाईकोर्ट ने महिला को याचिका में उठाई गई शिकायत के साथ गांधीनगर के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करने को कहा। अदालत ने उससे कहा कि इस स्तर पर उसकी याचिका स्वीकार नहीं की जा सकती। महिला ने अपनी याचिका वापस ले ली और उसे इस बात की स्वतंत्रता दी कि वह कथित प्रजनन तकनीक के माध्यम से गर्भधारण के लिए चिकित्सा अधिकारियों को आवेदन देकर जो प्रक्रिया अपनाती है, उसमें जो कुछ भी घटित होता है, उसके बाद वह फिर से हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है। 2019 से अलग रह रही महिला गांधीनगर में रहने वाली महिला अपने पति से पांच साल से अलग रह रही है। पति ने तलाक के 2019 में केस दायर किया था। तलाक के मामले के लंबा खिंचने के बाद जब महिला के मां बनने की संभावना कम होने लगी तो उसने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। महिला ने अपनी याचिका में कहा था कि उसे सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी (विनियमन) अधिनियम, 2021 के प्रावधानों के तहत मां बनने के लिए निर्देश दिया जाए।महिला की दलील थी कि 40 साल की उम्र होने के बार प्राकृतिक तौर पर उसके गर्भधारण की संभावना कम होती जा रही है और मां बनना उसका मौलिक अधिकार है। recent visitors 98

भोपाल से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 17 अगस्त तक, शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस में 100 से अधिक सीटें खाली

भोपाल  त्योहार से पहले की तिथियों की कई ट्रेनों में आरक्षण कराने पर अभी से प्रतीक्षा सूची का टिकट मिल रहा है। रक्षाबंधन पर भोपाल की ओर आने वाली कुछ ट्रेनों में आरक्षित सीटों की प्रतीक्षा सूची सौ का आंकड़ा पार कर गई है। वहीं, छठ पूजा और दीपावली पर घर जाने के लिए भी यात्रियों से अभी से आरक्षण करा लिया है। ऐसे में रक्षाबंधन से पहले ही यात्रियों का सबसे अधिक दबाव दिल्ली, मुंबई, नागपुर की ओर भोपाल से जाने वाली ट्रेनों पर है। जानकारी के अनुसार 17 अगस्त को भोपाल से दिल्ली जाने वाली लगभग सभी ट्रेनों में वेटिंग 50 तक पहुंच गई है। शताब्दी और वंदे भारत एक्सप्रेस में 100 से अधिक सीटें खाली भोपाल से दिल्ली 12001 शताब्दी एक्सप्रेस में सीटें खाली है। इसमें सीसी श्रेणी में 130 से अधिक और ईसी श्रेणी में 10 से अधिक सीट है। वहीं, आरकेएमपी से हजरत निजामुद्दीन जाने वाले 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस के सीसी श्रेणी में 660 सीट और ईसी श्रेणी में 30 सीट खाली है। इसके अलावा आरकेएमपी से रीवा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस में सीसी श्रेणी 95 और ईसी श्रेणी में 20 सीट खाली है। वहीं, रीवांचल एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी में 131 वेटिंग और थर्ड एसी में 40 वेटिंग चल रही है। 12409 गोंडवाना सुपरफास्ट एक्सप्रेस राखी से पहले निरस्त है। भोपाल से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 17 अगस्त तक की ट्रेन – शयनयान श्रेणी – थर्ड एसी 12138 पंजाब मेल – 113 वेटिंग – 31 वेटिंग 11072 कामायनी एक्सप्रेस – 65 वेटिंग – 17 वेटिंग 12533 पुष्पक एक्सप्रेस – 35 वेटिंग – 10 वेटिंग 20104 लखनऊ-एलटीटी – 42 वेटिंग – 15 वेटिंग 22537 कुशीनगर एक्सप्रेस – 26 वेटिंग – 10 वेटिंग  भोपाल से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 17 अगस्त तक की – ट्रेन – शयनयान श्रेणी – थर्ड एसी 12155 भोपाल एक्सप्रेस – 135 वेटिंग – 40 वेटिंग 12625 केरला एक्सप्रेस – 50 वेटिंग – 10 वेटिंग 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस – 44 वेटिंग – 10 वेटिंग 12627 कर्नाटक एक्सप्रेस – 101 वेटिंग – 38 वेटिंग 11077 झेलम एक्सप्रेस – 46 वेटिंग – 16 वेटिंग भोपाल से नागपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग 17 अगस्त तक की – ट्रेन – शयनयान श्रेणी – थर्ड एसी 12808 समता एक्सप्रेस – 95 वेटिंग – 30 वेटिंग 12650 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस – सीट नहीं है – 36 वेटिंग 20806 एपी एक्सप्रेस – 15 वेटिंग – 05 वेटिंग 12626 केरला एक्सप्रेस – 16 वेटिंग – 05 वेटिंग 12724 तेलंगाना एक्सप्रेस – 17 वेटिंग – 11 वेटिंग recent visitors 177

वॉशरूम में हिडेन कैमरा से हो रही थी रिकॉर्डिंग, डरा देगी बेंगलुरु के फेमस कॉफी आउटलेट की घटना

बेंगलुरु  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेंगलुरु के बीईएल रोड स्थित थर्ड वेव नाम के कॉफी शॉप में जो हुआ, उससे हर कोई हैरत में है। यहां महिलाओं के शौचालय के कूड़ेदान में मोबाइल फोन छिपाकर गुप्त रूप से वीडियो रिकॉर्ड की जा रही थी। कॉफी हाउस में पहुंचे एक लड़की की नजर इस छिपे हुए कैमरे पर पड़ी, जिसके बाद मामला खुला। यह घटना शनिवार को हुई, जब आरोपी कर्मचारी ने शौचालय में करीब दो घंटे तक अपने फोन से रिकॉर्डिंग की। घटना के दौरान कॉफी शॉप में मौजूद एक ग्राहक ने सोशल मीडिया पर विवरण साझा किया। डस्टबिन में ऐसे छिपाया था फोन सोशल मीडिया यूजर ने बताया कि वीडियो रिकॉर्डिंग फंक्शन चालू करके शौचालय के कूड़ेदान में फोन छिपा हुआ था। उसने बताया, ' फोन फ्लाइट मोड पर था ताकि कोई आवाज न आए, और इसे डस्टबिन बैग में सावधानी से छिपाया गया था जिसमें एक छेद किया गया था ताकि केवल कैमरा ही दिखाई दे। जल्दी ही पता चला कि फोन वहां काम करने वाले पुरुषों में से एक का था। पुलिस को बुलाया गया और … कार्रवाई की जा रही है।' फीमेल ग्राहक की पड़ी नजर तो हुई हैरान फीमेल कस्टमर ने कहा कि यह देखना भयानक था। मैं अब से जिस भी शौचालय का उपयोग करूंगी, वहां सतर्क रहूंगी, चाहे वह कैफे या रेस्तरां कितना ही फेमस क्यों न हो। मैं आप सभी से भी ऐसा करने का अनुरोध करती हूं। कॉफी शॉप से आई क्या सफाई कॉफी शॉप के प्रबंधन ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'हमारे ग्राहकों की सुरक्षा और भलाई हमेशा हमारी प्राथमिकता है। कॉफी शॉप की नीति सख्त है और बीईएल रोड स्टोर में संदिग्ध व्यक्ति को तुरंत नौकरी से निकाल दिया गया है, साथ ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।' कॉफी शॉप पर पहुंचने पर, पुलिस ने आरोपों की पुष्टि की, कर्मचारी को गिरफ्तार किया और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी भद्रावती का निवासी है और कुछ समय से कॉफी शॉप में काम कर रहा था। व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि क्या उसने पहले भी इसी तरह के वीडियो रिकॉर्ड किए हैं। recent visitors 118

पेरिस ओलंपिक में क्रिकेटर के बेटे ने दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए

पेरिस नॉर्वे के कार्स्टन वारहोल्म पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए हैं। 28 साल के वारहोल्म 400 मीटर हर्डल्स इवेंट में हिस्सा लेते हैं। 2021 में उन्होंने इस इवेंट के 29 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा था। फिर तोक्यो ओलंपिक में अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहे। उसके बाद 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी उन्होंने गोल्ड पर कब्जा जमाया। लेकिन पेरिस ओलंपिक में कार्स्टन वारहोल्म को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। क्रिकेटर के बेटे ने जीता गोल्ड वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विंस्टन बेंजामिन के बेटे राय बेंजामिन ने इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। वह अमेरिका की तरफ से ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। यह पहला मौका है जब उन्होंने 400 मीटर हर्डल्स के फाइनल में कार्स्टन वारहोल्म को पछाड़कर गोल्ड मेडल जीता है। 2019 और 2023 में जब वारहोल्म ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीता था तो राय बेंजामिन सिल्वर और ब्रॉन्ज जीत सके थे। तोक्यो ओलंपिक में भी बेंजामिन दूसरे स्थान पर रहे और सिल्वर मेडल ही जीत सके। सेमीफाइनल में आगे थे वारहोल्म हीट राउंड में कार्स्टन वारहोल्म और राय बेंजामिन अलग अलग ग्रुप में थे। दोनों टॉप पर रहे लेकिन वारहोल्म ने कम समय लिया। सेमीफाइनल की रेस में भी कुछ ऐसा ही हुआ। लेकिन फाइनल में बेंजामिन ने 46.46 सेकंड में रेस पूरी करते हुए गोल्ड जीता। वारहोल्म ने 47.06 सेकंड में रेस पूरी की। उन्होंने तोक्यो ओलंपिक में 45.94 सेकंड में रेस जीतकर वर्ल्ड और ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया था। ब्राजीन के एलिसन डॉस सैंटोस ने तोक्यो और पेरिस दोनों जगह ब्रॉन्ज जीता। राय बेंजामिन का तीसरा ओलंपिक गोल्ड राय बेंजामिन के पिता विंस्टन बेंजामिन ने 1986 से 1995 के बीच वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा थे। तेज गेंदबाज विंस्टन ने 21 टेस्ट और 85 वनडे खेले थे। इसमें उनके नाम 161 विकेट हैं। राय बेंजामिन का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। करियर की शुरुआत में वह एंटीगुआ और बारबुडा का प्रतिनिधित्व करते थे। पेरिस ओलंपिक में 400 मीटर हर्डल्स के साथ ही राय ने 4×400 मीटर रिले में भी गोल्ड जीता। इस इवेंट में वह तोक्यो ओलंपिक में भी गोल्ड मेडलिस्ट थे। recent visitors 119

भोपाल युवक ने पुलिस की गाड़ी पर बैठकर पुलिस के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किये, अपने किए पर माफी माँगता नजर आया

भोपल  राजधानी भोपाल में गुंडे बदमाश तो पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे है वही युवा भी पुलिस को गालियां देते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर रहे है, ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक युवक पुलिस की गाड़ी पर बैठकर पुलिस के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि वीडियो सामने आते ही पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया, वीडियो में पुलिस को गालियां देता यह युवक हत्थे चढ़ते ही कान पकड़ कर उठक बैठक लगाने लगा और अपने किए पर माफी माँगता नजर आया। 19 साल के युवक की करतूत 19 साल के इस युवक की करतूत देखकर लोग हैरान रह गए, वीडियो वायरल होते ही खुद पुलिस अधिकारी भी इस युवक की हरकत पर चौंक गए, युवक ने पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर यह वीडियो बनाया और बेहद गंदे शब्दों का पुलिस के लिए इस्तेमाल किया, इसके बाद युवक ने खुद ही इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया के अकाउंट से वायरल किया। पुलिस की गिरफ्त में वीडियो सामने आते ही पुलिस ने इस युवक की तलाश शुरू कर दी, पुलिस ने छानबीन के बाद अंबेडकर नगर के रहने वाले 19 साल के आदित्य को हिरासत मे लिया, कमला नगर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद युवक को पुलिस थाने लाया गया। जहां उसकी सारी हेकड़ी कुछ ही देर में उतर गई और वह घुटनों के बल बैठकर माफी मांगने लगा, आदित्य ने बताया की उसने मजाक मजाक में यह वीडियो बनाया, हालांकि पुलिस के सामने उसने अब दुबारा ऐसी हरकत न करने की कसं भी खाई। फिलहाल आदित्य के खिलाफ पुलिस प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की तैयारी में है। recent visitors 101