‘ पूर्व मंत्री संदीप वाल्मीकि की छह घंटे में भाजपा से छुट्टी, पार्टी ने गंभीर तथ्य छुपाने का दिया हवाला

पंचकूला आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में मंत्री रहे संदीप वाल्मीकि के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के छह घंटे बाद ही उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। आरोप है कि संदीप ने खुद पर लगे गंभीर आरोपों से संबंधित तथ्य छुपाए और पार्टी को गुमराह किया। उन्हें शनिवार शाम ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी में शामिल कराया था। आपत्तिजनक सीडी हुआ था वायरल जानकारी के मुताबिक, संदीप वाल्मीकि के खिलाफ एक आपत्तिजनक सीडी सामने आने पर आम आदमी पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इस बात का पता चलने पर हरियाणा भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने संदीप को पार्टी से निष्कासित कर दिया। संदीप मूल रूप से सरग्थल सोनीपत के रहने वाले हैं। इस कार्रवाई से छह घंटे पहले पंचकूला स्थित पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री सैनी की उपस्थिति में संदीप के अलावा आम आदमी पार्टी से ही डा. बुध प्रताप तपोभूमि महाबोधि पीठ रोहतक और रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया (अठावले) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रवि सोनू कुंडली ने भी भाजपा का दामन थामा। recent visitors 107

हिन्दू बांग्लादेश से सबक सीखें, हम वहां के सभी अल्पसंख्यकों के साथ हैं, लेकिन कांग्रेस और पूरा विपक्ष चुप क्यों है?

 भोपाल बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर शुरू हुए बवाल ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से उनकी कुर्सी छीन ली. इसके बाद से बांग्लादेश के हालात खराब होते जा रहे हैं. वहां अल्पसंख्यकों (हिंदू, ईसाई समेत अन्य) पर अत्याचार किए जा रहे हैं. इसको लेकर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता उमा भारती की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि कई दिनों से बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों को लेकर बहुत चिंतित थी, कुछ बोल भी नहीं पा रही थी. उमा भारती ने आगे लिखा कि अब जब खबर लगी है कि हिंदू समाज अपनी जान और अपनी इज्जत के लिए सड़कों पर उतर आया है, तब राहत मिली. जिन्होंने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की सीटें कम हो जाने का आनंद उत्सव मनाया है, वह बांग्लादेश से सबक सीखें. हम वहां के सभी अल्पसंख्यकों के साथ हैं, लेकिन कांग्रेस और पूरा विपक्ष चुप क्यों है?     1. कई दिनों से बांग्लादेश में हिंदुओं एवं अल्पसंख्यकों को लेकर बहुत चिंतित थी, कुछ बोल भी नहीं पा रही थी।     2. अब जब खबर लगी है कि हिंदू समाज अपनी जान और अपनी इज्जत के लिए सड़कों पर उतर आया है तब राहत मिली।     3. जिन्होंने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी जी की सीटें कम हो जाने का आनंद… कांग्रेस नेता ने दिया था विवादित बयान वहीं बांग्लादेश हिंसा को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता सज्जन सिंह वर्मा का विवादित बयान  सामने आया था. उन्होंने कहा था कि श्रीलंका-बांग्लादेश के बाद अब भारत का नंबर है. जिस तरह सरकार के खिलाफ श्रीलंका और बांग्लादेश में जनता सड़कों पर उतर आई और प्रधानमंत्री आवास में घुस गई, ठीक वैसे ही हालात भारत में बनते दिख रहे हैं. कांग्रेस नेता ने कहा अब भारत का नंबर है जब प्रधानमंत्री मोदी की गलत नीतियों की वजह से जनता उनके आवास में घुस जाएगी. कांग्रेस नेता के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल की भी प्रतिक्रिया आई. उन्होंने कहा एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नाम सज्जन, सोच दुर्जन! कांग्रेस के नफरती पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा कह रहे हैं- नरेंद्र मोदी, एक दिन जो जनता आज सड़क पर हिलोरे ले रही है, वह तुम्हारे प्रधानमंत्री निवास में घुसकर कब्जा कर लेगी. आशीष अग्रवाल ने आगे लिखा, "दंगे प्रेमी कांग्रेसी लगता है कि ये भूल गए कि भारत की 140 करोड़ जनता ने ही नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है और मध्यप्रदेश सहित 11 राज्यो से कांग्रेस का सफाया किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'वसुधैव कुटुम्बकम' की अवधारणा पर चलते हैं और नफरत फैलाने वालों को धूल चटाना भी अच्छे से जानते हैं. recent visitors 151

स्वतंत्रता दिवस में महज 4 दिन और प्रदेश के जिलों को नहीं मिले प्रभारी मंत्री? ऐसा क्यों

Only 4 days left for Independence Day and the districts of the state did not get minister in-charge? Why so

Only 4 days left for Independence Day and the districts of the state did not get minister in-charge? Why so

कमला हैरिस जीत जाएंगी अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव! नए सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप..

 वाशिंगटन  अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव (US Election 2024) अब दिलचस्प होता जा रहा है। जो बाइडन के हटने और कमला हैरिस के चुनावी मैदान में उतरने का डेमोक्रेटिक पार्टी को फायदा मिलता दिख रहा है। कई नए सर्वे की रिपोर्ट में ये बात सामने आई है। कई राज्यों में कमला हैरिस की बढ़त हाल ही में द न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज द्वारा किए गए नए सर्वे के अनुसार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस संभावित मतदाताओं के बीच पेंसिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से चार-चार अंकों से आगे चल रही हैं। पहले ट्रंप चल रहे थे आगे कमला हैरिस ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में नई जान फूंक दी है, क्योंकि नए सर्वे टाइम्स/सिएना के पिछले सर्वे से एक बड़ा बदलाव दिखा रहा है। उन सर्वे में पाया गया था कि ट्रंप उन्हीं तीन राज्यों में औसतन एक या दो अंकों से हैरिस और राष्ट्रपति जो बाइडन से आगे चल रहे थे। बाइडन की अलोकप्रियता से ट्रंप को हो रहा था फायदा द न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट ने कहा कि अब तक चुनाव अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की अलोकप्रियता पर आधारित था और डेमोक्रेट्स ट्रंप और उनके सहयोगियों के खिलाफ अपनी सामान्य रणनीति पर भी काम नहीं कर पा रहे थे। इससे ट्रंप को फायदा हो रहा था। कमला हैरिस लगातार बना रहीं बढ़त इससे पहले प्रकाशित इप्सोस सर्वेक्षण के अनुसार, दो महीने बाद होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप से 5 फीसद वोटों से अभी आगे हैं। दरअसल, सर्वे में कमला को 42 फीसद और ट्रंप में 37 फीसद आगे हैं। अधिकांश लोगों के अनुसार, हैरिस ईमानदार और बुद्धिमान हैं और वह सही तरह का बदलाव लाती हैं और उनमें राष्ट्रपति बनने का स्वभाव है। लोगों ने कहा कि कमला हैरिस के पास देश के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण है। अब तक, हैरिस को पिछले कुछ हफ्तों से बहुत अनुकूल मीडिया कवरेज का लाभ मिला है, साथ ही बड़े पैमाने पर समर्थन और मतदाताओं की सद्भावना का प्रवाह भी हुआ है। recent visitors 108

भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत इन 7 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अब तक कहां कितनी हुई बारिश?

भोपाल  7 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट, ग्वालियर, पन्ना, सतना, रीवा में तेज बारिश का अलर्ट. मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में भी होगी तेज बारिश, भोपाल, इंदौर, उज्जैन में हल्की बारिश के आसार, भोपाल समेत 11 जिलों में सीजन की 80% बारिश, मंडला में सबसे ज्यादा 40 इंच हो चुकी है बारिश, प्रदेश में 3 दिन गरज-चमक और बूंदाबांदी का अनुमान, 14 अगस्त के बाद सिस्टम हो सकता है स्ट्रॉन्ग.  मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद से ही मूसलाधार बारिश का सिलसिला लगातार जारी है. हालांकि पिछले कुछ दिनों से मानसून की एक्टिविटी घटी है और बारिश की रफ्तार में कमी आई है. मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं पूरे मध्य प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है.     मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और मानसून ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से बारिश का सिलसिला जारी है. मौसम विभाग की मानें तो कल से बारिश की एक्टिविटी घट जाएगी, जिसकी वजह से भारी बारिश देखने को नहीं मिलेगी. हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी. इन 7 जिलों में होगी जमकर बारिश मौसम विभाग ने आज पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और ग्वालियर जिलों में तेज बारिश के आसार जताए हैं. इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है. वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर, चंबल, उज्जैन समेत अन्य संभागों के सभी जिलों में हल्की-फुल्की बारिश के आसार हैं और येलो अलर्ट जारी किया गया है. फिर बदलेगा मौसम? मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 14 अगस्त के बाद सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है. मौसम में बदलाव आते ही एक बार फिर प्रदेश में मूसलाधार बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा. एमपी में औसत से ज्यादा बारिश एमपी में औसत से ज्यादा बारिश का कोटा पूरा हो चुका है. आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के बाद सीजन की 70 प्रतिशत बारिश हो चुकी है. कई नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच थीं. वहीं ज्यादातर बड़े डैम भी 80 प्रतिशत से ज्यादा भर चुके हैं. फिलहाल अगले 3 दिनों तक तेज बारिश से राहत है. recent visitors 135

देवास की आशा कार्यकर्ता को राष्ट्रपति करेगी सम्मानित, रानी ने सभी 53 कर्तव्य पूरे किए

देवास मध्य प्रदेश के देवास जिले के गुर्जर बापच्या गांव की आशा कार्यकर्ता को 15 अगस्त पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। गांव में आशा कार्यकर्ता के कार्यक्षेत्र में पिछले 18 साल में एक भी मां व शिशु मृत्यु नहीं हुई। आशा कार्यकर्ता रानी मंडल ने निर्धारित 53 कर्तव्य पूरे किए हैं। साल 2006 से अब तक 18 साल में गांव में एक भी मां व शिशु मृत्यु नहीं होने पर उनका चयन भोपाल से राष्ट्रपति सम्मान के लिए किया गया है। वे पति देवीलाल के साथ 13 अगस्त को रवाना होंगी। सबको पिलाती हैं दवा रानी को शासकीय माध्यमिक विद्यालय के हर बच्चे का नाम और परेशानी पता है। सबको हर मंगलवार को दवा पिलाती हैं। रानी के अनुसार गांव में महीने से दो से तीन डिलीवरी होती है। एंबुलेंसकी सुविधा न होने पर बस में बैठाकर प्रसूताओं को स्वास्थ्य केंद्र ले जाती थीं। इसके अलावा टीकाकरण, प्लस पोलियो की दवा पिलाना, आयरन की गोली खिलाना, परिवार कल्याण जैसे 53 कार्य किए जाते हैं। सीएमएचओ डॉक्टर सरोजनी का कहना है कि रानी पूरे क्षेत्र में काम कर रही, इसलिए भोपाल से चयन हुआ है। recent visitors 162