सोसाइटी के एक फ्लैट में इकट्ठे हुए यह लड़के-लड़कियां बिना अनुमति शराब पार्टी और हंगामा कर रहे थे, पकड़े गए

नई दिल्ली नोएडा के सेक्टर-94 स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी के एक फ्लैट में पुलिस ने आधी रात के बाद छापेमारी कर 40 लड़के-लड़कियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए लड़के-लड़कियां कथित तौर पर फ्लैट के अंदर ‘रेव पार्टी’ कर रहे थे। यह सभी एक नामी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान फ्लैट के अंदर से भारी मात्रा में हरियाणा ब्रांड की शराब की बोतलें और हुक्का आदि बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, आरोप है कि सुपरनोवा सोसाइटी के एक फ्लैट में इकट्ठे हुए यह लड़के-लड़कियां बिना अनुमति शराब पार्टी और हंगामा कर रहे थे। पार्टी में प्रतिबंधित शराब का सेवन किया जा रहा था और इसमें कई लड़कियां भी शामिल थीं। आयोजन को रेव पार्टी जैसा बनाने की कोशिश की गई थी। इस दौरान कुछ लड़कों ने नशे की हालत में शराब की बोतल 19वीं फ्लोर से नीचे फेंक दी, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। इसको लेकर बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने हंगामा किया और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फ्लैट में मौजूद 40 लड़के-लड़कियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। भाषा के अनुसार, पुलिस के एक प्रवक्ता ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार देर रात सूचना मिली थी कि सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी के एक फ्लैट में कई लोग रेव पार्टी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने 40 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया जो कि नामी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी हैं। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए इन सभी लड़के-लड़कियों की उम्र 16 से 20 वर्ष के बीच है।   पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हिरासत में लिए गए लड़के-लड़कियों से पूछताछ में पता चला कि वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर पार्टी के लिए उन्हें पार्टी में आमंत्रित किया गया था। एक व्यक्ति के लिए 500 रुपये और जोड़े के लिए 800 रुपये एंट्री फीस ली गई थी। पुलिस को विद्यार्थियों को भेजा गया मैसेज भी मिल गया है।’’ पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना के संबंध में प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   recent visitors 113

कोलकाता में डॉक्टर की हत्या पर गुस्से से लाल हुईं ममता बनर्जी, जरूरत पड़ी तो फांसी पर लटकवा देंगे

कोलकाता कोलकाता में मारी गई डॉक्टर के हत्यारों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का गुस्सा भड़क उठा है। ममता बनर्जी ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हत्यारोपियों को फांसी पर लटका दिया जाएगा। गौरतलब है कि कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात पीजीटी डॉक्टर का शव अर्ध नग्न अवस्था में बरामद किया गया था। महिला डॉक्टर अस्पताल के छाती रोग उपचार विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। महिला चिकित्सक के पिता ने आरोप लगाया था कि अस्पताल में उसकी बेटी के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि अब सच्चाई को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला चिकित्सक की हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किए जाने की पुष्टि हुई है। ममता बनर्जी ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने दावा किया कि हत्या के आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने ट्रेनी डॉक्टर के परिजनों से बात की है। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया है कि मामले को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर की मौत मुझे अपना निजी नुकसान लगती है। डॉक्टरों के गुस्से और उनकी मांग को पूरा किया जाएगा। ममता ने कहा कि मैं उन्हें पूरी तरह से सपोर्ट करती हूं। पुलिस ने उनकी मांगें भी मान ली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने निर्देश दिया है कि केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जाए। अगर जरूरत पड़ी तो दोषियों को फांसी पर लटका दिया जाएगा। गौरतलब है कि मामले में पुलिस ने बताया है कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति अस्पताल से जुड़ा नहीं है, लेकिन चिकित्सा संस्थान के विभिन्न विभागों में अक्सर आता-जाता रहता था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक हमने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कि बाहरी है। उसकी संदिग्ध गतिविधियों से प्रतीत होता है कि वह अपराध में संलिप्त था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीजीटी चिकित्सक की मौत की जांच के सिलसिले में शुक्रवार रात दो इंटर्न डॉक्टर से भी पूछताछ की। recent visitors 117

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा, विशेष सत्र बुलाएं, मायावती ने मोदी सरकार को घेरा

लखनऊ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमीलेयर लागू होने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंन्‍स कर अपनी बात रखी। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आश्वासन देने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा है कि केंद्र की सरकार को संसद का सत्र बुलाकर अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और क्रीमीलेयर के मामले में आरक्षण की स्थिति साफ़ करनी चाहिए। इसके साथ ही जिन राज्यों में कांग्रेस भाजपा और अपना दल की सरकारें हैं उनको भी आरक्षण को लेकर स्थिति साफ़ करनी चाहिए। इसके साथ ही मायावती ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने इस विषय पर सुप्रीम कोर्ट में ठीक से पैरवी नहीं की। बसपा सुप्रीमो मायावती शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि एक अगस्त को सुप्रीम कोर्ट का जो फ़ैसला आया है उस पर केंद्र सरकार ने अपनी स्थिति पूरी तरीक़े से साफ़ नहीं की है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र को लगता है कि आश्वासन देने से काम चल जाएगा तो ऐसा नहीं है।उनको संसद का सत्र बुलाकर इस पर स्थिति साफ़ करनी चाहिए। प्रधानमंत्री की नीयत अगर साफ़ है तो उनको संसद का सत्र समय से पहले स्थगित नहीं करना चाहिए, विशेष सत्र बुलाना चाहिए और आरक्षण को लेकर पूरी तरह से तस्वीर को साफ़ करना चाहिए। मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर संसद में बिल लाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्‍होंने कि भाजपा और कांग्रेस आरक्षण के खिलाफ ही हैं। नौकरियों को खत्‍म कर संविदा पर कर्मचारियों की तैनाती भी आरक्षण को खत्‍म करने की ही कोशिश है। मायावती ने कहा कि एससी-एसटी के लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कीमीलेयर के बहाने आरक्षण को खत्‍म करने की साजिश हो रही है। संसद का सत्र खत्‍म हो गया लेकिन विधेयक नहीं आया। ऐसा लगता है कि आरक्षण को निष्‍प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में संविधान बचाने का नाटक करने वाले अब अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और क्रीमीलेयर के आरक्षण के मसले पर कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। समाजवादी पार्टी हो या कांग्रेस संसद सत्र में इस मुद्दे को ठीक तरीक़े से नहीं उठाया नहीं उठाया। देश के 40 करोड़ अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग कांग्रेस की तरह भाजपा से भी अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। recent visitors 116

नेपरी बृजगढी सड़क जलभराव की समस्या का हुआ समाधान, किसानों ने मनाया जीत का जश्न

कैलारस नेपरी से बृजगढी की ओर जाने वाली सड़क को ब्रॉड गेज ट्रैक के पुल के नीचे जल भराव की समस्या महीनों से बाधित किए हुए थी। इस क्षेत्र में लगभग 50 गांव के किसानों का आवागमन प्रभावित हो रहा था। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे थे, अस्पताल पहुंचना आमजन का दूभर हो गया। यहां तक कि किसान खेतों पर भी नहीं पहुंच पा रहे थे। इस जल भराव स्थल पर दो छोटे-छोटे मासूम बच्चे पानी में गिरकर असमय काल कलवित हो गए। सैकड़ो वाहन खराब हो गए। सैकड़ो लोग महिला, पुरुष, बच्चे, वृद्ध चोटिल हो गए। सरकार और प्रशासन किसानों व आमजन की सुनने के लिए तैयार ही नहीं थे। अन्ततः किसानों ने 05 अगस्त से जल भराव स्थल के पास जोरदार आंदोलन की शुरुआत की। अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की शुरुआत की गई। उसके बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई तो सैकड़ो की संख्या में किसानों ने एकत्रित होकर आंदोलन स्थल से रैली निकालकर कल तहसील कार्यालय पहुंच कर घेराव करते हुए आगे आंदोलन की चेतावनी  दी। इस सबके चलते प्रशासन व सरकार सक्रिय हुए। पोकलेन और जेसीबी मशीन मंगाकर तत्काल कच्चा नाला खोदकर पानी कुंवारी नदी में निकाल दिया गया। सड़क साफ कर दी गई। इससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। किसानों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर आंदोलन स्थल पर आज जीत का जश्न मनाया। फल वितरण किये। आंदोलन के नेताओं का स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय तहसीलदार श्री विश्राम बघेल ने आकर नाले को पक्का करने का आश्वासन दिया। उसके बाद किसानों ने आंदोलन को समाप्ति की घोषणा की। इस मौके किसानों कीआम सभा को मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी , कार्यकारी जिला अध्यक्ष गयाराम  सिंह धाकड, जगन्नाथ सिंह धाकड़, भैरूलाल धाकड़, राजवीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष एस एफ आई,बृजराज सिंह सिकरवार सहित कई लोगों ने संबोधित किया। सभी ने जीत की खुशी का इजहार करते हुए किसानों की एकता और संघर्ष को मजबूत बनाने की आम जनों से अपील की। आंदोलन में  सर्वश्री कन्हैयालाल , रामसिंह कुशवाहा, विजय सिंह कुशवाह, जसवंत सिंह सिकरवार, निरंजन शाक्य, संजयसिंह सिकरवार, मदनलाल धाकड़, दाताराम धाकड़, रामहेत धाकड़, नवाव सिंह धाकड़, राजेन्द्र धाकड़, भूपेंद्र धाकड़, प्रदीप धाकड़ सुरेश चंद्र धाकड़, मातादीन कुशवाह रामप्रकाश जाटव, आदि ने विशेष भूमिका अदा की।अंत में जोरदार नारेबाजी के साथ किसान आंदोलन समाप्त हुआ। किसानों ने जीत के लिए सहयोग करने वाले आम जनों किसानों सभी को बधाई दी और आगामी दिनों में संगठन व एकता को मजबूत करने और राष्ट्रीय व स्थानीय मुद्दों पर किसान सभा के आव्हानों पर अमल करने का भी निर्णय लिया है। recent visitors 122

टीम विकेटकीपर का फैन पर आया दिल, रचाई सगाई, जल्द करेंगे शादी

नई दिल्ली  भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने अपनी गर्लफ्रेंड के संग सगाई कर ली। दोनों लंबे समय से एक साथ रिलेशनशिप में थे। जितेश ने अपने इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीर शेयर की है। इस पोस्ट पर टी20I कप्तान सूर्यकुमार ने खास अंदाज में बधाई है। जितेश शर्मा ने गर्लफ्रेंड शलाका मकेश्वर के संग सगाई कर ली। आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले 30 साल के जितेश को अनेक क्रिकेटर्स से बधाइयां मिल रही हैं। वहीं, भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जितेश और उनकी मंगेतर को सबसे अलग अंदाज में मुबारकबाद दी। भारतीय क्रिकेटरों किए मजेदार कमेंट सूर्यकुमार ने जितेश की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "बहुत-बहुत बधाई भाऊ और वहिनी को।" मराठी में भाऊ को भाई और वहिनी को भाभी बोला जाता है। चेन्नई सुपर किंग्स कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने भी कमेंट किया। गायकवाड़ ने लिखा, बधाई हो, "क्लब में स्वागत है।" ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कहा, "दोनों को शुभकामनाएं।" अर्शदीप सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, "बहुत-बहुत मुकारक, फेविकोल का जोड़।" कौन हैं शलाका मकेश्वर जितेश शर्मा की मंगेतर शलाका मकेश्वर ने प्रोफेसर राम मेघे कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट बडनेरा रेलवे से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग से बी.ई किया है। शलाका ने डिजाइन में एम. टेक किया है। पुणे के रहने वाली शलाका ने नागपुर में ग्लोबल लॉजिक कंपनी में सीनियर टेस्ट इंजीनियर के पद पर हैं। कौन है ये खिलाड़ी ये खिलाड़ी टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज दीपक शर्मा हैं। दीपक शर्मा ने शलाका मकेश्वर नाम की लड़की से सगाई रचाई है। इस सगाई की फोटो क्रिकेटर ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जितेश शर्मा ने अपनी सगाई की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है कि इस पागल दुनिया में हमने एक-दूसरे को हमेशा के लिए चुन लिया है। इसके बाद उन्होंने अपनी सगाई की तारीख मेंशन की है। वहीं, शलाका ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की फोटो शेयर की है और उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा है कि मिस्टर एंड मिसेज शर्मा। लोग इनकी सगाई की तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और इन्हें बधाई दे रहे हैं। खुद को बताया था फैन गर्ल शलाका मकेश्वर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 11 मई 2024 का एक पोस्ट है। इस पोस्ट में वह पंजाब किंग्स इलेवन की टीशर्ट पहनकर टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं। उन्होंने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा था कि फैन गर्ल मोमेंट। इस पोस्ट पर जितेश शर्मा ने हॉर्ट इमोजी रिएक्ट किया था। इससे लगता है कि दोनों एक-दूसरे के साथ लंबे समय से हैं। शलाका ने खुद को जितेश शर्मा का फैन गर्ल बताया था। टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं जितेश शर्मा जीतेश शर्मा ने टीम इंडिया में पिछले साल एशियन गेम्स में डेब्यू किया था। इस टूर्नामेंट में ऋतुराज गायकवाड ने टीम की कमान संभाली थी। जितेश शर्मा ने टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 9 इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने कुल 100 रन बनाए हैं। जितेश शर्मा ने अपना आखिरी मैच इसी साल जनवरी के महीने में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। आईपीएल में जितेश शर्मा पंजाब किंग्स इलेवन की टीम का हिस्सा हैं। इस साल टीम के कप्तान शिखर धवन चोटिल हो गए थे तो जितेश शर्मा ने पंजाब किंग्स इलेवन की कप्तानी भी संभाली थी। recent visitors 137

सांसद सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के संबंध में चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री से की मुलाकात

शहडोल आदिवासी क्षेत्रों का विकास हमारी कार्य योजना में प्रमुखता से शामिल है, और आपके क्षेत्र का भी समग्र विकास होगा। यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहडोल संसदीय क्षेत्र की सांसद हिमाद्री सिंह से मुलाकात के दौरान कहीं। दरअसल, सांसद सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के संबंध में चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री से मिलने गई थीं। मुलाकात के दौरान हिमाद्री सिंह ने प्रधानमंत्री के समक्ष अपने क्षेत्र के विकास की योजना प्रस्तुत की। उन्होंने प्रधानमंत्री को याद दिलाया कि वे अपने अल्प प्रवास के दौरान शहडोल जिले के छोटे से गाँव विचारपुर, जिसे 'मिनी ब्राजील' कहा जाता है, के खिलाड़ियों से मिले थे। सांसद ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि आदिवासी क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन उन्हें उचित मंच नहीं मिल पाता है। इसलिए, उन्होंने अपने क्षेत्र में एक वृहद खेल अकादमी की स्थापना की मांग की। सांसद सिंह ने प्रधानमंत्री के समक्ष घरेलू उड़ानों के लिए एक हवाई अड्डे के निर्माण का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा, उन्होंने शहडोल-नागपुर ट्रेन को अनूपपुर से चलाए जाने की मांग पर भी चर्चा की, जिस पर उन्हें बताया गया कि तीसरी लाइन और लिंक वर्क पूरा होने के बाद इस मांग को पूरा किया जाएगा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खोलने की मांग हिमाद्री सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र में सैनिक स्कूल और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खोलने, और कोयला खदानों के उत्खनन के बाद खाली जमीनों के उपयोग की भी मांग प्रधानमंत्री के सामने रखी। विकास संबंधित चर्चाओं के बाद, सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को माँ नर्मदा उदगम स्थल अमरकंटक का एक तैल चित्र और क्षेत्र की गौरव, पद्मश्री जोधया बाई द्वारा बनाई गई बैगा जनजाति की एक चित्रकारी भेंट की। बेटी तासू भी थी साथ सांसद ने प्रधानमंत्री को अमरकंटक आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री से हुई बातचीत में उन्हें बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है, जिससे आने वाले समय में आदिवासी क्षेत्र के विकास की गति और तेज होने की उम्मीद है। सांसद के साथ उनकी बेटी तासू भी मौजूद थीं, जिन्हें प्रधानमंत्री ने स्नेहपूर्वक दुलारा। इस अवसर पर संगठन से जुड़ी चर्चा भी हुईं। recent visitors 114

भारतीय हॉकी टीम के सदस्यों का स्वदेश लौटने पर भव्य स्वागत, कप्तान ने कहा अभिभूत हूं

नई दिल्ली ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरूष हॉकी टीम के सदस्यों का शनिवार की सुबह पेरिस से यहां पहुंचने पर सैकड़ों की संख्या में हवाई अड्डे पर मौजूद खेलप्रेमियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। भारतीय टीम बृहस्पतिवार को स्पेन को कांस्य पदक के मुकाबले में 2.1 को हराकर हॉकी में 13वां ओलंपिक पदक जीतकर लौटी। भारतीय हॉकी की दीवार गोलकीपर पी आर श्रीजेश पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में दो पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर के साथ भारत के ध्वजवाहक होंगे। श्रीजेश, अमित रोहिदास, राजकुमार पाल, अभिषेक, सुखजीत सिंह और संजय समापन समारोह के बाद लौटेंगे। कप्तान हरमनप्रीत सिंह और टीम का फूलों की मालाओं और ढोल ताशे के साथ इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया। कांस्य पदक के मैच में दोनों गोल करने वाले हरमनप्रीत ने मीडिया से कहा, ‘‘हमें पूरा सहयोग मिला और हमारी सारी जरूरतें पूरी की गई। हम धन्यवाद देना चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हॉकी के लिये यह बड़ी उपलब्धि है। इस प्यार से हमारी जिम्मेदारी बढ गई है। हम हर बार पदक जीतकर लौटने की कोशिश करेंगे।’’ हरमनप्रीत ने पेरिस ओलंपिक में सर्वाधिक 10 गोल दागे। उन्होंने कहा कि इस स्वागत से टीम अभिभूत है। उन्होंने कहा, ‘‘यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि भारतीय प्रशंसक हमारे स्वागत के लिये यहां आये। टीम ने ओलंपिक की तैयारी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी और यह देखकर खुशी हुई कि हमारी मेहनत रंग लाई और हमारी जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है।’’ भारत ने पेरिस ओलंपिक में ग्रुप चरण में आस्ट्रेलिया को 3.2 से हराया और म्युनिख ओलंपिक 1972 के बाद ओलंपिक में आस्ट्रेलिया पर यह पहली जीत थी। इसके अलावा क्वार्टर फाइनल में श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन से ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4.2 से मात दी। भारतीय उपकप्तान हार्दिक सिंह ने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को एक दूसरे पर अटूट विश्वास था कि एक गलती करेगा तो दूसरा संभाल लेगा। इसी से हम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सके।’ उन्होंने कहा, ‘‘ब्रिटेन के खिलाफ मैच में हमने बहुत अच्छा खेला। मिडफील्ड, डिफेंस, फॉरवर्ड सभी में कमाल का तालमेल था और कोई विफल रहता तो हमारे पास श्रीजेश थे जिन्होंने कई बार हमें संकट से निकाला है।’’ हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘ये यादें हमारे साथ रहेंगी। कांस्य पदक ने साबित कर दिया कि भारतीय हॉकी सही राह पर है। अपना दिन होने पर हम किसी को भी हरा सकते हैं। हमें खुद पर भरोसे और भारतीय हॉकीप्रेमियों के साथ की जरूरत थी। मैं अनुरोध करूंगा कि यूं ही हॉकी से प्यार करते रहे और हमारा सहयोग करते रहे।’’   recent visitors 104