मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बड़ी सौगात, रक्षा बंधन के दिन राज्य की महिलाएं रोडवेज की बसों में निःशुलक सफर कर सकेंगी

देहरादून उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सभी महिलाओं को बड़ी सौगात के साथ नवाजा है। बता दें कि रक्षा बंधन के दिन राज्य की महिलाएं रोडवेज की बसों में निःशुलक सफर कर सकेंगी। इस दौरान सरकारी बसों में सफर करने पर उनसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा। वहीं प्रदेश में धामी सरकार एक बार फिर से लोगों के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आए है। इस मामले में परिवहन सचिव ब्रजेश संत द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया था कि इस नि:शुल्क यात्रा का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। साथ ही परिवहन निगम के महाप्रबंधक सीपी कपूर ने नि:शुल्क यात्रा से संबंधित आदेश जारी करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से संचालित साधारण बसों के किराए में शत-प्रतिशत छूट दिया जाएगा।  बता दें कि रक्षा बंधन के दिन महिलाओं के लिए सरकारी बसों में निःशुलक सफर की सुविधा केवल उत्तराखंड राज्य के अंदर ही मिलेगी। इसके अतिरिक्त यदि कोई महिला उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में उत्तराखंड के बाहर सफर करती है तो उसका किराया निश्चित रूप से लिया जाएगा।   recent visitors 100

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- हर विभाग में तलाशी जायें स्किल डेवलपमेंट की संभावनाएं

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संत शिरोमणि रविदास ग्लोबल स्किल्स पार्क भोपाल के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने समय-सीमा में कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्किल डेवलपमेंट का दायरा बहुत विस्तृत है। हर कॉलेज में स्किल डेवलपमेंट के कोर्स संचालित किये जाने चाहिए। रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को जोड़ा जाये। विद्वानों का मार्गदर्शन लेकर स्किल डेवलपमेंट के कार्य किये जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मंत्रालय में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग की समीक्षा कर विभागीय निर्देश दे रहे थे। बैठक में कौशल विकास एवं रोजगार विभाग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कम जमीन से ज्यादा उपज प्राप्त करने का कार्य भी स्किल डेवलपमेंट ही है। आमदनी बढ़ाने के लिए स्किल डेवलपमेंट जरूरी है। हर विभाग में स्किल डेवलपमेंट का प्लान बने। अपने-अपने क्षेत्र में संभावनाएं तलाशी जायें। पशुधन से दूध-उत्पादन, नस्ल सुधार, दूध से बने उत्पादों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हों। प्रदेश में कुल 956 आईटीआई संचालित हैं। हर विकासखण्ड में आईटीआई संचालित होना चाहिए। कोई भी विकासखण्ड बगैर आईटीआई के न रहे। आईटीआई के विद्यार्थियों को अधिकाधिक संख्या में रोजगार और प्लेसमेंट हो। हॉर्टीकल्चर से बड़े पैमाने पर रोजगार मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिलों में जिस तरह के औद्योगिक क्षेत्र हैं, उसके अनुरूप विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाये। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों को टेक्सटाइल उद्योग से जोड़ने के लिए आवश्यक प्रबंध करने को कहा। उच्च शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा विभाग में विभिन्न भाषाओं का ज्ञान दिया जाये। स्किल डेवलपमेंट के प्रमोशन कार्यक्रम हों। टूरिज्म में रोजगार बढ़ाने का कार्य करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों में कृषि एवं उद्यानिकी के विषय प्रारंभ किये जायें। स्किल डेवलपमेंट में जुगाड़ कार्यक्रम शुरू करें। यह कम पढ़े-लिखे लोगों के लिए उपयोगी होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क की कल्पना को साकार करने के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि निजी क्षेत्र और समाज को जोड़कर रोजगार के अवसर बढ़ाये जायें। नए पाठ्यक्रमों में स्किल डेवलपमेंट को प्राथमिकता दी जाये। वन विभाग में जीवों की प्रजातियों के संरक्षण की ट्रेनिंग दी जाये। किंग कोबरा की प्रजाति को संरक्षित करने का कार्य करें। स्नेक रेस्क्यू के लिए प्रशिक्षण भी दें। स्किल डेवलपमेंट बोर्ड को रोजगार दिलाने की ट्रेनिंग दी जाएं। बोर्ड की नियमित बैठक आयोजित कराई जाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैठक में विभिन्न प्रकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार संबंधी जानकारी की बुकलेट्स का विमोचन भी किया।   recent visitors 89

टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग में किरोड़ा नाले में पानी के तेज बहाव में श्रद्धालुओं से भरी जीप पानी में बही, 1 की मौत, अन्य घायल

चंपावत उत्तराखंड में लगातार बारिश का कहर बरस रहा है। वहीं पहाड़ों में जमकर बारिश होने के बाद नदी-नाले उफान पर है। इसी बीच टनकपुर के पूर्णागिरि मार्ग में किरोड़ा नाले में पानी के तेज बहाव में श्रद्धालुओं से भरी जीप बहने की खबर सामने आई है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम श्रद्धालुओं के रेस्क्यू में जुट गई, जिसमें एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई,अन्य चार घायल और 2 व्यक्ति लापता बताए जा रहे है। जानकारी के अनुसार, किरोड़ा नाले में पानी के तेज बहाव के कारण एक जीप समेत करीब नौ श्रद्धालु नाले में बह गए। इस दौरान एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू किया गया। इसमें घटनास्थल पर पहुंची बचाव दल की टीम को रेस्क्यू के दौरान एक महिला का शव मिला। जबकि अन्य घायल चार लोगों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भेजा गया है। साथ ही कुछ लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। इन लापता लोगों की खोज टीमों द्वारा की जा रही है। बता दें कि इस घटना से संबंधित सभी लोग पखरिया यूएस नगर के रहने वाले हैं। recent visitors 122

वायनाड जिले में जमीन से आ रही रहस्यमय आवाज, स्थानीय लोगों और अधिकारियों में दहशत फैली

केरल केरल के भूस्खलन प्रभावित वायनाड जिले में अलग-अलग पर शुक्रवार की सुबह जमीन के नीचे से तेज ध्वनि सुनाई देने की खबरें मिलीं जिससे स्थानीय लोगों और अधिकारियों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन प्रभावित आवासीय क्षेत्र से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंबालावायल गांव और व्यथिरी तालुक के कुछ इलाकों में तेज ध्वनि सुनाई दी। वायनाड जिलाधिकारी डी. आर. मेघश्री ने एक बयान में कहा, ‘जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानांतरित करने के लिए कदम उठाए हैं।’ केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने कहा कि वह भूकंपीय ‘रिकॉर्ड’ की जांच कर रहा है और स्थानीय स्तर पर जांच कर स्थिति का पता लगाया जा रहा है। इसने कहा, ‘अभी तक भूकंपीय रिकॉर्ड में हलचल का कोई संकेत नहीं मिला है।’ पंचायत वार्ड के एक सदस्य ने एक टीवी चैनल से कहा कि यह ध्वनि सुबह करीब 10:15 बजे सुनी गई। पहाड़ी जिले में हाल ही में हुए भीषण भूस्खलन में 226 लोगों की मौत और अनेक लोगों के लापता होने के बाद जमीन के नीचे से उत्पन्न रहस्यमयी ध्वनि से स्थानीय लोगों में दहशत है। बता दें कि वायनाड के भूस्खलन ने बड़ी तबाही मचाई थी। केरले के सीएम पिनाराई विजयन ने कहा है कि 10 अगस्त को प्रधानंत्री मोदी भी भूस्खलन प्रभावित इलाके का दौरा करने वाले हैं। विजयन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी कहा कि भूस्खलन में मरने वाले लोगों की सही संख्या की पुष्टि मानव अंगों और अज्ञात शवों के डीएनए परीक्षण के परिणाम आने के बाद ही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल 131 लोग लापता हैं। उन्होंने कहा कि अवशेषों को केवल तभी पूर्ण शव माना जाएगा जब शव के 90 प्रतिशत या उससे अधिक हिस्से बरामद हो जाएं, अन्यथा इसे शरीर का अंग ही माना जाएगा। recent visitors 77

प्याज के दामों में जोरदार तेजी, करेला-मटर 100 के पार, फुटकर टमाटर हुआ सस्ता

इंदौर बांग्लादेश में उपजे संकट से अटक रहे प्याज निर्यात का रास्ता फिर खुल गया है। पेतरापोल बार्डर पर बीते तीन दिनों से अटके प्याज से भरे ट्रकों के लिए सीमा खोल दी गई है। करीब 4,500 टन प्याज से भरे ट्रक सीमा पर ही खड़े थे। इनमें महाराष्ट्र और मप्र से बांग्लादेश को निर्यात किया गया प्याज भरा था। इसके बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। गुरुवार को तेजी थोक मंडी में गुरुवार को प्याज के दामों में जोरदार तेजी देखी गई। प्याज में स्थानीय मांग भी अच्छी निकलने लगी है। प्याज सुपर ऊपर में 3200 रुपये तक बिका। गोल्टा भी 2800 के पार पहुंच गया है। प्याज की आवक करीब 40 हजार बोरी रही। आलू के दाम स्थिर आलू के भाव में अभी स्थिरता है। एक-दो लाट ही ऊपर में 2400 रुपये बिके। आलू की आवक करीब 5-6 हजार बोरी रही। कारोबारियों को राखी के लेवाली का इंतजार है। टमाटर के दाम भी ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। सभी सब्जियां सामान्य रेट पर चल रही हैं। हालांकि भिंडी 75 रुपए किलो पहुंच गई है। लौकी के दाम भी 60 रुपए प्रति किलो तक है। लहसुन लहसुन की आवक 7 हजार बोरी की रही लेकिन दाम बीते सप्ताह के मुकाबले नरम ही है। लहसुन ऊपर में एक-दो लाट बेस्ट क्वालिटी होने पर 2000 रुपये तक बिकती है। शेष माल बेस्ट में ऊपर में 17000-19000 रुपये क्विंटल तक बिकी। खीरा 30 रुपए किलो, जबकी हरा मटर 100 के पार चल रहा है। recent visitors 75

नीरज चोपड़ा ने कहा- ओलंपिक के कारण सर्जरी टाल रहा था लेकिन अब फैसला लेना होगा

पेरिस भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में रजत पदक जीतने के बाद अपनी चोट का खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें यहां प्रतिस्पर्धा करने के लिए कड़ी मेहनत करने के बाद जल्द ही सर्जरी करानी पड़ सकती है। नीरज पेरिस खेलों से पहले जांघ के भीतरी हिस्से की मांसपेशी में (एडक्टर) परेशानी से जूझते आये हैं। उन्होंने हालांकि गुरुवार को सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास 89.45 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया। वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाले भारत के पहले ट्रैक एवं फील्ड एथलीट बन गए। उन्होंने तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। नीरज पाकिस्तान के अरशद नदीम से पीछे रहे, जिन्होंने 92.97 मीटर के ओलंपिक रिकॉर्ड थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नदीम इसके साथ ही पाकिस्तान के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बन गए। नीरज ने कहा, ‘‘मेरे दिमाग में काफी कुछ चल रहा था। जब मैं थ्रो कर रहा होता हूं तो मेरा 60-70 प्रतिशत ध्यान चोट पर होता है। मैं चोटिल नहीं होना चाहता था। जब भी मैं थ्रो करने जा रहा था तो आपने देखा होगा कि मेरी गति कम थी।’’ उन्होंने 2023 विश्व चैम्पियनशिप का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘डॉक्टर ने मुझे पहले ही सर्जरी करने के लिए कहा था लेकिन मेरे पास विश्व चैंपियनशिप से पहले या बाद में इतना समय नहीं था। ओलंपिक की तैयारी में बहुत समय लगता है।’’ नीरज ने इस विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। अपनी सर्वश्रेष्ठ स्थिति में नहीं होने के बाद भी नीरज लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय बने। उनसे पहले सुशील कुमार (कुश्ती) और पीवी सिंधू (बैडमिंटन) ने यह कारनामा किया है। नीरज ने निराशा भरे लहजे में कहा, ‘‘मैंने अब भी इसे जारी रखा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘खेल में यह अच्छी स्थिति नहीं होती है। आप अगर लंबा करियर चाहते हैं तो आपको फिट और स्वस्थ रहना होगा। इस स्तर की प्रतियोगिताओं के कारण कई बार आप निर्णय नहीं ले सकते। अब हम इस पर काम करेंगे और तकनीक में भी सुधार करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि वह इस मसले पर अपनी टीम से चर्चा कर ‘कोई फैसला करेंगे’। उन्होंने यह भी बताया कि फिटनेस के मामले में पिछले सात साल उनके लिए कितने कठिन रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे 2017 में यह दर्द महसूस हुआ। उसके बाद मैंने बहुत इलाज करवाया। लेकिन इसके लिए मुझे एक बड़ा फैसला लेना होगा।’’ नीरज ने 90 मीटर की दूरी का जिक्र किये बिना कहा कि उनके पास और बड़ा थ्रो करने की क्षमता है। नीरज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2022 में आया था जब उन्होंने 89.94 मीटर की दूरी हासिल की थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने 2016 अच्छी दूरी तय की और फिर 2018 में मैंने एशियाई खेलों में 88 मीटर का थ्रो किया था। उसके बाद मुझे लगता है कि इसमें काफी सुधार कर सकता हूं। इसलिए, जब तक ऐसा नहीं होता, मैं इस कोशिश को जारी रखूंगा। मैं आपको बताना चाहता हूं मेरा पास काफी अधिक क्षमता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘और मैं यह करूंगा। मैं अपने दिमाग को भविष्य के लिए तैयार रखूंगा। मैं चीजों पर काम करूंगा। मैं खुद को फिट रखूंगा।’’ उन्होंने कहा कि इस चोट के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं अपनी पूरी रन अप के साथ भाला नहीं फेंक पा रहा था। मैं पिछले एक-दो साल से कम रन अप के साथ प्रयास कर रहा हूं। अभ्यास में खिलाड़ी एक सत्र में 40-50 थ्रो करते है लेकिन चोटिल होने के डर के कारण मुझे ऐसा करने में दो-तीन सप्ताह लग गये।’’ नीरज ने कहा, ‘‘यह काफी मुश्किल है लेकिन मैंने अपने खेल को जारी रखा है।’’   recent visitors 89

राघौगढ़ की ड्रीम सिटी कॉलोनी में रहने वाले युवक हेमंत ने रात में सोने से पहले मैगी खाई, तबीयत बिगड़ी, युवक की मौत

राघौगढ़ नगर की ड्रीम सिटी कॉलाेनी में रहने वाले एक युवक की बीते दिन संदिग्ध मौत हो गई। युवक रात में खाना के साथ मैगी खाकर सोया था। मौत के सही कारणों का पता लगाने पुलिस ने मर्ग जांच शुरू कर युवक के शव का पीएम कराया है। जानकारी के अनुसार राघौगढ़ की ड्रीम सिटी कॉलोनी में रहने वाले युवक हेमंत पुत्र शिवनारायण मोगिया उम्र 25 वर्ष को बीती अल सुबह अचानक चक्कर आने लगे और वह उल्टियां करने लगा। इस पर स्वजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।   रेलवे की तैयारी कर रहा था युवक युवक के पिता ने बताया कि हेमंत रेलवे में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। उसका छोटा भाई अरविंद उम्र 21 वर्ष भी पढ़ाई करता है। युवक के पिता ने बताया कि हेमंत को रात करीब ढाई बजे अचानक उल्टियां होने लगी और चक्कर आने की उसने शिकायत की। इसके कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया, जिसे सबसे पहले राघौगढ़ की साडा कॉलोनी के अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने कहा कि उसकी मौत हो चुकी है। युवक के पिता ने बताया कि रात में घर के सभी लोगों ने खाने के साथ मैगी खाई थी। गौरतलब है कि युवक और उसके स्वजन मूलरूप से जामनेर के पास पचगोडिया गांव के रहने वाले हैं। recent visitors 114