मुख्यमंत्री ने कहा सभी को लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात कहनेे का अधिकार , लेकिन किसी को भी अराजकता फैलाने की छूट नहीं

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में जोन, मंडल, रेंज व जिला स्तर के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात अधिकारियों के साथ प्रदेश की कानून-व्यवस्था तथा लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी को लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात कहनेे का अधिकार है, लेकिन किसी को भी अराजकता फैलाने की छूट नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अफवाह फैलाने का माध्यम बन रही है। इस पर नजर बनाए रखें। तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने पर रोक लगाएं। सभी जिलों को अलर्ट रहना होगा। किसी भी फेक न्यूज का तत्काल तथ्यों के साथ खंडन किया जाना चाहिए। योगी ने कहा कि लोकतांत्रिक संगठनों की आड़ में कतिपय राष्ट्रविरोधी संगठन भी माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। पूर्व में ऐसे अनेक उदाहरण सामने आए हैं। शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने वालों की आड़ में कुछ अराजकतावादी संगठनों की उपस्थिति रही है। इनकी पड़ताल करें और पकड़े जाने पर कठोरतम कार्रवाई करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में नागपंचमी, श्रावण सोमवार, काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ, रक्षाबंधन, चेहल्लुम और जन्माष्टमी जैसे पर्व-त्योहार हैं, साथ ही पुलिस भर्ती परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो रहे हैं। यह कानून-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील समय है। हर जिले की पुलिस और स्थानीय प्रशासन को 24 घंटे अलर्ट रहना होगा। योगी ने कहा कि इस वर्ष अब तक 12 जनपदों में 120 प्रतिशत से अधिक वर्षा हुई है, जबकि 27 जिलों में सामान्य वर्षा की स्थिति रही है। 80 से 60 फीसद यानी कम वर्षा वाले 18 जिले हैं और 14 जिलों में 60 से 40 प्रतिशत यानी अत्यधिक कम वर्षा हुई है। जौनपुर, शामली, फतेहपुर समेत कई जिले हैं, जहां 40 फीसद से भी कम बरसात दर्ज की गई है। बलिया, सीतापुर, बांदा, बाराबंकी, बिजनौर, फर्रुखाबाद, प्रयागराज और वाराणसी में अभी भी बाढ़ की स्थिति है। सभी संबंधित जिलों में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप राहत एवं बचाव कार्य जारी रखे जाएं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को दी जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कहीं भी निर्धारित मात्रा से कम, बासी अथवा खराब गुणवत्ता की सामग्री वितरित नहीं होनी चाहिए। यदि वेंडर द्वारा आपूर्ति में गड़बड़ी की जाती है, तो तत्काल कार्रवाई की जाए। योगी ने कहा कि 9 अगस्त से ऐतिहासिक ‘काकोरी ट्रेन एक्शन का शताब्दी वर्ष’ प्रारंभ हो रहा है। यह पूरा वर्ष आजादी के नायकों का स्मरण करने के लिए होगा। इसी कड़ी में, 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ का जन अभियान आयोजित होना है। इन तीन दिनों में प्रदेश के हर आवास, हर कार्यालय पर हमारा राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया जाना है। 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका दिवस’ है और 15 अगस्त को राष्ट्रीय पर्व ‘स्वाधीनता दिवस’ है। इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। 9 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) का अवसर है। कतिपय अराजक तत्व माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। इसलिए पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाएं। सतर्क रहें-सावधान रहें। योगी ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने जाती हैं। इस विशेष अवसर पर 18 अगस्त की रात्रि से 19 अगस्त की रात्रि तक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इस संबंध में सभी आवश्यक प्रबंध समय से कर लिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगस्त के आख़िरी सप्ताह में 23, 24, 25 और 30, 31 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा होनी प्रस्तावित है। यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से पूरी शुचिता के साथ सकुशल संपन्न हो, यह सभी की जिम्मेदारी है। इसके दृष्टिगत सभी जिलों को अलर्ट रहना होगा। वरिष्ठ अधिकारीगण अपने क्षेत्र के हर एक परीक्षा केंद्र का सूक्ष्मता का निरीक्षण कर लें। परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए शासन स्तर से आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। उच्च स्तर से दिए जा रहे निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करें।     recent visitors 97

अदालत में गैर हिंदी भारतीय भाषाओं का उपयोग फिलहाल नहीं : सरकार

नई दिल्ली  सरकार ने कहा है कि न्यायालय में क्षेत्रीय भाषाओं के इस्तेमाल को लेकर कैबिनेट को प्रस्ताव मिले थे लेकिन उन्हें मुख्य न्यायाधीश ने स्वीकार नहीं किया इसलिए फिलहाल हिंदी के अलावा अन्य भारतीय भाषाओं का न्यायालय में इस्तेमाल नहीं हो रहा है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक पूरक सवाल की जवाब में कहा कि किसी भी राज्य में वहां की राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति की सहमति से स्थानीय भाषा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस क्रम में हिंदी का प्रयोग अधिकृत किया हुआ है और सभी राज्यों में इसका प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र के बाद तमिलनाडु, गुजरात, बांग्ला तमिल तथा छत्तीसगढ़ी में वहां की भाषाओं के न्यायालय में स्थानीय भाषाओं के इस्तेमाल लेकर को प्रस्ताव कैबिनेट को प्राप्त हुए थे लेकिन इसे मुख्य न्यायाधीश ने स्वीकार नहीं किया था। मेघवाल ने कहा कि न्यायिक स्वतंत्रता को ध्यान में रखते हुए तकनीकी माध्यम से न्यायालय की फैसलों की स्थानीय भाषाओं में अनूदित किया जा रहा है। उत्तम न्यायालय के फैसले के लिए हिंदी, तमिल, मराठी, गुजरायी आदि भाषाओं में ऐप उपलब्ध कराया गया है।     recent visitors 119

SC ने कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर रोक लगाने वाले अपने पिछले आदेश को नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया

मथुरा सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर से सटी शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर रोक लगाने वाले अपने पिछले आदेश को नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति पीवी संजय कुमार की पीठ ने मामले की सुनवाई स्थगित करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर व्यापक बहस की आवश्यकता है। इस महीने की शुरुआत में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जारी संबंधित आदेश को भी ध्यान में रखना होगा। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने हाईकोर्ट के एक अगस्त के आदेश का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद से संबंधित 18 मुकदमों में सुनवाई जारी रह सकती है। मस्जिद प्रबंधन समिति की चुनौती को खारिज करते हुए हाईकोर्ट ने अब मुकदमे की सुनवाई शुरू करने के लिए 12 अगस्त की तारीख तय की है। हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन ने पीठ से सर्वे पर रोक हटाने का अनुरोध करने वाली उनकी याचिका को सूचीबद्ध करने पर विचार करने का आग्रह किया। हाईकोर्ट के 1 अगस्त के आदेश का हवाला देते हुए जैन ने जोर देकर कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष मुस्लिम पक्ष की याचिका निष्प्रभावी हो गई है। हालांकि पीठ ने जवाब दिया कि मामले की सुनवाई नवंबर में ही होगी। सुप्रीम कोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट के 26 मई के आदेश को चुनौती देने के मामले में उलझा हुआ है। मथुरा में विभिन्न सिविल न्यायालयों में हिंदू पक्षों द्वारा मस्जिद की भूमि पर अधिकार का दावा करते हुए दायर किए गए लगभग 18 मुकदमों को उसने अपने पास ट्रांसफर कर लिया था। ईदगाह समिति और यूपी सुन्नी वक्फ बोर्ड ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में लाया। सुप्रीम कोर्ट ने 16 जनवरी को मस्जिद सर्वेक्षण की निगरानी के लिए अधिवक्ता-आयुक्त की नियुक्ति के हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट का आदेश भगवान श्रीकृष्ण विराजमान कटरा केशव देव खेवट मथुरा (देवता) द्वारा नेक्स्ट फ्रेंड रंजना अग्निहोत्री और सात अन्य के माध्यम से दायर याचिका पर आया था। नेक्स्ट फ्रेंड किसी ऐसे व्यक्ति का कानूनी प्रतिनिधि होता है जो सीधे मुकदमा चलाने में असमर्थ होता है। हिंदू याचिकाकर्ताओं ने अनुरोध किया था कि मूल मुकदमा उच्च न्यायालय द्वारा चलाया जाए क्योंकि मामला राष्ट्रीय महत्व का था। दूसरी ओर मस्जिद प्रबंधन समिति ने लंबे विलंब के बाद मुकदमों की स्थिरता पर सवाल उठाया और आगे तर्क दिया कि यह मुकदमा पूजा स्थल (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1991 द्वारा वर्जित है। मस्जिद प्रबंधन समिति ने मुकदमों की स्थिरता पर सवाल उठाते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष एक अलग याचिका भी दायर की थी। हालांकि 1 अगस्त को एक आदेश द्वारा उच्च न्यायालय ने माना कि मुकदमे स्थिरता योग्य थे और मुद्दों को तय करने के लिए 12 अगस्त की तारीख तय की। कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद भूमि विवाद से संबंधित कई मुकदमे मथुरा की विभिन्न अदालतों में लंबित हैं। इनमें मस्जिद के 13.37 एकड़ भूमि को पुनः प्राप्त करने की मांग भी शामिल है। मस्जिद मंदिर से सटी हुई है और मुकदमों में मस्जिद समिति और श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ के बीच 1968 में हुए समझौते को वापस लेने की मांग की गई है। 14 दिसंबर 2023 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अधिवक्ता-आयुक्त द्वारा सर्वेक्षण का आदेश दिया। पिछले साल सितंबर में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) धनंजय वाई चंद्रचूड़ ने ज्ञानवापी मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि किसी स्थल के धार्मिक चरित्र को भी साक्ष्य द्वारा प्रमाणित किया जाना चाहिए। recent visitors 102

कांचीपुरम में एक मंदिर के होर्डिंग पर पोर्न स्टार मिया खलीफा की तस्वीर, मंदिर प्रशासन ने दी सफाई

कांचीपुरम  तमिलनाडु के कांचीपुरम में एक मंदिर के होर्डिंग पर पोर्न स्टार मिया खलीफा की तस्वीर दिखाई देने से इंटरनेट यूजर्स हैरान हैं। यह होर्डिंग आदि त्योहार के मौके पर लगाया गया है। इस पोस्टर की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो हो गया है। आदि फेस्टिवल तमिलनाडु में एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो वर्षा और नदियों की पूजा के लिए मनाया जाता है। यह तमिलनाडु में एक भव्य तरीके से मनाया जाता है, खासकर मां अम्मन (पार्वती) के मंदिरों में। यह कई दिनों तक चलता है, इसमें लोग मां अम्मन की पूजा-अर्चना करते हैं, भजन-कीर्तन करते हैं, और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। यह त्योहार तमिलनाडु की संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो लोगों को एकता और उत्साह के साथ जोड़ता है। इस त्योहार पर लोग नदियों के किनारे पूजा-पाठ करते हैं और अपनी सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। कुरुविमलाई में नागाथम्मन और सेल्लियम्मन मंदिरों में आदि त्योहार को भव्य तरीके से मनाने के लिए बड़े-बड़े आयोजन करने की योजना बनाई गई थी। इसमें रंगीन लाइट्स, होर्डिंग्स लगाना और लोगों को आमंत्रित करना शामिल था। क्यों लगाई मिया खलीफा की होर्डिंग? इस बीच एक होर्डिंग ने सभी का ध्यान खींचा, जिसमें मिया खलीफा की तस्वीर छपी हुई थी। यह होर्डिंग देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मिया खलीफा की तस्वीर का इस त्योहार से कोई संबंध नहीं है। ऐसे में कांचीपुरम में एक मंदिर के होर्डिंग पर उनकी तस्वीर दिखाई देना लोगों को हैरान कर रहा है। पाल कुदम लिए हुए तस्वीर मिया खलीफा की तस्वीर को इस तरह एडिट किया गया कि ऐसा लगे कि वह 'पाल कुदम' लिए हुए हैं। 'पाल कुदम' दक्षिण में दूध से भरे बर्तन को कहते हैं, जिसे त्योहार के दौरान देवताओं को अर्पित किया जाता है। यह पारंपरिक प्रसाद का हिस्सा है। विवाद के बाद हटी होर्डिंग होर्डिंग लगाने वाले लोगों ने यह भी सुनिश्चित किया कि उनकी तस्वीर भी होर्डिंग में दिखाई दे, जिसमें उनके नाम आधार कार्ड फॉर्मेट में हो। तस्वीर के वायरल होने के बाद मगराल पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने होर्डिंग को हटा दिया है। लेबनान की मूल निवासी मिया खलीफा अमेरिकी की जानी मानी पोर्न स्टार रही हैं। पूरी दुनिया में उनकी पोर्न फिल्म के लोग दीवाने भी हैं। मगर मिया खलीफा अब अमेरिकी नागरिक हैं और वो अमेरिका में ही रहती हैं। recent visitors 119

पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा से कहा कि आप मन से गोल्ड निकाल दीजिए, आप स्वयं सबसे बड़ा गोल्ड हैं

नई दिल्ली पेरिस ओलंप‍िक 2024 में जैवल‍िन थ्रो में स‍िल्वर मेडल जीतने वाले भारत के जैवल‍िन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की. पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को जीत की बधाई दी. इसका वीडियो सामने आया है.  पीएम मोदी ने इस दौरान नीरज चोपड़ा से कहा कि आप मन से गोल्ड निकाल दीजिए, आप स्वयं सबसे बड़ा गोल्ड हैं. पेरिस ओलंपिक समापन समारोह में श्रीजेश और मनु भाकर होंगे भारत के संयुक्त ध्वजवाहक पीएम मोदी ने इस दौरान नीरज को कॉल किया और उन्हें बधाई देते हुए कहा- आपने देश का नाम रोशन किया है. पूरा देश रात (8 अगस्त) को आपका मुकाबला देख रहा था. देश की उम्मीदें आपकी तरफ थीं. नीरज चोपड़ा बोले- जैसा सोचा वैसा नहीं हुआ इस दौरान नीरज चोपड़ा ने पीएम मोदी से कहा- जैसा मैंने सोचा था, वैसा नहीं हो पाया. लोगों की उम्मीदें गोल्ड की थीं, पूरा एफर्ट लगाया लेकिन नहीं हो पाया. कंपटीशन काफी तगड़ा था. लेकिन इसके बावजूद मैं मेडल लेकर आया, इस बात की खुशी है. पीएम मोदी ने नीरज से कहा- इंजरी के बावजूद आप अच्छा खेले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि आप इंजरी होने के बावजूद अच्छा खेले. वहीं पीएम मोदी ने इस दौरान अरशद नदीम का भी नाम ल‍िए बिना नीरज चोपड़ा से कहा क‍ि आपने बताया था कि उसके साथ कंपटीशन टफ होता है. आगे और मेहनत करेंगे, पीएम से नीरज ने कहा नीरज चोपड़ा ने इस बातचीत के दौरान कहा कि आने वाले दिनों में और भी कंपटीशन आने वाले हैं, उनके लिए और भी मेहनत करेंगे. इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी लगातार नीरज का हौसला बढ़ा रहे थे. पीएम मोदी ने की नीरज चोपड़ा की मां की तारीफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान नीरज चोपड़ा की मां की भी तारीफ की. दरअसल, नीरज की मां सरोज देवी ने कहा था- हम तो बहुत खुश हैं. हमें तो सिल्वर भी गोल्ड के जैसा ही लग रहा है. जिस लड़के को गोल्ड मेडल मिला है, वह भी हमारा ही लड़का है. बहुत मेहनत करता है. ऐसे में पाकिस्तानी जैवल‍िन थ्रोअर अरशद नदीम के बारे में जो बात नीरज चोपड़ा की मां ने कही, उससे प्रधानमंत्री काफी खुश दिखे. recent visitors 110

साय सरकार ने बुनकरों को दी बड़ी सौगात, सरकारी योजना में शामिल होंगे बुनकरों के कपड़े, बुनकरों के पारिश्रमिक में 20 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ने बुनकरों के लिए बड़ी घोषणा की है। बुधवार को बुनकर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांवन ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य में बुनकरों की मजदूरी में 20 फीसदी की वृद्धि होगी। उन्होंने कहा यह घोषणा तत्काल प्रभाव से लागू होगी। दरअसल, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बुनकरों को और नई तकनीक और नए अवसरों से जुड़ने के लिए आह्वान करते हुए यह महत्वपूर्ण घोषणा की है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार बुनकरों द्वारा उत्पादित कपड़ों को स्कूल शिक्षा विभाग में स्कूल ड्रेस के लिए सरकारी योजनाओं में शामिल करेगी। उन्होंने कहा कि यह योजना पूर्ववर्ती भाजपा शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने लागू की थी। इसे हम फिर से इस सरकार में लागू करके बुनकरों की उत्पादन क्षमता को बढ़ाएंगे, जिससे ज्यादा-से-ज्यादा बुनकरों को काम मिल सके और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। साव बुधवार को भारतीय जनता पार्टी बुनकर प्रकोष्ठ के तत्वावधान में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में आहूत बुनकर संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने मुख्यमंत्री साय की ओर से बुनकरों को अभी तक उनके कार्यों के एवज में मिल रहे पारिश्रमिक में 20 प्रतिशत की वृद्धि आज राष्ट्रीय बुनकर दिवस के अवसर पर आज से ही लागू करने का ऐलान किया। देवांगन ने इसी के साथ बुनकर भाइयों से नई तकनीक से अपना काम करने एवं युवा वर्ग को इससे जोड़ने के लिए भी आह्वान किया। बुनकरों की समस्याओं को हल करने के बारे में देवांगन ने विस्तार से चर्चा की। हर घर तिरंगा अभियान पर भी फोकस भाजपा बुनकर प्रकोष्ठ के संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने संगठन को मजबूत करने एवं हर घर तिरंगा अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की और साथ ही बुनकरों की तकलीफों, परेशानियों को प्रदेश की भाजपा सरकार के माध्यम से हल करने का आश्वासन दिया। recent visitors 91

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने अपना दर्द बयां किया

अंबिकापुर  पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार के छह महीने के कार्यकाल पर बयान दिया है। साथ ही अमरजीत भगत ने कांग्रेस की हार पर भी बयान दिया। हार का छलका दर्द पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने विधानसभा चुनाव में मिली हार पर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि नेताओं में तालमेल की कमी के कारण कांग्रेस राज्य में सरकार नहीं बना पाई। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार हमारी गलती के कारण हुई है। तेरा-मेरा के इस खेल ने पूरे राज्य में कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है। बता दें कि 2018 में बंपर जीत हासिल करने वाली कांग्रेस को 2024 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। कई मंत्रियों को कराना पड़ा था हार का सामना बता दें कि पिछले साली तीन दिसंबर को हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में बीजेपी ने 90 में से 54 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को 35 सीटें मिलीं और अन्य को यहां 1 सीट मिली थी। कांग्रेस से डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव समेत कई मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा था। अमरजीत भगत भूपेश बघेल की सरकार में कैबिनेट मंत्री थी। उनकी गिनती भूपेश बघेल के करीबी नेताओं में होती है। किसानों को हो रही समस्या छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिला प्रशासन द्वारा किसानों को खाद और बीज की कमी न हो इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा। खेती के समय यूरिया नहीं मिलने से किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। recent visitors 95