top-news
कोचिंग में बर्थडे मनाकर ब्रिज से कूद गई छात्रा रेलवे ट्रैक पर गिरी, हुई दर्दनाक मौत
उज्जैन उज्जैन में कोचिंग से जन्मदिन मनाकर घर जा रही 12वीं कक्षा की छात्रा ने जीरो पाइंट पुल से कूदकर खुदकुशी कर ली। छात्रा को पुल की रैलिंग पर चढ़ा देखकर ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने उसे बचाने का प्रयास किया था। मगर तब तक छात्रा ने नीचे छलांग लगा दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। माधवनगर पुलिस ने बताया कि प्रिया पुत्री महेश बैरागी उम्र 17 वर्ष मूल रूप से ग्राम समरखेड़ी की रहने वाली है। मगर यहां अपने मामा के साथ चिमनगंज क्षेत्र में रहती थी। प्रिया 12वीं कक्षा की छात्रा थी और कानीपुरा स्थित शासकीय कन्या हायर सेकंडरी में पढ़ती थी। पुल से ट्रेन की पटरियों पर लगा दी छलांग गुरुवार को प्रिया तीन बत्ती क्षेत्र में कोचिंग गई थी। जहां उसने अपना जन्मदिन मनाया था। अपने साथी छात्र-छात्राओं को उसने चाकलेट भी बांटी थी। इसके बाद वह घर की ओर जा रही थी। जीरो पाइंट पुल पर उसने अपनी साइकिल खड़ी की और बैग रखकर वह पुल पर चढ़ गई और वहां से रेल पटरियों पर छलांग लगा दी थी। ड्राइवर ने उसे पुल की रैलिंग पर चढ़ा देखा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुल से ऑटो रिक्शा लेकर गुजर रहे ड्राइवर राजा ने छात्रा को पुल की रैलिंग पर चढ़ा हुआ देखा था। जिस पर उसने ऑटो से उतरकर उसे बचाने का प्रयास किया। हालांकि तब तक छात्रा कूद चुकी थी। लोग कह रहे सुसाइड नोट मिला, पुलिस कर रही इन्कार माधवनगर थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि घटना का पता चलते ही मामा मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। कुछ लोगों का कहना था कि छात्रा के पास सुसाइड नोट भी मिला है। मगर पुलिस का कहना है कि उन्हें फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिला है। recent visitors 104
हंस ट्रेवर्ल्स के दफ्तर पर सुबह प्रशासन का दल पहुंचा और ताला लगाकर उसके दफ्तर की किया सील
इंदौर इंदौर के व्यस्त क्षेेत्रों में बसें पार्क कर प्रतिदिन सवारियां बैठाने वाले और ट्रैफिक जाम करने वाले छह ट्रेवर्ल्स के दफ्तर प्रशासन ने सील कर दिए। ढक्कनवाला कुंआ मार्ग पर हंस ट्रेवर्ल्स की बसें दिनभर सड़क पर खड़ी रहती थी। गुरुवार सुबह सबसे पहले प्रशासन का दल उसके दफ्तर पहुंचा और ताला लगाकर सील लगा दी। संचालकों से अफसरों ने कहा कि बसों का संचालन शहरी सीमा से किया जाए। शहरी क्षेत्र में बसें नजर आई तो उन्हें भी जब्त किया जाएगा। ट्रैैफिक पुुलिस को सबसे ज्यादा शिकायतेें इस ट्रेवर्ल्स को लेकर ही अाती थी। जब प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तो वहां बसें नहीं खड़ी थी। चर्चा है कि प्रशासन के छापे की भनक संचालकों को पहले ही लग गई थी। इसके बाद अफसर छोटी ग्वालटोली स्थित मुलतानी सोना ट्रेवर्ल्स के दफ्तर पहुंचे और दफ्तर सील कर दिया। इस ट्रेवर्ल्स की बसे भी पटेल प्रतिमा के आसपास खड़ी रहती है और इस कारण यातायात बाधित होता हैै। इसके अलावा अशोक ट्रेवर्ल्स का दफ्तर भी सील कर दिया गया हैै। झाबुुआ टाॅवर में तीन ट्रेवर्ल्स सील कर दिए गए और तीन बसें भी जब्त की गई। आपको बता दे कि इंदौर में मुंडला नायता और एमआर-10 पर नए बस स्टेशन बन गए है। छह माह के भीतर इन बस स्टेशनों से बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी प्रशासन ने की है। शहर के ज्यादातर निजी ट्रेवर्ल्स शाम के समय विजय नगर, रेडिसन चौराहा, खजराना से यात्रियों को बैठातेे है। इस कारण ट्रैफिक भी जाम होता है। recent visitors 115
ठेकेदार की मौत के बाद से नई एजेंसी तय नहीं हो पाई, आरपीएफ थाने के विस्तार का काम अटका
दमोह दमोह रेलवे स्टेशन परिसर में 40 लाख रुपए की लागत से बन रही आरपीएफ थाने की नई बिल्डिंग का काम पिछले दो साल से अधूरा पड़ा है। ठेकेदार की डेढ़ साल पहले हुई मौत के बाद से नई एजेंसी तय नहीं हो पाई, जिससे थाने के विस्तार का काम अटक गया है। इस नए आधुनिक थाने में कैमरा कक्ष, महिला जेल, पूछताछ केंद्र, बैठक रूम और कवर्ड एरिया को बढ़ाया जाना था, लेकिन पिलर स्तर तक काम होने के बाद आगे का काम रुक गया है। दमोह रेलवे स्टेशन के विकास कार्य और सौंदर्याकरण तेजी से चल रहा है, लेकिन आरपीएफ थाना और सिंग्नल कक्ष का काम रुका पड़ा है। पहले 40 लाख रुपए की लागत से आरपीएफ थाना तैयार होना था। मंगत वाधवा नाम के ठेकेदार ने आरपीएफ थाना और सिंग्नल कक्ष बनाने का ठेका लिया था। लेकिन, उनकी मौत के बाद काम इनका काम रुक गया। वर्तमान में केवल रेलवे स्टेशन गेट के सामने काम चल रहा है। इसके बाद आरपीएफ थाना के भवन को डिस्मेंटल कर उसे सर्कुलेटिंग एरिया में अधिकारियों के क्वार्टर के पास नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा, मेन गेट में चौराहे की ओर से एंट्री को बंद करते हुए रोड चौड़ीकरण, गेट बनाकर यात्रियों के आवागमन और वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता बनाने का प्रस्ताव है। जल्द तय की जाएगी एजेंसी रेलवे के आईओडब्ल्यू भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरपीएफ थाना की बिल्डिंग का काम प्रारंभ होना है। नई एजेंसी तय करने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। recent visitors 58
श्योपुर में खाद विभाग की टीम ने दूध डेयरी पर मारा छापा, मिला बदबूदार पनीर, बड़ी मात्रा में पॉम ऑयल बरामद
श्योपुर मध्यप्रदेश के श्योपुर में मिलावटी दुग्ध उत्पाद के काले कारोबार के खिलाफ फूड सेफ्टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. कार्रवाई शहर से सटे क्षेत्र संचालित एक दुग्ध फैक्ट्री पर की गई जहां मिलावटी दूध, पनीर और घी बनाने का काम होते पाया गया. फैक्ट्री से लिक्विड डिटर्जेंट, पोटाश और हाइड्रोजन परॉक्साइड जैसे उत्पाद भी बड़ी मात्रा में बरामद हुए हैं, जो मिलावटी दूध आदि बनाने में उपयोग में लाए जाते हैं. शहर के पुलिस लाइन रोड पर कलेक्ट्रेट के नजदीक राधे किशना फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री पर मिलावटी दुग्ध उत्पाद निर्माण की प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं. जिला कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर बुधवार शाम को यहां फूड सेफ्टी टीम ने छापा मारा तो फैक्ट्री से मिलावटी दूध बनाने वाली सामग्री बरामद की. टीम ने वहां मिले दूध, घी, पनीर आदि सामग्री के सैंपल ले लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भोपाल भेजा जाएगा. साथ ही यहां उपलब्ध दूध, घी और पनीर आदि सामग्री को नष्ट करा दिया गया है. खाद्य सुरक्षा विभाग के छापे में डेयरी पर दो कड़ाहियों में लगभग 80-80 लीटर दूध गर्म होते पाया गया और एक ड्रम में 40 लीटर दूध पाया गया. पनीर के 10 सांचों में लगभग 40 किलो पनीर मिला, एक ड्रम मिल्क क्रीम, 100 लीटर के लगभग देशी घी प्राप्त हुआ, लेकिन दूध किस दूधिये ने दिया, उसके यहां इतनी भैंस-गाय आदि हैं या नहीं? इससे जुड़ा कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, जबकि तत्कालीन कलेक्टर संजय कुमार द्वारा यह निर्देश दिए हुए हैं. बड़ी मात्रा में पॉम ऑयल बरामद खाद्य सुरक्षा विभाग के छापे में डेयरी पर दो कढ़ाई में लगभग 80-80 लीटर दूध गर्म होते पाया गया. एक ड्रम में 40 लीटर दूध पाया गया. पनीर के 10 सांचों में लगभग 40 किलो पनीर मिला, एक ड्रम मिल्क क्रीम, 100 लीटर के लगभग देशी घी प्राप्त हुआ, लेकिन दूध किस दूधिये ने दिया, उसके यहां इतनी भैंस-गाय आदि हैं या नहीं? इससे जुड़ा कोई रिकॉर्ड नहीं मिला, जबकि तत्कालीन कलेक्टर संजय कुमार द्वारा यह निर्देश दिए हुए हैं. साथ ही डेयरी पर बेस्ट च्वाइस रिफाइंड पॉम ऑयल का टीन, एक कट्टे में पोटाश तथा एक कट्टी में 4 किलो के लगभग लिक्विड डिटर्जेंट पाया गया. एक अन्य कट्टी में हाइड्रोजन परॉक्साइड, संचालक के घर पर 20 टीन बेस्ट च्वाइस रिफाइंड पॉम ऑयल भी मिला है. जिससे इस सामग्री के मिलावटी होने की संभावना पर यहां मिली सामग्री को टीम ने नष्ट करा दिया है. डेयरी संचालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही डेयरी पर बेस्ट च्वाइस रिफाइंड पॉम ऑयल का टीन, एक कट्टे में पोटाश तथा एक कट्टी में 4 किलो के लगभग लिक्विड डिटर्जेंट पाया गया. एक अन्य कट्टी में हाइड्रोजन परॉक्साइड, संचालक के घर पर 20 टीन बेस्ट च्वाइस रिफाइंड पॉम ऑयल भी मिला है. जिससे इस सामग्री के मिलावटी होने की संभावना पर यहां मिली. सामग्री को टीम ने नष्ट करा दिया है. डेयरी संचालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है. recent visitors 88
सरकार वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन लाकर हम किसी को निशाना नहीं बना रहे हैं: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी
नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार वक्फ बोर्ड अधिनियम में संशोधन लाकर किसी को निशाना नहीं बना रही है और विपक्षी दल "केवल माहौल बनाना चाहते हैं।" प्रह्लाद जोशी ने कहा, "हम किसी को निशाना नहीं बना रहे हैं। वे (विपक्ष) केवल माहौल बनाना चाहते हैं। हमारे मंत्री बिल पेश करते समय विस्तार से बताएंगे। वे समुदाय के कुछ लोगों को गुमराह करना चाहते हैं। वे भारत की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हम दुनिया के सबसे अच्छे लोकतंत्रों में से एक हैं।" रिजिजू ने लोकसभा में पेश किया बिल संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने सदन में विधेयक का विरोध किया और इसे "संघीय व्यवस्था पर हमला" करार दिया। वेणुगोपाल ने सदन में विधेयक पर बोलते हुए कहा, "हम हिंदू हैं, लेकिन साथ ही हम दूसरे धर्मों की आस्था का भी सम्मान करते हैं। यह विधेयक महाराष्ट्र और हरियाणा चुनावों के लिए खास है। आप नहीं समझते कि पिछली बार भारत की जनता ने आपको सबक सिखाया था। यह संघीय व्यवस्था पर हमला है।" यह अनुच्छेद 30 का उल्लंघन- डीएमके सांसद डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि यह अनुच्छेद 30 का सीधा उल्लंघन है, जो अल्पसंख्यकों को अपने संस्थानों का प्रशासन करने से संबंधित है। उन्होंने कहा, "यह विधेयक एक खास धार्मिक समूह को लक्षित करता है।" जेएमएम सांसद महुआ माजी ने कहा कि किसी खास धर्म को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। आरजेडी इस बिल का विरोध करेंगे आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आरजेडी इस बिल का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा, "सरकार बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दों पर बात नहीं कर रही है।" टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा, "यह संशोधन बिल स्थायी समिति के माध्यम से आना चाहिए। हम (विपक्ष) एकजुट होकर इस बिल का विरोध करेंगे।" भाजपा नेताओं ने वक्फ बोर्ड अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों का समर्थन किया, जिसे आज निचले सदन में पेश किया गया। यह समय की मांग- अब्बास नकवी पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह बिल वक्फ बोर्ड व्यवस्था के नाम पर हो रहे उत्पीड़न का समाधान प्रदान करने के लिए है। उन्होंने कहा, "यह समय की मांग है। संविधान के दायरे में यह विधेयक लाया जा रहा है और यह विकास के मार्ग को मजबूत करेगा। इस पर उचित चर्चा होनी चाहिए लेकिन आप इसे रोक नहीं सकते, आप इसे गुमराह नहीं कर सकते।" जानिए वक्फ अधिनियम के बारे में? वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन के लिए आज लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश किया गया। विधेयक का उद्देश्य राज्य वक्फ बोर्डों की शक्तियों, वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण और सर्वेक्षण तथा अतिक्रमण हटाने से संबंधित "मुद्दों का प्रभावी ढंग से समाधान" करना है। वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024, वक्फ अधिनियम, 1995 का नाम बदलकर एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तीकरण, दक्षता और विकास अधिनियम, 1995 करने का प्रावधान करता है। यह स्पष्ट रूप से "वक्फ" को किसी भी व्यक्ति द्वारा कम से कम पांच साल तक इस्लाम का पालन करने और ऐसी संपत्ति का स्वामित्व रखने के रूप में परिभाषित करने और यह सुनिश्चित करने का प्रयास करता है कि वक्फ-अल-औलाद के निर्माण से महिलाओं को उत्तराधिकार के अधिकारों से वंचित नहीं किया जाता है। recent visitors 107