महिला तैराक को खूबसूरत होना पड़ा भारी, पैराग्वे की तैराक को पेरिस ओलंपिक से वापस घर भेज दिया गया …

एसनशिओन पेरिस ओलंपिक से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। हाल में खबर आई थी कि पैराग्वे की स्विमर लुआना अलोंसो को खराब रवैये के चलते पेरिस ओलंपिक से वापस घर भेज दिया गया है, जिसके बाद उन्होंने स्विमिंग से रिटायरमेंट भी ले लिया। लेकिन सच कुछ और ही है। फ्रांस में आयोजित पेरिस 2024 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन हो रहा है। ओलंपिक खेल 26 जुलाई से शुरू हुए हैं और 11 अगस्त तक चलेंगे। इस दौरान होने वाले हर खेल और उसमें जीत-हार इतिहास में दर्ज हो जाएंगे। इस समय हर दिन अलग-अलग देशों से अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों की जीत की खबरें आ रही हैं। हाल में खबर आई थी कि पैराग्वे की स्विमर लुआना अलोंसो को खराब रवैये के चलते पेरिस ओलंपिक से वापस घर भेज दिया गया है, जिसके बाद उन्होंने स्विमिंग से रिटायरमेंट भी ले लिया। लेकिन अब आई जानकारी कुछ और ही कहती है। Economic Times की एक रिपोर्ट के अनुसार, लुआना को घर इसलिए भेजा गया है क्योंकि उनकी बेशुमार खूबसूरती टीम के बाकी खिलाड़ियों को भटका रही है। ब्लास्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, लुआना ने अपनी सुंदरता के कारण पेरिस ओलंपिक में कई लोगों का दिल जीता था, ज्यादातर पेरिस ओलंपिक के एथलीटों का, और यह उनके लिए काफी महंगा साबित हुआ। क्योंकि उनके साथी उनकी सुंदरता को संभाल नहीं सके। वहीं पैराग्वे लौटने के बाद, लुआना ने तैराकी से संन्यास की घोषणा करके सभी को चौंका दिया है। हालांकि, आगे उनका क्या प्लान है, इसका उन्होंने कोई खुलासा नहीं किया है। भले ही लुआना कंपटीशन के फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकीं थीं, लेकिन फिर भी एथलीटों को पेरिस खेलों की आधिकारिक क्लोजिंग तक ओलंपिक विलेज में रहने की अनुमति होती है, जो कि 11 अगस्त को होनी है। लेकिन, लुआना को कथित तौर पर ओलंपिक विलेज के अंदर अपना आवास खाली करने के लिए कह दिया गया था और अलोंसो को अपने घर लौटना पड़ा था। कथित तौर पर उनकी राष्ट्रीय टीम के प्रबंधक ने दावा किया था कि उनकी उपस्थिति से पैराग्वे की पूरी टीम पर गलत प्रभाव पड़ रहा था। हालांकि, लुआना ने खुद अभी तक ओलंपिक विलेज छोड़ने को कहे जाने वाले मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। बताते चलें कि पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक 3 मेडल जीत लिए हैं। यह तीनों ब्रॉन्ज हैं, जो शूटिंग में आए हैं। सबसे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया। फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया। उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे। तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया। recent visitors 89

आन की खातिर हत्या: भाई ने बहन को बीच सड़क पर पीटा, फिर गला दबाकर कर दी हत्या, तमाशा देखती रही भीड़

मेरठ मेरठ में एक भाई ने अपनी नाबालिग बहन की गला दबाकर सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वो अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती थी. ऐसा नहीं है कि आरोपी ने इस वारदात को घर में अंजाम दिया हो. उसने बीच सड़क पर पहले 16 साल की बहन को पटक दिया और फिर गला दबाकर मार डाला. इस दौरान वहां कई लोग मौजूद थे, जो इसका वीडियो बना रहे थे, लेकिन किसी ने उस किशोरी की जान नहीं बचाई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह घटना इंचौली थाना इलाके के नंगला शेखू गांव की है, जहां हसीन (26) नाम के युवक ने अपनी छोटी बहन अमरीशा (16) को सरेआम बीच चौराहे पर गला दबाकर मार डाला. अमरीशा ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वो भाई की मजबूत पकड़ से निकल नहीं सकी. भाई के ऊपर खून का ऐसा भूत सवार था कि उसने रिश्तों को ताक पर रखकर छोटी बहन को खत्म करने का ठान लिया था. इस दौरान किशोरी अपने हाथ-पैर झटपटाते हुए मदद की गुहार लगा रही थी, लेकिन वहां मौजूद भीड़ में कोई ऐसा नहीं निकला, जो उस मासूम की जान बचा सकता. इससे ज्यादा शर्मनाक तो ये रहा कि कुछ लोग हत्या का वीडियो बनाने में लगे रहे.   दूसरे समुदाय के युवक से था किशोरी का प्रेम-प्रसंग न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दरअसल नंगला शेखू गांव के रहने वे जुम्मन उर्फ शहजाद की 16 साल की बेटी अमरीशा का दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था. यहां तक कि वो कुछ दिनों पहले उस युवक के साथ भाग भी गई थी, जिसके बाद अमरीशा के घर वालों ने युवक पर अपहरण का केस लगाकर जेल भी भिजवाया था, लेकिन हाल ही में वह जमानत पर छूटकर आया था. उसके बाद से ही अमरीशा अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी. इस बात को लेकर बीते कुछ दिनों से घर पर लगातार विवाद चल रहा था.   घर के लोग काम पर गए थे तभी दोनों के बीच हुई थी लड़ाई बुधवार की सुबह जब मां और पिता समेत पूरा परिवार काम पर चला गया तो किशोरी की मांग पर बड़े भाई हसीन का पारा चढ़ गया. इसके बाद दोनों के बीच मारपीट भी हो गई. गुस्साई अमरीशा घर छोड़कर जाने लगी तो हसीन ने उसे बीच रास्ते दबोच लिया. उसे सड़क पर गिराकर गला दबाकर मार डाला. दर्जनों लोगों की भीड़ मौके पर मौजूद थी, लेकिन किसी ने अमरीशा को नहीं बचाया. कत्ल करने के बाद आरोपी भाई हसीन वहीं लाश के पास बैठकर रोता रहा. मां की तहरीर पर दर्ज हुआ हत्या का केस इंचौली पुलिस ने मृतक किशोरी की मां की तहरीर पर बेटे हसीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है. मृतका का पिता बैंड की दुकान पर काम करता है. उसके आठ बच्चे हैं. सबसे बड़ा लड़का हसीन गाजियाबाद की किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है. हत्यारोपी भाई के परिवार मं पत्नी और दो बच्चे हैं.   पुलिस ने इस मामले में क्या बताया? एसपी (ग्रामीण) कमलेश बहादुर ने बताया कि हमने एक हसीन नाम को गिरफ्तार किया है, जिसने इंचौली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक तर्क के बाद अपनी नाबालिग बहन का गला घोंट दिया था. पीड़िता का अपने परिवार की इच्छा के खिलाफ दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के साथ संबंध था और कुछ महीने पहले वह उसके साथ भाग भी गई थी. recent visitors 145

भोपाल एम्स में रोबोट करेंगे मरीजों का ऑपरेशन? एम्स प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Will robots operate on patients in Bhopal AIIMS? AIIMS administration released helpline number

Will robots operate on patients in Bhopal AIIMS? AIIMS administration released helpline number

600 बांग्लादेशी कर रहे थे घुसपैठ, BSF ने चालाकी से खदेड़ा, अलर्ट मोड पर सेना

नईदिल्ली बांग्लादेश में हिंसा और सियासी अफरा-तफरी के बीच वहां के आतंकी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं. खुफिया सूत्रों के मुताबिक बांग्लादेश के रेडिकल ग्रुप भीड़ का सहारा लेकर भारत में घुसपैठ करने की तलाश में हैं. इस तरह की खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद BSF को हाई अलर्ट पर रखा गया है. दरअसल, बांग्लादेश में इस समय जो हालात हैं, उसे देखते हुए भारत- बांग्लादेश बॉर्डर पर बहुत से बांग्लादेशी नागरिक भारत आने की कोशिश कर रहे हैं. घुसपैठ की इस कोशिश के बीच भीड़ का सहारा लेकर रेडिकल ग्रुप भारत में घुस सकते हैं. इसके चलते BSF को बॉर्डर पर बड़े स्तर पर चौकन्ना किया गया है. बॉर्डर पर बढ़ाई BSF ने बढ़ाई चौकसी सुरक्षा एजेंसियों ने एक अलर्ट जारी कर कहा है कि बांग्लादेश से प्रतिबंधित इस्लामी आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (JMB) और अंसारूल्लाह बांग्ला टीम(ABT) के आतंकवादी के साथ ही दूसरे अपराधी वहां की जेलों से भाग गए हैं. ये आतंकी घुसपैठ कर सकते हैं, इसलिए अतिरिक्त चौकसी बरती जाए. यूनुस आज संभालेंगे बांग्लादेश की कमान बता दें कि शेख हसीना के इस्तीफा देने और भारत आने के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार आज (8 अगस्त) शपथ लेने वाली है. यूनुस अंतरिम सरकार का नेतृत्व संभालने के लिए पेरिस से आज ही ढाका लौट रहे हैं.  इसी कड़ी में आशंका जताई जा ही थी कि बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक भारत में घुसपैठ कर सकते हैं। बुधवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के माणिकगंज बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने इसी तरह की एक बड़ी घुसपैठ को नाकाम कर दिया है। बीएसएफ को सूचना मिली थी कि 500 से 600 के करीब बांग्लादेशी नागरिक खेतों के बीच से भारत की ओर आ रहे है। इस सूचना पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने तेजी दिखाते हुए कार्रवाई की। जांच के बाद सभी को बांग्लादेशी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ बातचीत कर वापस भेज दिया गया। घुसपैठ की इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिकों का एक बड़ा समूह आज शाम उत्तर बंगाल के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर विभिन्न स्थानों पर इकट्ठा हुआ। वे भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश, नागरिक प्रशासन और बीएसएफ कर्मियों की मदद से उन्हें तितर-बितर कर दिया गया। इस बीच, मिजोरम के लॉन्गतलाई जिले में बांग्लादेश और म्यांमार से लगती भारत की सीमा के पास घुसपैठ की आशंका को देखते हुए पाबंदियां लगा दी गयी हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में मौजूदा अशांति के मद्देनजर ये पाबंदियां लगायी गयी हैं। उन्होंने कहा कि सीमा के तीन किलोमीटर के दायरे में शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक लोगों की आवाजाही पर सख्त पाबंदी होगी। मंगलवार को जारी किये गये सरकारी आदेश में कहा गया, ‘‘इस आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के तहत कानूनी दंड मिलेगा।’’ उसमें कहा गया कि यह आदेश इसे जारी करने की तारीख से अगले दो महीने तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। मिजोरम के तीन जिलों – लॉन्गतलाई, ममित और लुंगलेई में 318 किलोमीटर तक भारत की सीमा बांग्लादेश से सटी है। लॉन्गतलाई बांग्लादेश में अशांति के मद्देनजर निषेधाज्ञा जारी करने वाला पहला जिला है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वैसे अबतक पड़ोसी देश से अवैध प्रवासन की कोई रिपोर्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि मिजोरम पुलिस किसी भी अवैध प्रवासन को रोकने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा करने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर काम कर रही है। उधर, ओडिशा में भी बांग्लादेशी घुसपैठ पर सतर्कता बरती जा रही है। केंद्रपाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कटारिया ने बुधवार को जिले के सभी तीन समुद्री थानों को समुद्री मार्ग के माध्यम से भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में बंगलादेशी प्रवासियों के संभावित पलायन को रोकने के लिए सतर्क रहने के लिए कहा है। ओडिशा के पास देश की सबसे बड़ी तटरेखा में से एक है, जो बंगाल की खाड़ी के साथ 480 किमी तक फैली हुई है। इससे पहले 26/11 के आतंकवादी हमले के बाद समुद्री थानों की स्थापना के बावजूद ओडिशा तट पूर्ण रूप से संरक्षित नहीं है। अतीत में ऐसे कई उदाहरण सामने आ चुके हैं जब म्यांमार, थाईलैंड और प्रायः बंगलादेश से मछली पकड़ने वाले जहाजों को वन अधिकारियों या तटरक्षक बलों द्वारा जब्त किया जा चुका है। बंगलादेश में अशांति को ध्यान में रखते हुए, बंगलादेश से भारत में पलायन होने की आशंका है, विशेष रूप से समुद्री रास्तों से। शेख हसीना दे चुकी हैं PM पद से इस्तीफा देश में चल रही राजनीतिक अशांति और विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे के बाद अंतरिम सरकार का गठन किया जा रहा है. ग्रामीण बैंक के संस्थापक और मशहूर सोशल एक्टिविस्ट यूनुस अंतरिम सरकार का नेतृत्व करेंगे. विशेष रूप से, बांग्लादेश की एक अदालत ने कार्यभार संभालने से ठीक एक दिन पहले श्रम कानून उल्लंघन मामले में यूनुस की पिछली सजा को भी पलट दिया है.   recent visitors 94

कन्नौज में थूक से मसाज करने वाले सैलूनकर्मी के दुकान पर चला बुलडोजर

कन्नौज यूपी के कन्नौज में थूक से मसाज करने वाले सैलूनकर्मी यूसुफ को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके साथ ही उसके सैलून पर बुलडोजर की कार्रवाई भी हुई है. ये सैलून एक छोटी सी गुमटी में चलाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि यूसुफ की सैलून शॉप (गुमटी) अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई थी. ऐसे में नगर पंचायत प्रशासन ने इस अतिक्रमण को हटवा दिया. बता दें कि हाल ही में सैलूनकर्मी यूसुफ का थूक लगाकर ग्राहक का मसाज करने का वीडियो वायरल हुआ था. जिसपर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे. उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो पता चला कि वीडियो कन्नौज जिले का है. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए यूसुफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसके बाद अब नगर पंचायत प्रशासन ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर रखे उसके सैलून को भी बुलडोजर से गिरा दिया. आरोपी यूसुफ की जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में सैलून की शॉप थी. यूसुफ यहां पर अपने ग्राहक के चेहरे पर मसाज के वक्त थूक का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया. उसका वीडियो वायरल हो गया. जिसपर लोग भड़क उठे. हिंदूवादी संगठनों ने आक्रोश जताया. जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.   थूक से मसाज करने वाले वीडियो को लेकर कन्नौज के पूर्व बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने भी रिएक्ट किया था. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर इस हरकत को 'थूक जिहाद' बताया था. सुब्रत पाठक ने लिखा- 'ये थूक जिहाद की घटना कन्नौज के तालग्राम की है. पुलिस तो अपना काम करेगी ही लेकिन हमें सावधान रहना होगा ये जिहादी किसी के सगे नहीं.   recent visitors 119

राज्यमंत्री जायसवाल ने कहा ग्रामोद्योग हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, गौहर महल में 18 अगस्त तक चलेगा सावन मेला

भोपाल कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा है कि ग्रामोद्योग हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। ग्रामोद्योगों से हमारे ग्रामीण बुनकरों, करघाचालकों, दस्तकारों, हस्त शिल्पियों, कारीगरों, कच्चा माल आपूर्तिकर्ताओं और अन्य लोगों को भी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलता है। गांव और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वोकल फॉर लोकल मंत्र दिया गया है। इसके तहत देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिये हम सबको स्वदेशी वस्त्र अपनाना चाहिए। जितना हो सके, खादी के कपड़े पहनिए, यह हर मौसम में शरीर के लिए फायदेमंद है। खादी वस्त्रों की मांग बढ़ने से हमारे बुनकरों और ग्रामीण दस्तकारों को लाभ मिलेगा और वे आर्थिक रूप से सपन्न हो सकेंगे। राज्यमंत्री जायसवाल बुधवार को भोपाल के गौहर महल में दसवें राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस कार्यक्रम और सावन मेले के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह 9 अगस्त तक जारी रहेगा। इसमें हर दिन अलग-अलग इवेंट्स होंगे। राज्यमंत्री जायसवाल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बुनकरों से अपील करते हुए कहा कि वे नये-नये डिजाइन के गुणवत्तापूर्ण टिकाऊ कपड़े बनाकर हमारी देशज संस्कृति को और समृद्ध बनायें और हम सबको गौरवान्वित होने का अवसर देते रहें। उल्लेखनीय है कि देश के सभी बुनकरों, दस्तकारों और ग्रामीण कारीगरों के हुनर एवं उनके असीम श्रम के सम्मान स्वरूप हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस मनाया जाता है। पहला राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस समारोह 7 अगस्त 2015 को चेन्नई में मनाया गया था। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री जायसवाल ने सभी को राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस की बधाई और शुभकामनाएँ देकर सावन मेले का भरपूर आनंद लेने और शिल्पकारों के उत्पादों को क्रय करने का आहृवान किया। उन्होंने मंच से उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्पयों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग विकास बोर्ड मालसिंह, आयुक्त रेशम विकास मदन विभीषण नागरगोजे, मप्र संत रविदास हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम के प्रबंध संचालक तथा आयुक्त हस्तशिल्प एवं हाथकरघा मोहित बुंदस, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी भोपाल के डायरेक्टर आशीष अग्रवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में बुनकर व स्टॉल प्रदर्शक उपस्थित थे। सावन मेला बुनकरों और हस्तशिल्पियों के उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिये गौहर महल में सावन मेले का आयोजन किया गया है। यह 18 अगस्त तक चलेगा। सावन मेले में प्रदेश के हाथकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन, बुनकरों का सम्मान एवं बुनाईकला को प्रदर्शित करने के लिये फैशन शो एवं सांस्कृतिक कार्यकम किये जायेंगे। हाथकरघा क्लस्टर चंदेरी, महेश्वर, ग्वालियर, सारंगपुर, सीधी, रीवा, मंदसौर, वारासिवनी, सीहोर, मंडला एवं डिण्डोरी में भी ऐसे ही आयोजन किये जा रहे हैं। राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस पर पारम्परिक हाथकरघा क्लस्टर चंदेरी, महेश्वर, सारंगपुर मंदसौर, सौंसर, सीधी, वारासिवनी, सागर के बुनकरों व कारीगरों को सम्मानित किया गया। चंदेरी, महेश्वर, सौसर एवं वारासिवनी क्लस्टर में उत्पादित मलबरी एवं टसर सिल्क की साड़ियों, होम फर्नीशिंग सारंगपुर पड़ाना एवं मंदसौर क्लस्टर की आकर्षक चादरों के न्यू कलेक्शंस का प्रदर्शन भी इस अवसर पर किया जा रहा है। प्रदेश के हाथकरघा बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों द्वारा उत्पादित सामग्री के विक्रय को प्रोत्साहित करने के लिये निगम द्वारा आयोजित सावन मेले से प्रदेश के बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को एक मंच उपलब्ध कराया गया है। इससे उनके उत्पादों व अन्य सामग्री का प्रचार-प्रसार तो होगा ही, बिजनेस (विक्रय) का अवसर भी मिलेगा। प्रारंभ में कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री जायसवाल ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी व स्टाल्स का अवलोकन कर बुनकरों और विभिन्न स्टाल्स प्रदर्शकों से आत्मीयतापूर्ण चर्चा कर उनके आकर्षक उत्पादों की सराहना की। स्वागत उद्बोधन आयुक्त हस्तशिल्प एवं हाथकरघा मोहित बुंदस ने दिया।   recent visitors 142

नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत विकसित भारत का मंत्र-भारत हो नशे से स्वतंत्र अभियान 12 को: मंत्री नारायण सिंह कुशवाह

भोपाल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत "विकसित भारत का मंत्र-भारत हो नशे से स्वतंत्र" जागरूकता कार्यक्रम का क्रियान्वयन प्रदेश में प्रभावी ढंग से किया जाए। उन्होंने अभियान की सफलता के लिए अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए है। अभियान के तहत 12 अगस्त 2024 को प्रात: 9 बजे पूरे प्रदेश में एक साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयुक्त सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण डॉ. आर आर भोंसले ने बताया कि भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत देश के 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर नशा मुक्त भारत अभियान के 5 वर्ष पूर्ण पर देशव्यापी जनजागरूता कार्यक्रम 12 अगस्त 2024 को किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाये जाने के लिए सभी जिलों को दिशा-निर्देश जारी किये गए है। अभियान के तहत समस्त स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर 12 अगस्त 2024 को प्रातः 09:00 बजे शपथ लेने हेतु व्यवस्था की जायें।कार्यक्रम के सुचारू कार्यान्वयन के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये जायेंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें/ वीडियो भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के नशामुक्त भारत अभियान के बैनर को भी प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियां, विद्यालयों/महाविद्यालयों स्तरों पर परिचर्चा, प्रभातफेरी, मानव श्रृंखला, नुक्कड नाटकइत्यादि प्रतियोगिताऐं आयोजित की जाएगी। खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के आयोजन जैसे- नशाबंदी के विरूद्ध मैराथन दौड विभिन्न खेल आयोजित किये जायेंगे। नशामुक्ति अभियान को समर्पित विद्यालयों / महाविद्यालयों में पौधा रोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में छात्र /छात्राओं, युवा एवं महिलाओं को नशामुक्ति के विरूद्ध शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथियों के भाषण में नशा मुक्त भारत अभियान की प्रासंगिकता को भी सम्मलित किया जायेगा।   recent visitors 111