बांग्लादेश स्थित दूतावास और अन्य कौंसुलेट्स में जरूरी स्टाफ मौजूद रहेगा, भारत ने वापस बुलाए कई राजनयिक

ढाका भारत ने बांग्लादेश में चल रही हिंसा को देखते हुए ढाका स्थित अपने दूतावास के स्टाफ को कम कर दिया है। सूत्रों के अनुसार कई ऐसे कर्मचारियों को वापस बुलाया जा रहा है, जो बहुत जरूरी कामकाज में संलग्न नहीं थे। ये लोग अपने परिवारों के साथ वापस आ रहे हैं। हालांकि बांग्लादेश में मौजूद भारत के सभी कौंसुलेट्स में सामान्य कामकाज जारी रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि फिलहाल बांग्लादेश में करीब 12000 भारतीय मौजूद हैं। उनसे दूतावास संपर्क में है और किसी भी तरह की मदद की जरूरत पड़ने पर उन तक सहायता पहुंचाई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि बांग्लादेश स्थित दूतावास और अन्य कौंसुलेट्स में जरूरी स्टाफ मौजूद रहेगा। वहां कामकाज सामान्य तरीके से चलता रहेगा। सिर्फ उस स्टाफ को हटाया गया है, जो बहुत जरूरी नहीं थे। बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार का तख्तापलट हुआ है और उन्होंने सोमवार को अपना देश छोड़कर भारत में शरण ले ली थी। उन्हें ऐसा करने के लिए भी सेना की ओर से महज 45 मिनट का वक्त ही मिला था। शेख हसीना के पलायन करने के बाद से बांग्लादेश में हालात बेहद खराब हैं और हिंसा का दौर लगातार जारी है। अब तक ढाका समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में उपद्रवियों के हाथों 440 लोग मारे जा चुके हैं। हिंसा में बड़े पैमाने पर हिंदुओं को भी टारगेट किया गया है। मेहरपुर के मशहूर इस्कॉन मंदिर में मूर्तियों तक को तोड़ दिया गया और स्टाफ ने जैसे-तैसे खुद को बचाया। दो हिंदू पार्षदों का कत्ल हो चुका है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कुल 27 जिलों में हिंदुओं पर हमले हुए हैं। ऐसे हालातों में बांग्लादेश में रह रहे भारतीयों को भी चिंता हो रही है। कुल 20 हजार भारतीय बांग्लादेश में थे, जिनमें से 8000 लोगों के आने की खबर है। अब भी 12 हजार भारतीय वहां हैं। ऐसे में उनसे संपर्क करने के लिए दूतावासों में नियमित कामकाज जारी है। फिर भी गैर-जरूरी स्टाफ को कम किया गया है। recent visitors 113

सागर: दीवार गिरने से 9 बच्चों कि मौत पर जीतू पटवारी ने व्यक्त किया शोक एवं परिजनों से कि मुलाकात

Sagar: Jitu Patwari expressed grief over the death of 9 children due to wall collapse and met the families.

Sagar: Jitu Patwari expressed grief over the death of 9 children due to wall collapse and met the families.

इंदौर को भाजपा नेताओं ने करप्शन का केंद्र बना दिया: जीतू पटवारी ने कैलाश विजयवर्गीय को घेरा को घेरा

BJP leaders have made Indore the center of corruption: Jitu Patwari cornered Kailash Vijayvargiya

BJP leaders have made Indore the center of corruption: Jitu Patwari cornered Kailash Vijayvargiya

स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के लिये निर्देश हुए जारी

भोपाल स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने के लिये सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजन संबंधी निर्देश जारी किये गये है। राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2024 को भोपाल के लाल परेड गाउण्ड पर आयोजित होगा। स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सुबह 9 बजे के पूर्व शौर्य स्मारक में पुष्प अर्पित किए जाएंगे। इसके बाद सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाल परेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण कर प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। लाल परेड ग्राउण्ड पर पुलिस. एस.ए.एफ., सी.आई.एस.एफ.. जेल गार्ड, होम गार्ड, एनसीसी एवं स्काउड गाइडस की संयुक्त परेड आयोजित की जाएगी। संयुक्त परेड द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव को "गार्ड ऑफ ऑनर" दिया जाएगा। जिला स्तरीय आयोजन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार जिला स्तर पर विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, कलेक्टर द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा एवं राष्ट्रगान का गायन किया जाएगा। पुलिस, होमगार्डस, एसएएफ, एनसीसी इत्यादि द्वारा परेड का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। जनपद और ग्राम पंचायत स्तरीय आयोजन जनपद पंचायत मुख्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा समारोह में सामूहिक राष्ट्रगान गाया जाएगा। ऐसी नगर पालिका/नगर परिषद जिनका मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय पर नहीं है. उनमें नगर पालिका/नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और समारोह में राष्ट्रगान गाया जाएगा। ग्राम पंचायत मुख्यालय में सरपंच द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया जाएगा। शासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं पर आयोजन सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थाओं में पूर्व वर्ष के अनुसार सुबह 8 बजे या उसके पूर्व ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तत्पश्चात् सांस्कृतिक / साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी शिक्षण संस्थाओं में मौसम का ध्यान रखते हुए प्रातः काल प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। कॉलेज, स्कूल खेल कूद, अन्य प्रकार के कौशलों का प्रदर्शन अन्तर्विद्यालय, अन्तर्महाविद्यालयीन स्तर पर वाद विवाद प्रतियोगिताएँ, स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर चुने हुए छात्र-छात्राओं द्वारा वार्ता, राष्ट्रीय एकता, लघु बचत, जनसंख्या स्थिरीकरण, स्वच्छता अभियान एवं पुरस्कारों / प्रमाण पत्रों / मेडल आदि का वितरण इत्यादि कार्यक्रम में सम्मिलित किया जायेगा। पौद्य-रोपण के का कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। स्कूल/कॉलेजों में जिला/संभाग एवं राज्य स्तर पर राष्ट्रीय एकता के समूह गान आयोजित किये जायेंगे। जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। शासकीय संस्थाएँ दो दिन रोशनी से जगमगाएंगी स्वतंत्रता दिवस-2024 के अवसर पर प्रदेश में स्थित मुख्य सार्वजनिक भवनों एव राष्ट्रीय महत्व की इमारतों में 14 एवं 15 अगस्त की रात में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। शहीदों का होगा सम्मान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, कारगिल में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों एवं प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमंत्रित कर शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया जायेगा। साथ ही वृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को जिला कलेक्टर अथवा उनके द्वारा नामित प्रतिनिधि घर जाकर शॉल और श्रीफल से सम्मानित करेगें।   recent visitors 114