T20 World Cup 2024 बांग्लादेश से होगा किसी ओर शिफ्ट! ICC ने कर ली है तैयारी

नई दिल्ली  इसी साल अक्टूबर के महीने में बांग्लादेश में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप-2024 का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट पर हालांकि संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसका कारण बांग्लादेश के मौजूदा राजनीतिक हालत हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़कर चली गई हैं। सेना ने इस देश को अपने हाथों में ले लिया है और जल्द ही अंतरिम सरकार के गठन की बात कही है। आईसीसी की नजरें बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर है और उसने कहा है कि वह इस मामले पर काफी बारीक नजर रखे हुए है। टूर्नामेंट शुरू होने में दो ही महीने का समय बचा है। ऐसे में वर्ल्ड कप को किसी और जगह शिफ्ट कराने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। सुरक्षा है प्राथमिकता आईसीसी ने कहा कि वह इस मामले पर नजरें बनाए हुए है और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर विचार कर रहा है। आईसीसी के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "आईसीसी, बीसीबी की सुरक्षा एजेंसी और अपने सुरक्षा सलाहकारों के साथ मिलकर मामले पर गंभीर नजर रखे हुए है। हमारी प्राथमिकता सुरक्षा और हिस्सा लेने वाले सभी लोगों की खैरियत है।" पिछले महीने कोलंबो में हुई आईसीसी की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में कुछ देशों ने बांग्लादेश के हालात का मुद्दा उठाया था, लेकिन ये इस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा नहीं था। बांग्लादेश में नौकरी में कोटा सिस्टम के विरोध में आंदोलन हो रहा है। 18 दिन का है टूर्नामेंट महिला टी20 वर्ल्ड कप-2024 में कुल 23 मैच होने हैं। ये टूर्नामेंट 18 दिन तक खेला जाना है। बांग्लादेश के ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम और सिलहट में सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ये मैच खेले जाने हैं लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस वर्ल्ड कप का आयोजन मुश्किल लग रहा है। आईसीसी सूत्र ने कहा कि मार्च 2022 में श्रीलंका में अशांति की ऐसी ही स्थिति थी जब प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार और मुद्रास्फीति का हवाला देते हुए पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर धावा बोल दिया था. इस घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने जून में द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए वहां की यात्रा की थी. बांग्लादेश में वर्ल्ड कप ढाका और सिलहट में आयोजित होने वाला है. भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने अगली सूचना तक भारतीय नागरिकों को बांग्लादेश की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी है. बीसीसीआई इस तरह की स्थितियों में हमेशा सरकार की सलाह मानता है. तो श्रीलंका में हो सकता है टी20 वर्ल्ड कप  आईसीसी के पास अपरिहार्य स्थितियों के लिए आकस्मिक योजनाएं हैं और इस मामले में श्रीलंका एक विकल्प हो सकता है. श्रीलंका ने 2012 का पुरुष टी20 वर्ल्ड कप सितंबर और अक्टूबर के बीच वहां आयोजित किया था. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या एसईएनए देश (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) अपनी महिला टीमों को ऐसे देश में भेजते हैं जहां सुरक्षा स्थिति कमजोर रह सकती है. ICC ने बांग्लादेश और अक्टूबर में महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी के उनके अधिकार पर प्रतिक्रिया दी है. ICC प्रवक्ता ने कहा- ICC बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) उनकी सुरक्षा एजेंसियों और हमारे अपने स्वतंत्र सुरक्षा सलाहकारों के साथ समन्वय में घटनाक्रमों पर बारीकी से नजर रख रहा है. हमारी प्राथमिकता सभी प्रतिभागियों की सुरक्षा और भलाई है.  क्यों हो रहा है विवाद?  बांग्लादेश में विवादास्पद आरक्षण प्रणाली को समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहा है. इसके तहत 1971 में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में हिस्सा लेने वाले लड़ाकों के रिश्तेदारों को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया था. recent visitors 110

Mp में भोपाल समेत कई जिलों में हुई बारिश, डेमों के गेट खुले, बारिश का अलर्ट

भोपाल मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर अगले एक सप्ताह थमा रहेगा। मानसून ट्रफ के प्रदेश से ऊपर निकलने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कमजोर होने से ऐसा होगा। एमपी में मानसून की एंट्री से अब तक 45 दिन हो गए, इस दौरान औसत 24.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 65% है। भोपाल, मंडला, सिवनी, नर्मदापुरम समेत 7 जिले ऐसे हैं, जहां पर 30 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है। मंडला में सबसे ज्यादा 36.67 इंच बारिश हो चुकी है। आईएमडी भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश के ऊपर है। ईस्ट-वेस्ट ट्रफ भी गुजर रही है। ट्रफ साउथ राजस्थान से नॉर्थ केरल तक जा रही है। इस वजह से भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। एक सप्ताह तक ऐसा ही दौर रहेगा। प्रदेश में औसत से 22 फीसदी हुई बारिश मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मध्य प्रदेश में 1 जून से 05 अगस्त 2024 की लंबी अवधि के औसत से 22 फीसदी अधिक बारिश हुई है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 19 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 26 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश में 21 जून को मानसून ने प्रवेश किया था तब से लगातार बारिश हो रही है। शुरुआती दौर में पश्चिम क्षेत्र में कम बारिश डर की गई थी लेकिन पिछले दो सप्ताह से हो रही तेज बारिश ने कोटा पूरा कर लिया और औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश का अलर्ट मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने प्रदेश के भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार इंदौर, उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर, चंबल संभाग में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। जबकि राजगढ़, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा के ओंकारेश्वर, खरगोन के महेश्वर, अलीराजपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, झाबुआ में मध्यम बारिश जबकि भोपाल, सीहोर, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास में हल्की बारिश होने की संभावना है। इंदौर, धार के मांडू, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सीधी, सिंगरौली, रीवा, बालाघाट, सिवनी, मंडला, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, हरदा, विदिशा, रायसेन के भीमबेटिका और सांची, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, नरसिंहपुर, सागर जिलों में भी मौसम के बदलने का अनुमान है। भोपाल में चार दिन में महीने की आधी बारिश हुई राजधानी भोपाल में सोमवार शाम को तेज बारिश हुई। इससे पहले सुबह हल्की फुहारें भी गिरती रही। इधर कलियासोत डैम के 13 में 11 गेट खुले हुए हैं। वहीं, भदभदा डैम के 2 में से एक गेट सुबह 8 बजे बंद कर दिया गया। यानी, एक गेट खुला रखा गया है। कोलार के दोनों गेट सोमवार सुबह बंद कर दिए गए। राजधानी भोपाल में 4 दिन में ही अगस्त के कोटे की आधी बारिश हो गई। इस महीने औसत 13 इंच पानी बरसता है, लेकिन इस बार 1 से 4 अगस्त के बीच 6.9 इंच बारिश हो गई है। इसे मिलाकर सीजन में 31 इंच से ज्यादा पानी गिर चुका है, जो 85% से ज्यादा है। वहीं, पिछले साल पूरे सीजन के मुकाबले इस बार ज्यादा बारिश हो चुकी है। पिछली बार पूरे सीजन 30.9 इंच बारिश ही हुई थी। recent visitors 88

Kedarnath बचाव टीम का अभियान… हेलीकॉप्टर से लोगों का रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग भारी बारिश और बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बचाव अभियान  लगातार 6 वें दिन भी जारी रहा, जहां सुबह 133 लोगों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। रूद्रप्रयाग में अधिकारियों ने बताया कि केदारघाटी में मौसम साफ होने से हवाई मार्ग से चलाए जा रहे बचाव अभियान में तेजी आई है और छोटे हेलीकॉप्टर के साथ ही भारतीय वायुसेना के चिनूक व एमआई17 हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ धाम में फंसे कई यात्रियों को बाहर निकाला। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह नौ बजे तक 133 लोगों को केदारनाथ धाम से बाहर निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, 100 अन्य लोगों को राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य बचाव दलों की देखरेख में केदारनाथ धाम से लिंचोली के लिए रवाना किया गया, जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिये शेरसी हेलीपैड ले जाया जाएगा। उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने रविवार रात कहा था कि केदारनाथ यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों-केदारनाथ, लिंचोली, भीमबली और गौरीकुंड से 10,374 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है तथा अब केवल केदारनाथ में 350 व लिंचोली में 50 यात्री फंसे हुए हैं। सुमन ने बताया था कि केदारनाथ और आसपास के क्षेत्रों में घने बादल छाए रहने के कारण हवाई अभियान के संचालन में बाधा आ रही है तथा रविवार को चिनूक हेलीकॉप्टर एक भी उड़ान नहीं भर पाया, जबकि एमआई17 हेलीकॉप्टर की तीन उड़ानों से केवल 60 लोगों को ही निकाला जा सका। सुमन के अनुसार, मौसम के मिजाज को देखते हुए राज्य सरकार ने पांच छोटे हेलीकॉप्टर से हवाई अभियान चलाया। उन्होंने बताया था कि केदारनाथ और गौरीकुंड में तीर्थयात्रियों के अलावा अब केवल तीर्थ पुरोहित, दुकानदार, घोड़ा एवं पालकी संचालक बचे हैं और अगर वे आना चाहेंगे, तो उन्हें भी वहां से बाहर निकाला जाएगा। सुमन के मुताबिक, सोनप्रयाग, शेरसी, चौमासी, चारधाम हेलीपैड और केदारनाथ हेलीपैड पर लोगों के लिए खाने, पानी व ठहरने की व्यवस्था की गई है। बुधवार रात अतिवृष्टि और बादल फटने के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिंचोली, भीमबली, घोड़ापड़ाव और रामबाड़ा सहित कई स्थानों पर मार्ग बह गया था, जबकि अन्य जगहों पर पहाड़ी से भूस्खलन और बड़े-बड़े पत्थर आने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे जगह-जगह पर श्रद्धालु फंस गए थे। इस बीच, केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच बह गए मार्ग पर सेना की ओर से पैदल पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। सेना ने सोनप्रयाग में दिव्यांगों, बीमारों और बुजुर्गों की आवाजाही के लिए एक ट्रॉली भी लगा दी है। तलाश एवं बचाव अभियान में सेना के दो खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। लिंचोली से रामबाड़ा तक तलाश अभियान पूरा किया जा चुका है, जिसमें कोई व्यक्ति नहीं मिला। एनडीआरएफ की टीमें जंगल और मंदाकिनी नदी के आसपास भी लगातार तलाश अभियान चला रही हैं। अधिकारियों का मानना है कि कई लोग बारिश के डर से जान बचाने के लिए जंगलों की तरफ बढ़े होंगे और इस दौरान उनके रास्ता भटकने की आशंका के मद्देनजर उनकी खोजबीन के लिए खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। खोज एवं बचाव अभियान की निगरानी कर रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों की भागीदारी की सराहना की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने कहा कि यही तो देवभूमि की ‘अतिथि देवो भव:’ की संस्कृति है। कई लोगों के नाम का जिक्र करते हुए धामी ने लिखा, “केदारनाथ क्षेत्र में जारी बचाव अभियान में प्रशासन को स्थानीय लोगों का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।” उन्होंने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके अथक प्रयास से अतिवृष्टि से होने वाले बड़े नुकसान को रोकना संभव हुआ।   recent visitors 102

पड़ोसी बांग्लादेश में स्थिति काफी बिगड़े, मोहम्मद यूनुस ने भारत की प्रतिक्रिया पर निराशा जताई

नई दिल्ली  भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में स्थिति काफी बिगड़ चुकी है।  शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया साथ ही वह देश भी छोड़ चुकी हैं। शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ते ही प्रदर्शनकारी पीएम आवास में दाखिल हो गए हैं। भारत ने इस पूरे मामले को बांग्लादेश का आंतरिक मामला बताया है। वहीं नोबेल पुरस्कार विजेता और बांग्लादेशी अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने भारत की प्रतिक्रिया पर निराशा जताई है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अशांति पड़ोसी देशों में भी फैल सकती है। यूनुस ने कहा कि जब भारत कहता है कि यह उनका आंतरिक मामला है, तो मुझे दुख होता है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में यूनुस ने कहा कि यदि भाई के घर में आग लगी हो तो मैं कैसे कह सकता हूं कि यह उसका निजी मामला है। कूटनीति में 'यह उनका आंतरिक मामला है' कहने के अलावा भी बहुत कुछ कहने का तरीका होता है। मोहम्मद यूनुस ने आगे कहा कि अगर बांग्लादेश में अशांति हो रही है, जहां 17 करोड़ लोग संघर्ष में हैं। युवाओं को सरकारी बलों द्वारा मारा जा रहा है, और कानून व्यवस्था बिगड़ रही है, तो यह साफ है कि स्थिति बांग्लादेश की सीमाओं के भीतर नहीं रहेगी और पड़ोसी देशों को प्रभावित करेगी। यूनुस अपने माइक्रोफाइनेंस कार्य के लिए जाने जाते हैं, जिसने वहां लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। हालांकि उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के विरोध का सामना करना पड़ा। उन्हें हाल ही में एक भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठेराया गया था, जिसे उनके समर्थकों का कहना है कि यह राजनीति से प्रेरित है। यूनुस ने भारत से बांग्लादेश में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का समर्थन करने और चुनावों में पारदर्शिता की कमी की आलोचना करने का आग्रह किया। उन्होंने भारत के सफल चुनावों की प्रशंसा की और बांग्लादेश में लोकतांत्रिक लक्ष्यों के लिए भारत के समर्थन की कमी पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने इन मुद्दों पर भारत सरकार के साथ चर्चा करने की योजना बनाई है। अकेले रविवार को बांग्लादेश में लगभग 100 लोग मारे गए, जिनमें 14 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। recent visitors 84

जीतू पटवारी के नेतृत्व में आज नगर निगम मुख्यालय इंदौर में जंगी प्रदर्शन आयोजित

 इंदौर  मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आज 6 अगस्त को नगर निगम मुख्यालय इंदौर में जंगी प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. यह प्रदर्शन नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार और घोटालों के विरोध में किया जाएगा. कांग्रेस नेता अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा, सत्य नारायण पटेल भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे. प्रदर्शन आज  6 अगस्त को सुबह 10:00 बजे नगर निगम मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा. इसलिए हो रहा प्रदर्शन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आज 6 अगस्त को नगर निगम मुख्यालय में जंगी प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. यह प्रदर्शन नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार और घोटालों के विरोध में किया जाएगा, जिसमें फर्जी फाइल का घोटाला, सड़क का घोटाला, नक्शे का घोटाला, पेंशन का घोटाला, जलकर-सम्पत्ति कर की वृद्धि, नर्सिंग व निट का घोटाला और निगम के अन्य घोटाले शामिल हैं. ये हैं प्रदर्शन के मुख्य मुद्दे और आरोप फर्जी फाइल का घोटाला: नगर निगम द्वारा फर्जी फाइलों के माध्यम से धन की हेराफेरी की जा रही है. सड़क का घोटाला: सड़कों के निर्माण में घोटाले किए जा रहे हैं, जिससे जनता को परेशानी हो रही है. नक्शे का घोटाला: नक्शों में बदलाव करके भूमाफिया और नेताओं को फायदा पहुंचाया जा रहा है. पेंशन का घोटाला: पेंशनधारियों को उनकी पेंशन नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानी हो रही है. जलकर-सम्पत्ति कर की वृद्धि: जलकर और संपत्ति कर में वृद्धि की गई है, जिससे जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है. नर्सिंग व नीट का घोटाला: नर्सिंग कॉलेजों और नीट में घोटाले किए जा रहे हैं, जिससे छात्रों को परेशानी हो रही है. ये नेता होंगे शामिल कांग्रेस नेता अरुण यादव, सज्जन सिंह वर्मा, सत्य नारायण पटेल इस प्रदर्शन में शामिल होंगे. प्रदर्शन सुबह 10:00 बजे नगर निगम मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा. इंदौर नगर अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा ने कहा कि पार्टी नगर निगम में चल रहे भ्रष्टाचार और घोटालों के विरोध में आवाज उठा रही है और जनता के हितों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है. पार्टी के नेताओं ने कहा कि वे जनता के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे और नगर निगम में पारदर्शिता लाने के लिए प्रयास करेंगे.   recent visitors 129

हरियाणा में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के रणनीतिकार पूरे जी जान से रणनीति बनाने में जुटे हैं

नूंह  हरियाणा में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के रणनीतिकार पूरे जी जान से रणनीति बनाने में जुटे हैं। प्रदेश में जहां कई अभियानों के तहत कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हमलावर हो रहीं है तो वहीं जिताऊ चेहरों को भी तलाश कर रही। बात अगर नूंह जिले की करें तो यहां की तीनों विधानसभाओं में कांग्रेस जातीय समीकरण छोड़कर पार्टी की जीत की कसौटी पर खरा उतरने वाले उम्मीदवारों पर विधानसभा चुनाव में दाव खेलेगी। नूंह विधानसभा में तो कांग्रेस का उम्मीदवार मौजूदा विधायक आफताब अहमद को लगभग तय माना जा रहा है। लेकिन पुन्हाना और फिरोजपुर झिरका विधानसभा की टिकट पर कांग्रेस हाईकमान फेरबदल कर सकती है। मामन खान की क्यों कट सकती है टिकट हालांकि फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से विधायक मामन खान को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा था। लेकिन अचानक फिरोजपुर झिरका विधानसभा से कांग्रेस युवा मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और मांडीखेडा की रहने वाली नेहा खान ने टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी। इससे मामन खान के लिए टिकट की रहा थोड़ी कठिन कर दी है। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो नूंह हिंसा के आरोपों में घिरे विधायक मामन खान इंजीनियर यूएपीए जैसी संगीन धाराओं में आरोपी है। टिकट कटने का यह उनका सबसे बड़ा कारण हो सकता है। कोई भी पार्टी बड़े ही सोच विचार कर टिकट का वितरण करती है। नेहा खान ने कह दी ये बात कांग्रेस की युवा नेत्री नेहा खान ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रही हैं। राहुल गांधी ने भी कहा है कि महिलाएं राजनीति में सबसे ज़्यादा उपेक्षित वर्ग है। आजादी से आज तक हरियाणा में किसी मुस्लिम महिला को कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं बनाया है, प्रदेश में कांग्रेस की हवा है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर झिरका से अगर पार्टी ने उन्हें टिकट दिया तो वह अच्छे मतों से जीत हासिल करेगी। इसलिए मेवात जैसे देश के सबसे पिछडे ज़िले से एक महिला को विधानसभा भेजने का सही वक़्त है। कौन हैं नेहा खान बता दें की नेहा खान 2021 में सबसे कम उम्र की महिला जिला अध्यक्ष रह चुकी है। इसके साथ ही नेहा अब तक पांच राज्यों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पर्यवेक्षक के तौर पर काम कर चुकी है । उत्तरप्रदेश, कर्नाटक , राजस्थान विधानसभा और हरियाणा लोकसभा व दिल्ली म्यूनिसपैलटी में भी चुनाव प्रचार एवं प्रबंधन में भाग लिया। नेहा खान ने भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों में अनेकों बार गिरफ़्तारी दी है । recent visitors 122

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि खंडवा शहर में बायपास एवं रिंग रोड के लिये कार्ययोजना तैयार की जाये

भोपाल नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि खंडवा के समग्र विकास के लिये कोई कमी नहीं रखी जायेगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों एवं योजनाओं पर सतत निगरानी रखे जाने के लिये भी कहा। नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय  खंडवा में स्विमिंग पूल के लोकार्पण कार्यक्रम के समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि खंडवा शहर में बायपास एवं रिंग रोड के लिये कार्ययोजना तैयार की जाये। इस पर प्राथमिकता के साथ राज्य सरकार से मंजूरी दिलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2047 तक जब देश स्वंतत्रता के 100 वर्ष पूर्ण करेगा तब भारत दुनिया का शक्तिशाली राष्ट्र होना चाहिए, इसके लिये काम प्रारंभ कर दिया गया है। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक गरीब परिवार का स्वयं का आवास हो इसके लिये तेजी से प्रयास किये जा रहे है। खंडवा नगर निगम महापौर श्रीमती अमृता यादव ने कहा कि शहर में जल संकट को दूर करने के लिये 137 करोड़ रूपये की योजना पर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में बताया गया कि स्विमिंग पूल का निर्माण 7 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है। पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री कविन्द्र कियावत ने बताया कि स्विमिंग पूल का निर्माण जनभागीदारी से किया गया है। गौरव दिवस समारोह को किया संबोधित नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने खंडवा के गौरव दिवस समारोह को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महान पाश्रर्व गायक स्व. किशोर कुमार ने संगीत के क्षेत्र में अपने श्रेष्ठ गायन से अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा है। उनकी जयंती को खंडवा में गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने युवाओं आग्रह किया कि वे अपनी प्रतिभा को निखारे और खंडवा के नाम को देश दुनिया में गौरवन्वित करे। कार्यक्रम को सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर श्रीमती अमृता यादव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया। इस मौके पर लोक नृत्य के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये। इस मौके पर निकाली गई गौरव यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी रही।   recent visitors 104