Haryana भाजपा चुनाव में 25% नए चेहरे उतारेगी, सामने एंटी इनकंबेंसी समेत 3 बड़ी चुनौतियां

रोहतक हरियाणा में 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई थी। इसके बाद 2019 में उसे गठबंधन सरकार बनाने का मौका मिला और अब ऐंटी-इनकम्बैंसी बढ़ने का खतरा है। आम चुनाव में उसे राज्य की 10 में से 5 सीटें ही मिल पाईं। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी को विधानसभा चुनाव में और ज्यादा चुनौती मिल सकती है। इसे देखते हुए भाजपा ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है।  हरियाणा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर देर रात तक दिल्ली में मीटिंग चली थी। इसके अलावा अब कैंडिडेट्स को लेकर भी मंथन तेज हो गया है। राज्य में भाजपा अकेले ही उतरने की तैयारी में है। सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा कम से कम 25 पर्सेंट नए चेहरे उतार सकती है। यानी करीब 22 से 23 सीटों पर भाजपा उन चेहरों पर दांव लगाएगी, जो अब तक विधायक नहीं रहे हैं। पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि इससे आधार को बढ़ाने में मदद मिलेगी और अब तक सक्रिय रहे नेताओं के खिलाफ ऐंटी-इनकम्बैंसी की भी काट की जा सकेगी। कई सीटों पर तो मंत्रियों को भी टिकट की रेस से बाहर किया जा सकता है। खबर है कि सभी मौजूदा विधायकों के अलावा मंत्रियों और उन नेताओं का भी रिपोर्ट कार्ड तैयार हो रहा है, जो टिकट की दावेदारी में जुटे हैं। खासतौर पर ऐसे लोगों पर ही फोकस है, जो जीत दिला पाएं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि भाजपा ने 2019 का चुनाव भी अकेले ही लड़ा था। तब 90 सीटों पर लड़ने वाले कैंडिडेट्स में से एक चौथाई को रिप्लेस किया जा सकता है। उनकी जगह पर सामाजिक समीकरणों को साधते हुए नए चेहरे दिए जा सकते हैं। खबर है कि खुद प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी चुनाव में नहीं उतरेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि उन पर पूरे राज्य में प्रचार का जिम्मा रहेगा। वहीं कुछ मंत्रियों को नॉन-परफॉर्मर होने के चलते बाहर किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार बड़ौली ने भी 25 फीसदी नए चेहरे उतारने का फैसला लिया है। फिलहाल भाजपा टिकटों पर फैसले के लिए सर्वे और फीडबैक पर निर्भर है। इसके आधार पर हर सीट पर तीन नेताओं के नाम तय होंगे और फिर उन पर मंथन के लिए केंद्रीय टीम के पास भेजा जाएगा। इस पर केंद्रीय चुनाव समिति में मंथन होगा और उसके बाद ही नाम पर मुहर लगेगी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार भाजपा उन 46 सीटों पर चेहरे बदलेगी, जिन पर लोकसभा चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा। वहीं 44 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। इन सीटों पर भगवा दल का खास फोकस है कि किसी भी हाल में यहां पर नुकसान न होने पाए।   recent visitors 90

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों से दवाएं खरीदने से मरीजों को 28,000 करोड़ रुपये की बचत हुई: नड्डा

नई दिल्ली केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने  लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत सस्ती कीमतों पर बेची जाने वाली दवाओं और चिकित्सा उपकरणों से लोगों को अब तक 28,000 करोड़ रुपये से अधिक की बचत करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि देश भर में जन औषधि केंद्रों के माध्यम से 1,965 दवाएं और 235 चिकित्सा उपकरण बेचे जाते हैं और ये इन केंद्रों पर 52 से 80 प्रतिशत तक की रियायती कीमत पर उपलब्ध हैं। प्रश्नकाल के दौरान नड्डा ने एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा कि जन औषधि केंद्रों पर कीमतों में कमी के कारण मरीज अब तक 28,000 करोड़ रुपये बचाने में सफल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार, उपचार के लिए किफायती दवाएं और विश्वसनीय प्रतिरोपण (अमृत) योजना के तहत दवाएं और चिकित्सा उपकरण खरीदने के बाद मरीजों ने 24,273 करोड़ रुपये की बचत की है। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना औषधि विभाग द्वारा जन औषधि केंद्र नामक विशेष दुकानों के माध्यम से सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई एक योजना है। इस योजना का उद्देश्य सस्ती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं प्रदान करके प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य देखभाल बजट को कम करना है। वर्ष 2015 में शुरू की गई, ‘अमृत’ योजना जनता को अत्यधिक रियायती दरों पर कैंसर और हृदय रोगों जैसी गंभीर बीमारियों सहित विभिन्न बीमारियों के लिए दवाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक प्रमुख योजना है।       recent visitors 105

PM मोदी आज 3 अगस्त को कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को यहां कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीएई) का उद्घाटन करेंगे। भारत में यह सम्मेलन 65 सालों के बाद आयोजित हो रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। कृषि अर्थशास्त्रियों के अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से आयोजित छह दिवसीय त्रैवार्षिक सम्मेलन का विषय सतत कृषि-खाद्य प्रणालियों की ओर रूपांतरण है। सम्मेलन में लगभग 75 देशों के लगभग 1,000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों का कम होना, बढ़ती उत्पादन लागत और संघर्षों जैसी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने में टिकाऊ कृषि की आवश्यकता से निपटना है। पीएमओ ने कहा कि सम्मेलन वैश्विक कृषि चुनौतियों के लिए भारत के सक्रिय दृष्टिकोण को रेखांकित करेगा और कृषि अनुसंधान और नीति में देश की प्रगति को प्रदर्शित करेगा। बयान में कहा गया, ‘‘आईसीएई 2024 युवा शोधकर्ताओं और प्रमुख पेशेवरों के लिए वैश्विक साथियों के साथ अपने काम और नेटवर्क को पेश करने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा। इसका उद्देश्य अनुसंधान संस्थानों और विश्वविद्यालयों के बीच साझेदारी को मजबूत करना, राष्ट्रीय और वैश्विक दोनों स्तरों पर नीति निर्माण को प्रभावित करना और डिजिटल कृषि और टिकाऊ कृषि-खाद्य प्रणालियों में प्रगति सहित भारत की कृषि प्रगति को प्रदर्शित करना है।’’ recent visitors 110

शनिवार 03 अगस्त 2024 का राशिफल

मेष राशि- आज आपका भाग्य चमकेगा। आज कोई बड़ी मेडिकल समस्या आपको परेशान नहीं करेगी। कुछ जातकों को अपने लाइफ पार्टनर से आर्थिक सपोर्ट भी मिल सकता है। दिल के मामले इमोशनली आपको मोटिवेट कर सकते हैं। ध्यान देकर काम करें और अपने नए विचारों को सामने रखें। इंकम बढ़ाने और अच्छे प्रोजेक्ट्स में निवेश करने का सही मौका है। आज नौकरी के लिए नया अधिक कल्पनाशील दृष्टिकोण अपनाएं। अपनी बातचीत से अपने ग्राहकों को प्रभावित करें। कारोबार में लाभ मिलेगा। अपनी क्षमताओं से लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। यह केवल कुछ समय की बात है जब आप स्वयं को उस स्थान पर पाते हैं जहां आप वास्तव में संबंधित हैं।  वृषभ राशि- आपके और आपके पार्टनर के बीच एक मजबूत कनेक्शन नजर आ रहा है। छोटी-मोटी आर्थिक दिक्कतों के बावजूद जिंदगी आराम से चलती रहेगी। मैनेजर्स और टीम लीडर को आज जूनियर्स को सिखाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप भाग्यशाली रहने वाले हैं। आज छोटे-मोटे व्यावसायिक मुद्दे सामने आएंगे। अपने बॉस के साथ कनेक्शन को मजबूत करने के लिए आज कोशिश कर सकते हैं। आपकी शारीरिक सेहत के कारण हो सकता है कि आपने आज किसी काम में प्रयास करने का फैसला न लिया हो। एक पेशेवर, व्यावसायिक या दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा का इस समय चुनाव नहीं करना चाहिए, क्योंकि सितारे आपके पक्ष में संरेखित नहीं हैं। अगर आप व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते हैं तो लक्ष्य को अधिक आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। मिथुन राशि- आज अपने दिन की शुरुआत व्यायाम और योग से करें। प्रेम संबंधों के लिए ज्यादा से ज्यादा कम्युनिकेशन की आवश्यकता होती है। टास्क कंप्लीट करने में छोटी-मोटी प्रॉब्लम्स कुछ पेशेवरों के जीवन में परेशानी का कारण बन सकती हैं। काम से जुड़ा तनाव आपको रात में जगाए रख सकता है। किसी अवसर को अपने पास से न जाने दें। महत्वपूर्ण वित्तीय निर्णय लेने होंगे। थोड़ा आत्म-नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज का दिन आपको पैसा बचाने में मदद करेगा। काम से जुड़ा तनाव आपको रात में जगाए रख सकता है। किसी अवसर को अपने पास से न जाने दें। महत्वपूर्ण वित्तीय निर्णय लेने होंगे। थोड़ा आत्म-नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज का दिन आपको पैसा बचाने में मदद करेगा। कर्क राशि- आज लग्जरी पर अधिक खर्च न करें।  बिना किसी हिचकिचाहट के अपना प्यार दिखाएं। दिन खत्म होने से पहले नए अवसर दरवाजे पर दस्तक देंगे। ऑफिस रोमांस में न पड़ें। कार्यस्थल पर किसी भी बड़े प्रोजेक्ट से निपटने के लिए पेशेवर रूप से तैयार रहें। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या रोजमर्रा की जिंदगी पर असर नहीं डालेगी। अपनी समय सीमा को पूरा करने के लिए आज आपको थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करना होगा। आप हाल ही में अपनी ओर से कुछ लापरवाही के कारण पिछड़ गए हैं। याद रखें कि आप अधिक मेहनत करके और चीजों के शीर्ष पर रहकर उस समय की भरपाई करें जिसे आपने गंवा दिया है।  सिंह राशि- आपका दिन उथल-पुथल से भरपूर रहने वाला है। हाल ही में काफी मानसिक दबाव का सामना कर रहे थे। स्ट्रेस फ्री रहने के लिए फेवरेट हॉबी को समय दें। पैसों से जुड़ा कोई बड़ा मसला आज नहीं रहेगा। आज अपने आहार का विशेष ध्यान रखें। आज अपने प्रिय की जरूरतों के प्रति सेंसिटिव रहें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के बारे में आज बिल्कुल भी न सोचें। बाहर निकलने और नए लोगों से मिलने का समय है। नेटवर्किंग और मीटिंग के लिए बढ़िया दिन है। आप अपने नेटवर्किंग के पुरस्कार प्राप्त करेंगे। आप वर्तमान में तरह-तरह के अनपेक्षित तरीके से प्रयास कर रहे हैं।  कन्या राशि- कोई भी नया काम या प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले उन लोगों से बात करें, जिन्होंने उस क्षेत्र में पर्याप्त अनुभव प्राप्त किया हो। घर में उत्सव का माहौल आपके तनाव को कम करेगा। सलाद से भरपूर डाइट लें। आज बड़े वित्तीय डिसीजन लेने की स्थिति में रहेंगे। किसी दोस्त के साथ पैसों से संबंधीत विवाद को सुलझाने के लिए भी पहल कर सकते हैं। आप लंबे समय से काम कर रहे हैं और मेहनत कर रहे हैं तो लक्ष्यों को पाने में खुद के प्रयासों की सराहना करनी चाहिए। अपनी प्रशंसा के प्रतीक के रूप में अपने आप को एक मामूली उपहार के रूप में व्यवहार करें। अगर अन्य लोग आपके समर्पण को नहीं देख पाते हैं, तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। तुला राशि- आज सीनियर्स के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का चुनाव सावधानी से करें। हेल्थ से जुड़ी थोड़ी सी भी लापरवाही समस्या को बढ़ा सकती है। आपको अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी खूबसूरत यादें ताजा करनी चाहिए। जल्दबाजी में आकर निवेश न करें। कामकाज के सिलसिले में दिन बहुत बिजी नजर आ रहा है। आज आपको कार्यक्षेत्र में कठिन परिस्थितियों से निपटने के लिए अपनी बुद्धि का उपयोग करना होगा। आप किसी भी मुद्दे पर कैसे रिएक्शन देते हैं इस पर आपका प्रभाव पड़ता है। कूटनीतिक लेकिन मजबूत बनें और आप पाएंगे कि चीजें उस तरीके से काम करती हैं जिस तरह से आप उन्हें चाहते थे। समस्या की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए प्रक्रियाओं को लागू करें।  वृश्चिक राशि- परिवार की जरूरतों को पूरा करते-करते आप अक्सर खुद को आराम देना भूल जाते हैं। पुराने इनवेस्टमेंट से आप अच्छा पैसा कमाएंगे। बच्चों की देखभाल में शेड्यूल बिजी रहेगा। करियर तौर पर अपने क्लाइंट्स ऐसा कोई वादा न करें, जिसे निभाना आपके लिए मुश्किल हो। आपका कोई पुराना दोस्त आपसे मिलने आ सकता है। आप अपने कार्यकौशल से कार्यस्थल पर सराहना प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको उच्चाधिकारी बड़ी उपलब्धियों के लिए प्रयास करने में मदद कर सकते हैं। धनु राशि- आज आप कार्यालय की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास कर सकते हैं। अकेलापन का दौर जो काफी समय से आपको जकड़े हुए था अब खत्म हो जाएगा।  शाम को मूवी-थिएटर में या अपने जीवनसाथी के साथ डिनर करना आपको आरामदायक और अच्छे मूड में रखेगा। बैंक संबंधी कामकाज बहुत सावधानी से करने की जरूरत है। आज आप अपने लिए कुछ समय निकाल पाएंगे। कोई नया शौक आजमाने की कोशिश करें। यह संभव है कि आपने अपनी नौकरी में बदलाव देखा हो जिसके लिए आप पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, यह … Read more

लाडली बहना योजना के तहत 250 सौ रू केवल उन्हीं महिलाओं को दी जानी चाहिए जो रक्षाबंधन का त्यौहार मनाती है: रघुनंदन शर्मा

भोपाल अपने बयानों से लगातार सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने प्रदेश सरकार से ऐसी मांग की है, जिससे प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने शुक्रवार को प्रदेश सरकार से मांग की है कि लाडली बहना योजना के तहत रक्षाबंधन के लिए सरकार ने ढाई सौ रुपए की राशि की जो बढ़ोतरी की है, यह राशि सिर्फ उन्हीं महिलाओं को दी जानी चाहिए जो रक्षाबंधन का त्यौहार मनाती है। शर्मा ने साफ तौर पर मुस्लिम वर्ग की महिलाओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जिन महिलाओं का रक्षाबंधन से कोई लेना-देना नहीं है और जो इस त्यौहार को नहीं मानती हैं, उन्हें ढाई सौ रुपए की राशि नहीं दी जानी चाहिए। शर्मा के बयान के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति गरमा गई है।   भाजपा नेता रघुनंदन शर्मा कि इस मांग पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अब्बास हफीज ने रघुनंदन शर्मा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यही बीजेपी का चरित्र है। जो बात रघुनंदन शर्मा कर रहे हैं, ऐसे ही बीजेपी लगातार समाज को हिंदू, मुस्लिम, दलित, आदिवासी में बांटने की कोशिश करती है। अब्बास हफीज ने कहा कि रघुनंदन शर्मा के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी को अपनी स्थिति स्पष्ट करना चाहिए।   अब्बास हफ़ीज़ ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश की गंगा जमुनी तहजीब में कई ऐसी मुस्लिम महिलाएं हैं जो अपने हिंदू भाइयों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाती है और कई हिंदू बहने भी अपने मुस्लिम भाइयों को रक्षाबंधन पर राखी बांधती है। ऐसे में रघुनंदन शर्मा जी का यह बयान समाज को बांटने की कोशिश नजर आ रहा है। कुल मिलाकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा के बयान से एक बार फिर बीजेपी मुश्किल में नजर आती दिखाई दे रही है और कांग्रेस को बैठे-बैठे बीजेपी को घेरने का एक और मुद्दा हाथ लग गया है। recent visitors 97

अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्रों के चलते हुए हिमाचल में पंजाब के रास्ते बहुत सारा ड्रग्स भारी मात्रा में भेजा जा रहा है: कंगना रनौत

हिमाचल कंगना रनौत ने हाल ही में खेल मंत्रालय से सरकाघाट विधानसभा के लिए एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह कॉम्प्लेक्स खेल के प्रति युवाओं के उत्साह को बढ़ाने में मदद करेगा और भारत में खेल के विकास में योगदान देगा। सांसद कंगना ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्रों के चलते हुए हिमाचल में पंजाब के रास्ते बहुत सारा ड्रग्स भारी मात्रा में भेजा जा रहा है। जिसमे हेरोइन सबसे ज्यादा जिसे लोकली चिट्टा भी कहा जाता है। ये सबसे ज्यादा कैमिकली ट्रिटेड, हानिकारक और एडिक्टिव ड्रग्स माना जाता है। इसकी चपेट में पंजाब के बाद हिमाचल प्रदेश भी आ रहा है। पहले स्कूल के बच्चों को यह नशीला पदार्थ फ्री में दिया जाता है और फिर जब वह अंदर से पूरी तरह से उस पर निर्भर तथा खोखले हो जाते हैं, तो वह घर में फिर चोरी करके यहां तक की मां के गहने बेचकर भी चिट्टा खरीदते हैं। हिमाचल की नसों को खोखला किया जा रहा है। हिमाचल के युवाओं को भटकाया जा रहा है। इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि हिमाचल के बहुत बच्चे भारतीय सेना में भर्ती होते हैं। मैं चाहती हूं कि हम हिमाचल के बच्चों के जोश और होश दोनों को नियम और नियति में बांधकर उनका मार्गदर्शन करें। हिमाचल के बच्चों को खेल से संबंधित कोई भी सुविधा नहीं है। सरकाघाट विधानसभा के लिए मेरी खेल मंत्रालय से एक स्पोर्ट्स कॉम्पलैक्स की मांग है। रणौत ने कहा, "हमारे ट्राइबल बच्चों से लेकर हिमाचल के सभी बच्चों के लिए लॉन्ग जंप, स्विमिंग, बास्केटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, जिमनास्टिक और शूटिंग जैसी नेशनल लेवल की गेम्स की प्रारंभिक ट्रेनिंग की सुविधा होनी चाहिए। recent visitors 127

कांग्रेस ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकरा कर पार्टी ने बड़ी गलती की, विष्णु देव साय ने साधा निशाना

रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राम मंदिर का निमंत्रण नहीं ठुकराना चाहिए था। कांग्रेस ने राम मंदिर का निमंत्रण अस्वीकार कर बड़ा पाप किया है। किसी को भी यह निमंत्रण नहीं ठुकराना चाहिए। उन्होंने कहा, “किसी भी कार्यक्रम में जाना किसी की निजी राय है। हम उसे बाध्य नहीं कर सकते, लेकिन कांग्रेस को यह बात समझनी होगी कि उसने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकरा कर उचित नहीं किया। कांग्रेस ने ऐसा कर बड़ा पाप किया है, जिसका खामियाजा उसे भुगतना होगा।” उन्होंने राहुल गांधी द्वारा एक्स पर किए गए पोस्ट को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “जो भी दोषी और अपराधी है, वो चाहे कुछ भी कह ले, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ईडी ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। छत्तीसगढ़ में भी लगातार ऐसे नेताओं पर कार्रवाई हो रही है, चाहे वो किसी भी पार्टी के नेता क्यों ना हो।” बता दें कि संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आशंका जताई है कि ईडी उनके खिलाफ छापे मारने वाली है। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “जय स्वर्वेद कथा” कार्यक्रम को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “विज्ञान देव जी का यहां पर शुभागमन हुआ है। उनके समाज का शताब्दी वर्ष चल रहा है। इस उपलक्ष्य में संत जी का कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक यात्रा चल रही है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के लोगों को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है, ताकि वो प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को देख सकें, वो इस बात को समझ सकें कि मौजूदा सरकार प्रदेश के लोगों के लिए क्या कुछ कर रही है। कई बार संवाद का सही सेतु नहीं होने के कारण लोगों को यह पता नहीं चल पाता कि सरकार उनके लिए क्या कर रही है।” recent visitors 107