नई वंदे भारत एर्नाकुलम जंक्शन से केएसआर बेंगलुरु सिटी जंक्शन तक यात्रा हुई शुरू, यात्रिओं के लिए खुशखबरी

नई दिल्ली लंबे वक्त के इंतजार के बाद आखिर वह घड़ी आ ही गई जब एर्नाकुलम और बेंगलुरु के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जा रही है। जी हां, एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर वंदे भारत की काफी वक्त से डिमांड की जा रही थी। दक्षिण रेलवे ने गुरुवार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन की पहली यात्रा की तस्वीर शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए दक्षिण रेलवे ने लिखा है, "शानदार नई वंदे भारत एर्नाकुलम जंक्शन से केएसआर बेंगलुरु सिटी जंक्शन तक अपनी पहली यात्रा पर है।" इस दिन चलेगी एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत उल्लेखनीय है कि लंबे इंतजार के बाद रेलवे ने बुधवार को एर्नाकुलम और बेंगलुरु के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू की। यह सेवा 25 अगस्त तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह ट्रेन एर्नाकुलम से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को तथा बेंगलुरु से गुरुवार, शनिवार और सोमवार को रवाना होगी। एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत का टाइम टेबल एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन के टाइम टेबल की बात करें तो ट्रेन दोपहर 12:50 बजे एर्नाकुलम से रवाना होगी और रात 10:00 बजे बेंगलुरु कैंटोनमेंट स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी की यात्रा में ट्रेन अगले दिन सुबह 5:30 बजे बेंगलुरु कैंटोनमेंट से रवाना होगी और दोपहर 2:20 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। इस मार्ग में दस स्टेशनों पर ठहराव शामिल है। एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट पर थी वंदे भारत की डिमांड बेंगलुरु-एर्नाकुलम मार्ग पर यात्रियों की भारी डिमांड के मद्देनजर इस ट्रेन की शुरुआत की गई है। वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत इस रूट के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। हालांकि, कुछ यात्रियों ने दिन के समय के टाइम टेबल को लेकर चिंता व्यक्त की है। हालांकि, दक्षिण रेलवे ने आश्वासन दिया है कि वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर की शुरुआत के साथ इन मुद्दों का भी समाधान किया जाएगा।   recent visitors 297

बाबा बर्फानी के 33 दिनों में 4.76 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

श्रीनगर अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रही है। पिछले 33 दिनों में 4.76 लाख से अधिक तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीर्थयात्रा सुचारू रूप से चल रही है। अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी। यह 52 दिनों के बाद 19 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के त्यौहार के साथ समाप्त होगी। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया, कल यानी बुधवार को 5 हजार से ज्यादा लोगों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। 1,295 यात्रियों का एक नया जत्था गुरुवार सुबह 3:32 बजे दो सुरक्षा काफिलों में जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ।     33 दिनों में 4.76 लाख श्रद्धालुओं ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन     अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी     19 अगस्त को रक्षाबंधन के त्यौहार के साथ समाप्त होगी 1,295 यात्रियों का एक नया जत्था हुआ रवाना 15 वाहनों का पहला सुरक्षा काफिला 349 यात्रियों को लेकर उत्तरी कश्मीर के बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुआ, जबकि 33 वाहनों का दूसरा काफिला 946 यात्रियों को लेकर दक्षिण कश्मीर के नुनवान बेस कैंप के लिए रवाना हुआ। पवित्र छड़ी के संरक्षक स्वामी दीपेंद्र गिरि ने बताया कि 9 अगस्त को भगवान शिव की छड़ी श्रीनगर शहर के श्री अमरेश्वर दशनामी अखाड़ा मंदिर में अपने स्थान से आगे बढ़ेगी। 14 अगस्त को पहलगाम से पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना होगी। सुरक्षा, सामुदायिक लंगर, पारगमन और बेस कैंपों की व्यवस्था तथा जम्मू से कश्मीर तक राजमार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती ने इस साल सुरक्षित, सुचारू और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित की है। गुफा मंदिर में बर्फ की एक संरचना है जो चंद्रमा के चरणों के साथ घटती-बढ़ती रहती है। भक्तों का मानना है कि यह बर्फ की संरचना भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों का प्रतीक है। यह गुफा कश्मीर हिमालय में समुद्र तल से 3.888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भक्त या तो पारंपरिक दक्षिण कश्मीर पहलगाम मार्ग से या फिर उत्तर कश्मीर बालटाल मार्ग से गुफा मंदिर तक पहुंचते हैं। जानें, गुफा मार्ग से बाबा बर्फानी तक पहुंचने में कितने दिन लगते हैं पारंपरिक पहलगाम गुफा मंदिर मार्ग 48 किलोमीटर लंबा है। जिससे बाबा बर्फानी तक पहुंचने में 4 से 5 दिन लग जाते हैं। दूसरा मार्ग बालटाल का है। ये 14 किलोमीटर लंबा है। इस मार्ग का चयन करने वाले लोग ‘दर्शन’ करने के बाद उसी दिन आधार शिविर लौट आते हैं। बता दें कि उत्तरी कश्मीर मार्ग पर बालटाल और दक्षिण कश्मीर मार्ग पर चंदनवाड़ी में तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं। recent visitors 239

भारतीय टीम के खिलाफ शिराज और मलिंगा की हुई श्रीलंका टीम में एंट्री; वनडे स्क्वाड में मिली जगह, दो प्रमुख गेंदबाज हुए बाहर

नई दिल्ली भारत के खिलाफ श्रीलंका के खिलाड़ियों का चोटिल होने का सिलसिला जारी है। टी20 सीरीज के आगाज से पहले दुश्मंथा चमीरा और नुवान तुसारा बाहर हो गए थे, वहीं अब दो अन्य तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका भी चोटिल होकर 2 अगस्त से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इन दोनों के स्थान पर श्रीलंका ने वनडे टीम में मोहम्मद शिराज और ईशान मलिंगा को जगह दी है। ये दोनों ही तेज गेंदबाज अनकैप्ड हैं। मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका चोटिल होकर वनडे सीरीज से हुए बाहर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान मथीशा पथिराना फील्डिंग के समय डाइव लगाने के प्रयास में अपना कंधा चोटिल करवा बैठे थे और इसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। पथिराना की चोट की गंभीरता इसी बात से पता लगाई जा सकती है कि उन्होंने दोबारा मैदान पर आकर एक भी गेंद नहीं डाली। तभी से उनके वनडे सीरीज खेलने पर संशय था और अब उनके बाहर होने की जानकारी आ गई है। दूसरी तरफ, दिलशान मदुशंका को अभ्यास के दौरान हैमस्ट्रिंग की समस्या हो गई। इसी वजह से अब वह भी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। मदुशंका को टी20 सीरीज के लिए पहले नहीं चुना गया था लेकिन वह नुवान तुसारा के बाहर होने के बाद रिप्लेसमेंट के रूप में आए थे। वहीं, इसके बाद उन्हें वनडे स्क्वाड में भी जगह दी गई थी। मोहमद शिराज और ईशान मलिंगा को मिल सकता है डेब्यू का मौका श्रीलंका के वनडे स्क्वाड में रिप्लेसमेंट के रूप में आने वाले मोहम्मद शिराज और ईशान मलिंगा को अभी तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका नहीं मिला है लेकिन हो सकता है कि इन्हें टीम इंडिया के खिलाफ अपना जलवा दिखाने का मौका मिल जाए। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज शिराज ने अपने करियर में अभी तक 47 लिस्ट ए मैचों में पांच से भी कम की इकॉनमी रेट से 80 विकेट चटकाए हैं। वहीं, ईशान ने अभी तक सिर्फ 7 लिस्ट ए मैच ही खेले हैं, जिसमें उनके खाते में 12 विकेट हैं। श्रीलंका का वनडे सीरीज के लिए अपडेटेड स्क्वाड चरित असलंका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानागे, निशान मदुषका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेल्लागे, चमीका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, अकीला धनंजय, असिथा फर्नांडो, मोहम्मद शिराज, ईशान मलिंगा। आपको बता दें कि श्रीलंका के स्क्वाड में शामिल बिनुरा फर्नांडो भी चेस्ट इंफेक्शन से पीड़ित हैं। इसी वजह से एहतियातन तौर पर श्रीलंका ने सल जेनिथ, प्रमोद मदुशन और जेफरी वेंडरसे को स्टैंडबाई के रूप में स्क्वाड में शामिल किया है। recent visitors 211

निर्माणाधीन इंदौर-बैतूल फोरलेन पर तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पुलिया के नीचे गिरी, एक की मौत, पांच युवक घायल

हरदा  निर्माणाधीन इंदौर-बैतूल फोरलेन पर जिला जेल के ठीक सामने बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पुलिया के नीचे गिर गई। इस हादसे में कार में सवार एक युवक की जान चली गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को हादसे के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मृतक युवक के शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि बैतूल जिले के चिचोली शहर के नजदीक ढाबा संचालित करने वाले मोंटी जयप्रकाश आर्य उम्र 32 साल के साथ हरीश पिता भगवत राव बाघमारे, दादा पिता नाथू यादव सहित दो अन्य युवक कार में सवार होकर उज्जैन जा रहे थे। इसी दौरान हरदा में शहर के बाहर निकलते से ही जिला जेल के पास कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में मृत युवक का नाम मोंटू बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतक के स्वजन से संपर्क कर हादसे की जानकारी दी गई है। घायलों में कुछ शराब के नशे में थे, जो स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे। वह उज्जैन महाकाल के दर्शन करने के लिए बुधवार रात को घर से निकले थे। एक घायल का कहना था कि वह चिचोली के पास ही स्थित एक बाजार में जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि घायल अलग-अलग बयान दे रहे हैं। recent visitors 245

खतरे में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की सांसदी!, HC ने इस मामले में जारी किया नोटिस

खंडवा मध्य प्रदेश के लोकसभा चुनावों में 29 सीटे जीतने वाली बीजेपी की क्या मुश्किल बढ़ सकती है. क्या बीजेपी के एक सांसद मध्य प्रदेश में कम हो सकते हैं? क्या खंडवा से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की सांसदी जा सकती है. ये सवाल आजकल मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में काफी गूंज रहे हैं. वजह है एक याचिका जो जबलपुर हाई कोर्ट में लगी है. क्या है पूरा मामला जानें इस रिपोर्ट में… आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में बीजेपी ने इस बार इतिहास रचा है. और 29 की 29 लोकसभा सीटों पर काबिज हो गई. कांग्रेस के हाथों एक भी सीट नहीं आई. लेकिन, अब खंडवा से बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. नौबत यह है कि उनकी सांसदी पर खतरा मंडराने लगा है. सांसद पाटिल को जारी हुआ नोटिस दरअसल मध्य प्रदेश की खंडवा संसदीय सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की सांसदी को चुनौती देते हुए जबलपुर हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है. इस याचिका के दायर होने के बाद सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने सांसद पाटिल समेत रिटर्निंग ऑफिसर और दूसरे ऑफिसर्स को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि ज्ञानेश्वर पाटिल ने कुछ जानकारियां अपने नामांकन पत्र में छुपाई थी. क्या बोले अधिवक्ता कुमार? अधिवक्ता मनोज कुमान ने बताया "आज माननीय उच्च न्यायालय ने रेस्पोंडेंट श्री ज्ञानेश्वर पाटिल और रिटर्निंग ऑफिसर सहित अन्य रेस्पोंडेंट को को नोटिस के आदेश कर दिए हैं.  मूल रूप से यह याचिका मैंने उनका चुनाव निरस्त करने और द्वितीय नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी श्री नरेंद्र पटेल जी को विजय बनाने के घोषित करने के लिए यह याचिका प्रस्तुत की थी. इसके अलावा रिटर्निंग ऑफिसर और ज्ञानेश्वर पाटिल के खिलाफ कारवाई की भी मांग की है. और स्पेशली मैं इसमें अपनी पैरवी मैं स्वयं कर रहा हूं. 4 सितंबर को होगी अगली सुनवाई आपको बता दें कि यह याचिका बुरहानपुर जिले के अधिवक्ता मनोज कुमार अग्रवाल की ओर से हाई कोर्ट में दायर की गई है. खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की सांसदी रद्द करने की मांग इस याचिका में की गई है, साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर पर कारवाई करने का भी आग्रह किया गया है. वहीं याचिकाकर्ता मनोज कुमार अग्रवाल खुद ही अपने मामले की पैरवी कर रहे हैं. इस पूरे मामले की अगली सुनवाई 4 सितंबर को होगी ऐसे में याचिकाकर्ता के पक्ष में अगर फैसला आता है. तो खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की की सांसद सदस्यता समाप्त हो सकती है. उनकी जगह पर कांग्रेस के नरेंद्र पटेल को सांसद बनाया जा सकता है. फिलहाल. आपको बता दें कि बीजेपी सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की सांसदी खतरे में है. यह पूरा मामला हाई कोर्ट में चल रहा है. आने वाले सितंबर को अगली पेशी है. जिसमें यह फैसला होगा कि आखिर उनकी सांसद रहती है या नहीं रहती है. लेकिन, फिलहाल इस याचिका के बाद से बीजेपी में खलबली मची हुई है. recent visitors 154

दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी की टीम ने हटा के नामचीन सटोरियों के अड्डे पर दबिश दी, लाखों की नकदी बरामद

 दमोह    दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी की स्पेशल टीम ने जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर हटा के नामचीन सटोरियों के अड्डे पर बुधवार शाम दबिश दी। इसमें दो बोरा चिल्लर सहित पांच लाख रुपए नगद जब्त किए गए। टीम ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। हटा पुलिस को इस कार्रवाई की भनक नहीं लगी और मुखबिर से सूचना मिलने पर एसपी सोमवंशी ने दमोह से सिविल ड्रेस में फोर्स भेजकर कार्रवाई कराई। बता दें कि दमोह से पहुंची टीम ने हटा के चंडी जी मंदिर के पास, राय चौराहा और संजय वार्ड हटा में बजरिया मुख्य मार्ग पर सटोरियों के अड्डों पर एक साथ छापा मारा। इसमें संजय वार्ड के नामचीन सटोरिया करिया गुड्डा के घर को घेर कर छापा मारा तो घर के भीतर सट्टा के नंबर लगाते 26 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। मुख्य मार्ग पर निजी वाहनों से सिविल में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने सभी को पकड़कर वाहनों में बैठाकर हटा पुलिस थाने रवाना किया।  छापामार कार्रवाई की सूचना से हटा में पदस्थ पुलिस कर्मी भी रेड करने वाली टीम की जानकारी जुटाने में लग गए। टीम को आरोपी करिया गुड्डा के घर बड़ी मात्रा में चिल्लर और और छोटे बड़े नोट मिले। जिन्हें बोरो में भरकर पुलिस थाने लाई। चिल्लर गिनने की जगह वजन के लिए बाजार से तौल मशीन बुलाई गई। पुलिस ने तीन बाइकें और 25 से अधिक मोबाइल भी भी जब्त किए। जब सटोरियों को पुलिस वाहनों से थाना लाया जा रहा था तो सड़क पर लोगों का हुजूम बाजार में लगा रहा। इसके अलावा चंडी जी मंदिर के पास राकेश राय, राय चौराहा के पास रिंकू वर्मन के अड्डों से भी सटोरियों को पकड़ा। जबकि अन्य छुटपुट सटोरिया भाग निकले।     recent visitors 125