हरदा
निर्माणाधीन इंदौर-बैतूल फोरलेन पर जिला जेल के ठीक सामने बड़ा हादसा हो गया। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पुलिया के नीचे गिर गई। इस हादसे में कार में सवार एक युवक की जान चली गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को हादसे के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। मृतक युवक के शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है।
पुलिस ने बताया कि बैतूल जिले के चिचोली शहर के नजदीक ढाबा संचालित करने वाले मोंटी जयप्रकाश आर्य उम्र 32 साल के साथ हरीश पिता भगवत राव बाघमारे, दादा पिता नाथू यादव सहित दो अन्य युवक कार में सवार होकर उज्जैन जा रहे थे। इसी दौरान हरदा में शहर के बाहर निकलते से ही जिला जेल के पास कार अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गड्ढे में गिर गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में मृत युवक का नाम मोंटू बताया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि मृतक के स्वजन से संपर्क कर हादसे की जानकारी दी गई है। घायलों में कुछ शराब के नशे में थे, जो स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे। वह उज्जैन महाकाल के दर्शन करने के लिए बुधवार रात को घर से निकले थे। एक घायल का कहना था कि वह चिचोली के पास ही स्थित एक बाजार में जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि घायल अलग-अलग बयान दे रहे हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र