जल गंगा संवर्धन: जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों ने लिया संकल्प,जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार

जल गंगा संवर्धन भोपाल प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान में दिन-प्रतिदिन पानी के संरक्षण को लेकर जन सामान्य के उत्साह में लगातार वृद्धि हो रही है। नारे लेखन के साथ गांव-गांव में जल संरक्षण की अलख जगाई जा रही है। आने वाले बरसात के मौसम को देखते हुए व्यापक स्तर पर पौध-रोपण के लिये उचित जगह चिन्हित भी तैयारी की जा रही है। अभियान 30 जून तक चलेगा। दीवार लेखन से जल बचाव का दिया जा रहा है संदेश बैतूल जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान में आठनेर विकासखंड में नवांकुर संस्थाओं द्वारा चलाया जा रहा जन-जागरूकता अभियान जन-आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। जिले में दीवार लेखन, संगोष्ठियां एवं स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का महत्व समझाया जा रहा है। जन भागीदारी को बढ़ाने के लिये जल प्रहरी गांव-गांव में सक्रिय हैं। जल प्रहरी ने जल चौपाल में बताया कि जल संकट एक गंभीर समस्या है, यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में स्थिति और भयावह हो सकती है। जिले में जल संगोष्ठियों का आयोजन, जल स्रोतों की सफाई एवं नदी-तालाबों की स्वच्छता जैसे कार्य किए जा रहे हैं। ग्राम चिनकी में हुई जल चौपाल नरसिंहपुर जिले में ग्राम चिनकी में जल गंगा संवर्धन अभियान में जल चौपाल का आयोजन किया गया। जल चौपाल में जिला समन्वयक जयनारायण सिंह ने कहा कि जल संरक्षण व संवर्धन के लिए वर्षा जल संग्रह करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल संरचनाओं का निर्माण व पुरानी जल संरचनाओं की साफ-सफाई और उनके संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। जिले में जल के महत्व पर संवाद, संगोष्ठी, परिचर्चा, रैली, शपथ, रंगोली प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में जागरूकता लाई जा रही है। इस कार्य में जिले की नवांकुर संस्था, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, सामाजिक, धार्मिक, स्वैच्छिक संगठनों, सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों के साथ आम नागरिक अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। जल है प्रकृति का अमूल्य उपहार डिण्डोरी जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रगति पर है। यह अभियान जन-जन के जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। अभियान में नये तालाब बनाये जा रहे हैं। साथ ही पुराने तालाबों, बावड़ियों और कुँओं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है।  नदियों को साफ-स्वच्छ एवं जल एकत्रित करने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व वाले तालाबों, जल स्रोतों तथा देवालयों में जल संरक्षण के कार्य भी किये जा रहे हैं। यह कार्यक्रम जन प्रतिनिधियों, स्थानीय समुदाय, जनभागीदारी, आमजन और सरकार के संयुक्त प्रयास से संचालित हो रहा है।   ग्राम सुन्हादादर में जल संरक्षण को लेकर नदी के आसपास स्वच्छता कार्य किया गया। इसी प्रकार ग्राम रैतवार महाजन टोला में मेंटर्स धन्नूसिंह तेकाम एव ग्रामीणों के द्वारा जल संरक्षण को लेकर तालाब के अन्दर मे  स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया गया। जल संरक्षण के लिए ग्रामीणों ने लिया संकल्प मंडला जिले में नैनपुर ग्राम पंचायत जहरमऊ के प्राचीन शंकर तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया गया। तालाब की सीढ़ियां को साफ करते हुए लगभग 200 तगाड़ी चोई, प्लास्टिक का कचरा निकाला गया। विकासखण्ड समन्वयक संतोष कुमार झारिया द्वारा जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई। खाई तालाब में सफाई अभियान बालाघाट जिले में लांजी किले से लगे खाई तालाब में श्रमदान किया गया। अभियान में जलाशयों की सफाई, पौध-रोपण एवं जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। लांजी के किला परिसर से लगे तालाब की सफाई में सफलता के लिए सामूहिक प्रयासों को महत्व दिया जा रहा है। इसी कड़ी में ऐतिहासिक किला परिसर से लगे खाई तालाब पर श्रमदान कर स्वच्छता अभियान चलाकर जेसीबी द्वारा लगभग 2.50 टन कचरा एवं खरपतवार को निकाला गया। सुधारे गए नल कनेक्शनों के लीकेज टीकमगढ़ जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जतारा विकासखंड के ग्राम चतुरकारी में एकल जल प्रदाय योजना के अंतर्गत जनजातीय क्षेत्रों मे नल कनेक्शनों के लीकेज की मरम्मत कर उन्हें सुधारा गया। अभियान के अंतर्गत यह पहल ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश से की गई है एवं ग्रामीणों को सलाह दी गई है की पानी भरते ही नल की टोटी बंद कर देना चाहिए, जिससे जल बर्बाद होने से रोका जा सके। नहर में की गई साफ-सफाई छतरपुर जिले में जल स्त्रोतों के जीर्णोद्धार एवं मरम्मतीकरण का कार्य किया जा रहा है। उर्मिल वृहद योजना के अंतर्गत मुख्य नहर चैन क्रमांक 50 पर साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। गौरिहार के अंतर्गत लघु तालाब, मनुरिया की नहर में अनावश्यक पेड़-पौधे और झाड़-झाड़ियों की साफ सफाई का कार्य किया गया। साथ ही मध्यम परियोजना बेनीसागर बांध के अंतर्गत नहरों के अंतिम छोर में किलोमीटर स्टोन लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा ग्राम ढिमरवा में ग्रामीण के सहयोग से स्टॉप डैम के पास नाले में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही बड़ामलहरा में अभियान अंतर्गत तालाब गहरीकरण एवं पिचिंग का कार्य भी किया जा रहा है। मैहर के बाबा तालाब घाट की सफाई की गई मैहर जिले में जन सहभागिता से बाबा तालाब परिसर के घाट की सफाई की गई। साथ ही स्वच्छता का संदेश देते हुए समुदाय को आगे आकर जल स्रोतों की सफाई करने का संकल्प दिलाया गया। सफाई अभियान के दौरान जिला प्रशासन अमले द्वारा जिले के तालाबों और जल स्रोतों पर किये गये अतिक्रमण को हटाने का भी निर्णय लिया गया। कुकड़ेश्वर की बावड़ी में किया गया श्रमदान नीमच जिले के मनासा में प्रेरणादायक पहल करते जल संरक्षण जागरूकता रैली का आयोजन कर कुकड़ेश्वर के चौधरी मोहल्ला वार्ड क्रमांक तीन स्थित प्राचीन बावड़ी में स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया। जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, विधायक मनासा अनिरूद्ध माधव मारू, नगर पालिका की उपस्थिति में श्रमदान किया गया।        जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर ने जल संरक्षण पर मार्गदर्शन देते हुए कहा, कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और जागरूकता की दृष्टि से शुरू किया गया जल गंगा संवर्धन अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण अभियान है। इस मौके पर संगोष्ठी में बताया गया कि हम सभी गांव में पहाड़ों या उंचे स्थानों पर कंटूर ट्रेंच … Read more

जल गंगा संवर्धन अभियान -इस वर्ष सबसे ज्यादा सीहोर जिले में शुरू हुए 687 से अधिक खेत-तालाब

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बारिश के पानी का संचयन करने और पुराने जल स्त्रोतों को नया जीवन देने के लिए प्रदेश में 90 दिवसीय जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रदेश के सभी जिलों में मनरेगा अंतर्गत खेत-तालाब, कूप रिचार्ज पिट, अमृत सरोवर सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। सीहोर जिले ने बड़े पैमाने पर खेत-तालाब बनाने की मिसाल पेश की है। इस वर्ष 2025 में 687 से अधिक खेत तालाब प्रारंभ हो चुके हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सीहोर जिले में लगभग 1670 खेत-तालाब के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से 687 पर कार्य प्रारंभ हो गया है। इसी प्रकार 2600 कूप रिचार्ज पिट का निर्माण किया जाना है। निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा 2250 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसमें से 1440 पर कार्य भी प्रारंभ हो गया है। जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिलों में चल रहे कार्यों की मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद द्वारा लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। किसानों ने भी दिखाई रुचि, जिला प्रशासन की मेहनत लाई रंग, सिंचाई में होगा फायदा किसान अपने खेतों में अधिक से अधिक खेत-तालाब बनवाए, इसके लिए जिला प्रशासन सीहोर की मेहनत रंग लाई है। खेत-तालाब को बनवाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया गया। खेत तालाब का महत्व बताया। इसके परिणामस्वरूप ग्रामीणों ने पानी के महत्व को समझा और खेत-तालाब को बनवाने में रुचि दिखाई। खेत-तालाब बनने से किसानों को सिंचाई के लिए आसानी से पानी मिलेगा। साथ पानी बहने के बजाय जमीन में जाएगा। इससे कुओं और ट्यूबवेल का वॉटर लेवल बढ़ेगा, जिसका फायदा किसानों को होगा। फसलों की सिंचाई के साथ कर सकेंगे मछली पालन सीहोर जिले की जनपद पंचायत इछावर की ग्राम पंचायत हालियाखेड़ी के ग्राम बालापुरा के किसान पीयूष, बापू सिंह, हजारी लाल, रामप्रसाद ने बताया कि पथरीली व बंजर जमीन होने के साथ पानी की सुविधा भी नहीं थी। इस वजह से फसलों की सिंचाई नहीं हो पाती थी। अब गांव में खेत तालाब बन जाने से फसलों की दो से तीन बार सिंचाई कर सकेंगे। साथ ही मत्स्य पालन सहित अन्य कार्य भी कर सकेंगे। किसानों ने गांव में खेत-तालाब बनने से खुशी जताई है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत हालियाखेड़ी में अब तक 7 खेत-तालाब बनाए जा चुके हैं और 5 प्रगतिरत है। सिपरी सॉफ्टवेयर बना मददगार जिला प्रशासन सीहोर के अनुसार खेत-तालाब के निर्माण में मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद द्वारा तैयार कराया गया सिपरी साफ्टवेयर मददगार बना है। सॉफ्टवेयर के माध्यम से स्थल चयन करने में आसानी हुई है। सिपरी (Software for Identification and Planning of Rural Infrastructure) सॉफ्टवेयर एक उन्न्त तकनीक का सॉफ्टवेयर है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से जियोमार्फोलॉजी और हाइड्रोलॉजी जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके संरचनाओं का सही स्थान तय किया जा सकता है।   recent visitors 59

11 मई 2025 शनिवार सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष: आज बच्चों के साथ समय बिताना आपके दिल को सुकून देगा। आप धन कमाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने जाने की प्लानिंग बना सकते हैं।आपके लिए यह खूबसूरत रोमांटिक दिन रहेगा, लेकिन सेहत से जुड़ी कुछ परेशानी आपको चिंता में डाल सकती हैं। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। वृषभ : आज लव लाइफ अच्छी हेगी। आज आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। आर्थिक सुरक्षा के लिए धन की बचत करना जरूरत है। आज कोई आकस्मिक शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आज आप अपने प्रिय से अपनी फीलिंग्स जाहिर नहीं कर पाएंगे। आपका जीवनसाथी आज आपकी प्रतिष्ठा पर थोड़ा प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। मिथुन : आज आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता पा सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार आने से आज कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। घर में सुख-शांति और समृद्धि आ सकती है। हर दिन प्यार में डूबे रहने का अपना स्वभाव बदलें। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सेहत अच्छी रहने वाली है। कर्क : आज किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आपका कोई दोस्त आज आपसे बड़ी रकम उधार मांग सकता है। आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपका पार्टनर अपना कोई शानदार पक्ष दिखा सकता है। व्यावसायिक सफलता मिल सकती है। सिंह : सिंह राशि के आज कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है। आज परिवार के सदस्य आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं। आपको मानसिक शांति मिलेगी। अपने लवर की इमोशनल मांगों को नहीं छोड़ें। इस राशि के बड़े-बुजुर्ग आज खाली समय में अपने पुराने दोस्तों से मिलने जा सकते हैं। जीवनसाथी की खराब सेहत के कारण आज आपके कुछ कामों में रुकावट आ सकती है। तुला : धन का अचानक आपके खर्चों को संभाल सकता है। अप्रत्याशित अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ाएगी। अपने परिवार के सदस्यों के साथ शुभ समाचार शेयर करने से उन्हें भी खुशी होगी। आज आपके पिता या बड़े भाई किसी गलती पर आपको डांट सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपका जीवनसाथी आज आपकी डेली की जरूरतें पूरी करना बंद कर सकता है, जिसके चलते आपका मूड खराब हो जाएगा। धनु : आज सितारों को आपका साथ मिलेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। जिन लोगों ने किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर अपना पैसा निवेश किया था उन्हें आज लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आपकी लव लाइफ के लिहाज से दिन शानदार है। आज आप ऑफिस में किसी नई जिम्मेदारी को हाथ में ले सकते हैं। मकर : आज जीवनसाथी का साथ मिलेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। कोई नया वित्तीय सौदा अंतिम रूप लेगा और पैसा आएगा। दोस्तों के साथ शाम आनंददायक रहेगी। यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक बन सकता है। व्यावसायिक सफलता मिलने के संकेत हैं। कुम्भ : आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। आज आप पॉजिटिव एनर्जी बिखेरेंगे और अच्छी मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपके लवर के कठोर शब्दों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। अगर आप पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में घर से दूर रहते हैं तो आज अपने खाली समय का इस्तेमाल अपने परिवार वालों से बात करके करें। वैवाहिक जीवन अच्छी रहेगी। कन्या : कन्या राशि वालों के आज धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। लेकिन मन अशांत रहेगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार की शुरुआत हो सकती है। धन का आगमन होगा। किसी अच्छी खबर का घर पर आगमन हो सकता है। वृश्चिक :  आज वृश्चिक राशि वालों का मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम ज्यादा करनी पड़ सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक खर्च बढ़ेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। मीन : आज मीन राशि के जातक आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। बातचीत में संतुलित रहें। संतान की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कामों में व्यवधान आ सकते हैं। लिखने-पढ़ने के लिए समय अच्छा रहने वाला है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। recent visitors 68

पैरा ओलंपिक समिति पीसीआई के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की

नई दिल्ली पैरा ओलंपिक समिति ऑफ इंडिया (पीसीआई) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, कोयंबटूर से विधायक और पीसीआई की मुख्य संरक्षक श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन ने किया। इस बैठक का आयोजन सितंबर-अक्टूबर 2025 में नई दिल्ली में प्रस्तावित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया था। इस दौरान श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन के साथ पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया, मुख्य कोच सत्यनारायण, निदेशक सत्यबाबू और नई दिल्ली 2025 चैंपियनशिप के संयुक्त सचिव किरुबाकरार राजू भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं और समर्थन प्रदान किया जाएगा। यह पहली बार है जब नई दिल्ली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रही है, जिसमें 100 से अधिक देशों के एथलीटों के भाग लेने की उम्मीद है। बैठक के दौरान आयोजन स्थलों की संरचना, पहुंच की सुविधाएं, लॉजिस्टिक्स, एथलीटों के आवास, स्वयंसेवकों की भूमिका और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समन्वय जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद श्रीमती वनाथी श्रीनिवासन ने दिल्ली प्रशासन की तत्परता की सराहना की और कहा कि यह आयोजन न केवल पैरा-एथलेटिक्स को बढ़ावा देगा, बल्कि विकलांग खिलाड़ियों को एक वैश्विक मंच भी प्रदान करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह चैंपियनशिप भारत की खेलों में बढ़ती वैश्विक पहचान और समावेशिता की प्रतिबद्धता को दर्शाएगी। पैरा ओलंपिक समिति ऑफ इंडिया विभिन्न सरकारी विभागों के साथ समन्वय में काम कर रही है ताकि इस आयोजन को स्मरणीय और ऐतिहासिक बनाया जा सके, जिससे भारत में पैरा खेलों को एक नई ऊंचाई मिल सके। recent visitors 50

देवास जिले के बागली में हुआ 245 जोड़ों का विवाह और निकाह, सीएम ने वर-वधू को दिया आशीर्वाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम हमारी सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं जिसमें हम प्रदेश की हर बेटी को सम्मान और गरिमा के साथ नए जीवन की शुरुआत करने में सहायता देते हैं। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम न केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में एकता और भाईचारे की भावना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में भी बेहद सहायक होते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से देवास के बागली विधानसभा क्षेत्र में हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए। सामूहिक विवाह सम्मेलन में 230 बेटियों का कन्यादान और 15 बेटियों का निकाह कराकर उन्हें नये जीवन में प्रवेश कराया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्यरत है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में हमारे प्रयास जारी हैं। प्रदेश की बहन-बेटियों के कल्याण और विकास के लिए वर्ष 2025-26 के सालाना बजट में हमने 27 हजार 147 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। संतोष की बात है कि प्रदेश का जेंडर बजट पिछले 6 वर्षों में दोगुना हो गया है। इस वर्ष के बजट में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना के लिए 18 हजार 669 करोड़ रुपये और लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 1 हजार 183 करोड़ रुपये का प्रावधान हमने किया है। सरकारी नौकरी में महिलाओं आगे बढ़ाने के लिए मध्यप्रदेश लोक सेवा में 35 प्रतिशत तक आरक्षण दिया जा रहा है। स्थानीय निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का ही परिणाम है कि राज्य के 50 प्रतिशत स्थानीय निकायों की कमान महिलाओं के हाथों में है। महिलाओं के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री कराने पर शासन की ओर से छूट भी दी जा रही है। इसका फायदा यह हुआ है कि अब 45 प्रतिशत संपत्तियां महिलाओं के नाम पर ही खरीदी जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विभिन्न पेंशन योजनाओं के माध्यम से हम अपनी बहनों का जीवन आसान कर रहे हैं। करीब 5 लाख स्व-सहायता समूहों के माध्यम से हमारी 62 लाख से अधिक ग्रामीण बहनें अब आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जोड़ों विशेषकर बेटियों को आशीर्वाद देकर कहा कि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में आगे बढ़ें और अपने परिवार और समाज की बेहतरी के लिए काम करें। बागली में कार्यक्रम स्थल में  क्षेत्रीय सांसद श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी, सम्मेलन के आयोजक एवं विधायक बागली श्री मुरली बनेसिंह भंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष देवास श्रीमती लीलाबाई भैरुलाल अटाड़िया सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, वर-वधू और उनके परिजन उपस्थित थे। recent visitors 59

सोफिया कुरैशी और उनकी जुड़वा बहन शायना सुनसारा हैं वंडर वुमन, एक बहादुर तो दूसरी ब्यूटी क्वीन

वडोदरा कर्नल सोफिया कुरैशी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद से चर्चा में आया वह नाम जिस पर आज हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देने के लिए भारतीय सेना ने जिन दो महिलाओं को चुना उनमें से एक थीं कर्नल सोफिया कुरैशी। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी एक-एक जानकारी सामने रखी और बताया कि कैसे पाकिस्तान में चल रही आतंकी की फैक्ट्रियों को मिट्टी में मिलाया गया। सोफिया कुरैशी और उनकी जुड़वा बहन शायना सुनसारा सेना में रहे अपने दादा से सैन्यकर्मियों की वीरता और बलिदान की कहानियां सुनकर बड़ी हुईं। कई सालों बाद, सोफिया ने सशस्त्र बलों में शामिल होने की इच्छा जताई तो, तो उनके परिवार ने बिना किसी हिचकिचाहट के उनके फैसले का दृढ़ता से समर्थन किया। आज अपनी बहन को इस मुकाम पर देख शायना सुनसारा भी गर्व से भर उठी हैं। गोल्ड मेडलिस्ट से लेकर फैशन डिजाइनर तक, हर जगह गाड़े झंडे कर्नल कुरैशी और सुनसारा का जन्म गुजरात के वडोदरा में एक सैन्य परिवार में हुआ था। शायना सुनसारा भी अपनी जुड़वां बहन कर्नल सोफिया कुरैशी की तरह कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं। वह एक मा, एक अर्थशास्त्री, पूर्व आर्मी कैडेट, फैशन डिजाइनर और एक पर्यावरणविद् भी हैं। डॉ. शायना सुनसारा को वडोदरा की "वंडर वुमन" के तौर पर भी जाना जाता है। वह मिस गुजरात, मिस इंडिया अर्थ 2017 और मिस यूनाइटेड नेशंस 2018 का ताज भी अपने नाम कर चुकी हैं। सुनसारा राइफल शूटिंग गोल्ड मेडलिस्ट (भारत के राष्ट्रपति) भी हैं। इसके अलावा भारतीय फैशन उद्योग में अपने योगदान के लिए 2018 में प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी जीत चुकी हैं। वह एक मॉडल भी हैं और उन्हें गुजरात में एक लाख पेड़ लगाने की उनकी पहल के लिए भी जाना जाता है। कोई नहीं जानता था ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देंगी सोफिया शायना सुनसारा एचटी सिटी को बताया कि उनके परिवार में कोई भी यह नहीं जानता था कि कर्नल सोफिया कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि एक रिश्तेदार ने उन्हें फोन करके टीवी ऑन करने को कहा और तभी उन्हें इस बारे में पता चला। सुनसारा ने कहा, "यह न केवल हमारे लिए बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का पल था। हमारी सरकार और पीएम मोदी ने बहुत बढ़िया जवाब दिया। कौन हैं सोफिया कुरैशी? सोफिया कुरैशी का जन्म कुरैशी का जन्म 1974 में गुजरात के वडोदरा में हुआ। उन्होंने 1997 में मनोनमनियम सुंदरनार (एमएस) यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में मास्टर डिग्री हासिल की।महत्वपूर्ण सिग्नल कोर में अधिकारी के रूप में कार्यरत, कुरैशी को 2006 में लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में सैन्य पर्यवेक्षक की भूमिका के लिए चुना गया था, और वह पूर्वोत्तर क्षेत्र में बाढ़ राहत अभियानों का हिस्सा रही थीं। 2016 में भी कायम की थी मिसाल कुरैशी ने उस समय नई मिसाल कायम की थी, जब 2016 में वह आसियान देशों के बीच शांति बनाए रखने में अंतर-संचालन के लिए भारत द्वारा आयोजित बहुराष्ट्रीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण अभ्यास, फोर्स 18 में अपनी सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी बनी थीं। वह संयुक्त राष्ट्र प्रशिक्षण दल के हिस्से के रूप में अन्य देशों में भी जा चुकी हैं। रक्षा मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर महिला दिवस पर एक पोस्ट में कुरैशी की तस्वीर शेयर करते हुए कहा था, 2016 में फोर्स18-आसियान प्लस बहुराष्ट्रीय क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास में सेना प्रशिक्षण टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी। वह सभी आसियान प्लस टुकड़ियों में एकमात्र महिला अधिकारी टुकड़ी कमांडर थीं। recent visitors 73

ईओडब्ल्यू की टीम ने बिजली कंपनी में अधिकारी के ठिकानों पर मारा छापा, संपत्तियों पर दी दस्तक

नरसिंहपुर नरसिंहपुर जिले में शनिवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ईओडब्ल्यू ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बिजली कंपनी में अधिकारी उमाशंकर पाराशर के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई ईओडब्ल्यू की जबलपुर यूनिट द्वारा की गई, जिसमें 15 सदस्यीय टीम ने एक साथ नरसिंहपुर, आमगांव के पास बीनेर ग्राम और निवारी गांव में स्थित संपत्तियों पर दस्तक दी। फिलहाल कटनी जिले में बिजली कंपनी के विजिलेंस विंग में सहायक यंत्री एई के पद पर पदस्थ उमाशंकर पाराशर लंबे समय तक नरसिंहपुर में पदस्थ रह चुके हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की जांच में यह खुलासा हुआ है कि उनकी कुल संपत्ति उनकी ज्ञात आय से ढाई गुना अधिक है।   आय से अधिक संपत्ति के सबूत मिले ईओडब्ल्यू के डीएसपी एबी सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पाराशर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के स्पष्ट साक्ष्य मिले हैं। टीम द्वारा पाराशर के नरसिंहपुर स्थित विपतपुरा इलाके के आवास, रोसरा स्थित दो अन्य निवास, निवारी गांव में कॉमन बायो केमिकल फैक्ट्री और बीनेर ग्राम में स्थित मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट पर कार्रवाई की जा रही है। यह प्लांट उनकी पत्नी के नाम पर बताया जा रहा है। लेनदेन से जुड़े कागजात जब्त किए गए जांच टीम द्वारा घरों, फैक्ट्री और अन्य ठिकानों से दस्तावेज़, संपत्ति विवरण और लेनदेन से जुड़े अहम कागजात जब्त किए गए हैं। सभी संपत्तियों का आकलन किया जा रहा है और पूरी सूची तैयार की जा रही है। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई अभी जारी है और जल्द ही विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। recent visitors 63