पाकिस्तान के शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, घुटनों पर आया स्टॉक एक्सचेंज, बंद करनी पड़ी ट्रेडिंग

इस्लामाबाद ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के स्टॉक एक्सचेंज में हाहाकार मचा हुआ है। सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को पाकिस्तान के इंडेक्स कराची स्टॉक एक्सचेंज में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। हालात इतने बदतर हो गए कि स्टॉक एक्सचेंज में ट्रेडिंग रोक दी गई। इससे पहले बुधवार को भी कराची स्टॉक एक्सचेंज में कुछ देर के लिए कारोबार ठप रहा। बता दें कि भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के नौ ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें कई आतंकवादियों के मारे जाने और उनके ठिकाने नष्ट होने की सूचना है। लगातार चौथे दिन गिरावट पाकिस्तान के शेयर बाजार में गिरावट का यह लगातार चौथा दिन है। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को भी पाकिस्तानी शेयरों में गिरावट देखी गई थी। बुधवार को पाकिस्तान के शेयरों में 6.2% तक की गिरावट आई थी, लेकिन कारोबार के अंत में नुकसान की थोड़ी भरपाई हुई लेकिन 3.09% की गिरावट दर्ज की गई। बेफिक्र है भारत का बाजार पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज में मचे हाहाकार के उलट भारतीय बाजार बेफिक्र है। भारतीय बाजार में गुरुवार को बिकवाली जरूर थी लेकिन बुधवार को पॉजिटिव क्लोजिंग हुई। सप्ताह के तीसरे दिन ट्रेडिंग के दौरान उतार-चढ़ाव का माहौल जरूर था लेकिन कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 105.71 अंक यानी 0.13 प्रतिशत चढ़कर 80,746.78 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 34.80 अंक यानी 0.14 प्रतिशत बढ़कर 24,414.40 अंक पर बंद हुआ। recent visitors 47

रिटायर्ड आईएफएस डबास ने आप के संयोजक केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए, पार्टी से दिया इस्तीफा

भोपाल रिटायर्ड आईएफएस अधिकारी आजाद सिंह डबास ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया है। तीन पेज के इस्तीफे में डबास ने दिल्ली के पूर्व सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। डबास ने लिखा– मैं 1985 बैच का आईएफएस(भारतीय वन सेवा) का एमपी कैडर का अधिकारी रहा हूं। 21 साल की नौकरी के बाद जनवरी 2017 में APCCF के पद से रिटायरमेंट के बाद मप्र में दो सालों तक क्षेत्रीय दलों को मिलाकर तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। मैं दो सालों तक कांग्रेस में 2020 तक कांग्रेस में पिछड़ा वर्ग विभाग का प्रदेश संयोजक रहा। लेकिन कुछ मुद्दों पर मतभेद के चलते कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। कांग्रेस से अलग होने के बाद 21 मई 2022 को आम आदमी पार्टी के मप्र में प्रभारी गोपाल राय के समक्ष आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। 2022 के नगरीय निकाय चुनाव में आप पार्टी का मेनिफेस्टो बनाया थाा। मैं वर्तमान में आप का प्रदेश सचिव (प्रशासनिक मामले) का दायित्व निभा रहा हूं। केजरीवाल को चेताया था प्रवेश वर्मा लड़ेंगे चुनाव डबास ने इस्तीफे में लिखा मैं मूलत: दिल्ली की मुंडका विधानसभा के लाड़पुर(कंझावला) गांव का रहने वाला हूं। मेरा परिवार बिजवासन विधानसभा में रहता है। दिल्ली वासी होने के नाते वहां की राजनीति की मुझे अच्छी समझ रही है। मैंने विधानसभा चुनाव के पहले दिसंबर 2024 में आपको पत्र लिखकर बताया था कि वर्तमान परिस्थिति में अकेले दिल्ली में चुनाव लड़ना ठीक नहीं हैं। बीजेपी किसी भी हद तक जाकर आप को दिल्ली में हराना चाहती थी। मुझे जानकारी मिली थी और मैंने आपको सूचित किया था कि आपके खिलाफ प्रवेश वर्मा को बीजेपी चुनाव लड़ा सकती है। इसी तरह हरीश खुराना को मोदीनगर से, मीनाक्षी लेखी या रमेश बिधूडी को अतिशी मार्लेना के खिलाफ कालकाजी से लड़ा सकती है। मेरा ये सब लिखने का मतलब ये था कि हर सीट पर कांटे की टक्कर होने वाली थी। टिकट बांटने में गलती की डबास ने लिखा- मैंने अपने पत्र में यह लिखा था कि आम आदमी पार्टी को टिकट वितरण में सावधानी बरतनी चाहिए थी। उस समय पार्टी ने जो 11 टिकट दिए थे उनमें 6 टिकट कांग्रेस और बीजेपी से आए नेताओं को दिए गए थे। इससे मूल कैडर में असंतोष था। ऐसी विषम परिस्थिति में बीजेपी के दुष्प्रचार के चलते जब दिल्ली में मध्यम और बुद्धिजीवी वर्ग का आम आदमी पार्टी से काफी हद तक मोहभंग हो चुका है। ऐसे में एक-एक वोट बेहद कीमती है। कांग्रेस से गठबंधन कर चुनाव लड़ने का सुझाव दिया था डबास ने लिखा- मैंने इस बात पर विशेष जोर दिया था कि वर्तमान में आप पार्टी का दिल्ली में चुनाव जीतना बहुत जरुरी है। दिल्ली में जीतने के बाद मप्र छत्तीसगढ़ राजस्थान जैसे राज्यों में अपनी पैठ बढ़ा सकती है। आप ने भले ही राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पा लिया हो लेकिन, वास्तव में राष्ट्रीय पार्टी का स्वरूप तभी लेगी जब मप्र, छत्तीसगढ़ राजस्थान यूपी जैसे बडे़ प्रदेश में जीतेगी। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस से गठबंधन हो गया होता तो आज वहां निश्चित रूप से कांग्रेस और आप पार्टी की साझा सरकार होती। इसका असर महाराष्ट्र के चुनाव पर भी पड़ता। लेकिन आपने मेरे सुझावों को कोई तवज्जो नहीं दी। "मैं दिल्ली का राजा हूं" ये घमंड की बानगी थी डबास ने लिखा- दिल्ली के विधानसभा चुनाव का नतीजा सबके सामने हैं। दिल्ली के चुनाव में आपका यह कहना कि मैं दिल्ली का राजा हूं ये आपके घमंड की एक बानगी मात्र है। देश के प्रधानमंत्री को सरेआम चुनौती देते हुए कहना कि वे इस जन्म में तो मुझे नहीं हरा सकते। इसके लिए उन्हें पुर्नजन्म लेना होगा। यह वाक्य आपके घमंड की पराकाष्ठा को ही दिखाता है। शराब घोटाले में जेल गए, मजबूरी में इस्तीफा दिया डबास ने इस्तीफे में आगे लिखा- ये सर्वविदित है कि दिल्ली में आपकी सरकार में हुए शराब घोटाले के बाद आप खुद लगभग 6 महीने तत्कालीन आबकारी मंत्री मनीष सिसौदिया लगभग डेढ़ साल, राज्यसभा सांसद संजय सिंह लगभग 6 महीने और आपके नजदीकी सलाहकार विजय नायर सहित तमाम नेता जेल गए। जेल से बाहर आने के बाद आपने मजबूरीवश दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया और ऐलान किया कि आप इस मामले को जनता की अदालत में लेकर जाएगें और जनता ही तय करेगी कि आपके द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है या नही। 8 फरवरी 2025 को जनता की अदालत का फैसला आया। चुनाव परिणामों से यह ध्वनि निकली कि आप शराब घोटाले में लिप्त हैं। अगले कुछ सालों में न्यायालय का भी फैसला इस मामले में आ जायेगा और उसमें भी जनता की अदालत जैसा फैसला ही आने की पूरी संभावना है। दिल्ली सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार हुआ डबास ने लिखा- अक्टूबर-नवम्बर 2024 में दिल्ली विधानसभा के चुनावों के प्रचार-प्रसार के दौरान मुझे आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में की गई अवैध गतिविधियों के बारे में ऐसी-ऐसी जानकारियां मिलीं। जो हैरान करने वाली थी। आपकी सरकार के दौरान शायद ही दिल्ली प्रदेश में कोई ऐसा विभाग होगा जिसमें घोटाला न हुआ हो। आपके द्वारा कुछ महीनों से लेकर 6 साल की अवधि तक कैग की 14 ऑडिट रिपोर्ट्स इसलिए विधानसभा में टेबल नहीं की गई। ताकि, आपकी सरकार में हुए कई बड़े-बड़े घोटालों की जानकारी आम जनता तक न पहुंचे। पहले की तरह एक बार फिर आप दिल्ली की जनता की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब हो सकें। बीते दिनों दिल्ली प्रदेश की विधानसभा में कैग की 14 ऑडिट रिपोर्ट्स में से 4 रिपोर्ट हाउस में टेबल की गई जिनमें कैग द्वारा भारी मात्रा में अनियमितता पाई गई हैं। 11 साल के केजरीवाल शासन पर कई किताबें लिखी जा सकती हैं डबास ने लिखा दिल्ली में आप ने जिस तरह का शासन किया वो एक शोध का विषय है दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू के छात्र उसपर पीएचडी कर सकते हैं। मैं तीन साल आम आदमी पार्टी में रहा। दावे के साथ कह सकता हूं मप्र में आप पार्टी का कोई भविष्य नहीं हैं। जो पार्टी खुद भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हो वह भ्रष्टाचार के खिलाफ कैसे आवाज उठा सकती है। सारी स्थितियों … Read more

सीहोर में गांव की बेटियों ने किया कमाल, कलेक्टर ने किया सम्मानित

सीहोर माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तरीय मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले सीहोर जिले के विद्यार्थियों ने कलेक्टर के बालागुरु तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन से भेंट की। कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने विद्यार्थियों को फूलमाला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा बधाई दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कलेक्टर तथा जिला पंचायत सीईओ से करियर और भविष्य में सफलता के संबंध में सवाल किए। कलेक्टर के बालागुरु ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है। कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास के बिना सफलता हासिल करना मुश्किल है। सफलता के लिए, मेहनत, लगन, और दृढ़ संकल्प आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि परिश्रम वही सफल होगा जो सही दिशा में किया जाए। उन्होंने कहा कि आपने अपने जीवन का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, बस उसी दिशा में निरंतर प्रयास करते रहें। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण भी आवश्यक है। हमें अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ रहना चाहिए और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी यह सिर्फ एक पड़ाव है। जीवन में ऐसे कई पड़ाव आएंगे। उन्होंने कहा कि जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होगा, लेकिन विषम परिस्थितियों में भी अपने आप पर विश्वास बनाए रखना है और आपने प्रयास को जारी रखना है। कलेक्टर बालागुरु ने कहा कि हमेशा सीखने की ललक होना चाहिए। ज्ञान चाहे छोटे या बड़े किसी भी व्यक्ति मिले, तो उसे लेना चाहिए। सीखने की ललक हमारे कौशल और ज्ञान को बढ़ाने, नए विचार और दृष्टिकोणों को अपनाने तथा अपनी क्षमता को अधिकतम करने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि हर दिन नियमित अखबार-मैगजीन अवश्य पड़ें। यह आपको पूरी दुनिया की खबरों से अपडेट रखेगा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई की ललक बनाए रखें। शिक्षा और ज्ञान कभी व्यर्थ नहीं जाता, बल्कि कभी भी कहीं भी काम ही आता है। कलेक्टर बालागुरु ने कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, दृष्टिकोण बड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप जिस क्षेत्र में भी करियर बनाना चाहते हैं, उस क्षेत्र में अधिकतम करने का लक्ष्य बनाएं। जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने विद्यार्थियों से कहा कि अगर कहीं हम असफल रहते हैं तो निराश न होते हुए उसमें भी हमें बेहतर खोजने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप जहां से नई शुरुआत करते हैं, वहीं से नया जीवन शुरू होता है। इसलिए जीवन में कभी कुछ समाप्त नहीं होता। कलेक्टर बालागुरु तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ. नेहा जैन ने विद्यार्थियों से अपने आईएएस बनने तक के सफर का अनुभव भी साझा किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, डीपीसीरमेशराम उइके, संबंधित स्कूलों प्राचार्य तथा बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे। हायर सेकेंडरी परीक्षा में प्रदेश की टॉप टेन में जिले के तीन छात्र हायर सेकेंडरी परीक्षा जीव विज्ञान समूह में जिले के तीन छात्रों ने प्रदेश की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। न्यू मोनालिसा स्कूल सीहोर के छात्र पार्थ राठौर ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। पार्थ के पिता रीतेश राठौर शिक्षक हैं तथा माता कल्पना राठौर गृहणी हैं। सीएम राइज स्कूल आष्टा के छात्र गोविंद ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में आठवां स्थान तथा सीएम राइज स्कूल आष्टा के ही छात्र नकुल प्रजापति ने भी जीव विज्ञान समूह में दसवां स्थान प्राप्त किया है। हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की टॉप टेन में जिले के तीन छात्र हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जिले के तीन छात्र-छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया है। दीनदयाल कॉन्वेंट हाई स्कूल सीहोर के छात्र ऋषभ पंवार तथा होली एंजल्स हाईस्कूल आष्टा के छात्रा भूमिका मेवाड़ा ने प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं, होली एंजल्स हाईस्कूल आष्टा के ही छात्र अरहम जैन ने प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त किया है।   recent visitors 45

सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री डंडौतिया का एक्सीडेंट, बस ने कार को मारी टक्कर

 मुरैना मुरैना में एक तेज रफ्तार यात्री बस ने पूर्व राज्य मंत्री और दिमनी से विधायक रहे गिर्राज दंडोतिया की कार को टक्कर मार दी। हादसे में उनके पैर की हड्‌डी दो-तीन जगह से टूट गई। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।वहीं, इस घटना के बाद बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही कैलारस पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया को तत्काल मुरैना जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस फरार बस चालक और कंडक्टर की तलाश कर रही है. जानकारी के मुताबिक, पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष बनवारीलाल धाकड़ के शादी समारोह से लौटकर मुरैना की ओर वापस जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस ने टक्कर मार दी. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दंडोतिया को गंभीर चोटें आईं. सिंधिया के हैं करीबी पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाते हैं. वे वर्ष 2018 में कांग्रेस से दिमनी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे. 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे. उन्हें  कृषि राज्यमंत्री का दर्जा मिला था. रॉन्ग साइड से आ रही थी बस बताया जा रहा है कि यात्री बस ने रॉन्ग साइड से आकर पूर्व मंत्री की स्कॉर्पियो में सामने से टक्कर मार दी। इससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया के साथ उनका ड्राइवर विजयशंकर, गौरव दुबे और पवन सेंगर सवार थे। इनमें दो लोगों के ज्यादा चोटें आई हैं। उनके पीएसओ के भी पैर में चोट आई है। अस्पताल में नहीं मिल सकी एंबुलेंस पूर्व मंत्री गिर्राज दंडोतिया के लिए जिला अस्पताल प्रबंधन एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं कर सका। अस्पताल प्रबंधन ने जैसे-तैसे दो सरकारी एंबुलेंस की व्यवस्था की, लेकिन एक में लाइट नहीं थी और दूसरे में स्टेपनी नहीं थी। इसलिए अब उनके लिए बाहर से एंबुलेंस बुलवाई गई है। उसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। 2020 में भाजपा में हुए थे शामिल गिर्राज दंडोतिया 2018 में कांग्रेस से दिमनी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिला था। हालांकि, उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया डंडौतिया से फोन पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया से बात की तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन मुरैना जिला अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिली। पहले जिस एंबुलेंस को जाना था, उसमें डीजल नहीं था। अस्पताल प्रबंधन ने डीजल की व्यवस्था करवाई, उसके बाद पता चला कि इस एंबुलेंस में स्टेपनी ही नहीं है। कहीं टायर पंचर हुआ तो रास्ते में ही एम्बुलेंस खड़ी रह जाएगी। इसके बाद दूसरी एंबुलेंस को बुलाया गया, लेकिन उसमें हेडलाइट खराब थी। इस अव्यवस्था पर घायल पूर्व मंत्री और उनके समर्थक जमकर नाराज हुए। अंत में पूर्व मंत्री के लिए ग्वालियर से एंबुलेंस बुलानी पड़ी। ढाई घंटे इंतजार के बाद वह दिल्ली रवाना हो सके। recent visitors 62

जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन से 30 मार्च को किया था, जो 30 जून तक जारी रहेगा

भोपाल प्रदेश में 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन से 30 मार्च को किया था, जो 30 जून तक जारी रहेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की नदियों, तालाबों, झीलों, पुराने कुओं, बावड़ियों और जलधाराओं को सहेज कर उन्हें पुनर्जीवन देना है। नदियों, नालों, तालाबों, कुओं और बावड़ियों एवं अन्य जल स्रोतों की गाद निकासी, सफाई, सीमांकन और पुनर्जीवन की कार्य योजना बनाई गई है। जल गंगा संवर्धन अभियान को केन्द्रीय नीति आयोग की जल संरक्षण और सतत कृषि को बढ़ावा देने की पहल ‘आकांक्षी -ब्लॉक’ योजना से बड़ा लाभ मिला है। खरगोन जिले के झिरन्या को देश के 25 चिन्हित आकांक्षी ब्लॉक्स में शामिल किया गया है। झिरन्या में जल निकायों को पुनर्जीवित किया जाएगा। झिरन्या ब्लॉक के 63 तालाबों को चिन्हित कर मानसून से पहले उनका गहरीकरण और गाद निकासी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे वर्षा जल का अधिकतम संचयन संभव हो सकेगा और जल संकट से राहत मिलेगी। तालाबों से निकलने वाली उपजाऊ गाद किसानों को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इससे खेतों की उर्वरता में सुधार होगा और रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता में कमी आएगी। गाद को खेत तक ले जाने का व्यय किसान स्वयं वहन करेंगे। आकांक्षी-ब्लॉक परियोजना में आगा खान फाउंडेशन को तकनीकी सहयोगी के रूप में जोड़ा गया है। फाउंडेशन की जल निकाय प्रबंधन के क्षेत्र में विशेषज्ञता का लाभ भी परियोजना को मिलेगा। आप पानी बचाओ, पानी आपको बचाएगा आप पानी बचाओ, पानी आपको बचाएगा। सरकार और समाज दोनों मिलकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के जल संरक्षण के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचा सकते हैं। शहडोल में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले की समस्त जनपद पंचायतों, ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में नागरिक श्रमदान कर रहे हैं। शहडोल को घरौला मोहल्ला स्थित तालाब की सफाई और गहरी करण में स्व-सहायता समूह की जल मित्रों ने श्रमदान किया। छतरपुर के पहाड़ गांव में ‘ललई की बेर हनुमान जी’ मंदिर की बावड़ी में हुई सफाई छतरपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्रोतों के जीर्णोद्धार एवं साफ सफाई की श्रृखला में जन अभियान परिषद की सहायता से पहाड़ गांव में ललई की बेर हनुमान जी के मंदिर प्रांगण में बनी बावड़ी की साफ-सफाई की गई। परिषद ने मंदिर प्रांगण में ही जन जागरूकता के लिए स्थानीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ग्रामीणों को जल गंगा संवर्धन अभियान के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। छिंदी स्थित माँ सीता रेवा नदी के उद्गम स्थल पर किया गया स्वच्छता कार्य श्रमदान से मां सीता रेवा नदी के उद्गम कुंड का हुआ गहरीकरण छिंदवाड़ा के तामिया विकासखंड में गांव छिंदी स्थित मां सीता रेवा नदी के उद्गम स्थल पर वैदिक मंत्रों से पूजा-अर्चना के बाद उद्गम कुंड की जन सहयोग से सफाई की गई। कुंड में जमा गाद और मलबे को मानव श्रृंखला बनाकर निकाला गया। श्रमदान के बाद स्थानीय श्रमदाताओं को जन सहभागिता,श्रमदान और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। पौराणिक आख्यानों के अनुसार मां सीता के आंसू जमीन पर गिरने से माँ सीता रेवा नदी का उद्गम हुआ। इसका जल बड़ा ही स्वादिष्ट है। क्षेत्र वासियों के लिए यह नदी जीवनदायी और आस्था से जुड़ी हुई है। नर्मदा परिक्रमा करने वाले सभी सहायक नदियों की भी परिक्रमा करते हुए सीता रेवा के उद्गम स्थल पर पूजा कर यहां लगे इमली के पेड़ के नीचे विश्राम करते हैं। इसके बाद दूधी नदी के दर्शन कर परिक्रमा आगे बढ़ाते हैं। बुरहानपुर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर दिया जल संरक्षण का संदेश बुरहानपुर नगर परिषद शाहपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर अभियान में भागीदारी की। रंगोली के माध्यम से नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने ‘‘जल है तो कल है’’, ‘‘जल बचाओ एवं वृक्ष बचाओ’’ जैसी विषयों की रंगोली सजा कर जागरूकता का संदेश दिया गया। नागरिकों को अनावश्यक रूप से जल प्रवाहित नहीं करने, दैनिक जीवन में पानी का उचित उपयोग करने और मकानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सोकपिट बनाकर वर्षा जल संचयन के विषय में जागरूक बनाया जा रहा है। श्रमदान कर मोक्ष धाम नदी की सफाई जल गंगा संवर्धन अभियान में छिंदवाड़ा के गांव डूंगरिया में मोक्ष धाम के नदी पर स्वच्छता अभियान संचालित किया या गया। नदी स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुये ग्रामीणों को जल संरक्षण की की शपथ दिलाई गई। जबलपुर में नर्मदा स्वच्छता के लिए श्रमदान जबलपुर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जन अभियान परिषद ने मां नर्मदा की निर्मलता और स्वच्छता के लिए तिलवारा घाट पर श्रमदान किया। श्रमदान में सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वैच्छिक संगठनों, नवांकुर संस्थाओं के मेंटर्स और सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों ने भाग लिया।   recent visitors 36

11 मई को मैच: धर्मशाला से बाहर स्थानांतरित होने की संभावना, इंडियन प्रीमियर लीग के PBKS vs MI मैच पर संकट

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) मैच को धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम से स्थानांतरित किए जाने की संभावना है। पंजाब और मुंबई के बीच मैच रविवार 11 मई को होगा।   भारतीय सशस्त्र बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल है। यह कार्रवाई पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई जिसमें 26 लोग मारे गए थे और अधिकांश पर्यटक थे। इसी के साथ ही भारत-पाक के बीच तनाव की स्थिति के कारण हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है जिससे दोनों टीमों की यात्रा प्रभावित होना तय है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच धर्मशाला से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में स्थानांतरित करने के बारे में चर्चा हो रही है। पंजाब और मुंबई के बीच होने वाले मैच के लिए मुंबई के खिलाड़ियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की तलाश भी जारी है क्योंकि पंजाब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के लिए पहले से ही धर्मशाला में है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक इस बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी है जिससे यह कहा जा सकता है कि आईपीएल का शेड्यूल जैसा चल रहा है वैसे ही चलेगा। recent visitors 48

आतंकियों पर किए गए स्ट्राइक के बाद ग्वालियर का महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन अलर्ट पर, ग्वालियर एयरपोर्ट दो दिन के लिए बंद

ग्वालियर मध्य प्रदेश ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से दो दिन के लिए सभी उड़ानों को बंद रखा गया है। एयरपोर्ट के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी शेयर की गई है। दरअसल पाकिस्तान में आतंकियों पर किए गए स्ट्राइक के बाद ग्वालियर का महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन अलर्ट पर है। महाराजपुरा एयरफोर्स बेस (Maharajpura Airbase Alert) सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। जानकारी के मुताबिक पिछले बार बालाकोट में की गई स्ट्राइक के दौरान यहीं से फायटर प्लेन को भेजा गया था। इसी एयरफोर्स बेस पर ही फाइटर पायलट ट्रेनिंग भी लेते हैं, इसके साथ ही यह फाइटर प्लेन की डॉग फाइट के लिए भी पहचाना जाता है। इस एयरबेस पर राफेल, मिग-21, मिराज और सुखाई फाइटर प्लेन की पायलट ट्रेनिंग लेते हैं। (Gwalior airport news update) सबसे खास बात यह भी है कि महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन देश के उन तीन एयरबेस में शामिल हैं, जहां भारतीय वायुसेना के सबसे अनुभवी पायलटों को ट्रेनिंग दी जाती है। recent visitors 92