वीर सावरकर पर SC की राहुल गांधी को नसीहत, हमें आजादी दिलाई थी और आप ऐसा बर्ताव कर रहे हैं, दोबारा ऐसा ना हो

नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने नसीहत दी है। शुक्रवार को अदालत ने कांग्रेस नेता से कहा कि वीर सावरकर जैसे लोगों ने हमें आजादी दिलाई थी और आप उनके साथ इस तरह का बर्ताव कर रहे हैं। यही नहीं राहुल गांधी को नसीहत देते हुए अदालत ने कहा कि भविष्य में कभी ऐसी टिप्पणी मत करना, अन्यथा अदालत उसका स्वत: संज्ञान ले सकती है। वीर सावरकर पर राहुल गांधी की माफीवीर वाली टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का मजाक न उड़ाएं। बेंच ने राहुल गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी से पूछा कि क्या राहुल गांधी को पता है कि महात्मा गांधी ने भी अंग्रेजों से संवाद में खुद के लिए 'आपका वफादार सेवक' शब्द का इस्तेमाल किया था। शीर्ष अदालत ने साफ कहा कि वीर सावरकर को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी गैरजिम्मेदाराना थी। उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था। हालांकि अदालत ने इस मामले में उन्हें राहत भी दी है। बेंच ने सावरकर के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मानहानि के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ जारी समन रद्द करने से इनकार करने वाले इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाई है। इसके साथ ही इस मामले में यूपी सरकार को भी सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। राहुल गांधी ने एक रैली के दौरान वीर सावरकर पर विवादित बयान दिया था। अदालत बोली- महात्मा गांधी ने भी खुद को बताया था ‘अंग्रेजों का वफादार नौकर’ दरअसल यह पूरा मामला 2022 में शुरू हुआ था। तब राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के अकोला में एक रैली की थी। इसमें उन्होंने वीर सावरकर पर विवादित टिप्पणी कर दी थी। उन्होंने एक चिट्ठी दिखाते हुए कहा था कि सावरकर ने अंग्रेजों का नौकर बने रहने की बात कही थी। इसके साथ ही डरकर माफी भी मांगी थी। गांधी-नेहरू ने ऐसा नहीं किया, इसलिए वे सालों तक जेल में रहे। इस मामले में राहुल गांधी के खिलाफ एक अधिवक्ता ने केस कर दिया था। हालांकि अदालत ने केस की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी को नसीहत दी और ऐतिहासिक तथ्य भी गिनाए। बेंच ने कहा कि क्या आपको पता है कि महात्मा गांधी ने भी अंग्रेजों के साथ संवाद में खुद को 'वफादार नौकर' बताया था। recent visitors 44

भोपाल में जुमे की नमाज में पहलगाम हमले में मारे गए लोंगो को श्रद्धांजलि, मुस्लिमों में काली पट्टी बांध पढ़ी नमाज

भोपाल जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश और शोक की लहर फैल गई है। इस हमले में कई निर्दोष पर्यटक मारे गए, जिनमें दो विदेशी नागरिक भी शामिल थे, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पूरे देश ने इस हमले को इंसानियत पर हमला बताया है। इसको लेकर 25 अप्रैल 2025 को राजधानी भोपाल के इमामी गेट चौराहे पर दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकवादी घटना के विरोध में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया । इस दौरान प्रदर्शनकारी काली पट्टी बांधकर आतंकवाद का पुतला दहन हुआ । सोशल एक्टिविस्ट अनवर पठान एवं उनके साथियों ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर देशभक्ति का परिचय दें और आतंक के विरुद्ध एकजुटता दिखाएं। इसके अलावा, शहर के कई मुस्लिम युवक जुमे की नमाज़ के दौरान हाथों पर काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराएंगे। पहलगाम अटैक, उलेमा बोर्ड बोला-पाकिस्तान का बहिष्कार हो भोपाल स्थित मसाजिद कमेटी के अंतर्गत आने वाले दारुल क़ज़ा और दारुल इफ्ता ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना पूरी मानवता को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने मुस्लिम समाज की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री से मांग की कि हमले में शामिल आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही स्थानीय नागरिकों से सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील भी की। पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ देश भर में भारी गुस्सा और आक्रोश है। लोग सड़कों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शहरों में बाजार बंद कर विरोध जताया जा रहा है। इस बीच, ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन (AIIO) के प्रमुख डॉ इमाम उमर अहमद इलियासी ने कहा है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज में आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। वहीं, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों से काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज पढ़ने की अपील की है। आतंकवादी शैतान होता है-इलियासी इलियासी ने कहा, 'यह बहुत ही दुखद हमला है। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। हम सबको एक होकर इसका मुकाबला करना होगा। हमने तमाम मस्जिदों से खास तौर पर जामा मस्जिदों से, मदरसों से गुजारिश कर दी है कि जुमे की नमाज में उन शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी जो लोग इस हमले में शहीद हो गए। उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की जाएगी। तमाम इमाम आतंकवाद के खिलाफ खड़े होकर ऐलान करेंगे। आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता है। आतंकवादी शैतान होता है। पाकिस्तान भारत में जिस तरह आतंकवाद फैलाता है, उसे जवाब देने के लिए भारत तैयार है। जवाब जरूर दिया जाएगा। देश को एक होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना होगा।' recent visitors 43

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने स्वीकार किया कि लश्कर ए तैयबा के अतीत में पाकिस्तान के साथ कुछ लिंक मिले

कराची पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक हैरान करने वाला इकबालिया बयान दिया है. ब्रिटेन स्काई न्यूज के साथ बातचीत के दौरान ख्वाजा आसिफ ने माना है कि पाकिस्तान का आतंकवाद को सपोर्ट करने और टेरर फंडिंग करने का लंबा इतिहास रहा है. स्काई न्यूज के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग 30 साल से इस गंदे काम को अमेरिका के लिए करते आ रहे हैं. भारत के साथ ऑल आउट वार की बात करने वाले ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान में लश्कर ए तैयबा खत्म हो चुका है. ख्वाजा आसिफ ने स्वीकार किया कि लश्कर ए तैयबा का अतीत में पाकिस्तान के साथ कुछ लिंक मिले हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि अब ये आतंकी संगठन खत्म हो चुका है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ लश्कर का लिंक मिलने का ये मतलब नहीं है कि हम इसको मदद करते हैं. जब ख्वाजा आसिफ से पूछा गया है कि लश्कर से निकले एक दहशतगर्दी संगठन ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली है. तो उन्होंने कहा कि जब मूल संगठन ही नहीं रहा तो ऑफशूट संगठन कहां से आता है. बता दें कि लश्कर से निकले TRF नाम के आतंकी संगठन ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली है, जहां 22 अप्रैल को 26 बेगुनाह सैलानियों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी. स्काई न्यूज के साथ बातचीत के दौरान जब रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ से पूछा गया कि क्या आप मानते हैं कि पाकिस्तान का इन आतंकवादी संगठनों को समर्थन, प्रशिक्षण और वित्तपोषण देने का एक लंबा इतिहास रहा है? इस प्रश्न का उत्तर देते हुए ख्वाजा आसिफ ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान आतंकवादियों को समर्थन देता रहा है. उन्होंने कहा, "हम तीन दशकों से संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए यह गंदा काम कर रहे हैं, ब्रिटेन के लिए भी.” ख्वाजा आसिफ ने कहा कि ये हमारी गलती थी और इससे हमें नुकसान हुआ. इसके पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने ये कहकर अपने मुल्क की गलती को सही साबित करने की कोशिश की कि अगर पाकिस्तान सोवियत यूनियन के खिलाफ अफगानिस्तान में शामिल नहीं होता या फिर 9/11 में साथ नहीं होता तो पाकिस्तान पर कोई उंगली नहीं उठा पाता. ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पहलगाम हमले को भारत की साजिश बताया और कहा कि हमारी एजेंसियों का मानना है कि ये काम भारत ही कर रहा है. स्काई न्यूज से बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान का आतंकियों को साथ देने का पुराना इतिहास रहा है. इस पर उनका क्या कहना है. इसके जवाब में ख्वाजा आसिफ ने दुनिया के बड़े मुल्कों पर ही दोष मढ़ना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि बड़े देशों के लिए इस क्षेत्र में जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए पाकिस्तान को दोष देना आसान है. जब 80 के दशक में हम उनकी तरफ से सोवियत यूनियन के खिलाफ लड़ रहे थे तो आज के ये सारे आतंकी वाशिंगटन में मेहमाननवाजी के मजे ले रहे थे. ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इसके बाद 9/11 अटैक हुआ. एक बार फिर से वही चीज रिपीट की गई. तब हमारी सरकार ने गलती की. तब इन आतंकियों का अमेरिका ने प्रॉक्सी के रूप में इस्तेमाल किया. तब अमेरिका इनको मोहरे के रूप में इस्तेमाल करता था. ये एक ही संगठन के लोग थे. recent visitors 37

बीसीसीआई अब भारत-पाकिस्तान के बीच आमना-सामना नहीं चाहता, कम से कम आईसीसी इवेंट के ग्रुप स्टेज में तो नहीं

नई दिल्ली पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद रिपोर्ट्स हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को एक पत्र लिखकर एक बड़ा कदम उठाया है, जिसमें उनसे आग्रह किया गया है कि वे आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में न रखें। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई अब भारत-पाकिस्तान के बीच आमना-सामना नहीं चाहता, कम से कम आईसीसी इवेंट के ग्रुप स्टेज में तो नहीं। हालांकि, अगला बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट सितंबर में है, जिसमें भारत वुमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। पाकिस्तान ने आठ टीमों के टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया। यह टूर्नामेंट राउंड रॉबिन आधार पर खेला जाएगा। बात मेंस क्रिकेट की करें तो, अगला आईसीसी टूर्नामेंट 2025 में है। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका के पास है। जाहिर है इस टूर्नामेंट के लिए भी पाकिस्तान भारत नहीं आएगा। हालांकि, BCCI के लिए तत्काल चिंता एशिया कप है, जो सितंबर में भारत की मेजबानी में आयोजित किया जाएगा। हालांकि क्रिकबज ने पहले बताया था कि टूर्नामेंट पूरी तरह से न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा, जिसमें दुबई और श्रीलंका संभावित वेन्यू हैं। एशिया कप का आखिरी एडिशन 2023 में वनडे वर्ल्ड कप से पहले खेला गया था, जो हाइब्रिड मॉडल में खेला गया था, जिसमें भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया था और दोनों टीमें मेगा इवेंट में दो बार भिड़ीं, एक बार लीग चरण में और फिर सुपर फोर में। दूसरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया और संयोग से पाकिस्तान फाइनल में पहुंचने में असफल रहा। इसके बाद भारत ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। recent visitors 37

बिलासपुर जिले के 50 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र शुरू

बिलासपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का वर्चुअल शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने प्रदेश के ग्रामीणों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेश के चयनित  ग्राम पंचायतो से सीधा संवाद किया। कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत केंदा में कार्यक्रम आयोजित किया गया।अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की भी शुरुआत की जिसमें सीएससी की सेवाओं के साथ वित्तीय समावेशन सेवाएं भी साथ में चालू की गई।  जिसके तहत नगद आहरण , राशि हस्तांतरण , बीमा , पेंशन , जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन आदि सुविधाएं प्रदान की जाएगी। प्रदेश स्तर पर 1460 एवं जिले में ग्राम स्तर पर 50 अटल डिजिटल सुविधा केंद्र की शुरुआत की गई।       मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों से योजना के सुचारू कियान्वयन आर्थिक एवं सामाजिक लाभ पर चर्चा की। साय द्वारा मोर गांव मोर पानी अभियान के तहत जल संरक्षण हेतु संकल्प एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में  ग्रामीण विकास हेतु अपनी प्रतिबद्धता जताई। साथ ही राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में माननीय प्रधानमंत्री जी के बिहार के मधुबनी से उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया।                     कार्यक्रम में क्षेत्र के जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, सभी पंच गण, ग्राम के गणमान्य नागरिक, महतारी वंदन के हितग्राही, प्रभारी उप संचालक श्रीमती शिवानी सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोटा युवराज सिंह करा.अधिकारी शिव कपूर मरकाम , ग्राम पंचायत सचिव सालिक राम , जिले की डीपीएम नरेंद्र जायसवाल,  वी एल ई  विकेंद्र मौजूद थे। recent visitors 45

इंदौर में किन्नरों के बीच बड़ा विवाद, एक किन्नर गुट ने दूसरे गुट पर लगाया एचआईवी के इंजेक्शन लगाने का आरोप

इंदौर पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में किन्नरों के एक गुट ने किन्नरों के दूसरे गुट पर एचआईवी से संबंधित संक्रमित इंजेक्शन लगाने के आरोप लगाए हैं. गुरुवार को किन्नर गुट ने इस मामले की शिकायत इंदौर के पंढरीनाथ थाने पर की है. पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. वहीं किन्नर गुट ने कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है. किन्नरों ने लगाए गंभीर आरोप इंदौर के नंदलाल पूरा में रहने वाला किन्नर समाज पंढरीनाथ थाने पहुंचा. उनकी बात सुन पुलिस भी हैरान रह गई. किन्नर गुट की गुरु ने आरोप लगाते हुए कहा कि ''किन्नरों का एक गुट उनके चेलों को परेशान कर रहा है. यहां तक कि हमें हमारी धार्मिक आस्था भी बचाने में समस्या आ रही है. घर में घुसकर हमें जान से मारने की धमकी देते हैं. नॉनवेज खाने का दवाब डालते हैं. हमसे कहते हैं कि हमारा कहना मानो या फिर इंदौर छोड़कर चले जाओ. उनकी बात नहीं माने पर हमारे चेलों को एचआईवी (Human Immunodeficiency Virus) से संबंधित संक्रमित इंजेक्शन लगा रहे हैं. जिससे कुछ किन्नरों को HIV भी हो गया.'' सुनवाई नहीं हुई तो जाएंगे पीएम-सीएम के पास किन्नर गुरु का कहना है कि, ''पुलिस आवेदन ले लिया है लेकिन केस दर्ज नहीं किया. पुलिस ने दो दिन का समय मांगा है जांच के लिए, उसके बाद केस दर्ज करने की बात कही है. गुरु का कहना है कि अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई और हमें न्याय नहीं मिला तो हम इंदौर में चक्काजाम करेंगे. भोपाल में सीएम मोहन यादव और पीएम नरेंद्र मोदी तक अपनी बात पहुंचाएंगे. किन्नरों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. एसीपी हेमंत चौहान ने बताया कि, ''कुछ किन्नर समाज से जुड़े लोग आए थे, उनके द्वारा एक आवेदन दिया गया है. उन्होंने वहीं रहने वाले कुछ अन्य किन्नरों पर उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए हैं. आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.'' एसीपी हेमंत चौहान ने आगे बताया, ''गुरुवार को ही इनकी मल्टी से एक किन्नर को विजयनगर थाना पुलिस ने 307 आईपीसी की धारा के प्रकरण में गिरफ्तार किया है. किन्नर के खिलाफ 2023 में केस दर्ज हुआ था. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही किन्नर थाने आए और ज्ञापन सौंपा.'' recent visitors 36

वार्डवासी सक्रिय रूप से कर रहें प्रशासन का सहयोग, अतिक्रमण हटाने दिखा रहे ं सहभागिता

कवर्धा : सामूहिक प्रयास से हो रहा शहर का विकास, कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने सड़क चौड़ीकरण के लिए वार्डवासियों से अतिक्रमण हटाने अपील की कलेक्टर गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष ने घर-घर पहुंचकर सड़क निर्माण कार्य में सहयोग करने आग्रह किया वार्डवासी सक्रिय रूप से कर रहें प्रशासन का सहयोग, अतिक्रमण हटाने दिखा रहे ं सहभागिता कवर्धा कलेक्टर गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने आज ठाकुर देव चौक से पैदल चलकर सड़क निर्माण कार्य में खुद को भागीदार बनाया। प्रशासन, वार्डवासी, वरिष्ठ नागरिक और पाषर्दों ने मिलकर अतिक्रमण हटाने का आह्वान किया, जिसमें वार्डवासियों ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। इस अवसर पर शहर के ठाकुर देव चौक, घोठिया और नए बस स्टैंड मार्ग पर हो रहे सड़कों के निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री साय सरकार के प्रयासों के तहत “समृद्ध कवर्धा-सुव्यवस्थित कवर्धा“ मॉडल पर शहर का समग्र विकास किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रशासन और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से कवर्धा शहर में परिवर्तन के संकेत स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने नागरिकों से अपील की कि वे इस विकास कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और शहर को एक नई दिशा देने में मदद करें। वहीं, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने भी वार्डवासियों को विश्वास दिलाया कि यह सड़क निर्माण कार्य शहर की व्यवस्था और विकास के लिए आवश्यक है, जिससे शहरवासियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इस दौरान अपर कलेक्टर व कवर्धा एसडीएम मुकेश रावटे, तहसीलदार परमेश्वर मंडावी, सीएमओं रोहित साहू, पार्षद रिंकेश वैष्णव, अजय ठाकुर, सुनील साहू, डोनेश ठाकुर, हरीश साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनहरण कौशिक सहित जनप्रतिनिधि, वार्डवासी उपस्थित थे। सड़क निर्माण कार्य के दौरान कलेक्टर गोपाल वर्मा ने वार्डवासियों से सड़क चौड़करण के लिए अतिक्रमण हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों ने इस प्रयास में सक्रिय रूप से सहयोग किया है और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में सहभागिता दिखाई है। कलेक्टर ने बताया कि यह कदम सड़क को चौड़ा करने और शहर के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि नई सड़क के निर्माण से कवर्धा शहर को सुसज्जित और आधुनिक रूप मिलेगा, जिससे क्षेत्र का विकास होगा। कलेक्टर ने यह स्पष्ट किया कि अतिक्रमित स्थान को ही हटाया जाएगा, ताकि सड़क का विस्तार हो सके। इसके परिणामस्वरूप, व्यापार, व्यवसाय और आवागमन में सुधार होगा, और कवर्धा के नये हाईटेक बस स्टैंड की उपयोगिता भी बढ़ेगी, जिससे जिले के नागरिकों और बाहरी यात्रियों को भी अधिक सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस पहल से न केवल कवर्धा शहर में बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, बल्कि यह शहरवासियों के लिए एक नई राह भी खोलेगा, जिससे समग्र रूप से शहर की छवि और व्यवस्था में बेहतरी आएगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सड़क निर्माण कार्य में सभी का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास जताया कि नागरिकों के समर्थन से सड़क निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा और इसके बाद कवर्धा नगर “समृद्ध कवर्धा-सुव्यवस्थित कवर्धा“ के मॉडल पर विकसित होगा। उन्होंने बताया कि यह विकास कार्य विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैंड तक बनाई जा रही नवीन चौड़ी और पक्की सड़क कवर्धा शहर के लिए अत्यधिक उपयोगी साबित होगी। यह मार्ग शहरवासियों के लिए आवागमन में सुगमता और सुविधा प्रदान करेगा। चौड़ी सड़क बनने से व्यस्त समय में ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान होगा और यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही, यह मार्ग शहर के अन्य हिस्सों को हाईटेक बस स्टैंड से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा, जिससे यात्रियों और दैनिक यात्रियों के लिए यह मार्ग सुरक्षित और तेज होगा। कलेक्टर गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने सड़क निर्माण कार्य का किया अवलोकन, दिए निर्देश शहर के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर और नगर पालिका अध्यक्ष ने बुधवार को ठाकुरदेव चौक से जुनवानी हाईटेक बस स्टैंड तक 11 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क का स्थल अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर और अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को तय समय सीमा में हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हो। निर्माण सामग्री से लेकर लेवलिंग, ड्रेनेज और डामरीकरण तक हर स्तर पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी, मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि निर्माण कार्य के दौरान नागरिकों को कम से कम असुविधा हो। नगर सौंदर्यीकरण और सुव्यवस्थित विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है कवर्धा कबीरधाम जिले का प्रमुख नगर कवर्धा, “समृद्ध कवर्धा – सुव्यवस्थित कवर्धा“ के मॉडल शहर के रूप मे कवर्धा को विकसित किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से नगर को सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू की गई हैं। 11 करोड़ रूपए की लागत से 4.20 किलोमीटर ठाकुर देव चौक से हाईटेक बस स्टैंड तक की चौड़ी और पक्की सड़क इस योजना का एक अहम हिस्सा है, जिससे आवागमन सुगम होगा और यातायात दबाव कम होगा। इस मार्ग के उन्नयन से शहरवासियों को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी और हाईटेक बस स्टैंड का बेहतर कनेक्टिविटी से लाभ मिलेगा। सड़क निर्माण कार्य से कवर्धा शहर के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती सड़क के निर्माण से क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को भी नियंत्रित किया जाएगा, और यह कवर्धा शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा। नए सड़क मार्ग से हाईटेक बस स्टैंड तक पहुंचना और भी आसान होगा, जिससे स्कूली छात्रों, व्यापारियों, यात्रियों और अन्य वर्गों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यह सड़क कवर्धा के यातायात तंत्र का मजबूत हिस्सा बनेगी, जिससे दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य शहरों से जुड़ने वाले मार्ग और भी प्रभावी होंगे। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापारिक गतिविधियां भी तेज होंगी, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, और समय की बचत होगी। recent visitors 48