बांदीपुरा में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के दौरान दो सुरक्षाकर्मी घायल, इलाके को चारों तरफ से घेरा

श्रीनगर  जम्मू कश्मीर में बांदीपोरा के कुलनार बाजीपोरा इलाके में आज शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. सेना के अधिकारियों ने जानकारी दी कि जैसे ही आतंकियों की मौजूदगी की खबर मिली वैसे ही सेना के जवानों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया. उन्होंने आगे बताया कि आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी. उसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी गोलीबारी की. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बांदीपुरा में आतंकवादियों के साथ गोलीबारी के दौरान दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं. बता दें, पहलगाम आतंकी हमले के बाद से अब तक का यह चौथा एनकाउंटर है. सुरक्षाबल किसी भी तरह आतंकियों को उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे. इससे पहले उधमपुर के डूडू बसंतगढ़ इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया था. सेना हर समय गश्त लगा रही है और किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है. सीमा पर सेना के जवान हर हरकत पर नजर रखे हुए हैं. सेना और पुलिस के जवान एलओसी पर पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. इससे पहले सेना ने कुछ संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है. उनसे जानकारियां जुटाई जा रही हैं. बता दें, मंगलवार को पहलगाम में आतंकी संगठन टीआरएफ ने निहत्थे सैलानियों पर फायरिंग की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे को लेकर पूरे देश में रोष व्याप्त है. recent visitors 68

इंदौर : छप्पन दुकान में सूअर और पाकिस्तानी नागरिकों का प्रवेश वर्जित

इंदौर  मंगलवार को पहलगाम में हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद जब पूरा देश शोक में डूबा हुआ था, तब इंदौर में एक फूड स्टॉल के बाहर लगे साइनबोर्ड ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, जिस पर लिखा था, "छप्पन दुकान में सुअरों और पाकिस्तानी नागरिकों का प्रवेश वर्जित है।" इंदौर की मशहूर फूड स्ट्रीट छप्पन दुकान पर पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर की एक नकली तस्वीर छपी है, जिस पर सुअर का चेहरा है। यह पोस्टर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है और लोग सेल्फी लेने के लिए उमड़ रहे हैं। 'हम प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा कर रहे हैं…' पोस्टर के पीछे की मंशा को स्पष्ट करते हुए छप्पन दुकान एसोसिएशन की अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा कि उन्होंने (पाकिस्तान ने) भारतीयों को उनकी आस्था के लिए निशाना बनाया है, इसलिए यह उनके खड़े होने और न्याय की मांग करने का तरीका है। शर्मा ने कहा, "हम प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहे हैं।" कड़े विरोध प्रदर्शन में, फूड स्ट्रीट के विक्रेताओं और कर्मचारियों ने भी काली पट्टियां बांधकर हमले में मारे गए पीड़ितों के प्रति एकजुटता और शोक व्यक्त किया। स्थानीय अधिवक्ता लोकेश मंगल ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में घोषणा की कि हमले से जुड़े किसी भी आतंकवादी को मार गिराने वाले किसी भी भारतीय को, चाहे वह सैनिक हो या नागरिक, एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। 100 आतंकवादियों के लिए 100 करोड़ रुपये! मंगल ने कहा कि अगर 100 आतंकवादी मारे गए तो वह 100 करोड़ रुपए देगा। मंगल ने कहा, "हम सुरक्षा के लिए टैक्स देते हैं। क्यों न उसमें से कुछ अपनी सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जाए?" उन्होंने चुनौती के तहत राष्ट्र की रक्षा में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को मुफ्त कानूनी सहायता देने का भी वादा किया। 22 अप्रैल 2025 को हुए कायराना आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई और कई घायल हो गए। recent visitors 42

भारत ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए, रतलाम से भी 33 पाकिस्तानियों को छोड़ना होगा भारत

रतलाम जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाक परस्त आतंकी हमले में देश के विभिन्न राज्यों के 26 पर्यटकों की मौत के बाद केंद्र सरकार की ओर से जो कदम उठाए गए हैं, उनमें से एक के तहत रतलाम रेंज के तीन जिलों में 33 पाकिस्तानियों को देश छोड़ना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने इस आशय का निर्णय बुधवार को एक उच्च स्तरीय बैठक में किया था। इसके साथ ही कई अन्य निर्णय भी केंद्र सरकार ने लिए हैं।  वीजा और पाकिस्तानियों की बात है तो रतलाम, मंदसौर और नीमच में इस समय 33 पाकिस्तानी दो तरह के वीजा पर आए हुए हैं। पुलिस विभागीय सूत्रों के अनुसार खूफिया तंत्र और पुलिस रिकॉर्ड ने जब ऐसे पाकिस्तानियों की जानकारी जुटाई तो यह तथ्य सामने आए कि तीनों ही जिलों में इस समय 33 पाकिस्तान एलटीवीपी और विजिट वीजा पर आए हुए हैं। स्पष्ट गाइड लाइन नहीं पाकिस्तानियों पर फिलहाल क्या कार्रवाई की जाना है या इन्हें डिपोर्ट करना है इसे लेकर फिलहाल कोई स्पष्ट गाइड लाइन न होने से पुलिस के सामने असमंजस की स्थिति है। पुलिस अफसर भी निरंतर वरिष्ठ कार्यालय से संपर्क कर रहे हैं कि आगे किस तरह की कार्रवाई करें। केंद्र ने पाकिस्तानियों को तत्काल प्रभाव से देश छोड़ने का जो आदेश दिया है, वह अभी निचले स्तर पर नहीं पहुंचा है। स्थानीय पुलिस ने अपने स्तर पर पूर्व तैयारी कर 33 पाकिस्तानियों की जानकारी जुटाई है, ताकि उपर से आदेश आते ही इस पर तत्काल अमल किया जा सके। विजिट वीजा पर भारत आने के बाद रतलाम, मंदसौर और नीमच जिले में रहने वाले आठ लोग इसी माह जाने वाले हैं। इनमें विजिट वीजा की अवधि खत्म होने पर रतलाम से छह जने इसी माह और मंदसौर से तीन लोग तुरंत रवाना हो रहे हैं।हेब की मूर्ति स्थापित की जाएगी। LTVP और विजिट वीजा पर 33 पाकिस्तानी रतलाम, मंदसौर और नीमच जिलों में इस समय कुल 33 पाकिस्तानी नागरिक एलटीवीपी (लॉन्ग टर्म विजिट पास) और विजिट वीजा पर रह रहे हैं। एलटीवीपी वीजा धारकों में रतलाम से 13 महिलाएं और 1 बच्चा, मंदसौर से 4 पुरुष और 6 महिलाएं, तथा नीमच से 1 महिला शामिल हैं। कुल मिलाकर एलटीवीपी वीजा पर 4 पुरुष, 20 महिलाएं और 1 बच्चा हैं। वहीं विजिट वीजा पर रतलाम से 2 पुरुष और 3 महिलाएं, मंदसौर से 1 पुरुष, 1 महिला और 1 बच्चा शामिल हैं। विजिट वीजा धारकों की कुल संख्या 3 पुरुष, 4 महिलाएं और 1 बच्चा है। डीआईजी रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह के अनुसार, अभी तक जो जानकारी आई है उसके अनुसार केंद्र सरकार ने केवल सार्क वीजा रद्द किया है, नार्मल वीजा को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं। कई तरह के वीजा इस समय रतलाम रेंज में एलटीवीपी वीजा और विजिट वीजा वालों की जानकारी सामने आई है। एलटीवीपी वीजा लांग टर्म विजिट पास होता है जबकि विजिट वीजा घुमने-फिरने या देश में विजिट करने के हिसाब से मिलता है। सार्क वीजा में सार्क संगठन के देशों के नागारिकों के लिए वीजा होता है। इस मामले में रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि जिले में सार्क वीजा वाला कोई भी व्यक्ति नहीं है। एलटीवीपी और विजिट वीजा वाले जरूर रह रहे हैं। recent visitors 33

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 13 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया

भोपाल ध्यप्रदेश में 26 अप्रैल से बारिश का दौर शुरू होगा, जो 3 दिन तक चल सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और ट्रफ की वजह से मौसम बदलेगा। हालांकि, प्रदेश के बड़े हिस्से में तेज गर्मी रहेगी और लू भी चलेगी। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 13 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इनमें रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत अन्य शहरों में तेज गर्मी रहेगी। बारिश और तेज गर्मी का दौर रहेगा सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, अगले चार दिन तक प्रदेश में कहीं तेज लू का असर रहेगा तो कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इसके बाद पूरे प्रदेश में गर्मी का असर रहेगा। भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में 40 डिग्री के पार प्रदेश में गुरुवार को तेज गर्मी रही। भोपाल समेत कई शहरों में दिन इतने गर्म रहे कि सड़कों का डामर तक पिघल गया। छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव सबसे ज्यादा गर्मी वाले टॉप-2 शहर रहे। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी को छोड़ दें तो सभी शहरों में पारा 40 डिग्री से अधिक ही रहा। पचमढ़ी में तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उज्जैन में 41.6 डिग्री, भोपाल में 41.2 डिग्री, इंदौर और जबलपुर में 40.8 डिग्री रहा। recent visitors 38

पहलगाम आतंकी हमले पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर  पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत की गई थी कि उक्त आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर भावनाओं को भड़काने वाला कमेंट्स किया गया है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। जानकारी के अनुसार आतंकी हमले की घटना की पूरे देश में निंदा की जा रही है।     इस घटना के बाद एसपी के निर्देश पर सोशल मीडिया पर हाेने वाले पोस्ट व कमेंट्स की लगातार निगरानी की जा रही है। इसी दौरान 23 अप्रैल को फेसबुक पर मो. ओसाफ द्वारा कमेंट्स किया गया था।     इस कमेंट्स को लेकर हनुमानताल सिंधी कैंप निवासी अभय श्रीवास्तव की शिकायत पर पुलिस ने मक्का नगर आनंद नगर निवाासी मो. ओसाफ के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।     सीएसपी गोहलपुर सुनील नेमा ने कहा कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है। वह पेशे से नेत्र देखभाल में विशेषज्ञ का कार्य करता है। ये लिखा आरोपी ने सोशल मीडिया में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दौरान एक महिला हमले में मारे पति के शव के करीब गमगीन बैठी है जिसको लेकर आरोपित ने ये कमेंट किया।- ‘जो औरत लाश के पास खड़े होकर रो रही है, उसकी जांच होनी चाहिए। हो सकता है, उसने ही शूटर को हायर किया हो और मौका मिलते ही अपने पति को मरवा दिया हो।’ प्रदेश भर में सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर, जिलों को किया गया अलर्ट     जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा नरसंहार की घटना के बाद मध्य प्रदेश पुलिस को बहुत सतर्क रहने के लिए कहा है। पुलिस मुख्यालय ने सभी एडीजी, जोन आईजी, डीआईजी, पुलिस आयुक्त और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है।     इसमें खुफिया तंत्र को सक्रिय रखने के साथ बेहद सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त घटना के विरोध में प्रदेश में होने वाले प्रदर्शन और अन्य गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखने के लिए कहा गया है, जिससे कहीं भी स्थिति बिगड़ने नहीं पाए।     कानून-व्यवस्था की दृष्टि से सभी जिलों में एसपी समीक्षा कर रहे हैं। पर्यटन स्थलों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखने के लिए कहा गया है।     संवेदनशील क्षेत्रों में भी पुलिस कड़ाई से नजर रख रही है। सोशल मीडिया पर चलने वाले संदेशों का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है।     भ्रामक संदेश भेजने वालों पर कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि रात्रि गश्त बड़े पुलिस अधिकारियों को भी जाने के निर्देश दिए गए हैं।     सार्वजनिक और भीड़ वाले स्थल जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर भी पुलिस अच्छे से सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार पर भरोसा रखें, दोषियों को बड़ी सजा मिलेगी : विजयवर्गीय     प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को सतना में पार्टी कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को ऐसी सजा दी जाएगी, जिसकी कल्पना भी उन्होंने नहीं की होगी।     सरकार पर भरोसा रखें। पाकिस्तान ने जो गलती की है, उसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा और दुनिया भारत की शक्ति भी देखेगी।     विजयवर्गीय ने कहा कि हम पड़ोसी देश पाकिस्तान को छोटा भाई मानकर लगातार मदद कर रहे थे लेकिन हमारी इस मदद को पाकिस्तान ने हमारी कमजोरी मान लिया है।     पहलगाम में हुई दिल दहला देने वाली ऐसी घटना दोबारा न हो, इसलिए दोषियों को ऐसी बड़ी सजा मिलेगी कि उन्हें अपने कृत्यों पर पछतावा होगा।   recent visitors 30

मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, अंतिम संस्कार में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि

रायपुर : 'आतंकवादियों की कायराना हरकत से प्रदेश ने अपना बेटा खोया': मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री साय ने परिजनों से मुलाकात कर दिया सरकार की ओर से सहायता का भरोसा मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, अंतिम संस्कार में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि परिजनों से मुलाकात कर दिया सरकार की ओर से सहायता का भरोसा स्वर्गीय मिरानिया के पावन स्मृतियों को सहेजने के लिए सरकार करेगी प्रयास रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में दिवंगत प्रदेश के कारोबारी दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव शरीर को कंधा दिया। उन्होंने स्वर्गीय दिनेश मिरानिया के पार्थिव देह पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और ईश्वर से मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साय ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साय ने कहा कि स्वर्गीय मिरानिया के पावन स्मृतियों को सहेजने और चिर स्थायी बनाने लिए सरकार किसी सड़क या चौक को उनके नाम पर करने की बात कही। साय ने कहा कि आतंकवादियों की इस कायराना हरकत ने देश की आत्मा पर चोट किया है। पूरे प्रदेश के लिए भी यह दुख और पीड़ा का क्षण है।  घिनौनी आतंकवादी घटना में प्रदेश ने अपना एक बेटा खो दिया है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने से जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित हुई, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिला और घाटी के विकास को गति मिली थी। आतंकवादियों ने पर्यटकों के जरिए कश्मीर और देश को अस्थिर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि पूरा देश एकजुटता के साथ इस अमानवीय कृत्य का बदला लेगा। साय ने कहा कि पाकिस्तान के शह पर हुई इस हमले का अंजाम उसे भुगताना पड़ेगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधायक किरण देव, विधायक राजेश मूणत और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे। recent visitors 52

फीडर प्रबंधकों व फीडर प्रभारियों द्वारा उपभोक्‍ताओं की समस्‍याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जाएगा

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्य क्षेत्र में उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्‍वरित निराकरण करने के लिए फीडर प्रबंधक एवं फीडर प्रभारी की नियुक्ति की गई है। प्रबंध संचालक श्री सिंघल ने बताया कि प्रत्येक 11 के.व्ही. फीडर/फीडर समूह के लिए फीडर प्रबंधक एवं फीडर प्रभारी की नियुक्ति करने से एक ओर जहां उपभोक्‍ताओं की समस्‍याओं का आसानी से निराकरण होगा वहीं दूसरी ओर कंपनी को अधिक राजस्‍व वसूली में सफलता मिलेगी। उन्‍होंने बताया कि साप्‍ताहिक बाजार के दिनों में भी फीडर प्रबंधकों व फीडर प्रभारियों द्वारा उपभोक्‍ताओं की समस्‍याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जाएगा, साथ ही राजस्‍व वसूली भी की जा सकेगी। इससे उपभोक्‍ता सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। फीडर प्रबंधकों व फीडर प्रभारियों द्वारा जिन उपभोक्‍ता सेवाओं का क्रियान्‍वयन किया जाना है उनमें निर्धारित समय पर उपभोक्ताओं के मीटर की सही रीडिंग दर्ज करवाना, विद्युत बिल का वितरण सुनिश्चित करना तथा बिल की राशि निर्धारित समयावधि में जमा करवाना शामिल है। इसके अलावा अमीटरीकृत कनेक्शनों पर मीटर लगाना, बन्द /खराब/जले मीटरों को निर्धारित समयावधि में बदलना, नवीन कनेक्शन देना एवं अवैध कनेक्शनों को वैध कराना आदि शामिल हैं। प्रबंध संचालक ने बताया कि फीडर प्रबंधकों व फीडर प्रभारियों की नियुक्ति का मुख्‍य उदेश्य उपभोक्‍ताओं को गुणवत्‍तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराना है, ताकि किसी तरह का कोई व्‍यवधान नहीं आए। तय समय में फीडर से संबंधित उपभोक्ताओं की सर्विस लाईन का संधारण एवं विद्युत संबंधित शिकायतों का निराकरण करना मुख्‍य जिम्‍मेदारी होगी। इसके लिए वितरण केंद्र/जोन में पदस्थ लाईन कर्मचारियों को भी 11 के. व्ही. फीडर/फीडर समूह की जिम्मेदारी दी गई है।   recent visitors 41