फीडर प्रबंधकों व फीडर प्रभारियों द्वारा उपभोक्‍ताओं की समस्‍याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जाएगा

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी कार्य क्षेत्र में उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्‍वरित निराकरण करने के लिए फीडर प्रबंधक एवं फीडर प्रभारी की नियुक्ति की गई है। प्रबंध संचालक श्री सिंघल ने बताया कि प्रत्येक 11 के.व्ही. फीडर/फीडर समूह के लिए फीडर प्रबंधक एवं फीडर प्रभारी की नियुक्ति करने से एक ओर जहां उपभोक्‍ताओं की समस्‍याओं का आसानी से निराकरण होगा वहीं दूसरी ओर कंपनी को अधिक राजस्‍व वसूली में सफलता मिलेगी। उन्‍होंने बताया कि साप्‍ताहिक बाजार के दिनों में भी फीडर प्रबंधकों व फीडर प्रभारियों द्वारा उपभोक्‍ताओं की समस्‍याओं को सुनकर उनका निराकरण किया जाएगा, साथ ही राजस्‍व वसूली भी की जा सकेगी। इससे उपभोक्‍ता सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। फीडर प्रबंधकों व फीडर प्रभारियों द्वारा जिन उपभोक्‍ता सेवाओं का क्रियान्‍वयन किया जाना है उनमें निर्धारित समय पर उपभोक्ताओं के मीटर की सही रीडिंग दर्ज करवाना, विद्युत बिल का वितरण सुनिश्चित करना तथा बिल की राशि निर्धारित समयावधि में जमा करवाना शामिल है। इसके अलावा अमीटरीकृत कनेक्शनों पर मीटर लगाना, बन्द /खराब/जले मीटरों को निर्धारित समयावधि में बदलना, नवीन कनेक्शन देना एवं अवैध कनेक्शनों को वैध कराना आदि शामिल हैं। प्रबंध संचालक ने बताया कि फीडर प्रबंधकों व फीडर प्रभारियों की नियुक्ति का मुख्‍य उदेश्य उपभोक्‍ताओं को गुणवत्‍तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराना है, ताकि किसी तरह का कोई व्‍यवधान नहीं आए। तय समय में फीडर से संबंधित उपभोक्ताओं की सर्विस लाईन का संधारण एवं विद्युत संबंधित शिकायतों का निराकरण करना मुख्‍य जिम्‍मेदारी होगी। इसके लिए वितरण केंद्र/जोन में पदस्थ लाईन कर्मचारियों को भी 11 के. व्ही. फीडर/फीडर समूह की जिम्मेदारी दी गई है।   recent visitors 41

ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्‍ताओं को अब मात्र 5 रुपये में नवीन घरेलू कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराना शुरू किया

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्‍ताओं को अब मात्र 5 रुपये में नवीन घरेलू कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराना शुरू कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले उपभोक्‍ताओं को अब केवल 5 रूपये में नवीन विद्युत कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराया जा रहा है। यह नया घरेलू कनेक्‍शन उन लोगों को मिलेगा जो कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के घरेलू फीडर से नियमानुसार कनेक्‍शन लेने की पात्रता रखते हैं। कंपनी ने बताया कि इसके लिए ग्रामीणजन नवीन कनेक्‍शन के लिए आवेदन सरल संयोजन पोर्टल के माध्‍यम से कर सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in पर जाकर New connection चुनें। इसके बाद Lt new connection टैब में सरल संयोजन को चुनें और आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। इसके अलावा पोर्टल पर सीधे https://saralsanyojan.mpcz.in:8888/home पर जाकर भी 5 रुपये में नए कनेक्‍शन के लिए आवेदन किया जा सकता है। ग्रामीण उपभोक्‍ता इस कार्य के लिए वितरण केन्‍द्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं अथवा कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल भी कर सकते हैं। कंपनी ने कहा है कि उपभोक्‍ता चाहें तो नवीन कनेक्‍शन के लिए अपना आवेदन एम.पी. ऑनलाइन एवं कॉमन सर्विस सेंटर के माध्‍यम से भी कर सकते हैं। recent visitors 35

बिजली कार्मिक 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक अपने स्थानान्तरण के लिये आवेदन कर सकते हैं

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कर्मचारियों (नियमित/संविदा) के सेवा संबंधी मामलों में विस्तार करते हुए कार्मिकों के स्वयं के व्यय पर स्थानान्तरण की सुविधा को और अधिक सरल बनाते हुए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्‍ध कराई है। कंपनी ने अपने कार्य क्षेत्र के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लाइन स्टॉफ को स्वयं अथवा परिवार में किसी सदस्य की गंभीर बीमारी, पति/पत्नी के शासकीय सेवा में अन्यत्र स्थान पर कार्यरत होने पर/शासकीय अनुदान प्राप्त संस्था में कार्यरत होने पर आपसी स्थानांतरण तथा अन्य कारणों से उनके स्वयं के व्यय पर स्थानान्तरण के लिये ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की है। कंपनी ने कहा है कि कार्मिक 24 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक अपने स्थानान्तरण के लिये आवेदन कर सकते हैं। कोई भी कार्मिक एक ही बार ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्रस्तुत (सबमिट) कर सकेगा। स्थानांतरण के लिये केवल ऑनलाईन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे। किसी भी स्थिति में ऑफलाईन आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। महाप्रबंधक तथा समकक्ष अधिकारी एवं उनसे उच्च पद के अधिकारी स्थानांतरण हेतु ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन प्रस्तुत नहीं कर सकेंगे। ऐसे अधिकारी कर्मचारी जिनकी एक ही स्थान पर पदस्थापना की अवधि 01 वर्ष से कम है, उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। स्थानान्तरण के लिये ऑनलाइन आवेदन करने की लिंक कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in पर इंटरनल यूज एप्‍लीकेशन के अंतर्गत ‘’Employee Transfer Module’’ के नाम से उपलब्ध है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने कहा है कि इस नई व्यवस्था से कंपनी कार्मिकों को अन्‍य दफ्तरों में जाए बिना स्‍थानांतरण के आवेदन की सुविधा उपलब्‍ध कराई गई है। ऑनलाइन प्रक्रिया में आवेदन में दिये गये विकल्प स्थानों पर कार्मिक स्वयं के व्यय पर अपना स्थानान्तरण करा सकेंगे।   recent visitors 41

योन्सू शहर में मौजूद लकड़ी से बनी 14 मंजिला इमारत, फिनलैंड में लकड़ी पर तकनीक की ‘कारीगरी’

योन्सू (फिनलैंड) जंगल से कैसे मंगल हो सकता है पूरी दुनिया के सामने सबसे खुशहाल देश फिनलैंड गजब का उदाहरण पेश कर रहा है। फिनलैंड में वनों से तकनीक का ऐसा संगम हुआ कि जरूरत की हर वस्तु वनों से ही मिलने लगी। वाटरप्रूफ लकड़ी से लेकर पहने के लिए कपड़े, पेट्रोल-डीजल से लेकर हाथ टूटने पर चढ़ाया जाने वाला प्लास्टर, यहां तक की प्लास्टिक का विकल्प तक तैयार कर लिया गया है। हालही में मुझे यूरोपीय यूनियंस के वनों पर आधारित एक अध्ययन दल में शामिल होने का मौका मिला।   योन्सू शहर में मौजूद लकड़ी से बनी 14 मंजिला इमारत कई दिनों तक मैंने फिनलैंड के नार्थ करेलिया,लैपलैंड और राजधानी हेल्सिंकी में वनों को लेकर हो रहे बेजोड़ कामों को करीब से जाना और समझा। ल्यूक और यूरोपीयन फोरेस्ट इंस्टीट्यूट बड़े-बड़े रिसर्च संस्थानों में वैज्ञानिक दिनरात इसी काम में जुटे हैं कि कैसे लकड़ी और वनों से निकलने वाली एक-एक कण का इस्तेमाल इस ढंग से किया जाए कि हर बदलते रूप में इसका सतत उपयोग हो सके। भारत में यदि इस दिशा में काम हो तो निश्चित तौर से बंजर जमीनों पर वन लगाकर हम भी बड़ी आबादी की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं। देखें वनों ने कैसे दिखाई पर्यावरण संरक्षण की राह 1. कपड़े फिनलैंड की एक कंपनी मेट्सा ने पालिस्टर और काटन के विकल्प के रूप में कुर्रा टेक्सटाइल फाइबर बनाया है। इसके कपड़े बिल्कुल वैसे ही होते हैं जैसे हम अभी पहनते हैं। अगले साल तक कमर्शियल स्तर पर इसका उत्पादन होने लगेगा। यह साफ्टवुड पल्प से बनाया जाता है। कंपनी ने अपने द्वारा संरक्षित जंगलों में ही इस पेड़ को ऊंगा लिया है। 2. प्लास्टिक जैसा पैकिंग मटैरियल्स फिनलैंड में परंपरागत पैकेजिंग की जगह जैव-आधारित पैकेजिंग तैयार कर ली है। प्लास्टिंक जैसा ही मटेरियल है जिसे पेप्टिक कहा जाता है इसे ईकामर्स और अन्य चीजों की पैकेजिंग में उपयोग किया जाने लगा है। इसके अलावा सिंगल यूज के लिए प्लास्टिक जैसी प्लेट्स,कटोरी,चम्मच भी वनों से मिली संपदा से ही तैयार हो रहा है। बड़ी बात यह है कि बड़े पैमान पर यह उपयोग में भी लिया जा रहा है। 3. जल-अग्नि रोधी लकड़ी फिनलैंड ने लकड़ी को पानी न सोखने वाला (जलरोधक) बनाने में बड़ी सफलता हासिल की है। अग्निरोधी (फायरप्रूफ) लकड़ी पर शोध भी जारी है। इसके लिए लकड़ी के गत्ते पर एक विशेष दबाव और केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। बड़ी बात यह है कि इस विधि से लकड़ी की अधिकांश किस्मों को कंस्ट्रक्शन में उपयोग किया जा सकता है। 4.लकड़ी से निकलेगा ईंधन का विकल्प कागज बनाने की प्रक्रिया में निकलने वाला एक उप-उत्पाद ‘लिग्निन’ अब जीवाश्म ईंधनों का टिकाऊ विकल्प बनकर उभर रहा है। यह वही प्राकृतिक तत्व है जो लकड़ी के रेशों को आपस में जोड़े रखता है। जब लकड़ी से पल्प (गूदा) तैयार किया जाता है, तो यह लिग्निन एक गाढ़े तरल रूप में अलग हो जाता है, जिसे ‘ब्लैक लिकर’ कहा जाता है। योन्सू सहित पूरे फिनलैंड में इस पर रिसर्च जारी है। अब वैज्ञानिकों और पर्यावरण विशेषज्ञों की नजर इसी ब्लैक लिकर पर है, क्योंकि इसमें जैव ऊर्जा उत्पादन की जबरदस्त क्षमता है। यानी वह ऊर्जा जो पारंपरिक कोयले या पेट्रोलियम की जगह इस्तेमाल हो सके।   recent visitors 53

आज शुक्रवार 25 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- आज आपका मजाकिया स्वभाव दूसरों को खुश करेगा। अप्रत्याशित लाभ से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। आपकी परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। आपका प्रिय आपको खुश रखने के लिए काम करेगा। किसी बड़े-बुजुर्ग से कीमती सलाह मिल सकती है। वृषभ राशि- आपका व्यक्तित्व व स्वभाव आज इत्र की तरह महकेगा। अगर आपने किसी से उधार लिया है तो उसे आज वापस करना देना अच्छा रहेगा। घरेलू मामलों और लंबित घरेलू कामों को निपटाने के लिए अनुकूल दिन है। केवल योजनाएं बनाने में अपना कीमती समय बर्बाद न करें बल्कि आगे बढ़ें और इन योजनाओं पर अमल करना भी शुरू करें। आपका जीवनसाथी आज आपको खुश करने की भरपूर कोशिश करेगा। मिथुन राशि- आज कार्यस्थल पर एक्टिविटी से आपको थकान हो सकती है। आज आपको अपनी संतान के कारण आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि खर्च की अधिकता मानसिक तनाव का कारण बन सकती है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। आपके करियर को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ अच्छी बातचीत करेंगे और महसूस करेंगे कि आप एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं। कर्क राशि- अच्छी सेहत के लिए ध्यान और योग लाभकारी साबित होंगे। आपको आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना है क्योंकि पहले दिया गया कोई पैसा वापस आ सकता है। आज आप ऑफिस में जो काम कर रहे हैं उसका फायदा आपको आने वाले समय में अलग तरीके से मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ आराम भरा दिन बिताएंगे। सिंह राशि- आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने की जरूरत है। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से लाभ मिलने की संभावना है। आप अपने शरीर को फिर से जीवंत करने और फिट बनने के लिए योजना बनाएंगे। आज आप अपने जीवनसाथी की गर्मजोशी से राजा जैसा महसूस करेंगे। कन्या राशि- आपका रुखा व्यवहार आपकी पत्नी का मूड खराब कर सकता है। आपको यह महसूस करना चाहिए कि किसी का अपमान करना रिश्ते को गंभीर रूप से खतरे में डाल देता है। आज आपको धन की अहमियत समझ आ सकती है। वाद-विवाद से दूरी बनाएं। आपको अप्रत्याशित स्रोतों से महत्वपूर्ण धन प्राप्त होगा। तुला राशि- आज आपको आर्थिक रूप से थोड़ा सतर्कता के साथ चलने की जरूरत है। जिन लोगों ने किसी अनजान व्यक्ति की सलाह पर अपना पैसा निवेश किया था उन्हें आज लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारी वर्ग को मुनाफा होगा। आप दोस्तों की मदद से महत्वपूर्ण संपर्क भी बनाएंगे। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव रहने वाले हैं। वृश्चिक राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। अटके हुए धन की वापसी संभव है। धन की स्थिति में सुधार होगा। यह अवधि अपने नए प्रोजेक्ट और योजनाओं के संबंध में अपने माता-पिता को विश्वास में लेने के लिए भी अच्छी है। आज आप ऑफिस पहुंचते ही जल्दी घर जाने की योजना बना सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ मूवी देखने या किसी पार्क में जाने का प्लान बना सकते हैं। धनु राशि- आज आपको आर्थिक रूप से थोड़ी सी गतिशीलता की जरूरत है। आज आपको किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। व्यावसायिक सफलता मिल सकती है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। कार्यस्थल पर आपको अपनी स्किल दिखाने का मौका मिल सकता है। मकर राशि- आज आपको आर्थिक रूप से थोड़ी सी गतिशीलता की जरूरत है। आज आपको किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। व्यावसायिक सफलता मिल सकती है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। कार्यस्थल पर आपको अपनी स्किल दिखाने का मौका मिल सकता है। कुंभ राशि– दोस्तों के साथ एक अच्छी शाम बिताएंगे। आज घर से बाहर निकलने से पहले अपने बड़ों का आशीर्वाद लें, इससे आपको लाभ होगा। प्यार की ताकत आपको प्यार करने की वजह देती है। किसी मित्र का कीमती सहयोग आपको प्रोफेशनल मामलों में मदद करेगा। आज आप खाली समय में साफ आसमान के नीचे घूमना और स्वच्छ हवा में सांस लेना पसंद करेंगे। आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे, जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। मीन राशि- ऑफिस में सतर्क रहें क्योंकि आप ऑफिस पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते है। आज लग्जरी शॉपिंग के कारण आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी तंग हो सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ आनंदमय समय बीतेगा। यह आपके प्रेम जीवन में एक अद्भुत दिन होने वाला है। recent visitors 95

भारतीय वायुसेना ने अभ्यास किया शुरू, पायलट पहाड़ी और जमीनी ठिकानों पर हमले का अभ्यास कर रहे हैं.

नई दिल्ली पहलगाम हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ कड़े एक्शन ले रहा है. इसी बीच भारतीय वायुसेना ने 'एक्सरसाइज आक्रमण' के तहत एक बड़ा सैन्य अभ्यास शुरू किया, जिसमें पहाड़ी और जमीनी लक्ष्यों पर हवाई हमलों का अभ्यास किया गया. युद्धाभ्यास इस वक्त सेंट्रल सेक्टर में चल रहा है. इस अभ्यास में वायुसेना के पायलट पहाड़ी और जमीनी ठिकानों पर हमले का अभ्यास कर रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक पूर्वी सेक्टर से वायुसेना के कई उपकरणों को सेंट्र्ल सेक्टर की ओर रवाना किया गया है. जहां इस ड्रिल के तहत लंबी दूरी तक जाकर दुश्मन के ठिकानों पर सटीक बमबारी की जा रही है. पायलट रीयल वॉर सिचुएशन में अभ्यास कर रहे हैं, जिससे उन्हें जंग जैसी परिस्थितियों में काम करने का अनुभव हो सके. इस युद्धाभ्यास अभ्यास का नाम 'आक्रमण' (Aakraman) रखा गया है, जो इसके उद्देश्‍य को साफ तौर पर दर्शाता है. यानी हमला करना और हमले की क्षमता को मजबूत करना. इस दौरान वायुसेना के टॉप गन पायलट्स सक्रिय रूप से शामिल हैं और वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों द्वारा इसकी निगरानी की जा रही है. पायलट्स को ग्राउंड और माउंटेन टारगेट्स पर प्रिसिशन स्ट्राइक की ट्रेनिंग दी जा रही है.   recent visitors 83

डॉ. ओबेरॉय ने कहा- भाजपा ने एमसीडी के परिसीमन से लेकर चुनाव प्रक्रिया तक में अलोकतांत्रिक तरीके अपनाए

नई दिल्ली दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में शुक्रवार को होने वाले मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव का आम आदमी पार्टी (आप) ने बहिष्कार करने का ऐलान किया है। पार्टी ने कहा है कि अब एमसीडी में भाजपा की सरकार है और 'ट्रिपल इंजन' वाली सरकार को बिना बहाने जनता से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए। यह जानकारी दिल्ली की पूर्व मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय, नेता सदन मुकेश गोयल और पार्षद अंकुश नारंग ने गुरुवार को दी। डॉ. ओबेरॉय ने कहा कि भाजपा ने एमसीडी के परिसीमन से लेकर चुनाव प्रक्रिया तक में अलोकतांत्रिक तरीके अपनाए। इसके बावजूद दिसंबर 2022 में जनता ने आम आदमी पार्टी को बहुमत से जिताया। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में केंद्र, राज्य और एमसीडी तीनों जगह भाजपा की सरकार है। ऐसे में उसे अब कोई बहाना नहीं बनाना चाहिए और जनता से किए हर वादे को पूरा करना चाहिए। आम आदमी पार्टी विपक्ष की भूमिका रचनात्मक रूप से निभाएगी और भाजपा को उसकी जिम्मेदारियां याद दिलाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में निगमायुक्त ने हाउस टैक्स में छूट और 12 हजार कर्मचारियों को नियमित करने जैसे प्रस्तावों को लागू नहीं किया। नेता सदन मुकेश गोयल ने कहा कि एमसीडी में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता को राहत देने के लिए कई फैसले लिए। इनमें सबसे अहम 100 वर्ग गज से कम के मकानों का हाउस टैक्स माफ करना और 100 से 500 वर्ग गज के मकानों पर टैक्स को आधा करना था। यह प्रस्ताव सदन में पास हुआ। लेकिन, इसे भाजपा के दबाव में निगमायुक्त ने लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि जनता पर उल्टे यूजर चार्ज का बोझ डाल दिया गया, जिससे लोग परेशान हैं। पार्षद अंकुश नारंग ने कहा कि हाउस टैक्स से राहत देने वाला प्रस्ताव सदन से पास हो चुका है, लेकिन भाजपा इसे अधिसूचित नहीं करवा रही। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की आवाज है और इसी कारण मेयर चुनाव में भाग नहीं लेने का फैसला किया गया है। उन्होंने भाजपा से मांग की कि वह निगमायुक्त को निर्देश दे कि हाउस टैक्स छूट की फाइल को तुरंत मंजूरी दी जाए और लागू किया जाए। recent visitors 79