साउथ एक्टर यश आज महाकालेश्वर के मंदिर पहुंचे, बाबा महाकाल के न सिर्फ दर्शन-पूजन किए

उज्जैन  मध्य प्रदेश में स्थित महाकाल की नगरी उज्जैन में सोमवार तड़के बाबा के भक्तों में उस समय उत्साह और भी बढ़ गया, जब उनके बीच साउथ की सुपरहिट फिल्म केजीएफ फेम रॉकी भाई उर्फ अभिनेता यश भी बाबा के दर्शन-पूजन करते नजर आए। जी हां, साउथ एक्टर यश आज उज्जैन स्थित महाकालेश्वर के मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के न सिर्फ दर्शन-पूजन किए, बल्कि भस्म आरती में भी शामिल हुए। वहीं, मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने महाकाल के दरबार में आने का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा- यहां आना अविश्वसनीय रहा।  भस्म आरती में शामिल होने के बाद यश ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन-पूजन किए, साथ ही माथा टेका। पूजन आकाश पुजारी ने संपन्न कराया। मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर अभिनेता शिव साधना करते नजर आए। चांदी द्वार से उन्होंने माथा टेककर बाबा का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद पुजारी ने अभिनेता को प्रसाद स्वरूप लाल रंग का महाकाल नाम का छपा पटका भेंट किया। बोले- दर्शन करने का अनुभव अविश्वसनीय रहा वहीं, मीडिया से चर्चा के दौरान सुपरस्टार यश ने कहा, महाकाल का दर्शन करके बहुत अच्छा लगा। यहां दर्शन करने का अनुभव अविश्वसनीय रहा। मैं यहां की व्यवस्थाएं देखकर बेहद खुश हूं। सभी श्रद्धालुओं को देखकर बहुत अच्छा लगा। recent visitors 56

उत्कृष्ट नवाचार पर राज्य सरकार का बड़ा सम्मान, 14 अधिकारियों को मिलेगा एक लाख नकद पुरस्कार

भोपाल  मध्य प्रदेश के तेजतर्रार आईएएस अधिकारियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा पूरे देश में मनवाया है। सिविल सर्विस डे पर मध्य प्रदेश के चार दिग्गज आईएएस अधिकारियों के बारे में बताएंगे, जिनकी सोच ने देश को एक नई गति दी है। यही नहीं, इनकी योजनाओं को दूसरे राज्यों ने भी कॉपी किया है। ये चारों अफसर आज भी मध्य प्रदेश की सरकार में स्तंभ हैं। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन जब केंद्र में थे तो पीएम मोदी भी उनके मुरीद थे। उन्हें गति शक्ति प्रोजेक्ट के लिए पीएम मोदी से सम्मान मिल चुका है। आइए इन चार अफसरों की कहानी आपको बताते हैं। एमपी में 382 आईएएस अफसर मध्य प्रदेश कैडर में अभी 382 आईएएस अफसर हैं। यह प्रदेश के साथ-साथ देश के लिए भी काम कर रहे हैं। प्रदेश के कई सीनियर अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। देश के अहम मंत्रालयों में सचिव पद को संभाल रहे हैं। सभी अपनी प्रतिभा का लोहा राष्ट्रीय स्तर पर मनवा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में रहकर भी आईएएस अधिकारी कई नवाचार के साथ बेहतरीन काम कर रहे हैं। चार दिग्गजों ने मनवाया अपना लोहा सिविल सर्विस डे पर मध्य प्रदेश के चार आईएएस अफसरों की योजनाओं की चर्चा हो रही है। इन अफसरों ने ऐसे काम किए, जिन्हें देश और दुनिया ने सराहा। लाड़ली लक्ष्मी योजना को 15 राज्यों ने अपनाया। पीएम गतिशक्ति ने प्रोजेक्ट्स को रफ़्तार दी। 'ज्ञानदूत' से गांव-गांव ऑनलाइन सेवाएं पहुंचीं। इन अफसरों को प्रतिष्ठित अवॉर्ड भी मिले। अनुराग जैन ने पीएम गतिशक्ति पोर्टल को प्लानिंग का टूल बनाया। डॉ. राजेश राजौरा 'ज्ञानदूत' लेकर आए। पी. नरहरि ने लाडली लक्ष्मी योजना को आकार दिया। दीपक सक्सेना ने निजी स्कूलों पर एनसीईआरटी की किताबें चलाने का दबाव बनाया। अनुराग जैन गति शक्ति प्रोजेक्ट को दी रफ्तार मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन ने पीएम गतिशक्ति योजना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने इस योजना को प्लानिंग का एक शानदार टूल बनाया। प्रोजेक्ट्स में देरी होने का एक बड़ा कारण विभागों में तालमेल की कमी है। सड़क, रेल, मेट्रो, बिजली जैसे कामों में तालमेल जरूरी है। इसी को देखते हुए राष्ट्रीय स्तर पर पीएम गतिशक्ति पोर्टल को प्लानिंग का टूल बनाया गया। अनुराग जैन ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान इसमें महत्वपूर्ण योगदान दिया। जीआईएस बेस्ड पोर्टल से विभागों और सरकारों को जरूरी डेटा एक साथ मिलने लगा। इस काम के लिए उन्हें पीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड मिला। ज्ञानदूत से गांव-गांव तक पहुंची सूचना डॉ. राजेश राजौरा ने ई-गवर्नेंस का पहला प्रोजेक्ट 'ज्ञानदूत' शुरू किया। साल 2000 में वे धार के कलेक्टर थे। तब उन्होंने यह प्रोजेक्ट शुरू किया। उन्होंने मॉडम को सर्वर से जोड़कर ज्ञानदूत सूचना के 28 सेंटर सिर्फ 51 दिनों में अलग-अलग गांवों में खोल दिए। इसमें खसरा-खतौनी की नकल से लेकर 20 तरह की सेवाएं दी गईं। राजौरा को आईटी का सबसे बड़ा ‘स्टॉकहोम चैलेंज’ अवार्ड मिला। लाडली लक्ष्मी योजना बनी मिसाल एमपी के सीनियर आईएएस अधिकारी पी. नरहरि ने लाडली लक्ष्मी योजना को लिंगानुपात सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2006-07 में एक बैठक में शिशु लिंगानुपात गिरने पर चिंता जताई गई। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसी योजना लाएं, जो जन्म के लिए प्रोत्साहित करे। उस समया महिला बाल विकास विभाग के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रहे पी. नरहरि ने तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा का दौरा किया। एक साल की मेहनत के बाद योजना ने आकार लिया। इसका नाम ‘लाडली लक्ष्मी’ रखा गया। यह योजना 1 अप्रैल 2007 को शुरू हुई। स्कूलों की मनमानी पर कसा शिकंजा दीपक सक्सेना ने निजी स्कूलों पर एनसीईआरटी की किताबें चलाने का दबाव बनाया। वे जबलपुर के कलेक्टर हैं। निजी स्कूल महंगी किताबें बेच रहे थे। वे एनसीईआरटी की जगह प्राइवेट पब्लिशर की किताबें चला रहे थे। स्कूलों का कहना था कि उनका कंटेंट बेहतर है। कलेक्टर सक्सेना ने जांच की तो यह दावा गलत निकला। उन्होंने आदेश दिया कि अगर प्राइवेट किताबें चलानी हैं तो उनकी खासियत बताओ। सख्ती बढ़ने पर स्कूल एनसीईआरटी की किताबें चलाने लगे। जहां पहले किताबों पर 6-7 हजार खर्च होते थे, अब 800-900 में काम चलने लगा। recent visitors 32

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग ने वाहनों की जांच के लिए नए दिशा-निर्देश जारी, जांच प्रक्रिया में निजी व्यक्तियों की उपस्थिति भी प्रतिबंधित

इंदौर  मध्य प्रदेश में परिवहन जांच चौकियों को बंद किए जाने के बावजूद वाहनों से अवैध वसूली की शिकायतें लगातार परिवहन विभाग के पास पहुंच रही थीं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा ने जांच प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें परिवहन चेक प्वाइंट और संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड(MP transport squads) को 15 मिनट में वाहन की जांच पूरी करना होगी। बगैर वाजिब कारण के वाहन को इससे अधिक समय तक नहीं रोका जा सकेगा। अधिक समय तक रोके जाने पर इसका कारण बताना होगा। एक वाहन की जांच पूरी होने के बाद ही दूसरे वाहन को उड़नदस्ते रोक सकेंगे। जांच के दौरान बॉडी वार्न कैमरे भी अनिवार्य किए गए हैं। वर्दी पर नाम की प्लेट भी अनिवार्य परिवहन आयुक्त के नए आदेश के अनुसार(New Vehicle Inspection Rule) अब जांच केवल अधिकृत वर्दीधारी अधिकारियों की उपस्थिति में ही की जा सकेगी। जांच के दौरान कम से कम एक सहायक परिवहन उप निरीक्षक का मौजूद होना अनिवार्य होगा। कर्मचारियों को वर्दी में रहना होगा और वर्दी पर नाम की प्लेट भी अनिवार्य होगी। निर्देशों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई जांच प्रक्रिया के दौरान किसी भी निजी व्यक्ति की उपस्थिति को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। रात में जांच करने के दौरान ऐसे स्थान का चयन अनिवार्य होगा, जहां पर पर्याप्त रोशनी हो। स्टाफ को एलईडी बैटन और रिफ्लेक्टिव जैकेट उपलब्ध कराए जाएंगे। परिवहन आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पीओएस मशीन से ही बनेंगे चालान नए निर्देशानुसार जांच के दौरान परिवहन चेक प्वाइंट और संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड के पास प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन की उपलब्धता अनिवार्य की गई है। इन मशीनों के माध्यम से ही वाहनों के चालान बनाने होंगे। नकद का लेन-देन पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। जहां मशीन उपलब्ध नहीं है, वहां प्राथमिकता से मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। दो बॉडी वार्न कैमरे चालू रखने होंगे परिवहन विभाग के परिवहन चेक प्वाइंट और संभागीय उड़नदस्तों द्वारा की जाने वाली जांच की पूरी रिकार्डिंग की जाएगी। जांच दल को बॉडी वार्न कैमरे लगाने होंगे। जांच के दौरान दो कमरे चालू रहेंगे। इनमें से एक लाइव मोड में होगा। अन्य कैमरे स्टैंड बाय मोड में रहेंगे। कैमरों की निगरानी और रिकार्डिंग की जिम्मेदारी संबंधित यूनिट प्रभारी पर होगी। जांच की रिकॉर्डिंग संभालकर रखना होगी और कैमरों को पूरी तरह से चार्ज रखना होगा। 45 चेक प्वाइंट कर रहे जांच करीब एक साल पहले मध्य प्रदेश में गुजरात माडल को लागू करते हुए परिवहन चौकियों को बंद कर दिया गया था। इसके स्थान पर अंतरराज्यीय सीमा पर 45 चेक प्वाइंट बनाए गए हैं, लेकिन यहां पर ट्रकों और वाहनों से अवैध वसूली की शिकायतें आने लगी थीं। शिकायतों को देखते हुए परिवहन आयुक्त ने जांच में पारदर्शिता के लिए नए निर्देश जारी किए गए। जांच में पारदर्शिता आएगी     कुछ समय से वाहनों को रोककर वसूली की जाने लगी थी। इसे लेकर परिवहन आयुक्त को शिकायत भी की गई थी। इस मामले में नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इससे जांच में पारदर्शिता आएगी और वाहन मालिक को बेवजह की वसूली से मुक्ति मिलेगी। वसूली की शिकायत के बाद विगत दिनों चेक प्वाइंट सागर-1 के प्रभारी परिवहन उप निरीक्षक को हटाया भी जा चुका है। – सीएल मुकाती, अध्यक्ष, इंदौर ट्रक आपरेटर्स एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन   recent visitors 38

छतरपुर में 3 बच्चों की मां अपने भतीजे के साथ फरार हो गई, अपने साथ 50 हजार कैश और 2 लाख के जेवरात भी लेकर गई

छतरपुर  रिश्तों के मायने और उसकी दुनिया आजकल तेजी से बदल रही है. प्यार, मोहब्बत और इश्क के नाम पर लोग कुछ ऐसा करने लगे हैं, जिसे जानकर सच में हैरानी होती है. उनके किस्से सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि ये क्या हो रहा है. उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हालही में सास और दामाद की लव स्टोरी सामने आई थी. फिर बदायूं से समधी और समधन के प्यार के किस्से ने खूब सुर्खियां बटोरी. अब कुछ ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर से सामने आया है. ये किस्सा जिसने भी सुना वो दंग रह गया. पूरा मामला नौगांव इलाके के एक गांव का है. यहां 3 बच्चों की मां और रिश्ते में बुआ लगने वाली महिला अपने ही भतीजे के साथ फरार हो गई. जाते-जाते वो अपने घर से 50 हजार कैश और 2 लाख के जेवरात भी लेकर भागी. अब मासूम बच्चों को बेसहारा छोड़कर भागी पत्नी की तलाश में पति दर-दर भटक रहा है. पति ने की कार्रवाई की मांग पत्नी का घर से गायब होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. अब बेबस पिता अपने तीन बच्चों को लेकर पुलिस से पत्नी और भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है. बताया जा रहा है कि गांव के लोग महिला को ‘चाची जी’ कहते थे. महिला अपने भतीजे के प्यार में इस कदर चूर हो गई कि उसने घर छोड़कर अपने भतीजे के साथ भागने का फैसला कर दिया. सुबह बच्चे स्कूल जाने की तैयारी कर रहे थे. तब घर पर उनकी मां नजर नहीं आई. मां के अचानक गायब होने से घर वालों के साथ आस-पास के लोग भी हैरान रह गए. पति का कहना है कि मेरी 25 साल की पत्नी राजकुमारी मेरे भतीजे के साथ शुक्रवार की सुबह घर से 50 हजार रुपये और 2 लाख के जेवरात लेकर भाग गई. जब मेरी नींद खुली तो देखा पत्नी घर में नहीं थी. उसकी सभी जगह तलाश की गई, लेकिन पत्नी का कोई पता नहीं चला. जब घर में देखा तो रुपये और गहने गायब थे और भतीजा भी नहीं था. भतीजे पर मुझे काफी दिनों से शक था, लेकिन यह नहीं पता था कि एक दिन वो ऐसा करेगा. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पति की शिकायत दर्ज करते हुए पत्नी की तलाश शुरू कर दी है. इस पूरे मामले को लेकर SDOP अमित मेशराम ने कहा कि 16 अप्रैल को महिला नहीं मिली. फिर रिश्तेदारों से पूछा गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला. पति ने शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस महिला की तलाश कर रही है. recent visitors 42

बोर्ड ऑफिस चौराहा पर खड़ी मोटरसाइकिल में अचानक लगी आग, जलकर हुई खाक – पुलिस और दमकल नहीं पहुंचे समय पर

A motorcycle parked at Board Office crossing suddenly caught fire and was burnt to ashes – police and fire brigade did not reach on time भोपाल (सुशील दामले)। शहर के व्यस्ततम बोर्ड ऑफिस चौराहा पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोटरसाइकिल में अचानक धुआं निकलने लगा और फिर आग भड़क गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन अफसोसजनक बात यह रही कि दोनों ही समय पर मौके पर नहीं पहुंच सके। जब तक दमकल या पुलिस पहुंचती, तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने काफी प्रयास किए लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई कुछ नहीं कर सका। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन स्थानीय लोगों में प्रशासन की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि घटना तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण हुई हो सकती है। recent visitors 118

इंदौर में 22 अप्रैल के बाद से गर्म हवाओं की वजह से और बढ़ेगा तापमान, चलेगी लू

इंदौर उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। वहीं हरियाणा सहित कुछ हिस्सों में बारिश भी हुई। इसके प्रभाव से हवा का रुख अभी उत्तर पश्चिमी होने के कारण इंदौर में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 22 अप्रैल के बाद राजस्थान से लगे पश्चिमी व उत्तरी मप्र से जुड़े इलाकों में लू चलने की संभावना है। दोपहर में धूप के तीखे तेवर होने से सड़कों पर आम लोगों की कम आवाजाही दिखी। हालांकि पिछले दो दिन के मुकाबले रविवार को दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.6 डिग्री रहा। इंदौर में सोमवार को दिन व रात का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। दोपहर में गर्मी के कारण घर से बाहर निकलने वालों को परेशान होना पड़ेगा। सीधी, शिवपुरी, टीकमगढ़ में चली लू गुजरात एवं राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में हैं। वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में भी गर्मी के तीखे तेवर बरकरार हैं। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक 44.2 डिग्री तापमान सीधी में दर्ज किया गया। देश के 10 सबसे गर्म शहरों में सीधी छठे क्रम पर रहा। वहीं टीकमगढ़ और शिवपुरी में भी लू का प्रभाव रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मंगलवार से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की और वृद्धि होने की आशंका है। पिछले चार दिन में इस तरह गिरा पारा     17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री     18 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री     19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री     20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री   recent visitors 54

इंदौर में शराब के नशे में वॉटर पार्क के पूल में युवती से अश्लील हरकत, पहुंचे सलाखों के पीछे

 इंदौर  इंदौर शहर के बायपास स्थित एक वाटर पार्क में हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवकों ने आपत्तिजनक हरकतें की। पति के रोकने पर आरोपितों ने हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी की और पूल में छलांग लगा दी। घटना के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और दोनों की पकड़कर पिटाई कर दी। थाने का घेराव करने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। घटना बिचौली स्थित मयंक ब्ल्यू वाटर पार्क की है। राऊ निवासी युवती पति के साथ पिकनिक मनाने आई थी। अश्लील इशारे किए पूल में नहाते वक्त तीन मुस्लिम युवकों ने युवती की तरफ अश्लील इशारे किए। आरोपितों ने करीब आने की कोशिश भी की। उस वक्त युवती का पति पूल में ही था। उसने इशारा कर युवती को दूर हटाया। दो चेंजिंग रूम में पकड़े गए आरोपितों ने हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की और पूल में कूद गए। कुछ देर बाद हंगामा हो गया। पीड़िता के पति ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को कॉल लगाकर बुलाया। आरोपितों ने भागने की कोशिश की, मगर दो को चेंजिंग रूम से पकड़ लिया। युवतियों को बनाते हैं निशाना आरोपितों की पहचान कटकटपुरा निवासी सोहेल खान और सादिक खान के रूप में हुई है। एक आरोपित फैजान फरार हो गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि आरोपित शराब के नशे में थे। उनका आरोप है कि ऐसे कई मुस्लिम युवा हैं, जो पिकनिक स्पॉट, वाटरपार्क, होटलों में हिंदू युवतियों को निशाना बनाते हैं। इधर…13 वर्षीय बच्चे से हरकत, गिरफ्तार इंदौर की एमआइजी पुलिस ने 13 वर्षीय बच्चे से अश्लील हरकतें करने के आरोप में हाउसिंग बिल्डिंग रोड नेहरूनगर निवासी अनिल गायकवाड़ को गिरफ्तार किया है। टीआइ सीबी सिंह के मुताबिक आरोपित ने बच्चे को रूम में बंद कर लिया था। करीब 15 मिनट बाद छूटकर बच्चे ने मां को घटना बताई। रविवार को बच्चे के कथन लेकर अनिल को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध पाक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। recent visitors 36