ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद टीम को मिडिल ऑर्डर में एक विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को टीम में किया शामिल

नई दिल्ली आईपीएल 2025 में खराब फॉर्म से जूझ रही चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। टीम ने मुंबई इंडियंस के पूर्व विस्टफोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को बीच सीजन में अपने स्क्वॉड में शामिल किया है। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद टीम को मिडिल ऑर्डर में एक विस्फोटक बल्लेबाज की कमी खल रही थी। ब्रेविस के आने के बाद सीएसके को मिडिल ऑर्डर में एक ऐसा बल्लेबाज मिलेगा जो तेजी से रन बनाने में सक्षम है। चेन्नई ने साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी को 2.2 करोड़ रुपए में शामिल किया है। 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2025 का सीजन अभी तक निराशाजनक रहा है। टीम ने खेले 7 में से 5 मुकाबले गंवाए हैं और 2 में ही उन्हें जीत मिली है। इस खराब प्रदर्शन के चलते टीम IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर लगी हुई है। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद टीम ने बीच सीजन में कप्तान भी बदला, मगर धोनी की अगुवाई में भी टीम के परफॉर्में में ज्यादा सुधार नहीं देखने को मिला है। ऐसे में अब टीम को स्क्वॉड में बदलाव करना पड़ा है। सीएसके के पास एक विदेशी खिलाड़ी का स्लॉट शेष था, जिस वजह से उन्हें बीच सीजन में सीएसके ने भारतीय खिलाड़ी की जगह साइन किया है। आईपीएल की मीडिया एडवाइचरी के अनुसार, “चेन्नई सुपर किंग्स ने चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल किया है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शेष मैचों के लिए चोटिल गुरजपनीत सिंह की जगह दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल किया है।" डेवाल्ड ब्रेविस ने 81 T20 खेले हैं और 162 के हाईएस्ट स्कोर के साथ 1787 रन बनाए हैं। उन्होंने 2023 में साउथ अफ्रीका के लिए अपना T20I डेब्यू किया और अब तक 2 T20I खेले हैं। ब्रेविस पहले मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 10 मैच खेले थे। वह INR 2.2 करोड़ में CSK में शामिल होंगे। डेवाल्ड ब्रेविस ने इससे पहले अपने सोशल मीडिया पर येल्लो कलर की इमेज पोस्ट कर फैंस को सीएसके में शामिल होने का हिंट दे दिया था। उनका यह पोस्ट देख फैंस उन्हें पहले से ही बधाई देने लग गए थे। ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को मिडिल ऑर्डर में एक विस्फोटक बल्लेबाज की तलाश है। टीम लगातार राहुल त्रिपाठी को मौका दे रही है, मगर यह भारतीय खिलाड़ी लगातार सीएसके को निराश कर रहा है। अब सीएसके को ब्रेविस जैसे बल्लेबाज की तलाश है जो बीच के ओवर में रन गति को बढ़ा सके और लंबी पारी खेल सकी। recent visitors 51

अमृत भारत स्टेशन योजना की प्रगति और ट्रैक की स्थिति की हुई गहन समीक्षा

भोपाल पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने आज खंडवा से रानी कमलापति स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलखंड की संरचना, पटरियों की स्थिति, सिग्नलिंग प्रणाली, क्रॉसिंग्स एवं सेफ्टी संबंधित अवसंरचनाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण का उद्देश्य न केवल संरक्षा व्यवस्था की समीक्षा था, बल्कि स्टेशनों पर “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन भी करना था। खिरकिया स्टेशन – संरक्षा पर विशेष ध्यान निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक  श्री त्रिपाठी ने खिरकिया स्टेशन पर विशेष रूप से संरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म किनारे सुरक्षा संकेतों, फाटक संचालन, पॉइंट्स एवं सिग्नल इंटरलॉकिंग की स्थिति की बारीकी से जांच की। स्टेशन यार्ड एवं सिग्नलिंग के संरक्षा उपायों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही उन्होंने “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत हो रहे प्रारंभिक विकास कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेशन को यात्री सुविधा की दृष्टि से और अधिक उन्नत बनाया जाए। हरदा स्टेशन – पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा हरदा स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक  ने “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत तेजी से हो रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति को सराहा। उन्होंने प्लेटफॉर्म विस्तार, वेटिंग हॉल, शौचालय, पेयजल सुविधा, फुट ओवर ब्रिज और अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा से संबंधित इंटरलॉकिंग सिस्टम, पॉइंट्स और क्रॉसिंग्स की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समयबद्धता, गुणवत्ता एवं यात्री हित को सर्वोपरि मानते हुए सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए। बनापुरा स्टेशन – यात्री सुविधाओं एवं संरक्षा का संतुलित मूल्यांकन बनापुरा स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक  श्री त्रिपाठी ने यात्री सुविधा के साथ-साथ संरक्षा के दृष्टिकोण से भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म शेड, प्रकाश व्यवस्था एवं संकेत बोर्ड की स्थिति का मूल्यांकन किया। साथ ही यार्ड में पॉइंट्स, क्रॉसिंग्स एवं ट्रैक की स्थिति को देख सुरक्षा मानकों की पुष्टि की गई। यहां चल रहे अमृत भारत योजना के अंतर्गत स्टेशन भवन और यात्री संरचनाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी सराहना की गई। निरीक्षण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक  श्री देवाशीष त्रिपाठी ने कहा – “संरक्षा हमारी प्राथमिकता है और यात्री सुविधा हमारा संकल्प। भोपाल मंडल द्वारा स्टेशनों के पुनर्विकास, संरचना सुदृढ़ीकरण और यात्रियों को सुगम सेवाएं प्रदान करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हर स्टेशन पर एक सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक वातावरण यात्रियों को मिले।” इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल अभियंता (दक्षिण) श्री अभिषेक मिश्रा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता श्री राव अभिषेक, मंडल परिचालन प्रबंधक (माल) श्री प्रमोद कुमार तिवारी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज कुमार दुबे, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी श्री ममलेश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षकगण उपस्थित रहे। recent visitors 38

भाजपा के गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत विधायक गोपालसिंह इंजीनियर पहुचे सिद्दीकगंज, रामदेवरा मन्दिर में की सफाई

आष्टा आष्टा भाजपा के स्थापना दिवस से शुरू हुआ गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत आज आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर रजत जयंती ग्राम सिद्दीकगंज पहुचे । भाजपा मगरदा मंडल द्वारा गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत आयोजित बस्ती चलो अभियान के दौरान विधायक ने ग्राम पंचायत सिद्दीकगंज की बस्तियों का भ्रमण किया । बस्ती में विधायक ने मप्र शासन की योजनाओं के हितग्राहियों से मुलाकात की एवं उनेह किन किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है,लाभ प्राप्त होने में कोई परेशानी तो नही हो रही है,गरीब कल्याण योजना का निशुल्क अनाज मिल रहा है,आवास योजना का किस किस को लाभ मिल,किसान सम्मान निधि खाते में आ रही है या नही,सहित अन्य योजनाओं की जानकारी ली। बस्ती के लोगो ने योजनाओं का लाभ मिल रहा है कि जानकारी दी । बस्ती चलो अभियान के तहत अनुसूचित जाति के सरपंच महेंद्र काजले के निवास पहुचे ओर उनके साथ भोजन किया । सिद्दीकगंज के तालाब का निरीक्षण किया एवं उसे जनभागीदारी से गहरीकरण करने का पंचायत को निर्देश दिये विधायक ने गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत बस्ती की प्रतिभावान बच्चियों का स्वागत सम्मान किया । बस्ती में स्तिथ रामदेवरा मन्दिर की सफाई कर स्वछता अभियान चलाया। बस्ती में संगोष्ठी का आयोजन रखा गया । इस अवसर पर विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के साथ राकेश सिसोदिया,अनुसूचित जनजाति वर्ग के सरपंच महेंद्र काजले, हरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र धारवा, नीरज सोलंकी, अरुण श्रीवास्तव,रेवाराम पटवा, राकेश सेन,धर्मेंद्र मालवीय, राहुल बडगूजर,धर्मेंद्र मालवीय कातला सरपंच सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे। recent visitors 40

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश में सरकार नहीं चल पा रही, नेशनल हेराल्ड अखबार के लिए विज्ञापन दे रही

नई दिल्ली नेशनल हेराल्ड का मुद्दा एक बार फिर विवादों में है. ईडी ने इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. ईडी ने सोनिया और राहुल से जुड़ी कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की 700 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने की कार्यवाही भी शुरू की है. लेकिन इस बीच हिमाचल प्रदेश और झारखंड की सरकारों की ओर से नेशनल हेराल्ड को विज्ञापन दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जमकर निशाना साधा. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मैं आज नेशनल हेराल्ड की बात करूंगा. नेशनल हेराल्ड का नाम सुनते ही पूरी कांग्रेस पार्टी के ईकोसिस्टम में सेंसेशन होने लगते हैं, सेंसेशन जैसे छटपटाहट, कपकपाहट, थरथराहट, फड़फड़ाहट, डगमगाहट, लड़खड़ाहट और ऐसे सेंसेशन होने लाजिमी भी है क्योंकि चोरी करते हुए पकड़े गए हैं. आजादी के बाद से कांग्रेस को देखेंगे तो इनका एक नहीं अनेक घोटाले सामने आए हैं. लेकिन ये अपने आप में एक ऐसा मॉडल है, जो किसी के गले नहीं उतर रहा. ठाकुर ने कहा कि नेहरू जी ने 1938 में नेशनल हेराल्ड को शुरू किया था लेकिन वो चल नहीं पाया. फिर 2008 में ऐसी कौन सी मजबूरी थी कि उसे बचाने के लिए यंग इंडिया के नाम से एक नई कंपनी बनाई गई. यंग इंडिया बनने के बाद 50 लाख रुपये देकर 2000 करोड़ की संपत्ति कांग्रेस के पास चली जाती है. इस कंपनी में गांधी परिवार की 76 फीसदी की हिस्सेदारी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों हिमाचल प्रदेश और झारखंड की ओर से नेशनल हेराल्ड को दिए जाने वाले विज्ञापनों पर सवाल उठाया. ठाकुर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड एक समय पर दैनिक अखबार था लेकिन अब यह नियमित रूप से नहीं छपता. वीकली अखबार है. फिर भी कांग्रेस की सराकरें इसे जमकर विज्ञापन दे रही है. अखबार वैसे तो कागज पर छपता है लेकिन कुछ कागजी अखबार होते हैं. कांग्रेस सरकार कौन-कौन से राज्यों से विज्ञापन ले रही है. ये साफ सामने आना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश में सरकार नहीं चल पा रही है लेकिन इस अखबार के लिए विज्ञापन दे रही है. हिमाचल की कांग्रेस सरकार जब से बनी है, नेशनल हेराल्ड को करोड़ों रुपये दिए गए हैं. नेशनल हेराल्ड को कोई पढ़ता है क्या? सरकार अपनी जेब से पैसा दे, टैक्सपेयर्स का पैसा क्यों दे रही है? उस राज्य का चुना हुआ मुख्यमंत्री ऐसा कैसे कर सकता है? एक तो चोरी ऊपर से सीना जोरी. यह कांग्रेस के करप्शन का मॉडल है. कांग्रेस के दो बड़े नेता जमानत पर बाहर है. उनके खिलाफ ईडी की कार्रवाई सही है. ठाकुर ने कहा कि इनके लिए फैमिली फर्स्ट, पार्टी सेकंड और देश आखिरी में है. हिमाचल और झारखंड की कांग्रेस सरकारों पर क्या आरोप है? हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार और झारखंड की कांग्रेस सरकार पर नेशनल हेराल्ड को करोड़ों रुपयों के विज्ञापन देकर अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप बीजेपी ने लगाया है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन की अगुवआई वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार ने नेशनल हेराल्ड और उससे जुड़े प्रकाशनों को करोड़ों रुपये के विज्ञापन देकर अनुचित लाभ पहुंचाया. वहीं, अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर हमला बोलते हुए कहा कि सुक्खू सरकार ने नेशनल हेराल्ड को झोली भरकर विज्ञापन दिए हैं. हिमाचल के कितने घरों में नेशनल हेराल्ड साप्ताहिक अखबार आती है? उन्होंने कहा कि इस पर भी एक सर्वे होना चाहिए, क्या किसी मीडियाकर्मी के घर में नेशनल हेराल्ड आता है? लेकिन इसके बावजूद प्रदेश सरकार के द्वारा अखबार को करोड़ों रुपये के विज्ञापन दिए गए हैं. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में दो करोड़ से ऊपर का विज्ञापन दिया गया. इसकी एक कॉपी आती नहीं है और सीएम कह रहे हैं कि मेरी मर्जी जो करूं. हमारी सरकार है, हमारा अखबार है. दान देने का अधिकार आपको नहीं है. ये हिमाचल के खून-पसीने के मेहनत की कमाई है. आप इसे इस तरह एक परिवार को लुटाने के लिए नहीं दे सकते हैं.   recent visitors 43

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि क्या कांग्रेस अपने सरकार के मुखिया से पूछेंगे कि हो क्या रहा था ?

 रायपुर  सीजीपीएससी घोटाले मामले में सीबीआई की छापेमारी में हुए खुलासे ने फिर से सियासी हलचल बढ़ा दी है. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने लगातार केंद्रीय एजेंसियों पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में करप्शन टूरिज्म हुआ है. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि क्या कांग्रेस अपने सरकार के मुखिया से पूछेंगे कि हो क्या रहा था ? हैरानी है कि रिसोर्ट में बैठाकर सीजीपीएससी का पेपर सॉल्व कराया जा रहा था. ऐसे युवा सिस्टम में घुसकर पूरे विभाग को बर्बाद करते हैं. छत्तीसगढ़ के होनहार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया था. कांग्रेस के शासन काल में करप्शन टूरिज्म हुआ है. नक्सलियों में मची खलबली : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बीजापुर में 22 नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियों की दो श्रेणियों में इस समय काफी ज्यादा खलबली मची हुई है. जिन लोगों को पहले बंदूक के दम पर डराकर, धमकाकर नक्सल संगठन में शामिल किया गया था और पद भी दिए गए थे, अब वे स्वयं को स्वतंत्र महसूस कर रहे हैं और स्वेच्छा से पद छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं. recent visitors 46

UNESCO के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल हुई भगवद गीता और नाट्यशास्त्र, CM साय

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया एक्स पर किए अपने पोस्ट में कहा कि यह हमारी सनातन और शाश्वत ज्ञान-परंपरा को वैश्विक मान्यता मिलने के साथ ही हमारी संस्कृति, कलात्मक प्रतिभा और आध्यात्मिक चेतना का भी सम्मान है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ग्रंथ हमारी कालातीत धरोहर है, जिसने सदियों से भारत की आत्मा को पोषित किया है और सम्पूर्ण मानवता को नैतिकता का मार्ग दिखाया है. अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा उनके नेतृत्व में हमारी प्राचीन ज्ञान-परंपरा को वैश्विक मंच पर सर्वोच्च स्थान मिल रहा है. recent visitors 50

Ex CM जगन मोहन रेड्डी की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही, गिरी ED की गाज, 800 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

अमरावती  14 साल पुराने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर ईडी ने सख्त कार्रवाई की है। वर्तमान में आंध्र प्रदेश विधानसभा की विपक्षी पार्टी- युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ जांच के दौरान ईडी ने 800 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। जानकारी मुताबिक जगन के जिन शेयरों को अटैच किया गया है, उसका मूल्य करीब 27.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा डालमिया सीमेंट्स (भारत) लिमिटेड (DCBL) की जमीन को भी अटैच किया है। इस जमीन की कीमत लगभग 377.2 करोड़ रुपये है। डालमिया ने अटैच की गई संपत्ति का कुल मूल्य 793.3 करोड़ रुपये है और ईडी ने 14 साल के बाद यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग का यह पूरा मामला लाभ हासिल करने के मकसद से की गई मदद का है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने इस मामले में साल 2011 में केस दर्ज किया था। ईडी ने सीबीआई की तरफ से दर्ज केस पर अब अस्थायी तौर पर संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई की है। 2011 में दर्ज मामले में की कार्रवाई  आपको बता दें कि, ED की ये कार्रवाई CBI ने जो केस 2011 में दर्ज किया गया था उसी से जुड़ी है। आरोप है कि, डेलमिया सीमेंट्स ने भरती सीमेंट कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड में निवेश किया था, जो जगन रेड्डी से संबंधित है। ईडी द्वारा अटैच किए गए शेयर कार्मेल एशिया होल्डिंग्स लिमिटेड, सरस्वती पावर एंड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और हर्षा फर्म में जगन रेड्डी की हिस्सेदारी से संबंधित हैं। इस मामले को लेकर ED की तरफ से बताया गया कि, DCBL ने रघुराम सीमेंट्स लिमिटेड में 95 करोड़ रुपये का निवेश किया था, जिसका प्रतिनिधित्व जगन रेड्डी कर रहे थे। इसके बदले में, जगन ने कथित तौर पर अपने पिता और तत्कालीन मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के प्रभाव का उपयोग कर कडपा जिले में 407 हेक्टेयर भूमि की माइनिंग लीज DCBL को दिलवाई। 31 मार्च को जारी हुआ था अटैचमेंट ऑर्डर ईडी और सीबीआई के अनुसार, वाईएस जगन रेड्डी, पूर्व सांसद वी विजया साई रेड्डी और DCBL के पुनीत डेलमिया के बीच हुए समझौते के तहत रघुराम सीमेंट्स लिमिटेड के शेयर एक फ्रांसीसी कंपनी PARFICIM को 135 करोड़ रुपए में बेचे गए। इनमें से 55 करोड़ रुपए मई 2010 से जून 2011 के बीच हवाला के माध्यम से नकद में जगन को दिए गए। इन भुगतानों का विवरण दिल्ली स्थित आयकर विभाग द्वारा जब्त सामग्री में पाया गया। अटैचमेंट ऑर्डर 31 मार्च को जारी हुआ था, जिसे DCBL ने 15 अप्रैल, 2025 को प्राप्त किया।   recent visitors 46