मेट्रो ट्रैन : बेरिकेडिंग करने से पहले ट्रैफिक के लिए कोई योजना नहीं बनाई, आम जनता हो रही परेशान

 भोपाल मेट्रो की एम्स से करोद तक ओरेंज लाइन व भदभ्दा से रत्नागिरी तक की ब्ल्यू लाइन निर्माण ने इन दिनों डेढ़ किमी लंबाई की सडक़ को खत्म कर दिया है। ये रोड ब्ल्यू लाइन में भदभदा से रत्नागिरी तक सर्वे के लिए की बेरिकेडिंग व जिंसी पुल बोगदा से रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म छह से लेकर सिंधी कॉलोनी, करोद तक बेरिकेडिंग में है। सामान्य स्थिति में यहां से 300 पीसीयू ट्रैफिक गुजरता था, लेकिन बेरिकेडिंग करने से पहले इस ट्रैफिक के लिए कोई योजना नहीं बनाई, जिससे ये कि पास की बची संकरी रोड पर शिफ्ट हो गया, जिससे मिंटो हॉल से लेकर पुल बोगदा, रायसने रोड से लेकर करोद तक ट्रैफिक जाम के हालात बना रहा है। ठेकेदार को करना थी व्यवस्था     मेट्रो रेल कारपोरेशन ने ट्रैफिक की सुगम आवाजाही का जिम्मा संबंधित ठेकेदार को दिया है। बंद चौराहा, सडक़ के ट्रैफिक को शिफ्ट करने का जिम्मा ठेकेदार पर था, लेकिन ठेकेदार ने जिम्मेदारी नहीं उठाई। मेटो रेल कारपोरेशन ने भी ठेकेदार पर जिम्मेदारी देकर पल्ला झाड़ लिया। अब आमजन रोड पर मेट्रो काम की वजह से परेशान हो रहे हैं। अगले दो साल में पांच किमी की सडक़ मेट्रो में     मेट्रो टे्रन प्रोजेक्ट में सर्वे व पीलर्स के लिए बेरिकेडिंग लगातार बढ़ाई जा रही है। अगले दो साल में करीब शहर के अलग-अलग हिस्से में 35 से अधिक जगह पर रास्ते व सडक़ बंद होगी। पांच किमी लंबाई की सडक़ें एक समय में प्रोजेक्ट की वजह से बंद होगी। इससे संबंधित क्षेत्र में गुजरने की जगह घटेगी, आमजन परेशान होंगे। इनका कहना प्रोजेक्ट में हम ब्ल्यू लाइन का काम भी तेज कर रहे हैं। हमारी एजेंसियां तय है और समय सीमा भी तय की है। साप्ताहिक निरीक्षण के दौरान दिक्कतों को देखकर दूर कराया जाता है। कोशिश की जा रही है कि बेरिकेडिंग ज्यादा समय पर न रहे। recent visitors 50

1000 किलो का बम और 100 किमी है रेंज, ‘गौरव’ के सफल ट्रायल से कांप उठे दुश्मन

नई दिल्ली रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने एक और कारनामा कर दिखाया है। 8 से 10 अप्रैल के बीच लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम (LRGB) ‘गौरव’ का सफल रिलीज ट्रायल पूरा हुआ। यह परीक्षण भारतीय वायुसेना के सुखोई-30 एमकेआई विमान से किया गया। ट्रायल के दौरान, इस हथियार को अलग-अलग कई स्टेशनों पर ले जाया गया और एक द्वीप पर मौजूद जमीन के टारगेट को निशाना बनाया गया। इस तरह करीब 100 किलोमीटर की रेंज के साथ पिनपॉइंट एक्यूरेसी को हासिल कर लिया गया, जो इसकी प्रभावशाली क्षमता को दर्शाता है। 'गौरव' 1000 किलोग्राम वर्ग का ग्लाइड बम है। इसे अनुसंधान केंद्र इमारत, आयुध अनुसंधान व विकास प्रतिष्ठान और एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर की ओर से डिजाइन और डेवलप किया गया है। यह पूरी तरह स्वदेशी है और भारतीय वायुसेना की सटीक हमले की जरूरतों को पूरा करता है। इस ट्रायल को अडानी डिफेंस और भारत फोर्ज जैसी इंडस्ट्रीज ने सपोर्ट किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, वायुसेना और इंडस्ट्री को बधाई दी, इसे स्वदेशी डिफेंस टेक्नोलॉजी में बड़ा कदम बताया। यह सफलता भारत की आत्मनिर्भरता और सैन्य ताकत को और मजबूत करती है। लॉन्ग रेंज ग्लाइड बम गौरव की खासियत – 1. एलआरजीबी ‘गौरव’ की खासियत यह है कि इसके पंख इसे ग्लाइड करने में मदद करते हैं, जिससे यह काफी घातक हो जाता है। 2. यह 100 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज हासिल कर सकता है, खासकर हाई एल्टिट्यूड (40,000 फीट से ज्यादा) से लॉन्च करने पर। 3. इस बम में हाइब्रिड नेविगेशन सिस्टम है, जो नेविगेशन सिस्टम और जीपीएस डेटा का कॉम्बिनेशन यूज करता है। इससे यह लंबी दूरी तक टारगेट को सटीकता से हिट कर सकता है। 4. यह बंकर, हार्ड स्ट्रक्चर, और एयरफील्ड जैसे टारगेट्स को नष्ट करने में भी सक्षम है। 5. 'गौरव' के जरिए वायुसेना के विमान दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम से दूर रहकर हमला कर सकते हैं, जिससे उनकी सेफ्टी बढ़ती है। recent visitors 82

एक मिनट में पूरा होगा एक घंटे का सफर, दुनिया का सबसे ऊंचा पुल बना रहा चीन

चीन चीन अपने इंजीनियरिंग मार्वल के एक और नमूने को जल्द ही पूरी दुनिया के सामने पेश करने जा रहा है। दरअसल चीन इन दिनों दुनिया के सबसे ऊंचे पुल का निर्माण करवा रहा है और इसे इसी साल खोला भी जा सकता है। इस पुल का नाम हुआजियांग ग्रैंड कैन्यन ब्रिज रखा गया है और बनने से पहले ही यह चर्चा का विषय बन गया है। हाल ही में पुल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसे देखकर लोग अपनी सांसें रोकने को मजबूर हो रहे हैं। यह पुल देश के ग्रामीण इलाकों में संपर्क स्थापित करने के अलावा प्रमुख पर्यटक आकर्षण भी होगा। द मेट्रो के मुताबिक इस पुल को बनाने में लगभग 280 मिलियन डॉलर खर्च किए गए हैं। पुल की लंबाई की बात करें तो यह लगभग एक मील लंबा और एफिल टॉवर से लगभग 200 मीटर ऊंचा है। सबसे खास बात यह कि पुल के जरिए एक घंटे का रास्ता महज एक मिनट में तय किया जा सकेगा जिसे लोग चमत्कार का नाम भी दे रहे हैं। वहीं चीन ने इस पुल का निर्माण महज तीन साल पहले यानी 2022 में शुरू किया था और यह इस साल जून से खुलने के लिए भी तैयार है। ‘सुपर प्रोजेक्ट’ इसके बारे में जानकारी देते हुए चीनी राजनीतिज्ञ झांग शेंगलिन ने बताया, "यह सुपर प्रोजेक्ट चीन की इंजीनियरिंग क्षमताओं को दुनिया के सामने पेश करेगी और गुइझोउ के विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल बनने के लक्ष्य को बढ़ावा देगी।” उन्होंने बताया कि इसके स्टील के ढांचे का वजन लगभग 22,000 मीट्रिक टन है जो तीन एफिल टावरों के बराबर है और इसे सिर्फ दो महीनों में स्थापित कर दिया गया था। वहीं चीफ इंजीनियर ली झाओ ने कहा है कि वह इसका हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस करते है। उन्होंने कहा, "मेरे काम को आकार लेते देखना, पुल को दिन-ब-दिन बढ़ते देखना और आखिरकार घाटी के ऊपर ऊंचा खड़ा होना मुझे उपलब्धि और गर्व की अनुभूति देता है।" recent visitors 72

प्रशांत किशोर ने पहली रैली में नीतीश कुमार पर किया करारा प्रहार, मदद नहीं करते तो संन्यास लेकर बैठे होते

पटना एक समय जनता दल यूनाइटेड में नंबर 2 का दर्जा हासिल कर चुके प्रशांत किशोर ने अपनी जन सुराज पार्टी की पहली रैली में जितने तीर छोड़े, सारे के सारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए थे। आश्चचर्यजनक रूप से उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर नौवीं फेल वाला पन्ना नहीं पलटा, जिससे राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं को फील गुड मिला होगा। प्रशांत किशोर अपने 8 मिनट के भाषण में कुछ पर्सनल होते भी दिखे जब उन्होंने 2015 के बिहार चुनाव में नीतीश के नेतृत्व में महागठबंधन की जीत को लेकर अहसान भरी बातें करनी शुरू कर दी। पीके ने यहां तक कह दिया कि अगर वो 2015 में मदद नहीं करते तो नीतीश आज संन्यास लेकर कहीं बैठे होते। प्रशांत किशोर जब रैली में पहुंचे तो दूसरे जिलों से पटना आने वाले रास्तों पर लगे जाम को लेकर काफी खिन्न नजर आए। जय बिहार से शुरुआत के फौरन बाद वो जाम, प्रशासन और नीतीश पर आ गए। पांच लाख लोगों के आने की बात करते हुए पीके सुनाने लगे कि प्रशासन को पहले बताया गया था कि इतने लोग आ रहे हैं, इतनी गाड़ियां आ रही हैं लेकिन इंतजाम नहीं हुआ। चार घंटे से वो प्रशासन के हाथ-पैर जोड़ रहे हैं लेकिन कुछ हो नहीं रहा। 2 लाख से ज्यादा लोग पटना के इर्द-गिर्द भूखे-प्यासे जाम में बसों में बैठे हैं। लोग पैदल यहां आ रहे हैं। प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि प्रशासन की मदद से नीतीश ने लोगों को रोकने का काम किया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि जिन लोगों ने कई लाख लोगों को मुझसे नहीं मिलने दिया है, उनको तो खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव की आंधी को कोई नहीं रोक सकता है। नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील करते हुए प्रशांत ने लोगों से पूछा कि अगर मोदी जी आकर कहेंगे कि नहीं उखाड़ना है तो नहीं मानेंगे ना। फिर पूछा कि लालू, मोदी, नीतीश का राज चाहिए या जनता का राज चाहिए। फिर दावा करने लगे कि छह महीने के लिए कमर कस लो, नवंबर में आपको जनता की सरकार बनाकर देंगे। इसके बाद पीके ने कहा कि भाषण खत्म लेकिन फिर बोलने लगे। कहा कि आज इन लोगों ने जो पाप किया है, उसका पूरा हिसाब आपके गांव, आपके प्रखंड में आकर लेंगे। 2015 के विधानसभा चुनाव के हवाले से प्रशांत किशोर कहने लगे- “प्रशासन की मदद से लोग को रोकने की कोशिश की है, इस आदमी की खैर नहीं है। अगर 2015 में इसकी मदद नहीं की होती तो नीतीश कुमार संन्यास लेकर कहीं बैठे होते। और आज बहुत बड़ा होशियार बन रहे हैं। आपने गांव-देहात में सुना होगा। जो शादी कराता है, वही श्राद्ध कराता है। तो इनका पूरा उपाय, राजनीतिक श्राद्ध जन सुराज के लोग करेंगे, ये संकल्प लेकर जाइए।।” recent visitors 76

राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में तेज आंधी चली, इसके साथ ही कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में तेज आंधी चल रही है। इसके साथ ही कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हो रही है। वहीं, गुरुग्राम में धूल भरी आंधी से मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां पर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। रेवाड़ी में भी हल्की बूंदाबांदी कारण नई अनाज मंडी में उठान कार्य में श्रमिक जुटा हुआ है। मौसम विभाग ने आज रात 9 बजे तक के लिए खास चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो घंटों में दिल्ली एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। कई इलाकों में गिरी पेड़ की टहनियां दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने के कारण कई इलाकों में पेड़ों की टहनियां गिर गईं। वहीं कई इलाकों में जाम की स्थिति बन रही है। गाड़ियां रेंगते हुए आगे बढ़ रही है। पीक आवर होने के कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें दिख रही है। धूल भरी आंधी चलने के कारण दृश्यता भी कम हो गई है। कल भी आंधी तूफान का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने 12 अप्रैल को भी आंधी तूफान और बारिश की आशंका जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। इस तरह मौसम के अचानक बदलने से तापमान में गर्मी से तो राहत मिली है लेकिन मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए भी कहा है। वहीं आज दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों तेज आंधी की वजह पेड़ टूटने की खबरें भी आ रही हैं। आगे कैसा रहेगा मौसम? आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम की ये स्थिति केवल दो दिन यानी आज और कल रहेगी। फिर 13 अप्रैल से मौसम साफ रहेगा और गर्मी बढ़नी शुरू हो जाएगी। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और 16 और 17 अप्रैल को 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगी। मौसम विभाग ने इन दोनों दिन हीटवेव का येलो अलर्ट भी जारी किया है। recent visitors 74

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के दो दिनों के राष्ट्रीय अधिवेशन की सफलता पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को किया धन्यवाद

नई दिल्ली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात में कई वर्षों से हमारी सरकार नहीं है। लेकिन, फिर भी हमारे कार्यकर्ता और संगठन एक्टिव है। खड़गे ने अहमदाबाद में कांग्रेस के दो दिनों के राष्ट्रीय अधिवेशन की सफलता पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया। खड़गे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "मैं अहमदाबाद में एआईसीसी अधिवेशन सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए देश भर के कांग्रेस के साथियों को बधाई और धन्यवाद देता हूं। विशेष तौर पर गुजरात के प्रदेश कांग्रेस की टीम को बधाई देता हूं, जिन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों और हमारी सरकार न होने के बावजूद समर्पण के साथ अध‍िवेशन को सफल बनाने में रात दिन श्रम किया। हर कार्यकर्ता को हमारी बधाई। इस मौके पर कांग्रेस के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, एआईसीसी सचिवों को विशेष तौर पर शुभकामना। कई वर्षों से गुजरात में कांग्रेस विपक्ष में है। फिर भी ये बहुत कामयाब आयोजन रहा। इसका संदेश देश से आए एआईसीसी सदस्य अपने इलाकों में पहुंचाएंगे। इस अधिवेशन को सफल बनाने वाले गुजरात के साथियों से मै कहना चाहूंगा कि आप में गजब की संगठन क्षमता है। आप घरों से बाहर निकलिए। बदलाव आपकी प्रतीक्षा में है। आप सभी को शुभकामनाएं।" अहमदाबाद में आयोजित एआईसीसी के इस अधिवेशन को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "एआईसीसी के अहमदाबाद अधिवेशन 'न्यायपथ' में कांग्रेस ने देश के बहुजनों को हिस्सेदारी देकर, सामाजिक न्याय को मज़बूत करने के लिए तीन ऐतिहासिक संकल्प लिए हैं। हम कानून लाकर आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा को खत्म करेंगे। केंद्रीय कानून बनाकर एससी-एसटी सब प्लान को कानूनी आकार देंगे और इन वर्गों की जनसंख्या के आधार पर बजट में हिस्सेदारी देंगे। संविधान के अनुच्छेद 15(5) में निर्धारित एससी, एसटी और ओबीसी के निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण के अधिकार को लागू करवाएंगे।" राहुल ने आगे कहा कि देश के बहुजनों के लिए हमारा संदेश साफ है। आपके भविष्य से जुड़े इन मुद्दों पर हमारा साथ निभाएं, हाथ को मजबूत बनाएं। क्योंकि, हाथ बदलेगा हालात। recent visitors 62

मध्‍य प्रदेश में कई वेदर सिस्‍टम सक्रिय, मुरैना, सागर में ओले गिरे, खंडवा में गर्म रात रही, कई शहरों में बारिश की संभावना

भोपाल अलग-अलग स्थानों पर छह मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। इस और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक ग्वालियर में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। सबसे अधिक 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रहली में 16.3, मवई में 6.8, पुष्पराजगढ़ में 4.2, जयतपुर में 4.0, बिजुरी में 3.8, जयसिंहनगर में 2.0, वारासिवनी में 1.3, वेकटनगर, नौगांव, अमानगंज,देवरी, सागर में एक मिलीमीटर वर्षा हुई। मुरैना और सागर में ओले गिरे। इस दौरान सागर में सर्वाधिक 65 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलीं। खंडवा में गर्म रात्रि रही। शनिवार को प्रदेश के कई शहरों में वर्षा होने की संभावना है। ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय पश्चिमी राजस्थान से लेकर पूर्वी राजस्थान से होकर आंध्र प्रदेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके अतिरिक्त एक अन्य द्रोणिका पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से लेकर झारखंड होते हुए बांग्लादेश तक बनी है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अभी तीन-चार दिन तक मौसम का इस तरह का मिजाज बना रह सकता हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।   recent visitors 53