आज गुरुवार 10 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है और आपकी एनर्जी में भी वृद्धि होगी। वित्तीय रूप से अपने लक्ष्यों को ध्यान में रखने से आप रणनीतिक बचत के रास्ते पर बने रह सकेंगे। आपके करियर में बड़ी सफलता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकते हैं। वृषभ राशि– आज वृषभ राशि वालों को किसी भाई-बहन के साथ अचानक बनाई गई मौज-मस्ती की योजना आज आपकी खुशी में वृद्धि कर सकती है। अगर आप संपत्ति निवेश पर विचार कर रहे हैं, तो संभावनाएं अच्छी हैं। आज की यात्रा रोमांच से भरपूर नहीं होगी, लेकिन रास्ते में खुशी के पल जरूर आएंगे। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को कोई महत्वपूर्ण सेहत से जुड़ी परेशानी नहीं हो सकती है। अपने शरीर से आने वाले छोटे-मोटे संकेतों पर ध्यान देना हमेशा लाभकारी होता है। कार्यालय में आपका समर्पण कलीग से तारीफ दिला सकता है। किसी रिश्तेदार का निर्णय पारिवारिक गतिशीलता में बदलाव ला सकता है। कर्क राशि– कर्क राशि वालों के लिए शैक्षणिक रूप से यह एक संतोषजनक दिन होने वाला है। यात्रा रोमांचक अनुभव लेकर आएगी, इसलिए नए रोमांच के लिए तैयार रहें। ऊर्जा का स्तर बढ़ सकता है। आज साहसिक वित्तीय कदम उठाना आपकी तरक्की का मार्ग खोल सकता है। सिंह राशि– आज परिवार का सहयोग आपके आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। सफर का शौक बुला रहा है, लेकिन अपनी यात्रा पर निकलने से पहले उचित तैयारी महत्वपूर्ण है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय धैर्य रखें। वित्तीय लेनदेन पर नजर रखने से पेमेंट में होने वाली किसी भी देरी को रोका जा सकेगा। व्यावसायिक रूप से नए अवसर सामने आ सकते हैं। कन्या राशि– यात्रा में आराम महसूस होगा, जिससे आपको हल्की एक्टिविटी का आनंद लेते हुए आराम करने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी प्रोडक्टिविटी के सुधरने की संभावना है। संपत्ति का लेन-देन सुचारू रूप से चलने की संभावना है, चीजें उम्मीद के अनुसार होंगी। तुला राशि- अगर आप किसी संपत्ति समझौते को अंतिम रूप दे रहे हैं, तो भविष्य की गलतफहमी से बचने के लिए सभी शर्तों को सावधानी से रिव्यू करना महत्वपूर्ण है। कार्यस्थल पर आपका बढ़ता नेतृत्व आपको सम्मान और पहचान दिला रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ एक शांतिपूर्ण शाम बिता सकते हैं। आर्थिक रूप से आप तरक्की कर रहे हैं। वृश्चिक राशि- आज खुद को गति देने से बिना थकावट महसूस किए एनर्जी के लेवल को बनाए रखने में मदद मिलेगी। आर्थिक रूप से सफलता का मार्ग धीरे-धीरे खुल रहा है, तरक्की का आनंद लें। अपने लगातार प्रयासों के लिए कार्यस्थल पर पहचान की अपेक्षा करें। शैक्षणिक रूप से स्थिर फोकस छात्रों को सही रास्ते पर बने रहने में मदद करेगा। यात्रा रोमांच और नए अनुभव लेकर आएगी। धनु राशि- बचत का आकलन करने और अपनी आर्थिक रणनीतियों में थोड़ा सुधार करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज नई चीजों को सीखने के लिए भी दिन अच्छा है। संतान की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। मकर राशि- संतान की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। सचेत रहें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मानसिक आराम उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शारीरिक आराम, रिफ्रेश होने के लिए सुकूल के पल अपने साथ बिताएं। हालांकि आज पर वित्तीय दबाव बढ़ सकता है, इसलिए समझदारी से बजट बनाना जरूरी है। कुंभ राशि- मन शांत रहेगा। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। अपने माता-पिता के प्रति कृतज्ञता से पारिवारिक संबंधों में और ज्यादा गर्मजोशी और प्यार बढ़ने की संभावना है। अगर संपत्ति निवेश पर विचार कर रहे हैं, तो लॉन्ग टर्म दृष्टिकोण से समय के साथ लाभ मिलेगा। मीन राशि- कोई पुराना सहकर्मी करियर संबंधी दिलचस्प खबरें लेकर आ सकता है। फोकस में सुधार होगा और ऊर्जा का स्तर बना रहेगा। वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए आज बेकार के कर्ज लेने से बचें। भाई-बहन के साथ थोड़ी असहमति उत्पन्न हो सकती है लेकिन धैर्य से इसे सुलझाया जा सकता है। recent visitors 64

भारत ने बांग्लादेश को दिया झटका, ट्रांसशिपमेंट की सुविधा की खत्म, कई देशों को नहीं बेच पाएगा सामान

नई दिल्ली भारत ने बांग्लादेश को दी गई ट्रांसशिपमेंट की सुविधा खत्म कर दी है। इससे बांग्लादेश का भूटान, नेपाल और म्यांमार के साथ व्यापार प्रभावित हो सकता है। इस सुविधा के तहत बंदरगाहों और हवाई अड्डों के रास्ते में भारतीय भूमि सीमा शुल्क स्टेशनों का उपयोग करके बांग्लादेश से तीसरे देशों को निर्यात कार्गो की अनुमति दी गई थी। मुख्य रूप से परिधान क्षेत्र के भारतीय निर्यातकों ने सबसे पहले सरकार से पड़ोसी देश से यह सुविधा वापस लेने का आग्रह किया था। सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स (सीबीआईसी) ने इस बारे में एक सर्कुलर जारी किया है। भारत के रास्ते सामान भेजता था बांग्लादेश इसमें बोर्ड ने 29 जून, 2020 के अपने पुराने आदेश को रद कर दिया है। उसमें बांग्लादेश से आने वाले सामान को भारत के रास्ते दूसरे देशों में भेजने की अनुमति दी गई थी। यह सामान जमीन के रास्ते भारतीय बंदरगाहों और हवाई अड्डों तक पहुंचता था। इसका मकसद यह था कि बांग्लादेश आसानी से भूटान, नेपाल और म्यांमार जैसे देशों को सामान भेज सके। लेकिन शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी आई है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (फियो) के महानिदेशक अजय सहाय ने कहा, 'अब हमारे पास अपने कार्गो के लिए अधिक हवाई क्षमता होगी।' नए आदेश के बाद सुविधा बंद एईपीसी के अध्यक्ष सुधीर सेखरी ने कहा था कि लगभग 20-30 लोडेड ट्रक हर दिन दिल्ली आते हैं, जिससे कार्गो की सुचारू आवाजाही धीमी हो जाती है और एयरलाइंस इसका अनुचित लाभ उठा रही हैं। इससे हवाई मालभाड़े में अत्यधिक वृद्धि हो जाती है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) का कहना है कि नए आदेश के बाद यह सुविधा तुरंत बंद कर दी गई है। हालांकि जो सामान पहले से ही भारत में आ चुका है, उसे पुराने नियमों के अनुसार बाहर जाने दिया जाएगा।   recent visitors 67

हरिद्वार की जिला कारागार में बंद 15 कैदी HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप, अलग बैरक में किया शिफ्ट

हरिद्वार उत्तराखंड में हरिद्वार की जिला कारागार से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जेल में बंद 15 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदियों के हेल्थ चेकअप के दौरान 15 लोगों में एचआईवी संक्रमित की पुष्टि हुई है। इसके बाद जेल प्रशासन ने एचआईवी पॉजिटिव कैदियों को अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जेल में बंद अन्य कैदियों के अंदर भी भय का माहौल है। हरिद्वार के वरिष्ठ जेल अधीक्षक के अनुसार, सात अप्रैल को जिला कारागार में विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर स्वास्थ्य कैंप लगा था। जेल में बंद सभी कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था, जिसमें 15 कैदियों में एचआईवी की पुष्टि हुई। सभी पॉजिटिव कैदियों को एक ही बैरक में रखा गया है। हालांकि, बड़ा सवाल यह है कि जेल में बंद 15 कैदी कैसे एचआईवी पॉजिटिव हो गए। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में भी मेडिकल जांच के दौरान हरिद्वार जेल में बंद 16 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले थे। बता दें कि हरिद्वार जिला कारागार में वर्तमान में करीब 1100 कैदी बंद हैं। एचआईवी की पुष्टि के बाद अब जेल प्रशासन में स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट मोड में है और उनका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि एड्स एक ऐसी जानलेवा बीमारी है जो मानवीय प्रतिरक्षी अपूर्णता विषाणु (एचआईवी) संक्रमण के बाद होती है। एचआईवी संक्रमण के पश्चात मानवीय शरीर की प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है। एड्स का पूर्ण रूप से उपचार अभी तक संभव नहीं हो सका है। एचआईवी संक्रमित व्यक्ति में एड्स की पहचान संभावित लक्षणों के दिखने के पश्चात ही हो पाती है। रोग रोकथाम एवं निवारण केंद्र द्वारा एड्स के संभावित लक्षण बताए गए हैं। एचआईवी संक्रमित व्यक्ति, जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित नहीं है, में एड्स के लक्षणों की जांच विशेष रक्त जांच (सीडी4 प्लस कोशिका गणना) के आधार पर की जा सकती है। एचआईवी संक्रमण का अर्थ यह नहीं है कि वह व्यक्ति एड्स से भी पीड़ित हो। एड्स के लक्षण दिखने में 8 से 10 वर्ष तक का समय लग सकता है। एड्स की पुष्टि चिकित्सकों द्वारा जांच के पश्चात ही की जा सकती है। एचआईवी संक्रमण शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को इस हद तक कम कर देता है कि इसके बाद शरीर अन्य संक्रमणों से लड़ पाने में अक्षम हो जाता है। recent visitors 74

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गंगनहर परियोजना के शिवपुर हैड का किया निरीक्षण

जयपुर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने अपने हनुमानगढ़- श्रीगंगानगर के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को श्रीगंगानगर जिले में गंगनहर परियोजना के अर्न्तगत शिवपुर हैड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने शिवपुर हैड का निरीक्षण करने के पश्चात कहा कि राज्य सरकार किसानों की खुशहाली और कृषि उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है ताकि अंतिम छोर पर स्थित खेतों तक भी पर्याप्त नहरी पानी पहुंचा कर किसानों को लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में नहरी जल पर निर्भरता को देखते हुए राज्य सरकार ने आईजीएनपी, भाखड़ा नहर और गंगनहर प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए गत दोनों बजट में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। गंगनहर में होंगे 1195 करोड़ के कार्य, टेल रीच पर मिलेगा पूरा पानी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसानों की लम्बे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए गंगनहर प्रणाली में क्षतिग्रस्त लाइनिंग की मरम्मत, सीसी लाइनिंग, फीडर पुनर्निर्माण, ऑटोमेशन आदि के 1195 करोड़ रुपए के कार्य करवाएं जाएंगे, जिससे सीपेज लॉस में कमी आएगी और किसानों को उनके हक का पूरा पानी मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि 200 करोड़ रुपए की लागत से फिरोजपुर फीडर के पुनर्निर्माण कार्य की डीपीआर तैयार कर केन्द्रीय जल आयोग को भिजवाई जा चुकी है। यह कार्य पूरा होने पर श्रीगंगानगर क्षेत्र में खेतों को समय पर और भरपूर पानी मिल सकेगा। इसी प्रकार, 300 करोड़ रुपए की लागत से बीकानेर कैनाल के पंजाब में स्थित भाग (आर.डी. 45 से 368) की सीसी लाइनिंग, ग्रेवल रोड तथा पट्ड़ों के निर्माण कार्यों की डीपीआर शीघ्र ही पंजाब सरकार द्वारा बनवा ली जाएगी। इसके लिए पंजाब सरकार को पत्र लिखा जा चुका है। ऑटोमेशन सिस्टम दिलाएगा सेम की समस्या से निजात मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगनगर प्रणाली में कृषि, शहरी और औद्योगिक जरूरतों के लिए नहरी जल का बेहतर प्रबंधन करने के लिए 695 करोड़ रुपए की लागत से ऑटोमेशन की डीपीआर केन्द्रीय जल आयोग द्वारा स्वीकृत की जा चुकी है। इसके वित्त पोषण के लिए केन्द्र सरकार को प्रस्ताव भिजवाया गया है। उन्होने कहा कि ऑटोमेशन सिस्टम स्थापित होने से आरम्भिक छोर (हेड रीच) और अंतिम छोर (टेल रीच) पर समान रूप से पानी उपलब्ध हो सकेगा तथा अधिक पानी के कारण भूमि की उर्वरता में कमी एवं सेम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए गंग कैनाल ऐप और गंगनहर रेग्युलेशन पोर्टल का निर्माण भी किया गया है, जिससे नहर खुलने और बंद होने की जानकारी उनके मोबाइल पर उपलब्ध हो सकेगी। काश्तकारों में बारी के विवादों के समाधन के लिए बाराबंदी सॉफ्टवेयर भी तैयार किया जा चुका है।   पक्के खालों के निर्माण की 60 साल पुरानी मांग बजट में पूरी श्री शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना के द्वितीय चरण की नहरों के जीर्णोद्धार, आधुनिकीकरण, पक्के खालों के निर्माण, बैलेन्सिंग रिजर्वायर आदि कार्यों के लिए इस वर्ष के बजट में 1108 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों की 60 साल से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए हनुमानगढ़ जिले के एक लाख 7 हजार हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र में पक्केे खालों के निर्माण के लिए 590 करोड़ रुपए का बजटीय प्रावधान किया गया है। कंवरसेन लिफ्ट नहर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त खालों के जीर्णोद्धार के 185 करोड़ रुपये की लागत के कार्य आईजीएनपी बोर्ड द्वारा स्वी़कृत कर दिए गए हैं। इसी प्रकार, श्रीगंगानगर जिले में रायसिंहनगर, अनूपगढ़, घड़साना, रावला और श्रीविजयनगर के 44 हजार हेक्टेयर सिंचित क्षेत्र में पक्के खालों का पुनर्निर्माण 200 करोड़ रुपये की लागत से करवाया जाएगा। साथ ही, भाखड़ा और गंगनहर परियोजना के अंतर्गत आने वाले श्रीगंगानगर के क्षेत्रों में अब तक शेष रहे खालों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे हर खेत तक पानी पहुंच सकेगा।   225 करोड़ से होगा भाखड़ा सिंचाई परियोजना का जीर्णोद्धार मुख्यमंत्री ने कहा कि भाखड़ा सिंचाई परियोजना के अंतर्गत नहरों के जीर्णोद्धार के लिए राज्य सरकार ने अब तक 225 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है, जिससे हनुमानगढ़ जिले की संगरिया, टिब्बी, हनुमानगढ़, पीलीबंगा और श्रीगंगानगर जिले की सादुलशहर तहसील के किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि सिद्धमुख सिंचाई परियोजना के अंतर्गत नोहर व भादरा तहसीलों में नहरों के जीर्णोद्धार के 128 करोड़ रुपए के कार्य शुरू करवाए जा चुके हैं और 45 करोड़ रुपए के कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाए जाएंगे।   घग्घर डायवर्जन चैनल का होगा सुदृढीकरण, बाढ़ की समस्या का होगा समाधान श्री शर्मा ने कहा कि घग्घर डायवर्जन चैनल व नाली बैड के पटड़ों के सुदृढ़ीकरण, साइड स्लोपिंग और भेड़ताल क्षेत्र में बाढ़ के पानी को संग्रहित कर जल स्रोत बनाने आदि के कार्य 325 करोड़ रुपए की लागत से करवाए जाएंगे, जिससे घग्घर के पानी की सुरक्षित निकासी हो सकेगी और बाढ़ की समस्या का समाधान होगा। बेहतर सिंचाई प्रबंधन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने शिवपुर हैड के कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से अधिकारियों से जानकारी ली तथा गंगनहर प्रणाली के बेहतर सिंचाई प्रबंधन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान श्री शर्मा ने किसानों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी।इसके बाद श्री शर्मा ने शिवपुर हैड स्थित महाराजा गंगासिंह जी की प्रतिमा पर पहुंचे तथा संग्रहालय का अवलोकन किया। recent visitors 51

जब एक यात्री ने कथित तौर पर दूसरे यात्री पर पेशाब कर दिया, यह घटना विमान के भीतर, शर्मनाक घटना

नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बैंकॉक जा रही एअर इंडिया की उड़ान में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक यात्री ने कथित तौर पर दूसरे यात्री पर पेशाब कर दिया। यह घटना विमान के भीतर यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों के लिए काफी चौंकाने वाली और असहज स्थिति उत्पन्न करने वाली थी। घटना के बाद, एअर इंडिया ने नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को तुरंत सूचित किया और कहा कि वह इस घटना की पूरी जांच कर रही है। यह घटना न केवल एअर इंडिया के लिए बल्कि पूरे विमानन उद्योग के लिए एक चुनौती बन गई है। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब यात्री सुरक्षा और उड़ान के भीतर अनुशासन के मामलों पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है। अब देखने वाली बात यह होगी कि डीजीसीए इस मामले में क्या कदम उठाता है और इस घटना से भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए क्या नए नियम बनाए जाते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही लिया गया कार्रवाई का निर्णय सूत्रों ने बताया कि यह घटना विमान के उड़ान भरने के कुछ समय बाद हुई, जब एक यात्री ने बिना किसी स्पष्ट कारण के दूसरे यात्री पर पेशाब कर दिया। यह अप्रत्याशित और अस्वीकार्य घटना विमान में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों के बीच एक असामान्य तनाव पैदा कर गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए, एअर इंडिया ने डीजीसीए को इस घटना की जानकारी दी और इसके बाद मंत्रालय ने भी संज्ञान लिया। मंत्रालय ने लिया संज्ञान, एयरलाइन से पूछताछ की जाएगी नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मंत्रालय इस मामले का संज्ञान लेगा और घटना की पूरी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, "हम विमानन कंपनी से बात करेंगे और यदि कोई गलत चीज हुई है तो हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे।" नायडू ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया, जिसमें उन्होंने इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। सुरक्षा और नियमों की उल्लंघन पर होगी जांच विमानन उद्योग में यात्रियों के बीच अनुशासन बनाए रखने के लिए कठोर नियम होते हैं, और इस प्रकार की घटनाएं न केवल यात्रियों के मानसिक शांति को भंग करती हैं, बल्कि विमानन सुरक्षा मानकों को भी प्रभावित करती हैं। ऐसी घटनाओं के बाद अक्सर सुरक्षा और विमानों के संचालन के नियमों की समीक्षा की जाती है। यह घटना इसलिए भी अधिक चिंता का विषय है क्योंकि यह एक अंतर्राष्ट्रीय उड़ान पर हुई थी, जिसका अर्थ है कि इसके वैश्विक विमानन मानकों पर भी असर पड़ सकता है। एयर इंडिया ने यात्री की पहचान की एयर इंडिया ने इस घटना में शामिल यात्रियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और वह संबंधित यात्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की योजना बना रही है। इसके अलावा, कंपनी के अधिकारियों ने यात्रियों से यह अपील की है कि इस प्रकार की घटनाओं में सहयोग करें और विमानों के अंदर अनुशासन बनाए रखें ताकि सभी यात्रियों के लिए यात्रा सुरक्षित और आरामदायक हो सके। recent visitors 63

टीकमगढ़ में खाद्य निरीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

टीकमगढ़ में खाद्य निरीक्षक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा

Food inspector caught taking bribe of 10 thousand rupees in Tikamgarh टीकमगढ़। सागर लोकायुक्त टीम ने बुधवार को दोपहर फूड इंस्पेक्टर पंकज करोलिया को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। शहर के सुभाषपुरम स्थित करोलिया के किराए के घर पर रिश्वत की रकम आपरेटर धर्मेंद्र सिंह ने लेकर ड्राइवर हनी साहू को दी। ऐसे में तीनों को आरोपित बनाया गया है। खाद्यान्न का स्टाक मशीन में शून्य कराने के एवज में 20 हजार रुपये मांगे गए थे। यह था पूरा मामला recent visitors 97

रेडक्रॉस इकाइयों के निर्वाचन की हो नियमित व्यवस्था : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

रेडक्रॉस इकाइयों के निर्वाचन की हो नियमित व्यवस्था : राज्यपाल मंगुभाई पटेल

There should be regular arrangements for the election of Red Cross units: Governor Mangubhai Patel भोपाल ! राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेश की जिला रेडक्रॉस समितियों के निर्वाचन कार्य की राजभवन में समीक्षा की। उन्होंने जिला इकाइयों जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है अथवा हो गया है। उनके निवार्चन की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए है। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संदीप यादव, आयुक्त तरुण राठी, राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, कलेक्टर भोपाल कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, राज्य रेडक्रॉस समिति के जनरल सेक्रेटरी सहित राजभवन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। राज्यपाल पटेल ने कहा कि रेडक्रॉस की सभी स्तर की इकाइयों के निर्वाचन की नियमित व्यवस्था हो। निर्वाचन कार्य समय पर हो। इस व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। प्रदेश की जिला इकाइयों का कार्यकाल अंतिम चरण में है अथवा पूरा हो गया है। उनके निर्वाचन का कैलेंडर जारी किया जाए। राज्यपाल श्री पटेल ने रेडक्रॉस से संबंद्ध समितियों के निर्वाचन प्रक्रिया को भी शुरू करने के लिए कहा है। उन्होंने अधिकारियों से राजभवन द्वारा रेडक्रॉस इकाइयों को दिए गए अनुदान के उपयोग की समीक्षा करने की अपेक्षा की है। सिकल सेल एनीमिया के रोगियों को उचित औषधियों की उपलब्धता में बाधा नहीं आए। उन्होंने इस की सतत मॉनिटरिंग के लिए भी निर्देशित किया है। recent visitors 96