अपने राजा के जन्मोत्सव के लिए पूरा शहर सजकर तैयार हो गया

 ओरछा बेतवा नदी पर बसा ऐतिहासिक शहर ओरछा रामनवमी के लिए सजकर तैयार हो गया है। इसे छोटी अयोध्या भी कहा जाता है क्योंकि यहां राजा राम का भव्य व विश्वभर में मशहूर मंदिर(Ram Raja Sarkar Mandir) है। हर साल रामराजा सरकार के दर्शन के लिए 7-8 लाख श्रद्धालु आते हैं। रामनवमी पर यहां भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। राम नवमी को लेकर शहर में अब उत्साह चरम पर है। पूरा शहर सजकर तैयार अपने राजा के जन्मोत्सव(Ram Navami 2025) के लिए पूरा शहर सजकर तैयार हो गया है। राम जन्मोत्सव परिवार द्वारा सुबह से प्रभातफेरी निकाल कर हर घर में आमंत्रण दिए जा रहे है तो शाम को भगवान राम की जगह-जगह महाआरती की जा रही है। शुक्रवार की शाम 8.30 बजे संगम गार्डन में राम जन्मोत्सव परिवार ने महाआरती का आयोजन किया। वहीं अयोध्या में विराजमान रामलला की 5 फीट की सुंदर प्रतिमा की आरती की गई। ये प्रतिमा इस बार 6 अप्रैल को शोभायात्रा में मुंबई की ढोल पार्टी के साथ निकाली जाएगी। ऐसी हैं तैयारियां रामराजा सरकार के मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। इसकी सजावट के लिए देश की राजधानी दिल्ली से दो ट्रक भरकर फूल मंगवाए गए। रामनवमी पर रामराजा सरकार पालने में विराजमान होंगे, जो भक्तों के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेगा। recent visitors 42

आज रविवार 06 अप्रैल 2025 का पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष राशि- मेष राशि वालों की नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों की नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान भी पर जाना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मिथुन राशि– मिथुन राशि वालों को कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कुछ आरम्भिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कर्क राशि- कर्क राशि वालों को कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। शत्रुओं से सतर्क रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, पर कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। सिंह राशि- सिंह राशि वालों को नौकरी में परिवर्तन के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। कन्या राशि- कन्या राशि वालों का कला या संगीत में रुझान बढ़ सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। तुला राशि- तुला राशि वालों को लिए दिन शुभ है। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहनों से आर्थिक मदद मिल सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि वालों को नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें, व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। धनु राशि– धनु राशि वालों के कारोबार में सुधार होगा। लाभ के मौके मिलेंगे, पर भागदौड़ भी अधिक रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। यात्रा पर भी जा सकते हैं। मकर राशि– मकर राशि वालों के लिए सामान्य दिन। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों व वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। मीन राशि- मीन राशि वालों का परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। recent visitors 61

भारत ने म्यांमार के थिलावा पोर्ट पर 442 मीट्रिक टन खाद्य सहायता सौंपी, जिसे यांगून क्षेत्र के मुख्यमंत्री यू सो थेइन को सौंपा गया

नई दिल्ली म्यांमार के मंडाले क्षेत्र में आए भीषण भूकंप के बाद भारत ने 'ऑपरेशन ब्रह्मा' के तहत मानवीय सहायता और राहत सामग्री पहुंचाने की पहल तेज कर दी है. शनिवार को भारत ने म्यांमार के थिलावा पोर्ट पर 442 मीट्रिक टन खाद्य सहायता सौंपी, जिसे यांगून क्षेत्र के मुख्यमंत्री यू सो थेइन को सौंपा गया. दरअसल, 28 मार्च को म्यांमार में 7.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें अब तक 3,100 से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है. भूकंप का केंद्र मंडाले के पास बताया गया है. भारत ने तत्काल राहत पहुंचाने की पहल करते हुए ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ की शुरुआत की, जिसके तहत खोज और बचाव (SAR), मानवीय सहायता, आपदा राहत और चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. भूकंप के 24 घंटे के भीतर ही भारत ने मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) सामग्री की पहली खेप म्यांमार पहुंचाई थी. शनिवार को INS घड़ियाल पोत के माध्यम से 442 मीट्रिक टन खाद्य सामग्री थिलावा पोर्ट पहुंचाई गई, जो यांगून से लगभग 400 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. इसमें 405 मीट्रिक टन चावल, 30 मीट्रिक टन खाना पकाने का तेल, 5 मीट्रिक टन बिस्कुट और 2 मीट्रिक टन इंस्टेंट नूडल्स शामिल हैं. ये सभी सामग्री म्यांमार के प्रभावित लोगों की तात्कालिक भोजन आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से भेजी गई है. भारत की यांगून स्थित दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी साझा करते हुए कहा, "प्रभावित लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा रहा है. भारतीय वायुसेना के लैंडिंग शिप टैंक INS Gharial द्वारा लाई गई 442 टन की खाद्य सहायता आज थिलावा पोर्ट पहुंची और मुख्यमंत्री यू सो थेइन को सौंपी गई. recent visitors 48

आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर मचा बबाल, संवेदनशील भद्रवाह शहर में विरोध प्रदर्शन और आंशिक बंद

भद्रवाह जम्मू-कश्मीर के डोडा के अंतर्गत भद्रवाह में सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट को लेकर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि हिंदू समूह के एक नेता द्वारा कथित तौर पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद शनिवार को डोडा जिले के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील भद्रवाह शहर में विरोध प्रदर्शन और आंशिक बंद देखा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया। भद्रवाह के पुलिस अधीक्षक विनोद शर्मा ने कहा कि आरोपी वीरेंद्र राजदान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, अधिकारी ने लोगों से शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। सोशल मीडिया पर किया गया पोस्ट श्री सनातन धर्म सभा भद्रवाह के प्रमुख राजदान ने कथित तौर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील कंटेट पोस्ट की, जिससे हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के सदस्यों में नाराजगी है। अंजुमन-ए-इस्लामिया भद्रवाह ने शनिवार को स्थानीय जामिया मस्जिद से भद्रवाह पुलिस स्टेशन तक मार्च निकाला और आपत्तिजनक पोस्ट के माध्यम से मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने" के लिए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारे लगाए। कस्बे की दुकानें आंशिक रूप से बंद पुलिस अधीक्षक द्वारा कानून के अनुसार आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए। हालांकि, अंजुमन के आह्वान पर कस्बे की दुकानें आंशिक रूप से बंद रहीं। अंजुमने इस्लामिया के अध्यक्ष रियाज अहमद नजर ने कहा कि अपराधी की गिरफ्तारी तक शांतिपूर्ण विरोध जारी रहेगा। रियाज ने कहा, यह पहली बार नहीं है जब उसने हमारे धर्म के खिलाफ इस तरह की विवादास्पद टिप्पणी की है। वह आदतन अपराधी है और शांति और भाईचारे के व्यापक हित में उसके साथ कानून के अनुसार निपटा जाना चाहिए। राजदान के खिलाफ मामला दर्ज भद्रवाह के एसपी ने कहा कि राजदान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य) के तहत पुलिस स्टेशन भद्रवाह में मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। विनोद शर्मा ने कहा कि मैं सभी संबंधित लोगों से शांत रहने और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करता हूं, क्योंकि कानून निश्चित रूप से अपना काम करेगा। प्रशासन किसी भी तरह के उपद्रव को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अपराधी को पकड़ने के लिए कई छापे मारे जा रहे हैं। भद्रवाह में इंटरनेट बंद अधिकारियों ने कहा कि एहतियात के तौर पर भद्रवाह शहर और उसके आसपास के इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता और भद्रवाह पश्चिम से जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सदस्य ठाकुर युद्धवीर सिंह ने दुर्भाग्यपूर्ण पोस्ट की निंदा की और कहा कि राजदान ने अपनी निजी क्षमता में आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किया है और सनातन धर्म सभा भद्रवाह का इस पोस्ट से कोई लेना-देना नहीं है। सोशल मीडिया साइट पर गैर-जिम्मेदाराना सामग्री अपलोड करने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। recent visitors 67

पीएम मोदी ने श्रीलंका में 1996 वर्ल्डकप जीतने वाली क्रिकेट टीम से की बातचीत

श्रीलंका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने 1996 में वर्ल्डकप जीतने वाली श्रीलंका की क्रिकेट टीम से मुलाकात की. पीएम मोदी ने कोलंबो में सनथ जयसूर्या, चामिंडा वास, अरविंदा डी सिल्वा, मार्वन अटापट्टू और अन्य सहित श्रीलंकाई क्रिकेटरों के साथ बातचीत की. इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है. इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि 1996 में वर्ल्डकप जीतने वाली श्रीलंका की क्रिकेट टीम के सदस्यों से मिलकर बेहद खुशी हुई. ये वही टीम है जिसने न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि दुनियाभर के करोड़ों खेलप्रेमियों की कल्पना को जीवंत कर दिया. पीएम मोदी से मिलना शानदार अनुभव रहाः जयसूर्या प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी से मिलना एक शानदार अनुभव था. उन्होंने बहुत अच्छे से बताया कि कैसे उन्होंने एक राष्ट्र के रूप में भारत का विकास किया. हमने कुछ चीजों पर चर्चा की और क्रिकेट के बारे में बात की. इस दौरान इस बारे में भी बात हुई कि उन्होंने कैसे सत्ता संभाली और कैसे देश का विकास किया. यह हमारे लिए भी एक शानदार अनुभव था. प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के लिए जो कुछ भी किया है, उसके बारे में विस्तार से बताया. 'पीएम मोदी ने श्रीलंका के लिए बहुत कुछ किया' वहीं, श्रीलंकाई क्रिकेटर के. रमेश कालूविथाराना ने कहा कि जब से वे (पीएम मोदी) सत्ता में आए हैं, उन्होंने बहुत सी चीजें बदल दी हैं. उन्होंने श्रीलंका के लिए भी बहुत कुछ किया है. संकट के समय में भारत हमेशा हमारे साथ रहा है. 'पीएम मोदी दुनियाभर में सम्मानित व्यक्ति' श्रीलंकाई क्रिकेटर अरविंद डी सिल्वा ने कहा कि पीएम मोदी दुनियाभर में एक सम्मानित व्यक्ति हैं और उन्होंने भारत के लिए बहुत कुछ किया है. इतने बड़े देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है. इस देश पर उनका प्रभाव बहुत महत्वपूर्ण होगा. उनसे बातचीत करना बहुत अच्छा था और हमने इसका वास्तव में आनंद लिया.   recent visitors 58

यूपी के साढ़े तीन लाख से ज्‍यादा मनरेगा श्रमिकों का बढ़ा मानदेय, इनकी मजदूरी में 15 रुपये की बढ़ोतरी की

बाराबंकी जिले में साढ़े तीन लाख से अधिक मनरेगा श्रमिक हैं। अभी तक इन्हें 237 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय दिया जा रहा था। केंद्र सरकार ने मजदूरी 15 रुपये बढ़ा दी है। यह दर एक अप्रैल से लागू हो गई है। पिछले वर्ष सात रुपये बढ़ाए गए थे। श्रमिक साढ़े तीन सौ रुपये प्रतिदिन की आस लगाए थे। जिले में लगभग साढ़े तीन लाख मनरेगा श्रमिक हैं। इन्हें प्रतिदिन के हिसाब से 237 रुपये ही दिए जा रहे थे। अब केंद्र सरकार ने इनकी मजदूरी में 15 रुपये की बढ़ोतरी करते हुए 237 रुपये प्रतिदिन कर दी है। मसौली के श्रमिक दिनेश रावत, जहांगीराबाद के पवन गौतम, आशीष, रामलाल, रामनगर के तेज कुमार, श्रवण, राम सजीवन ने बताया कि वह सौ दिन मनरेगा में काम करते हैं। महज 237 रुपये दिए जा रहे थे।   साढ़े तीन सौ रुपये करने की मांग की गई थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। महज 15 रुपये ही बढ़ाए गए हैं, जबकि महंगाई एक वर्ष में काफी बढ़ी है। अब मनरेगा में काम करना धीरे-धीरे बंद करेंगे, कुछ और कार्य देखेंगे, जिसकी कमाई से परिवार तो चल सके। पांच वर्षों में सिर्फ 50 रुपये बढ़ा गए हैं। वर्ष 2022 में 11, 2023 में 17, 2024 में सात रुपये बढ़ाए गए थे। इन मजदूरों को मिला काम जिले में करीब दो लाख सक्रिय लोग मजदूरी करते हैं। अप्रैल 2024 से लेकर अब तक 77 लाख मानव दिवस सृजित किए गए हैं। इसमें एक लाख 37 हजार 381 मजदूरों ने काम किया है। जबकि 16 हजार 327 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने सौ दिन मनरेगा में काम किया है। किस वर्ष कितना था मनरेगा मजदूरी 2021     202 रुपये 2022     213 रुपये 2023     230 रुपये 2024     237 रुपये 2025     252 रुपये फैक्ट फाइल     विकास खंड -15     ग्राम पंचायतें-1155     जाबकार्डों की संख्या-3,53,237     सक्रिय जाबकार्ड-2,49,282     2024-25 में मानव दिवस -77.23 लाख   recent visitors 37

रामलला की जन्मभूमि पर रामनवमी की विशेष तैयारियां की गई, सुबह नौ बजे अभिषेक, ठीक 12 बजे सूर्य तिलक

अयोध्या रामनवमी पर अयोध्या धाम में उत्सव सा नजारा है। रामलला की जन्मभूमि पर रामनवमी की विशेष तैयारियां की गई हैं। दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का जन्म होगा और इस दौरान चार मिनट तक रामलला के मष्तक पर सूर्य की किरणों से अभिषेक किया जाएगा। धनिया मेवा पंजीरी का विशेष प्रसाद भक्तों में वितरित होगा। देर रात भक्तों की मौजूदगी तक रामलला के दर्शन होंगे। रामनवमी पर सुबह तय समय साढ़े चार बजे मंगला आरती होगी। साढ़े छह बजे से दर्शन शुरू होंगे। रामनवमी के लिए वीआईपी पास नहीं बनाए गए है। सुबह साढ़े नौ बजे सबसे पहले रामलला का अभिषेक किया जाएगा। शहद, दुग्ध, घी, सरयू जल, गंध से अभिषेक होगा। इस दौरान भी दर्शन पूजन चलता रहेगा। एक घंटे के इस विशेष अभिषेक के बाद पांच मिनट के लिए पर्दा गिरेगा। इसके बाद प्रभु का विशेष शृंगार किया जाएगा। एक घंटे तक रामलला का शृंगार किया जाएगा। पौने 12 बजे पट बंद किए जाएंगे। रामलला को 56 भोग लगाया जाएगा। रामनवमी पर अयोध्या धाम में उत्सव सा नजारा है। पांच हजार से अधिक मंदिरों में रामनवमी की धूम है। रामलला की जन्मभूमि पर रामनवमी की विशेष तैयारियां की गई हैं। दोपहर ठीक 12 बजे रामलला का जन्म होगा और इस दौरान चार मिनट तक रामलला के मष्तक पर सूर्य की किरणों से अभिषेक किया जाएगा। धनिया मेवा पंजीरी का विशेष प्रसाद भक्तों में वितरित होगा। देर रात भक्तों की मौजूदगी तक रामलला के दर्शन होंगे। रामनवमी पर सुबह तय समय साढ़े चार बजे मंगल आरती होगी। साढ़े छह बजे से दर्शन शुरू होंगे। रामनवमी के लिए वीआईपी पास नहीं बनाए गए है। सुबह साढ़े नौ बजे सबसे पहले रामलला का अभिषेक किया जाएगा। शहद, दुग्ध, घी, सरयू जल, गंध से अभिषेक होगा। इस दौरान भी दर्शन पूजन चलता रहेगा। एक घंटे के इस विशेष अभिषेक के बाद पांच मिनट के लिए पर्दा गिरेगा। इसके बाद प्रभु का विशेष शृंगार किया जाएगा। एक घंटे तक रामलला का शृंगार किया जाएगा। पौने 12 बजे पट बंद किए जाएंगे। रामलला को 56 भोग लगाया जाएगा।|#+| दोपहर बारह बजे पट खुलने के साथ ही सूर्याभिषेक शुरू हो जाएगा। ठीक 12 बजे घंटा-घड़ियाल व नगाड़े की थापों के मध्य रामलला का प्राकट्य होगा। इस अलौकिक क्षण में भगवान के प्राकट्य की आरती होगी। राम मंदिर में महाआरती के साथ-साथ सूर्य किरणों से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। यह अभिषेक जिसे सूर्य तिलक नाम दिया गया है, मध्याह्न 12 बजे से 12.04 तक के लिए होगा। सीबीआरआई की टीम की मौजूदगी में सूर्याभिषेक होगा। चार मिनट तक इस सूर्याभिषेक का सीधा प्रसारण पूरी दुनिया देखेगी। दूरदर्शन ने इसके लिए लिंक जारी कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर जन्मोत्सव की धूम रहेगी। इसके बाद आरती से मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं के साथ साथ पूरी दुनिया रामलला के दर्शन करेगी। इसका ट्रायल शनिवार को मध्याह्न 12 बजे तीन मिनट के लिए किया गया लेकिन इस दौरान उतनी देर तक पर्दा लगा दिया गया था जिसके कारण रामलला के दर्शन के लिए गर्भगृह के समक्ष मौजूद श्रद्धालु सूर्य तिलक का दर्शन नहीं कर सके। अयोध्या में श्रद्धालुओं का रेला श्रीराम के अवतरण अवतरण के साक्षी बनने और उनकी झलक पाने को आतुर श्रद्धालुओं का रेला अयोध्या में पहुंच चुका है। राम मंदिर से लेकर वैष्णव परम्परा के सभी मंदिरों में प्राकट्योत्सव का उल्लास अपने चरम पर पहुंच गया है। सचल वाहनों से होगा प्रसारण राम मंदिर में सूर्य किरणों से अभिषेक का प्रसारण यहां आने वाले लाखों श्रद्धालु भी कर सकेंगे। इसके लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जुड़वां शहर में जगह-जगह एलईडी टीवी व स्क्रीन लगाई जा रही है। इसके साथ ही सचल वाहनों को भी मोहल्ले सार्वजनिक स्थानों पर खड़ा कर प्रसारित करने की तैयारियां की गई हैं। उधर रामनवमी महोत्सव के लिए फूल बंगला सजाने का काम भी शनिवार को अपराह्न बाद से शुरू कर दिया गया है। पूरे परिसर को विद्युत दीपमालाओं और भव्य प्रवेशद्वारों से सुसज्जित कर दिया गया है। सुग्रीव किला व अंगद टीला पर कृत्रिम फूलों के प्रवेश द्वार से चैत्र नवरात्र के पहले दिन ही सजा दिया गया था जबकि क्रासिंग थ्री पर साज-सज्जा का काम शनिवार को शुरू हुआ। राम नाम मंत्र की आहुतियों व भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण: चैत्र नवरात्र के इस परम्परागत पर्व पर सभी मंदिरों में श्रीरामचरित मानस के नवाह्न पारायण के साथ श्रीराम महायज्ञ का भी आयोजन किया गया है। राम मंदिर के अलावा संकटमोचन हनुमान किला व अन्य मंदिरों में राम मंत्र से आहुतियां डाली जा रही हैं। इन हव्यों से सम्पूर्ण वातावरण सुवासित हो उठा है और वातावरण भक्तिमय हो गया है। इस महायज्ञों की पूर्णाहुति नवमी पर रविवार को होगी। उधर प्रतिदिन चल रहे बधाई गान में डूबे संत-श्रद्धालु आराध्य के अवतरण को लेकर व्याकुल है और समय के साथ उनकी व्याकुलता बढ़ती जा रही है। recent visitors 50