ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा- उपनगर ग्वालियर के चहुँमुखी विकास में कोई कसर नहीं रहेगी

ग्वालियर उपनगर ग्वालियर के चहुँमुखी विकास में कोई कोर कसर नहीं रहने दी जायेगी। उपनगर ग्वालियर में मूर्तरूप ले रहे विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को सुगम आवागमन और बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल रही हैं। प्रगति की यात्रा इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी । यह बात ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में लगभग तीन करोड़ 70 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों के भूमि पूजन के अवसर पर कही। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजोरिया व पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कमल माखीजानी, पार्षद श्री विवेक सोनू त्रिपाठी, पार्षद श्रीमती मंजू दिग्विजय राजपूत, श्रीमती रेखा चंदन राय, श्री अरुण बाजपेई, श्री चिंटू परमार, श्री हरी बाबू शिवहरे, श्री हेमंत नायक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि आमजन को मूलभूत सुविधाओं का लाभ आसानी से मिले इसी दिशा में कार्य किया जा रहा है। उपनगर ग्वालियर में स्वास्थ्य और शिक्षा में बेहतर कार्य किया गया है। सिविल हॉस्पिटल हजीरा एक प्राइवेट हॉस्पिटल की तरह सुविधा दे रहा है। शिक्षा नगर में स्मार्ट स्कूल बनकर तैयार है, जहां बच्चों को किसी प्राइवेट विद्यालय से अच्छी सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। शीघ्र ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मंशानुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति को भी दिलाने का कार्य किया जा रहा है। ग्वालियर में विकास कार्य बहुत ही तेजी से किये जा रहे हैं। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने वार्ड 32, 3 व 4 में 3 करोड़ 70 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। जिसमें वार्ड 32 में न्यू कुशालनगर की विभिन्न गलियों में सीसी रोड, श्रुति एंक्लेव में डामरीकरण निर्माण, न्यू चंदन नगर की विभिन्न गलियों में सीसी रोड निर्माणकार्य, विभिन्न स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य, इंदिरा एनक्लेव पार्क में दो कक्ष, बाउंड्री वॉल एवं पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य, डी ब्लॉक में सीसी रोड निर्माण कार्य, खेड़ापति कॉलोनी में पेवर ब्लॉक कर, विकास नगर श्रुति एनक्लेव गांधीनगर न्यू प्रेम नगर, न्यू खेड़ापति कॉलोनी में पार्क डेवलपमेंट कार्य, गणेश मंदिर शिंदे की छावनी प्रणाली निर्माण कार्य, न्यू खेड़ापति कॉलोनी में डामरीकरण कार्य, विकास नगर डामरीकरण, शिंदे की छावनी पठार वाली चौक पर सीसी सड़क निर्माण कार्य एवं रवि नगर पार्क। इसके साथ ही वार्ड 3 में डीआरपी लाइन पेट्रोल पंप के बगल से स्कूल तक सीसी निर्माण कार्य एवं वार्ड 4 सदाशिव नगर की विभिन्न गलियों में सड़क एवं सीसी निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। recent visitors 48

प्रदेश में ‘फाइबर से फैशन तक’ के विजन के साथ प्रदेश में ‘राजस्थान टेक्सटाइल एण्ड अपैरल पॉलिसी-2025’ लागू की: सीएम

जयपुर राजस्थान राज्य से होने वाले कुल निर्यात की शीर्ष पांच वस्तुओं में शामिल वस्त्र उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था का मजबूत स्तंभ है। प्रदेश में ‘फाइबर से फैशन तक’ के विजन के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश में ‘राजस्थान टेक्सटाइल एण्ड अपैरल पॉलिसी-2025’ लागू की है। यह नीति प्रदेश को आधुनिक टेक्सटाइल एवं अपैरल विनिर्माण के नये केन्द्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी। अमेरिका द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ लागू किए जाने के बाद बदलते वैश्विक परिदृश्य में राजस्थान के वस्त्र निर्यातकों के लिए यह नीति गेम चेंजर भी साबित होने जा रही है। राजस्थान टेक्सटाइल एण्ड अपैरल पॉलिसी-2025 में निर्यातकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश में पहली बार गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को भी शामिल किया गया है। साथ ही इस नीति में प्राकृतिक एवं कृत्रिम फाइबर के उत्पादन को बढ़ाने से लेकर तकनीकी टेक्सटाइल्स और वस्त्र विनिर्माण, हैण्डलूम, ऊन प्रसंस्करण, चमड़े के उत्पाद, फुटवियर जैसे संबंधित क्षेत्रों को भी समाहित किया गया है। इस नीति में टेक्सटाइल उद्यमियों के लिए कच्चे माल की उपलब्धता, कुशल कार्यबल, पर्यावरणीय चुनौतियां के समाधान व लॉजिस्टिक्स सहित आधारभूत सुविधाओं के विकास और निर्यात प्रोत्साहन के लिए पर्याप्त और आकर्षक वित्तीय इन्सेंटिव्स के प्रावधान किए गए हैं। नई राजस्थान टेक्सटाइल एवं अपैरल पॉलिसी के तहत जहां एक ओर वस्त्र व परिधान क्षेत्र के उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए 10 वर्षों तक 80 करोड़ रूपये वार्षिक तक का एसेट क्रिएशन इंसेंटिव, भूमि/भवन क्रय या लीज पर स्टांप ड्यूटी व पंजीकरण शुल्क में 100 प्रतिशत छूट, बिजली उपभोग पर 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी छूट प्रदान की जाएगी। वहीं पर्यावरणीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए इस नीति में ग्रीन सॉल्यूशन इंसेंटिव के तहत 12.5 करोड़ रूपये तक 50 प्रतिशत, अक्षय ऊर्जा संयंत्रों के लिए बैंकिंग, व्हीलिंग व ट्रांसमिशन शुल्क का 100 प्रतिशत, पेटेंट/कॉपीराइट लागत का 50 प्रतिशत एवं भूमि रूपांतरण शुल्क का 100 प्रतिशत पुनर्भरण के प्रावधान किए गए हैं। इसी तरह निर्यात इकाइयों को फ्रेट चार्ज पर 25 प्रतिशत तथा कार्मिक प्रशिक्षण लागत का 50 प्रतिशत पुनर्भरण का प्रावधान किया गया है। हाल ही में अमेरिका द्वारा रेसिप्रोकल टैरिफ लगाए जाने के बाद वैश्विक स्तर पर आर्थिक परिदृश्य लगातार बदलावों से गुजर रहा है। भारतीय कपड़ा आयात पर लगभग 27 प्रतिशत पारस्परिक (त्मबपचतवबंस) टैरिफ अमेरिका द्वारा लगाया गया है जो इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धी देशों जैसे बांग्लादेश (37 प्रतिशत), वियतनाम (46 प्रतिशत), कंबोडिया (49 प्रतिशत), पाकिस्तान (29 प्रतिशत) और चीन (34 प्रतिशत) की तुलना में कम है। राजस्थान देश का चौथा सबसे बड़ा कपास उत्पादक राज्य है और यहां भीलवाड़ा, जयपुर, पाली एवं बालोतरा जैसे टेक्सटाइल हब के वस्त्र निर्माताओं के लिए लंबी अवधि में यह स्थिति अमेरिका को वस्त्र निर्यात बढ़ाने के लिए अनुकूल साबित हो सकती है। राजस्थान में टेक्सटाइल और गारमेंट क्षेत्र से जुड़े कुशल कार्यबल की भी पर्याप्त उपलब्धता है। इस परिदृश्य में प्रदेश में लागू की गई टेक्सटाइल एवं अपैरल पॉलिसी-2025 उद्यमियों एवं निर्यातकों के लिए सोने पर सुहागा साबित होगी। इस नीति का उद्देश्य आधुनिक अवसंरचना एवं तकनीकी उन्नयन के माध्यम से टेक्सटाइल वैल्यू चेन को मजबूती देना है। नीति के अंतर्गत समावेशी विकास पर विशेष ध्यान देते हुए इस क्षेत्र में 10 हजार करोड़ रूपये के निवेश तथा 2 लाख रोजगार के सृजन पर भी जोर दिया गया है। इस नीति के माध्यम से 5 नए टेक्सटाइल पार्क विकसित करने के साथ ही, नई व विस्तारित हो रही परिधान निर्माण इकाइयों को सहायता दी जाएगी। recent visitors 47

भोपाल के कॉलेज छात्रों ने वन विभाग और नगर निगम के साथ चलाया स्वच्छता अभियान

भोपाल भोपाल में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। वन विभाग, तिंसा फाउंडेशन और नगर निगम ने मिलकर जल गंगा संवर्धन अभियान शुरू किया है। इस अभियान का लक्ष्य कलियासोत को पॉलीथीन से मुक्त करना है। शहर के विभिन्न कॉलेजों के छात्र स्वेच्छा से इस अभियान में जुटे हैं। नगर निगम के कर्मचारी और वन विभाग का फ्रंटलाइन स्टाफ भी इस अभियान में सक्रिय है। यह कदम शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार और भोपाल की सुंदरता को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। उप वन मंडलाधिकारी श्री धीरज सिंह चौहान के अनुसार कलियासोत डैम क्षेत्र एक बाघ भ्रमण क्षेत्र है। यह इलाका प्राकृतिक संपदा से समृद्ध है। स्थानीय लोग इसे भोपाल की ऑक्सीजन बेल्ट कहते हैं। यह अभियान क्षेत्र के इकोसिस्टम और शहर के पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद करेगा। अभियान में नगर निगम अपर आयुक्त श्री देवेंद्र चौहान, बीएनएस कॉलेज के डायरेक्टर श्री विपिन धोटे, उप वन मंडलाधिकारी श्री धीरज सिंह चौहान और वन परिक्षेत्राधिकारी श्री शिवपाल पिपर्दे सहित वन विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे। recent visitors 49

अयोध्या में रामनवमी को लेकर सुरक्षा की सारी तैयारियां जोरों पर हैं, हर महत्वपूर्ण जगह सीसीटीवी लगाए गए

अयोध्या उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामनवमी की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। श्रीराम जन्मोत्सव पर देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन के माध्यम से निगरानी की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) प्रवीण कुमार ने बताया कि अयोध्या में रामनवमी को लेकर सुरक्षा की सारी तैयारियां जोरों पर हैं। हर महत्वपूर्ण जगह सीसीटीवी लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए कई जगह कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। अयोध्यावासी भी हमारी सुरक्षा का हिस्सा हैं। मल्लाह और वेंडर सभी की सुरक्षा के पहलुओं को देख रहे हैं और कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग अयोध्या आते हैं। उनके प्रबंधन का इंतजाम किया जा रहा है। गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के साथ तालमेल करके सारे इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी लोग मिलकर टीम भावना के साथ काम कर रहे हैं। भीड़ प्रबंधन का बेहतर इंतजाम किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। राम मंदिर, कनक भवन, हनुमानगढ़ी, रामपथ तक जोन में बंटे हुए हैं। आवश्यकता पड़ने पर इंटरनल डायवर्जन भी किए जाएंगे। अयोध्या में जिला प्रशासन ने रामनवमी पर्व को लेकर बेहद खास तैयारियां की हैं। रामकथा पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। रामनवमी के दिन मंदिर में होने वाले 'सूर्य तिलक' अनुष्ठान की विशेष महिमा होगी, जिसे विश्व भर के श्रद्धालु लाइव देख सकेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और वैज्ञानिक परंपराओं का अद्वितीय उदाहरण है। रामनवमी के दिन सुबह 6 बजे श्रीरामलला का पवित्र जल, पंचामृत और औषधियों से अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद, 9:30 से 10:30 बजे तक विशेष श्रृंगार और भोग अर्पण होगा। दोपहर 12 बजे, जब श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा, विशेष आरती और छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। recent visitors 50

मुख्यमंत्री योगी ने कहा- यूपी से तीन साल में खत्म कर देंगे गरीबी, प्रदेश को बनाएंगे नंबर वन

महाराजगंज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर महाराजगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रोहिन बैराज के लोकार्पण सहित 654 करोड़ रुपए की 629 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने संकल्प लिया कि अगले 3 साल में यूपी से गरीबी खत्म कर इसे देश का नंबर एक राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में देश की संसद में वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम पारित किया गया है, जिससे वक्फ के नाम पर जमीनों की लूट खसोट और अवैध कब्जे पर रोक लगेगी। अब कोई चौराहों की जमीनों पर कब्जा नहीं कर सकेगा। सरकारी संपत्ति का उपयोग विद्यालय, चिकित्सालय, कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, बैराज और आवास निर्माण जैसे जनकल्याणकारी कार्यों में होगा। सीएम योगी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में लाखों एकड़ भूमि वक्फ बोर्ड के नाम पर नाजायज तरीके से कब्जाई गई थी, जिससे गरीबों का कल्याण नहीं हो रहा था। अब इस मनमानेपन पर लगाम लगेगी। मुख्यमंत्री ने वासंती नवरात्रि की अष्टमी के अवसर पर मां बनैलिया देवी को नमन करते हुए कहा कि उन्हें नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में रोहिन नदी पर बैराज के लोकार्पण का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस बैराज से 16 हजार अन्नदाता किसानों और 54 सौ हेक्टेयर से अधिक भूमि को सिंचाई का लाभ मिलेगा। यह बैराज मां बनैलिया देवी के नाम से जाना जाएगा। रोहिन नदी का पानी मीठा है और यह नेपाल से गोरखपुर तक बहती है। इस बैराज से किसानों को लंबे समय तक लाभ मिलेगा। 25 साल से इसकी मांग थी, लेकिन पहले की सरकारें अपने परिवार की जेब भरने और जमीन की लूट में व्यस्त थीं। अब यह बैराज बाढ़ से बचाव और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराएगा। इसके आसपास वाटर बॉडी, पर्यटन, नौकायन और रेस्टोरेंट बनने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सीएम योगी ने बताया कि पिछले 8 साल में उत्तर प्रदेश ने नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। 2017 में यूपी देश में सातवें नंबर की अर्थव्यवस्था था, आज यह देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। मुसहर, वनटांगिया और थारू जैसी जनजातियों के गांवों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में राम मंदिर और महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि यह विकास और विरासत का अनूठा समन्वय है। उन्होंने सरयू नहर परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि 1972 में बनी परियोजना को पूरा होने में 49 साल लग गए, वो भी तब पूरा हुआ, जब भाजपा की सरकार आई। प्रदेश में फोरलेन सड़कों का जाल बिछ गया है। गोरखपुर-नौतनवा-सोनौली मार्ग और फरेंदा-नौतनवा मार्ग फोरलेन बन रहे हैं। गांवों के 3 मीटर के रास्ते अब 7 से 10 मीटर चौड़े हो रहे हैं। सिंचाई के क्षेत्र में अर्जुन सहायक, बाणसागर और सरयू नहर परियोजनाओं से लाखों हेक्टेयर भूमि को लाभ मिला है। पिछले 8 साल में प्रदेश में 23 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा और 14 लाख किसानों को मुफ्त ट्यूबवेल कनेक्शन दिए गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय और हर विकासखंड में 'मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय' बनाए जा रहे हैं। पहले की सरकारों में 'एक जनपद, एक माफिया' का दौर था, अब 'एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज' दिया जा रहा है। 2017 से पहले त्योहारों पर डर का माहौल रहता था, लेकिन अब दंगाइयों ने दंगा करना छोड़ दिया। एक ओर किसानों का विकास, नौजवानों को रोजगार, बेटी को सुरक्षा और स्वावलंबी बनाने का कार्य हो रहा है तो वहीं इंसेफेलाइटिस, डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां नियंत्रित हो गई हैं। मधवलिया में गोशाला और डेयरी उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। महाराजगंज में केंद्रीय विद्यालय और स्पोर्ट्स स्टेडियम का शुभारंभ भी जल्द होगा। उन्होंने बताया कि महाराजगंज मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में प्रदेश में पहले स्थान पर है। 1,000 युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। काला नमक चावल, श्रीअन्न, प्राकृतिक खेती, डेयरी और मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन काम करेगा। यह नया भारत है, जहां बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश नए भारत का दर्शन कर रहा है। 10 साल पहले भारत दुनिया की 11वीं अर्थव्यवस्था था, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में आज यह पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अगले दो साल में भारत तीसरी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। हाईवे, एक्सप्रेसवे, ड्राईपोर्ट, रेलवे, वॉटरवे, मेट्रो और रोपवे जैसी परियोजनाएं साकार हो रही हैं। सोनौली में ड्राईपोर्ट बन रहा है। हर घर बिजली के बाद अब हर घर नल योजना भी पूरी हो रही है। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, टैबलेट, चाबी, आयुष्मान कार्ड, पोषण पोटली, पग मशीन, खेल प्रोत्साहन सामग्री एवं किट का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया। साथ ही चिकित्सकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। recent visitors 48

हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी निशाने पर, सिर्फ सिम्पैथी और अटैंशन के लिए खेल रहे हैं आईपीएल, फूटा फैंस का गुस्सा

नई दिल्ली चेन्नई सुपरकिंग्स को अपने घर में चेपॉक में एक और हार झेलनी पड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को चेन्नई को 25 रनों से हरा दिया। ये दिल्ली की चेपॉक में 15 साल बाद मिली पहली जीत है। इस हार के बाद चेन्नई के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी निशाने पर हैं। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं और कह रहे हैं कि माही अब सिर्फ सिम्पैथी और अटैंशन के लिए खेल रहे हैं। धोनी इस मैच में 12वें ओवर में बल्लेबाजी करन आए और फिर भी मैच नहीं जिता सके। वह 26 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 183 रन बनाए थे। चेन्नई पूरे ओवर खेलने के बाद पांच विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। recent visitors 45

श्रीलंका ने दूर की चीन वाली टेंशन, पहली बार भारत के साथ किया रक्षा समझौता, ऐसा कभी नहीं होने देंगे

कोलंबो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इनमें एक ऐतिहासिक रक्षा सहयोग समझौता भी शामिल है। यह पहली बार है जब भारत और श्रीलंका ने रक्षा क्षेत्र में ऐसा कोई औपचारिक समझौता किया है। इस दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार अपनी धरती का इस्तेमाल कभी भी भारत की सुरक्षा हितों के खिलाफ नहीं होने देगी। यह बयान चीन के बढ़ते प्रभाव और निवेशों को लेकर भारत की चिंताओं को दूर करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। दोनों पक्षों ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए भी एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। श्रीलंका के पूर्वी क्षेत्र में नई दिल्ली की बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता पहुंचाने के लिए एक और समझौता किया गया। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके ने सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का भी डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। मोदी बैंकॉक की अपनी यात्रा समाप्त करने के बाद शुक्रवार शाम कोलंबो पहुंचे थे। उन्होंने बैंकॉक में बिम्सटेक (बहुक्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग के लिए बंगाल की खाड़ी पहल) के शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। विदेश मंत्री विजीथा हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नालिंदा जयतिसा और मत्स्य मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर समेत पांच शीर्ष श्रीलंकाई मंत्रियों ने मोदी का स्वागत किया। दिसानायके के साथ वार्ता से पहले, मोदी का श्रीलंका की राजधानी के मध्य में स्थित ऐतिहासिक ‘इंडीपेंडेंस स्क्वायर’ (स्वतंत्रता चौक) पर औपचारिक स्वागत किया गया। किसी अन्य देश के नेता को यहां संभवत: पहली बार इस प्रकार सम्मानित किया गया है। दिसानायके ने ‘स्क्वायर’ पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। ‘इंडीपेंडेंस स्क्वायर’ राष्ट्रीय दिवस समारोहों का स्थल है। इसका नाम स्वतंत्रता स्मारक सभागार से लिया गया है जिसे 1948 में ब्रिटिश शासन से श्रीलंका की आजादी के उपलक्ष्य में बनाया गया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राष्ट्रपति दिसानायके ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोलंबो के ‘इंडीपेंडेंस स्क्वायर’ पर भव्य स्वागत किया।’’ अधिकारियों ने कहा कि यह पहला मौका है जब किसी अन्य देश के नेता का ‘स्क्वायर’ पर इस तरह से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री ने ऐसे समय में यह यात्रा की है जब श्रीलंका आर्थिक संकट से उबरने के संकेत दे रहा है। श्रीलंका तीन साल पहले बड़े आर्थिक संकट में घिर गया था और भारत ने उसे 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर की आर्थिक सहायता दी थी। इसके बाद राष्ट्रपति दिसानायके ने प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘मित्र विभूषण’ प्रदान किया। मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “भारत हर कठिन समय में श्रीलंका के साथ खड़ा रहा है – चाहे 2019 का आतंकी हमला रहा हो, कोविड महामारी हो या हालिया आर्थिक संकट। हमारी मित्रता भरोसे पर टिकी है।” महत्वपूर्ण समझौते: रक्षा सहयोग समझौता: यह समझौता दोनों देशों की सैन्य क्षमताओं और सुरक्षा साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। त्रिंकोमाली को ऊर्जा हब के रूप में विकसित करना: दोनों देशों ने इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। भारत की पूर्वी श्रीलंका में बहु-क्षेत्रीय सहायता: एक और समझौते के तहत भारत श्रीलंका के पूर्वी क्षेत्र में सामाजिक और आर्थिक विकास हेतु अनुदान सहायता देगा। संपूर सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन: प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति डिसानायके ने संयुक्त रूप से इस परियोजना की शुरुआत की, जो दोनों देशों के ऊर्जा सहयोग का प्रतीक है। यह दौरा भारत-श्रीलंका संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने वाला माना जा रहा है, खासकर ऐसे समय में जब भारत अपने पड़ोसी देशों के साथ रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को और गहराने में जुटा है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने कहा कि श्रीलंका को भारत द्वारा दी गई सहायता दुनिया के किसी भी देश को दी गई भारतीय सहायता के संदर्भ में ‘‘अभूतपूर्व’’ है। झा ने कहा, ‘‘यह बहुत बड़ी सहायता थी और हम विभिन्न क्षेत्रों में सहायता प्रदान करने के लिए श्रीलंका के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसकी यहां बहुत सराहना की जाती है।’’ recent visitors 36