पति हाथ जोड़ता रहा, पत्नी उसे चांटे मारती रही…हिडन कैमरा लगाकर रिकॉर्ड कर ली सारी करतूत

सतना मध्य प्रदेश के सतना जिले में घरेलू हिंसा से पीड़ित पति की दास्तान सीसीटीवी वीडियो से उजागर हुई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पत्नी अपने पति के साथ जमकर मारपीट करती हुई नजर आ रही है। पति हाथ-पैर जोड़कर उसे छोड़ने की गुहार लगा रहा है। यह वीडियो भी देखिए… जानकारी के अनुसार, यह घटनाक्रम 20 मार्च की दोपहर का बताया जा रहा है, जिसमें सतना रेल विभाग में लोको पायलट के पद पर पदस्थ लोकेश माझी को उसकी पत्नी हर्षिता रैकवार, अपनी मां और भाई के साथ मिलकर प्रताड़ित कर रही है। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे मारती-पीटती है। झूठे मुकदमे दर्ज करवा रही है, और मारपीट करने के बाद आत्महत्या की धमकी भी देती है। मामला सुनने में थोड़ा अजीब है, लेकिन अपनी पत्नी से लंबे समय से प्रताड़‍ित पति ने पत्नी के द्वारा की जाने वाली मारपीट के संबंध में साक्ष्यों को जोडने के लिए अपने कमरे में एक छुपा हुआ कैमरा लगाया और वीडियो रिकॉर्डिंग कर सारे सबूत पन्ना पुलिस अधीक्षक को दिए। वीडियो में साफ तौर से उसकी पत्नी एवं सास के द्वारा बेरहमी से पति के साथ मारपीट की जा रही है और पति हाथ जोड़कर अपनी जिंदगी की भीख मांग रहा है। युवक ने एसपी से की गई शिकायत में लिखा है कि उसकी शादी हर्षित रैकवार के साथ जून 2023 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। शारीरिक रूप से प्रताड़‍ित कर रहे थे शादी के बाद से उनकी पत्नी, सास व साला रुपये और सोने-चांदी की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़‍ित कर रहे थे। लोकेश कुमार का कहना है कि उसकी बहन भी शादी लायक है। पत्नी माता-पिता की कोई मदद नहीं करने देती। शरीर में कई जगह चोटे आईं युवक का कहना है कि मेरे घर मे कमाने वाला व्यक्ति मैं ही हूं। घर वालों की कोई भी मदद करने पर मेरी पत्नी मारपीट करती है, इसका वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। उसका कहना है मेरे साथ लड़ाई करने के बाद पत्नी ने अपनी मां और भाई को बुलाया फिर 20 मार्च को सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इससे उसके शरीर पर कई जगह चोटे आई थीं। उसने थाना अजयगढ़ में भी आवेदन पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण यह आवेदन देने की नौबत आई है। आवेदक ने पुलिस अधीक्षक से उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। recent visitors 43

वेस्टइंडीज की टीम ने लॉर्ड्स ग्राउंड पर 21 जून 1975 को क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था, अब 50वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाला है

नई दिल्ली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप 1975 की गोल्डन जुबली यानी 50वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने वाला है। वेस्टइंडीज की टीम ने लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर 21 जून 1975 को क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। ये क्रिकेट की दुनिया में पहला वैश्विक टूर्नामेंट था। वेस्टइंडीज के कप्तान क्लाइव लॉयड ने ट्रॉफी उठाई थी। फाइनल में क्लाइव लॉयड ने शतक जड़ा था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मैच में टीम को 17 रनों से जीत मिली थी। क्रिकबज को क्रिकेट वेस्टइंडीज ये सीईओ क्रिस डेहरिंग ने बताया, "हां, यह (गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन) सच है, लेकिन निश्चित रूप से हम सेलिब्रेशन की विशिष्ट तिथि और विवरण की घोषणा आने वाले समय में करेंगे।" स्मृति समारोह बारबाडोस में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले टेस्ट मैच के साथ मनाया जा सकता है। वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच 25 जून से किंग्स्टन ओवल में मुकाबला शुरू होगा। इस पर माइकल होल्डिंग ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक बढ़िया विचार है। मुझे स्पष्ट रूप से समारोह का विवरण नहीं पता है, लेकिन हमारी उपलब्धियों को सम्मानित करना एक बढ़िया विचार है।" होल्डिंग 1975 की विश्व कप टीम का हिस्सा नहीं थे, लेकिन इसके बाद के विश्व कप में वे शामिल रहे। 1979 में जब वेस्टइंडीज ने अपना दूसरा खिताब जीता था तो वे टीम का हिस्सा थे। 1983 में भी वे खेल, जब भारत ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराया था. विश्व कप की जीत कैरेबियाई क्रिकेट इतिहास के सबसे महान क्षणों में से एक थी, जो विश्व क्रिकेट में वेस्टइंडीज के वर्चस्व के चरम पर थी। उनका दबदबा एक और दशक तक जारी रहा, उसके बाद उनका पतन शुरू हो गया और तब से वे पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं। बाद में दो टी20 वर्ल्ड कप जीते, लेकिन बावजूद इसके टीम उस दर्जे की नजर नहीं आती, जो पहले हुआ करती थी। recent visitors 41

जेल के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए जेलर ने अपराधियों के साथ खिंचवाई फोटो

विदिशा  मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha) में जेल के अंदर का एक वीडियो (Video From Inside the Prison) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा है। जिसने सुरक्षा व्यवस्था (Security System) पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जेल के अंदर इफ्तार पार्टी (Iftar Party) के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग किया जा रहा है और इसी दौरान जेलर के साथ अपराधियों की फोटो भी खिंचवाई गई है। जेल के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इफ्तार पार्टी के दौरान वहां जमकर वीडियो बनाई गई और फिर वह वायरल हो गई। जेल प्रशासन की मिलीभगत के चलते जेल की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा उल्लंघन हुआ है। जेल की चार दीवारी के अंदर मोबाइल फोन या कैमरा ले जाना सख्त मना है। ऐसे में अब सवाल उठता है कि जेल के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंचा? वायरल वीडियो ने जेल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो वायरल होते ही जेल प्रशासन जवाब देने से भाग रहा है। मामले को लेकर विदिशा कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने मामले की जांच की बात कही है। वहीं जेल में हुई इस तरह की सुरक्षा में चूक से हर कोई हैरान है, क्योंकि जेल के अंदर रिकॉर्डिंग करना कानून का उल्लंघन है। इसके लिए गंभीर दंड का प्रावधान है। आपराधिक संहिता की धारा 183 (भाग VI) गुप्त रिकॉर्डिंग को प्रतिबंधित करती है। अवैध रिकॉर्डिंग करने वालों को पांच साल तक की जेल की सजा हो सकती है। recent visitors 48

LOC पर पाक की नापाक हरकत, सुरक्षाबलों ने 4-5 घुसपैठिए किए ढेर

जम्मू कश्मीर पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिलें में घुसपैठ करने की कोशिश की है, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया. मंगलवार को कृष्णा घाटी इलाके में पाकिस्तानी सैनिकों और घुसपैठियों ने गोलीबारी की, जिसके बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की. सेना की जवाबी फायरिंग में 4-5 घुसपैठिए मारे गए हैं. पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा पर एक बार फिर गोलीबारी करके संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. पूंछ के कृष्णा घाटी में भारतीय सेना ने इस गोलीबारी पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और हालात को नियंत्रित किया. सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तानी सेना द्वारा घुसपैठ की कोशिश की तो भारतीय सेना ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें 4-5 घुसपैठियों को मार गिराया. सेना ने बताया कि पुंछ जिले के कृष्णा घाटी इलाके में घुसपैठ की कोशिश की गई है. भारतीय सेना ने कहा कि हमारी तरफ से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. पूरे दिन रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही और भारतीय सेना कृष्णा घाटी क्षेत्र में पूरी तरह अलर्ट मोड में है. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी साइड को भारी नुकसान हुआ है. हाल के महीनों में यह पहली बार है जब सेना ने पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की पुष्टि की है. इस साल फरवरी की शुरुआत में कृष्णा घाटी सेक्टर में इसी तरह की क्रॉस-फायरिंग की घटनाएं सामने आई थीं. रक्षा प्रवक्ता ने कहा, 1 अप्रैल को एलओसी के पार पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ के कारण कृष्णा घाटी सेक्टर में एक माइन ब्लास्ट हुआ. इसके बाद पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना उकसावे के गोलीबारी की गई और संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया. हमारे सैनिकों ने नियंत्रित और संतुलित तरीके से प्रभावी ढंग से जवाब दिया. स्थिति नियंत्रण में है और इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. recent visitors 53

टीआई ने महिला की थकान उतारने के नाम पर दी नशीली गोली, फिर बनाये शरीरिक संबंध

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एक इंस्पेक्टर यानि टीआई ने एक महिला की थकान उतारने के नाम पर उसे नशीली गोली खिला दी। और उसके साथ मौके का फायद उठाकर खुद 'गंदा काम' करके अपनी थकान मिटाने लगा। भोपाल के महिला पुलिस थाने में इस टीआई पर एफआईआर दर्ज हो गई है। पूरा मामला झाबुआ जिले में तैनात पुलिस निरीक्षक राजकुमार कुंसारिया से जुड़ा है। वह भोपाल के अयोध्यानगर थाने में टीआई रह चुका है, लेकिन विवाद के चलते उसका तबादला झाबुआ में कर दिया गया था। टीआई के खिलाफ 32 वर्षीय एक होटल संचालिका ने शिकायत की थी। शिकायत में बताया है कि टीआई कुंसारिया ने वर्ष 2019 में नशीली देवा देकर पहली बार उनसे रिश्ते कायम किए। उसके बाद शादी का झांसा देकर 2023 तक इसी तरह गंदा काम किया। पुराने परिचित थे दोनों युवती ने शिकायत में बताया कि इंस्पेक्टर राजकुमार कुंसारिया उसके पुराने परिचित थे। वह काफी सालों बाद एक दिन अचानक मिले। इसी दौरान 23 अगस्त 2019 को उन्होंने अपने जन्मदिन पर घर बुलाया था। टीआई ने कहा कि आप काफी काम कर थका जाती होगी, इसलिए एक टेबेलेट खा लो, आराम मिल जाएगा। महिला ने जैसे ही टेबलेट खाई उसका दिमाग घूमने लगा, फिर कुछ याद नहीं रहा। शादी का भरोसा फिर इनकार इसी मौके का फायदा उठाकर राजकुमार ने उनके साथ रिश्ते कायम किए। महिला ने विरोध किया तो आरोपी टीआई ने उनको शादी करने का भरोसा दिया। उसके बाद से उसने कई सालों तक दोनों के बीच यह काम चलता रहा। जब टीआई का मन भर गया तो मार्च 2023 को उसने शादी से इनकार कर दिया। टीआई कर चुके शिकायत करीब एक साल पहले टीआई राजकुमार कुंसारिया की शिकायत पर एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। टीआई ने कहा था कि महिला ने उनसे 3 लाख रुपए ऐंठे थे, लेकिन अब उनपर ही एफआईआर हो गई। recent visitors 32

MP की इंदौर लोकसभा सीट के सांसद लालवानी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, याचिका हाईकोर्ट में दायर

इंदौर  मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में इंदौर सांसद शंकर लालवानी के मामले पर मंगलवार को सुनवाई हुई. दरअसल, इंदौर सांसद के खिलाफ पिछले साल एक चुनाव याचिका दायर की गई थी. इंदौर से दूसरी बार निर्वाचित हुए सांसद शंकर लालवानी के खिलाफ सेना से रिटायर्ड धर्मेन्द्र सिंह झाला ने ये याचिका दायर की थी. इस याचिका में धर्मेंद्र सिंह झाला ने अपना नामांकन गलत तरीके से रिजेक्ट किए जाने के आरोप लगाते हुए वर्तमान सांसद लालवानी का निर्वाचन शून्य कराने की मांग की थी. दो सप्ताह बाद फिर होगी सुनवाई इंदौर हाई कोर्ट में इंदौर सांसद शंकर लालवानी का निर्वाचन शून्य घोषित करने के मामले पर सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने अन्य पक्षों को सुनने की बात कही है और इस पूरे मामले में दो सप्ताह बाद फिर सुनवाई होगी. वहीं सांसद शंकर लालवानी की ओर से भी कोर्ट में एक आवेदन लगाया गया है. याचिकाकर्ता ने लगाए ये आरोप बता दें कि याचिकाकर्ता धर्मेंद्र सिंह झाला ने 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इंदौर लोकसभा क्षेत्र से नामांकन फॉर्म भरा था. उन्होंने याचिका में कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनका नाम गलत तरीके से प्रत्याशियों की सूची से बाहर कर दिया था. उन्होंने आरोप लगाए कि नाम वापसी के फॉर्म पर उनके हस्ताक्षर नहीं थे और फॉर्म पर पिता का नाम भी अलग था. याचिकाकर्ता ने आगे कहा, '' मैंने नामांकन वापस लिया ही नहीं. बावजूद इसके, मेरा नाम प्रत्याशी की सूची से बाहर कर दिया गया.'' इसके साथ ही याचिकाकर्ता ने कोर्ट के समक्ष विभिन्न तरह के तर्क भी दिए, जिसपर कोर्ट ने सुनवाई की. याचिका खारिज करने की मांग कोर्ट के समक्ष सांसद शंकर लालवानी की ओर से अधिवक्ता मनोज द्विवेदी ने भी एक आवेदन प्रस्तुत किया है. इसमें यह मांग की गई है कि धर्मेंद्र सिंह झाला द्वारा दायर की गई याचिका चलने योग्य नहीं है, इसे निरस्त किया जाए. फिलहाल कोर्ट ने इस पूरे मामले में सुनवाई कर याचिकाकर्ता से इस संबंध में अन्य तथ्यों पर दो सप्ताह में जवाब मांगा है. कौन हैं शंकर लालवानी? शंकर लालवानी इंदौर के लोकप्रिय नेता हैं, जिनके नाम सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड भी दर्ज है. लोकसभा चुनाव 2024 में शंकर लालवानी ने मध्य प्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से 10 लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर इतिहास रच दिया था. यहां से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नामांकन वापिसी के आखिरी दिन अपना नाम वापस ले लिया था. recent visitors 37

टी20 क्रिकेट में 13 हजार रन पूरा करने के करीब विराट कोहली, 4 खिलाड़ी कर चुके हैं ये कारनामा

नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलरु के स्टार बल्लेबाज विराट कहोली आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अपने पहले ही मैच में नाबाद 59 रन की पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी जारी फॉर्म को देखते हुए फैंस को उम्मीद है कि अनुभवी बल्लेबाज टूर्नामेंट के आगे के मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन करेगा। आरसीबी ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं। आरसीबी की टीम अपना तीसरा मुकाबला बुधवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। इस मैच के दौरान विराट कोहली के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दिग्गज क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2005 से 2022 तक 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं। उन्होंने 22 शतक भी लगाए हैं। टी20 क्रिकेट में 13 हजार या उससे अधिक रन सिर्फ चार बल्लेबाजों ने बनाए हैं, इस लिस्ट में आज विराट कोहली का नाम भी जुड़ सकता है। कोहली को टी20 क्रिकेट में 13 हजार रन पूरा करने के लिए सिर्फ 24 रन चाहिए। विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में 2007 से अभी तक 401 मैचों में 12976 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने नौ शतक और 98 अर्धशतक लगाए हैं। वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। उनके आगे कीरोन पोलार्ड (13537), शोएब मलिक (13557), एलेक्स हेल्स (13610) और क्रिस गेल (14562) हैं। विराट कोहली वनडे में सबसे तेज 10 हजार रन पूरा करने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा टी20 और टेस्ट में उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड हैं। एक समय कोहली टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे। उन्होंने पिछले साल खेल के सबसे छोट प्रारूप से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 125 मैचों में 4188 रन बनाए थे। विराट आईपीएल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे हैं और टी20 लीग में 8000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। recent visitors 49