पीएम मोदी ने कहा कि हमारे युवा साथियों की परीक्षाएं हो चुकी हैं, छुट्टियों के लिए बच्चों को दिया टास्क

नई दिल्ली हर महीने की तरह इस महीने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। पीएम मोदी ने सबसे पहले सभी देशवासियों को नव संवत्सर की बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेरे सामने इस वक्त बहुत सारी चिट्ठियां रखी हुई हैं, जिनमें रोचक तरीके से लोगों ने अपनी बात को रखा है। इसके बाद पीएम मोदी ने कई भाषाओं में नव संवत्सर की बधाईयों को पढ़ा। पीएम ने कहा कि आने वाले समय में कई त्योहार आने वाले हैं इसीलिए इन सभी संदेशों में मुझे बधाई संदेश मिले हैं। पीएम ने कहा कि इन सभी में भाषाएं अलग-अलग हैं लेकिन भावनाएं एक जैसी हैं। उन्होंने कहा यह त्योहार भले ही अलग-अलग राज्यों में हों लेकिन यह हमें दिखातें हैं कि हम एक ही हैं। हमें इस एकता की भावना को मजबूत करते हुए चलना है। पीएम मोदी ने इस महीने परीक्षा देकर लौटे छात्रों को एक नया टास्क दिया है। युवा शक्ति को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे युवा साथियों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। कई स्कूलों में नई पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है। इसके बाद गर्मियों की छुट्टियां आने वाली है। यह समय बच्चों के लिए खेलने-कूदने का समय होता है लेकिन इसके साथ ही हम इस समय में कुछ अच्छा और नया सीख भी सकते हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के इस जमाने में बच्चों के पास ऐसे कई प्लेटफार्म हैं जहां वे काफी कुछ नया सीख सकते हैं। जैसे कोई संस्था टेक्नोलॉजी कैंप चला रही हो तो बच्चे वहां पर ओपनसोर्स या एप बनाना सीख सकते हैं। कई अलग-अलग क्षेत्रों में भी बच्चें जा सकते हैं। इन सब के अलावा कई वालंटियर एक्टिविटी से भी जुड़ सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर बच्चे या संस्था ऐसी एक्टिविटी करवा रहे हों तो इसे #Myholidays के साथ साझा कर सकते हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने माय भारत कलैंडर के बारे में भी बात की। पीएम ने कहा कि इसे समर वैकेशन के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें स्टडी टूल है, जिसके जरिए आप जान सकते हैं कि हमारे जन औषधि केंद्र कैसे काम करते हैं, इसके अलावा बाइव्रेंड विलेज अभियान के तहत सीमावर्ती गांवों का एक खास अनुभव ले सकते हैं। इसके अलावा वहां के कल्चर और खेल कूद की गतिविधियों की जानकारी भी ले सकते हैं। इसके साथ ही अंबडेकर जयंती पर होने वाली पदयात्रा में भी भाग ले सकते हैं। पीएम ने आग्रह किया कि छुट्टियों के अनुभवों को #HOLIDAYMEMORIES पर साझा करें। वह अपने अगले मन की बात कार्यक्रम में इनमें से कुछ को सभी लोगों के साथ साझा करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी ने आने वाली गर्मियों में वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर भी बात की। पीएम ने कहा कि देश वासियों को गेट द रेन जैसे विकल्पों पर भी काम करना चाहिए। पीएम ने लोक जल शक्ति मंत्रायल द्वारा जारी किए गए आंक़ड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल देश वासियों ने इन तरीकों के जरिए करीब 11 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी इकट्ठा किया है। उन्होंने कहा कि इस पानी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि 90 किलोमीटर में फैले भांखड़ा नागल डैम में भी केवल 8 से 9 बिलियन क्यूबिक मीटर पानी ही इकट्ठा होता है। पीएम ने कर्नाटक के गढ़ जिले के लोगों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला कि कैसे गांव के लोगों ने मिलकर वहां पर मौजूद तालाबों को साफ किया और गेट द रेन में अपना योगदान दिया। खेलो इंडिया पैरा गेम्स कार्यक्रम पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने इन खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि इस बार पहले से ज्यादा खिलाड़ियों ने इन खेलों में हिस्सा लिया है, जिससे पता चलता है कि यह खेल कितने लोकप्रिय हो रहे हैं। पीएम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई भी दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने आर्म रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले जोबी मैथ्यू का खत भी पड़ा। जोबी ने लिखा,"मेडल जीतना बेहद खास होता है लेकिन हमारा संघर्ष केवल पोडियम पर खड़े होने तक सीमित नहीं है। हम हर रोज एक नई लड़ाई लड़ते हैं। बहुत कम लोग हमारे संघर्ष को समझ सकते हैं इसके बाद भी हम साहस के साथ हर रोज आगे बढ़ते हैं। हमें यह विश्वास रहता है कि हम किसी से कम नहीं है।" पीएम मोदी ने जोबी मैथ्यू के पत्र की तारीफ भी की। इसके अलावा पीएम मोदी ने फिट इंडिया कार्निवाल का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि इस आयोजन में शामिल लोगों को फिटनेस के साथ-साथ उनके पोषण से जुड़ी हुई जानकारी भी मिली। हनुमान काइन के गाने रन इट अप की तारीफ करते हुए पीएम ने कहा इन गानों ने हमारे पारंपरिक मार्शल आर्ट को आगे बढ़ाया है। पीएम मोदी ने गिरमिया समुदाय का जिक्र करते हुए कहा कि आपके पत्रों में मेरी मॉरीशस यात्रा में गीत गवई के आयोजन की बात की। उन्होंने कहा कि गिरमिटिया मजदूर के रूप में अन्य देशों में गए लोगों ने अपनी जड़ों को याद रखा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने फिजी, गयाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और सूरीनाम में अपनी यात्रा के दौरान वहां के स्थानीय भारतीय मूल निवासियों द्वारा दी गई प्रस्तुति का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि इन देशों में सभी भारतीय त्योहार बड़े ही उल्लास के साथ मनाये जाते हैं।   recent visitors 32

अंडे का ठेला लगाने वाले को आयकर विभाग ने नोटिस भेजकर बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज मांगे

दमोह मध्य प्रदेश के दमोह में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पथरिया नगर के एक अंडा विक्रेता के नाम पर दिल्ली में करोड़ों का कारोबार करने वाली फर्जी कंपनी पाई गई है. इस कंपनी का टर्नओवर 50 करोड़ रुपये से अधिक है और इस पर 6 करोड़ का जीएसटी बकाया है. आयकर विभाग ने इस मामले में अंडा विक्रेता को नोटिस भेजकर बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेज मांगे हैं, जिससे उसका पूरा परिवार सदमे में है. जानकारी के अनुसार, पथरिया नगर के रहने वाले प्रिंस सुमन अंडे का ठेला लगाकर आजीविका चलाते हैं. उनके नाम पर दिल्ली में प्रिंस इंटरप्राइजेज नाम से एक कंपनी रजिस्टर्ड पाई गई, जिसने 2022 से 2024 तक करीब 50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. यह कंपनी चमड़ा, लकड़ी और आयरन का व्यापार कर रही थी, लेकिन इसने जीएसटी का भुगतान नहीं किया. इसके चलते आयकर विभाग ने अब प्रिंस सुमन को 6 करोड़ रुपये के बकाए का नोटिस भेजा है.   प्रिंस सुमन ने बताया कि वह कभी दिल्ली गया ही नहीं और सिर्फ इंदौर में मजदूरी करने गया था. उन्होंने किसी को अपना पैन कार्ड या आधार कार्ड नहीं दिया, फिर भी उनके नाम पर फर्जी कंपनी बना दी गई. आयकर विभाग का नोटिस मिलने के बाद उनका पूरा परिवार डर के साए में है. प्रिंस के पिता श्रीधर सुमन एक छोटी किराना दुकान चलाते हैं, उन्होंने इस मामले में एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. अधिवक्ता अभिलाष खरे ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने आयकर विभाग को पत्राचार किया है और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, ताकि इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो सके.   recent visitors 29

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नागपुर का दौरा, दीक्षाभूमि पहुंचकर डॉ. बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी ने संघ मुख्यालय जाकर संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने माधव नेत्रालय आई इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर के नए भवन 'माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर' की आधारशिला भी रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नागपुर का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी संघ के स्मृति मंदिर गए। यहां से उन्होंने दीक्षाभूमि पहुंचकर डॉ. बीआर आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। यहां डॉ. आंबेडकर ने 1956 में अपने हजारों अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपना लिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विकसित और समावेशी भारत का निर्माण ही भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।   पीएम मोदी ने दीक्षाभूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित की नागपुर की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने दीक्षाभूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित की, जहां अंबेडकर ने 1956 में अपने अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म अपनाया था। वे दीक्षाभूमि में स्तूप के अंदर गए और वहां रखी आंबेडकर की अस्थियों को श्रद्धांजलि दी।   'सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय के सिद्धांतों को महसूस किया जा सकता है' कार्यक्रम स्थल पर आगंतुकों की डायरी में हिंदी में लिखे अपने संदेश में मोदी ने कहा, 'मैं अभिभूत हूं कि मुझे नागपुर में डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के पांच 'पंचतीर्थ' में से एक दीक्षाभूमि पर जाने का अवसर मिला। यहां के पवित्र वातावरण में बाबासाहब के सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय के सिद्धांतों को महसूस किया जा सकता है।'   उन्होंने आगे लिखा कि दीक्षाभूमि लोगों को गरीबों, वंचितों और जरूरतमंदों के लिए समान अधिकार और न्याय की व्यवस्था के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। पीएम मोदी ने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि इस अमृत कालखंड में हम बाबासाहब के मूल्यों और शिक्षाओं के साथ देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। एक विकसित और समावेशी भारत का निर्माण करना ही बाबासाहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।' पीएम मोदी ने आखिरी बार 2017 में दीक्षाभूमि का दौरा किया था। recent visitors 41

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन भक्तिमय हुआ छत्तीसगढ़, प्रदेशभर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी

रायपुर आज चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होते ही छत्तीसगढ़ के सभी देवी मंदिर जगमग हो उठे हैं. सुबह से ही राजधानी रायपुर के महामाया मंदिर, कंकाली मंदिर, दंतेश्वरी मंदिर सहित सहित प्रदेशभर के देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है. दूर-दूर से श्रद्धालु मां के दर्शन पहुंच रहे हैं और आशिर्वाद ले रहे हैं. आज माता का विशेष श्रंगार किया गया है. साथ ही मंदिर प्रांगण को भी फूलों से सुंदर सजाया गया है. सभी देवी मंदिरों में आज मां की विशेष पूजा की जाएगी. वहीं सभी मंदिरों में चैत्र माह में माता के भक्त घरों में भी जंवारा, ज्योति कलश की स्थापना की तैयारियों में लगे हुए हैं. डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के दरबार में भी नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही भक्त लंबी कतारों में खड़े नजर आए, जहां वे मां के दर्शन के लिए आतुर थे. देशभर में शक्ति उपासना के साथ नवरात्रि की धूम मच चुकी है, और डोंगरगढ़ सहित अन्य प्रमुख शक्ति पीठों पर भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है. अगले आठ दिनों तक मंदिरों में माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहेगा. प्रशासन ने मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो. रतनपुर स्थित मां महामाया के मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है, जो चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां के दरबार में शीश नवाने पहुंचे हैं. बता दें, इस बार माता पंचग्राही मुहूर्त में हाथी पर सवार होकर आ रही हैं. धर्मशात्रिरयों के अनुसार यह पंचग्राही मुहूर्त श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण करने वाला है. आठ दिनों की नवरात्रि में द्वितीया और तृतीया तिथि एक ही दिन आ रही है.   recent visitors 25

आज से हिन्दू नववर्ष यानि नव संवत्सर 2082 शुरू, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को नववर्ष विक्रम संवत् 2082 और गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं दी हैं। आज से हिन्दू नववर्ष यानि नव संवत्सर 2082 शुरू हुआ। गुड़ी पड़वा के दिन हिन्दू नव संवत्सरारम्भ माना जाता है। चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा को गुड़ी पड़वा या वर्ष प्रतिपदा भी कहा जाता है। इस दिन हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् का आरम्भ होता है। विक्रम संवत् का आरम्भ 57 ई.पू. में हुआ था। इसी प्रतिपदा के दिन आज से 2081 वर्ष पूर्व उज्जयनी नरेश महाराज विक्रमादित्य ने विदेशी आक्रांत शकों से भारत-भू का रक्षण किया और इसी दिन से काल गणना प्रारंभ की।   शालिवाहन शक का प्रारंभ इसी दिन से डॉ मोहन यादव ने कहा- उपकृत राष्ट्र ने भी उन्हीं महाराज के नाम से विक्रमी संवत कह कर पुकारा। विक्रम संवत् हमारा राष्ट्रीय संवत् कहलाता है। यह सर्वथा शुद्ध और वैज्ञानिक है। यह हमारी अस्मिता और स्वाधीनता के अनुरक्षण तथा शत्रुओं पर विजय का प्रतीक भी है। इसी संवत् के अनुसार ही हमारे सभी धार्मिक अनुष्ठान, तीज त्यौहार जैसे – होली, दीवाली, दशहरा आदि मनाए जाते है। मराठी राजा शालिवाहन ने मिट्टी के सैनिकों की सेना से प्रभावी शत्रुओं (शक) का पराभव किया। इस विजय के प्रतीक रूप में शालिवाहन शक का प्रारंभ इसी दिन से होता है। इसी दिन ब्रह्मा ने सृष्टि का निर्माण किया ‘ युग‘ और ‘आदि‘ शब्दों की संधि से बना है ‘युगादि‘। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में ‘उगादि‘ और महाराष्ट्र में यह पर्व ‘ गुढी पाडवा ‘ अर्थात् मराठी नववर्ष के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन चैत्र नवरात्रि का प्रारम्भ होता है। कहा जाता है कि इसी दिन ब्रह्मा ने सृष्टि का निर्माण किया था। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने वानरराज बाली के अत्याचारी शासन से दक्षिण की प्रजा को मुक्ति दिलाई थी। बाली के त्रास से मुक्त हुई प्रजा ने घर-घर में उत्सव मनाकर ध्वज (ग़ुड़ियां) फहराए। आंध्र प्रदेश में घरों में ‘पच्चड़ी/प्रसादम‘ तीर्थ के रूप में बांटा जाता आज भी घर के आंगन में ग़ुड़ी खड़ी करने की प्रथा महाराष्ट्र में प्रचलित है। इसीलिए इस दिन को गुढीपाडवा नाम दिया गया। इसलिये इसे मराठी नया साल भी कहते हैं। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश में घरों में ‘पच्चड़ी/प्रसादम‘ तीर्थ के रूप में बांटा जाता है। कहा जाता है कि इसका निराहार सेवन करने से मानव निरोगी बना रहता है। महाराष्ट्र में पूरन पोली या मीठी रोटी बनाई जाती है। इसमें जो चीजें मिलाई जाती हैं वे हैं–गुड़, नमक, नीम के फूल, इमली और कच्चा आम। recent visitors 29

अशोकनगर में सिंधिया की जनसुनवाई के दौरान गुड्डीबाई खुशी के आंसू नहीं रोक पाईं, महिला को गले लगाकर संभाला

अशोकनगर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई के दौरान एक महिला अपने खुशी के आंसू नहीं रोक पाईं। सिंधिया ने महिला को गले लगाकर संभाला। उन्होंने दिलासा दिया और आश्वासन दिया कि जनता की रक्षा के लिए वे हमेशा खड़े रहेंगे। वहीं उन्होंने क्रिकेट की पिच पर भी हाथ आजमाया। सिंधिया ने विधायक की गेंदों पर जमकर चौके-छक्के लगाए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के दौरे पर हैं। कई कार्यक्रम में शिरकत की। अशोकनगर में सिंधिया की जनसुनवाई के दौरान गुड्डीबाई खुशी के आंसू नहीं रोक पाईं। उन्होंने मंत्री सिंधिया को धन्यवाद दिया कि कैसे उनकी त्वरित कार्रवाई से गुंडों द्वारा कब्जाई गई उनकी जमीन उन्हें वापस मिली। एसडीएम अशोकनगर की सहायता से न केवल कब्जा हटाया गया, बल्कि जनसुनवाई शिविर में ही उन्हें जमीन पट्टे का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया, जो अब अमल में आ चुका है। सिंधिया ने गुड्डीबाई को गले लगाकर दिलासा दिया और आश्वासन दिया कि जनता की रक्षा के लिए वे हमेशा खड़े रहेंगे। क्रिकेट की पिच पर की बल्लेबाजी वहीं सिंधिया देर रात मुंगावली में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने क्रिकेट की पिट पर जमकर बल्लेबाजी की। विधायक बृजेंद्र सिंह की गेंदों पर खूब चौके-छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि 12 घंटे की थकान, मैदान में आते ही खत्म हो जाती है, ये खेल का महत्व है। राजनीति और खेल में बहुत अंतर है। वहीं उन्होंने कहा कि अगली बार विधायक और सांसद इलेवन की टीमें होनी चाहिए। आपको बता दें कि विधायक के बेटे इस नाइट टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं। recent visitors 40

नेहरूगंज इलाके में देर रात तीन मकानों में लगी भीषण आग, दिव्यांग बुजु्र्ग की जिंदा जलकर मौत, जांच जारी

इटारसी देर रात शहर के नेहरूगंज इलाके में भीषण आग लग गई। आग की लपटों में तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। हादसे के दौरान एक घर में सो रहे दिव्यांग बुजुर्ग की आग की लपटों में घिरने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग इतनी भीषण थी कि इटारसी, आयुध निर्माणी और नर्मदापुरम की 20 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार नेहरूगंज इलाके में खपरैल मकान में रहने वाले दिव्यांग राजेंद्र सिंह राजपूत के कच्चे मकान में लगी, आग की लपटों ने पड़ोस के दो घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। नेहरूगंज इलाके में शनिवार-रविवार रात करीब 3 बजे तीन मकानों में आग लग गई। हादसे में एक दिव्यांग व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने पहले इटारसी इसके बाद नर्मदापुरम और आयुध निर्माणी के दमकल वाहनों की मदद ली। पुराने लकड़ी का मकान होने से आग तेजी से भड़क चुकी थी, जिसे बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। दिव्यांग राजेंद्र सिंह राजपूत की बेटी नंदिनी ने बताया कि आग उनके पिता के कमरे में लगी थी, तब वे गहरी नींद में थे। आग की लपटों में घिरकर जिंदा जल गए आग की लपटों में घिरने की वजह से उन्हें कमरे से बाहर भी नहीं निकाल सके और वे जिंदा जल गए। थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला के अनुसार पड़ोस में रहने वाले वकील रवि सावदकर और अजय गंगराड़े के मकानों को भी आगजनी में नुकसान हुआ है। सुबह आग बुझने के बाद शव को पुलिस ने बाहर निकाला। बताया गया है जिन मकानों में आग लगी है, वे बालाजी मंदिर समिति की संपत्ति हैं, जिन्हें खाली करने को लेकर भी विवाद चल रहा था। आग लगने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है। recent visitors 25