झूलेलाल जयंती पर रविवार को उज्जैन में कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अभिनेता गोविंदा भी मौजूद रहेंगे

 उज्जैन झूलेलाल जयंती के अवसर पर 30 मार्च रविवार को उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के साथ फिल्म अभिनेता गोविंदा भी कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. सिंधी समाज द्वारा इस मौके पर वाहन रैली के साथ-साथ कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सिंधी समाज के लोग शामिल होंगे. कार्यक्रम के संयोजक महेश परियानी ने बताया कि इस बार भी उज्जैन में भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेटीचंड महापर्व का आयोजन पर कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 11:00 बजे उज्जैन के टावर चौक से सिंधु जागृति समाज द्वारा एक वाहन रैली निकाली जाएगी. इसके पहले भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना की जाएगी. इस दौरान कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, फिल्म अभिनेता गोविंदा भी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा केसरिया दिखाकर वाहन रैली का शुभारंभ किया जाएगा. इसके अलावा वाहन रैली में अभिनेता गोविंदा भी साथ चलेंगे. इस मार्ग से निकलेगी वाहन रैली कार्यक्रम संयोजक महेश परियानी ने बताया कि वाहन रैली टावर चौक से देवास गेट, मालीपुरा, दौलतगंज, फव्वारा चौक, नई सड़क, कंठाल, तेली वाडा, निकास चौराहा, पटेल कॉलोनी, अंकपात मार्ग, खाक चौक होते हुए इंदिरा नगर पर समाप्त होगी. इस वाहन रैली में हजारों की संख्या में सिंधी समाज के लोग शामिल होंगे. वाहन रैली को देखते हुए पुलिस के इंतजाम वाहन रैली और अन्य कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शामिल होने को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस ने भी विशेष इंतजाम किए हैं. एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का उज्जैन दौरे का कार्यक्रम आया है, जिसे लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि वाहन रैली को देखते हुए यातायात व्यवस्था भी कुछ समय के लिए परिवर्तित की जाएगी. इसे लेकर अलग से गाइडलाइन जारी की जा रही है. recent visitors 41

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य की चहुमुखी विकास हो रही

रायपुर वन एवं जलवायु परिर्वतन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य की चहुमुखी विकास हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य के आदिवासी संस्कृकति लोक कलाओं एवं लोक परंपराओं सहित बस्तर की संस्कृति को संरक्षण और संवर्धन करने की दिशा में बेहतर काम कर रही है इससे बस्तर की लोक संस्कृति को देश और दुनिया में एक नई पहचान मिली है। मंत्री कश्यप ने जिला कोण्डागांव में आयाजित ‘बस्तर पंडुम’ प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए इस आशय के विचार व्यक्त किए। इस आयोजन में जिले के पांचों विकासखंडों से आए लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से जनजातीय संस्कृति को जीवंत बना दिया। वहीं जनजातीय व्यंजन, आभुषण, वेशभूषा और शिल्पकला का भव्य प्रदर्शनी लोगों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।  वन मंत्री कश्यप ने कहा कि बस्तर की जीवनशैली में जनजातीय गीत-संगीत, नृत्य और खानपान अनूठी पहचान है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस विलुप्त होती लोकसंस्कृति को ‘बस्तर पंडुम’ के माध्यम से संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के चलते छत्तीसगढ़ नक्सलवाद से मुक्ति की ओर बढ़ रहा है, जिससे विकास के नए द्वार खुलेंगे और बस्तर की समृद्ध संस्कृति को देश-दुनिया में पहचान मिलेगी।  उन्होंने कहा कि बस्तर के कोदो, कुटकी और रागी जैसे पोषक अनाजों को अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि ‘बस्तर पंडुम’ नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध संस्कृति को समझने और अपनाने का अवसर देगा।  कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जानकारी दी कि जिला स्तरीय आयोजन में विकासखंड स्तर पर चुने गए आठ विधाओं के विजेता प्रतिभागी शामिल हुए हैं। यहां से चयनित प्रतिभागी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की इस पहल से बस्तर की संस्कृति को नई पहचान मिल रही है। recent visitors 58

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बूढ़ा देव की पूजा-अर्चना से की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  बलौदाबाजार में आयोजित गोंडवाना सामाजिक विवाह एवं महासम्मेलन में शामिल होकर 44 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन आदिवासी ध्रुव गोंड समाज, खल्लारी महाकालेश्वर के तत्वावधान में नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में पारंपरिक गोंडी रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बूढ़ा देव की पूजा-अर्चना से की और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक एकता, सहयोग और संस्कारों को बढ़ावा देते हैं। यह न केवल आर्थिक रूप से सहायक हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक आदर्श भी स्थापित करते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत नवविवाहित जोड़ों को आर्थिक सहायता राशि का चेक और आवश्यक विवाह सामग्री प्रदान की। उन्होंने प्रत्येक जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध दांपत्य जीवन की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी में भागीदारी निभाना है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक संबल बनकर उभरी है, जिससे वे गरिमा के साथ अपने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह सम्पन्न कर सकें। शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल : कोचिंग के लिए एमओयू इस अवसर पर जिले के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और न्यूवोको सीमेंट समूह के मध्य एमओयू (MoU) किया गया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को जिले से बाहर उन्नत कोचिंग संस्थानों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम में समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। मुख्यमंत्री साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियाँ मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी सरकार ने मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए अधिकांश वादों को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख नए आवास स्वीकृत किए गए हैं। महतारी वंदन योजना से महिलाएं  आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में गोंड समाज की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए बलौदाबाजार और खल्लारी-सुहेला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20-20 लाख रुपए की घोषणा की। कार्यक्रम को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक तुलेश्वर नेताम, गोंड समाज के जिला अध्यक्ष भागबली ध्रुव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, डॉ. सनम जांगड़े व लक्ष्मी बघेल, के.पी. प्रधान, आनंद यादव, विजय केसरवानी, कलेक्टर दीपक सोनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, गोंड समाज के पदाधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे। recent visitors 118

18 मई को परीक्षा, चार शहरों में परीक्षा केंद्र, पशुपालन व डेयरी विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती हुई शुरू

इंदौर पशुपालन व डेयरी विभाग में रिक्त पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) ने सहायक संचालक व पशु चिकित्सा के लिए लिखित परीक्षा रखी है। 18 मई को भर्ती परीक्षा रखी गई है, जो प्रदेशभर के अलग-अलग शहरों में आयोजित की जाएगी। अप्रैल दूसरे सप्ताह तक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। आयोग ने परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी। ऑफलाइन होगी परीक्षा अधिकारियों के मुताबिक उम्मीदवारों को 9 मई से प्रवेश पत्र दिए जाएंगे। सहायक संचालक पशु चिकित्सा, सहायक शल्यक और पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी के 192 पद रिक्त हैं। इनमें 72 अनारक्षित, 42 एसटी, 17 एससी, 45 ओबीसी और 16 ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। आयोग ने 27 दिसंबर 2024 को अधिसूचना निकाली थी। 20 जनवरी से 19 फरवरी तक पंजीयन की प्रक्रिया रखी गई। करीब साढ़े तीन हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षा ऑफलाइन पद्धति पर करवाई जाएगी। इसमें उम्मीदवारों को प्रश्नों के जवाब ओएमआर शीट पर देने होंगे। उम्मीदवारों के लिए गाइडलाइन जारी गाइडलाइन के मुताबिक परीक्षा शुरू होने से घंटेभर पहले उम्मीदवारों को केंद्र पर पहुंचना होगा। अलग-अलग दो स्तर पर उम्मीदवारों की जांच की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति रहेगी। प्रवेश पत्र के साथ ही फोटो, आइडी प्रूफ भी उम्मीदवारों को साथ में रखना होगा। ओएसडी रवींद्र पंचभाई का कहना है कि 9 मई को प्रवेश पत्र पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार इन्हें डाउनलोड कर सकेंगे। चार शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में परीक्षा केंद्र बनाएंगे। recent visitors 41

दुबई : शेखों के साथ पार्टी में गई मशहूर मॉडल, 7 दिन बाद सड़क पर ऐसी हालत में मिली

दुबई दुबई में एक हाई-प्रोफाइल पार्टी में शामिल होने के बाद एक यूक्रेनी मॉडल की हालत गंभीर हो गई. उसे सड़क किनारे टूटी हुई रीढ़ की हड्डी, हाथ और पैर के साथ पड़ा पाया गया. 20 साल की इस OnlyFans मॉडल की हालत इतनी खराब थी कि वह बोल भी नहीं पा रही थी. बताया जा रहा है कि वह अरब शेखों के एक रहस्यमयी पोर्टा पॉटी पार्टी में शामिल हुई थी, जहां अमीर लोगों की घिनौनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल किया जाता है. यह मामला तब सामने आया जब मॉडल 8 दिनों तक लापता रही. उसने अपने दोस्तों को बताया था कि उसे दुबई के एक होटल में पार्टी के लिए आमंत्रित किया गया है. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला. मॉडल के परिवारवालों और दोस्तों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. जब वह सड़क किनारे गंभीर हालत में मिली, तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. उसकी मां ने बताया कि मॉडल के पास न तो उसके दस्तावेज थे, न फोन और न ही कोई और सामान. क्रूरता की शिकार बनी मॉडल? स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस मॉडल को एक सीक्रेट पार्टी में ले जाया गया, जहां वह शेखों और प्रभावशाली लोगों के बीच फंस गई. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि उसे कई दिनों तक शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी गई, फिर उसे मरने के लिए सड़क पर फेंक दिया गया. दुबई में होने वाली पोर्टा पॉटी पार्टियों के बारे में कहा जाता है कि इसमें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स और मॉडल्स को मोटी रकम देकर बुलाया जाता है, फिर उनसे अमानवीय काम करवाए जाते हैं. चार सर्जरी के बाद भी हालत गंभीर इस दर्दनाक घटना के बाद मॉडल की चार बड़ी सर्जरी कराई गई, लेकिन अब भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टरों का कहना है कि उसके ठीक होने में लंबा समय लग सकता है. इस बीच रूस की एक वकील, कट्या गॉर्डन ने सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को उठाया और मॉडल्स को चेतावनी दी कि वे इस तरह के आयोजनों से दूर रहें. उन्होंने कहा कि दुबई में ऐसी पार्टियों का चलन बढ़ता जा रहा है, जहां महिलाओं को यातनाएं दी जाती हैं और उनकी जिंदगी खतरे में डाल दी जाती है. महिलाओं को चेतावनी इस घटना के बाद कई संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मॉडल्स और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को ऐसे खतरनाक ऑफर्स से बचने की सलाह दी है. यह पहली बार नहीं है जब पोर्टा पॉटी पार्टीज का मामला सामने आया हो. इससे पहले भी कई महिलाओं के लापता होने और प्रताड़ित किए जाने की घटनाएं रिपोर्ट की गई हैं. वकील गॉर्डन ने कहा कि लड़कियों, महिलाओं से मेरी अपील है सिर्फ पैसों के लिए ऐसी पार्टियों में मत जाओ, यह तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर सकता है. दोस्तों की उम्मीदें बनी हुई हैं मॉडल के परिवारवाले और दोस्त उसकी जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. एक दोस्त ने कहा, ‘हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि वह ठीक हो जाए. हम उन सभी का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने उसे ढूंढने और जानकारी देने में मदद की.’ हालांकि, यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है और दुबई में होने वाली इन गुप्त पार्टियों की सच्चाई को उजागर करने की मांग तेज हो रही है. यह कैसी सेक्स पार्टी थी जिसमें मॉडल ने भाग लिया? यह कितना भयानक रहा होगा! यह सेक्स पार्टी क्या है? इसके बारे में कुछ ही जानकारी मिली है। दुबई में ये पार्टियां अमीर शेखों की यौन इच्छाओं को शांत करने के लिए होती हैं। इसके लिए वे तेल के पैसे को पानी की तरह बहाते हैं। वे किसी भी देश की अमीर मॉडल और अभिनेत्रियों को पैसे से खरीदने की क्षमता रखते हैं। ये पार्टियां निजी जगहों पर गुप्त रूप से आयोजित की जाती हैं। यहां आने वालों को कभी-कभी सेक्स गुलाम के रूप में भी रखा जाता है। सेक्स के नाम पर यहां हर तरह की विकृतियां होती हैं। ऐसा माना जाता है कि वह ऐसी ही एक विकृत पार्टी में अमीरों की विकृति का शिकार हुई थी। स्थानीय मीडिया ने बताया कि शायद इन अमीर शेखों ने उसे यौन गुलाम बनाकर कई दिनों तक इस्तेमाल किया और अंत में सड़क पर फेंक दिया। इन शेखों द्वारा आयोजित पार्टियों के आयोजकों की पहचान भी गुप्त रखी जाती है। वहां रूसी और यूक्रेनी मॉडल और ओनलीफैंस पोर्न स्टार की बहुत मांग है। एक मॉडल को एक पार्टी में भाग लेने के लिए लगभग $100,000 (लगभग 85 लाख रुपये) का भुगतान किया जाता है। लेकिन इतने पैसे के बदले में इन महिलाओं को उन अमीर पुरुषों की काली इच्छाओं को पूरा करना होता है। इसके लिए उन्हें गंभीर दुर्व्यवहार के लिए तैयार रहना पड़ता है। "पोर्टा पाटी पार्टी" में होती है सेक्स स्लेवरी इस कार्यक्रम को "Porta potty" भी कहा जाता है। यानी बहुत ही भयानक और अपमानजनक यौन क्रियाएं करने वाली पार्टी। यहां भारी मात्रा में धन का लेन-देन होता है। “पोर्टा पाटी पार्टियों के बारे में घोटाले सालों से चल रहे हैं। यहां शेख लड़कियों को मारते हैं, उनके बाल काटते हैं और उनसे हर तरह की सेक्स स्लेवरी करवाते हैं। उन्हें जंजीरों से बांधकर हफ्तों तक जमीन के नीचे रखा जा सकता है। वहां उनका ही कानून चलता है। इसलिए कानून इनका कुछ नहीं कर सकता। यहां जाने वाली महिलाओं ने वीडियो बनाकर चेतावनी दी है कि ऐसे कार्यक्रमों के लिए सहमत न हों, कमजोर होने पर आप मर भी सकते हैं। इन अरब देशों के शेखों के पास पैसा है, सत्ता है, तेल है। लेकिन उनके देश में कामुकता को दबाने वाले सख्त कानून हैं। इसलिए वे दुबई आकर मजे करते हैं। इसके साथ ही वे इस विकृति का प्रदर्शन करते हैं।     recent visitors 35

राजधानी भोपाल की सेट्रंल जेल में कैदियों की ईद पर मायूस, जेल में मुलाकात पर रोक, कांग्रेस विधायक ने उठाए सवाल

भोपाल  भोपाल सेंट्रल जेल में इस बार ईद पर मुस्लिम कैदियों को अपने परिवार वालों से खुलकर मिलने का मौका नहीं मिलेगा। जेल प्रशासन ने जेल में चल रहे निर्माण कार्य को इसका कारण बताया है। इस फैसले से कैदियों और उनके परिवार वाले नाराज हैं। हर साल राखी, ईद और दीपावली जैसे त्योहारों पर कैदियों को अपने परिवार वालों से खुलकर मिलने दिया जाता था। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इस फैसले पर आपत्ति जताई है और जेल डीजी को पत्र लिखा है। वहीं, भाजपा नेता अजय सिंह यादव ने जेल प्रशासन के फैसले को सही ठहराया है। उनका कहना है कि जेल में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। भाजपा नेता अजय सिंह यादव ने इस बारे में कहा कि भोपाल सेंट्रल जेल में कई गंभीर अपराधी बंद हैं। कैदियों की सुरक्षा के लिए और गंभीर कैदी स्थिति का फायदा उठाकर भाग न जाएं, इसके लिए जेल प्रबंधन ने यह नियम बनाया है।कांग्रेस पार्टी का रवैया गैरजिम्मेदाराना है और वह बेकार की राजनीति करती है। जब जेल में स्थिति सामान्य हो जाएगी तो पहले की तरह विशेष मुलाकात का प्रावधान होगा। 3500 से ज्यादा कैदी मौजूद सेंट्रल जेल में अभी 3500 से ज्यादा कैदी हैं। जेल के अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया कि जेल में निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए इस बार ईद पर खुली मुलाकात नहीं हो पाएगी। हालांकि, सामान्य मुलाकात की व्यवस्था जारी रहेगी। कांग्रेस विधायक की नाराजगी इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने जेल डीजी को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि पिछले 40-45 सालों से त्योहारों पर खुली मुलाकात की परंपरा रही है। इस दौरान कभी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। यह व्यवस्था न केवल मुस्लिम परिवारों, बल्कि दूसरे धर्मों के लोगों को भी अपने रिश्तेदारों से मिलने का मौका देती है। जेल डीजी को लिखा मुस्लिम विधायक ने लेटर इस फैसले के खिलाफ भोपाल मध्य से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने जेल डीजी को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है. अपने पत्र में उन्होंने लिखा, "पिछले 40-45 वर्षों से त्योहारों पर खुली मुलाकात की परंपरा रही है और इस दौरान कभी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. यह व्यवस्था न केवल मुस्लिम परिवारों, बल्कि बहुसंख्यक समुदाय के परिजनों को भी अपने रिश्तेदारों से मिलने का अवसर देती है. जेल प्रबंधन के इस फैसले से बंदियों और उनके परिवारों में रोष है. मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि सहानुभूतिपूर्वक विचार कर ईद पर खुली मुलाकात की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए." यह पहली बार है जब जेल प्रशासन ने निर्माण कार्य का हवाला देकर त्योहार पर खुली मुलाकात को प्रतिबंधित किया है. इस निर्णय ने शहर में चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है और लोग इस परंपरा को बनाए रखने की मांग कर रहे हैं. अब सबकी नजरें डीजीपी के जवाब और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं. recent visitors 53

रामनवमी के अवसर पर चित्रकूट नगर में 11 लाख दीपक से होगा रोशन, तैयारियां जोरों पर

 चित्रकूट  रामनवमी के पावन अवसर पर मनाए जाने वाले चित्रकूट नगर गौरव दिवस की तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। इस बार भी 11 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है। नगर गौरव दिवस का आयोजन 6 अप्रैल को किया जाएगा। राज्य शासन के संस्कृति संचालनालय द्वारा चित्रकूट में प्राकट्य पर्व का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। यह आयोजन वर्ष 2022 में शुरू किया गया था और इस वर्ष इसका चौथा संस्करण है। विभिन्न समूहों को सौंपे गए लक्ष्य चित्रकूट नगर गौरव दिवस के दीपोत्सव के लिए विभिन्न समूहों से चर्चा कर लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। सीएमओ विशाल सिंह ने बताया कि दीपोत्सव के लिए कई समूहों और संगठनों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सगुरु ने 1.51 लाख दीपक जलाने का संकल्प लिया है। वहीं डीआरआई, ग्रामोदय, नगर परिषद चित्रकूट, मदन गोपाल दास प्रमुख द्वार, होटल यूनियन, मिथलेश पटेल सीवर प्रोजेक्ट और व्यापार मंडल ने प्रत्येक 1.01 लाख दीपक जलाने की सहमति दी है। इसके अलावा कई अन्य लोगों ने 11 हजार से 5 हजार दीपकों का सहयोग देने की इच्छा जताई है। एक साथ रोशन होंगे दीपक दीपोत्सव को सफल बनाने के लिए लगभग 15 हजार स्वयंसेवक (वॉलेन्टियर) लगाए जाएंगे। सभी स्वयंसेवक अपने नियत स्थानों पर शाम 4 बजे तक एकत्रित हो जाएंगे और साढ़े 6 बजे तक दीपक जलाने की तैयारी पूरी कर लेंगे। 7 बजे सायरन बजते ही दीपक प्रज्जवलन का कार्य शुरू होगा और 10 मिनट के भीतर सभी दीपक एक साथ रोशन हो जाएंगे। प्राकट्य उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्कृति संचालनालय द्वारा रामनवमी के अवसर पर प्राकट्य पर्व का भी आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राघव प्रयाग घाट, बिजावर मंदिर और नयागांव चित्रकूट में किया जाएगा। इस पर्व के तहत बघेली लोकगायन, शबरी नृत्य नाटिका और भक्ति गायन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। चित्रकूट नगर गौरव दिवस की तैयारियों में स्थानीय लोगों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों का भी उत्साह देखने को मिल रहा है। दीपोत्सव के माध्यम से चित्रकूट को एक नई रोशनी और पहचान मिलने की उम्मीद है। रामनवमी पर आयोजित होने वाला यह भव्य आयोजन आस्था और संस्कृति के अनूठे संगम का प्रतीक बनेगा। recent visitors 42