रिश्वत नहीं मिली तो लेखपाल को आया गुस्सा, शिक्षक के बेटे को दी जान से मारने की धमकी

the drunk clerk misbehaved with the complainant जब एमपी का गजब कटनी…. ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं, क्योंकि जिस विभाग में व्यक्ति जीवनभर नौकरी किया अब उनकी मौत के बाद परिजनों से अर्जित अवकाश की राशि जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। पैसे न देने पर अभद्रता, गाली गलौच सहित जान से मारने की धमकी तक दे दी गई। पूरा मामला संकुल बसाड़ी का बताया गया। यहां प्राथमिक स्कूल में कई दशक तक शिक्षक रहते हुए स्वर्गीय कुशल सिंह ने बच्चों को शिक्षा दीक्षा दी। अब उन्हीं की मौत के बाद विभाग के बाबू द्वारा उनके अर्जित अवकाश की राशि जारी करने के एवज में 80 हजार की रिश्वत की मांग की जा रही है। बड़ी बात ये है, जब बेटे राघवेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया तो ऑन ड्यूटी नशे में धुत लेखपाल राजकमल वंशकार ने गाली गलौच करते हुए अभद्रता करने लगा यहां तक कि जान से मारने की धमकी तक दे डाली। घटना का एक छोटा सा वीडियो भी समाने आया है। लेखपाल के साथ खड़े प्राचार्य के समक्ष फरियादी राघवेंद्र सिंह बोलता नजर आ रहा है कि एक तो ऑन ड्यूटी नशे में है और गाली गलौच कर रहे हैं इसका मेडिकल करवाया जाए। खुद को मिली जान से मारने की धमकी पर राघवेंद्र सिंह ने बड़वारा थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया है। यही नहीं जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह के समक्ष पहुंचकर पिता कुशल सिंह के अर्जित अवकाश राशि जारी करने के नाम पर मांगी गई। 80 हजार की रिश्वत के साथ हुई अभद्रता की शिकायत दर्ज कराई है। जिला शिक्षा अधिकारी पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि संकुल बसाड़ी में पदस्थ लेखपाल राजकमल वंशकार के विरुद्ध मुझे शिकायत मिली है। स्वर्गीय कुशल सिंह जो बेड़ीकलां स्कूल में शिक्षक थे। उनके अर्जित अवकाश की राशि जारी करवाने गए बेटे से रिश्वत की मांग रखने और अभद्रता करने का आरोप शामिल है। इसकी हम जांच करवाते हुए कार्रवाई करेंगे, ताकि ऐसे अधिकारी जो अनुशासनहीनता करते हैं उनमें सुधार आ सके। recent visitors 109

छत्तीसगढ़ में चढ़ने लगा तापमान, 43 डिग्री के साथ राजनांदगांव सबसे गर्म

रायपुर  छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिन भारी गर्म दिन रहेगा। प्रदेश में लगातार अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पारा 43 डिग्री पहुंच गया है। लोगों को तेज धूप के साथ भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन तक गर्म दिन की स्थिति बने रहने की संभावना है। वही उत्तर और दक्षिणी भागों में अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मध्य भागों में एक से दो डिग्री तक दिन का पर बढ़ सकता है। हॉट डे का अलर्ट जारी मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों तक हॉट डे का अलर्ट जारी किया है। मध्य छत्तीसगढ़ में एक दो जगह पर गर्म दिन की स्थिति की संभावना है। आगामी 2 दिनों तक ऐसे ही स्थिति बने रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। अब मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और दो दिनों तक हॉट डे जारी रहेगा। 43 डिग्री पहुंचा पारा प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 43 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री अंबिकापुर में रहा। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया महीने उत्तम तापमान 23.7 डिग्री रहा। आज शनिवार को राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है। रायपुर में दिन का तापमान 42 डिग्री और रात का तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।     recent visitors 41

राज्य के 6 हजार व्यवसायिक शिक्षकों को हटाने का आदेश DPI ने किया जारी

भोपाल  मध्य प्रदेश में व्यवसायिक शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ाने वाला आदेश लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी किया गया है। राज्य के लगभग 6 हजार व्यवसायिक शिक्षकों को हटाने का आदेश विभाग द्वारा किया गया है।  दरअसल, लोक शिक्षण संचालनालय ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वोकेशनल ट्रेनिंग दे रहे करीब 6 हजार व्यावसायिक शिक्षकों को हटाने के निर्देश दे दिए हैं। व्यावसायिक शिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल 2025 तक ही होंगी। जारी हुआ आदेश राजधानी भोपाल के गौतम नगर स्थित लोक संचालनालय विभाग की ओर से सेकेंड्री एजुकेशन मध्य प्रदेश के सत्र 2024-25 में कार्यरत व्यवसायिक प्रशिक्षकों की सेवाओं के संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि, इस कार्यालय एवं कार्यरत सभी वी.पी.टी के बीच किए गए अनुबंध के आधार पर स्पष्ट किया जाता है कि, आपकी ओर से विद्यालय में उपस्थित कराए गए सभी व्यवसायिक प्रशिक्षकों की सेवाएं 30 अप्रैल 2025 तक रहेंगी। शेष निर्देश पृथक से जारी किए जाएंगे। आदेश में कही गई ये खास बात पिछले साल हाईकोर्ट के निर्देश पर इन शिक्षकों को नियुक्ति दी गई थी। अब अचानक उनकी सेवाएं खत्म करने के आदेश जारी हो गए है। फिलहाल, सिर्फ हटाने का आदेश है। आदेश में लिखा है कि, शेष निर्देश आगे जारी किए जाएंगे। recent visitors 44

बीएचईएल कंपनी को मिला 11,800 करोड़ रुपये का ऑर्डर, 1 महीने में 22% से ज्यादा का रिटर्न, एक बार फिर शेयर पर होगी नजर

 कोरबा सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने शुक्रवार को ऐलान किया कि कंपनी को छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी (सीएसपीजीसीएल) से थर्मल पावर प्लांट के लिए 11,800 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज में बताया कि उसे 2×660 मेगावाट कोरबा वेस्ट सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट (एसटीटीपी) की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) पैकेज के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) प्राप्त हुआ है। बीएचईएल सहायक प्रणालियों के साथ-साथ बॉयलर, टर्बाइन और जनरेटर सहित एडवांस्ड सुपरक्रिटिकल उपकरणों की आपूर्ति करेगा कंपनी ने कहा कि इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत बीएचईएल सहायक प्रणालियों के साथ-साथ बॉयलर, टर्बाइन और जनरेटर सहित एडवांस्ड सुपरक्रिटिकल उपकरणों की आपूर्ति करेगा। कंपनी इलेक्ट्रिकल सिस्टम्स, कंट्रोल और इंस्ट्रूमेंटेशन (सीएंडआई) तथा बैलेंस ऑफ प्लांट (बीओपी) पैकेजों का भी प्रबंधन करेगी। बीएचईएल इस प्लांट के निर्माण के साथ-साथ शुरू करने के लिए भी जिम्मेदार है। यह नया थर्मल प्लांट अगले 60 महीनों में शुरू हो सकता है। बीएचईएल के शेयर में तेजी देखने को मिली बीएचईएल को थर्मल पावर प्लांट का 11,000 करोड़ रुपये से भी बड़ा ऑर्डर मिलना, भारत के पावर सेक्टर में कंपनी की क्षमता को दिखाता है। इस ऐलान के बाद, बीएचईएल के शेयर में तेजी देखने को मिली और यह दोपहर के कारोबार में 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 217.80 पर था। बीते एक महीने में शेयर 22 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है। बीएचईएल ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन से 6,200 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट भी जीता था पिछले सप्ताह, कंपनी को गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (जीईएससीएल) से तापी, गुजरात में 1×800 मेगावाट उकाई एक्सटेंशन यूनिट 7 में ईपीसी पैकेज के लिए 7,500 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था। पिछले महीने, बीएचईएल को तेलंगाना में 800 मेगावाट की थर्मल पावर यूनिट स्थापित करने के लिए सिंगरेनी कोलियरीज से 6,700 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। इसी महीने के दौरान, बीएचईएल ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन से 6,200 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट भी जीता था। इन लगातार बड़े ऑर्डरों ने बीएचईएल की ऑर्डर बुक को काफी बढ़ावा दिया है, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के अंत तक 1.6 लाख करोड़ रुपये की हो गई है। पावर सेक्टर में कंपनी का दबदबा BHEL इस प्लांट के निर्माण के साथ-साथ शुरू करने के लिए भी जिम्मेदार है. यह नया थर्मल प्लांट अगले 60 महीनों में शुरू हो सकता है. बीएचईएल को थर्मल पावर प्लांट का 11,000 करोड़ रुपये से भी बड़ा ऑर्डर मिलना, भारत के पावर सेक्टर में कंपनी की क्षमता को दिखाता है. इस ऐलान के बाद, बीएचईएल के शेयर में तेजी देखने को मिली और यह दोपहर के कारोबार में 1.79 प्रतिशत की बढ़त के साथ 217.80 पर था. बीते एक महीने में शेयर 22 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है. पिछले सप्ताह मिला था 7500 करोड़ रुपये का ऑर्डर पिछले सप्ताह, कंपनी को गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (जीईएससीएल) से तापी, गुजरात में 1×800 मेगावाट उकाई एक्सटेंशन यूनिट 7 में ईपीसी पैकेज के लिए 7,500 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था. पिछले महीने, बीएचईएल को तेलंगाना में 800 मेगावाट की थर्मल पावर यूनिट स्थापित करने के लिए सिंगरेनी कोलियरीज से 6,700 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला. इसी महीने के दौरान, बीएचईएल ने दामोदर वैली कॉरपोरेशन से 6,200 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट भी जीता था. इन लगातार बड़े ऑर्डरों ने बीएचईएल की ऑर्डर बुक को काफी बढ़ावा दिया है, जो वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के अंत तक 1.6 लाख करोड़ रुपये की हो गई है.   recent visitors 71

आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अहमदाबाद में भिड़ेंगी, जाने कैसा रहेगा पिच का मिजाज

नई दिल्ली आईपीएल 2025 के नौवें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भिड़ेंगी। यह मैदान हाई स्कोरिंग मैचेज के लिए जाना जाता है। गुजरात और पंजाब के लिए यहां खेले गए मैच में इसकी बानगी भी देखने को मिली। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम भी इसके काफी करीब तक पहुंच गई थी। आज के मैच में भी अहमदाबाद की पिच पर बड़ा स्कोर बनने का अनुमान है। इसकी वजह है दोनों टीमों में शानदार बल्लेबाजों की भरमार। कैसा रहेगा मौसम अगर मौसम की बात करें तो आज अहमदाबाद में थोड़ी गर्मी रह सकती है। तापमान अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि मैच के दौरान इसमें गिरावट देखने को मिल सकती है। हवा की रफ्तार 10 से 15 किमी प्रति घंटे तो ह्यूमिडिटी का स्तर 18 फीसदी तक रह सकता है। फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन ओस यहां पर अपना खेल दिखा सकती है। अनुमान के मुताबिक दूसरी पारी में ओस का असर पिच पर दिखाई दे सकता है। ऐसे में टॉस की भूमिका काफी अहम हो जाएगी। बता दें कि पहले मैच में भी गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। हाई स्कोरिंग मैच का अनुमान अहमदाबाद में अभी तक कुल आठ मैच खेले गए हैं। इनमें से छह मैच दूसरी बार बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मैच जीता है। इस पिच के मिजाज को देखते हुए एक बार फिर से हाई स्कोरिंग मैच होने के आसार हैं। यहां पर 220 से 230 रन का स्कोर सामान्य माना जाता है। ऐसे में अक्सर कप्तान टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं, क्योंकि बाद में यहां बल्लेबाजी आसान हो जाती है। वहीं, पहली पारी में पिच पर उछाल से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।   recent visitors 47

मुख्यमंत्री कार्यालय की तत्परता से संदीप का शव निशुल्क गृह ग्राम बांसबाहर तक लाने की व्यवस्था करवाई.

जशपुरनगर  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर कर्नाटक में हादसे में जान गंवाने वाले संदीप साय पैंकरा का शव आज गृह ग्राम बांसबाहर पहुंचा. दरअसल, गरीब परिवार से आने वाले संदीप रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था. यहां समुद्र में डूबकर उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने मुख्यमंत्री कैंप, बगिया में शव वापस लाने में असमर्थता बताते हुए मदद की गुहार लगाई थी. जानकारी के अनुसार, 36 वर्षीय संदीप साय पैंकरा रोजगार की तलाश में कर्नाटक गया था. जहां वह कारवार तहसील के भटकल में एक पानी जहाज में सहायक के रूप में काम कर रहा था. 27 मार्च की रात, संदीप बोट में सो रहा था और अचानक नींद में समुद्र में गिर गया, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई. बोट के मालिक नारायण खाखी ने परिजनों को इस दुखद घटना की सूचना दी. आर्थिक तंगी बनी बड़ी बाधा, नहीं था शव लाने का खर्च संदीप के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, और शव को कर्नाटक से छत्तीसगढ़ लाने के लिए निजी शव वाहन संचालक भारी रकम मांग रहे थे. इस कठिन परिस्थिति में परिजनों ने कांसाबेल ब्लॉक के बगिया में संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से मदद की गुहार लगाई. मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया और शव को निशुल्क गृह ग्राम बांसबाहर तक लाने की व्यवस्था करवाई. शनिवार को संदीप का शव उनके गांव पहुंचा, जिससे परिवार को अंतिम संस्कार करने में सुविधा मिली. मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बना जरूरतमंदों के लिए आशा केंद्र संदीप के परिवार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया और इस पहल की सराहना की. गौरतलब है कि बगिया में संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय जरूरतमंदों के लिए उम्मीद की नई किरण बन चुका है, जहां लोग अपनी समस्याओं को लेकर मदद के लिए पहुंचते हैं. जरूरतमंदों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, “07764-250061, 07764-250062” इन नंबरों पर कॉल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है. recent visitors 39

मप्र में अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश की संभावना, पढ़े IMD का नया पूर्वानुमान

भोपाल अप्रैल से मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान लू के साथ फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी।1 अप्रैल को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। इससे पहले 31 मार्च तक तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज 29 मार्च को पारे में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रहेगी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में पारा 38 डिग्री के आसपास रह सकता है।शुक्रवार को ग्वालियर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यहां 39. 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। गुना में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि एक दिन पहले यहां का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया था। अप्रैल में बादल बारिश, लू भी चलेगी     एमपी मौसम विभाग ने 1 अप्रैल को राजगढ़, विदिशा, भोपाल, देवास, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, खंडवा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सीहोर में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है।     अप्रैल के दूसरे तीसरे हफ्ते में मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू चलने का अनुमान है।बता दे कि दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक ज्यादा हो तो हीट वेव की स्थिति मानी जाती है। एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके आसपास बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने और चक्रवात के समाप्त होगा और अधिकतम तापमान में कमी दर्ज होगी। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने लगेगी, लेकिन अप्रैल से फिर पारा बढ़ेगा और गर्मी अपना असर दिखाएगी।इस दौरान कहीं कहीं बारिश की भी स्थिति बनेगी।   recent visitors 66