इंदौर में भूजल स्तर गिरने पर नलकूप खनन पर रोक, 15 जून तक लगा प्रतिबंध, जल संरक्षण पर जोर

इंदौर  शहरी क्षेत्र व इंदौर जिले के अधिकांश हिस्सों में भूजल स्तर में गिरावट को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित कर नलकूप खनन पर रोक लगा दी है।मध्य प्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम तथा संशोधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत यह आदेश जारी कर इंदौर शहर सहित पूरे जिले में अशासकीय व निजी नलकूप खनन करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश 20 मार्च से 15 जून तक की अवधि के लिए प्रभावशील रहेगा। प्रतिबंध की स्थिति में जो बोरिंग मशीन जिले में प्रवेश करेगी अथवा नलकूप खनन या बोरिंग का प्रयास करेगी, उसे जब्त कर संबंधित पुलिस थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज कराने का अधिकार संबंधित राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारियों को होगा। सभी अपर कलेक्टर को अपने क्षेत्र के अंतर्गत अपरिहार्य प्रकरणों में निगम सीमा क्षेत्रों में, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी नगर निगम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ग्रामीण द्वारा प्रदत जांच प्रतिवेदन के आधार पर केवल रजिस्टर्ड एजेंसियों द्वारा नए नलकूप खनन के लिए निर्धारित शर्तों के अधीन अनुज्ञा देने हेतु प्राधिकृत किया गया है। सरकारी योजनाओं पर नहीं लागू होगा यह आदेश इस अधिसूचना का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। शासकीय योजनाओं के अंतर्गत किए जाने वाले नलकूप उत्खनन पर यह आदेश लागू नहीं होगा। निजी नलकूप एवं अन्य विद्यमान निजी जल स्रोतों का आवश्यकता होने पर सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था के लिए अधिनियम की धारा-4 के अंतर्गत अधिग्रहण भी किया जा सकेगा। recent visitors 32

पाकिस्तान ने जीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी, दो हार के बाद नसीब हुई जीत

वेलिंगटन पाकिस्तान ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 मैच में 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। युवाओं से सजी पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि तीसरे मैच में पाकिस्तान ने वापसी की और दमदार जीत हासिल की। न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 204 रन बनाए थे, इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 4 ओवर शेष रहते मैच अपने नाम किया। पाकिस्तान ने 16 ओवर में एक विकेट खोकर 207 रन बनाए। हसन नवाज को शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए मोहम्मद हारिस और हसन नवाज की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े। छठें ओवर में जेकब डफी ने मोहम्मद हारिस को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मोहम्मद हारिस 20 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगाते हुए (41) रनों की पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान सलमान ने हसन नवाज के साथ ना केवल पारी को संभाला दोनों बल्लेबाजों ने तेजी के साथ रन भी बटोरे। पाकिस्तान ने 16 ओवर में एक विकेट पर 207 रन बनाकर मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया। हसन ने लगाया शतक हसन नवाज ने 45 गेंदों में 10 चौके और सात छक्के लगाते हुए (नाबाद 105) रनों की पारी खेली। कप्तान आगा सलमान 31 गेदों में छह चौके और दो छक्के लगाते हुए (51) रन पर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की ओर से जेकब डफी एकमात्र सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने मोहम्मद हारिस को आउट किया। पाकिस्तान ने जीता टॉस इससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में फिन ऐलन (शून्य) का विकेट गवां दिये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मार्क चैपमैन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की। उन्होंने टिम साइफर के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की। मार्क चैपमैन शतक से चूके पांचवें ओवर में हारिस रउफ ने टिम साइफर को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। टिम साइफर ने नौ गेंदों में दो छक्के और एक चौका लगाते हुए (19) रनों की पारी खेली। दो विकेट गिरने के बावजूद डैरिल मिचेल और मार्क चैपमैन तेजी के साथ रन बनाते रहे। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े। 10वें ओवर में शादाब खान ने डैरिल मिचेल को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। डैरिल मिचेल ने 11 गेंदों में (17) रन बनाये। शतक की ओर बढ़ रहे मार्क चैपमैन को 13वें शाहीन शाह अफरीदी ने आउटकर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। मार्क चैपमैन ने 44 गेंदों में 11 चौके और चार छक्के लगाते हुए (94) रनों की पारी खेली। जिमी नीशम (तीन), मिचेल हे (नौ) और काइल जेमीसन (शून्य) पर आउट हुये। 19वें ओवर में हारिस रउफ ने कप्तान माइकल ब्रेसवेल को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। माइकल ब्रेसवेल ने18 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (31) रन बनाए। इसी ओवर में रउफ ने ईश सोढ़ी (10) को आउटकर पाकिस्तान के लिए नौवां विकेट लिया। अब्बास अफरीदी ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जेकब डफी (दो) को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी का 204 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। पाकिस्तान की ओर से हारिस रउफ ने तीन विकेट लिये। शाहीन शाह अफरीदी, अब्बास अफरीदी और अबरार अहमद को दो-दो विकेट मिले। शादाब खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। recent visitors 73

तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे

नई दिल्ली पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा कैच पकड़ा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हारिस रऊफ ने शाहीन शाह अफरीदी की गेंद पर फिन एलेन का कैच पकड़ा। फिन एलेन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड में टी-20 मैच खेल रही है। इस सिरीज का तीसरा मैच आज ऑकलैंड में खेला जा रहा है। पांच मैचों की इस सिरीज में न्यूजीलैंड की टीम 2-0 से आगे चल रही है। अफरीदी की गेंद पर कैच न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी की शुरुआत शाहीन शाह अफरीदी ने की। ओवर की पांचवीं गेंद को फिन एलेन ने फ्लिक किया। गेंद हवा में तैरते हुए जा रही थी, जब स्क्वॉयर लेग पर खड़े हारिस रऊफ ने लगभग हवा में उड़ते हुए उसे कैच कर लिया। यह देखकर लोगों को न्यूजीलैंड के फील्डर ग्लेन फिलिप्स की याद आ गई। गौरतलब है कि ग्लेन फिलिप्स ने हाल ही में टी20 वर्ल्डकप में शानदार कैच पकड़े थे। उनके कुछ यादगार कैचों में पाकिस्तान के खिलाफ मोहम्मद रिजवान, भारत के खिलाफ विराट कोहली और शुभमन गिल के कैच थे। क्या हुआ मैच में तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने 205 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है। न्यूजीलैंड की तरफ से मार्क चैपमैन ने 94 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली। इसके अलावा कप्तान माइकल ब्रैसवेल ने भी 18 गेंदों में 31 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी, अबरार अहमद और अब्बास अफरीदी ने 2-2, जबकि हारिस रऊफ ने तीन विकेट चटकाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी रही। मोहम्मद हारिस और हसन नवाज ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवरों में ही 74 रन जोड़ दिए। हारिस के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान सलमान आगा ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पाकिस्तान ने 16 ओवरों में 207 रन बनाकर मैच जीत लिया। हसन नवाज ने 45 गेंदों पर 105 रनों की पारी खेली। recent visitors 75

करीला मेले में आया छप्पर फाड़ चढ़ावा, नोट गिनते-गिनते हालत पस्त हो गई, जबकि अभी सिक्कों की गिनती बाकी

अशोकनगर  करीला मेले के समापन के बाद मंदिर की दान पेटी में आए श्रद्धालुओं के दान की गिनती हो रही है। श्रद्धालुओं ने मां जानकी के दरबार में दिल खोल के दान किया है। करीला मंदिर में तीन दिन के मेले में श्रद्धालुओं ने 26 लाख 11 हजार 100 रुपए नगद दान किया है तो वहीं विदेशी करेंसी भी मां जानकी के लिए श्रद्धालुओं ने अर्पित की है। सोने- चांदी के जेवर भी मां जानकी के दरबार में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए हैं। तीन दिन तक चलता है मेला उल्लेखनीय की रंग पंचमी पर करीला में मां जानकी के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान तीन दिवसीय इस मेले में दान पेटियों में आए दान के चढ़ावे की गिनती प्रशासन की देखरेख में की गई। इस दौरान दो दर्जन से अधिक सरकारी कर्मचारियों ने मंदिर के दान पात्रों से निकले पैसों की गिनती की। जिन्हें गिनते- गिनते कर्मचारियों की हालत खराब हो गई। दान के पैसों की गिनती करने में 7 घंटे का समय लगा। निकले विदेशी सिक्के, मन्नत के पत्र भी करीला मेले में मां जानकी के दरबार में न केवल लोगों ने विदेशी मुद्रा वाले नोट और ब्रिटिश कालीन सिक्के चढ़ाए हैं, बल्कि अपनी मन्नत के पत्र भी मां जानकी को अर्पित किए हैं। साथ ही दान पात्रों में सोने व चांदी के आभूषण भी मिले हैं। जिन्हें बैंकों के लॉकर में रखा जाएगा। मंदिर में चढ़ाए गए नारियल की नीलामी से भी मंदिर को लगभग 3 लाख की आमदनी हुई है। 11 बोरियों में रखे गए सिक्के मंदिर के दान पात्रों से कर्मचारियों के द्वारा केवल 500, 200, 100, 50, 20, 10 के नोटों की ही गिनती की गई है। सिक्कों की गिनती अभी बाकी है। ऐसे में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सिक्कों को अभी प्रशासन ने 11 बोरियों में भर कर रख दिया है। इसका वजन क्विटंलों में है। टूटे पिछले रिकॉर्ड रंग पंचमी के मेले में आने वाले दान की राशि को देखा जाए तो 2012 से अब तक की सबसे ज्यादा राशि अभी दान में आई है। इस राशि ने मेले के पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। recent visitors 27

इंदौर शहर के राजवाड़ा चौक पर रंगपंचमी के दिन कई चेन हुई चोरी, 100 से ज्यादा लोगों बने शिकार

इंदौर  राजवाड़ा चौक पर रंगपंचमी पर बुधवार को चोर सौ से ज्यादा महिला-पुरुषों की चेन लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। जेब काटने की तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। एमजी रोड पुलिस के मुताबिक बंसू दिलीप व्यास निवासी गणेशधाम कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। वे दोपहर को गेर देखने आई थीं। दिलीप के साथ कृष्णपुरा छत्री के पास खड़ी थी। गले में दो चेन थीं। घर जाने पर पता चला चेन गायब है। थाने पहुंची तो पता चला पूरा थाना शिकायतियों से भरा था। बंसू के साथ नीतेश देवकरण गुप्ता निवासी जूना रिसाला, नयनीश विजय अग्रवाल निवासी मियाग्रा एवेन्यु विद्यानगर, पवन सत्यनारायण सोलंकी निवासी अनुराधा नगर की भी चेन चोरी हुई है। घर पहुंचे तब पता चला चेन चली गई टीआई विजय सिसोदिया के मुताबिक इसी तरह संकेत अनिल कुमार जैन निवासी बर्फानीधाम कॉलोनी, आरती राय निवासी सुखलिया की शिकायत पर भी केस दर्ज किया है। होली के कारण पीड़ितों को शुरू में घटना का पता ही नहीं चला। घर जाने पर चेन-पैंडल गायब देख कर थाने पहुंचे हैं। घेरा बनाकर की वारदात नयनीश के मुताबिक चोरी शातिर बदमाशों की गैंग ने की है। टारगेट करने के बाद टोली ने चारों तरफ से घेरा और धक्का-मुक्की कर कटर से चेन काट ली। रात तक थाने में शिकायतकर्ताओं का तांता लगा रहा। पुलिस ने एक एफआइआर में कई आवेदक जोड़े हैं। टीआई के मुताबिक अभी तक तीन केस दर्ज हुए हैं। करीब 10 लोगों की चेन गायब होने की जानकारी मिली है। अपराध शाखा ने बुधवार को ही दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के गिरोह को पकड़ा है। recent visitors 31

कलेक्टर के आदेश पर गांव पहुंचे तहसीलदार, फसल कटने पर खेत का सीमांकन भी होगा

नीमच  मंगलवार को जनसुनवाई में एक बुजुर्ग ने एसडीएम संजीव साहू को ऊंची आवाज में अपनी पीड़ा सुना दी थी। इसके बाद बुजुर्ग जगदीशदास बैरागी को दो पुलिसकर्मी थाने उठाकर ले गए थे। उसे थाने पर करीब 6 घंटे भूखा-प्‍यासा बैठाए रखा। दोपहर करीब 1 बजे थाने लाने के बाद शाम 6 बजे उसे छोड़ा। इस तरह बुजुर्ग देर रात करीब 10 बजे अपने घर पहुंचा। इस पूरी प्रक्रिया और हर एक मूवमेंट पर एनबीटी ने नजर रखी। बुजुर्ग के साथ हुए अन्‍याय के खिलाफ अधिकारियों से आवश्‍यक बात करने के बाद खबर पब्लिश की। इससे यह मामला सुर्खियों में आया।  कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने तुरंत मामले पर संज्ञान लिया। दूसरे दिन कलेक्‍टर ने बुजुर्ग को बुलाया व तसल्ली से उसकी बात सुनी। कलेक्टर के आदेश पर गांव पहुंचे तहसीलदार इसके बाद  तहसीलदार संजय मालवीय व प्रेमशंकर पटेल को बुजुर्ग किसान की समस्‍या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद दो तहसीलदार, आरआई व पटवारियों सहित अन्‍य प्रशासनिक अधिकारियों की टीम किसान के खेत पर पहुंची। वहां जिस जमीन का विवाद था, उस पर दोनों पक्षों को बुलाया। बटांकन करवाया। इसके बाद तय हुआ कि 15 दिन बाद गेहूं की फसल कटने पर खेत का सीमांकन भी होगा। इस पर दोनों पक्ष राजी हो गए। कार्रवाई से खुश नजर आए बुजुर्ग इस कार्रवाई से बुजुर्ग जगदीश बैरागी संतुष्‍ट नजर आए। इस तरह  बुजुर्ग किसान को न्‍याय मिला। आपको बता दें कि किसान मंगलवार की जनसुनवाई में कलेक्टर कार्यालय में गुहार लगाने पहुंचा था, जहां उसने एसडीएम से ऊंची आवाज में बात की थी। इस पर पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग को थाने में 6 घंटे भूखा-प्‍यासा बैठाए रखा। recent visitors 51

सीएम योगी ने साहित्य उत्सव टाइमलेस अयोध्या का किया शुभारंभ

अयोध्या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर हैं। सुबह करीब सवा 10 बजे उनका हेलीकॉप्टर अयोध्या के रामकथा पार्क में लैंड हुआ। यहां से वह रामलला का दर्शन करने के लिए रवाना हो गए। उन्होंने पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और फिर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। आज करीब साढ़े चार घंटे अयोध्या में रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने महाराजा पैलेस राज सदन में दो दिनों तक चलने वाले साहित्य उत्सव टाइमलेस अयोध्या का शुभारंभ किया। यहां पर उनके साथ प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रख्यात लोक गायिका मालिनी अवस्थी, संगीत अध्येता और आयोजक यतींद्र मिश्र भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने राज सदन में अशोक के वृक्ष को जल अर्पण कर टाइमलेस अय्योध्या कार्यक्रम उद्घाटन किया। उनके स्वागत के लिए सपा के बागी विधायक अभय सिंह भी पहुंचे हैं। सपा विधायक के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में जल्द ही फैसला आने वाला है। 20 अप्रैल 2024 को आए फैसले में दो जजों की बेंच में से एक जज ने उन्हें दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी।   recent visitors 54