6 वाँ लोधी लोधा लोध पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन

6th Lodhi Lodha Lodh Family Holi Milan Celebration organized भोपाल (सुशील दामले) ! राजधानी स्थित नाइन मसाला में छठवां लोधी लोधा लोध पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से मध्यप्रदेश शासन के मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी उपस्थित हुए,समाज के लोग के साथ गुलाल से होली खेली और सभी को होली की शुभकामनाएं दी वहीं भोपाल जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा लोधी ने हमें बताया कि,प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमने पारिवारिक होली मिलन का आयोजन किया इस बार हमने विशेष रूप से फूलों एवं भगवा रंग के गुलाल के साथ भगवा होली खेली,वहीं कार्यकम में 200 परिवारों लगभग 500 लोगों ने हिस्सा लिया,साथ ही बच्चों के लिए अनेकों गेम्स व मिकी माउस एवं महिलाओं के लिए भी कई रंगा रंग कार्यक्रम आयोजित किए गए recent visitors 123

राहुल गांधी अपने बयान को लेकर फिर मुश्किल में फंसे, संभल कोर्ट ने भेजा नोटिस

संभल  लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने बयान को लेकर मुश्किल में फंस गए हैं. संभल की कोर्ट ने राहुल गांधी को 4 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का नोटिस भेजा है. पूरा मामला राहुल गांधी के उस बयान से जुड़ा है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी लड़ाई बीजेपी और आरएसएस से नहीं बल्कि इंडियन स्टेट के साथ है. हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 15 जनवरी को बयान दिया था कि उनकी लड़ाई बीजेपी और आरएसएस से नहीं, बल्कि इंडिया स्टेट से है. सिमरन गुप्ता ने इस बयान को भारतीयों की भावनाएं भड़काने वाला बताया और अधिकारियों से शिकायत की थी. अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर, सिमरन गुप्ता ने 23 जनवरी को संभल के चंदौसी जिला कोर्ट में मामला दर्ज कराया. एडीजे सेकंड कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस भेजकर 4 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है. राहुल गांधी का बयान संविधान के प्रति अनादर सिमरन गुप्ता का कहना है कि राहुल गांधी का बयान भारतीय संविधान के प्रति अनादर को दर्शाता है. साथ भारत की सम्प्रभुता, एकता और अखंडता के लिए भी खतरा है. सिमरन गुप्ता ने राहुल गांधी पर हिंदुओं के खिलाफ बयान देकर उनकी भावनाएं भड़काने का भी आरोप लगाया है. 4 अप्रैल को पेश होने का आदेश बता दें कि सिविल जज सीनियर डिवीजन विशेष न्यायाधीश (एमपी एमएलए कोर्ट) ने सिमरन गुप्ता के प्रार्थना पत्र को ख़ारिज कर दिया था. जिसके बाद सिमरन गुप्ता ने अपने वकील सचिन गोयल के माध्यम से जिला जज के न्यायालय में रिवीजन दायर किया. जिस पर एडीजे सेकेंड निर्भय नारायण राय की अदालत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है. recent visitors 49

गुना में हॉस्टल की 5वीं मंजिल से कूदा इंजीनियरिंग छात्र, मम्मी-पापा आपने अच्छी लाइफ दी… इतना लिखकर

 गुना/राघौगढ़  जिले के राघौगढ़ थानाक्षेत्र स्थित जेपी यूनिवर्सिटी के छात्र ने गुरुवार तड़के हास्टल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि छात्र ऑनलाइन लेनदेन में धोखाधड़ी का शिकार हुआ था, जिसके चलते कदम उठाया। छात्र के लैपटॉप से मिले सुसाइड नोट में भी दोस्त से उधार लिए पैसे न लौटा पाने का जिक्र है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ओरैया उत्तरप्रदेश का रहने वाला वैभव पुत्र मनोज वर्मा मध्यप्रदेश के गुना जिला स्थित जेपी यूनिवर्सिटी आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नाेलाजी राघौगढ़ से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। वह बी-टेक (कंप्यूटर साइंस) द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिजनों को सौंप दिया शव     गुरुवार सुबह करीब पांच बजे उसने छात्रावास की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही कैंपस में हड़कंप मच गया। प्रबंधन ने तत्काल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।     सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। साथ ही मृतक छात्र के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्र के खाते में मिला 25 हजार का लेनदेन इधर, पुलिस को छात्र का मोबाइल और लैपटॉप में सुसाइड नोट मिला है। जांच के दौरान मृतक वैभव के अकाउंट में 25 हजार रुपये का लेनदेन भी मिला है, तो सुसाइड नोट में धोखाधड़ी का जिक्र भी किया है। अब पुलिस पता लगा रही है कि आखिर रुपये किसे भेजे गए हैं। इस तरह पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा ‘पहले ये ऊपर ही पढ़ना। नीचे तब पढ़ना, जब मुझे दो कॉल कर लो और मैं काल न उठाऊं। तब तक शायद में जा चुका होउंगा। अनुज मेरे दोस्त तेरे साथ बहुत अच्छा समय निकला। जितना भी समय था, बहुत अच्छे से गुजारा है। हालांकि, ये समय कुछ और ज्यादा होना था। मैं बहुत गिल्ट में हूं। मेरे साथ 20 हजार रुपये का फ्राड हुआ है। मैंने दोस्त से 15 हजार रुपये उधार लिए और वापस नहीं कर पा रहा हूं। इसका मुझे बहुत दुख है। भाई, बहन, मम्मी, पापा, दोस्तों सारी। भैया आपने भी मेरा बहुत अच्छा सपोर्ट किया। मम्मी-पापा आपने मुझे बहुत अच्छी लाइफ दी पर इस बात का दुख रहेगा कि आपका इच्छाएं पूरी नहीं कर पाया। मुझे माफ कर देना।’ सुसाइड नोट वैभव ने उप्र में अपने नजदीकी दोस्त को भेजा था। मां का रो-रोकर बुरा हाल मृतक छात्र वैभव के पिता मनोज वर्मा ओरैया में सरकारी शिक्षक और मां गृहणी हैं। जैसे ही उन्हें बेटे की मौत की सूचना मिली, तो वे यूनिवर्सिटी पहुंचे। यहां उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, जिन्हें पिता व अन्य बमुश्किल संभाल पा रहे थे। रोते हुए मां बोल रही थीं कि बीती रात को बेटे से वीडियो कॉल पर बात हुई थी, जो मंगलवार को होली की छुट्टी मनाकर वापस यूनिवर्सिटी लौटा था। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटा सीधा था, जिसकी कभी किसी से लड़ाई भी नहीं हुई। उसे किसी ने मार दिया है। रात दो बजे तक साथ पढ़े थे छात्रावास में कमरे में साथ रहने वाले छात्र ने बताया कि रात दो बजे तक हमने मिलकर पढ़ाई की थी। इसके बाद सोने चले गए थे, तब तो वैभव हंसते हुए बात कर रहा था। उसके चेहरे पर भी कोई सिकन नहीं थी। पढ़ने में भी अच्छा था, लेकिन यह कदम कैसे उठाया, समझ से परे है। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने रखा अपना पक्ष     इधर, उक्त घटना के बाद जेपी यूनिवर्सिटी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी राघौगढ़ गुना के रजिस्ट्रार डा. संजय मिश्रा ने पक्ष रखते हुए कहा कि ओरैया उत्तरप्रदेश निवासी छात्र वैभव वर्मा विश्वविद्यालय में बी-टेक (कंप्यूटर साइंस) द्वितीय वर्ष का छात्र था।     उसने ने गुरुवार तड़के छात्रावास की चौथी मंजिल के कामन पैसेज (सामान्य मार्ग) से कूदकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में पता चला है कि वैभव ऑनलाइन लेनदेन में धोखाधड़ी का शिकार हुआ था, जिसके चलते कदम उठाया।     घटना की जानकारी छात्रावास के छात्रों और प्रबंधन को मिली, तो वैभव को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर अपराध शाखा को सूचित किया गया है, जिससे ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।     इसके साथ ही मृतक छात्र के परिजनों को सूचना दी गई। प्रबंधन ने छात्रों से अपील की है कि किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहें और किसी भी मानसिक तनाव की स्थिति में स्वजनों या काउंसलर से बात करें। पुलिस ने मामले की शुरू की जांच जेपी यूनिवर्सिटी के इंजीनियरिंग के छात्र द्वारा हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मोबाइल भी हॉस्टल में कूदने की जगह से मिला है, तो लैपटॉप कमरे से बरामद हुआ है। इसमें सुसाइड नोट मिला है, जिसमें ऑनलाइन फ्रॉड की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। – जुबेर खान, थाना प्रभारी राघौगढ़ recent visitors 43

आर्थिक नवोत्थान की स्वर्णिम गाथा रचते मोहन

भोपाल मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव की सरकार का दूसरा बजट वर्ष 2025-26 हेतु उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत किया गया है।यह बजट,स्वतंत्रता के अमृत काल में मध्य प्रदेश का दूसरा अमृत बजट है।राज्य के आर्थिक नवोत्थान की स्वर्णिम गाथा के संकल्पों से परिपूर्ण इस मंगलकारी बजट में प्रदेश का विकास और भगवान रूपी जनता के कल्याण की सुगंध प्रवाहित हो रही है। न त्वहं कामये राज्यं,न स्वर्गं नापुनर्भवम् । कामये दुःखतप्तानां,प्राणिनाम् आर्तनाशनम् । अर्थात मुझे न राज्य,न स्वर्ग और न मोक्ष की कामना है।मेरी इच्छा है कि पीड़ितों का दुख,कष्ट दूर करने में मेरा जीवन काम आए।भारतीय संस्कृति के इस मूलमंत्र को अंगीकार कर भागीरथी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मंगलकारी बजट में रामराज की छवि स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित हो रही है।राम वन गमन पथ, श्री कृष्ण पाथेय, श्री महाकाल लोक सहित डेढ़ दर्जन लोक को विकसित करने का संकल्प झलक रहा है।कोई भी नया कर भी आरोपित नहीं किया गया है।बजट में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के मंत्र से ओतप्रोत होकर ज्ञान GYAN गरीब ,युवा, किसान,नारी शक्ति एवं मध्यम वर्ग के कल्याण हेतु समर्पित है। मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव के अनेक निर्णयों में संस्कृति वत्सल,प्रतापी,कुशल प्रशासक विक्रमादित्य,राजमाता अहिल्या देवी होल्कर,रानी दुर्गावती,महाराजा छत्रसाल की राज्य कुशलता की छवि दृष्टिगोचर होती है। विश्व के महानतम अर्थशास्त्री चाणक्य के मंत्र अनुसार – प्रजासुखे सुखं राज्ञः,प्रजानां च हिते हितम् । नात्मप्रियं हितं राज्ञः,प्रजानां तु प्रियं हितम् । अर्थात प्रजा के सुख में राजा का सुख निहित है। प्रजा का हित ही राजा का वास्तविक हित है । इस मंत्र को आत्मसात करते हुए भाजपा की डॉ मोहन यादव सरकार प्रगति पथ पर अग्रसर है।अर्थ तंत्र को उन्नत कर रही है।मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के कुशल वित्तीय सुप्रबंधन का ही सुफल है कि इस बजट में कोई भी नया कर आरोपित नहीं किया है।यह निर्णय प्रजा को राहत प्रदान करता है।इस बजट को प्रस्तुत करने के पूर्व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों जैसे व्यापार, उद्योग, स्वास्थ्य,शिक्षा,श्रम, पर्यावरण, पत्रकारिता,आम नागरिकों आदि से संवाद कर एवं विभिन्न माध्यमों से सुझावों को संकलित कर,विमर्श उपरांत तैयार किया गया है।यह बजट प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर,उद्योग,निवेश,रोजगार को बढ़ाने के साथ-साथ सर्व समावेशी,लोकमंगल की भावना का बजट है। लक्षित बजट आगामी 5 वर्षों में बजट के आकार को दोगुना कर वर्ष 2028-29 तक 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक करने का भाजपा की मोहन सरकार का लक्ष्य है।पूंजीगत निवेश को बढ़ाना,सड़क विस्तार एवं संधारण, सिंचाई क्षेत्रफ़ल जल संचय क्षमता विस्तारण,बिजली,सौर,पवन ऊर्जा उत्पादन,वितरण सुविधा का विस्तार, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा का विकास और उद्योग,रोजगार के अवसर वृद्धि हेतु निवेश आकर्षित करने आदि के लक्ष्यों को पूर्ण कर विकसित भारत निर्माण के परम लक्ष्य में योगदान देना है।वर्ष 2025-26 को उद्योग,निवेश एवं रोजगार वर्ष घोषित किया गया है।प्रचलित दर पर प्रदेश की अर्थव्यवस्था की विकास दर 11.05 प्रतिशत है।राष्ट्रीय विकास दर के डेढ़ गुनी से अधिक है।भारत की अर्थव्यवस्था में मध्य प्रदेश का योगदान 3.6 प्रतिशत से बढ़कर के लगभग 5 प्रतिशत हो गया है।वर्ष 2046-47 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को 250 लाख करोड़ रुपये से अधिक करने का लक्ष्य है।प्रति व्यक्ति आय को 22 लाख रुपए से अधिक ले जाने का लक्ष्य है। उन्नत आर्थिक बजट- भाजपा की मोहन सरकार ने राज्य की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4.21 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट प्रस्तुत किया है।यह पिछले बजट सेे 15 प्रतिशत अधिक है। यह बजट भाजपा सरकार के संकल्प,प्रदेश के क्रमिक,उत्तरोत्तर विकास को दर्शाता है।राज्य का पूंजीगत व्यय भी बढ़कर लगभग 85 हजार करोड़ हुआ है।प्रभावी पूंजीगत व्यय भी 90 हजार करोड़ रुपए से अधिक है।यह राज्य की जीएसडीपी का 5.5 प्रतिशत से अधिक है।वर्तमान बजट का लगभग 22 प्रतिशत से अधिक है । अधो सरंचना विकास में सरकार पिछले वर्ष की तुलना में 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक राशि व्यय करने जा रही है।यह भाजपा की मोहन सरकार का साहस है जो संकल्प पत्र के संकल्पों को पूरित करने के साथ-साथ समानान्तर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर महती धनराशि निवेश कर रही है।अधिक पूंजीगत व्यय होने से ही मध्य प्रदेश का दीर्घकालीन,शाश्वत विकास संभव है। अनेक आर्थिक अध्ययनों में अर्थशास्त्रियों द्वारा बताया गया है कि कैपिटल एक्सपेंडिचर में एक रुपए व्यय करने पर लॉन्ग टर्म में लगभग आठ रुपये अर्थ व्यवस्था में आते हैं।अर्थ व्यवस्था सशक्त होती है। इस बजट में कुल राजस्व प्राप्तियों का अनुमान 3.75 लाख करोड़ रुपये है।पिछले वर्ष के सापेक्ष 14 प्रतिशत अधिक है।राजस्व प्राप्ति अनुमान भी 10 प्रतिशत बढ़ा है।जो 2.90 लाख करोड़ रुपए से अधिक होने की संभावना है ।राज्य के स्वयं के कर की राशि भी 7 प्रतिशत से बढ़कर 1.09 लाख करोड़ रुपए से अधिक है। केंद्रीय करों से प्रदेश को लगभग 17 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1.11 लाख करोड़ रुपए प्राप्ति का अनुमान है।वर्ष 2024-25 में यह राशि 95.75 हजार करोड़ रुपए अनुमानित है।करेत्तर राजस्व प्राप्ति भी 4 प्रतिशत वृद्धि के साथ लगभग 21.39 हजार करोड़ रुपए प्रस्तावित है।राजकोषीय घाटा भी राज्य जीएसडीपी का 4.66 प्रतिशत अनुमानित है।मध्य प्रदेश का 1 रुपए व्यय में से 17 पैसे अधोसंरचना विकास में, 9 पैसे कृषि क्षेत्र में, 12 पैसे स्वास्थ्य क्षेत्र में, 11 पैसे शिक्षा क्षेत्र में, 6 पैसे समाज कल्याण में, 12 पैसे नगर एवं ग्रामीण विकास में, 9 पैसे सामान्य सेवा में,7 पैसे ऋण भुगतान में,7 पैसे ब्याज भुगतान में,7 पैसे पेंशन पर व्यय होने का अनुमान है।राज्य को 1 रुपए अर्जित करने में 29 पैसे राज्य करों से, 30 पैसे केंद्रीय करों से, 13 पैसे केंद्रीय सहायता से, 6 पैसे करेत्तर राजस्व, 22 पैसे अन्य पूँजी प्राप्ति से आते हैं। आर्थिक विकास के समस्त पैरामीटर प्रदेश के आर्थिक उत्थान के प्रतिमान हैं।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सरकार का वित्तीय वर्ष 2025-26 का सर्व समावेशी बजट,प्रदेश के आर्थिक नवोत्थान की गाथा गढ़ विकसित मध्य प्रदेश की संकल्पना को पूरित करेगा।   इतिश्री । सत्येंद्र जैन,स्तंभकार recent visitors 37

छतरपुर पुलिस ने कुख्यात आरोपित का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार कर लिया

छतरपुर  कुख्यात आरोपित का पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जब पुलिस आरोपित लक्खू राजपूत को पकड़ने गई तो उसने तीन राउंड पुलिस पर फायर कर दिए। घटना हनुखेड़ा के जंगल की है। जहां पुलिस ने जबावी करवाई में पांच राउंड फायर किए। आरोपित के पैर में गोली लगी है। पुलिस की गोली लगते ही वह जमीन पर ही गया। आरोपित को इलाज के लिए पुलिस ने जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उसे भर्ती हत्या गया है। उक्त आरोपित पर हत्या के प्रयास सहित 21 मामले दर्ज हैं। आरोपित 15 दिन पहले जेल से जमानत पर आया था। आरोपित ने दो दिन पहले लड़की की गोली मारकर हत्या थी। जिसने गौरिहार थाना इलाके की घटना को अंजाम दिया था। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ। recent visitors 41

छतरपुर के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वरधाम में नवीन चौकी खोलने को भी सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश में आठ नए थाने और एक नवीन चौकी खोलने को मंजूरी प्रदान कर दी है। प्रदेश सरकार के आदेश जारी होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने भोपाल पुलिस आयुक्त सहित संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आदेश के परिपालन के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने पत्र जारी कर दिया है। राजधानी भोपाल में कोलार थाना क्षेत्र के कजलीखेड़ा, उज्जैन के महाकाल लोक और तपोभूमि में नए थाने खोले जाएंगे। इसके साथ ही छतरपुर के गढ़ा गांव में स्थित बागेश्वरधाम में नवीन चौकी खोलने को भी सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके साथ ही खरगोन के जैतापुर में नया थाना खोलने के साथ देवास जिले की कमलापुर, सीधी जिले की मडवास तथा सेमरिया और सतना जिले की रैगांव पुलिस चौकी को उन्नयन कर थाना बनाया जाएगा। भोपाल के कोलार क्षेत्र में कॉलोनियों की संख्या में बेतहासा वृद्धि होने के कारण कोलार थाना क्षेत्र बहुत बढ़ गया था। ऐसे में अपराधों पर नियंत्रण के लिए कजलीखेड़ा में नया थाना खोलने की मांग लंबे समय से हो रही थी। इसी तरह उज्जैन में महाकाल महालोक बनने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। आए दिन महाकालेश्वर के दर्शन करने वीवीआईपी आते रहते हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से महाकाल नाम से वहां नया थाना खोला जा रहा है।   recent visitors 58

झांसी में पूर्व मंत्री की बहू की बेडरूम में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई

झांसी झांसी के लक्ष्मी गेट क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है, जहां पूर्व मंत्री रतनलाल अहिरवार की बहू संगीता अहिरवार की लाश उसके बेडरूम में मिली. घटना के अनुसार, संगीता ने अपने पति और ब्वॉयफ्रेंड के साथ बेडरूम में शराब पार्टी की थी, और इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद महिला की हत्या कर दी गई. रात को करीब 9 बजे संगीता का ब्वॉयफ्रेंड रोहित वाल्मीकि शराब लेकर घर आया. संगीता, रोहित और उसका पति रविंद्र अहिरवार बेडरूम में चले गए और दरवाजा बंद कर लिया. उनके तीन बच्चे, एंजल (12), अर्पिता (10) और अंश (5), को ऊपर के कमरे में भेज दिया गया. काफी देर तक शराब पार्टी चलने के बाद, एंजल ने बेडरूम से मारपीट की आवाज सुनी. महिला की चीखें सुनकर एंजल ने दरवाजे पर खटखटाया, और रोहित ने उसे 100 रुपए देकर बाहर भेज दिया. बाद में, एंजल ने किराएदार शकुंतला से मदद मांगी और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, ब्वॉयफ्रेंड और पति हिरासत में जब पुलिस पहुंची, तो बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और महिला की लाश को देखा. संगीता का ब्वॉयफ्रेंड रोहित महिला के शव के बगल में लेटा था, जबकि महिला का पति रविंद्र सोफे पर पड़ा था. पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई. महिला के चेहरे, गर्दन और शरीर पर चोट के निशान पाए गए. पुलिस जांच जारी एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला की डेडबॉडी के पास शराब की तीन बोतलें बरामद हुई हैं. पुलिस ने फील्ड यूनिट को घटनास्थल से सबूत जुटाने के लिए भेजा है. महिला की मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है.   recent visitors 39