छत्‍तीसगढ़ की परंपरा : गांव में सुख-षांति स्थापित हो इसलिए गांव वाले होलीका दहन के बाद धधकते अंगारों पर नंगे पैर चलते है

सुकमा गांव में सुख-षांति स्थापित हो और सभी के दुख-दर्द दूर हो इसलिए गांव वाले होलीका दहन के बाद धधकते अंगारों पर नंगे पैर चलते है। और देवी कृपा मानते हुए उनके पैरों में कोई भी निषान नहीं होता है। उसके बाद दूसरे दिन उसी राख से होली खेलते है। ये परंपरा पिछले 800 सालों से निभाई जा रही है। साथ ही होली के तीन-चार दिन पहले से ही वहां के युवा और बुर्जुग घेर (डांडिया) खेलते हैं। 800 साल पुरानी है परंपरा     जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी. दूर स्थित पेंदलनार गांव जहां आदिवासी और यादव समाज के करीब 800 लोग निवासरत है।     कुछ साल पहले गांव में नक्सलियों का दखल था लेकिन वर्तमान में गांव तक पक्की सड़क बन गई है।     ये गांव अनोखी होली मनाने के नाम से प्रसिद्ध है यहां आज भी 800 साल पुरानी परंपराओं को निभाया जा रहा है।     गांव के युवा रमेश यादव ने बताया कि होली से ठीक तीन-चार दिन पहले से शाम होते ही युवा और बुजुर्ग घेर (डांडिया) आपस में खेलते हैं।     इसके पीछे बुजुर्गो का कहना है कि गांव के युवा और वरिष्ठजनों के बीच आपस में अच्छा तालमेल हो और नाराजगी दूर करने का मकसद है।     उसके बाद होली के दिन यहां दहन के बाद गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्ग लोग धधकती आग पर चलते हैं। दूसरे दिन राख की होली     पुरानी मान्यताओं के मुताबिक होलिका दहन के बाद दूसरे दिन राख के ढेर से लोग होली खेलते हैं।     ऐसा करने के पीछे भी मान्यताएं है कि होलिका दहन के बाद वो राख पवित्र हो जाती है।     पूरे शरीर में लगाने से चर्म रोग नहीं होता है। और भी इसके पीछे मान्यताऐं हैं।     हालांकि वर्तमान में गांव के युवा होली के दिन रंग-गुलाल जरूर लाते हैं लेकिन पंरपराओं को भी निभाया जा रहा है।   recent visitors 41

मुंबई के थाणे इलाके में एक ऐसा रेलवे स्‍टेशन बनाया जा रहा है, जिसमें 11 मंजिल होगी, प्रोजेक्ट को 30 जून, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य.

मुंबई मुंबई के थाणे इलाके में एक ऐसा रेलवे स्‍टेशन बनाया जा रहा है, जिसमें 11 मंजिल होगी. यह रेलवे स्‍टेशन सिर्फ कनेक्टिविटी को ही नहीं, बल्कि लोगों के मनोरंजन को ध्‍यान में रखकर बनाया जा रहा है. रेलवे स्‍टेशन के ऊपर ही मॉल, ऑफिस स्‍पेस और रिटेल शॉप भी होंगी. यह प्रोजेक्‍ट रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ सरकार के लिए मोटा राजस्‍व भी पैदा करेगा. थाणे रेलवे स्‍टेशन के प्‍लेटफॉर्म 10ए के पास 9,000 वर्गमीटर एरिया में इस प्रोजेक्‍ट को डेवलप किया जाएगा. इसके साथ ही 24,280 वर्गमीटर का लीज स्‍पेस भी रहेगा. इस जगह को 60 साल की लीज पर दिया जा सकता है. प्रोजेक्‍ट को 30 जून, 2026 तक पूरा करने का लक्ष्‍य रहेगा. इस रेलवे स्‍टेशन के पास कनेक्टिविटी का पूरा ख्‍याल रखा गया है, जिसे बस और मेट्रो से भी जोड़ा जाएगा. क्‍या-क्‍या सुविधाएं होंगी रेलवे स्‍टेशन के बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा दी जाएगी. इसके साथ ही रेलवे की सुविधाएं भी यहां दी जाएंगी. इससे जुड़ा ही बस का डेक बनाया जाएगा, जहां से लोकल बस पकड़ी जा सकेगी. नीचे के 2 फ्लोर पर यह सभी सुविधाएं उपलब्‍ध कराई जाएंगी. ऊपर के फ्लोर को कॉमर्शियल यूज के लिए इस्‍तेमाल किया जाएगा. इन फ्लोर पर शॉपिंग और रिटेल शॉप बनाई जाएंगी. यह रेलवे स्‍टेशन सिर्फ कनेक्टिविटी को ही बढ़ावा नहीं देगा, बल्कि लोगों को सुविधाएं भी उपलब्‍ध कराएगा. ऊपर के फ्लोर पर फूड कोर्ट और रेस्‍तरां भी बनाए जाएंगे. यहां बच्‍चों के लिए गेमिंग जोन होगा, जबकि ऑफिस के लिए भी बड़ा स्‍पेस तैयार किया जा रहा है. होटल और सर्विस अपार्टमेंट के अलावा इस पर कोचिंग इंस्‍टीट्यूट भी बनाया जाएगा. किन जगहों के लिए होगी कनेक्टिविटी इस स्‍टेशन पर ट्रेन के अलावा अन्‍य साधनों की कनेक्टिविटी भी उपलब्ध कराई जाएगी. इस पर 2.24 किलोमीटर का एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा, जो ईस्‍टर्न एक्‍सप्रेसवे को सीधे रेलवे स्‍टेशन से जोड़ेगा. प्‍लेटफॉर्म 10 के पास से बस मूवमेंट के लिए डेक बनाया जाएगा, ताकि यात्रियों को ट्रेन से उतरकर बस पकड़ने के लिए दूर न जाना पड़े. इस प्रोजेक्‍ट को रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और थाणे म्‍यूनिसिपल कॉरपोरेशन मिलकर बना रहे हैं. recent visitors 57

शिवपुरी : माधव टाइगर रिजर्व में जल्द आएगा एक और टाइगर, ‘मादा टाइगर के लिए यह जंगल नया’

शिवपुरी  मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के माधव टाइगर रिजर्व में मादा बाघ को छोड़ा गया है। जब से वह पिंजरे से छूटी है तभी से वह जंगल में घूम रही है। पार्क सूत्रों ने बताया है कि मादा टाइगर पिछले 24 घंटे में जंगल के 15 किमी के क्षेत्र में भूरा खो से लेकर अन्य स्थानों पर घूमती रही। पार्क प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अभी मादा टाइगर के लिए यह जंगल नया है। वह पहले पूरे क्षेत्र को देखेगी और परखेगी। पार्क प्रबंधन ने इस नई बाघिन को एमटी-4 नाम दिया है। इसे पन्ना रिजर्व से लाया गया है। जंगल को समझ रही है बाघिन पार्क के अधिकारियों का कहना है कि अभी मादा टाईगर को जिस क्षेत्र में छोड़ा गया था। वह अभी उसी क्षेत्र में विचरण कर रही रही है। धीरे-धीरे वह जंगल को समझने के बाद अपना स्थायी आशियाना बनाएगी। अधिकारियों के अनुसार बाघिन किसी पानी किनारे वाली जगह पर आशियाना बनाएगी। बताया जा रहा है कि मादा टाईगर को शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ा गया। पहले तो वह कुछ देर तक टावर के आसपास रही। इसके बाद फिर उसने जंगल में इधर से उधर घूमना फिरना शुरू किया। सूत्रों की माने तो मादा टाइगर की लोकेशन मंगलवार सुबह भूरा खो के पास मिली। माधव टाईगर रिजर्व में जल्द आएगा एक और बाघ पार्क अधिकारियों का कहना है कि मादा टाइगर के बाद इसी सेलिंग क्लब वाले क्षेत्र में एक नर टाइगर भी छोड़ा जाना है। इसको लेकर पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन से बात चल रही है। जैसे ही वह नर टाइगर को पकड़ लेंगे तो जल्द ही उसे माधव टाइगर रिजर्व में सेलिंग क्लब के पास छोड़ दिया जाएगा। फिर पार्क में बाघों की संख्या 6 से बढ़कर 7 हो जाएगी। इसके बाद बाघों की संख्या समय के साथ बढ़ेगी। जल्द आएगा एक और बाघ पार्क अधिकारियों का कहना है कि मादा टाइगर के बाद इसी सैलिंग क्लब वाले क्षेत्र में एक नर टाइगर भी छोड़ा जाना है। इसको लेकर पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन से बात चल रही है। जैसे ही वह नर टाइगर को पकड़ लेंगे तो जल्द ही उसे माधव टाइगर रिजर्व में सैलिंग क्लब के पास छोड़ दिया जाएगा। फिर पार्क में बाघों की संख्या 6 से बढ़कर 7 हो जाएगी। इसके बाद बाघों की संख्या समय के साथ बढ़ेगी।   recent visitors 50

आज का राशिफल 14 मार्च के पहले दिन बना लक्ष्मी योग, मिथुन कन्या और मीन राशि के जातक पाएंगे लाभ

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। हालांकि खर्चों को लेकर मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध से बचें। अफसरों से तालमेल बनाकर रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यात्रा के योग हैं। वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। काम का बोझ हो सकता है। मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर चुनौती या कठिनाई आ सकती है । आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। कर्क राशि- कर्क राशि वालों के आजआत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन अशांत भी रहेगा। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी करीबी से सरप्राइज मिल सकता है। किसी मित्र की मदद से आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। सिंह राशि-सिंह राशि वालों की आज वाणी में मधुरता रहेगी। लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य व साथ को लेकर मन परेशान भी हो सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी ज्यादा रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कन्या राशि- कन्या राशि वालों की आज आय में वृद्धि के संकेत हैं। व्यापार में विस्तार मिल सकता है। हालांकि बेकार के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। लिखने-पढ़ने से जुड़े कार्यों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। तुला राशि- तुला राशि वालों का मन प्रसन्न तो रहेगा लेकिन मनोबल गिरा रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने की सोच रहे हैं तो फिलहाल के लिए टाल दें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में बाधा आ सकती है। पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। हालांकि किसी बात को लेकर मन खिन्न रह सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी हो सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। फिर भी लाभ के अवसर भी मिलेंगे। धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। अपनों का साथ मिलेगा। हालांकि बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। बेकार के वाद-विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। ज्यादा उत्साही होने से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। माता से धन मिल सकता है। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक आज किसी अज्ञातभय से परेशान हो सकते हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे।आर्थिक लेनदेन में बारीकी से नजर रखें। मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए आज खर्च की अधिकता रहेगा। सिरदर्द या नेत्रपीड़ा भी हो सकती है। अज्ञात भय सताएगा। कुछ भी नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। आर्थिक रूप से विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। recent visitors 67

भोपाल जिले में कुल 1283 स्थान पर प्रापर्टी की दरों में 18% तक की वृद्धि प्रस्तावित की गई, सुझाव के लिए 19 मार्च तक का समय

भोपाल कलेक्ट्रेट में गुरुवार को मूल्यांकन समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पंजीयन विभाग के अधिकारियों ने वित्तीय वर्ष 2025- 26 की कलेक्टर गाइडलाइन का प्रस्ताव रखा। प्रस्ताव में भोपाल जिले में कुल 1283 स्थान पर प्रापर्टी की दरों में 18% तक की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। कलेक्टर गाइडलाइन के प्रस्ताव पर सुझाव के लिए 19 मार्च तक का समय दिया गया है। त्योहार पर कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की माकड्रिल भोपाल में होली व ईद के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और त्योहारों के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को पुलिस लाईन नेहरू नगर में बल्वा माकड्रिल रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया, जिसमें 450 जवानों ने भाग लिया। बलवा ड्रिल परेड से पहले रक्षित निरीक्षक जयसिंह तोमर ने जवानों को हथियारों, टियर गैस आदि का उपयोग बताया। इस दौरान पुलिस जवानों की अलग-अलग टीम बनाई गईं, जिसमें टियर गैस पार्टी, अश्रु गैस पार्टी, लाठी पार्टी, राइफल पार्टी, मेडिकल पार्टी और वाटर केनन पार्टी को अपने काम को लेकर दिशा निर्देश दिए। होली से पहले बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम शहर की मिठाई दुकानों की जांच करने उतरी। टीम ने अशोका गार्डन, मंगलवारा, इतवारा, अवधपुरी, दानिश नगर, संत हिरदाराम नगर, कटारा हिल्स सहित अन्य जगहों की 16 दुकानों पर जांच की, जहां से मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों के 38 नमूने लिए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से मावा, मिठाई, पनीर, घी, नमकीन, मलाई टिकिया, बेसन, पापड़, लड्डू, केक,पेड़ा सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं, जिनमें अशोका गार्डन स्थित बुंदेलखंड डेयरी,राजश्री मावा भंडार मंगलवारा, महिंद्रा मावा भंडार, श्री कृष्णा मावा भंडार इतवारा, जोधपुर स्वीट्स कटारा हिल्स, राजस्थान स्वीट्स दानिश नगर, महाकाल किराना एंड जनरल स्टोर, बालाजी प्रसाद एंड स्वीटस, कानपुर स्वीटस, बीकानेर स्वीटस अवधपुरी, खुशबू डेयरी बैरागढ़, चंचल स्वीटस, चाहत स्वीटस, कृष्णा स्वीटस एंड बेकरी कटारा हिल्स, राजस्थान मिष्ठान भंडार बागमुगालिया, होशंगाबाद रोड शामिल हैं। recent visitors 55

नेपल्स शहर में 40 वर्षों में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है, कुछ ही मिनटों में घर ढह गए, लोग मलबे के नीचे फंसे

नेपल्स इटली के शहर नेपल्स में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कई इमारतों और संपत्तियों को नुकसान हुआ और स्थानीय लोगों में डर फैल गया। यह शहर में 40 वर्षों में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप है, जिसके कारण कुछ ही मिनटों में घर ढह गए और कुछ निवासी मलबे के नीचे फंस गए। इटली के भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, यह भूकंप गुरुवार सुबह 1:25 बजे स्थानीय समय के अनुसार आया था। भूकंप की गहराई केवल दो मील (लगभग 3.2 किलोमीटर) थी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे 4.2 तीव्रता का भूकंप बताया और उसकी गहराई 10 किलोमीटर (6.2 मील) मापी। स्थानीय लोगों ने बताया कि भूकंप आने से कुछ क्षण पहले उन्होंने "बहुत तेज़ गर्जना" सुनी और तड़के इतालवी शहर जाग उठा। भूकंप के कारण मलबा ज़मीन पर गिर गया और इमारतें हिलने लगीं, जिसके बाद क्षेत्र और उसके आस-पास के कई लोगों ने रात सड़कों पर बिताई। नेपल्स, जो कैंपी फ्लेग्रेई (Campi Flegrei) ज्वालामुखी के पास स्थित है, ज्वालामुखीय गतिविधि के लिए जाना जाता है। यह क्षेत्र वेसुवियस (Vesuvius) ज्वालामुखी के साथ कैम्पेनियन ज्वालामुखीय श्रृंखला का हिस्सा है, जो अक्सर भूकंपीय गतिविधियों से प्रभावित होता है।   recent visitors 60

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आशा किरण शेल्टर होम पहुंचकर बच्चों को गुलाल लगाया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को रोहिणी स्थित आशा किरण शेल्टर होम पहुंचीं। सीएम ने शेल्टर होम में खास बच्चों के साथ होली मनाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को गुलाल लगाया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "आज मैंने आशा किरण के बच्चों के साथ होली मनाई और यह बहुत अच्छा अनुभव रहा। बच्चे बहुत खुश नजर आए।" मुख्यमंत्री ने शेल्टर होम की सुविधाओं और बच्चों की रहने की व्यवस्था का जायजा भी लिया। सीएम ने कहा, "मैं यह समझना चाहती थी कि बच्चे यहां कैसे रह रहे हैं और व्यवस्था में क्या कमियां हैं। मैंने कुछ सुधारों की आवश्यकता महसूस की है और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द इन मुद्दों का समाधान करें।" रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि वह भविष्य में बिना पूर्व सूचना के भी निरीक्षण करेंगी, ताकि व्यवस्था में सुधार हो सके। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष देखभाल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पार्क की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को शेल्टर होम की क्षमता बढ़ाने के निर्देश भी दिए ताकि अधिक जरूरतमंद बच्चों को यहां आश्रय मिल सके। दिल्लीवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा, "मैं सभी दिल्लीवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह पर्व खुशियों और रंगों का है, लेकिन हमें इसे जिम्मेदारी से मनाना चाहिए। पानी की बर्बादी न करें और प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें। दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।" इसके साथ ही, उन्होंने अपने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "होलिका दहन के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और हम सभी को सत्य, धर्म और नैतिक मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।" उन्होंने कहा कि इस अवसर पर नकारात्मकता, अहंकार और वैमनस्य को जलाकर प्रेम, सद्भावना और नए उत्साह के साथ जीवन में आगे बढ़ें। recent visitors 58