भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला, यह रेल मार्ग कारगिल को भी जोड़ेगा जिससे इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी

नई दिल्ली रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद में बताया कि बिलासपुर-मनाली-लेह रेलवे लाइन की अनुमानित लागत 1.31 लाख करोड़ रुपये होगी। यह रेल मार्ग कारगिल को भी जोड़ेगा जिससे इस क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। लद्दाख के लिए अहम रेलवे प्रोजेक्ट लोकसभा में एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा, "यह रेलवे लाइन लद्दाख क्षेत्र में भी आएगी और इसे रक्षा मंत्रालय ने एक रणनीतिक प्रोजेक्ट के रूप में चिह्नित किया है। 489 किलोमीटर लंबी इस रेल परियोजना के लिए सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और अब आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।" श्रीनगर-कारगिल-लेह रेलवे लाइन क्यों नहीं बनी? इससे पहले श्रीनगर-कारगिल-लेह रेलवे परियोजना पर भी काम शुरू हुआ था। यह 480 किलोमीटर लंबी थी और इसकी अनुमानित लागत 55,896 करोड़ रुपये थी। साल 2016-17 में इसका सर्वेक्षण हुआ था लेकिन कम यातायात की संभावना को देखते हुए इसे आगे नहीं बढ़ाया गया। रणनीतिक और विकास की दृष्टि से बड़ा कदम बिलासपुर-मनाली-लेह रेलवे लाइन रक्षा और विकास दोनों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है। इस प्रोजेक्ट से न सिर्फ लद्दाख और कारगिल की कनेक्टिविटी बेहतर होगी बल्कि यहां के लोगों और सेना के लिए यातायात और आपूर्ति भी आसान होगी।   recent visitors 41

इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, पत्नी ने फंदे पर लटता देख पड़ोसियों को बुलाया

 इंदौर मध्यप्रदेश के इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां सराफा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल नवीन शर्मा ने फांसी लगातार आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद आसपास हड़कंप मच गया। बता दें कि हेड कास्टेंबल नवीन शर्मा मल्हारगंज थाना क्षेत्र में चौथी पल्टन के सरकारी क्वार्टर में रहते थे। अभी तक खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मल्हारगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि सराफा थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर पदस्थ नवीन शर्मा ने बुधवार (12 मार्च) दोपहर मल्हारगंज थाना श्रेत्र के अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर अपनी जान दी है. फंदे पर लटके हुए उन्हें सबसे पहले उनकी पत्नी ने देखा पास में रहने वाले पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें फंदे से उतारा उस समय उनकी सांस चल रही थी. डिप्रेशन का हुए थे शिकार पुलिसकर्मियों ने सीपीआर दिया और हॉस्पिटल ले गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. मृतक नवीन की तीन बेटियां भी हैं. परिवार से मिली जानकारी के अनुसार वह काफी समय से बीमार थे जिससे पारिवारिक संबंध भी बहुत अच्छे नहीं थे, जिसके डिप्रेशन में थे. फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है जो भी जांच में आएगा उस के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. आगर मालवा में लिया था ट्रांसफर बताया जा रहा है कि नवीन 15 साल से पुलिस विभाग में पदस्थ थे. कुछ साल पहले उन्होंने आगर मालवा में ट्रांसफर करवा लिया था. इसके बाद वापस इंदौर आ गए थे. वहीं अब उनकी सुसाइड के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ है. उनकी तीन बेटियों अपने पिता के लिए बिलख-बिलख कर रो रही हैं. वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. recent visitors 51

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा ‘त्यौहार सबके होते हैं. मुस्लिम भाई आएंगे तो साथ होली मनाएंगे

इंदौर अपने बयानों को लेकर अकसर देश-प्रदेश की राजनीतिक चर्चा में बने रहने वाले मोहन सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें कि एक दिन पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुस्लिम समाज से होली का त्योहार मिलकर मनाने की अपील की थी। अब इस मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार किया है। इंदौर में कांग्रेस के एक धरना प्रदर्शन में शामिल हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को ‘पाखंडी’ बता दिया है। सज्जन वर्मा ने कहा कि ‘पुराने समय में समाज एक था, भाईचारा था, लेकिन अब जाति-धर्म की राजनीति कर नेताओं ने समाज को बांट दिया है। अगर विजयवर्गीय का इतना ही प्रेम उमड़ रहा है तो वे जाकर मुस्लिम इलाकों में होली खेलें, फिर देखेंगे कि क्या होता है।’ विजयवर्गीय ने दिया था ये बयान आपको बता दें कि, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि ‘होली इस्लाम के विरुद्ध नहीं है, मुस्लिम भाइयों को अपने पूर्वजों के बारे में जानना चाहिए। उनके पूर्वजों ने भी वृंदावन में कृष्ण के साथ होली खेली थी, इसलिए उन्हें भी इस परंपरा में शामिल होना चाहिए।’ राजनीतिक बयानबाजी से गरमाई सियासत विजयवर्गीय और वर्मा के इस बयान के साथ राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है। जहां भाजपा इसे ‘सांस्कृतिक एकता’ की अपील बताने में जुटी है तो वहीं कांग्रेस इसे ‘सांप्रदायिक ध्रुवीकरण’ बताने का प्रयास कर रही है। विवादित मस्जिद के बाहर पुलिस का फिक्स पॉइंट होलिका दहन की जगह, संवेदनशील पॉइंट और बाजार के प्रमुख इलाकों में पुलिस तैनात रहेगी। 200 से ज्यादा पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा जिस मस्जिद के बाहर विवाद हुआ था, वहां पर पुलिस का फिक्स पॉइंट रहेगा। इसके साथ ही आरएएफ (रैपिड एक्शन फोर्स) की एक टुकड़ी भी यहां के लिए अलॉट होने की जानकारी मिली है। वह भी गुरुवार को यहां तैनात हो जाएगी। recent visitors 45

पति ने पत्नी की गैरमौजूदगी में अपनी ही साली से कर ली शादी, पत्नी से वीडियो कॉल पर कहा अब घर लौटने की जरूरत नहीं

अकोला पति, पत्नी और प्रेम संबंधों पर आधारित कई फिल्में आपने देखी होंगी, लेकिन ऐसे मामले असल जिंदगी में भी सामने आते रहते हैं. ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला महाराष्ट्र के अकोला जिले से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में अपनी ही साली से शादी कर ली. इसके बाद उसने पत्नी को वीडियो कॉल करके कहा कि अब उसे घर लौटने की जरूरत नहीं है. हैरान रह गई पत्नी यह सुनते ही पत्नी हैरान रह गई और गुस्से में अपने परिजनों के साथ पति के घर पहुंची, लेकिन पति ने उसे घर में घुसने नहीं दिया. परेशान पत्नी ने थाने जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई. जब पुलिस ने पति को थाने बुलाया तो पत्नी ने वहां गुस्से में उसकी पिटाई कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है. वीडियो कॉल पर पत्नी को बताया सच यह घटना बार्शीटाकली तालुका के विजोरा गांव की है. यहां रहने वाले सूरज तायडे ने 9 महीने पहले कोमला से प्रेम विवाह किया था और उसे जीवनभर साथ निभाने का वादा किया था. शादी के बाद कोमला अपनी पढ़ाई पूरी कर रही थी और परीक्षा के चलते उसे अमरावती जाना पड़ा. परीक्षा समाप्त होने के बाद जब कोमला घर लौटने की तैयारी कर रही थी, तभी उसके पति ने वीडियो कॉल कर कहा कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहता, इसलिए उसे घर लौटने की जरूरत नहीं है. साली से ही कर ली शादी पत्नी ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई तो वे सभी उसके साथ पति के घर पहुंच गए. वहां जाकर उन्होंने देखा कि पति ने उसकी चचेरी बहन श्रेया से शादी कर ली थी. यह देखकर पूरे परिवार का गुस्सा भड़क उठा, लेकिन सूरज ने किसी को भी घर में घुसने नहीं दिया. इसके बाद पत्नी सीधे थाने पहुंची और वहां रोते हुए पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. थाने में हुई जमकर पिटाई पुलिस ने सूरज को थाने बुलाया. जैसे ही सूरज अपनी नई पत्नी श्रेया के साथ वहां पहुंचा, कोमला ने गुस्से में उसकी पिटाई शुरू कर दी. थाने में काफी देर तक ये हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. गुस्से से तमतमाई पत्नी अपने पति को लगातार पीटती रही, जिसे रोकने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस घटना का अंजाम क्या होता है. recent visitors 40

एमपी में गर्मी के तेवर हुए तीखे, 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, होली के बाद बढ़ेगी और गर्मी

भोपाल  हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से मध्‍य प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। बुधवार को प्रदेश में दिन का सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। रात का सबसे कम 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के 5 बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म है। यहां दिन का तापमान 38 डिग्री पहुंच गया है। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में भी पारा 37 डिग्री के पार है। ऐसा ही मौसम आज गुरुवार को भी बना रहेगा। होली के बाद गर्मी और असर दिखाने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ होने से सूरज की धूप सीधे जमीन पर आ रही है। इस कारण दिन गर्म हो गए हैं। बुधवार को खजुराहो में 39.4 डिग्री, नर्मदापुरम में 39.1 डिग्री, रतलाम-मंडला में 39 डिग्री, धार में 38.8 डिग्री, दमोह में 38.5 डिग्री, सतना में 38.2 डिग्री, शिवपुरी, सागर-नौगांव में 38 डिग्री, टीकमगढ़ में 37.8 डिग्री, शाजापुर में 37.6 डिग्री, बैतूल में 37.5 डिग्री और रीवा में पारा 37 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों में भोपाल में 37.8 डिग्री, इंदौर में 37.2 डिग्री, ग्वालियर में 36.6 डिग्री, उज्जैन में 38 डिग्री और जबलपुर में पारा 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर, रात का तापमान भी बढ़ा है। मंगलवार-बुधवार की रात में धार में पारा 23.2 डिग्री तक पहुंच गया। भोपाल, इंदौर, खंडवा, खरगोन, रीवा, सिवनी में तापमान 20 डिग्री से ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अब गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। होली के बाद असर और बढ़ जाएगा। हालांकि, मार्च में उत्तर-भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव होते हैं। जिनका असर से पारे में गिरावट भी होती है। मार्च के तीसरे सप्ताह में बारिश होने की संभावना है। आगे ऐसा रहेगा मौसम पहले सप्ताह में ओले-बारिश, बादल और ठंड-गर्मी का दौर रहा। अब तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।     दूसरा सप्ताह: इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में रात का तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक होगा जबकि गुजरात के ऊपर साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की वजह से भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, शहडोल, ग्वालियर और चंबल संभाग में तापमान सामान्य 15-17 डिग्री तक रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में सामान्य से बढ़े रहेंगे। भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में यह सामान्य 31-34 डिग्री सेल्सियस पर बना रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में बादल जरूर छाए रहेंगे।     तीसरा सप्ताह: रात में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान इंदौर संभाग में सामान्य से 3-4 डिग्री बढ़कर 20-23 डिग्री तक जबकि शेष सभी संभागों में 19-21 डिग्री तक जाएगा। वहीं, पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ते हुए सामान्य से 2-4 डिग्री अधिक 34-38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के मिलने के कारण पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।     चौथा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान रीवा और शहडोल संभागों में 22-24 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक 23-26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा। जबलपुर संभाग में 37-40 डिग्री जबकि भोपाल सहित शेष पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-5 डिग्री बढ़कर 38-42 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान रहेगा। दक्षिण-पूर्वी हवाओं के आने से जबलपुर, शहडोल और नर्मदापुरम संभाग में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। मार्च के आखिरी दिनों में ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग के साथ राजगढ़, सीहोर, विदिशा, बैतूल और हरदा जिलों में 3-4 दिन तक लू भी चल सकती है। अप्रैल-मई सबसे ज्यादा गर्म रहेंगे मौसम विभाग ने इस साल अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। इन दो महीने के अंदर ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे। मार्च में तीनों मौसम का असर मध्यप्रदेश में पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च महीने में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है जबकि रात में 10 से 17 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च में ग्वालियर में मौसम सबसे ज्यादा बदला हुआ रहता है। यहां रात में पारा 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। जबलपुर में दिन में गर्मी और रात में ठंड रहती है। MP के 5 बड़े शहरों में मार्च में मौसम का ऐसा ट्रेंड… भोपाल में दिन में तेज गर्मी के साथ बारिश भोपाल में मार्च महीने में दिन में तेज गर्मी पड़ने के साथ बारिश का ट्रेंड भी है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च महीने में गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। इसके चलते दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगती है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 30 मार्च 2021 को अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 41 डिग्री पहुंच चुका है। वहीं, 45 साल पहले 9 मार्च 1979 की रात में पारा 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था। वर्ष 2014 से 2023 के बीच दो बार ही अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहा। बाकी सालों में पारा 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। recent visitors 49

राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने दी होली की शुभकामनाएं

  रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीॅ और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। श्री डेका ने भी उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल डेका को मुख्यमंत्री साय ने राजकीय गमछा पहनाकर सम्मानित किया। recent visitors 37

सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों में ध्वनि स्तर को तय मानकों के अनुरूप रखा जाए

वाराणसी वाराणसी में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल को लेकर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, उन्होंने होली पर डीजे की तेज आवाज पर भी सख्त नियंत्रण की बात कही. बता दें कि योगी सरकार द्वारा धार्मिक स्थलों से अनावश्यक लाउडस्पीकरों को हटाने की मुहिम लगातार जारी है. अप्रैल 2022 से यूपी में व्यापक अभियान चलाकर लाउडस्पीकर उतारे जा रहे हैं. लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, वाराणसी, गोरखपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में यह कार्रवाई की गई थी. DJ और तेज ध्वनि पर सख्ती : न्यूज एजेंसी की खबर के मुताबिक सीएम योगी ने वाराणसी में बैठक के दौरान होली जैसे त्योहारों पर डीजे के तेज शोर पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों में ध्वनि स्तर को तय मानकों के अनुरूप रखा जाए, ताकि किसी को असुविधा न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे. होली पर विशेष सुरक्षा के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान होली और होलिका दहन को लेकर विशेष सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शोभायात्राओं, सार्वजनिक कार्यक्रमों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती जाए. सीएम योगी ने बेहतर ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट के भी निर्देश दिए हैं, ताकि होलिकोत्सव के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो. उन्होंने पुलिस प्रशासन से आम जनता, श्रद्धालुओं और दर्शनार्थियों के साथ शालीन व्यवहार करने को कहा है. गौ तस्करों पर नजर: सीएम ने गौ तस्करों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है. इसकी जवाबदेही तय करने पर भी मुख्यमंत्री का जोर रहा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौ तस्करी पर पूर्णतया प्रतिबंध है. इसमें जो भी संलिप्त पाया जाय, वह तस्कर हो, वाहन स्वामी या फिर पुलिस प्रशासन का ही व्यक्ति, उस पर कठोर कार्रवाई की जाए. मुख्यमंत्री ने एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया को गौ-तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपदवार समीक्षा करते हुए जिम्मेदारी तय करने को निर्देशित किया. उन्होंने राजस्व से संबंधित वादों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर देते हुए कहा कि लंबे समय से एक ही पटल पर जमे एवं शिथिलता बरतने वाले कर्मियों को हटाया जाए. सीएम हेल्प लाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का मेरिट के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं.   अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए थाना-स्तर पर टॉप-10 अपराधियों की सूची तैयार कर उन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है. उन्होंने नियमित पुलिस पेट्रोलिंग और फुट पेट्रोलिंग को अनिवार्य करने पर भी जोर दिया. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि पुलिस बूथों और पिंक बूथों पर हर समय पुलिस बल की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. बैठक में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने होलिका दहन, होली के जुलूस की तैयारियों, महाकुंभ के सफल आयोजन और तीन नए कानूनों के क्रियान्वयन की जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और होली के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम करने पर विशेष जोर दिया.   recent visitors 52