शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

रायपुर जशपुर जिला व्यवहार न्यायालय में आयोजित जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और उन्हें न्यायिक सेवा के प्रति समर्पण का संकल्प दिलाते हुए शुभकामनाएं दीं। समारोह में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंसूर अहमद, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जनार्दन खरे, विधायक श्रीमती गोमती साय और श्रीमती रायमुनी भगत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शपथ ग्रहण करने वालों में अध्यक्ष ओम प्रकाश साय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद सिन्हा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती दीपिका कुजूर, सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, सह सचिव सूरज चौरसिया, कोषाध्यक्ष सुचेन्द्र कुमार सिंह, ग्रंथपाल गोपाल प्रसाद रवानी और क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव सत्येन्द्र जोल्हे शामिल थे। मुख्यमंत्री  साय ने अधिवक्ता संघ के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र की रीढ़ है और अधिवक्ताओं की इसमें प्रमुख भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ न्याय प्रक्रिया को तेज करने में योगदान देना चाहिए, ताकि समाज के सबसे वंचित तबके को भी न्याय सुलभ हो सके। जशपुर अधिवक्ता संघ की ऐतिहासिक भूमिका और न्याय की परंपरा मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिला अधिवक्ता संघ के ऐतिहासिक योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि यह संघ हमेशा से सामाजिक न्याय और विधिक सेवा में अग्रणी रहा है। उन्होंने भारतचंद काबरा, बालासाहेब देशपांडे और नरहरि साय जैसी विभूतियों का स्मरण करते हुए कहा कि इन सभी ने शोषित, पीड़ित और वंचित लोगों को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अधिवक्ताओं से आह्वान किया कि वे इस परंपरा को बनाए रखते हुए लोगों के अधिकारों की रक्षा करें और उनके लिए न्याय की राह को सुगम बनाएं। बार काउंसिल के जीर्णोद्धार एवं ई-लाइब्रेरी के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा मुख्यमंत्री साय ने अधिवक्ताओं के लिए सुविधा और संसाधनों को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए बार काउंसिल के जीर्णोद्धार और ई-लाइब्रेरी के निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस दौर में ई-लाइब्रेरी से अधिवक्ताओं और कानून के छात्रों को नवीनतम विधिक जानकारी और अद्यतन संदर्भ सामग्री तक सहज पहुंच प्राप्त होगी। इससे न्यायिक प्रक्रियाओं में दक्षता बढ़ेगी और नए अधिवक्ताओं को अध्ययन व अनुसंधान के बेहतर अवसर मिलेंगे। न्यायपालिका और अधिवक्ता संघ का अटूट रिश्ता – प्रधान जिला न्यायाधीश इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंसूर अहमद ने कहा कि न्यायपालिका और अधिवक्ता संघ के बीच अटूट रिश्ता है, और दोनों को मिलकर समाज में न्याय और विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करना  चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं को न्याय की गरिमा बनाए रखने और विधिक सेवा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की अपील की। इस अवसर पर वक्ताओं ने अधिवक्ताओं की समाज में भूमिका, विधिक सहायता की आवश्यकता और न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार साझा किए। शपथ ग्रहण समारोह में कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, पवन साय, कृष्ण कुमार राय, रामप्रताप सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। recent visitors 47

ऊर्जा मंत्री तोमर ने उप नगर ग्वालियर में किया विकास कार्यों का लोकार्पण

 ग्वालियर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर के वार्ड 2 में 60 हार्सपावर मोटर का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने ग्वालियर को स्वच्छ, सुन्दर, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि आपका यह सेवक आप सभी के मान सम्मान में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ेगा। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा हमारा ग्वालियर बदल रहा है, अब ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाना है। उन्होंने कहा कि आप सभी साक्षी हैं कि पहले ग्वालियर उप नगर की क्या स्थिति थी, लेकिन आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग के कारण ग्वालियर की तकदीर और तस्वीर बदली है। वह समय अब दूर नहीं है, जब ग्वालियर का नाम पूरे सम्मान के साथ विकसित शहरों की श्रेणी में लिया जाएगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर उप नगर के वार्ड 2 में 22 लाख रूपये की लागत से  सत्यनारायण की टेकरी पर 60 हॉर्स पावर मोटर का लोकार्पण करते हुए कहा कि इस परियोजना के माध्यम से सत्यनारायण टेकरी पहाड़ी पर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इससे क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पानी मिलेगा।   recent visitors 53

30 मार्च से चैत्र नवरात्रि, इस बार हाथी से होगा मां का आगमन, जाने कलश स्थापना मुहूर्त

नई दिल्ली देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का पर्व चैत्र नवरात्र 30 मार्च को कलश स्थापना के साथ शुरू होगी। इसबार सर्वार्थ सिद्धि योग में मां जगदंबे की आराधना होगी। इसबार माता का आगमन हाथी पर होगा। चैत्र नवरात्रि शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। 30 मार्च से 7 अप्रैल तक मां जगदंबे की पूजा की जाएगी। 30 मार्च को घट स्थापित होगी और पहला व्रत रखा जाएगा। इस दिन मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा होगी। 9 दिन माता के अलग-अलग स्वरूप की पूजा की जाएगी। इसे लेकर मंदिरों में तैयारी शुरू कर दी गई है। साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम चल रहा है। वहीं, घरों में भी नवरात्रि की तैयारी शुरू है। साकची शीतला मंदिर, मनोकामना मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में चैत्र नवरात्र पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना होगी। चैत्र नवरात्रि का आरंभ रविवार से हो रहा है। इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर धरती पर आएंगी। इसे शुभ संकेत माना जाता है। हाथी पर मां के आगमन से धन-धान्‍य में वृद्धि होती है। वहीं, मां दुर्गा का प्रस्थान सोमवार 7 अप्रैल को हाथी पर ही होगा। इस शुभ अवसर मां दुर्गा की पूजा करने पर मनोकामनाएं सिद्ध हो सकती है। पंचांग के अनुसार इस साल 9 दिन नहीं, बल्कि 8 दिनों की ही नवरात्रि हैं। इस साल चैत्र नवरात्र में पंचमी तिथि का छय रहने के कारण एक दिन कम हो रहा है। इस साल 8 दिनों में ही मां दुर्गा की पूजा होगी। कलश स्थापना मुहूर्त कलश स्थापना पूजा का संकल्प होता है। विशेष पूजा से पहले कलश की स्थापना की जाती है। यह शुभ मुहूर्त में करना आवश्यक है। चैत्र नवरात्र पर कलश स्थापना के साथ माता शैलपुत्री की पूजा होगी। घट स्थापना का शुभ मुहूर्त 30 मार्च 2025 को सुबह 06.13 से 10.22 बजे तक है। वहीं, अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.01 से 12.50 बजे तक रहेगा। इन मुहूर्त पर कलश स्थापना कर पूजा का संकल्प लेना चाहिए। recent visitors 50

रंग पंचमी पर ऐतिहासिक ‘गेर’ को लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू, दो घंटे में ऐसे साफ होगा पूरा इलाका

इंदौर रंग पंचमी पर निकलने वाली ऐतिहासिक और पारंपरिक 'गेर' को लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में नगर निगम के अधिकारियों और एमआईसी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें गेर आयोजन की व्यवस्थाओं और सफाई अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर की यह ऐतिहासिक गेर न केवल स्थानीय नागरिकों बल्कि विदेशी मेहमानों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होती है। इसे देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी आगंतुक को असुविधा न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि गेर समापन के दो घंटे के भीतर पूरे इलाके की सफाई पूरी कर ली जाए। इस कार्य के लिए सैकड़ों सफाईकर्मी और अत्याधुनिक मशीनों की सहायता ली जाएगी। सफाई व्यवस्था पर विशेष जोर महापौर ने स्पष्ट किया कि सफाई कार्य को अत्यधिक प्राथमिकता दी जा रही है, क्योंकि स्वच्छता सर्वेक्षण भी निकट है। यदि सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही हुई तो यह शहर की स्वच्छता रैंकिंग पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। देश विदेश से गेर देखने आते हैं लोग महापौर ने कहा की रंग पंचमी की यह गेर हमारी परंपरा का हिस्सा है और इसे देखने देश-विदेश से लोग आते हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो और सफाई अभियान भी पूरी तत्परता के साथ किया जाए। नगर निगम की रणनीति बैठक में महापौर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देश दिया कि हर कार्य को तय योजना के अनुसार किया जाए। सफाई कार्य के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती के साथ ही हाई-टेक मशीनों का उपयोग किया जाएगा। recent visitors 31

मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर कड़क और चिलचिलातीधूप निकल रही है, IMD ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट

भोपाल ठंड समाप्त होते ही गर्मी का मौसम तेजी से पांव पसार रहा है. मध्य प्रदेश में भी कई स्थानों पर दोपहर के वक्त कड़क धूप निकल रही है. धूप की तपिश झुलसा देने वाली है.  पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव होगा और फिर बादल छाएंगे. हालांकि इससे गर्मी से बहुत राहत मिलती नहीं दिख रही. राज्य के सागर, सतना, भोपाल, जबलपुर, इंदौर, होशंगाबाद, छिंदवाड़ा में शनिवार को खिली हुई धूप निकली हुई है जबकि गुना में हल्के बादल घिरे हुए हैं. कड़क धूप के कारण लोग दोपहर के वक्त बाहर निकलने से बच रहे हैं. राजधानी भोपाल में दोपहर के वक्त तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 34 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 35 डिग्री सेल्सियस, होशंगाबाद में 33.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 31.2 डिग्री सेल्सियस और सता में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. न्यूनतम तापमान सामान्य बना हुआ है. 40 डिग्री के पार जाएगा तापमान राज्य में मार्च के अंत तक गर्मी का असर बढ़ जाएगा. कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पास कर सकता है. साथ ही हीटवेव का भी असर रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक होली के बाद गर्मी परेशान करेगी. तापमान में वृद्धि होगी. जबकि अगले चार दिन लू चलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर चंबल में  सबसे ज्यादा गर्मी पड़ेगी. मार्च के आखिरी दो सप्ताह में कैसा रहेगा तापमान? मौसम विभाग के मुताबिक मार्च के मध्य और आखिरी सप्ताह में पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश के आसार नहीं हैं. 14 से 20 मार्च के बीच  मध्य प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में तापमान सामान्य या उससे अधिक रहेगा जबकि अन्य क्षेत्रों में सामान्य रहेगा. वहीं, 21 मार्च से 27 मार्च के बीच राज्य के दक्षिणी हिस्से में तापमान सामान्य और सामान्य से नीचे रहने के आसार हैं. जबकि उत्तरी हिस्से में सामान्य रहेगा. recent visitors 39

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार से प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की

भोपाल मध्य प्रदेश की आर्थिक स्थिति के मद्देनजर कांग्रेस ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार से प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्ज लेकर विज्ञापन, कार्यक्रम, हवाई जहाज और मुख्यमंत्री आवास के जीर्णोद्वार पर खर्च कर रही है. जीतू पटवारी ने कहा, ''कर्ज लेकर सरकार अय्याशी करती है''. प्रदेश की आर्थिक स्थिति को उन्होंने नाकाम बताया. साथ ही कहा कि बजट में सरकार ने सबसे बड़ा सेगमेंट कर्ज की अदायगी को रखा है. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "मोहन यादव की सरकार को भविष्य की चिंता नहीं है. बेरोजगारी दर मध्य प्रदेश में सबसे अधिक है. महंगाई की मार से सबसे ज्यादा प्रभावित प्रदेश वासी हैं." उन्होंने कहा कि सूबे में आर्थिक अराजकता फैली हुई है. कर्ज लेने के औचित्य पर सवाल उठाते हुए कांग्रेस नेता ने बीजेपी सरकार को घेरा.   कांग्रेस ने श्वेत पत्र जारी करने की मांग की उन्होंने कर्ज को आने वाली पीढ़ी के लिए बोझ बताया. जीतू पटवारी ने श्वेत पत्र जारी करने की मांग की. श्वेत पत्र में आगामी योजनाओं की स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए. वित्त मंत्री के बयान पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "सूबे में युवा आत्महत्या कर रहे हैं. मातृ और शिशु मृत्यु दर सबसे अधिक है. कुपोषण की समस्या गंभीर बनी हुई है. प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है." जीतू पटवारी ने कहा कि स्कूलों से बच्चे नाम कटवा रहे हैं. सूबे की आर्थिक स्थिति को बताया नाकाम जीतू पटवारी ने कहा कि आखिर सरकार कर्ज लेकर करना क्या चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार से पूछने पर जवाब मिलता है कि विपक्ष को सिर्फ कर्ज दिखाई देता है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार कर्ज लेकर फिजूलखर्ची कर रही है. कर्ज की राशि से ब्रांडिंग की जा रही है. recent visitors 39

संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत आज, जाने शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी बहुत महत्व रखती है। हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि संकष्टी चतुर्थी के रूप में मनाई जाती है। चैत्र माह में जो संकष्टी चतुर्थी पड़ती है उसे भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस दिन विधि-विधान से विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत करने से जीवन के सारे दुख दूर होते हैं। मान्यताओं के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा और व्रत करने से जीवन के सभी विघ्न और परेशानियां दूर होती हैं। भगवान गणेश के आशीर्वाद से जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। महिलाएं संतान की अच्छी सेहत और लंबी आयु के लिए ये व्रत रखती हैं। इस दिन पूजा के समय कुछ विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी रूके हुए काम पूरे हो जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत कल यानी आज रात 7 बजकर 33 मिनट पर हो रही है। वहीं इस चतुर्थी तिथि का समापन अगले दिन 18 मार्च रात 10 बजकर 9 मिनट पर हो जाएगा। संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रोदय के समय पूजा की जाती है। ऐसे में कल ही भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। आज का शुभ मुहूर्त चैत्र कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि- आज शाम 7 बजकर 34 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी ध्रुव योग- आज दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट तक चित्रा नक्षत्र- आज दोपहर 2 बजकर 47 मिनट तक आज व्रत-त्यौहार- संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत सूर्योदय-सूर्यास्त का समय सूर्योदय- सुबह 6:28 am सूर्यास्त- शाम 6:30 pm बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग • संकष्टी चतुर्थी के दिन बप्पा को पूजा के समय बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि भगवान गणेश को ये भोग लगाने से करियर में नई ऊंचाइयां मिलती हैं। साथ ही जीवन से सारे दुख दूर हो जाते हैं। • भगावन गणेश को मोदक बहुत प्रिय है, इसलिए संकष्टी चतुर्थी के दिन बप्पा को पूजा के समय मोदक का भोग अवश्य लगाना चाहिए। • संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को मोतीचूर के लड्डू का भोग भी जरूर लागाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान को मोतीचूर के लड्डूओं का भोग लगाने से वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है। • इस दिन भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू का भोग भी लगाया जा सकता है। इस भोग को लगाने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है और घर से नकारात्मकता दूर रहती है। recent visitors 59