उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व कौशल को भी विकसित करता है। प्रदेश सरकार युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और खेल अधोसंरचना को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अंकुर खेल मैदान, भोपाल में शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और शुभकामनाएँ दीं। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. विपिन तिवारी ने बताया कि शिवाजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन लगातार सात वर्षों से किया जा रहा है और इसे खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और दर्शकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस प्रतियोगिता में 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें चिकित्सकों और वकीलों की टीम भी शामिल हैं।   recent visitors 47

जनसंख्या बढ़ाओ, इनाम पाओ, राज्य के सांसद ने तीसरे बच्चे पैदा होने पर 50 हजार और गाय के इनाम का ऐलान

नई दिल्ली आंध्र प्रदेश के लोकसभा सांसद केलिसेट्टी अप्पला नायडू ने राज्य के लोगों से आबादी बढ़ाने की अपील की है। यही नहीं उन्होंने विवादित ऑफर देते हुए कहा कि यदि कोई महिला तीसरा बच्चा पैदा करती है तो 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। इसके अलावा यदि तीसरी संतान बेटा हुआ तो फिर एक गाय दी जाएगी। उन्होंने अपने इस विवादित ऑफर का बचाव भी किया और कहा कि राज्य की आबादी कम हो रही है। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी में आंध्र प्रदेश की आबादी कम होने का खतरा है। इसके अलावा पूरे देश में ही आबादी को बढ़ाने की जरूरत है। बता दें कि भारत आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ते हुए सबसे आगे निकल गया है। टीडीपी सांसद के इस बयान को उनकी ही पार्टी के कई लोगों ने क्रांतिकारी बताया है। सांसद का यह बयान उस समय आया है, जब तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण भारत के राज्य परिसीमन को लेकर सवाल उठा रहे हैं। सबसे ज्यादा सवाल तो तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ही उठा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि नई जनगणना के आंकड़ों के आधार पर लोकसभा सीटों का परिसीमन हुआ तो फिर दक्षिण के राज्यों की हिस्सेदारी का अनुपात घट जाएगा। एमके स्टालिन की पार्टी का कहना है कि फिलहाल तमिलनाडु में 39 लोकसभा सीटें हैं, जो घटकर 31 या 30 ही रह जाएंगी। इसी तरह केरल के खाते में 20 की बजाय 12 सीटें ही रह सकती हैं। चंद्रबाबू नायडू भी कह चुके, सिर्फ यूपी और बिहार हैं फायदे में चंद्रबाबू नायडू भी कह चुके हैं कि आंध्र प्रदेश के लोगों को आबादी बढ़ाने की जरूरत है। उनकी यह मांग भी रही है कि सरकार को परिसीमन को फिलहाल रोक देना चाहिए और 1971 के उस फॉर्मूले को लागू रहने देना चाहिए, जिसके आधार पर फिलहाल राज्यों को सीटों का आवंटन हुआ है। उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि दक्षिण भारत के राज्यों में लोग बच्चे पैदा कम कर रहे हैं औऱ इसके चलते बुजुर्ग आबादी बढ़ने का संकट है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और वर्किंग एज वाले लोग कम होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा, 'बढ़ती उम्र के लोगों की अधिक संख्या होने की समस्या दक्षिण भारत में दिखने लगी है। उत्तर भारत में सिर्फ यूपी और बिहार ही इस मामले में बढ़त में हैं। लेकिन हमारे यहां लोग ज्यादा आबादी को कमजोरी मानते हैं। लेकिन आज यह फायदे की चीज हो गई है।' recent visitors 76

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की सहायता देने के निर्देश

सावधानी और सतर्कता रखें वाहन चालक, नींद और आराम का ध्यान रखना भी जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने  मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की सहायता देने के निर्देश गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपए सहायता दी जाएगी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी जिले के उपनी गांव के समीप देर रात सड़क दुर्घटना में आठ श्रद्धालुओं की असामयिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 2-2 लाख रुपए, गंभीर घायलों को एक-एक लाख एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि देर रात पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों के इलाज का प्रबंध किया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रीवा रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रभावित परिवार के साथ शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए भगवान महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस अथाह दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य लाभ की कामना भी की। उल्लेखनीय है कि मैहर माता के दर्शन करने जा रहे यात्री वाहन और ट्रक की रविवार को देर रात हुई भयानक टक्कर में आठ यात्रियों की मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया में जारी संदेश के माध्यम से वाहन चालकों से वाहन सावधानी से चलाने, सड़कों पर आवश्यक सावधानी व सतर्कता रखने और अपने आराम व नींद का ध्यान रखते हुए वाहनों के संचालन की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसी दुर्घटनाओं से कई परिवारों को अपूरणीय क्षति उठानी पड़ती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वाहन दुर्घटनाओं से बचने के लिए हर संभव उपाय करने के निर्देश दिए हैं।   recent visitors 72

महू में देर रात को उपद्रव के बादआज शांति कायम, बाजार में अधिकतर दुकानें बंद

 महू दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में भारत की जीत के बाद मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बड़ा बवाल हो गया। महू में निकाले जा रहे विजयी जुलूस पर रविवार देर रात पथराव और आगजनी की गई। स्थिति को संभालने के बाद पुलिस ने जीत के जश्न में नफरत घोलने वालों पर ऐक्शन तेज कर दिया है। पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। महू में देर रात को उपद्रव के बाद सोमवार को शांति कायम है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की टीमें लगातार स्थित पर नजर बनाए हुए है। हिंदू संगठनों के लोग बाजार भी बंद कराने निकले। हालांकि, सोमवार को महू में बाजार में अधिकतर दुकानें बंद रहती हैं। लेकिन कुछ दुकानें जो खुली थीं उन्हें हिंदूवादी कार्यकर्ता बंद कराते दिखे। घटना वाले इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है। डीएम आशीष सिंह ने अब तक की स्थिति पर मीडिया से बाचती की और स्थिति को नियंत्रण में बताया। डीएम ने कहा, 'कल की जो घटना हुई थी जैसी ही इसकी सूचना मिली पुलिस ने मौके पर जाकर स्थिति को संभाला। पहले चरण में हमारा प्रयास था कि शांति पूरी तरह से स्थापित हो उसमें हम लोग सफल रहे। हम लोगों ने तुरंत पुलिस को मूव कराके यह सुनिश्चत किया कि जो घटनाएं हो रही थीं, आगजनी पथराव की, उनको तत्काल रोक लिया जाए। इसके बाद जांच शुरू की कि कौन लोग इसमें शामिल थे, किस तरह से घटना की शुरुआत हुई। एफआईआर के आधार पर 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ लोगों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की जाएगी। कुछ और एफआईआर दर्ज किया जा सकता है। अभी पूरी तरह से शांति स्थापित है। कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हो। एक भी जिम्मेदार व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा। जहां तक बंद आदि की बात है, इसकी आवश्यकता नहीं है। शांति स्थापित हो चुका है।' चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के बाद देशभर की तरह महू में भी लोग सड़कों पर निकलकर जश्न मनाने लगे। लोग नारेबाजी करते हुए जश्न मना रहे थे। महू की जामा मस्जिद के पास जश्न के बीच अचानक एक पक्ष ने पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में टकराव हो गया। पथराव के बीच कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। उपद्रवियों को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठीचार्ज किया गया। देर रात स्थिति को काबू कर लिया गया। घटना में घायल हुए कुछ लोगों को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। recent visitors 62

मुरैना में हरेंद्र मौर्यकी मौत के मामले में आया नया मोड़, मारपीट के एक वीडियो वायरल

मुरैना मुरैना में रहने वाले हरेंद्र मौर्य ने बीते शनिवार की रात अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रविवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. लेकिन घटना के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया. दरअसल, वायरल वीडियो में शहर की गांधी कॉलोनी में रहने वाले हरेंद्र मौर्य को उनकी पत्नी और बेटियां बेरहमी से डंडे से पीटती दिख रही हैं. हरेंद्र मौर्य पलंग पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं, जहां उनकी पत्नी रचना मौर्य उनके पैर पकड़े हुए हैं. उनकी एक बेटी हाथ पकड़े हुए है, जबकि दूसरी बेटी डंडे से बेरहमी से पिटाई कर रही है. पास बैठे हरेंद्र के छोटे बेटे ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बड़ी बहन ने उसे भी डंडे का डर दिखाकर चुप करा दिया. इस चौंकाने वाले वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का रुख बदल दिया है. मृतक का पोस्टमॉर्टम अब ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के बोर्ड से कराया जाएगा. CSP मुरैना दीपाली चंदोलिया ने बताया, "गांधी कॉलोनी निवासी हरेंद्र मौर्य की आत्महत्या की सूचना मिली थी. मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. लेकिन वायरल वीडियो ने मामले को उलट दिया. इसमें मृतक के परिजन (पत्नी, दो बेटियां और मां) उसकी मारपीट करते दिख रहे हैं. वीडियो के आधार पर सभी से पूछताछ की जा रही है और शव का पोस्टमॉर्टम ग्वालियर मेडिकल बोर्ड से कराया जा रहा है." पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या मारपीट के कारण ही हरेंद्र ने यह कदम उठाया? इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और सोशल मीडिया पर वीडियो की चर्चा हो रही है. recent visitors 58

मार्क कार्नी ने अमेरिका को दिखाया कड़ा रुख, कनाडा की स्वतंत्रता की रक्षा का किया वादा

ओटावा  कनाडा के प्रधानमंत्री बनने जा रहे मार्क कार्नी ने डोनाल्ड ट्रंप को साफ संदेश दिया है कि उनका देश कभी भी अमेरिका का हिस्सा नहीं होगा। लिबरल पार्टी का नेता चुने जाने के तुरंत बाद मार्क ने कहा कि कनाडा किसी भी तरह, किसी भी रूप में अमेरिका का हिस्सा कभी नहीं हो सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल जनवरी में अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद से कई बार ये कहा है कि वह कनाडा को अपने देश में शामिल कर लेंगे। ट्रंप ने कनाडा के निवर्तमान पीएम जस्टिन ट्रूडो को गवर्नर कहकर संबोधित किया है। ट्रंप के बयान पर ट्रूडो भी नाराजगी जता चुके हैं। अब मार्क ने भी ट्रंप को जवाब देने की कोशिश की है। बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर रह चुके 59 वर्षीय कार्नी ने 85 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करके लिबरल पार्टी के नेता बनने का चुनाव जीता है। इस जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की इच्छा के जवाब में कार्नी ने कहा, 'अमेरिका कनाडा नहीं है और ना ही हो सकता है।' टैरिफ जंग पर भी कार्नी ने सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि जब तक अमेरिकी हमें सम्मान नहीं देंगे, तब तक हम उन पर जवाबी टैरिफ जारी रखेंगे। अमेरिका हमारी जमीन चाहता है: कार्नी कार्नी ने अपने भाषण में कहा, 'अमेरिकी कनाडा के संसाधन, पानी, जमीन चाहते हैं। अगर वे सफल हुए तो हमारे जीवन जीने के तरीके को नष्ट कर देंगे। हमें इससे किसी भी सूरत में बचना होगा। ट्रंप कनाडा के डेयरी और लकड़ी उत्पादों पर नए पारस्परिक शुल्क लगाने की धमकी दे रहे हैं लेकिन ट्रंप को सफल नहीं होने देंगे। कनाडा को कमजोर ना समझा जाए, कनाडाई मजबूत हैं।' कार्नी ने कहा कि अमेरिकी हमें सिखाने की कोशिश ना करें। अमेरिका अपनी स्वास्थ्य सेवा को देखे, वहां इलाज भी एक व्यवसाय है। इसके मुकाबले कनाडा की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली देखिए। दूसरी ओर ओटावा में इलाज कराना एक अधिकार है। कार्नी ने कहा कि अमेरिका एक मेल्टिंग पॉट है। ट्रंप के टैरिफ पर कार्नी ने कहा कि कनाडा के जवाबी उपाय तब तक लागू रहेंगे जब तक अमेरिका मुक्त और निष्पक्ष व्यापार पर विश्वसनीय प्रतिबद्धता नहीं दिखाता। 'अमेरिका पर अब भरोसा नहीं है' कार्नी ने कहा, 'अमेरिका को कोई गलती नहीं करनी चाहिए, क्योंकि व्यापार हो या हॉकी आखिर में कनाडाई ही जीतेंगे। जस्टिन ट्रूडो ने भविष्य के लिए डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले अमेरिका के खिलाफ व्यापार युद्ध की कसम खाई है तो हम भी पीछे नहीं हटेंगे।' उन्होंने अमेरिका को एक ऐसा देश बताया, जिस पर अब भरोसा नहीं किया जा सकता है। कार्नी ने कहा, 'हम सदमे से उबर रहे हैं लेकिन सबक कभी नहीं भूलेंगे, हमें एक-दूसरे का ख्याल रखना होगा। मार्क कार्नी ने कनाडा के लोगों से वादा करते हुए कहा, 'हम कर सकते हैं कि हम पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर उभरेंगे। हम ऐसा करेंगे क्योंकि कनाडा अपने लोगों की ताकत पर बना है और लड़कर जीतना जानता है।' recent visitors 63

नेट सज्जन सिंह वर्मा को अपने नेताओं पर नहीं भरोसा! इन लोगों को बाहर करने की मांग, कहा- कोई भाईचारा-दोस्ती नहीं होनी चाहिए

भोपाल मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर धोखेबाजी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर कई नेता ऐसे हैं जो भाजपा के बड़े नेताओं के साथ मिलकर गठजोड़ करते हैं। ऐसे लोग कांग्रेस के लिए घातक हैं। कांग्रेस के लिए ऐसे लोग घातक सज्जन वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में भी रिस्ट्रक्चरिंग की जा रही है। कांग्रेस के कई लोगों ने पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में आघात पहुंचाया है। साथ ही कांग्रेस के पोर्टफोलियो में रहकर बीजेपी से हाथ मिलाकर अपने ही उम्मीदवारों को हराने की कोशिश की है। ऐसे लोगों की शिकायत मिली है। ऐसे लोग कांग्रेस के लिए घातक हैं। पूर्व मंत्री ने कहा- ईमानदार नेता की नियुक्ति होगी पूर्व मंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों को तत्काल मीटिंग करके बाहर करना चाहिए। जो जगह खाली होगी, उसमें ईमानदार नेता की नियुक्ति होगी। जल्द ही अनुशासन समिति की बैठक बुलानी चाहिए। 500 शिकायतें आई है। वहां पर भी तत्काल बैठक बुलाकर एक्शन लेना चाहिए। जिन लोगों ने कुठाराघात किया है उनको तत्काल बाहर करना चाहिए. कहा- जिनके खिलाफ शिकायत मिली, वह पदाधिकारी बने हुए उन्होंने आगे कहा, जिनके खिलाफ शिकायत मिली, वह पदाधिकारी बने हुए हैं। हरीश चौधरी इंदौर आए हुए थे, वहां चर्चा हुई है। विधानसभा सत्र के बाद अनुशासन समिति की बैठक होगी। जो गंभीर शिकायत है, उन पर एक्शन लेना चाहिए। कोई भाईचारा-दोस्ती नहीं होनी चाहिए। कितना बड़ा भी नेता हो, उस पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। recent visitors 97