प्रदेश में लगभग 14.39 लाख हेक्‍टेयर में तीसरी फसल के रूप में ग्रीष्‍मकालीन मूंग की फसल ली जा रही : मंत्री एदल सिंह कंषाना

भोपाल किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने कहा है कि किसान ग्रीष्मकालीन मूंग में कीटनाशक एवं खरपतवारनाशक दवाईयों का उपयोग कम करें। प्रदेश में लगभग 14.39 लाख हेक्‍टेयर में तीसरी फसल के रूप में ग्रीष्‍मकालीन मूंग की फसल ली जा रही है, जिसका उत्‍पादन 20.29 लाख मेट्रिक टन एवं औसत उत्‍पादकता 1410 किलोग्राम प्रति हेक्‍टेयर है। ग्रीष्‍मकलीन मूंग की खेती मुख्‍यत: नर्मदापुरम, जबलपुर एवं भोपाल संभाग में की जाती है। ग्रीष्‍मकालीन मूंग की खेती से किसानों की आय में वृध्दि हुई है, परंतु इसमें कीटनाशक एवं खरपतवारनाशक दवा का उपयोग अधिक किया जा रहा है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि फसल को जल्द पकाने के लिये खरपतवारनाशक दवा (पेराक्‍वाट डायक्‍लोराइड) का भी उपयोग अधिक हो रहा है, इन कीटनाशक / खरपतवारनाशक दवा के अंश मूंग फसल में शेष रह जाते हैं, जो कि सेहत के लिए हानिकारक हैं। कृषि मंत्री कंषाना ने सभी किसान भाईयों से अपील है कि ग्रीष्‍मकालीन मूंग की फसल में कीटनाशक/खरपतवारनाशक दवा का उपयोग कम से कम करें, जिससे मानव शरीर पर इसका दुष्‍प्रभाव कम हो।   recent visitors 50

धार्मिक संघर्षों से देश को नुकसान होता है, जैसे कि सीरिया और अफगानिस्तान में हुआ ; के.के. मोहम्मद

 भोपाल केके मोहमद, जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएआइ) के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक रह चुके हैं, अयोध्या में बाबरी मस्जिद स्थल पर की गई खुदाई की जांच प्रोजेक्ट में शामिल थे। उन्होंने अपने शोध और अनुभव के आधार पर पहले भी कहा था कि बाबरी मस्जिद के नीचे एक मंदिर के अवशेष मौजूद थे।  विशेष चर्चा (Exclusive Interview) में उन्होंने कहा कि देशवासियों को मंदिर-मस्जिद जैसे विवादों में कतई नहीं पड़ना चाहिए, वरना देश सीरिया या अफगानिस्तान बन जाएगा, इसका आशय यह है कि वे धार्मिक विवादों को समाप्त कर देश में शांति, सौहार्द्र और विकास को प्राथमिकता देने की वकालत कर रहे हैं।  धार्मिक संघर्षों से देश को नुकसान होता है, जैसे कि सीरिया और अफगानिस्तान में हुआ, जहां धार्मिक और सांप्रदायिक हिंसा ने सामाजिक ताने-बाने को नष्ट कर दिया। भारत को अपने बहुलतावाद और सहिष्णुता की परंपरा को बनाए रखना चाहिए, जिससे सामाजिक स्थिरता बनी रहे। मंदिर और मस्जिद के मुद्दे को ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए, न कि राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए। हिंदू और मुस्लिम समुदायों को मिलकर आगे बढ़ना चाहिए और आपसी सौहार्द बनाए रखना चाहिए, ताकि देश का विकास बाधित न हो। केके मोहमद पहले भी इस विवाद पर तथ्यात्मक और संतुलित दृष्टिकोण रखते रहे हैं। अयोध्या में बाबरी मस्जिद के नीचे जो पिलर थे, उनमें कलश रूपी आकृतियां थीं उन्होंने अपनी किताब नरसिंहराव और बाबरी मस्जिद: एक पुरातत्वविद का दृष्टिकोण’’ में इस मुद्दे पर विस्तार से लिखा भी है। उन्होंने कहा – अयोध्या में बाबरी मस्जिद के नीचे जो पिलर थे, उनमें कलश रूपी आकृतियां बनी हुई थीं। यही एक प्रमाण हमें हिंदू मंदिर होने के लिए संकेत कर रहा था। 1976-77 में प्रो. बीबी लाल, जो पद्मश्री, पद्मभूषण हैं, के अंडर में हमारी टीम ने राम मंदिर प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया था। उस समय मस्जिद के ऊपरी और भीतरी तह तक का परीक्षण किया। हमने देखा कि मस्जिद के जितने पिलर यानी बेस थे, उनकी बनावट देखकर ही समझ में आ गया कि ये मंदिर के हैं, मस्जिद के नहीं। क्योंकि उनमें पूर्ण कलश स्थापित किए हुए थे। ये देखने के बाद खुदाई कार्य शुरू किए। प्रो. लाल जो नेतृत्व कर रहे थे, इस नतीजे पर पहुंचे कि ये मस्जिद नहीं, बल्कि मंदिर का हिस्सा है। लेकिन उस समय इसे सार्वजनिक रूप से उजागर नहीं किया, क्योंकि विवाद हो सकता था। विक्रमोत्सव में आज होंगे मुय अतिथि विक्रमोत्सव के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय इतिहास सामगम का शुभारंभ सोमवार सुबह 10.30 बजे पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल, कालिदास अकादमी में होगा। इस समागम में अमेरिका से शोध अध्येता डॉ. श्रैयाहरि तथा नेपाल के राष्ट्रपति के संस्कृति सलाहकार डॉ. लक्ष्मण पंथी शामिल होंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के मुय वक्ता अभा इतिहास संकलन योजना, नई दिल्ली के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. बालमुकुंद पांडे होंगे। मुख्य अतिथि भारतीय पुरातत्वविद पद्मश्री केके मोहमद तथा सारस्वत अतिथि के रूप में महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के पूर्व निदेशक पद्मश्री डॉ. भगवतीलाल राजपुरोहित उपस्थित रहेंगे। तीन दिवसीय इस समागम में भारतीय इतिहास को लेकर गंभीर विचार विमर्श होगा। कार्यक्रम पांच सत्रों में बांटा गया है। मथुरा और ज्ञानवापी मस्जिद हिंदुओं को सौंपे दें– खुदाई से एक मंदिर की नींव का पता चला, जिसमें अष्टमंगला प्रतीकवाद में व्यवस्थित 12 स्तंभ थे। मनुष्यों और जानवरों की टेराकोटा आकृतियों ने पहले से मौजूद मंदिर के अस्तित्व की परिकल्पना करने के लिए हमें प्रेरित किया। आलोचनाओं का सामना करने के बावजूद हम इस प्रोजेक्ट के लिए डटे रहे। मुसलमानों को मथुरा और ज्ञानवापी मस्जिद के स्थान को खुद ही हिंदुओं को उपहार की तरह सौंप देना चाहिए। उनकी जो पवित्र इमारत है, उसे कहीं अन्य उपयुक्त स्थल पर स्थानांतरित करने के लिए मुसलमानों को आगे आना चाहिए। इससे सरकार एवं सर्व समाज से भी सहयोग मिल सकेगा। इस स्थानांतरण की प्रक्रिया में पवित्रता एवं समान का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। recent visitors 52

राजगढ़ में विद्युत वितरण कंपनी ने बकायादार पर सख्ती बरतना की शुरू, काटी जाएगी बिजली

भोपाल  एमपी के ब्यावरा में बिजली कंपनी के वसूली अभियान के तहत आगामी गर्मी के दिनों में 100 फीसदी बकाया वाले गांवों के कनेक्शन को फिर से काटा जाएगा। साथ ही जिन गांवों में कम बकाया है या जो लोग जमा कर रहे हैं उन्हें छोड़ बाकियों के कनेक्शन भी काटे जाएंगे। दोबारा जोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  दरअसल, करोड़ों रुपए की बकाया राशि वसूलने के लिए बिजली कंपनी ने सख्ती की है। गांव, शहरी क्षेत्र के घरेलू, पम्प और व्यवसायिक सभी प्रकार के कनेक्शनों की जांच की जा रही है। कंपनी ने अपने एसई, डीई, जेई को वसूली का जिम्मा दिया है, जिसकी मॉनीटरिंग हर दिन की जा रही है। कई गांवों को दिया गया नोटिस हालांकि बिजली कंपनी की इस सख्ती से कई गांवों निवासरत पढ़ाई करने वाले बच्चों की फजीहत हो गई। कई किसानों की सिंचाई प्रभावित हो गई है। बता दें कि हाल ही में बिजली कंपनी सुठालिया के 130, मलावर के 19 गांवों के अलावा पूरे जिले के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे गांव जहां बिल्कुल ही बिल जमा नहीं किए गए उन्हें काट दिया था। साथ ही कई गांवों को नोटिस दे रखे हैं, उन्हें परीक्षा के सीजन के बाद काटने की तैयारी है। हालांकि वर्तमान में अधिकतर गांवों में बिजली सप्लाई चालू करवाई गई है लेकिन यह अस्थाई व्यवस्था है। फिर से कंपनी सख्ती कर सकती है। हर घर मीटर लगेंगे बिजली कंपनी ने एक और अभियान शुरू किया है, जिसके तहत प्रत्येक घर (कनेक्शन) में मीटर लगना अनिवार्य किया है। यह व्यवस्था शहरों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में भी लागू रहेगी। इसके अलावा अत्यधिक लोड वाले ट्रांसफॉर्मर भी चिह्नित किए जा रहे हैं। इसके तहत घरों में लगने वाले अधिक लोड के हीटर, रॉड और अन्य बिजली उपकरणों की भी जांच की जाएगी। या तो उन्हें बंद करना होगा या मीटर पर आने वाली रीडिंग के हिसाब से बिल देना होगा। कोरोना काल में बढ़े हुए बिजली बिलों पर लगने वाला एरियर भी बिजली कंपनी ने माफ नहीं किया है। वहीं, चुनावी सीजन के दौरान भी जो सरचार्ज जुड़कर आ रहा था, उसे माफ करने की बात कंपनी के अफसरों ने कही थी, लेकिन इस संबंध में कोई बात नहीं कर रहा है। जिससे आम उपभोक्ता पर दोहरी मार यहां पड़ी है। जिन पर अत्यधिक भार एरियर और सरचार्ज का है, वे अब मौजूदा बिल के साथ जमा नहीं कर पा रहे हैं। जिससे उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। कंपनी का तर्क है कि कोरोना काल में एरियर को उसी समय के अगले दो- तीन माह में जमा करने को कहा था, चुनावी सीजन का सरचार्ज माफ करने के निर्देश फिलहाल नहीं मिले हैं। 100 % बकाया वाले ही काट रहे 100 फीसदी बकाया वाले गांव ही हमने काटे हैं, जहां की कुछ राशि जमा हैं वहां उन्हीं के कनेक्शन काट रहे हैं जिनके बिल बकाया हैं। जो नियमित बिल जमा कर रहे हैं उन्हें हम परेशान नहीं कर रहे। बकाया बिल तो देना ही होगा। शासन स्तर पर ही वसूली के लिए निर्देश हैं। परीक्षा के दौर है, इसके बाद फिर से बकायादारों पर कार्रवाई यथावत तरीके से शुरू की जाएगी। -एसके खरे, एसई, बिजली, राजगढ़ किसानों के लिए ऑफर, पांच रु. में मिलेगा कनेक्शन ! वसूली की सख्ती के बीच बिजली कंपनी ने किसानों के लिए एक योजना शुरू की है। जिसके तहत महज पांच रुपए में उन्हें परमानेंट कनेक्शन मिल जाएगा। यानी अभी उन्हें राशि जमा करने की जरूरत नहीं होगी, संबंधित लाइनमैन को पांच रुपए देकर दस्तावेज जमा कर कनेक्शन चालू कराया जा सकेगा। इससे पहले ऑनलाइन पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करना होता था, कनेक्शन चार्ज, सुरक्षा निधि, पंजीयन शुल्क भी देना होता था। अब पंजीयन शुल्क करीब 1500 रुपए माफ कर दिए गए हैं। वहीं, सुरक्षा निधि 1200 रुपए प्रति एचपी के हिसाब से अगले माह के बिजली बिल में जुड़कर दी जाएगी। पहले सभी प्रकार के शुल्क जमा करना होते थे, तभी कनेक्शन होता था।  बिल जमा करने की अपील बता दें कि राजगढ़ के 64 गांव पर 5 करोड़ 91 लाख रुपए का बकाया है, इसको लेकर कई बार कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को समझाया गया और बिल जमा करने की अपील भी की गई। लेकिन किसी भी उपभोक्ता द्वारा बिजली का बिल जमा नहीं किया जा रहा है। ऐसे में अब कंपनी ने अंतिम चेतावनी जारी करते हुए गांव के लोगों को बिजली का बिल जमा करने के लिए कहा है। ऐसा न करने पर पूरे गांव के गांव की बिजली काटी जाएगी। कंपनी की अपील ● यदि उपभोक्ता तत्काल अपने बकाया का भुगतान नहीं करते हैं, तो नियमानुसार ग्राम के समस्त बकायादार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही की जाएगी। ● इस कार्यवाही को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए कंपनी द्वारा प्रशासन एवं पुलिस बल की सहायता ली जाएगी। ● प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान हेतु प्रेरित करें एवं प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग दें। ● बकाया उपभोक्ताओं से पुन: अनुरोध किया जाता है कि वे अपने स्वयं के संसाधनों से शीघ्र अति शीघ्र राशि जमा करें. अन्यथा नियमानुसार विद्युत विच्छेद की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। ● इस संबंध में यदि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा होती है, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उन्हीं की होगी। 64 गांव शामिल डूंगरपुरा, बांकना, मागनियाखेड़ी, टीटोड़ी, जुगलपुरा, लालतलाई, विजयगढ़, फेटापुरा, भैनपुरा, फत्तूखेड़ी, रघुनाथपुरा, दाताग्राम, मालीपुरा, दिलावरी, बगा, ऊंचाखेड़ा, जैतपुरा, चौकी चंदरपुरा, दिलावरा, गंगापाट, नानौरी, जोड़क्या, हिनौती सहित करीब 64 गांव शामिल है। कनेक्शन काटा जाएगा कंपनी के स्पष्ट निर्देश हैं जिन गांव से बिल नहीं आ रहा है, वहां के कनेक्शन काटे जाएं हम ग्रामीणों को अंतिम चेतावनी दे रहे हैं। फिर भी बिल जमा नहीं होता तो पूरे गांव का कनेक्शन काटा जाएगा। -रवि बड़ोले, जेई राजगढ़ ग्रामीण recent visitors 56

राजधानी में भूमाफिया सक्रिय: टीरिंटरी कालेज ने किसान के साथ किया ज़मीनी घोटाला 

Land mafia active in the capital: Tertiary College did land scam with farmer  भोपाल। राजधानी भोपाल में भूमाफियाओं का मामला सामने आया अभय राजन सक्सेना ने आरोप लगाया है कि 2006 और 2007 में 10 एकड़ 50 डिसमिल जमीन टीरिंटरी कॉलेज को बेची गई थी लेकिन राजस्व निरीक्षक के द्वारा 11 एकड़ 90 डेसिमल जमीन नशे में बताई जा रही है इसकी शिकायत उन्होंने एसडीम कलेक्टर कमिश्नर को दी गई लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी कई बार कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हो सका जो जमीन नक्शे में बताई जा रही है वह जमीन उनके पुत्र के नाम पर है और जब इस जमीन का विक्रय किया गया था उस समय उनका पुत्र नाबालिक था तो सबसे बड़ा सवाल यह कहा कि नाबालिक बच्चा कैसे जमीन विक्रय कर सकता है राजस्व विभाग की मिलीभगत से राजधानी भोपाल के अंदर भू माफिया सक्रिय हैं शिकायत के बावजूद भी देखा जाता है कि इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती इसको लेकर पीड़ित जगह-जगह आवेदन देकर अपनी समस्या का निराकरण के लिए भटक रहा है recent visitors 79

हीलिंग होम ट्रस्ट ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वीर नारियों को सम्मानित किया

Healing Home Trust honoured Veer Naris on International Women’s Day भोपाल (सुशील दामले)। हीलिंग होम ट्रस्ट ने होटल लेक व्यू अशोक, भोपाल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें वीर नारियों (युद्ध विधवाओं) को सिलाई मशीनें और आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य 20 वीर नारियों को स्थायी आजीविका के अवसर प्रदान करना था, जिससे वे अपने परिवारों का समर्थन कर सकें। हीलिंग होम ट्रस्ट के संस्थापक और अध्यक्ष, विंग कमांडर डॉ. राजीव चोपड़ा ने वीर नारियों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और उनके सशक्तिकरण के महत्व पर जोर दिया।  विश्वास सराग और श्रीमती मालती राय जैसे प्रतिष्ठित अतिथियों ने इस अवसर को संबोधित किया, जिसमें वीर नारियों के साहस और बलिदान को स्वीकार किया गया। स्थायी विकास के लिए व्यापक प्रशिक्षण सिलाई मशीनों के वितरण के अलावा, इस कार्यक्रम में सिलाई कौशल, उद्यमिता और वित्तीय साक्षरता पर केंद्रित एक इंटरैक्टिव प्रशिक्षण सत्र शामिल था। विशेषज्ञों ने कार्यशालाएं आयोजित कीं, जिसमें व्यवसाय शुरू करने और प्रबंधित करने के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। हीलिंग होम ट्रस्ट ने युद्ध विधवाओं और वंचित महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई पहल की हैं। संगठन ने लगातार स्थायी आजीविका के अवसर पैदा करने, कौशल विकास को बढ़ावा देने और महिलाओं के बीच वित्तीय साक्षरता में सुधार करने के लिए काम किया है। आशा और कृतज्ञता की आवाजें हीलिंग होम ट्रस्ट के प्रति अपनी हृदय से कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, जिन वीर नारियों ने सिलाई मशीनें और प्रशिक्षण प्राप्त किया, उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। एक लाभार्थी, ममता जी ने कहा: “यह सिलाई मशीन मेरे लिए एक नयी शुरुआत है। आज मुझे मिले प्रशिक्षण से मुझे अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने और अपने परिवार का समर्थन करने में सक्षम महसूस हो रहा है। मैं हीलिंग होम ट्रस्ट के प्रति बहुत आभारी हूँ। आगे की यात्रा हीलिंग होम ट्रस्ट भविष्य में और भी पहल शुरू करने की योजना बना रहा है, जिसमें एक समर्पित कौशल विकास केंद्र स्थापित करना और स्वयं सहायता समूह बनाना शामिल है। संगठन व्यक्तियों, कॉर्पोरेट इकाइयों और परोपकारी संगठनों से आगे आने और इस नेक काम में योगदान करने का आग्रह करता है। हीलिंग होम ट्रस्ट द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम एक बड़ी सफलता थी, जिसने वीर नारियों क recent visitors 99

11 मार्च मंगलवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि- अपने करियर गोल्स को लेकर महत्वकांक्षी नजर आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विदेश याात्रा के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े विवादों को सुलझाने की आवश्यकता होगी। प्रोफेशनल लाइफ में नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। वृषभ राशि- परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लाइफस्टाइल में बदलाव लाकर स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। मौसम में परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लव लाइफ में रोमांटिक मोड़ आएंगे। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। मिथुन राशि- रियल एस्टेट में निवेश करना लाभकारी साबित होगा, लेकिन बिना सोचे-समझे निवेश न करें। बिजनेसमेन को व्यापार में बढ़ोत्तरी के नए मौके मिलेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। क्रोध से बचें। पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को शांत दिमाग से सुलझाएं। कर्क राशि- नई प्रॉपर्टी खरीदने या विरासत में संपत्ति मिलने की संभावनाएं हैं। व्यापार में तरक्की करेंगे। स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। सिंह राशि- आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जीवन में नए सरप्राइज मिलेंगे। बच्चों के बढ़ते डिमांड से काफी चैलेंजिंग दिन रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात करें। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। करियर में सफलता की सीढ़ियां चढ़ेंगे। कन्या राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप घर मरम्मत कराने के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए और समय बर्बाद करने से बचना चाहिए। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फिजिकली फिट रहने के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करें। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। तुला राशि- आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की सलाह मांगे। शांत रहें और चुनौतियों को डिप्लोमेटिक तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। परिजनों के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बच्चों की उपलब्धियों से पेरेंट्स गर्व महसूस करेंगे। वृश्चिक राशि- कार्यस्थल पर तरक्की के कई मौके मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपनों का साथ मिलेगा। करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। रिलेशनशिप में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। धनु राशि- आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के नए मौकों की तलाश करें। जीवन में नए बदलावों के संकेत हैं। प्रोफेशनल लाइफ में अपार सफलता मिलेगी। आपके सभी सपने साकार होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। रिश्तों में खटास आ सकता है। मकर राशि- निवेश से जुड़े डिसीजन होशियारी से लें। आपको विरासत में पैतृक संपत्ति मिल सकती है। कुछ जातक अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंताएं बढ़ेंगी। प्रॉपर्टी में निवेश करना उचित रहेगा। कुंभ राशि- आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए विवाद से बचें। आपको रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा प्रयास करना चाहिए। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मीन राशि- आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव आएंगे। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। कानूनी विवादों से बचें। यात्रा के योग बनेंगे। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म के कार्यों से मन को शांति मिलेगी। recent visitors 107

थाना अयोध्यानगर जोन-02 पुलिस ने ऑन लाईन क्रिकेट सट्टा का किया पर्दाफास

Ayodhyanagar Zone-02 Police Station exposed online cricket betting भोपाल (सुशील दामले)। पुलिस उपायुक्त जोन-02 डाँक्टर संजय कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अति.पुलिस उपायुक्त महावीर सिंह मुजाल्दे के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त एम.पी.नगर संभाग अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व मे गठित टीम ने 02 ऑन लाईन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले पिता – पुत्र को पकडकर ऑन लाईन सट्टा की कार्यवाही का खुलासा करते हुये ऑन लाईन क्रिकेट सट्टा में प्रयुक्त सामग्री लगभग 03 लाख रूपये का मशरूका बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं । घटना का विवरण- चैंपियन्स ट्राफी फाईनल में भारत विरूद्ध न्यूजीलैण्ड मैच के दौरान मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि म.न. एच.आई.जी.-27 जे-सेक्टर अयोध्यानगर भोपाल में ऑन लाईन क्रिकेट सट्टा खिलवाया जा रहा हैं । उक्त सूचना पर वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम द्वारा मौके पर रेड की गयी जिसमें पिता-पुत्र कमरे में लेपटॉफ व स्क्रीन लगाकर 05 मोबाइल की मदद से ऑन लाईन क्रिकेट सट्टा खिलवाते मिले, जिस पर मौके से ऑन लाईन सट्टा में प्रयुक्त एक पर्सनल कम्प्यूटर डेक्सटॉप डेल कंपनी का, 05 मोबाईल फोन तथा एक एल.ई.डी. टी.व्ही. मौके से जप्त की गयी तथा आरोपी कमल गंगवानी व प्रतीक गंगवानी का कृत्य अपराध धारा 4(a) सट्टा एक्ट का पाया जाने से आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 135/2025 धारा 4(a) सट्टा एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया । आरोपी – 01.कमल गंगवानी पिता मंधनदास गंगवानी उम्र 50 साल नि.मंदिर के सामने माधव नगर समदडिया कालोनी कटनी जिला कटनी हाल पता म.न.एच.आई.जी.27 जे सेक्टर अयोध्यानगर भोपाल शिक्षा- 12वीं ।व्यवसाय- प्रायवेट काम । आपराधिक रिकार्ड- 01.अप.क्र.135/2025 धारा 4(a) सट्टा एक्ट थाना अयोध्या नगर भोपाल 02.प्रतीक गंगवानी पिता कमल गंगवानी उम्र 20 साल स्थाई नि.मंदिर के सामने माधव नगर समदडिया कालोनी कटनी जिला कटनी हाल पता म.न.एच.आई.जी.27 जे सेक्टर अयोध्यानगर भोपाल शिक्षा- 12वीं ।व्यवसाय- प्रायवेट काम । आपराधिक रिकार्ड-01.अप.क्र.135/2025 धारा 4(a) सट्टा एक्ट थाना अयोध्या नगर भोपाल सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी महेश लिल्हारे, उनि विजय सिंह, उनि सुदील देशमुख, सउनि मनोज सिंह कछवाह, प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर.3178 बृजेश सिंह, मप्रआर 1706 रोशनी जैन, आर.2115 मनोज जाट, आर.3523 जितेन्द्र उच्चारिया, आर 1055 प्रदीप दामले, मआर 3871 मोनिका जायसवाल की सराहनीय भूमिका रही । recent visitors 97