गाजा को इजरायल ने अंधेरे में डुबोया, पूरी तरह से रोक दी बिजली सप्लाई, हमास से सीजफायर पर रखी शर्त

यरुशलम  इजराइल का कहना है कि वह गाजा को बिजली की आपूर्ति बंद कर रहा है। इसका पूरा असर अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस क्षेत्र के वाटर ट्रीटमेंट प्लांटों को पीने के पानी के उत्पादन के लिए बिजली मिलती है। रविवार को यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब एक सप्ताह पहले इजराइल ने 20 लाख से अधिक लोगों को क्षेत्र में सभी प्रकार की वस्तुओं की आपूर्ति बंद कर दी थी। इसने हमास पर दबाव बनाने की कोशिश की है कि वह अपने संघर्ष विराम के पहले चरण को आगे बढ़ाए। यह चरण पिछले सप्ताहांत समाप्त हो गया। जनरेटर और सौलर पैनल के भरोसे गाजा हमास ने युद्ध विराम के अधिक कठिन दूसरे चरण पर वार्ता शुरू करने पर जोर दिया है। युद्ध के कारण गाजा काफी हद तक तबाह हो चुका है और वहां बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर और सौर पैनलों का उपयोग किया जाता है। इजरायली ऊर्जा मंत्री ने आदेश पर हस्ताक्षर किए रविवार को ऊर्जा मंत्री एली कोहेन ने घोषणा की कि इजरायल गाजा को "तुरंत" बिजली की आपूर्ति बंद कर देगा। उन्होंने कहा, "हम अपने बंधकों को घर वापस लाने और युद्ध के बाद हमास को गाजा में न रहने देने के लिए अपने पास मौजूद हर उपकरण को सक्रिय करेंगे।" कोहेन ने घोषणा के तुरंत बाद गाजा में बिजली के प्रवाह को रोकने के आदेश पर हस्ताक्षर किए। हमास पर दबाव बना रहा है इजरायल शुक्रवार को, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि हमास पर दबाव बनाने के लिए इजरायल की चरण-दर-चरण योजना गाजा में माल और आपूर्ति के प्रवेश को रोकने से शुरू होगी, जिसके अगले चरण में बिजली और पानी को बंद करना होगा। जुलाई में, इजरायल ने गाजा में एक जल सुविधा को इजरायल के इलेक्ट्रिक ग्रिड से जोड़ा ताकि गाजा के लोगों को प्रति दिन 20,000 लीटर तक की दर से मध्यम से लंबी अवधि के आधार पर पानी उपलब्ध कराया जा सके, एक नीति जिसने इजरायल की वैश्विक वैधता को बनाए रखने का काम किया recent visitors 69

मध्य प्रदेश में पहली बार 4 लाख करोड़ से अधिक का होगा बजट, कब से कब तक चलेगा सत्र; जानिए पूरी डिटेल

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है, जो 24 मार्च तक चलेगा. 15 दिनों के इस सत्र में 5 दिन छुट्टी रहेगी. सत्र के दौरान राज्य का बजट 12 मार्च को पेश किया जाएगा, जिसके 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है. विधायकों ने इस सत्र के लिए कुल 2939 सवाल दर्ज किए हैं, जिनमें 1785 सवाल ऑनलाइन और 1154 ऑफलाइन जमा किए गए हैं. विपक्षी दल कांग्रेस ने सत्र के दौरान सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की पूरी तैयारी कर ली है. किसानों की समस्याओं, परिवहन घोटाले और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रदर्शन करने की योजना बना रही है. सत्र के दौरान इन मुद्दों पर तीखी बहस और हंगामे की संभावना जताई जा रही है. यह सत्र राज्य की आर्थिक दिशा और नीतियों को तय करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. सभी की निगाहें 12 मार्च को पेश होने वाले बजट पर टिकी हैं, जिसमें सरकार की प्राथमिकताएं और विकास योजनाएं सामने आएंगी. आज यानी 10 मार्च से शुरू होने वाले एमपी विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल द्वारा राज्य सरकार की उपलब्धियों को रखा जाएगा. इसके साथ ही आगामी वर्ष की कार्ययोजना का खाका भी सदन में प्रस्तुत किया जाएगा. बजट सत्र के दौरान विपक्षी पार्टी सरकार को कई मुद्दों पर घेर सकती है. ऐसे में बजट सत्र के दौरान हंगामा होने के पूरे आसार हैं. 12 मार्च को पेश होगा बजट मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट 12 मार्च को जारी होगा. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा 12 मार्च को विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा. एमपी सरकार  बजट-पुस्तिका के साथ क्यूआर कोड भी जारी करेगी. इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर आप सरकार की आमदनी, खर्च व विभागों को मिलने वाली धनराशि के आंकड़े मोबाइल पर देख सकेंगे. ऐसा पहली बार हो रहा है, जब बजट पुस्तिका के साथ क्यूआर कोड जारी करने जा रही है. इस ई बजट पुस्तिका को आम लोग आसानी से अपने मोबाइल में डाउलोड कर सकते हैं. बजट पेश होने से एक दिन पहले ही क्यूआर कोड सार्वजनिक स्थलों और सोशल मीडिया पर उपलब्ध करा दिया जाएगा. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा जैसे ही बजट भाषण समाप्त करेंगे, क्यूआर कोड एक्टिव हो जाएगा और आप इसके माध्यम से बजट की ई-बुक डाउनलोड कर सकेंगे. जानिए कितना हो सकता है बजट बता दें कि मोहन सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 में 3.14 लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट पेश किया था. इसके बाद वित्त वर्ष  2024-25 में 16% की वृद्धि दर के साथ 3.65 लाख करोड़ रुपए से अधिक का बजट प्रस्तुत किया गया था. ऐसे में अगर बजट की वृद्धि दर ऐसे ही बनी रही तो 2025-26 के बजट का आंकड़ा लगभग 4.25 लाख करोड़ के आस-पास तक पहुंच सकता है. कब से कब तक चलेगा बजट सत्र? मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र 10 मार्च से शुरू हो रहा है, जो 24 मार्च तक चलेगा. 15 दिन के बजट सत्र के दौरान 9 बैठकें होंगी. बजट सत्र के दौरान 5 छुट्‌टी भी रहेगी. शुक्रवार, 14 मार्च को होली की छुट्‌टी रहेगी. 15 मार्च को शनिवार और 16 मार्च को रविवार का अवकाश होगा और 19 मार्च को रंगपंचमी की छुट्‌टी रहेगी. 11 मार्च को  मोहन सरकार द्वारा मौजूदा वित्त वर्ष के लिए द्वितीय अनुपूकर बजट और आर्थिक सर्वेक्षण-2025 पेश किया जाएगा. वहीं, 12 मार्च को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 2025-26 का बजट प्रस्तुत करेंगे.   recent visitors 44

जीत के जश्न के दौरान भिड़े 2 गुट, दंगाइयों ने गाड़ियों को फूंका, पुलिस का दावा- स्थिती कंट्रोल में है

महू मध्य प्रदेश के इंदौर के महू में पथराव की घटना हुई। कई वाहनों में आग लगाने और तोड़फोड़ के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। यह घटना टीम इंडिया के जीत के जश्न के दौरान हुई। दरअसल, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के बाद दो पक्षों में झड़प देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने बताया कि जीत का जश्न मनाने के लिए रैली निकाल रहे लोगों के एक ग्रुप पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। महू इंदौर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित है। इस मामले को लेकर इंदौर ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने कहा, यहां दो पक्षों के बीच तनाव हुआ और हिंसा की कुछ घटनाएं भी हुईं। यह घटना टीम इंडिया की जीत के बाद हुई। यह घटना पटाखों को लेकर हुई। स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। मैं सभी को बताना चाहूंगी कि मैं किसी भी तरह की फर्जी खबरों पर विश्वास नहीं करती… यहां पर्याप्त बल मौजूद है, हम इलाके में गश्त कर रहे हैं। घटना की जांच की जाएगी और इस संबंध में सभी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। अभी यहां तीन लोगों के घायल होने की खबर है… आगे की जांच जारी है। घटना वाले क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात महू पुलिस इस मामले की जांच में जुटी की है कि विवाद की शुरुआत कहां से हुई। इसके साथ ही इसमें शामिल उपद्रवियों की तलाश भी शुरू हो गई है। सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया पर चल रहे वीडियो के आधार पर 13 लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना। घटना वाले क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। यह है पूरा मामला रविवार को भारतीय क्रिकेट टीम के चैपियंस ट्राफी जीतने के बाद शहर में जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान जुलूस पर जामा मस्जिद मार्ग, पत्ती बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में पथराव किया गया। गाड़‍ियों में तोड़फोड़ करते हुए पेट्रोल बम भी फेंके गए। उपद्रवियों ने तीन दुकानों और गाड़‍ियों में भी आग लगा दी थी। मामले की सूचना मिलते ही आर्मी क्षेत्र से सेना की क्विक रिस्पांस टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। भीड़ अलग-अलग हिस्सों में बंट गई रात करीब 10.30 बजे जामा मस्जिद पर जैसे ही भीड़ जमा हुई और विवाद होने लगा। इस दौरान कोतवाली पुलिस पहुंची तो भीड़ अलग-अलग हिस्सों में बंट गई। एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी, एसडीओपी दिलीप सिंह चौधरी, महू कोतवाली थाना प्रभारी राहुल शर्मा, किशनगंज थाना प्रभारी कुलदीप खत्री, बड़गोंदा थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह हिहोर सहित चार थानों का बल भी तैनात रहा। साथ ही फायर ब्रिगेड भी अलग-अलग क्षेत्रों में घूमती रही। recent visitors 43

सीधी : बल्कर और तूफान गाड़ी की टक्कर में आठ लोगों की मौत, सात घायल, मैहर जा रहा था परिवार

सीधी सीधी में सिटी कोतवाली इलाके में सोमवार सुबह एक जबरदस्त हादसा हो गया। एक बल्कर और तूफान गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं सात लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उपाधीक्षक गायत्री तिवारी ने बताया कि यह घटना सीधी-बहरी रोड पर उपनी पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब 2.30 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए लोग साहू परिवार, देवरी और पंडरिया बहरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। तूफान वाहन में कुल 21 लोग सवार थे, जो मटिहानी से मुण्डन संस्कार के लिए निकले थे। इस भीषण दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन ने शुरू की जांच स्थानीय प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस अब दुर्घटना के असल कारणों की गहराई से जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण बताया जा रहा है। पुलिस अब दुर्घटना के असल कारणों की गहराई से जांच कर रही है। यह हादसा एक बार फिर इस बात को उजागर करता है कि यातायात नियमों का पालन करना और सावधानीपूर्वक वाहन चलाना कितना जरूरी है, इस घटना ने क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीधी घटना पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने मृतकों को दो-दो लाख रुपए, गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपए और सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपए सहायता राशि देने का ऐलान किया। हादसे में आठ की हुई मौत   कुंजलाल साहू पिता लखपत साहू, 32 वर्ष, निवासी पड़रिया थाना बहरी जिला सीधी एतवरिया साहू पति राजमन साहू, उम्र 48 वर्ष, निवासी पड़रिया थाना बहरी जिला सीधी गंगा साहू पिता सहदेव साहू, उम्र 60 वर्ष, निवासी अमिलिया, सीधी एतवरिया साहू पति दीनदयाल साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी देवरी थाना बहरी जिला सीधी सुखरजुआ पति श्यामलाल साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी देवरी थाना बहरी जिला सीधी फूलकली साहू पति तीरथ साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी देवरी जिला सीधी सुशीला साहू पति लालमन साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी देवरी जिला सीधी एक अन्य की पहचान नहीं हो सकी है सीएम डॉ. मोहन यादव जताया शोक, आर्थिक सहायता देने के निर्देश सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स हैंडल पर लिखा- सीधी जिले अंतर्गत उपनी गांव के समीप देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में मैहर माता के दर्शन करने जा रहे यात्री वाहन और ट्रक की भयानक टक्कर में आठ यात्रियों की असामयिक दर्दनाक मृत्यु का अत्यंत ही दुःखद समाचार मिला है। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं सभी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। देर रात जिला एवं पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों के इलाज का इंतजाम किया, साथ ही गंभीर घायल यात्रियों को रीवा रेफर किया गया है। सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये एवं सामान्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए हैं। recent visitors 43

खुदरा कारोबारियों का संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने कहा- होली में 60 हजार करोड़ का होगा कारोबार

नई दिल्ली खुदरा कारोबारियों का संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज कहा कि इस वर्ष की होली में देश में 60 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने रविवार को बताया कि इस साल होली के मौके पर देशभर में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक के व्यापार होने की संभावना है, जो पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष यही कारोबार लगभग 50 हज़ार करोड़ रुपये का था। श्री खंडेलवाल ने बताया कि कारोबारियों और ग्राहकों ने इस बार भी चीन में बने उत्पादों का बहिष्कार किया, जिससे भारतीय निर्मित हर्बल रंग, गुलाल, पिचकारी, मिठाइयां, ड्राई फ्रूट्स, परिधान, गिफ्ट आइटम और अन्य उत्पादों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। होली के उत्सव ने छोटे कारोबारियों, खुदरा विक्रेताओं और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपमक्र (एमएसएमई) क्षेत्र के लिए बड़े आर्थिक अवसर पैदा किए हैं। दिल्ली में ही आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है, जहां बाजारों में रंग, गुलाल, पिचकारी, मिठाइयों और उपहारों की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है। इस बार के होली सीजन में पारंपरिक भारतीय परिधानों जैसे सफेद कुर्ता-पाजामा, सलवार-सूट और "हैप्पी होली" लिखे टी-शर्ट की भी भारी मांग देखी जा रही है। कैट के अनुसार, देशभर में तीन हजार से अधिक होली मिलन समारोहों का आयोजन हो रहा है, जिससे होटल, बैंक्वेट हॉल, फार्महाउस और रेस्टोरेंट सेक्टर को भी लाभ मिल रहा है। बाज़ार में हर्बल रंगों और गुलाल की अधिक मांग है, जबकि केमिकल युक्त रंगों की लोकप्रियता घटी है। खासकर स्पाइडर मैन और छोटा भीम थीम वाली पिचकारी, गुलाल स्प्रे और प्रेशर टैंक पिचकारी बच्चों के बीच खूब पसंद की जा रही है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली में 13 मार्च को होली जलाई जाएगी जबकि रंगों का पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली के रंग में बाजार भी रंगे हुए नजर आने लगे हैं। बाजार में रंग बिरंगे गुलाल और पिचकारी के अलावा गुजिया के हार और मेवा से दुकानें सजी हुई है।बाजार में खरीददारी के लिए लोगों की प्रतिदिन बड़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि होली पर रिश्तेदारों के यहां फल और मिठाई के साथ में मेवे की माला ले जाने की परंपरा के चलते खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ दुकानों पर लगी रही। इसके चलते बाजार में चहल पहल बनी हुई है। केमिकल युक्त गुलाल एवं रंग की बजाय हर्बल रंग, अबीर और गुलाल की सर्वाधिक मांग बाज़ारों में है वहीं गुब्बारे और पिचकारी की मांग पिछले सालों के मुक़ाबले कुछ ज़्यादा ही है। कैट के राष्ट्रीय महामंत्री ने बताया कि इस बार बाजार में अलग-अलग तरह की पिचकारी गुब्बारे और अन्य आकर्षक आइटम आए हैं। प्रेशर वाली पिचकारी 100 रुपये से 350 रुपये तक की उपलब्ध है। टैंक के रूप में पिचकारी 100 रुपये से लेकर 400 रुपये तक में उपलब्ध है। इसके अलावा फैंसी पाइप की भी बाजार में धूम मची है। बच्चे स्पाइडर मैन, छोटा भीम आदि को बच्चे खूब पसंद कर रहे है वहीं गुलाल के स्प्रे की माँग बेहद हो रही है। recent visitors 48

सोयाबीन और बासमती के समर्थन मूल्य की मांग, कांग्रेस आज करेगी विधानसभा का घेराव

भोपाल कांग्रेस पार्टी का कहना है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने एक वर्ष से अधिक समय हो गया, लेकिन चुनाव के समय जो वादे किए थे, अब तक पूरे नहीं हुए हैं। न तो उपज का उचित मूल्य मिला और न ही समय पर खाद-बीज। सरकार की नीतियों के कारण सोयाबीन राज्य का तमगा भी छिन गया और बासमती उत्पादक किसान औने-पौने दाम में उपज बेचने के लिए मजूबर हो रहे हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस सोमवार को भोपाल के रंगमहल चौराहे पर प्रदर्शन करेगी। वहां से विधानसभा घेराव के लिए कार्यकर्ता निकलेंगे।   सरकार को याद दिलाएंगे उनका वादा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रविवार को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के संगठन प्रभारी अखिलेश शुक्ला, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, सुखदेव पांसे, प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान और विधायक दिनेश गुर्जर ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में बताया कि भाजपा सरकार को उसके वादे याद दिलाने के लिए विधानसभा का घेराव किया जाएगा। प्रदेश में स्थिति यह हो गई है कि कुछ लोगों के घरों से क्विंटलों सोना-चांदी निकल रहा है और किसान खाद एवं बीज तक को तरस रहा है। खरीफ 2024 में खाद की किल्लत के कारण किसान समय पर बोवनी नहीं कर सके और फसल उत्पादन प्रभावित हुआ। किसानों को उपज के दाम भी नहीं मिला और न ही मुआवजा। किसानों से भाजपा ने घोषणा पत्र में वादा किया था कि गेहूं के 2,700 और धान के 3,100 रुपये देंगे, लेकिन इसे अब तक नहीं निभाया। समर्थन मूल्य पर दाना-दाना खरीदने का वादा किया जाता है, लेकिन गुणवत्ता को आधार बनाकर नमूने फेल कर दिए जाते हैं। सोयाबीन उत्पादन में सिरमौर रहे मध्य प्रदेश में न उन्नत किस्म का बीज किसानों को मिला न ही समर्थन मूल्य मिला। बासमती धान 2,300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से व्यापारी खरीद रहे हैं, इससे धान का लागत मूल्य तक नहीं निकल रहा है। किसानों से पांच हजार रुपये क्विंटल की दर से सरकार बासमती धान खरीदे। किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में मुआवजा भी ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर मिल रहा है। पार्टी की मांग है कि पटवारी हल्के के स्थान पर खेत को इकाई मानकर फसल बीमा किया जाए। अग्नि के कारण हुई क्षति को भी प्राकृतिक आपदा मानकर फसल बीमा में शामिल किया जाए। भूमि अधिग्रहण कानून का पूर्णता पालन ना करके सरकार किसानों की भूमि दोगुना मुआवजा देकर अधिग्रहित कर रही है, जबकि कानून चार गुना मुआवजे का है। किसान न्याय योद्धा अभियान शुरू पार्टी ने प्रदेश में किसान न्याय योद्धा अभियान की शुरुआत की। पार्टी नेता राहुल गांधी की भावना के अनुसार किसानों के हक की लड़ाई लड़ने गांव- गांव में योद्धा बनाए जाएंगे। हर जिले में 1000 किसान न्याय योद्धा बनने पर किसान न्याय यात्रा निकली जाएगी। इस अभियान को मजबूती देने प्रदेश में समिति बनाई गई है। इसके संयोजक राहुल राज, राम मनोहर बरुआ और कुलदीप पटेल होंगे। recent visitors 63

आज से हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

नई दिल्ली राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 10 से 12 मार्च, 2025 तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगी 10 मार्च को राष्ट्रपति गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। उसी दिन, वह ब्रह्मा कुमारी, हिसार के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर ‘समग्र कल्याण के लिए आध्यात्मिक शिक्षा’ नामक राज्य स्तरीय अभियान का शुभारंभ करेंगी। 11 मार्च को, राष्ट्रपति पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा और एम्स, बठिंडा के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। उसी शाम, राष्ट्रपति मोहाली में पंजाब सरकार उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में हिस्सा लेंगी। 12 मार्च को राष्ट्रपति चंडीगढ़ में पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। recent visitors 66