न्यूजीलैंड के कप्तान म‍िचेल सेंटनर ने कहा दुबई की धीमी पिच से भारत ‘फैम‍िल‍ियर’ है, फाइनल से पहले प‍िच पर बयान आया

दुबई चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला गया. भारतीय टीम पाकिस्तान सुरक्षा कारणों और सरकार की मंजूरी ना होने के कारण नहीं गई. इसी वजह से भारत ने अपने सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू दुबई में खेले. अब दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैम्प‍ियंस ट्रॉफी का फाइनल 9 मार्च को होगा.   दुबई में भारत के खेलने को लेकर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेल‍िया के कई क्रिकेटर्स का बयान आया. इन सभी ने एक सुर में कहा कि भारत को एक ही वेन्यू पर खेलने का फायदा मिला है. इस पर हाल में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा था कि वो दुबई में खेल रहे थे, जो उनका घर नहीं हैं. लेकिन अब चैम्प‍ियंस ट्रॉफी के फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान का भी दुबई की प‍िच पर बयान आया है.   न्यूजीलैंड के कप्तान म‍िचेल सेंटनर ने कहा दुबई की धीमी पिच से भारत 'फैम‍िल‍ियर' है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी टीम चैम्प‍ियंस ट्रॉफी के फाइनल में "संघर्ष" को तैयार है.  9 मार्च को भारत के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले कीवी टीम गुरुवार शाम को दुबई पहुंची. सेंटनर ने कहा- उन्होंने (भारत) दुबई में अपने सभी खेल खेले हैं और वे उस सतह (Surface) को जानते हैं. जाहिर है, सतह कुछ हद तक तय करेगी कि हम कैसे खेलना चाहते हैं. यह लाहौर में मिली पिच से थोड़ी धीमी हो सकती है. लेकिन हम संघर्ष के लिए तैयार हैं. सेंटनर ने कहा कि न्यूजीलैंड ग्रुप राउंड के दौरान भारत के खिलाफ खेलने के अपने अनुभव से कुछ सांत्वना ले सकता है.  भारत ने न्यूजीलैंड को ग्रुप ए के मैच में 44 रनों से हराया था. उन्होंने कहा- हम एक अच्छी टीम के खिलाफ खेल रहे हैं. मुझे लगता है कि हमने पिछले दिन उनके खिलाफ जो प्रदर्शन (भारत को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया) किया था, उससे बेहतर प्रदर्शन करेंगे. हमने थोड़ा अच्छा प्रदर्शन किया है. उम्मीद है कि यह जारी रहेगा. न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल और फाइनल के लिए थोड़े समय में ही पाकिस्तान और दुबई के बीच आना-जाना करना पड़ा. इस पर बाएं हाथ के स्पिनर कप्तान ने कहा कि टीम ने पिछले कुछ दिनों में बिजी शेड्यूल के साथ तालमेल बिठा लिया है. सेंटनर ने कहा- यह इस टूर्नामेंट का एक्सपीर‍ियंस है, जहां आपको काफी मूव होना पड़ा. यह सब चैलेंज है. मुझे लगता है कि खिलाड़ी समझते हैं कि यह इन सब खेल का हिस्सा है. जब तक आप खेल के लिए तैयार हैं, तब तक सब ठीक है. चैम्प‍ियंस ट्रॉफी के ल‍िए भारत का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती चैम्प‍ियंस ट्रॉफी के ल‍िए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, विलियम ओरोर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, ​​जैकब डफी, काइल जैमीसन   recent visitors 73

सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती का कर्नाटक हाईकोर्ट ने ED द्वारा जारी समन को रद्द कर दिया, दी बड़ी राहत

बेंगलुरु कर्नाटक हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती और राज्य सरकार में मंत्री भैरती सुरेश को बड़ी राहत दी है. हाईकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जारी समन को रद्द कर दिया है. इस फैसले को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है. ED ने दोनों को कुछ वित्तीय मामलों में पूछताछ के लिए समन भेजा था, जिसे अब हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. इससे पहले कर्नाटक हाईकोर्ट ने ED द्वारा जारी समन पर अंतरिम रोक लगाई थी, लेकिन अब इस समन को रद्द कर दिया है. यह समन मैसूर अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MUDA) भूमि आवंटन घोटाले से जुड़ा है. हाईकोर्ट ने जनवरी के महीने में पूर्व MUDA आयुक्त डीबी नटेश को भेजे गए समन को भी रद्द कर दिया था. जस्टिस हेमंत चंदनगौडर की बेंच ने ED की कार्रवाई को अवैध करार देते हुए कहा था कि 28 और 29 अक्टूबर को नटेश के बयान दर्ज करना नियमों के खिलाफ था. नटेश ने PMLA के तहत की गई तलाशी और समन को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. 700 करोड़ के भूमि घोटाले में जांच जारी अक्टूबर 2024 में ED ने MUDA भूमि घोटाले की जांच शुरू की थी, जिसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उनकी पत्नी पार्वती और उनके भाई बीएम मल्लिकार्जुनस्वामी मुख्य आरोपी हैं. ED ने सिद्धारमैया से जुड़ी कई संपत्तियों और करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी. ED ने दिसंबर में लोकायुक्त को पत्र लिखकर 700 करोड़ रुपये से अधिक के भूमि घोटाले में भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए थे. ED की जांच में सामने आया कि गैर-कृषि उद्देश्यों के लिए भूमि के डिनोटिफिकेशन में नियमों को ताक पर रखकर मनमानी की गई और बिना विशेषज्ञ रिपोर्ट और उचित समीक्षा के फैसले लिए गए. राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप इस मामले में सिद्धारमैया ने ED की कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार दिया था. उन्होंने कहा था कि जब लोकायुक्त पहले से ही जांच कर रहा है, तो ED की जांच का कोई औचित्य नहीं है. वहीं, विपक्ष के नेता आर अशोक ने इसे सामान्य कानूनी प्रक्रिया बताया. उन्होंने कहा कि जब येदियुरप्पा मुख्यमंत्री थे, तब भी CBI, ED और लोकायुक्त की ओर से नोटिस आए थे. यह कोई असामान्य बात नहीं है recent visitors 67

धान उपार्जन में घोटाले की शिकायत को लेकर जीतू पटवारी ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले- कई सौ करोड़ का घोटाला होने का संदेह

भोपाल मध्य प्रदेश में धान उपार्जन में घोटाले की शिकायत के बाद EOW ने इसकी जांच शुरू कर दी है। कई जिलों के उपार्जन केंद्रों में छापा मारा गया है। इसी सिलसिले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने इसकी सीबीआई जांच करने की मांग की है। साथ ही आशंका जाहिर की है कि यह घोटाला कई सौ करोड़ रुपए का है। जानिए जीतू पटवारी ने पत्र में क्या लिखा? जीतू पटवारी ने कई सौ करोड़ के घोटाले का जताया संदेह जीतू पटवारी ने पीएम मोदी को पत्र में लिखा, “मध्य प्रदेश में किसानों के साथ हो रही धोखाधड़ी और व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर मैं आपका ध्यान एक बड़े घोटाले की ओर दिलाना चाहता हूं। प्रदेश में धान उपार्जन में बड़े पैमाने पर घोटाला सामने आया है, जिसमें अधिकारियों की मिलीभगत और सरकारी संरक्षण से किसानों के हक पर डाका डाला गया है। यह घोटाला कई सौ करोड़ रुपए का होने का संदेह है, लेकिन राज्य सरकार इसे दबाने का प्रयास कर रही है।” ‘19,910.53 मैट्रिक टन धान की हेराफेरी के सबूत’  “प्रदेश की EOW (आर्थिक अपराध शाखा) द्वारा 12 जिलों में की गई छापेमारी में 150 उपार्जन समितियों और 140 वेयरहाउसों में भ्रष्टाचार के प्रमाण सामने हैं। अब तक की जांच में 19,910.53 मैट्रिक टन धान की हेराफेरी के सबूत मिले हैं, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए आंकी गई है। सतना के एक वेयरहाउस में तो धान की जगह 535 क्विंटल भूसी पाई गई, जो दर्शाता है कि यह घोटाला कितने सुनियोजित तरीके से किया गया।” जीतू बोले- भ्रष्टाचार का गढ़ बना मध्य प्रदेश उन्होंने कहा, “यह पहला अवसर नहीं है जब भाजपा सरकार के संरक्षण में इस तरह का घोटाला हुआ हो। परिवहन घोटाला, महाकाल लोक घोटाला, आदिवासी छात्रवृत्ति घोटाला और अब धान उपार्जन घोटाला, ये दर्शाते हैं कि मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुका है। सच्चाई यह है कि भाजपा सरकार किसानों को ठगने का काम कर रही है। पहले तो समर्थन मूल्य पर धान खरीद में गड़बड़ी की गई और अब किसानों की उपज को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया गया। अगर इस घोटाले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो यह किसानों के साथ घोर अन्याय होगा। “ सीबीआई से जांच कराने की मांग इस घोटाले में भाजपा की प्रदेश सरकार के प्रभावशाली नेताओं की संलिप्तता के कारण निष्पक्ष जांच की संभावना नहीं है। जैसा कि पहले भी देखा गया है, सरकार अपने कुछ प्यादों पर कार्रवाई कर असली दोषियों को बचाने का प्रयास करती है। इसलिए, हम मांग करते हैं कि इस घोटाले की जांच सीबीआई से करवाई जाए, ताकि असली दोषियों को कानून के कटघरे में खड़ा किया जा सके। कांग्रेस हमेशा किसानों के हितों के लिए लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। हम मांग करते हैं कि – 1. धान उपार्जन घोटाले की जांच सीबीआई से करवाई जाए। 2. जांच पूरी होने तक दोषी अधिकारियों को निलंबित किया जाए। राजनीतिक संरक्षण की भी ईमानदारी से जांच की जाए। 3. किसानों को उनकी उपज का पूरा भुगतान सुनिश्चित किया जाए। 4. भ्रष्टाचार में लिप्त वेयरहाउस संचालकों और समितियों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई हो। जीतू पटवारी ने कहा कि अगर इस विषय पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो एमपी कांग्रेस किसानों के साथ सड़कों पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। हम किसानों के साथ हुए इस अन्याय को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। आशा है कि आप इस गंभीर मुद्दे पर त्वरित संज्ञान लेंगे और न्याय सुनिश्चित करेंगे। recent visitors 69

राशन वितरण में अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी, शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने कहा, की समीक्षा बैठक

शिवपुरी शिवपुरी कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने शुक्रवार को कोलारस में राजस्व और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में राशन वितरण के संबंध में फूड इंस्पेक्टर से जानकारी ली। कोलारस के समस्त उचित मूल्य दुकानों विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं। पीडीएस राशन वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होना चाहिए। अभी राशन प्राप्त करने वाले हितग्राहियों की ईकेवाईसी की जा रही है। इसमें अभियान चलाकर शत प्रतिशत प्रगति लाना है। बैठक में एसडीएम कोलारस अनूप श्रीवास्तव को भी पीडीएस दुकानों के निरीक्षण और लापरवाही करने वाले विक्रेताओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में राजस्व अधिकारियों से फार्मर रजिस्ट्री, समग्र ईकेवाईसी, स्वामित्व योजना, आधार लिंकिंग, राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाइन सहित राजस्व के अन्य बिंदुओं पर चर्चा की और राजस्व प्रकरणों के निराकरण में सबसे कम प्रगति वाले पांच-पांच पटवारी के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम और तहसीलदार राजस्व वसूली पर ध्यान दें। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। जनपद सीईओ और कोलारस, बदरवास जनपद के सचिवों के साथ बैठक में पीएम आवास, सीएम हेल्पलाइन, नल जल योजना, पेयजल आदि की समीक्षा की। कोलारस के सभी राजस्व और जनपद के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि अभी गर्मी का समय आने वाला है। ऐसे में कहीं पेयजल संकट न हो। पूर्व से ही स्थिति का आकलन कर लें। पिछले वर्ष कहां-कहां जल संकट की समस्या रही। ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों को चिन्हित करें। इसके अलावा जन समस्या निवारण शिविर के दौरान जिन क्षेत्रों की समस्याएं आवेदकों ने बताई, उनका निरीक्षण कर निराकरण करें।   recent visitors 46

जबलपुर में देर रात बदमाशों ने घर पर किया पथराव, जमकर हंगामा किया, दहशत में बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक

जबलपुर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि कुछ बदमाशों ने एक घर पर पथराव कर दिया। तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा किया। दहशत में घर के अंदर रहने वाले एक वृद्ध की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक का नाम विष्णु कनौजिया था। उनकी उम्र 65 वर्ष थी। वह पत्नी और भतीजे के परिवार के साथ यहां रहते थे। रात में सभी घर पर सो रहे थे। इस दौरान कुछ बदमाश आए और पथराव करना शुरू कर दिया। उन्होंने घर के बाहर और नीचे खड़े वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलानी शुरू कर दी। अचानक हुई घटना से वृद्ध घबरा गए। रिपोर्ट वापस करने का बना रहे थे दबाव परिजनों ने बताया कि साल 2021 में क्षेत्र के कुछ लोगों से विष्णु का विवाद हुआ था। बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला किया था, जिसकी रिपोर्ट थाने में लिखवाई थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहे थे। उनकी बात नहीं मानने पर रात में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाई गई थी। परिजनों ने थाने में शव रखकर किया प्रदर्शन घटना से आक्रोशित मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को वृद्ध का शव सिविल लाइंस थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया। घटना के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सौंपते हुए उसमें दिख रहे आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों के हंगामे से थाने में बनी तनाव की स्थिति थाने में इस दौरान लगभग दो घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही थी। पुलिस की समझाइश और कार्रवाई के आश्वासन के बाद वृद्ध का अंतिम संस्कार किया गया था। recent visitors 64

प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है, प्रदेश का विकास होने से समस्त विधानसभा क्षेत्रों का विकास होता है: उप मुख्‍यमंत्री

भोपाल उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने शुक्रवार को मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र में विभिन्न सड़कों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 250 से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने ग्राम अम्‍बाव में 1 करोड़ 98 लाख 46 हजार से निर्मित होने वाले अम्बाव से सनावदा मार्ग, 2 करोड़ 76 लाख 21 हजार से निर्मित होने वाले बालागुड़ा से सुजानपुरा मार्ग, 2 करोड़ 84 लाख 82 हजार रूपये से निर्मित होने वाले खेड़ाखदान से कनघट्टी चौराहा मार्ग, 4 करोड़ 16 लाख 69 हजार रूपये से निर्मित होने वाले उगरान से छाछखेड़ी सड़क मार्ग का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। ग्राम सिंदपन में 19 करोड़ 11 लाख से निर्मित होने वाले सड़कों का भूमि-पूजन किया उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम सिंदपन में 19 करोड़ 11 लाख 97 हजार से निर्मित होने वाले सड़कों का भूमि-पूजन किया। जिसमें 2 करोड़ 93 लाख 81 हजार से निर्मित होने वाले मिण्डलाखेड़ा से हनुमंतिया मार्ग, 2 करोड़ 61 लाख 34 हजार से निर्मित होने वाले अरनियामीणा से डोडियामीणा मार्ग, 7 करोड़ 58 लाख 8 हजार से निर्मित होने वाले अरनियामीणा से सिंदपन कामलिया मार्ग, 1 करोड़ 20 लाख 85 हजार से निर्मित होने वाले कामलिया से लसूडियाराठौर मार्ग, 1 करोड़ 68 लाख 20 हजार से निर्मित होने वाले खाखरियाखेड़ी से चौथखेड़ी सड़क मार्ग एवं 3 करोड़ 9 लाख 69 हजार से निर्मित होने वाली हनुमंतिया से पलेवना सड़क मार्ग का भूमि-पूजन किया। ग्राम ईरली में 15 करोड़ 94 लाख से निर्मित होने वाले सड़कों का भूमि-पूजन किया उप मुख्‍यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम ईरली में 15 करोड़ 94 लाख 51 हजार से निर्मित होने वाले सड़कों का भूमि-पूजन किया। जिसमें 13 करोड़ 57 लाख 8 हजार से निर्मित होने वाले हरसोल से आवनाकाचरिया, इंरली, काल्याखेड़ी होते हुए खडपालिया तक सड़क मार्ग, 2 करोड़ 37 लाख 43 हजार की लागत से निर्मित होने वाली आवना काचरिया से चन्द्रपुरा मार्ग, ग्राम टिडवास में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन टिडवास का लोकार्पण, बरखेडाडांगी से सुदवास मार्ग, दोबड़ा से रूपारेल सड़क मार्ग का भूमि-पूजन किया। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा द्वारा कहा गया कि पूरे प्रदेश में विकास की गंगा सरकार ने बह रही है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया गया है। प्रदेश का विकास होने से समस्त विधानसभा क्षेत्रों का विकास होता है। recent visitors 79

एमके स्टालिन पर बरसे अमित शाह, मेडिकल, इंजीनियरिंग की शिक्षा तमिल में देने की कही बात

तमिलनाडु केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन से राज्य में तमिल में इंजीनियरिंग और मेडिकल की शिक्षा शुरू करने को कहा। भाषा के मुद्दे विशेष रूप से स्टालिन के हिंदी विरोध को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने बदलाव किए और अब यह सुनिश्चित किया है कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के उम्मीदवार अपनी-अपनी क्षेत्रीय भाषाओं में परीक्षा दे सकें। चेन्नई से करीब 70 किलोमीटर दूर रानीपेट में आरटीसी थक्कोलम में सीआईएसएफ के 56वें ​​स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षा में उत्तर पुस्तिका तमिल में भी लिखी जा सकेगी।'' उन्होंने कहा, ‘‘मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से छात्रों के लाभ के लिए राज्य में तमिल में इंजीनियरिंग और मेडिकल शिक्षा शुरू करने की अपील करता हूं।'' 'तमिलनाडु ने हर क्षेत्र में भारतीय संस्कृति को मजबूत किया' उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की संस्कृति ने भारत की सांस्कृतिक धारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शाह ने कहा, ‘‘चाहे वह प्रशासनिक सुधार हो, आध्यात्मिक ऊंचाइयों को प्राप्त करना हो, शिक्षा हो या राष्ट्र की एकता और अखंडता हो, तमिलनाडु ने हर क्षेत्र में भारतीय संस्कृति को मजबूत किया है।'' इस कार्यक्रम में अर्द्धसैनिक बल के टुकड़ियों का ‘मार्च पास्ट', योग प्रदर्शन और कमांडो अभियान का प्रदर्शन किया गया।   recent visitors 53