SBI ने किया बड़ा कारनामा, बैंककर्मियों ने कैंटीन व्वॉय के साथ मिलकर 13 ‘मुर्दों’ के नाम से लोन पास कराकर निकाला पैसा

गोरखपुर गोरखपुर में जंगल कौड़िया स्थित एसबीआई की शाखा से 70.20 लाख रुपये का फर्जी तरीके से लोन कर गबन किया गया है। बैंककर्मियों ने कैंटीन व्वॉय के साथ मिलकर 13 ‘मुर्दों’ के नाम से लोन पास कराकर पैसा निकाल लिया। यह मुर्दे रिटायर्ड कर्मचारी थे जिनका बैंक में पेंशन खाता था और उनकी मौत हो चुकी थी। गबन के मामले में गुरुवार को लखनऊ से आए एसबीआई के सहायक महाप्रबंधक ने जंगल कौड़िया चौकी पर पहुंच कर अपनी जांच रिपोर्ट विवेचक को सौंप दी। अब इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। दरअसल, जंगल कौड़ियां स्थित भारतीय स्टेट बैंक से कूटरचित दस्तावेज का प्रयोग कर पेंशनर्स व मुर्दों के खातों के साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड के खातों से लोन स्वीकृत कर जालसाजी की गई है। पीपीगंज पुलिस ने इस मामले में बैंक प्रबंधक, कैशियर और कैंटीन व्वॉय के खिलाफ केस दर्ज किया था। जिसमें कैशियर अमरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजवाया तो वहीं कैंटीन व्वॉय पंकज ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जंगल कौड़िया शाखा के खाताधारक राजू ने तारामंडल स्तिथ भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर 4 जनवरी 2024 को शिकायत कर बताया था कि उनके खाते से फर्जी तरीके से 3 लाख रुपए बैंककर्मी ने कैंटीन व्वॉय पंकज मणि त्रिपाठी के खाते में ट्रांसफर कर रुपए को हड़प लिए हैं। जिसके बाद इस तरीके की शिकायतों की तादात अचानक बढ़ गई। क्षेत्रीय कार्यालय ने एक अधिकारी के नेतृत्व में टीम नियुक्त कर मामले की जांच कराई। जिसमे पाया गया कि बैंक के शाखा प्रबंधक कुमार भास्कर भूषण, अकाउंटेंट अमरेंद्र कुमार सिंह व कैंटीन व्वॉय पंकज मणि त्रिपाठी ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर पेंशन खाताधारकों, किसान क्रेडिट कार्ड खाताधारकों तथा अन्य प्रकार के खाताधारकों के खातों से रुपए की जालसाजी की है। पीपीगंज पुलिस ने तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच में जुटी रही। उधर, बैंक की जांच के बाद प्रबंधक कुमार भास्कर भूषण व अकाउंटेंट अमरेंद्र को निलम्बित कर कर विभागीय जांच बैठाई गई। जांच के दौरान कैंटीन व्वॉय पंकज मणि त्रिपाठी मुख्य आरोपी पाया गया। करोड़पति बन गया कैंटीन ब्वाय: जंगल कौड़िया क्षेत्र के बलुवा गांव निवासी 20 वर्षीय पंकज मणि त्रिपाठी बैंक में कैंटीन ब्वॉय बन गया। पंकज की बैंक के अंदर काफी अच्छी पकड़ बन गई थी। इलाके के सेवानिवृत्ति लोगों को निशाना बना कर पंकज ने मिली भगत करते हुए मरे हुए व्यक्तियों का लोन करवाना शुरू किया। जालसाजी से वह करोड़पति बन गया। केसीसी के भी तीन फर्जी लोन स्वीकृत जांच अधिकारी सहायक महा प्रबंधक सुरेश कुमार ने गुरुवार को जंगल कौड़िया चौकी पर पहुंच कर 78 पेज की अपनी जांच रिपोर्ट चौकी इंचार्ज को सौंप दी। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि 71 लाख 20 हजार गबन जांच में पाया गया। इसमें पेंशन लोन से संबंधित,/ पशु लोन के संबंधित लोगों का नाम सामने आया है। बैंक कर्मियों ने जिन लोगों को लोन स्वीकृत कर जालसाजी की है उनकी संख्या 18 है जबकि इसमें मृत पेंशन धारक की संख्य 13 है। जांच में सामने आया है कि केकेसी के तीन फर्जी लोन स्वीकृत किए गए हैं। recent visitors 62

बारबाडोस ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान : ‘ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ से हुए सम्मानित

ब्रिजटाउन कैरेबियाई देश बारबाडोस ने कोविड-19 महामारी के दौरान रणनीतिक नेतृत्व और बहुमूल्य सहायता के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ से सम्मानित किया। विदेश राज्यमंत्री मार्गेरिटा ने पीएम मोदी की ओर से पुरस्कार किया ग्रहण विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि बारबाडोस के ब्रिजटाउन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से पुरस्कार भारत के विदेश राज्यमंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने ग्रहण किया। बाराडोस की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा बयान के अनुसार, 20 नवंबर 2024 को गुयाना के जॉर्जटाउन में दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान बारबाडोस की प्रधानमंत्री मिया अमोर मोटले और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात हुई थी। इस दौरान बाराडोस की प्रधानमंत्री मोटले ने कोविड-19 महामारी की विकट परिस्थिति में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समर्थन को मजबूत करने में प्रधानमंत्री मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका को सराहते हुए उन्हें ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस देने की घोषणा की थी। भारत और बारबाडोस के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों को रेखांकित करता है यह सम्मान विदेश राज्यमंत्री मार्गेरिटा ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का प्रतिनिधित्व करना और उनकी ओर से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार स्वीकार करना उनके लिए बहुत सम्मान की बात है। यह सम्मान भारत और बारबाडोस के बीच प्रगाढ़ होते संबंधों को रेखांकित करता है साथ ही विशेष रूप से संकट के समय में सहयोग और विकास के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक वर्ष 1966 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से भारत और बारबाडोस ने निरंतर जुड़ाव और विकास पहलों द्वारा एक मजबूत साझेदारी को बढ़ावा दिया है। यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता का प्रतीक है।   recent visitors 73

मुंबई में Parle-G कंपनी के कई स्‍थानों पर IT की छापेमारी, सुबह से चल रही जांच

मुंबई मुंबई में पारले ग्रुप पर इनकम टैक्‍स विभाग ने छापेमारी की है. पारले ग्रुप Parle-G, मोनाको और अन्‍य ब्रांड नेम से बिस्‍कुट बेचने वाली फर्म है. मुंबई में कंपनी के कई स्‍थानों पर छापेमारी की जा रही है, जो सुबह से ही चल रही है. आयकर विभाग की फॉरेन असेट यूनिट और मुंबई की इनकम टैक्‍स इन्‍वेस्टिगेशन विंग की ओर से सर्च किया जा रहा है. हालांकि यह सर्च क्‍यों हो रहा है? इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है. छापेमारी पूरी होने के बाद इसके पीछे के कारणों का खुलासा हो सकता है. फिलहाल इनकम टैक्‍स विभाग कंपनी के दस्‍तावेज खंगालने में जुटा हुआ है. FY24 में पारले-जी इतना बढ़ा प्रॉफिट सबसे पहले बात कर लेते हैं Parle-G बिस्कुट को वित्त वर्ष 2023-24 में हुए प्रॉफिट के बारे में, तो पीटीआई के मुताबिक, FY24 में इसका मुनाफा दोगुना होकर 1,606.95 करोड़ रुपये रहा है, जो कि FY23 में 743.66 करोड़ रुपये रहा था. इसके बीते वित्त वर्ष में पारले बिस्कुल की ऑपरेशनल इनकम दो फीसदी के इजाफे के साथ बढ़कर 14,349.4 करोड़ रुपये हो गई है. अगर रेवेन्यू की बात करें, तो ये 5.31 फीसदी उछलकर 15,085.76 करोड़ रुपये रहा है. ये आंकड़े दर्शाते हैं कि Parle Biscuit की डिमांड अभी भी जोरदार बनी हुई है. कब हुई थी कंपनी की शुरुआत? पारले की शुरुआत की बात करें, तो इसे देश को आजादी मिलने से पहले साल 1929 में हुई थी. 90 के दशक के बच्चों को तो अपना वह दौर भी याद होगा, जब चाय के साथ पारले-जी का कॉम्बिनेशन सबसे ज्यादा फेमस हुआ करता था. रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा कहा जाता है कि कंपनी ने पारले नाम मुंबई के विले-पार्ले इलाके से लिया है.     recent visitors 73

न्यूजीलैंड के खिलाफ है श्रेयस अय्यर का शानदार रिकॉर्ड, फाइनल में मचाएंगे धमाल, सबकी रहेंगी नजरें

दुबई भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि भारतीय टीम का खिताबी मुकाबले में पलड़ा भारी लग रहा है। क्योंकि ग्रुप ए के मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हराया था जो महज औपचारिकता का मुकाबला था। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में श्रेयस अय्यर पर सबकी नजरें रहेंगी, जिनका 50 ओवर फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मिचेल सैंटनर के नेतृत्व वाली न्यूजीलैंड की टीम टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में हैं। न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी में चार में से तीन मुकाबले जीते हैं। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 में फाइनल में मिली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी। वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने 8 पारियों में 70.37 के औसत से 563 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 105 रहा है। श्रेयस अय्यर ने 2023 वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 70 गेंद में 105 रन की पारी खेली थी। श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट शतक भी लगाया है, जोकि उन्होंने अपने डेब्यू नवंबर 2021 में मारा था। श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 पारियों में 990 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 47.14 रहा। उन्होंने पांच अर्धशतक लगाए हैं। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने कई मैचों में महत्वपूर्ण साझेदारी करके टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। श्रेयस ने टूर्नामेंट में 4 मैचों में 48.75 के औसत से 195 रन बनाए हैं। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 79 है। इस साल सात वनडे में श्रेयस अय्यर ने 53.71 के औसत से 376 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक लगाए हैं। recent visitors 63

नेताओं की लग्जरी गाड़ियों पर नजर नहीं आएगा हूटर, जानिए क्या है इसका कारण

सीहोर  सीहोर के जनप्रतिनिधियों की पहली पसंद बनी काले रंग की गाड़ियों पर अब हूटर नजर नहीं आएंगे। शासन के निर्देशों के बाद जनप्रतिनिधियों ने अपनी गाड़ियों से हूटर हटाने की शुरुआत कर दी है। सबसे पहले विधायक सुदेश राय ने अपनी लग्जरी गाड़ी से हूटर हटवाया, इसके बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने गाड़ी से हूटर निकलवा दिया। गौरतलब है कि शहर में करीब आधा दर्जन जनप्रतिनिधियों के पास काले रंग की गाड़ी, जिनमें वे सफर करते हैं। विधायक सुदेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, युवा नेता शशांक सक्सेना सहित कुछ अन्य जनप्रतिनिधि भी काले रंग की गाड़ी में ही चलते हैं। अब इन जनप्रतिनिधियों ने शासन के नियमों का पालन करते हुए अपनी गाड़ियों से हूटर हटाने शुरू कर दिए हैं। उप पुलिस महानिरीक्षक ने दिए थे ये आदेश उप पुलिस महानिरीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी ने आदेश जारी किए कि प्रदेश में मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के विरुद्ध निजी वाहनों में हूटर,  फ्लेश लाइट (लाल, पीली, नीली बत्ती), वीआईपी स्टीकर चस्पा करना और गलत नंबर प्लेट के मामले विगत कुछ समय से लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं करने से ऐसा करने वालों को प्रोत्साहन मिल रहा है। इन अनाधिकृत वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। कुछ दिन पूर्व एक जिले में वीआईपी भ्रमण के दौरान ऐसा ही एक अनाधिकृत वाहन पकड़ा गया था, जिस पर बीनएएस एवं मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। निजी वाहनों में हूटर, फ्लेश लाइट लाल, पीली, नीली बत्ती, वीआईपी के स्टीकर, गलत नंबर प्लेट का दुरुपयोग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 15 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए। यातायात पुलिस ने की कार्रवाई यातायात प्रभारी सूबेदार ब्रजमोहन धाकड़ के नेतृत्व में यातायात पुलिस ने एक प्राइवेट स्कॉर्पियो वाहन जिस पर चालक द्वारा अवैध रूप से हूटर और सायरन लगाए हुए था, जिस पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालक से समन शुल्क तीन हजार रुपये वसूला गया। यातायात पुलिस द्वारा प्राइवेट वाहनों पर अवैध हूटर एवं सायरन लगाकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।   recent visitors 34

न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, भारत के खिलाफ फ़ाइनल में घातक गेंदबाज मैट हेनरी हो सकते हैं बाहर

दुबई न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी कंधे की चोट के कंधे की चोट के कारण भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल से बाहर हो सकते हैं हालांकि कोच गैरी स्टीड को उम्मीद है कि वह रविवार को फाइनल तक ठीक हो जाएंगे। हेनरी ने अब तक टूर्नामेंट में सर्वाधिक दस विकेट लिये हैं जिसमें भारत के खिलाफ ग्रुप मैच में पांच विकेट शामिल है। तैतीस वर्ष के हेनरी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लाहौर में बुधवार को सेमीफाइनल के दौरान घायल हो गए थे। स्टीड ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा ,‘‘ मैट के कंधे में चोट लगी है और वह असहज महसूस कर रहा है। उसका स्कैन कराया गया है और उम्मीद है कि वह मैच तक फिट हो जाएगा।’’ तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल के दौरान रयान रिकेल्टन और कागिसो रबाडा का विकेट हासिल किया। उन्होंने सात ओवर में 43 रन देकर दो विकेट लिए। गेंदबाजी में मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ धीमी पिच पर भी कमाल दिखाया और वह आठ विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। आईसीसी रैंकिंग में भी मैट हेनरी को फायदा पहुंचा है। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी (649) ने गेंदबाजों की सूची में तीन पायदान ऊपर चढ़कर तीसरा स्थान हासिल किया है। अगर मैट हेनरी रविवार को नहीं खेलते हैं, तो कीवी टीम को फाइनल मुकाबले के लिए जैकब डफी और नाथन स्मिथ के बीच चयन करना पड़ सकता है। recent visitors 57

भोपाल के होटल ज्वैल पैलेस संचालक ने किया फर्जीवाड़ा

Bhopal’s Hotel Jewel Palace operator committed fraud भोपाल (सुशील दामले) ! होटल ज्वैल पैलेस संचालक ने अपने ग्राहकों के साथ किया फर्जीवाड़ा वहीं हम आपको बता दे की रानी कमलापति स्टेशन के सामने होटल ज्वैल पैलेस संचालित हो रही है होटल संचालक ने कूपन देकर ग्राहक बनाएं और ग्राहक को लुभावना ऑफर देकर ग्राहक बनाएं और जब ग्राहक अपने कूपन लेकर आये तो रूम देना की बात तो दूर रहीं,होटल संचालक ने ग्राहकों से अभद्र व्यवहार किया ओर होटल संचालक ने बहुत सारे ग्राहकों के साथ फोर्ड किया है अब होटल के कूपन को लेकर सावधान हो जाए होटल संचालक ने जितने भी कूपन ग्राहकों को दिए थे परंतु उसने अपना होटल दूसरे को बैच दिया आप जो नए होटल संचालक आए हैं वो कूपन लेने से इनकार कर रहे हैं वर्तमान मालिक का कहना है कि इससे पूर्व में जिसको हमने यह होटल संचालित करने को दी थी उसके द्वारा यह कार्य किया गया है इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं है अब मामला यह बनता है कि दोनों में से कौन सही है कौन गलत है लेकिन जो इतना बड़ा फर्जी बड़ा हुआ है उसके लिए आखिर जिम्मेदार कौन पुलिस के लिए जांच का विषय है recent visitors 99