भाजपा राजधानी को ‘मिनी’ भारत के रूप में दिखाना चाहती ,नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री रखने के विकल्प पर भी विचार कर रही

नई दिल्ली दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी किसे मुख्यमंत्री बनाएगी इसे लेकर तमाम तरह की चर्चा चल रही है। कई लोगों के नाम सीएम रेस में चल रहे हैं। पार्टी ने साफ किया है कि 14 फरवरी के बाद मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लिया जाएगा। जवाहर लाल नेहरू में ग्रैंड शपथग्रहण समारोह होगा। इसी बीच भाजपा राजधानी को 'मिनी' भारत के रूप में दिखाना चाहती है। इसके लिए नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्री रखने के विकल्प पर भी विचार कर रही है। पार्टी नेताओं ने बुधवार को यह जानकारी दी। विभिन्न जातियों को साधने में मदद मिलेगी पार्टी के कुछ नेताओं ने कहा कि दिल्ली सरकार में दो उपमुख्यमंत्री रखने के कदम से पार्टी को विभिन्न जातियों, समुदायों और क्षेत्रीय पृष्ठभूमि के विधायकों को समायोजित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, 'इसकी बहुत संभावना है क्योंकि ऐसा कई अन्य राज्यों में भी किया गया है, जहां विभिन्न पृष्ठभूमि के नेताओं को समायोजित करने के लिए उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। पार्टी शासित राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में ऐसा किया गया है।' रविवार को बैठक संभव यह प्रस्ताव राष्ट्रीय नेतृत्व के विचाराधीन है, जो इस पर अंतिम फैसला लेगा, साथ ही मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के नामों को भी अंतिम रूप देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीकेंड पर विदेश यात्रा से स्वदेश लौटने के बाद भाजपा के सरकार गठन की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है। पार्टी नेताओं ने बताया कि सदन के नेता का चुनाव करने के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को होने की संभावना है, जो दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री होगा। पीएम ने दिल्ली को कहा था ‘मिनी इंडिया’ दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद भाजपा मुख्यालय में अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को 'मिनी भारत' का प्रतिबिंब बताया था। दिल्ली भाजपा के एक शीर्ष नेता ने कहा, 'पंजाबी, सिख, पूर्वांचली, उत्तराखंडी, वैश्य, जाट समेत समाज के विभिन्न वर्गों से भाजपा नेता अब विधायक बन गए हैं, जिन्हें हमारी सरकार में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए।' उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री बनाने का विचार पार्टी की इस प्रक्रिया में मदद करेगा। मुख्यमंत्री पद के दावेदारों के रूप में भाजपा विधायकों के कई नाम चर्चा में हैं। पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा, 'अगर भाजपा का मुख्यमंत्री एक समुदाय से होगा, तो उपमुख्यमंत्री के पद का प्रयोग उन अन्य लोगों के दावों को संतुलित करने के लिए किया जा सकता है, जिनके समुदाय जैसे कि महिला, सिख, जाट या बनिया ने पार्टी को दिल्ली में इतनी शानदार जीत दिलाई है।' रोहिणी के विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार जल्द ही छठे दिल्ली वित्त आयोग का गठन करेगी जो चार साल से लंबित है। सीएम रेस में किस-किसके नाम सीएम रेस में कई लोगों के नाम चल रहे हैं। जिनमें प्रवेश वर्मा शामिल हैं जिन्होंने नई दिल्ली सीट से आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को हराया है। इसके अलावा दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय, मनजिंदर सिंह सिरसा, पवन शर्मा, आशीष सूद, रेखा गुप्ता और शिखा राय जैसे वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। पार्टी नेताओं ने करनैल सिंह और राज कुमार भाटिया जैसे कुछ नवनिर्वाचित विधायकों को भी शीर्ष पद का संभावित दावेदार बताया है। recent visitors 55

मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन का किया निरीक्षण

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 फरवरी को महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज रवाना होंगे। इस दौरान वे त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रातः 8:25 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे और सुबह 9:40 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद 11:15 बजे अरेल घाट और 11:30 बजे त्रिवेणी संगम पहुंचकर कुंभ स्नान एवं पूजन-अर्चन करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे प्रयागराज स्थित छत्तीसगढ़ पवेलियन पहुंचेंगे, जहां वे राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और श्रद्धालुओं से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री साय शाम 4:50 बजे प्रयागराज से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 6:05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ से कुंभ जाने वाले  श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज में छत्तीसगढ़ पवेलियन में निःशुल्क आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा और परिवहन की सुविधा दी गई है। मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने आज प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन (मंडप) का दौरा किया और छत्तीसगढ़ से कुंभ स्नान हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं को उपलब्ध  कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर आयुक्त जनसंपर्क डॉ. रवि मित्तल और संचालक अजय अग्रवाल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद ने रायपुर के रावणभाठा से आए बच्चों, आर्यन और टकेश्वर से मुलाकात की और महाकुंभ में उनके अनुभवों के बारे में जाना। बच्चों ने भोजन और नाश्ते की गुणवत्ता की प्रशंसा की। उन्होंने कांकेर से आए श्रद्धालुओं से भी चर्चा की, जिन्होंने सुविधाओं को उत्तम बताते हुए मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 फरवरी (गुरुवार) को महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचेंगे। इस दौरान राज्य के मंत्रीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उनके साथ रहेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद छत्तीसगढ़ पवेलियन पहुंचकर छत्तीसगढ़ से आए श्रद्धालुओं से संवाद करेंगे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। *छत्तीसगढ़ पवेलियन: श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं* मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन (मंडप) तैयार किया गया है। इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव प्रदान करना है, जिससे वे धार्मिक यात्रा को आत्मिक शांति और भक्ति भाव के साथ पूरा कर सकें। यहां राज्य से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग ठहरने की सुविधा उपलब्ध है। recent visitors 58

महाकुंभ में छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए विशेष सेवा केंद्र स्थापित किया

रायपुर प्रयागराज महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं की आस्था का विराट संगम देखने को मिल रहा है। 13 जनवरी से प्रारंभ हुए इस महापर्व में अब तक करोड़ों श्रद्धालु संगम में पुण्य स्नान कर चुके हैं। यह दिव्य आयोजन 26 फरवरी 2025 तक जारी रहेगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने प्रदेशवासियों की सुविधा के लिए विशेष सेवा केंद्र स्थापित किया है, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन (मंडप) की स्थापना की गई है, जहां राज्य से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क ठहरने और भोजन की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इस पवेलियन में अब तक 25 हजार से अधिक श्रद्धालु ठहरकर इसका लाभ उठा चुके हैं। छत्तीसगढ़ पवेलियन श्रद्धालुओं के लिए सेवा, सुविधा और आस्था का केंद्र बन चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदृष्टि और संवेदनशीलता से छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु बिना किसी कठिनाई के महाकुंभ के दिव्य माहौल का आनंद ले रहे हैं। श्रद्धालुओं ने सराहा छत्तीसगढ़ सरकार की सेवा भावना बिलासपुर से अपने परिवार के साथ प्रयागराज आए आशीष सिंह ने छत्तीसगढ़ पवेलियन में ठहरने के बाद अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएं अत्यंत सराहनीय हैं। स्वच्छता, सुरक्षा, समय पर नाश्ता और भोजन, मोबाइल चार्जिंग सुविधा, गर्म कंबल, गद्दे और बिस्तर जैसी सुविधाओं ने उनकी यात्रा को सुखद और आरामदायक बना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को इस सेवा के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह पहल छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए बहुत उपयोगी साबित हो रही है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति और लोककला का विशेष आकर्षण छत्तीसगढ़ पवेलियन केवल श्रद्धालुओं के ठहरने का स्थान नहीं है, बल्कि यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी परिचायक है। यहां विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य, लोकगीत और संगीत की शानदार प्रस्तुतियाँ श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। इसके अतिरिक्त, सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी यहां लगाई गई है, जिससे श्रद्धालु इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठा सकें। महाकुंभ: आस्था और सेवा का महापर्व महाकुंभ हिंदू धर्म में आस्था का सबसे बड़ा और पवित्र आयोजन है, जिसे स्नान, सेवा और आध्यात्मिक शुद्धि का महोत्सव कहा जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क ठहरने और भोजन की सुविधा उपलब्ध कराना, उनके लिए एक बड़ी राहत और सहूलियत का कार्य है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस संवेदनशील और दूरदर्शी प्रयास से छत्तीसगढ़ के हजारों श्रद्धालु महाकुंभ के आयोजन का लाभ ले रहे हैं। यह पहल न केवल छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी नीतियों को दर्शाती है, बल्कि राज्य की आस्था और संस्कृति के प्रति संवेदनशीलता को भी उजागर करती है। 5459/ recent visitors 70

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने तीर्थ यात्रियों से संवाद करते हुए रीवा जिले एवं मध्यप्रदेश में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली

 रीवा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने महाकुंभ जा रहे तीर्थ यात्रियों के लिए रीवा बाईपास पर हरिहरपुर में लगाये गये शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और तीर्थ यात्रियों को भोजन एवं पानी का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने तीर्थ यात्रियों से संवाद करते हुए रीवा जिले एवं मध्यप्रदेश में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। तीर्थ यात्रियों ने उप मुख्यमंत्री शुक्ल को बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर मध्यप्रदेश सरकार तीर्थ यात्रियों के लिए जगह-जगह भोजन, पानी, चाय, बिस्किट, फल एवं दूध का वितरण करा रही है। इस वजह से हम लोगों को कहीं भी कोई परेशानी नहीं हो रही है। तीर्थ यात्रियों ने मंत्री शुक्ल का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि रीवा जिले में भी सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। इससे बड़ी संख्या में यात्रीगण लाभान्वित हो रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने शिविर स्थल में लगाये गये चिकित्सा कैंप का भी निरीक्षण किया। सामाजिक संगठनों के सहयोग से विन्ध्य में तीर्थ यात्रियों के लिए नि:शुल्क भोजन, पानी की व्यवस्था की गयी है। साथ ही चिकित्सा व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गयी हैं।   recent visitors 60

ट्रंप की पीएम मोदी से आज होगी मुलाकात, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

 वॉशिंगटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय अमेरिकी दौरे पर हैं, जहां वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी और ट्रंप के बीच होने वाली वार्ता में विशेष रूप से व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सहयोग जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी. इसके अलावा आतंकवाद, भारत-प्रशांत क्षेत्र, चीन, H1B वीजा और गैंगस्टर जैसे मुद्दों पर भी बात हो सकती है. वह गुरुवार तड़के वॉशिंगटन पहुंचे जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. आज रात पीएम मोदी की ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में मुलाकात होगी. दोनों एक साथ डिनर भी करेंगे. पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति के गेस्ट हाउस ब्लेयर हाउस में ठहरे हुए हैं. व्हाइट हाउस में दोनों नेताओं की द्विपक्षीय वार्ता होगी. इस बैठक में दोनों नेता ट्रेड, निवेश, एनर्जी, डिफेंस और इमिग्रेशन पर चर्चा करेंगे. पीएम मोदी के डेलीगेशन की कुल 6 बैठकें होंगी. पीएम मोदी का अमेरिकी दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब अमेरिका में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. लेकिन बर्फबारी के बावजूद पीएम मोदी के दौरे को लेकर भारतीय समुदाय के लोगों का उत्साह बना हुआ है. वॉशिंगटन पहुंचने पर पीएम मोदी ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गर्मजोशी भरा स्वागत. ठंड के मौसम के बावजूद वॉशिंगटन डीसी के भारतीय समुदाय ने मेरा विशेष स्वागत किया. मैं उनके प्रति आभारी हूं. व्हाइट हाउस में जब मिलेंगे ट्रंप और मोदी आज रात पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय वार्ता होगी. डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है. पीएम मोदी चौथे ऐसे विदेशी नेता हैं, जो ट्रंप से मुलाकात करेंगे. इससे पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, जापान के प्रधानमंत्री और जॉर्डन के किंग अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुके हैं. पीएम मोदी ने वॉशिंगटन पहुंचने पर कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात और भारत-अमेरिका ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को लेकर आशान्वित हैं. हमारे लोगों की भलाई और हमारी पृथ्वी की बेहतर भविष्य के लिए हम मिलकर काम करते रहेंगे. पीएम मोदी आज ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे. इसके अलावा वे कई बिजनेस लीडर्स और भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे. पीएम मोदी का ट्रंप संग प्राइवेट डिनर राष्ट्रपति ट्रंप की मेजबानी में व्हाइट हाउस में प्राइवेट डिनर का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें पीएम मोदी शिरकत करेंगे. मीटिंग से पहले और बाद में दोनों नेता ओवल ऑफिस में मीडिया को संबोधित करेंगे. एलॉन मस्क समेत अमेरिकी कारोबारियों से पीएम मोदी की मुलाकातों पर भी सभी की नजरें रहेंगी. बता दें कि पीएम मोदी का ये दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब अमेरिका ने हाल ही में 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को वापस भेजा दिया था. recent visitors 74

श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया (खंडवा) में कोल रैक से कोयला अनलोडिंग करने का नया कीर्तिमान रचा

भोपाल मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड की श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया (खंडवा) में कोल रैक से कोयला अनलोडिंग करने का नया कीर्तिमान रचा गया। कोयले की सतत् उपलब्धता के लिए समय से रैक खाली किए जाने का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है। श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह में कोल हस्तांतरण विभाग (सीएचपी)-1 व 2 द्वारा 9 दिसंबर 2024 से 11 फरवरी 2025 की अवधि में कुल 531 कोल रैक को रेलवे की निर्धारित अवधि में अनलोड किया गया। यह तीन माह की अवधि में अभी तक का अधिकतम कोल रैक बिना डेमरेज चार्ज के खाली करने का रिकार्ड है। इससे पूर्व श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह में वर्ष 2023 में 22 जनवरी 2023 से 4 अप्रैल 2023 की अवधि में कुल 505 कोल रैक डेमरेज का भुगतान किए बिना अनलोड किए गए थे। पांच घंटे प्रति रैक को अनलोड करना जरूरी रेलवे द्वारा श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना हेतु पांच घंटे प्रति रैक का समय निर्धारित है। निर्धारित समय से ज्यादा समय लगने पर रेलवे द्वारा 9 हजार रूपए प्रति घंटे के हिसाब से विलंब शुल्क (डेमरेज चार्ज) अधिरोपित किया जाता है। कोल रैक आने पर इन्हें समयावधि में खाली करना जटिल कार्य है। इस कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिए संपूर्ण प्रणाली व उपकरणों की लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करनी होती है। निर्धारित समय से कम समय में रैक खाली होने से रेलवे को कोल परिवहन हेतु रैक उपलब्धता बढ़ जाती है। परियोजना के अभियंताओं के कार्मिकों के सतत् प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है। कैसे अनलोड हुए कोल रैक     श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह के कोल हस्तांतरण विभाग (सीएचपी) द्वारा सुनियोजित तरीके से कार्य करते हुए दिसंबर 2024 में कुल 185 रैक, जनवरी 2025 में 252 रैक व फरवरी 2025 में 11 तारीख तक कुल 94 रैक अनलोड किए गए। ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई कोल टैक अनलोडिंग की कीर्तिमान रचने वाली उपलब्धि को हासिल करने के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना डोंगलिया के समस्त अभियंताओं व कार्मिकों को बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में भविष्य में इसी प्रकार के उत्कृष्ट कार्य क्रियान्वित होने के साथ नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।   recent visitors 51

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का समय निकट है। विभिन्न देशों के वाणिज्यिक दूतावासों के माध्यम से प्रदेश में व्यापार और उद्योग की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आवश्यक समन्वयकिया जा रहा है। इस क्रम में विश्व स्तरीय आयोजन की सफलता के लिए विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ नई दिल्ली में विचार-विमर्श के लिए बैठक रखी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के युवा, महिला, किसान और गरीबों का जीवन बेहतर हो, इस उद्देश्य से कृषि के साथ उद्योगों को भी प्रदेश में आवश्यक अधोसंरचना और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस क्रम में मंगलवार को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में विभिन्न नीतियों को अनुमोदन दिया गया है। उद्योग संबंधी इन नीतियों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे, नीतियों में राज्य के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी गई है। राज्य सरकार कमजोर से कमजोर व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।   recent visitors 43