सरकारी एजेंसियां भ्रष्टाचार की शिकायत पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, ईओडब्ल्यू की टीम ने तहसीलदार के रीडर को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा

सतना  एमपी में रिश्वतखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सरकारी एजेंसियां भ्रष्टाचार की शिकायत पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही हैं। इसके बावजूद भी अधिकारी रिश्वत लेने से बाज नही आ रहे हैं। ताजा मामला सतना जिले का है, जहां आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) का बड़ा एक्शन हुआ है। ईओडब्ल्यू की टीम ने तहसीलदार के रीडर को रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा है। दरअसल सतना जिले की बिरसिंहपुर तहसील कार्यालय में बुधवार की दोपहर रीडर राकेश त्रिपाठी को 4 हजार रुपए रिश्वत लेते ईओडब्लू रीवा की टीम ने रंगे हांथो धर दबोचा है। रीडर द्वारा जमीन बंटवारे के आवेदन पर कार्यवाही करने के एवज में घूस की रकम मांगी गई थी। राकेश त्रिपाठी, तहसीलदार परमसुख बंसल के रीडर के तौर पर पदस्थ है। ट्रैपिंग की पूरी कार्यवाही ईओडब्लू निरीक्षक मोहित सक्सेना के नेतृत्व में की गई। जमीन बंटवारे के लिए मांगी थी रिश्वत टीआई मोहित सक्सेना ने बताया कि किसान नीलेश कुमार लोधी ने अपनी पारिवारिक जमीन बंटवारे का आवेदन 3 सितंबर 2024 को तहसील कार्यालय बिरसिंहपुर में लगाया था। तहसीलदार से आदेश कराने के बदले रीडर राकेश त्रिपाठी ने किसान से 5 हजार रुपये मांगे थे। लेकिन रीडर और शिकायतकर्ता दोनों के बीच में चार हजार में सहमति बन गयी थी। इस बीच शिकायतकर्ता ने तंग आकर इसकी शिकायत ईओडब्ल्यू में कर दी। शिकायत की पुष्टि के बाद बुधवार को फरियादी किसान ने तहसील कार्यालय में रीडर को बुला कर जैसे ही 4 हजार रुपये रिश्वत के दिए, वैसे ही ईओडब्लू की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। बीस दिनों में दूसरी बड़ी कार्रवाई गौरतलब है ईओडब्ल्यू टीम की ने 20 दिनों में यह दूसरी बड़ी कार्यवाही है। 17 जनवरी को ईओडब्लू की टीम ने बिरसिंहपुर तहसील के ही आरआई को जमीन के सीमांकन के बदले 40 हजार की रिश्वत लेते सतना सर्किट हाउस में रंगे हाथों पकड़ा था। recent visitors 37

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में भूचाल, ऑलराउंडर ने अचानक लिया संन्यास, मार्कस स्टोइनिस ने छोड़ा वनडे क्रिकेट

नई दिल्ली  चैंपियंस ट्रॉफी के शुरू होने से ठीक दो हफ्ते पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने अचानक वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर हर किसी को हैरान कर दिया. टूर्नामेंट से पहले इस फैसले से ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट में भूचाल आना संभव है. चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले कप्तान पैट कमिंस चोटिल हो गए और उनके खेलने संशय है. ऑलराउंडर मिचेल मार्श टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुके हैं. ऐसे में स्टोइनिस के वनडे छोड़ने से हंगामा मच गया है. मार्कस स्टोइनिस ने सितंबर 2015 में वनडे डेब्यू किया था. उन्होंने 71 मैचों में 1495 रन बनाए जिसमें एक शतक शामिल था. इस दौरान स्टोइनिस ने कुल 48 विकेट भी लिए हैं. वह उस ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे जिसने 2023 का वनडे वर्ल्ड कप जीता था. अब ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए स्टोइनिस का विकल्प ढूंढना होगा. स्टोइनिस ने कहा. “ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट खेलना एक अविश्वसनीय यात्रा रही है. मैं हर उस पल के लिए आभारी हूं जो मैंने हरे और सुनहरे रंग में बिताए. अपने देश का उच्चतम स्तर पर प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे लिए गर्व की बात रहेगी,” “यह फैसला लेना आसान नहीं था लेकिन मुझे लगता है कि यह वनडे से दूर होने और अपने करियर के अगले अध्याय पर पूरी तरह से ध्यान लगाने का सही समय है. मेरी रॉन (एंड्रयू मैकडॉनल्ड) के साथ अच्छे संबंध हैं और मैंने उनके समर्थन की बहुत सराहना की है. मैं पाकिस्तान में लड़कों का समर्थन करूंगा,” उन्होंने जोड़ा. recent visitors 62

महाकुंभ 2025: संगम में डुबकी लगाने का प्लान है तो कर लें तैयारी, बुकिंग आज से शुरू, जानें शेड्यूल

 रतलाम  प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला में जाने के लिए यात्रियों की मांग व सुविधा को ध्यान में रखकर रेल मंडल से होकर विश्वामित्री-बलिया के मध्य 09139/09140 विश्वामित्री-बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा चलेंगी। 09139 विश्वामित्री-बलिया महाकुंभ स्पेशल 22 फ़रवरी को सुबह 8:35 बजे विश्वामित्री से चलकर दाहोद (12:12/12:14), रतलाम (1:35/1:45), नागदा (2:38/2:40), उज्जैन (3:55/4:05) व शुजालपुर (5:58/6:00) बजे होती हुई अगले दिन 20:30 बजे बलिया पहुंचेंगी। बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ स्पेशल इसी प्रकार 09140 बलिया-विश्वामित्री महाकुंभ स्पेशल 23 फरवरी को रात 11:30 बजे बलिया से चलकर शुजालपुर (1:27/1:29), उज्जैन (3:40/3:50), नागदा (4:40/4:42), रतलाम (5:20/5:30), दाहोद (7:01/7:03) होती हुई सोमवार सुबह 10:05 बजे विश्वामित्री पहुंचेंगी। यहां होगा ट्रेन का ठहराव इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में वड़ोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंडि़हार व गाजीपुर सिटी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी कोच के साथ चलेंगी। 09139 के लिए लिए टिकटों की बुकिेंग छह फरवरी से रेलवे के सभी आरक्षण केंद्रों व आईआरसीटीसी बेवसाइट के माध्यम से की जा सकेगी। वडोदरा-दाहोद-वड़ोदरा मेमू 28 फरवरी तक निरस्त प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन के मद्देनजर अतिरिक्त रैक की आवश्यकता को देखते हुए वड़ोदरा से दाहोद के मध्य संचालित की जा रही मेमू ट्रेन को 28 फरवरी तक निरस्त की जा रही है। 69233/69234 वड़ोदरा-दाहोद-वड़ोदरा मेमू छह फरवरी से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी। ब्लाक कार्य के कारण टर्मिनल स्टेशन में बदलाव उत्तर रेलवे के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक तीन पर चल रहे ब्लाक कार्य के कारण दो ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में बदलाव अवधि का पुन: विस्तार किया गया है। 22209 मुंबई सेंट्रल-नई दिल्ली दुरंतो 25 फरवरी तक हजरत निजामुद्दीन से नई दिल्ली के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी तथा हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होंगी। 22210 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल दुरंतो 25 फरवरी तक नई दिल्ली से हजरत निजामुद्दीन के मध्य आंशिक निरस्त रहेंगी तथा हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से शार्ट आरिजिनेट होगी। recent visitors 33

छत्तीसगढ़ पुलिस के मुखिया बने IPS अरुणदेव गौतम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौजन्य भेंटसे

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौतम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नागरिक सुरक्षा और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आधुनिक तकनीकों के समुचित उपयोग, जनसहभागिता और अनुशासित पुलिसिंग के माध्यम से प्रदेश में कानून-व्यवस्था को  सुदृढ़ किए जाने पर बल दिया। 1991-92 बैच के आईपीएस ऑफीसर अरुणदेव गौतम ने छत्तीसगढ़ पुलिस का मुखिया बनकर जनपद को गौरवान्वित किया है। जैसे ही यह खबर उनके पैतृक गांव अभयपुर में पहुंची, पूरा गांव जश्न में डूब गया। कहीं सुंदरकांड का पाठ तो कहीं मिठाई बंटनी शुरू हो गई। ग्रामीणों ने खुशी में आतिशबाजी छुड़ाई। डीजीपी के ओहदे तक पहुंचे अरुणदेव गौतम पांच भाई व एक बहन हैं। वह पांच भाइयों में चौथे नंबर के भाई हैं। उनके तीन बड़े भाइयों में से सबसे बड़े भाई गिरजाशंकर सिंह गौतम इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। वहीं दूसरे नंबर के भाई दयाशंकर सिंह गांव में रहकर खेती-किसानी का कार्य करते हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात के दौरान मौजूद पूर्व डीजीपी अशोक जुनेजा से कहा कि आपने बहुत मेहनत करके काम किया है. नए डीजीपी से हमको उम्मीद है. हम अपेक्षा रखते हैं कि 2026 मार्च तक नक्सलवाद समाप्त होगा. इसमें कोई संदेह नहीं है. जश्न में डूबा पूरा गांव वहीं तीसरे नंबर के भाई अनिल कुमार सिंह रिटायर्ड क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी हैं। इसके अलावा उनके एक छोटे भाई जनमेजय सिंह हैं, जो सामाजिक सेवा व राजनीति में सहभागिता निभा रहे हैं। सबसे छोटी बहन साधना सिंह हैं। डीजीपी बनने की सूचना जैसी गांव पहुंची पूरा गांव जश्न में डूब गया। बड़े भाई दयाशंकर सिंह, जन्मेजय सिंह, गिरिजाशरण सिंह, मुन्ना सिंह, केके सिंह, अनिल सिंह, तन्मय, अचल, गब्बू, पुष्पेंद्र, आदित्य प्रताप सिंह गौतम, प्रीतम सिंह, विजयशंकर तिवारी, मोतीलाल यादव, साधू सिंह, मलखान, उर्मिला, वंदना, अंशिका, अनन्या, अविरल व दिव्यांशी गौतम ने आतिशबाजी छुड़ाकर सभी का मुंह मीठा कराया। दूरभाष पर नवनियुक्त डीजीपी ने कहा कि वह प्रयागराज के लेटे हनुमानजी के अनन्य भक्त हैं और मंगलवार को ही उन्हें छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी मिल गई। कब कहां प्राप्त की शिक्षा आठवीं तक- अभयपुर गांव के परिषदीय स्कूल में नौंवी व दसवीं– सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कालेज रामबाग प्रयागराज इंटरमीडिएट- जीआइसी प्रयागराज स्नातक– इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज परास्नातक– जेएनयू नई दिल्ली पूर्व सदर विधायक के बहनोई हैं डीजीपी छत्तीसगढ़ के डीजीपी बने अरुणदेव गौतम पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह के बहनोई हैं। डीजीपी का विवाह वर्ष 1994 में ज्योति गौतम के साथ कानपुर बर्रा में हुआ था। इसके दो पुत्र में बड़ा पुत्र अक्षत गौतम भुवनेश्वर में प्रवक्ता है, वहीं छोटा पुत्र डा. तन्मय गौतम विलासपुर सरकारी अस्पताल में चिकित्सक है। धनुष-बाण व सुखबग्घी में माहिर थे अरुण गांव के प्राइमरी स्कूल में सहपाठी रहे कृष्णकुमार सिंह, शीतलदीन निषाद ने बचपन की यादें साझ़ा करते हुए कहते हैं कि अरुण बचपन में रुसाह की धनुष बनाते थे और हम लोग सरई की तीर बनाकर खूब खेलते थे। recent visitors 108

सनी लियोनी भी बॉलीवुड के दूसरे सितारों के कदम पर चलने लगी, अभिनेत्री ने भी एक प्रॉपर्टी खरीदी

मुंबई  सनी लियोनी (Sunny Leone) भी बॉलीवुड के दूसरे सितारों के कदम पर चलने लगी हैं। एक्टिंग से इतर उन्होंने एक और कारोबार शुरू कर दिया है। यह कारोबार रियल एस्टेट का है। इन दिनों बॉलीवुड के काफी सितारे अलग-अलग जगह पर प्रॉपर्टी खरीद और बेच रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी एक प्रॉपर्टी खरीदी है। सनी लियोन ने मुंबई के ओशिवारा में 8 करोड़ रुपये में ऑफिस स्पेस खरीदा है। यह जानकारी स्क्वायर यार्ड्स ने दी। प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट के मुताबिक यह ऑफिस स्पेस करनजीत कौर वेबर के नाम से खरीदा गया है। बता दें कि सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वेबर है। यह प्रॉपर्टी वीर सिग्नेचर में स्थित है, जो ओशिवारा में स्थित वीर ग्रुप का एक कमर्शियल प्रोजेक्ट है। कितना बड़ा है ऑफिस स्पेस? प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक इस ऑफिस स्पेस का कारपेट एरिया 176.98 वर्ग मीटर है। वहीं बिल्ट-अप एरिया 194.67 वर्ग मीटर है। इसमें तीन कार पार्किंग दी गई हैं। इस लेन-देन में 35.01 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30 हजार रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस लगी है। किसने बेची यह प्रॉपर्टी? सनी लियोनी ने यह प्रॉपर्टी आनंद कमलनयन पंडित और रूपा आनंद पंडित के स्वामित्व वाली कंपनी ऐश्वर्या प्रॉपर्टी एंड एस्टेट्स से खरीदी है। आनंद पंडित फेमस फिल्म निर्माता, वितरक और रियल एस्टेट डेवलपर हैं। उन्होंने टोटल धमाल, चेहरे और द बिग बुल जैसी फिल्में बनाई हैं। रियल एस्टेट में हाथ आजमा रहे कई सितारे इन दिनों कई फिल्मी सितारे रियल एस्टेट में हाथ आजमा रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ओशिवारा में अपना डुप्लेक्स अपार्टमेंट 83 करोड़ रुपये में बेचा था। उन्होंने इसे 31 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं कुछ दिन पहले सोनाक्षी सिन्हा ने भी मुंबई के बांद्रा पश्चिम की एक हाउसिंग कांप्लेक्स का अपना अपार्टमेंट बेचा है। यह प्रॉपर्टी उन्होंने 22.50 करोड़ रुपये में बेची। सोनाक्षी सिन्हा ने मार्च 2020 में यह प्रॉपर्टी 14.0 करोड़ रुपये में खरीदी थी। फिल्म निर्देशन सुभाष घई ने भी कुछ दिन पहले अपनी पत्नी के साथ मिलकर मुंबई में 24 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट खरीदा है। recent visitors 53

कृष्णागिरी में 13 साल की छात्रा के साथ रेप, एक महीने बाद हुआ खुलासा, सरकारी स्कूल के तीन शिक्षक गिरफ्तार

कृष्णागिरी तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में 13 साल की स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्कूल के ही शिक्षकों ने छात्रा के साथ रेप किया। एक महीने के बाद इस वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों शिक्षकों को बुधवार को  POCSO कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपियों को 15 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एक सरकारी स्कूल में तीन शिक्षकों ने 13 साल की छात्रा का यौन उत्पीड़न किया है। तीनों आरोपियों को बुधवार को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार करने के बाद 15 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार यह अपराध 2 जनवरी को स्कूल के शौचालय के अंदर हुआ। न्यूज एजेंसी एएनआई ने कृष्णागिरी कलेक्टर सी दिनेश कुमार के हवाले से बताया, "कृष्णागिरी जिले के एक सरकारी मिडिल स्कूल में तीन शिक्षकों ने 13 वर्षीय छात्रा का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। तीनों शिक्षकों को जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने निलंबित कर दिया है और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षकों को 15 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।" मामले से अवगत एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कथित अपराध के एक महीने बाद 2 फरवरी को सामने आई, जब छात्रा के माता-पिता ने प्रधानाध्यापक के इस अपराध के बारे में सूचित किया। सूचना मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और चाइल्ड हेल्पलाइन ने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा, "पीड़िता के माता-पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर तीनों आरोपी शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है और उन्हें पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।" आपको बता दें कि पिछले साल के अंत में तमिलनाडु में कोट्टूरपुरम पुलिस ने अन्ना विश्वविद्यालय मामले में एकमात्र आरोपी बिरयानी विक्रेता 37 वर्षीय ज्ञानसेकरन को गिरफ्तार किया था। उसने विश्वविद्यालय में जबरन घुसकर कथित तौर पर दूसरे वर्ष की छात्रा के साथ मारपीट की थी। पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि वह 23 दिसंबर को एक इमारत के पीछे अपने पुरुष मित्र के साथ घूम रही थी, तभी आरोपी ने उन्हें धमकाया। उसने पहले उसके पुरुष मित्र, तीसरे वर्ष के छात्र के साथ मारपीट की और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया। उसने अगले दिन कोट्टूरपुरम के महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस अपराध ने राज्य में बड़े पैमाने पर राजनीतिक हंगामा मचा दिया। कृष्णागिरी के कलेक्टर ने क्या कहा? कृष्णागिरी के कलेक्टर सी दिनेश कुमार ने कहा, "कृष्णागिरी जिले के एक सरकारी मिडिल स्कूल में तीन शिक्षकों ने 13 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने तीनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षकों को 15 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। एक महीने बाद वारदात का हुआ खुलासा पुलिस के मुताबिक, 2 जनवरी को स्कूल के शौचालय में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि यह घटना 2 फरवरी को प्रकाश में आई। जब छात्रा के माता-पिता ने स्कूल के प्रिंसिपल को इस घटना की जानकारी दी, तब जाकर एक महीने बाद वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने जानकारी मिलने ही एक्शन लेना शुरू कर दिया। डीईओ ने मामले में लिया एक्शन सूचना मिलने के बाद, जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) और चाइल्ड हेल्पलाइन ने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। चाइल्ड हेल्पलाइन के अफसरों के मुताबिक, पीड़ित के माता-पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, तीन आरोपी शिक्षकों को सस्पेंड कर दिया गया है। इन तीनों शिक्षकों को पोक्सो अधिनियम की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।   recent visitors 56

बाराबंकी में पुलिस पर बदमाश ने चला दी गोली, मुठभेड़ में तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली, 5 गिरफ्तार

बाराबंकी यूपी के बाराबंकी जिले में बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से गोलियां चलीं. इस दौरान पुलिस की गोली से तीन बदमाश घायल हो गए. वहीं, दो को दौड़ाकर पकड़ लिया गया. इस तरह कुल 5 बदमाश पकड़े गए हैं. घटना जिले के अलग-अलग थानों की है. फिलहाल, घायल बदमाशों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.    आपको बता दें कि पहली पुलिस मुठभेड़ में कैब ड्राइवर को बंधक बनाकर कार लूट की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया. इन पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था. मामले में पीड़ित उमाशंकर यादव ने बताया कि वो थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में रैपिडो टैक्सी में अपनी स्विफ्ट डिजायर कार चलाते हैं.  5 फरवरी की दोपहर को अहिमामऊ चौराहा के पास खड़ा था, तभी एक राइड मिली जिसमें दो व्यक्तियों द्वारा गाड़ी में बैठकर रेलवे स्टेशन बाराबंकी चलने की बात कही गई. लेकिन रास्ते में उन्होंने कार व अन्य समान लूट लिया. जिसके बाद उमाशंकर ने फौरन पुलिस को इनफॉर्म किया तो पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी. बुधवार रात थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के सूत मिल रोड के पास 3 बदमाश मोटरसाइकिल से आते हुए दिखाई दिए. पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम को देखकर गिरफ्तारी से बचने हेतु बदमाशों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई. पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया. घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विजय कुमार रावत को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह लखनऊ का रहने वाला है. वहीं, दूसरी घटना थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत बुजुर्ग दंपति से हुई लूट की घटना से संबंधित है. इस मामले में फरार अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा थाना सतरिख, जैदपुर, सफदरगंज, फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत अनाज के गोदामों से चोरी की घटना करने वाले 3 अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है. इस बाबत पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस और बदमाशों से मुठभेड़ हुई है, जिसमें तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है. उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. वहीं, 2 गिरफ्तार हुए हैं. तीनों घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.   recent visitors 49