सीएम डॉ. मोहन यादव ने 7 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को स्कूटी खरीदने राशि भेजी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा प्रावीण्य सूची के बच्चों को स्कूटी का वितरण किया जा चुका है। अब बच्चे अपनी पसंद और आवश्यकता के अनुसार पेट्रोल या इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीद सकते हैं। इसके लिए सभी जिलों को राशि पहुंचा दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आधुनिक समय में बच्चों के बौद्धिक विकास में लैपटॉप सहायक है, जल्द ही कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए राशि अंतरित की जाएगी। विद्यार्थियों को जो अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर उपलब्धि अर्जित कर रहे हैं उन्हें प्रोत्साहित करना राज्य शासन का दायित्व है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से जो विद्यार्थी प्रावीण्य सूची में आ रहे हैं उन्हें राज्य सरकार द्वारा स्कूटी और लैपटॉप प्रदान किए जा रहे हैं।   recent visitors 54

भारत का परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी क्षेत्र की भागीदारी के लिए खोल दिया : डॉ. जितेंद्र सिंह

नईदिल्ली भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमता वर्तमान में 8,180 मेगावाट है, जिसे 2031-32 तक 22,480 मेगावाट तक विस्तारित करने की योजना है। गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में दस रिएक्टर निर्माणाधीन हैं। इसके अतिरिक्त 10 और रिएक्टरों की योजना प्रगति पर है, जिसमें कोव्वाडा, आंध्र प्रदेश में संयुक्त राज्य अमेरिका के सहयोग से एक प्रमुख 6 x 1208 मेगावाट का परमाणु ऊर्जा संयंत्र शामिल है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कल बुधवार को एक खास मीडिया साक्षात्कार के दौरान दी। डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस घोषणा की सराहना की कि एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए भारत का परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी क्षेत्र की भागीदारी के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने इस कदम को “क्रांतिकारी” बताया। परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के लिए सरकार के भविष्यवादी रोडमैप पर जोर उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 में घोषित “परमाणु मिशन” भारत के ऊर्जा परिदृश्य में एक परिवर्तनकारी बदलाव लाएगा और परमाणु ऊर्जा को भारत में ऊर्जा के एक प्रमुख स्रोत के रूप में उभरने में सक्षम बनाएगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में परमाणु ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने परमाणु ऊर्जा क्षेत्र के लिए सरकार के भविष्यवादी रोडमैप पर जोर दिया, जो ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। भारत का परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी क्षेत्र की भागीदारी के लिए खोल दिया डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस घोषणा की सराहना की कि एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए भारत का परमाणु ऊर्जा क्षेत्र निजी क्षेत्र की भागीदारी के लिए खोल दिया गया है। इस कदम को “क्रांतिकारी” बताते हुए उन्होंने कहा कि 60-70 वर्षों से यह क्षेत्र गोपनीयता के तहत काम कर रहा था। उन्होंने कहा कि अब अधिक खुलेपन और सहयोग के साथ भारत आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप परमाणु ऊर्जा में विकास और नवाचार को गति दे सकता है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने याद किया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निजी क्षेत्र के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र खोलने के फैसले ने उद्योग को बदल दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि परमाणु क्षेत्र इसी तरह के विकास और नवाचार का अनुभव करेगा, जिससे ऊर्जा सुरक्षा में एक बड़ा बदलाव आएगा। परमाणु ऊर्जा भारत की ऊर्जा सुरक्षा का एक प्रमुख स्रोत होगी पेट्रोलियम आयात पर भारत की निर्भरता पर प्रकाश डालते हुए, डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा समाधानों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और स्पष्ट रूप से उल्लेख किया कि परमाणु ऊर्जा भारत की ऊर्जा सुरक्षा का एक प्रमुख स्रोत होगी। ऊर्जा सुरक्षा के लिए परमाणु ऊर्जा को एक आधारशिला के रूप में मानते हुए सरकार ने विकसित भारत के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन शुरू किया है, जिसका उद्देश्य घरेलू परमाणु क्षमताओं को बढ़ाना, निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देना और उन्नत परमाणु प्रौद्योगिकियों को तैनात करना है। केंद्रीय बजट 2025-26 ने आर एंड डी के लिए ₹20,000 करोड़ आवंटित किए केंद्रीय बजट 2025-26 ने छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों में आर एंड डी के लिए ₹20,000 करोड़ आवंटित किए हैं, जिसका लक्ष्य 2033 तक कम से कम पांच स्वदेशी रूप से डिज़ाइन किए गए, चालू एसआरएम स्थापित करना है। यह 2047 तक 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा क्षमता के भारत के लक्ष्य के अनुरूप है, जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने और ऊर्जा सस्टेनिबिलिटी सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमता 2031-32 तक 22,480 मेगावाट तक विस्तारित करने की योजना डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमता, जो वर्तमान में 8,180 मेगावाट है, जिसे 2031-32 तक 22,480 मेगावाट तक विस्तारित करने की योजना है। गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में 10 रिएक्टर निर्माणाधीन हैं। इसके अतिरिक्त, दस और रिएक्टरों की योजना प्रगति पर है, जिसमें कोव्वाडा, आंध्र प्रदेश में संयुक्त राज्य अमेरिका के सहयोग से एक प्रमुख 6 x 1208 मेगावाट का परमाणु ऊर्जा संयंत्र शामिल है। उन्होंने साझा किया कि 19 सितंबर, 2024 को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया गया, जब राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना की इकाई-7 (आरएपीपी-7) क्रिटिकैलिटी तक पहुँच गई, जो एक नियंत्रित विखंडन श्रृंखला प्रतिक्रिया की शुरुआत का प्रतीक है – यह उपलब्धि भारत की बढ़ती परमाणु क्षमता को उजागर करती है। डॉ. सिंह ने पुष्टि की कि विकसित भारत के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन, परमाणु ऊर्जा विकास को गति देने और 2047 तक भारत को उन्नत परमाणु प्रौद्योगिकी में वैश्विक लीडर के रूप में स्थापित करने के लिए तैयार है।   recent visitors 50

उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए पेशवाई मार्गों का निरीक्षण किया

उज्जैन उज्जैन  कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सिंहस्थ 2028 को दृष्टिगत रखते हुए पेशवाई मार्गों का निरीक्षण किया। सभी 13 अखाड़ों की पेशवाई के रूटों का निरीक्षण कर कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने सभी मार्गों की गूगल मैप पर मार्किंग के निर्देश दिए। साथ ही मार्गों से अतिक्रमण हटाने और सौंदर्यीकरण के निर्देश भी दिए। कलेक्टर सिंह ने नीलगंगा तालाब के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाओं की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। पेशवाई मार्गों के निरीक्षण के दौरान अग्नि अखाड़े की पेशवाई का मार्ग लाल बाबा के मंदिर से, निरंजनी अखाड़े की पेशवाई का मार्ग राजे धर्मशाला से, जूना अखाड़ा, नया उदासीन, आनंद, आवाहन, अटल, निर्वाणी अखाड़ों का पेशवाई मार्ग नीलगंगा से, उदासीन अखाड़े का मार्ग अलखधाम आश्रम से और निर्मल अखाड़े का मार्ग गुरुद्वारा फ्रीगंज से निर्धारित किया गया है। निरीक्षण के दौरान खाक चौक से अंकपात मार्ग होते हुए निकास चौराहा, इंदौर गेट से कंठाल मार्ग, तेलीवाड़ा चौराहा आदि पेशवाई मार्गों का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर सिंह ने श्री महाकाल महालोक में श्री महाकाल अन्न क्षेत्र के प्रथम तल पर संचालित प्रसादी क्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण किया एवं वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रवचन हॉल, रोपवे के निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात, कलेक्टर सिंह ने रुद्रसागर सेतु एवं महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, कार्य की गुणवत्ता व मापदंडों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। recent visitors 42

मध्य प्रदेश के बजट सत्र की तारीख तय, 10 मार्च से शुरू होगा विधानसभा session

भोपाल मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। सोलहवीं विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से शुरू होगा और 24 मार्च तक चलेगा। 15 दिवसीय सत्र में 9 बैठकें होंगी। इस दौरान सदन में बैठकें और विधेयकों पर चर्चा होगी।। इसकी अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा गुरुवार को जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 19 फरवरी और अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 6 मार्च  तक प्राप्त की जाएंगी। वहीं, स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267- क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में चार मार्च से कार्यालय में प्राप्त की जाएंगी। कब क्या होगा? 1. सोमवार, 10 मार्च: राज्यपाल का अभिभाषण,  अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव 2. मंगलवार, 11 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य   3. बुधवार, 12 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 4. गुरुवार, 13 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 5. शुक्रवार, 14 मार्च: अवकाश (होली) 6. शनिवार, 15 मार्च: अवकाश 7. रविवार, 16 मार्च: अवकाश 8. सोमवार, 17 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 9. मंगलवार, 18 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 10. बुधवार, 19 मार्च: अवकाश (रंगपंचमी) 11. गुरुवार, 20 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य 12. शुक्रवार, 21 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य  (डेढ़ बजे तक), अशासकीय कार्य 13. शनिवार, 22 मार्च: अवकाश 14. रविवार, 23 मार्च: अवकाश 15. सोमवार, 24 मार्च: प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य   recent visitors 38

प्राइमरी स्कूल टीचर के घर EOW का छापा, हुआ चौंकाने वाला खुलासा, 52 प्लाटों की रजिस्ट्री, 14 बैंकों में खाते

शिवपुरी  मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के भौंती में बुधवार को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने एक प्राथमिक सहायक शिक्षक सुरेश सिंह भदौरिया के घर रेड की है। इस छापामार कार्रवाई के दौरान प्राथमिक शिक्षक के पास 8 करोड़ से अधिक की संपत्ति की जानकारी हाथ लगी है। प्राथमिक शिक्षक के खिलाफ एक शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। शिकायत में बताया गया था कि शिक्षक के यहां पर आय से अधिक संपत्ति है। पूर्व कांग्रेस विधायक के करीबी बताया जा रहा है कि भौंती के प्राइमरी टीचर सुरेश सिंह भदौरिया भिंड जिले के रहने वाले हैं। वह वर्ग तीन के शासकीय शिक्षक है और कैडर गांव के प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ हैं। वैसे सुरेश सिंह भिंड के रहने वाले हैं। लेकिन शिक्षक बनने के बाद वह यही रहने लगे। यह भी सामने आ रहा है कि वह पिछोर के पूर्व कांग्रेस विधायक केपी सिंह के करीबी हैं। इसके साथ ही जमीनों के कारोबार से भी जुड़े हैं। वहीं, सुरेश सिंह भदौरिया पर हरिजन एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। ईओडब्ल्यू को 8 करोड़ से अधिक की संपत्ति मिली ईओडब्ल्यू ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि शिक्षक के नाम पर 8 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति है। जिनमें दुकानें, घर, कार, सोना-चांदी, ट्रक-ट्रैक्टर और भी अन्य चीजें शामिल हैं। आय से अधिक संपत्ति के आरोप में दर्ज मामले के तहत यह कार्रवाई की गई। शिक्षक के घर से छापे में एजेंसी को एक रिहायशी भवन और 1करोड़ 70 लाख की 11 दुकानें, पिछोर रोड पर करीब 1 करोड़ की 10 दुकानें, करीब 5 करोड़ के 52 प्लॉट से संबंधित रजिस्ट्री के बारे में पता चला है। आय से अधिक संपत्ति हुई बरामद ईओडब्ल्यू के अनुसार सुरेश सिंह भदौरिया ने अपने सेवाकाल में लगभग 38 लाख 4 हजार रुपए वेतन के रूप में कमाए हैं। लेकिन, छापे में मिली संपत्तियों की अनुमानित कीमत 8 करोड़ 36 लाख 32 हजार 340 रुपए है। इस प्रकार, आरोपी ने अपनी वैध आय से 7 करोड़ 98 लाख 28 हजार 340 रुपए की अधिक संपत्ति अर्जित की है। ईओडब्ल्यू को छापे के दौरान 44 भू अधिकार पुस्तिकाएं और 12 बैंक खातों की पासबुक मिली हैं। जांच एजेंसी इन दस्तावेजों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। छापे में यह संपत्ति भी मिली इसके अलावा चल संपत्ति में 4 लाख 71 हजार 370 रुपए कैश, 2342214 रुपए कीमत का 371 ग्राम सोना, करीब 128736 रुपए की 2 किलो 826 ग्राम चांदी, एक ट्रक, एक स्कॉर्पियो, फर्नीचर, एलसीडी टीवी और एसी, एक बाइक बरामद हुए। इसकी कीमत 31 लाख 90 हजार रुपए हैं। इसके अलावा एक ट्रैक्टर, 5 थ्रेसर, एक टैंकर, चार ट्रॉली और 25 लाख के तीन कल्टीवेटर भी बरामद किए हैं। recent visitors 49

श्रद्धालुओं की कार खड़ी बस से टकराई, भाजपा नेता और उनके ससुर की मौके पर मौत, 2 महिलाएं समेत 3 की हालत नाजुक

वाराणसी राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार को जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया. महाकुंभ स्नान कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़ी बस से टकरा गई. हादसे में बिहार के भाजपा नेता और उनके ससुर की मौके पर मौत हो गई. वहीं परिवार की 2 महिलाएं समेत 3 की हालत नाजुक है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि लाशें सीट पर चिपक गईं. वहीं कार के भी परखच्चे उड़ गए हैं. जानकारी के मुताबिक ये घटना वीरभानपुर मोड़ के पास गुरुवार सुबह की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को काटकर शवों को बाहर निकाला. सभी लोग महाकुंभ से वापस बिहार के बेगुसराय से लौट रहे थे. इस बीच दुर्घटना में सोनबरसा में भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह और उनके ससुर की मौत हो गई. ड्राइवर को आई झपकी दुर्घटना के बाद वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर लंबा जाम लग गया. पुलिस ने क्रेन बुलाकर कार और ट्रक को हटवाया. शुरुआती जांच के मुताबिक, ड्राइवर को झपकी आने से ये हादसा हुआ है. कार स्पीड में थी. जब तक कोई कुछ समझ पाता कार बस से टकार गई. recent visitors 53

मिल्कीपुर उपचुनाव पर भड़के अखिलेश यादव, कहा- ‘चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा भेंट करना होगा’

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने मिल्‍कीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। गुरुवार को दिल्‍ली में संसद जाने से पहले मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि यह भाजपा का चुनाव लड़ने का तरीका है। चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा हमें भेंट करना पड़ेगा। इससे पहले अखिलेश यादव ने कहा है कि अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा सरकार के इशारे पर लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की धज्जियां उड़ाई गईं। भाजपा और प्रशासन ने कई जगहों पर फर्जी वोटिंग की और जमकर धांधली की। आरोप लगाया कि मुस्लिम महिलाओं का बुर्का हटाकर उनकी पहचान करने के बहाने उन्हें भयभीत और अपमानित किया गया। पुलिस के बड़े अधिकारियों ने भी मतदाताओं का परिचय पत्र चेक किया। अप्रत्यक्ष रूप से मतदाताओं में भय उत्पन्न करके मतदान को प्रभावित करने का लोकतांत्रिक अपराध किया गया है। अखिलेश ने कहा है कि पुलिस-प्रशासन का रवैया अलोकतांत्रिक रहा। दर्जनों बूथों पर समाजवादी पार्टी के बूथ एजेंटों को डराया-धमकाया गया। भाजपा ने मिल्कीपुर में बेईमानी के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए। भाजपा ने मिल्कीपुर उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए अराजकता की। पुलिस-प्रशासन का उन्हें खुला संरक्षण मिला। मिल्कीपुर उपचुनाव में कई बूथों पर प्रशासन और बीएलओ ने फर्जी मतदान कराया। भाजपा के सत्ता संरक्षित लोगों ने फर्जी वोटिंग करवाई। बूथ संख्या-158 पर एसडीएम द्वारा खुद बूथ कैप्चरिंग की शिकायत चुनाव आयोग से की गई। अखिलेश ने आयोग से मामले को संज्ञान में लेकर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। अखिलेश ने कहा कि पुलिस-प्रशासन ने मतदाताओं के बीच डर का माहौल बनाकर मतदान को प्रभावित किया। भाजपा के समर्थकों ने खुद स्वीकार किया है कि उन्होंने फर्जी मतदान किया है। अकेले एक व्यक्ति ने छह वोट डाले। फर्जी मतदान करते हुए कुछ लोगों को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने स्वयं पकड़ा है। मिल्कीपुर उपचुनाव में रायपट्टी अमानीगंज में फर्जी वोट डालने की बात अपने मुंह से कहने वाले ने साफ कर दिया कि भाजपा सरकार में अधिकारी किस तरह से धांधली में लिप्त है। निर्वाचन आयोग को और क्या सबूत चाहिए। recent visitors 53