बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे, जसप्रीत बुमराह की चोट ने बढ़ाई टेंशन

सिडनी पीठ की ऐंठन से जूझ रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को 19 फरवरी से शुरू होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी पर ध्यान रखते हुए इंग्लैंड के भारत दौरे पर अधिकतर मैचों में आराम दिए जाने की संभावना है। बुमराह रविवार को खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 1-3 से करारी हार में 32 विकेट लेकर भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। 30 साल का यह खिलाड़ी पीठ की ऐंठन के कारण ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर सका था। उन्होंने पांच मैचों की इस सीरीज में 150 से ज्यादा ओवर फेंके। बुमराह अधिक वर्कलोड के कारण चोटिल हुए है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि वह आईसीसी के प्रमुख इवेंट के लिए तैयार रहे। इस टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन काफी हद तक बुमराह की मौजूदगी पर निर्भर करेगा। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि बुमराह की पीठ की ऐंठन का ग्रेड (चोट का स्तर) अभी तक पता नहीं चला है। भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को दुबई में बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। बुमराह की चोट अगर ग्रेड एक श्रेणी में है तो उन्हें खेल में वापसी (आरटीपी यानी रिटर्न टू प्ले) से पहले कम से कम तीन सप्ताह तक रिहैबिलिटेशन में बिताने होंगे। ग्रेड दो की चोट से उबरने में छह सप्ताह लग सकते हैं जबकि गंभीर माने जाने वाले ग्रेड तीन के लिए कम से कम तीन महीने की आराम और रिहैबिलिटेशन की जरूरत होती है। यह लगभग पहले से तय था कि बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेलेंगे क्योंकि इस साल टी20 वर्ल्ड कप जैसा बड़ा इवेंट नहीं है। चैम्पियंस ट्रॉफी को देखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे में उनके तीन में से कम दो मैच खेलने का अनुमान था। अब हालांकि उनकी चोट की गंभीरता से पता चलेगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेल पायेंगे या नहीं। इस सीरीज का आखिरी मैच 12 फरवरी को अहमदाबाद में होगा। भारत के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 22 जनवरी से 5 मैच की टी20 सीरीज के साथ होगी, इसके बाद तीन मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। recent visitors 134

बड़ा वादा: अब कांग्रेस ने दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपए हर महीने देने का वादा किया

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने बड़ा वादा किया है। आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने दिल्ली की महिलाओं के लिए 2500 रुपए हर महीने देने का वादा किया है। 'आप' की 'महिला सम्मान' योजना के सामने कांग्रेस ने 'प्यारी दीदी' योजना का लाने का वादा किया है। इस योजना के तहत दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए दिए जाएंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना के तहत 2100 रुपए देने का वादा किया है। इसका ऐलान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया था। अब कांग्रेस ने भी महिला वोटरों को लुभाने के लिए 'प्यारी दीदी योजना' के तहत दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपए हर महीना देने का वादा किया है। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने प्यारी दीदी योजना के तहत दिल्ली में सरकार बनने के बाद महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा किया है। इससे पहले साल 2023 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने महिलाओं के लिए खातों में पैसे देने का वादा किया था। उस साल सरकार बनने के बाद से कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 'गृह लक्ष्मी योजना' के तहत महिलाओं को 2000 रुपए हर महीने महिलाओं के खातों में भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस ने एक और योजना का ऐलान किया था, जिसके तहत महिलाओं को गैस सिलेंडर भी दिया जा रहा है। इसकी जानकारी सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी लगातार घोषणाएं कर रही है। दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना के साथ ही आम आदमी पार्टी ने दलित छात्रों के लिए विदेश में पढ़ाई के लिए पूरा खर्च उठाने का वादा भी किया है। इसके अलावा भी आम आदमी पार्टी ने कई वादे किए हैं। recent visitors 98

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, एचएमपीवी का संक्रमण पहले से ही भारत सहित कई देशों में फैल रहा है, महाराष्ट्र में एडवायजरी जारी

मुंबई भारत में भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) ने दस्तक दे दी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, कर्नाटक में HMPV के 2 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एचएमपीवी का संक्रमण पहले से ही भारत सहित कई देशों में फैल रहा है और विभिन्न देशों में इससे संबंधित श्वसन संबंधी बीमारियों के मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार भी पूरी तरह से अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचएमपीवी को लेकर लोगों के लिए सलाह जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि लोगों को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। एचएमपीवी से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं… 1. छींकते या खांसते समय रुमाल और कपड़े का इस्तेमाल करें। 2. अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का उपयोग शुरू कर दें। 3. खांसी और सर्दी से प्रभावित लोग सार्वजनिक जगहों से दूर रहें। 4. आपको इन दिनों दूसरों से हाथ मिलाना बंद करना होगा। 5. एक ही टिश्यू पेपर या रुमाल का बार-बार प्रयोग न करें। 6. सार्वजनिक स्थानों पर थूकना बंद करना होगा। 7. किसी तरह का संक्रमण होने पर खुद से दवा शुरू न करें। कर्नाटक वाले मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 3 महीने की बच्ची को ब्रोंकोन्यूमोनिया की शिकायत थी। उसे बेंगलुरु के बैपटिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसके एचएमपीवी से संक्रमित होने का पता चला था। उसे पहले ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। ब्रोन्कोन्यूमोनिया से पीड़ित 8 महीने के एक शिशु को तीन जनवरी को बैपटिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद जांच में उसके एचएमपीवी से संक्रमित होने का पता चला। बताया जाता है कि शिशु के स्वास्थ्य में अब सुधार है। यह ध्यान रखना अहम है कि दोनों मरीजों का कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि वह सभी उपलब्ध निगरानी माध्यमों के जरिए स्थिति की निगरानी कर रहा है और आईसीएमआर पूरे साल एचएमपीवी संक्रमण के रुझानों पर नजर रखेगा। recent visitors 75

नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी को बारूदी सुरंग से उड़ाया, नौ जवान शहीद

Chhattisgarh Naxal Attack: नए साल की शुरुआत में ही छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बीजापुर जिले में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सोमवार को जवानों की गाड़ी को निशाना बनाया है. इसमें 9 जवान शहीद हो गए. नक्सल प्रभावित कुटरू से बेदरे मार्ग पर करकेली के पास नक्सलियों ने जवानों से भरी पिकअप वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया है. इस हमले में अब तक 9 जवानों के शहीद होने की पुष्टि एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने की है. बताया जा रहा है कि शहीदों की संख्या और बढ़ सकती है. साथ ही कुछ जवान घायल भी हुए हैं. बस्तर आईजी के मुताबिक, हमले में कुल 10 लोग मारे गए हैं, जिसमें 9 DRG जवान और एक सिविलियन (पिकअप वाहन का ड्राइवर) शामिल हैं. घात लगाकर बैठे थे नक्सली पहले से ही नक्सलियों ने यहां बारूदी सुरंग बिछा रखा था, जैसे ही जवानों की वाहन इस बारूदी सुरंग की चपेट में आई तुरंत नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया. पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, वाहन में 15 से ज्यादा जवान सवार थे जो नक्सल विरोधी अभियान से वापस कैंप लौट रहे थे. नक्सलियों ने पहले से ही जवानों को निशाना बनाने के लिए बारूदी सुरंग बिछा रखा था जिसकी चपेट में आकर 9 जवान शहीद हो गए. फिलहाल घटनास्थल पर एम्बुलेंस और जवानों की टीम रवाना किया गया है. संयुक्त ऑपरेशन से लौट रहे थे जवान दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त ऑपरेशन के बाद जवान वापस लौट रहे थे. दोपहर करीब 2.15 बजे बीजापुर के थाना कुटरू क्षेत्रांतर्गत ग्राम अम्बेली के पास अज्ञात माओवादियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों के वाहन को उड़ा दिया गया. इसमें Dantewada DRG के 9 जवान शहीद हो गए. recent visitors 299

कृषि मंत्री ने बताया- लड़की बहिन योजना से सालाना 46,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आने का अनुमान, भारी पड़ रही योजना

मुंबई महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने कहा कि लड़की बहिन योजना से राज्य के कोष पर भार पड़ रहा है और इसके कारण कृषि ऋण माफी योजना प्रभावित हो रही है। माना जाता है कि नवंबर 2024 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति की जीत में इस योजना ने अहम भूमिका निभाई। लड़की बहिन योजना से राज्य पर सालाना लगभग 46,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आने का अनुमान है। इस योजना को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती सरकार ने पिछले साल अगस्त में शुरू किया था जिसके तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। रविवार को पुणे में कोकाटे ने संवाददाताओं से कहा कि लड़की बहिन योजना के कारण अतिरिक्त खर्च जुड़ने से राज्य के अधिशेष बनाने की क्षमता प्रभावित हुई। यह अधिशेष किसानों के ऋण माफ करने के लिए इस्तेमाल किया जाता। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता ने कहा, 'लड़की बहिन योजना के कारण जुड़े अतिरिक्त खर्च ने कृषि ऋण माफी के लिए धन अलग रखने की हमारी क्षमता को प्रभावित किया है। हम वित्तीय स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और एक बार राज्य की आमदनी बढ़ने के बाद, हम अगले चार से छह माह में ऋण माफी योजना पर आगे का कदम उठाएंगे।' उन्होंने बताया कि ऋण माफी पर निर्णय अंततः मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्रियों द्वारा लिया जाएगा जिसे लागू करना राज्य सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी है। महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिती तटकरे ने पिछले सप्ताह कहा था कि राज्य सरकार ने लाडकी बहन योजना के फर्जी लाभार्थियों के बारे में शिकायतों पर कार्रवाई करने का फैसला किया है और उनके सत्यापन के लिए आयकर तथा परिवहन विभागों से जानकारी मांगी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार केवल फर्जी लाभार्थियों से संबंधित शिकायतों पर ही कार्रवाई करेगी। recent visitors 60

मैच दो दिन पहले खत्म होने की वजह से टीम ऑस्ट्रेलिया में ही रुकी हुई है, नहीं मिल रही घर वापसी की टिकट

नई दिल्ली सिडनी टेस्ट तीन दिन में खत्म होने की वजह से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में ही फंस गई है। दरअसल, भारत के दो महीने लंबे ऑस्ट्रेलिया दौरे का अंत 7 जनवरी को होना था और पूरी टीम को 8 तारीख को घर वापसी की उड़ान भरनी थी। अब मैच दो दिन पहले खत्म होने की वजह से टीम ऑस्ट्रेलिया में ही रुकी हुई है। बीसीसीआई खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की वापसी के टिकट का इंतजाम कर रहा है, जैसे ही टिकट मिलेगी तो खिलाड़ी घर लौट सकेंगे। बता दें, 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा है। 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया खिताब जीतने में सफल रही है। रिपोर्ट के अनुसार टीम इंडिया घर वापसी के लिए टिकटों की तलाश कर रही है। वैसे तो भारत को 8 जनवरी को उड़ान भरनी थी, लेकिन मैच जल्दी खत्म होने के कारण कुछ खिलाड़ी जल्दी जा सकते हैं और यह इस बात पर निर्भर करता है कि टिकट कब उपलब्ध होते हैं। कुछ वरिष्ठ सदस्यों को सोमवार को ही उड़ान भरनी है। टीम इंडिया के खिलाड़ियों और मैनेजमेंट के साथ मीडिया और फैंस को भी भारत लौटने की जल्दी होगी। घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "लॉजिस्टिक्स मैनेजर टीम के लिए इस पर काम कर रहा है और जैसे ही टिकट उपलब्ध होंगे, डिपार्चर शुरू हो जाएगा।" इसका मतलब है कि सभी खिलाड़ी एक साथ भारत नहीं लौटेंगे क्योंकि सभी एक ही जगह पर नहीं जाएंगे। टीम के अधिकर लोग नवंबर के दूसरे हफ्ते में अलग-अलग बैचों में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे और विराट कोहली 10 नवंबर को ऑस्ट्रेलियाई धरती पर उतरने वाले पहले खिलाड़ी थे। पर्थ टेस्ट से पहले भारतीय टीम ने मैच सिमुलेशन खेला, जिसके बाद उन्होंने दौरे की शुरुआत पहला टेस्ट 295 रनों से जीतकर की। इसके बाद पिंक बॉल टेस्ट के लिए टीम ने कैनबरा में अभ्यास किया और फिर दूसरे टेस्ट के लिए एडिलेड पहुंचे। इसके बाद टीम ब्रिसबेन, मेलबर्न होते हुए सिडनी पहुंची। भारतीय टीम ने दो महीने के इस लंबे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कुल 7700 किलोमीटर से अधिक की यात्रा की। recent visitors 58

वोट दिया इसका मतलब ये नहीं कि मैं आपका मजदूर… बारामती में वोटर्स पर भड़के डिप्टी CM अजित पवार

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार उस वक्त अपना आपा खो बैठे, जब एक वोटर ने अपनी समस्या के बारे में उन्हें बताया, और समस्या के समाधान की बात कही. जिस पर पवार भड़के और बोले कि आपने वोट दिया इसका ये मतलब नही की आप मेरे मालिक हैं. अजित पवार का ये बयान अब राजनीतिक गलियारों की सुर्खियां बन चुका है. ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव के पहले जनता के हित की बात करने वाले नेता चुनाव के बाद जनता के साथ कैसा व्यवहार करते हैं. इसकी चर्चा हो रही है. परेशानी के जवाब में अजित पवार ने कहा कि आपने मुझे वोट दिया है, इसका मतलब ये नहीं कि आप मेरे बॉस यानी मालिक बन गए. क्या आपने मुझे अब खेतिहर मजदूर बना दिया है? दरअसल बारामती की इस सभा में अलग अलग तहसीलों और गांवो से किसान अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे. जिनके समाधान की आस सबको थी. किसानों को उम्मीद थी कि जनसमस्याओं को अजित पवार सुनेंगे. और इन समस्याओं को सॉल्व करने को लेकर कुछ कदम उठाएंगे. लेकिन डिप्टी सीएम का ये रवैया देखकर हर कोई हैरान रह गया. बयान के बाद वहां का माहौल कुछ गंभीर हो गया. जिसको देखते हुए कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट ने पूरा मोर्चा संभाला, और बचाव करते हुए कहा कि कभी-कभी जनप्रतिनिधि जब काम कर रहा होता है तो कुछ मतदाता कुछ मुद्दों पर अपनी जिद करने लगते हैं, लेकिन उसमें जनप्रतिनिधि के ही कमेंट्स या बयानों को हाईलाइट किया जाता है जबकि वोटर्स का बर्ताव कहीं नहीं दिखाया जाता. विदेश दौरे से लौटने के बाद डिप्टी सीएम अजित पवार ने रविवार को बारामती क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कई नए कामों का शिलान्यास भी किया. अजित पवार ने कहा कि बारामती का रियल एस्टेट बाजार बढ़ रहा है, लेकिन मुंबई और पुणे के बड़े डेवलपर्स अभी तक इसमें एंटर नहीं कर पाए हैं. समस्याओं पर भड़कने के बाद उन्होंने अधिकारियों की भी क्लास लगा दी, और हिदायत दी कि काम में कोई कमी नहीं आनी चाहिए. हर समस्या समाधान किया जाए. recent visitors 300