5000 भक्तों के सामूहिक सुंदरकांड के पाठ से भक्तिमय होगा इंदौर

इंदौर अशोक नगर एयरपोर्ट रोड स्थित एमपी पब्लिक स्कूल में 30 दिसंबर को शाम 4 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। स्कूल संचालक के अनुसार इसमें 5000 लोगों द्वारा सुंदरकांड का पाठ करने की संभावना है। recent visitors 188

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में अखाड़ों का आना शुरू, श्री पंचदशनाम अखाड़े का भव्य आगमन

प्रयागराज   सनातन आस्था के सबसे बड़े समागम महाकुम्भ 2025 को अब चंद दिन शेष रह गए हैं और मेला क्षेत्र में गितिविधियां तेजी से बढ़ गई हैं। महाकुम्भ का सबसे बड़ा आकर्षण अखाड़ों की स्थापना का कार्य भी प्रगति पर है और दो से तीन अखाड़ों का छावनी प्रवेश भी हो चुका है। मेला प्राधिकरण की ओर से अखाड़ा समेत ज्यादातर संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष संस्थाओं समेत नई संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य प्रगति पर है और इसे 31 दिसंबर तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी ने अपनी विजिट के दौरान भूमि आवंटन के कार्य में तेजी लाते हुए 31 दिसंबर तक इसे पूर्ण करने के निर्देश दिए थे। सीएम योगी के निर्देश के बाद त्वरित गति से संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य किया जा रहा है। अब तक 4 हजार से ज्यादा संस्थाओं को भूमि आवंटित कर दी गई है। महाकुम्भ में 8 हजार से 10 हजार के बीच संस्थाओं के आने का अनुमान है। नई संस्थाओं को भूमि आवंटन की प्रक्रिया तेज मेला प्राधिकरण के अनुसार, अब तक समस्त अखाड़ों, उनके अनुगामी अखाड़ों के साथ महामंडलेश्वर, खालसा, दंडीवाड़ा, आचार्यवाड़ा, खाकचौक का भूमि आवंटन पूरा कर लिया गया है, जबकि प्रयागवाल और नई संस्थाओं को भूमि आवंटन 31 तक पूर्ण किया जाना है। सीएम योगी के समक्ष हुई समीक्षा बैठक के दौरान उन्हें बताया गया था कि कुल 4268 संस्थाओं को भूमि आवंटित कर दी गई है। इसमें अखाड़ों और उनके अनुगामी अखाड़ों को 19, महामंडलेश्वर को 460, खालसा को 750, दंडीवाड़ा को 203, आचार्यवाड़ा को 300, खाकचौक को 300 और अन्य को 1766 भूमि आवंटन का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं, प्रयागवाल को अब तक 450 भूमि आवंटन किए जा चुके हैं। प्रयागवाल को भूमि आवंटन का कार्य 12 दिसंबर से शुरू हुआ है, जो 31 दिसंबर तक चलेगा। इसी तरह, नई संस्थाओं को भूमि आवंटन का कार्य भी 16 दिसंबर से शुरू हो गया है, जिसे 31 तक पूरा कर लिया जाएगा। चल रहा निर्माण और सजावट का कार्य अखाड़ों समेत जिन-जिन संस्थाओं को भूमि आवंटन हो चुका है, उनके टेंटेज का कार्य भी पूरी तेजी से आगे बढ़ रहा है। झूंसी क्षेत्र में अखाड़ों, महामंडलेश्वर, खालसा, दंडीवाड़ा, आचार्यवाड़ा, खाकचौक समेत अनेक संस्थाओं के लोग अपनी परंपरा और संस्कृति के अनुरूप टेंट और सजावट के कार्य में जुटे हैं। प्रशासन की ओर से यहां चेकर्ड प्लेटें बिछा दी गई हैं और साइनेज भी तेजी से लगाए जा रहे हैं, ताकि आने वाले लोग अपनी संस्थाओं तक आसानी से पहुंच सकें। इसके अलावा लाइटिंग समेत अन्य आवश्यक कार्य भी पूरी गति से किए जा रहे हैं। जूना अखाड़ा और आवाहन अखाड़े का छावनी प्रवेश भी हो चुका है, जबकि गुरुवार को ही अग्नि अखाड़े का भी छावनी प्रवेश हुआ है। इस तरह, सभी अखाड़ों और संस्थाओं में गतिविधियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं और एक जनवरी तक यह क्षेत्र पूरी तरह सज संवर कर तैयार हो जाएगा।   recent visitors 127

रात में श्योपुर की सड़क पर दौड़ता नजर आया था चीता वायु

 श्योपुर श्योपुर, 5 दिन पहले कूनो नेशनल पार्क से निकलकर शहरी इलाके में पहुंचा चीता गुरुवार को भी कूनो वापस वापस नहीं लौटा है। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उसकी लोकेशन जिला जेल के आसपास ढेगदा और कलारना गांव के बीच मिली है। चीता वायु पिछले 5 दिन से शहर के आसपास घूम रहा है। बुधवार की रात इस शहर की सड़कों पर गाड़ियों के आगे दौड़ता दिखा था। इसके बाद वह जंगल की ओर चला गया था। गुरुवार को एक बार फिर से वह शहर के आसपास दिखाई दिया है। शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल है। वीर सावरकर स्टेडियम के सामने की जिन चाय नाश्ते की दुकानों पर पहले रात 12 बजे तक लोगों की भीड लगी रहती थी वहां चीता देखे जाने के बाद से अब रात 8 से 9 बजे सन्नाटा पसर जाता है। वन विभाग का अमला चीते के वापस कूनो लौटने का इंतजार कर रहा है। शहर के होटल पाम के आसपास के रहीसी इलाके से निकलते हुए इस चीते के सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहे हैं। शहर के वीर सावरकर स्टेडियम के पास रहने वाले हेमंत मुद्गल बताते हैं कि, जब से चीता को सड़क पर टहलते हुए देखा गया है। आसपास के घरों में लोग दहशत में है। लोगों को डर लग रहा है कि कहीं चीता किसी पर अटैक नहीं कर दे। रात में सड़क तक पहुंचा चीता कूनो नेशनल पार्क से निकलकर चीता वायु मंगलवार रात करीब 2:30 बजे श्योपुर की सड़कों पर चहलकदमी करता दिखा था। यह जानकारी जैसे ही कोतवाली थाने के गश्ती दल को लगी, उनकी गाड़ी पीछे लग गई। दावा किया गया कि चीता के ईको सेंटर से आगे जंगल में घुसने तक उसके पीछे लगी रही। हालांकि, बुधवार देर रात को चीता फिर शहर में दिखा। बता दें कि चीता वायु 21 दिसंबर को श्योपुर की तरफ आया। इसके बाद सीएम राइज स्कूल के पीछे नदी किनारे चल रहे क्रेशर के पास टहलता दिखाई दिया। इसके बाद चीते ने 3 दिन तक यहीं पर ठिकाना बनाया। recent visitors 66

अरविंद केजरीवाल को राष्ट्र विरोधी कहने पर भड़की AAP, ’24 घंटे में अजय माकन पर एक्शन ले कांग्रेस

नई दिल्ली दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है. अजय माकन के अरविंद केजरीवाल को एंटी नेशनल बोलने पर AAP बुरी तरह से भड़क गई है. AAP ने मांग की है कि कांग्रेस 24 घंटे के अंदर अजय माकन पर कार्रवाई करे. प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा,'कांग्रेस के बयानों और एक्शन से यह बिल्कुल साफ हो गया है कि दिल्ली के चुनाव के लिए कांग्रेस ने बीजेपी से सांठगांठ कर ली है. कल अजय माकन कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल एंटी नेशनल हैं. क्या उन्होंने आज तक बीजेपी के किसी भी नेता पर ऐसा आरोप लगाया है?' बता दें कि एक दिन पहले (25 दिसंबर) ही कांग्रेस के सीनियर नेता अजय माकन ने AAP के साथ गठबंधन को कांग्रेस की बड़ी भूल बताया था. इस दौरान उन्होंने दिल्ली के पू्र्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था. केजरीवाल के खिलाफ बयान देते-देते माकन ने उन्हें एंटी-नेशनल तक कह दिया था. अजय माकन के इस बयान के बाद ही AAP ने उनके खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है. AAP ने सीनियर नेता संजय सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा,'दिल्ली के अंदर कांग्रेस पार्टी बीजेपी के पक्ष में खड़ी हो गई है. कांग्रेस हर वो काम कर रही है, जिससे बीजेपी को चुनाव में फायदा हो. दिल्ली के अंदर कांग्रेस के नेता हैं अजय माकन. वो बीजेपी की स्क्रिप्ट पढ़ते हैं. वो बीजेपी के कहने पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को टारगेट करते हैं. कल तो उन्होंने हद ही पार कर दी. उन्होंने देश और दिल्ली के सबसे लोकप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल को एंटी-नेशनल कह दिया. अगर केजरीवाल एंटी-नेशनल हैं तो आप मुझे बताइए, वो केजरीवाल दिल्ली के लोगों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी और रोजगार का इंतजाम कैसे कर रहे हैं.'   recent visitors 98

खंडवा में वन विभाग की 10 हजार एकड़ जमीन पर से कब्जा हटाने लाव-लश्कर के साथ पहुंचे कलेक्टर-एसपी

खंडवा खंडवा में जिला प्रशासन ने जंगल में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को वन विभाग और जिला प्रशासन ने करीब 500 जवानों और 40 जेसीबी मशीनों के साथ अतिक्रमण क्षेत्र में दबिश दी। कब्जाई जमीनों में खंती खोदने की कार्रवाई की जा रही है। गुडी रेंज के नाहरमाल, हीरापुर गांव में वन विभाग ने कार्रवाई का प्लान बनाया है। यहां वन विभाग की 10 हजार एकड़ जमीन पर खेती हो रही है। यहां माफिया ने जंगल काटकर खेत तैयार कर लिए हैं। करीब 4 साल से फसलों की बोनी कर रहे हैं। पहले भी कार्रवाई के लिए दबिश दी गई थी। इस दौरान अतिक्रमणकारी हमलावर हो गए। इसी महीने कार्रवाई के दौरान दो वनकर्मी घायल हो गए थे। ग्रामीण बोले-पुराने अतिक्रमण पर भी एक्शन हो मौके पर कलेक्टर अनूप सिंह, एसपी मनोज कुमार राय भी पहुंचे। उन्होंने जंगल में अतिक्रमण क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान नाहरमाल के ग्रामीणों ने बताया कि जहां कार्रवाई हो रही है, यह नया अतिक्रमण है। पुराने अतिक्रमण में कार्रवाई होनी चाहिए। ये जानने के बाद कलेक्टर और एसपी पुराने क्षेत्र में पहुंचे। डीएफओ से कहा कि आधी मशीनरी पुराने क्षेत्र टाकलखेड़ा तरफ मूव करें। यहां फसलों को जेसीबी से नष्ट किया जा रहा है। अतिक्रमण प्रभावित जमीन पर मशीनों से खंती खोदकर गड्ढे किए जा रहे हैं। अधिकारियों का दावा है कि गड्ढे खोदने से जमीन टूट जाएगी। माफिया को अगली बार फसल बोवनी में दिक्कत होगी तो वे जंगल छोड़कर भाग जाएंगे। खंडवा एसडीएम ने दिया ब्लास्टिंग का सुझाव कार्रवाई के दौरान खंडवा एसडीएम बजरंग बहादुर ने कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों को सुझाव दिया कि खंती खोदने से ज्यादा कुछ नहीं होगा। बारिश के समय पानी के बहाव में जमीन फिर समतल हो जाएगी। बेहतर होगा कि 50-50 मीटर पर जिलेटिन लगाकर ब्लास्टिंग किया जाए। ब्लास्टिंग से गड्ढा बड़ा होगा तो भू माफिया को ज्यादा नुकसान होगा। इस पर कलेक्टर ने कहा कि ये सुझाव अच्छा है। इस पर विचार कर शासन स्तर पर मार्गदर्शन लेंगे। recent visitors 79

मेलबर्न IND vs AUS Boxing Day Test में पहले दिन का खेल हुआ खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 311/6

मेलबर्न  मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 311 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 68 रन और कप्तान पैट कमिंस आठ रन बनाकर नाबाद हैं। पहले दिन बराबरी की टक्कर रही। जहां पहला सत्र ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। वहीं, दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मजबूत प्रतिद्वंद्विता दिखी। तीसरे सत्र में भारत पूरी तरह से हावी रहा। पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने 112 रन बनाए ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को पहले सत्र में 25 ओवर में 4.48 के रन रेट से 112 रन बनाए थे और सिर्फ एक विकेट गंवाया था। 112 रन बॉक्सिंग डे टेस्ट के शुरुआती दिन के पहले सत्र में बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ही नाम था। उन्होंने 2007 में भारत के खिलाफ ही बिना विकेट गंवाए 111 रन बनाए थे। दूसरे सत्र में दोनों के बीच अच्छी लड़ाई देखने को मिली। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 28 ओवर में 2.29 के रन रेट से 64 रन और जोड़े। इस सत्र में भी ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट गंवाया। उस्मान ख्वाजा दूसरे सत्र में आउट हुए। तीसरे सत्र में जसप्रीत बुमराह ने भारत की वापसी कराई और ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श को पवेलियन भेजा। तीसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने 33 ओवर में 4.09 के रन रेट से 135 रन बनाए, लेकिन चार विकेट भी गंवाए। हेड और मार्श के अलावा एलेक्स कैरी और मार्नस लाबुशेन आउट हुए। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव, गिल बाहर इस मैच के लिए दोनों टीमों में एक-एक बदलाव हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड और भारत ने शुभमन गिल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया। कंगारुओं की शुरुआत अच्छी रही और 19 साल के डेब्यूटांट सैम कोंस्टास ने उस्मान ख्वाजा के साथ पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी निभाई। कोंस्टास ने अपने डेब्यू मैच में ही आक्रामक बल्लेबाजी की और बुमराह को निशाने पर लिया। उन्होंने अर्धशतक जमाया। हालांकि, इसके बाद रवींद्र जडेजा की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। कोंस्टास 65 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए इसके बाद ख्वाजा ने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी निभाई। ख्वाजा ने टेस्ट करियर का 27वां अर्धशतक लगाया। वह 121 गेंद में छह चौके की मदद से 57 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हुए। वहीं, हेड खाता नहीं खोल सके। उन्हें बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया। बुमराह ने फिर मिचेल मार्श को भी सस्ते में निपटा दिया। वह चार रन बना सके। लाबुशेन ने 145 गेंद में सात चौके की मदद से 72 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक रहा। वहीं, स्मिथ ने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। वह 111 गेंद पर 68 रन की नाबाद पारी में पांच चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। भारत की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए। वहीं, आकाश दीप, जडेजा और सुंदर को एक-एक विकेट मिला।   recent visitors 117

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बेलगावी में, पोस्टर में लगाया भारत का गलत नक्शा

बेलगावी कर्नाटक के बेलगावी में आज से शुरू हो रही कांग्रेस कार्य समिति के बैठक शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गई है, उसकी वजह से इस अधिवेशन के प्रचार के लिए लगाये गये पोस्टर, इन पोस्टर्स में पार्टी के बड़े नेताओं के साथ भारत का जो नक्शा दिखाया गया है उसपर बवाल मच गया है, कांग्रेस द्वारा पोस्टर्स पर उपयोग किये भारत के नक़्शे से आधा कश्मीर और अक्साई चीन गायब है, भाजपा ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है और कांग्रेस पर हमला किया है। भाजपा कर्नाटक ने कांग्रेस के इन पोस्टर्स पर पार्टी का ध्यान आकर्षित किया उसके बाद से भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है, भाजपा नेताओं ने इसे शर्मनाक बताते हुए कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति बताया, पार्टी ने कहा कांग्रेस कभी भारत को जोड़ने में विश्वास नहीं रखती ये तो भारत को तोड़ने में विश्वास रखती है इसलिए ये भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़ी रहती है। 26 और 27 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक   आपको बता दें कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक 26 और 27 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित हो रही है। कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत सभी शीर्ष नेता शामिल रहेंगे। पार्टी ने इसके लिए जोरशोर से प्रचार किया है और पोस्टर लगाये है और वही पोस्टर्स विवाद का कारण बन गए हैं। प्रचार के पोस्टर्स में भारत के गलत नक़्शे पर बवाल   कर्नाटक में कांग्रेस ने महात्मा गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य कई बड़े नेताओं की तस्वीर के साथ पोस्टर्स लगाये हैं लेकिन इनमें भारत का जो नक्शा लगाया है उसमें पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन गायन कर दिया जबकि भारत हमेशा से ही पीओके और अक्साई चीन को भारत का हिस्सा बताता रहा है और वापस लेने के दावा करता रहा है। सुधांशु त्रिवेदी का सवाल,  कहीं इसके पीछे सोरोस कनेक्शन तो नहीं है? कांग्रेस के पोस्टर नजर में आते ही भाजपा हमलावर हो गई है, भाजपा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा आज पूरा देश वीर बाल दिवस मन रहा है दूसरी तरफ एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिससे मन वेदना से भर गया है, बेलगामी में कांग्रेस के अधिवेशन के पोस्टर्स पर भारत का गलत नक्शा दिखाया गया जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन को नक़्शे से गायब कर दिया, इससे साफ होता है कि कांग्रेस की सोच क्या है उन्होंने पिछले कई उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस इससे पहले भी कई बार भारत के नक़्शे के साथ ऐसा ही करती रही है, कांग्रेस हमेशा भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़ी रहती है उन्होंने सवाल किया कि ये किसके इशारे पर हो रहा है कहीं इसके पीछे सोरोस कनेक्शन तो नहीं है? ये संयोग नहीं बल्कि वोट बैंक का उद्योग है : पूनावाला भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कांग्रेस ने बेलगावी में अपने नेताओं की तसवीर के साथ भारत का गलत नक्शा दिखाकर भारत की एकता और संप्रभुता के प्रति अनादर दिखाया है इससे साबित होता है कि कांग्रेस भारत जोड़ो या संविधान में विश्वास नहीं रखती बल्कि भारत तोड़ो में विश्वास रखती है, पूनावाला ने आगे कहा , इल्हान उमर से मिलना, 370 का समर्थन करना, जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाना, सोनिया गांधी एक ऐसे संगठन की सह-अध्यक्ष हैं, जो कश्मीर को भारत से अलग करने का समर्थन करता है, ये संयोग नहीं बल्कि वोट बैंक का उद्योग है। कांग्रेस दूसरी मुस्लिम लीग : अमित मालवीय अमित मालवीय ने X पर लिखा- कांग्रेस द्वारा पोस्टर्स से भारत के नक़्शे से पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन को गायब करना यह कोई गलती नहीं हो सकती, यह एक बयान है, यह उनकी तुष्टीकरण की राजनीति का हिस्सा है, जो मानता है कि भारतीय मुसलमान भारत की तुलना में पाकिस्तान के प्रति अधिक वफादार हैं… उन्होंने लिखा कांग्रेस नई मुस्लिम लीग है, यह भारत को फिर से तोड़ना चाहता है। आशीष अग्रवाल का तंज – वाकई ये कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक क्षण है मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने X पर लिखा वाकई ये कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक क्षण है, भारत के नक्शे को विखंडित कर देना अक्साई चीन और पीओके को भारत का हिस्सा ना मानना और महात्मा गांधी की फोटो के साथ विकृत भारत का मानचित्र लगाना, ये मानसिकता है सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा की कांग्रेस की, बापू की कांग्रेस ने कभी भारत को खंडित करने का सपना नहीं देखा था, बापू , बाबा साहब और संविधान का अपमान करने वाली कांग्रेस शर्म करो… माफी मांगो.. recent visitors 88