मेलबर्न IND vs AUS Boxing Day Test में पहले दिन का खेल हुआ खत्म, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 311/6

मेलबर्न  मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 311 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ 68 रन और कप्तान पैट कमिंस आठ रन बनाकर नाबाद हैं। पहले दिन बराबरी की टक्कर रही। जहां पहला सत्र ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। वहीं, दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मजबूत प्रतिद्वंद्विता दिखी। तीसरे सत्र में भारत पूरी तरह से हावी रहा। पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने 112 रन बनाए ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को पहले सत्र में 25 ओवर में 4.48 के रन रेट से 112 रन बनाए थे और सिर्फ एक विकेट गंवाया था। 112 रन बॉक्सिंग डे टेस्ट के शुरुआती दिन के पहले सत्र में बनाए गए सर्वाधिक रन हैं। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के ही नाम था। उन्होंने 2007 में भारत के खिलाफ ही बिना विकेट गंवाए 111 रन बनाए थे। दूसरे सत्र में दोनों के बीच अच्छी लड़ाई देखने को मिली। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 28 ओवर में 2.29 के रन रेट से 64 रन और जोड़े। इस सत्र में भी ऑस्ट्रेलिया ने एक विकेट गंवाया। उस्मान ख्वाजा दूसरे सत्र में आउट हुए। तीसरे सत्र में जसप्रीत बुमराह ने भारत की वापसी कराई और ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श को पवेलियन भेजा। तीसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने 33 ओवर में 4.09 के रन रेट से 135 रन बनाए, लेकिन चार विकेट भी गंवाए। हेड और मार्श के अलावा एलेक्स कैरी और मार्नस लाबुशेन आउट हुए। दोनों टीमों में एक-एक बदलाव, गिल बाहर इस मैच के लिए दोनों टीमों में एक-एक बदलाव हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने जोश हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड और भारत ने शुभमन गिल की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया। कंगारुओं की शुरुआत अच्छी रही और 19 साल के डेब्यूटांट सैम कोंस्टास ने उस्मान ख्वाजा के साथ पहले विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी निभाई। कोंस्टास ने अपने डेब्यू मैच में ही आक्रामक बल्लेबाजी की और बुमराह को निशाने पर लिया। उन्होंने अर्धशतक जमाया। हालांकि, इसके बाद रवींद्र जडेजा की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। कोंस्टास 65 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाकर आउट हुए। लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए इसके बाद ख्वाजा ने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रन की साझेदारी निभाई। ख्वाजा ने टेस्ट करियर का 27वां अर्धशतक लगाया। वह 121 गेंद में छह चौके की मदद से 57 रन बनाकर बुमराह की गेंद पर आउट हुए। वहीं, हेड खाता नहीं खोल सके। उन्हें बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया। बुमराह ने फिर मिचेल मार्श को भी सस्ते में निपटा दिया। वह चार रन बना सके। लाबुशेन ने 145 गेंद में सात चौके की मदद से 72 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक रहा। वहीं, स्मिथ ने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। वह 111 गेंद पर 68 रन की नाबाद पारी में पांच चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। भारत की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए। वहीं, आकाश दीप, जडेजा और सुंदर को एक-एक विकेट मिला।   recent visitors 117

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बेलगावी में, पोस्टर में लगाया भारत का गलत नक्शा

बेलगावी कर्नाटक के बेलगावी में आज से शुरू हो रही कांग्रेस कार्य समिति के बैठक शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गई है, उसकी वजह से इस अधिवेशन के प्रचार के लिए लगाये गये पोस्टर, इन पोस्टर्स में पार्टी के बड़े नेताओं के साथ भारत का जो नक्शा दिखाया गया है उसपर बवाल मच गया है, कांग्रेस द्वारा पोस्टर्स पर उपयोग किये भारत के नक़्शे से आधा कश्मीर और अक्साई चीन गायब है, भाजपा ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है और कांग्रेस पर हमला किया है। भाजपा कर्नाटक ने कांग्रेस के इन पोस्टर्स पर पार्टी का ध्यान आकर्षित किया उसके बाद से भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है, भाजपा नेताओं ने इसे शर्मनाक बताते हुए कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति बताया, पार्टी ने कहा कांग्रेस कभी भारत को जोड़ने में विश्वास नहीं रखती ये तो भारत को तोड़ने में विश्वास रखती है इसलिए ये भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़ी रहती है। 26 और 27 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक   आपको बता दें कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक 26 और 27 दिसंबर को कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित हो रही है। कार्यसमिति की बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत सभी शीर्ष नेता शामिल रहेंगे। पार्टी ने इसके लिए जोरशोर से प्रचार किया है और पोस्टर लगाये है और वही पोस्टर्स विवाद का कारण बन गए हैं। प्रचार के पोस्टर्स में भारत के गलत नक़्शे पर बवाल   कर्नाटक में कांग्रेस ने महात्मा गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य कई बड़े नेताओं की तस्वीर के साथ पोस्टर्स लगाये हैं लेकिन इनमें भारत का जो नक्शा लगाया है उसमें पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन गायन कर दिया जबकि भारत हमेशा से ही पीओके और अक्साई चीन को भारत का हिस्सा बताता रहा है और वापस लेने के दावा करता रहा है। सुधांशु त्रिवेदी का सवाल,  कहीं इसके पीछे सोरोस कनेक्शन तो नहीं है? कांग्रेस के पोस्टर नजर में आते ही भाजपा हमलावर हो गई है, भाजपा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा आज पूरा देश वीर बाल दिवस मन रहा है दूसरी तरफ एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिससे मन वेदना से भर गया है, बेलगामी में कांग्रेस के अधिवेशन के पोस्टर्स पर भारत का गलत नक्शा दिखाया गया जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन को नक़्शे से गायब कर दिया, इससे साफ होता है कि कांग्रेस की सोच क्या है उन्होंने पिछले कई उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस इससे पहले भी कई बार भारत के नक़्शे के साथ ऐसा ही करती रही है, कांग्रेस हमेशा भारत विरोधी ताकतों के साथ खड़ी रहती है उन्होंने सवाल किया कि ये किसके इशारे पर हो रहा है कहीं इसके पीछे सोरोस कनेक्शन तो नहीं है? ये संयोग नहीं बल्कि वोट बैंक का उद्योग है : पूनावाला भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कांग्रेस ने बेलगावी में अपने नेताओं की तसवीर के साथ भारत का गलत नक्शा दिखाकर भारत की एकता और संप्रभुता के प्रति अनादर दिखाया है इससे साबित होता है कि कांग्रेस भारत जोड़ो या संविधान में विश्वास नहीं रखती बल्कि भारत तोड़ो में विश्वास रखती है, पूनावाला ने आगे कहा , इल्हान उमर से मिलना, 370 का समर्थन करना, जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाना, सोनिया गांधी एक ऐसे संगठन की सह-अध्यक्ष हैं, जो कश्मीर को भारत से अलग करने का समर्थन करता है, ये संयोग नहीं बल्कि वोट बैंक का उद्योग है। कांग्रेस दूसरी मुस्लिम लीग : अमित मालवीय अमित मालवीय ने X पर लिखा- कांग्रेस द्वारा पोस्टर्स से भारत के नक़्शे से पाक अधिकृत कश्मीर और अक्साई चीन को गायब करना यह कोई गलती नहीं हो सकती, यह एक बयान है, यह उनकी तुष्टीकरण की राजनीति का हिस्सा है, जो मानता है कि भारतीय मुसलमान भारत की तुलना में पाकिस्तान के प्रति अधिक वफादार हैं… उन्होंने लिखा कांग्रेस नई मुस्लिम लीग है, यह भारत को फिर से तोड़ना चाहता है। आशीष अग्रवाल का तंज – वाकई ये कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक क्षण है मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने X पर लिखा वाकई ये कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक क्षण है, भारत के नक्शे को विखंडित कर देना अक्साई चीन और पीओके को भारत का हिस्सा ना मानना और महात्मा गांधी की फोटो के साथ विकृत भारत का मानचित्र लगाना, ये मानसिकता है सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा की कांग्रेस की, बापू की कांग्रेस ने कभी भारत को खंडित करने का सपना नहीं देखा था, बापू , बाबा साहब और संविधान का अपमान करने वाली कांग्रेस शर्म करो… माफी मांगो.. recent visitors 88

शिफ्टिंग के दौरान गिरा हाईटेंशन बिजली टावर, हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 3 घायल

सीधी मध्य प्रदेश के सीधी sidhi जिले से बड़ी खबर है जहां पर बिजली टावर के गिरने से घटनास्थल पर ही चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है । तो वहीं एक को की मौत रीवा शासकीय अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई। हालांकि घटना की जानकारी जैसे ही जिला प्रशासन को लगा जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा है और राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। पूरा मामला सीधी sidhi जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत पटेहरा गांव की है जहां पर बिजली के टावर को शिफ्ट करते समय यह पूरा घटना घटित हो गया । आपको बता दे की रेलवे शिफ्टिंग के लिए यह कार्य किया जा रहा था। कार्य में लापरवाही हुई होगी और जिसके कारण पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है । हालांकि घटनास्थल पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया है तो वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज भी अस्पताल में भर्ती कराकर कराया जा रहा है। लिहाजा sidhi जिला प्रशासन भी मौके पर पहुंचा है और पूरे घटना की जांच करने की बात कह रहा है। recent visitors 67

अजमेर शरीफ दरगाह के पास गरजा बुलडोजर, सड़क किनारे और नालों पर किए गए अतिक्रमण को तोड़ा

अजमेर अजमेर में शरीफ दरगाह के आसपास गुरुवार सुबह एक साथ कई बुलडोजर गरजे। अजमेर शरीफ दरगाह, अढ़ाई दिन के झोपड़े और दिल्ली गेट के आसपास अजमेर नगर निगम की टीम ने बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़क किनारे और नालों पर किए गए अतिक्रमण तोड़े जाने से वहां तनाव उत्पन्न हो गया। स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस के साथ झड़प भी हुई। माहौल को नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। ख्वाजा गरीब नवाज के 813वें उर्स से पहले अजमेर नगर निगम ने यह कार्रवाई की है। सुबह ही नगर निगम की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ दरगाह क्षेत्र में पहुंच गई। गजरते बुलडोजरों की आवाज सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नारेबाजी शुरू कर दी गई। लोग बुलडोजर के सामने आकर खड़े हो गए। पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो झड़प भी हुई। विरोध के बावजूद बुलडोजरों ने अपना काम जारी रखा। सड़क और नाले पर अतिक्रमण करके बनाए गए दुकानों को तोड़ डाला गया। नगर निगम का कहना है कि दरगाह क्षेत्र में बड़े पैमाने अतिक्रमण किया गया है। उर्स में बड़ी संख्या में देश विदेश से लोग अजमेर आते हैं और अतिक्रण की वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखकर अतिक्रमण हटाया गया है। इसी तरह अढ़ाई दिन के झोपड़े और दिल्ली गेट के पास भी नगर निगम का पीला पंजा खूब चला। कई अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। लोगों के विरोध को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं। recent visitors 179

बांग्लादेश में क्रिसमस पर अब ईसाई बने निशाना, उपद्रवियों ने त्योहार मनाने गए 17 लोगों के घर फूंक डाले

ढाका बांगलादेश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। पहले यहां हिदुओं के साथ अत्याचार हुआ। अब ईसाइयों के साथ उत्पीड़न की खबरें सामने आ रही हैं। बंदरबन जिले में अज्ञात बदमाशों ने क्रिसमस की रात को त्रिपुरा समुदाय के 17 घरों को आग के हवाले कर दिया। द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब ये सभी क्रिसमस के त्योहार में भाग लेने के लिए दूसरे गांव गए थे। उनके गांव में कोई चर्च नहीं था। रिपोर्ट के मुताबिक, त्रिपुरा समुदाय के 19 में से 17 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद एक पीड़ित गंगमनी त्रिपुरा ने कहा, "आज हमारा सबसे खुशहाल दिन था, लेकिन मैंने कभी सोचा नहीं था कि क्रिसमस पर ऐसा कुछ होगा। हम अपराधियों को कड़ी सजा की मांग करते हैं।" कुंडजिरी क्षेत्र में त्रिपुरा समुदाय कई पीढ़ियों से निवास कर रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ साल पहले उन्हें जबरन वहां से निकाला गया था जब यह दावा किया गया कि यह क्षेत्र एक पुलिस अधिकारी की पत्नी को किराए पर दे दिया गया था। महिला अवामी लीग शासन के दौरान इन्सपेक्टर जनरल ऑफ पुलिस थीं। लोगों को हटाए जाने के बाद गांव में पेड़ लगाए गए थे। नए टोंगझिरी के प्रमुख पैसाप्रु त्रिपुरा ने बताया कि उनका समुदाय तीन से चार पीढ़ियों से वहां रह रहा था। पांच साल पहले एक समूह ने खुद को "SP के लोग" बताते हुए उन्हें वहां से बाहर निकाला। आरोप है कि उन लोगों ने यह कहा कि जमीन को बेंजीर अहमद की पत्नी को किराए पर दिया गया था। अवामी लीग सरकार के गिरने के बाद त्रिपुरा समुदाय ने वापस लौटकर नए घर बनाए और वहीं रहना शुरू कर दिया। recent visitors 65

मेलबोर्न टेस्ट में भारत के जसप्रीत बुमराह ने फिर से ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा को आउट किया

मेलबर्न  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-2025 का चौथा टेस्ट मैच एमसीजी में खेला जा रहा है। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जोकि काफी असरदार भी साबित हुआ। कंगारू टीम ने तेज तर्रार शुरुआत की। डेब्यू कर रहेृ 19 साल के सैम कोंस्टास ने 65 गेंदो में 60 रन बनाकर तहलका मचाया। उन्होंने भारत के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टारगेट किया और उनके खिलाफ रन बनाए। हालांकि सैम कोंस्टास के जोड़ीदार उस्मान ख्वाजा अभी भी जसप्रीत बुमराह का तोड़ नहीं निकाल पाए हैं। जस्सी इस सीरीज में ख्वाजा के लिए काल बने हुए हैं। बुमराह ने लगातार उस्मान ख्वाजा को फंसाया है। वहीं अब मेलबर्न टेस्ट में भी बुमराह ने ख्वाजा को आउट कर दिया। 57 रन बनाकर पाकिस्तानी मूल के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बुमराह का शिकार हो गए। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग कर रही है. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 300 रन पार कर चुका है. पैट कम‍िंंस -स्टीव स्म‍िथ क्रीज पर हैं. अब तक ऑस्ट्रेल‍िया के 6 विकेट ग‍िर चुके हैं. 5 टेस्ट मैचों की यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. भारत ने पर्थ टेस्ट को 295 रनों से जीता था. इसके बाद एड‍िलेड टेस्ट को ऑस्ट्रेल‍िया ने 10 विकेट से जीता, वहीं ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ रहा. मेलबर्न में भारतीय क्रिकेट टीम 2018 और 2020 में खेले गए दोनों ही टेस्ट मैच जीती है. ऐसे में उसके पास यहां हैट्रिक का मौका होगा. 2018 में भारतीय टीम ने यहां 137 रनों से जीत दर्ज की, जबकि 2020 में उसे 8 विकेट से जीत मिली. 6 पारियों में बुमराह ने 5 बार किया आउट इस बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह का दबदबा उस्मान ख्वाजा के खिलाफ देखने को मिला है। अब तक इस सीरीज में 7 पारियों में ख्वाजा ने बुमराह की 87 गेंद खेली हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 24 रन बनाए और 5 बार आउट हुए हैं। 1-1 की बराबरी पर चल रही सीरीज बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का रोमांच इस वक्त चरम पर है। दोनों टीमों के बीच अब तक 3 टेस्ट खेले गए हैं, जिसके बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है। पर्थ में भारत ने बाजी मारी, एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने पिंक बॉल टेस्ट मैत जीता जबकि ब्रिस्बेन में खेला गया मैच ड्रॉ रहा। recent visitors 124

इंदौर में यात्रियों की सुविधा को ध्‍यान में रखकर रतलाम मंडल के इंदौर से प्रयागराज के लिए एक फेरा वन वे स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा

इंदौर भारतीय रेलवे गुरुवार 26 दिसंबर को इंदौर और मुंबई से प्रयागराज के लिए एक फेरा स्पेशल ट्रेन का संचालन करेगा।जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 09333 इंदौर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 26 दिसंबर को रात 10 बजे इंदौर से रवाना होग, जो कि अगले दिन 02.40 बजे संत हिरदाराम नगर, 06.00 बजे बीना और मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए शुक्रवार शाम 17.00 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी। ये रहे स्टॉपेज इस दौरान ट्रेन देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना और मानिकपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 16 स्लीपर डिब्बे, 4 सामान्य श्रेणी के डिब्बे और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। मुंबई सेंट्रल-प्रयागराज कुंभ मेला विशेष ट्रेन रेलवे की ओर से श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी के तहत गाड़ी संख्या 09013 मुंबई सेंट्रल-प्रयागराज कुंभ मेला विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर और बीना स्टेशनों पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 09013 मुंबई सेंट्रल-प्रयागराज कुंभ मेला विशेष ट्रेन 26 दिसंबर को मुंबई सेंट्रल स्टेशन से प्रात: 11.00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 1.40 बजे संत हिरदाराम नगर, 4.30 बजे बीना स्टेशन होते हुए शाम 16.30 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी। ये रहे स्टॉपेज यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, उधना जंक्शन, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।   recent visitors 122