23 दिसम्बर सोमवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- आज अपने लक्ष्यों और प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए फोकस और कमिटमेंट की जरूरत होगी। व्यापार करने वालों को कुछ नुकसान या लेन-देन में देरी का सामना करना पड़ सकता है। खर्चों का ध्यान रखें। बॉडी को हाइड्रेटेड रखें। वृषभ राशि- आज सामान्य से अधिक खर्च करना पड़ सकता है। पर्सनल लाइफ में अपने जीवनसाथी या पार्टनर को बेहतर ढंग से समझने के लिए शांत होकर बातचीत करना जरूरी है। स्ट्रेस बढ़ सकता है। ध्यान रखें। मिथुन राशि- आज पैसों को लेकर थोड़ा स्ट्रेस महसूस कर सकते हैं। आपका मन पैसों के मामलों में लगा रहेगा। अपने पार्टनर के साथ वाद-विवाद का सामना भी करना पड़ सकता है। किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। कर्क राशि- आप अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट और निवेश बैंकर जैसे पेशेवरों के साथ निवेश के संबंध में बात कर सकते हैं। कार्यस्थल पर पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग हैं। आपके बॉस के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। सिंह राशि- आज विरासत या पैतृक संपत्ति को लेकर बात हो सकती है। आपका कामकाजी जीवन बिना किसी बड़ी चुनौती के चलता रहेगा। पारिवारिक जीवन में ससुराल पक्ष से भी आपके रिलेशन बेहतर होंगे। कन्या राशि- आज आपको अपने काम से अच्छी पहचान मिलेगी। चीजें आपके पक्ष में हो सकती हैं। धन के मामले में अच्छी स्ट्रैटिजी बनाने का समय है। कुछ कपल्स के बीच चीजें अच्छी नहीं रहेंगी। सेहत पर ध्यान दें। तुला राशि- आज कुछ लोग अपने क्रश से मिल सकते हैं। पारिवारिक मामलों की योजना बनाना आसान होगा। कार्यस्थल पर सिनीयर्स आपके प्रोजेक्ट और काम में आपका सपोर्ट करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वृश्चिक राशि- आज के दिन आप अपने डाइट प्लान में भी बदलाव कर सकते हैं। ऑफिस में कुछ लोग अपने काम से संतुष्ट नहीं रहेंगे। कोई नई स्किल डिवेलप करने के बारे में सोच सकते हैं। लाइफ में बैलेंस बनाएं। धनु राशि- आज सिनीयर्स के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। सिंगल लोगों को अपने जीवन में बड़े बदलाव का अनुभव नहीं होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ बिना किसी विवाद के बातचीत कर पाएंगे। मकर राशि- आज आपकी डीसीजन लेने की क्षमता काम आएगी। आपको बोनस या वेतन वृद्धि भी मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। कुंभ राशि- आज के दिन वैवाहिक जीवन में आपको रोमांस का अनुभव होगा। आप घर पर अपने जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पलों का आनंद लेंगे। खान-पान पर अधिक ध्यान देंगे। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। मीन राशि- आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल सकता है। खर्चों से सावधान रहें, वरना ये टॉपिक कपल्स के बीच समस्याएं पैदा कर सकता है। पॉजिटिव सोच बनाए रखें। जंक फूड्स से दूर रहें। recent visitors 93

संभल-चंदौसी में हो रहे नए-नए खुलासे- मंदिर, कुंआ, बावड़ी, इमारत के बाद खुदाई में मिली लंबी सुरंग

संभल यूपी के संभल और चंदौसी में चल रही खुदाई में रोज नए-नए खुलासे हो रही हैं। हर दिन नई-नई चीजें मिल रही हैं। रहस्मय चीजों से दबे संभल में मंदिर और कुंआ मिला तो चंदौसी में खुदाई के दौरान बावड़ी और प्राचीन इमारत मिली। बावड़ी की खुदाई चल ही रही थी कि एक लंबी सुरंग भी मिल गई। सुरंग मिलने के बाद भी खुदाई जारी रही। सुरंग मिलने की खबर के बाद डीएम मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। मुस्लिम बहुत मोहल्ला लक्ष्मण गंज में खाली मैदान में दबी बावड़ी की तलाश में चल रही खोदाई दिन पर दिन कई रहस्य खोलती जा रही है। बांकेबिहारी मंदिर से कुछ ही दूरी पर हो रही खुदाई के दूसरे रविवार को भी जारी है। एक दिन पहले यहां खुदाई के दौरान बावड़ी मिली तो प्रशासन ने यहां सफाई के निर्देश दिए। बावड़ी की सफाई चल ही रही थी कि अचानक से दो कमरे की एक प्राचीन इमारत मिल गई। अभी इसकी चर्चा चल रही थी कि एक सुरंग भी नजर आई। सुरंग मिलने की खबर के बाद डीएम राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। डीएम ने बताया कि बावड़ी करीब 150 साल पुरानी लगी है। इसके सर्वे के लिए स्टेट ऑर्किलॉजिकल की टीम को बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभिलेखों में 400 वर्ग मीटर जमीन बावड़ी के रूप में दर्ज है। करीब 210 वर्ग मीटर में बावड़ी है, इस समय शेष भाग पर अतिक्रमण कर लिया गया, जिसे हटाने के निर्देश दिए गए हैं। प्राचीन बावड़ी से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश चंदौसी के लक्ष्मणगंज मोहल्ले में शनिवार सुबह 10 बजे से प्राचीन बावड़ी की खुदाई का कार्य शुरू हुआ। मौके पर एसडीएम नीतू रानी ने पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई भी पहुंचे और खुदाई का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने लेखपाल दानवीर से बावड़ी और आसपास के क्षेत्र की जानकारी ली। नक्शा देखकर क्षेत्र का मुआयना किया और बताया कि बावड़ी का क्षेत्र लगभग 210 वर्ग मीटर है, जबकि इसका शेष भाग अतिक्रमण की चपेट में है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पैमाइश कर अतिक्रमण हटाया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि बांके बिहारी मंदिर का जीर्णोद्धार सभी के सहयोग से कराया जाएगा। मंदिर के आसपास की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को भी हटाने की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय प्रशासन इस दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। recent visitors 89

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत के बाद रतलाम में हिंसक प्रदर्शन, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल

रतलाम रतलाम जिले के बाजना में सड़क दुर्घटना के बाद उपजे तनाव ने उग्र रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे 12 पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। बाजना क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, जबकि व्यापारियों ने घटना के विरोध में रविवार को बाजना बाजार बंद रखा। सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत 20 दिसंबर की रात ग्राम छावनी झोड़िया में बाइक और बस की टक्कर में कमल अमलीयार (27) और दीपक खराड़ी (25) की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। शिवगढ़ पुलिस ने बस को जब्त कर शवों को मेडिकल कॉलेज भेजा। आर्थिक सहायता की मांग को लेकर प्रदर्शन 21 दिसंबर को मृतकों के स्वजन और ग्रामीणों ने बाजना के बस स्टैंड पर शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा, तत्काल एक-एक लाख की आर्थिक सहायता और बस चालक की गिरफ्तारी की मांग की। मांगें पूरी न होने पर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बाजना थाने पहुंचकर घेराव कर धरना दे दिया था। पुलिस पर पथराव, हालात बेकाबू रात करीब डेढ़ बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बल पर पथराव कर दिया, जिसमें एसडीओपी नीलम बघेल, महिला थाना प्रभारी पार्वती गौड़, गेंदलाल मकवाना, शुभम प्रजापत समेत 12 पुलिसकर्मी घायल हुए। हालात को संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज का सहारा लिया। पुलिस कार्रवाई और हिरासत पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाने के बाद मृतकों के शवों को कस्टडी में लेकर ग्राम घाटा खेरदा भेजा, जहां सुबह दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान हिंसा और पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप में 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और 9 आरोपितों को हिरासत में लिया। व्यापारियों ने रखा बाजार बंद घटना और भांजगड़ा (समझौता) प्रथा के विरोध में बाजना के व्यापारियों ने रविवार को अपनी दुकानों को बंद रखा। एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। घायलों का इलाज जारी है, जबकि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। recent visitors 88

उमर अब्दुल्ला मीडिया से बात करते हुए कहा- वन नेशन वन इलेक्शन से हमें तो नहीं लगता कि इससे किसी को फायदा होगा

जोधपुर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वन नेशन वन इलेक्शन बिल को क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने की साजिश करार दिया है। जीएसटी काउंसिल में हिस्सा लेने राजस्थान पहुंचे उमर अब्दुल्ला ने ये बात कही। रविवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन बिल पार्लियामेंट के सामने है। पार्लियामेंट इस पर बहस करे फिर किसी नतीजे पर आए। कुछ राज्यों में भी इसको पास करना होगा। हमें तो नहीं लगता कि इससे किसी को फायदा होगा। मुझे लगता है कि यह क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने की कोशिश है। जीएसटी काउंसिल के हिस्सा लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अच्छा माहौल रहा। अच्छे फैसले हुए। इसके साथ ही प्री-बजट चर्चा भी हुई। उम्मीद है कि जो बातें हमने वित्त मंत्री के सामने रखी है, उस पर अमल किया जाएगा। खुद गाड़ी चला के आयोजन स्थल पर पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि बचपन में मैंने देखा था कि राजीव गांधी भी गाड़ी चलाते थे। मुझे शौक है इसलिए मैं गाड़ी चलाता हूं। आपको बताते चलें, 'वन नेशन वन इलेक्शन' विधेयक पर विचार के लिए संसद ने 39 सदस्यीय संयुक्त समिति का गठन किया है। इस समिति की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद पीपी चौधरी करेंगे। समिति के 39 सदस्यों में भाजपा के 16, कांग्रेस के पांच, सपा, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक के दो-दो तथा शिवसेना, तेदेपा, जदयू, रालोद, लोजपा (रामविलास), जन सेना पार्टी, शिवसेना-यूबीटी, राकांपा-(सपा), माकपा, आप, बीजद और वाईएसआरसीपी के एक-एक सदस्य शामिल हैं। इससे पहले केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने निचले सदन में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले विधेयक को संसद की संयुक्त समिति के विचार के लिए भेजे जाने का प्रस्ताव रखा था। recent visitors 56

स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संभल में जो कुछ भी हो रहा है, वह बुरा हो रहा है

मुंबई जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने रविवार को बातचीत करते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चल रहे विवाद, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार और मोहन भागवत के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी। संभल विवाद सामने पर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संभल में जो कुछ भी हो रहा है, वह बुरा हो रहा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में एक सकारात्मक पहलू यह है कि वहां मंदिर होने के प्रमाण मिले हैं। उन्होंने आगे कहा कि हम इसे लेकर रहेंगे, चाहे वह वोट से हो, कोर्ट से हो, या फिर जनता के सहयोग से हो। मंदिर के मुद्दे पर उनका संघर्ष जारी रहेगा और वह इसके लिए सभी संभव रास्तों का उपयोग करेंगे। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर सवाल किए जाने पर उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार हिंदुओं पर अत्याचार कर रही है। बांग्लादेश के अंतरिम प्रधानमंत्री को 'दुष्ट' बताते हुए उन्होंने कहा कि इंतजार कीजिए, सबका सर्वनाश होगा। चिंता मत कीजिए। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता है। हमने सरकार से बहुत कुछ कहा है, लेकिन यह समस्या केवल भारतीय सरकार ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान पर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने असहमति जताई। मोहन भागवत ने कहा था कि कुछ लोग हिंदुओं के नेता बनने की कोशिश कर रहे हैं, इस पर स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि मैं मोहन भागवत जी के बयान से बिल्कुल सहमत नहीं हूं। मोहन भागवत अनुशासक रहे हैं, लेकिन उनका विचार इस मामले में उनके साथ नहीं मिलता। स्वामी रामभद्राचार्य ने आगामी महाकुंभ मेला के बारे में कहा कि महाकुंभ एक अद्भुत आयोजन है, जिसमें लाखों लोग भाग लेंगे। सभी को इस मेले में आकर धर्म के प्रति अपनी आस्था और समर्पण को व्यक्त करना चाहिए। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि भारत की अखंडता बनी रहे और सभी लोग शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ इस आयोजन में भाग लें। recent visitors 77

विशाल मेश्राम जो पिछले 10 महीनों से फरार था सिनेमा हॉल में फिल्म देख रहा था, तभी पुलिस ने की दबिश

नागपुर महाराष्ट्र के नागपुर में एक सिनेमाघर में एक अजीबोगरीब घटना घटी जब दर्शकों ने एक ही समय में दो फिल्में देखी। इस घटना में एक फिल्म स्क्रीन पर चल रही थी जबकि दूसरी फिल्म सिनेमा हॉल के अंदर वास्तविक घटनाक्रम के रूप में हो रही थी। दरअसल पुलिस ने सिनेमा हॉल में दाखिल होकर वांछित आरोपी विशाल मेश्राम को गिरफ्तार कर लिया जोकि हत्या और नशीली दवाओं के मामलों में फरार था।   पुलिस ने सिनेमा हॉल में घुसकर आरोपी को पकड़ा गुरुवार रात को नागपुर के एक मल्टीप्लेक्स में जब फिल्म "पुष्पा 2: द रूल" का शो चल रहा था तभी पुलिस ने धावा बोल दिया। विशाल मेश्राम जो पिछले 10 महीनों से फरार था सिनेमा हॉल में फिल्म देख रहा था। पुलिस को हाल ही में जानकारी मिली थी कि मेश्राम फिल्म की इस नई रिलीज़ को देख सकता है जिसके बाद पुलिस ने उसे ट्रैक करना शुरू किया। विशाल मेश्राम के खिलाफ दर्ज हैं कई गंभीर मामले विशाल मेश्राम के खिलाफ 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें दो हत्या और ड्रग्स तस्करी के मामले शामिल हैं। पुलिस ने उसे ट्रैक कर लिया और सिनेमा हॉल के बाहर वाहन के टायरों की हवा निकालकर उसे भागने से रोकने की योजना बनाई। जब फिल्म के क्लाइमेक्स के दौरान पुलिस ने सिनेमा हॉल में प्रवेश किया मेश्राम फिल्म में व्यस्त था। पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेरकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फिलहाल नागपुर की सेंट्रल जेल में बंद गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दर्शकों को आश्वस्त किया कि अब वे शांति से फिल्म का आनंद ले सकते हैं क्योंकि आरोपी को पकड़ लिया गया है। विशाल मेश्राम को फिलहाल नागपुर की सेंट्रल जेल में बंद किया गया है और उसे जल्द ही नासिक की जेल में स्थानांतरित किया जाएगा। "पुष्पा 2: द रूल" की रिलीज़ के दौरान हुई गिरफ्तारी गौरतलब है कि फिल्म "पुष्पा 2: द रूल" 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका अल्लू अर्जुन ने निभाई है और इसे हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम में भी डब किया गया था। बता दें कि इस घटना से यह भी साबित हुआ कि कभी-कभी असल जिंदगी की घटनाएं फिल्मों से भी ज्यादा रोमांचक हो सकती हैं। recent visitors 85

आंधी-तूफान और बारिश से 9 राज्यों में असर, जम्मू-कश्मीर में 40 दिन वाली सर्दी का दौर चिल्लई कलां शुरू

नई दिल्ली देशभर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। कहीं माइनस में तापमान गिर गया है तो कहीं शीतलहर से लोग कांप रहे हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में हाल ही में लैंडस्लाइड (भूस्खलन) हुआ जिससे नेशनल हाईवे ब्लॉक हो गया। जम्मू-कश्मीर में 40 दिन वाली सर्दी का दौर चिल्लई कलां शुरू हो चुका है। श्रीनगर में इस बार तापमान -8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो पिछले 133 साल में तीसरी बार हुआ है। उत्तर भारत शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है जबकि दक्षिण भारत में बारिश ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 28 दिसंबर तक मौसम में बड़ा बदलाव हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा जिससे मौसम का मिजाज बदल जाएगा। 27 से 31 दिसंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। इसके चलते पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है और मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान है जिससे ठंड बढ़ सकती है। देशभर में मौसमी हालात मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम मध्य और दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया सक्रिय था जो अब कमजोर होकर आगे बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। 26 दिसंबर के बाद होगा बदलाव मौसम विभाग ने बताया कि 26 दिसंबर की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत में असर डाल सकता है। इससे दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवातीय हवाओं का चक्र) बनने की संभावना है। इसके कारण 28 दिसंबर तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी भरी हवाएं उठेंगी जिससे पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में भी बारिश का अनुमान है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। शीतलहर और घना कोहरा मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में शीतलहर और घना कोहरा छा सकता है। दिल्ली में बारिश की संभावना दिल्ली में इस समय हल्के कोहरे के साथ ठंड बढ़ी हुई है। पिछले कुछ दिनों से शीतलहर के कारण दिल्ली में सूखी ठंड पड़ रही थी और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 26 दिसंबर के बाद दिल्ली में बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली का तापमान 21 से 23°C के बीच रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 7 से 9°C के बीच रह सकता है। बता दें कि इस समय देशभर में मौसम का मिजाज बहुत सर्द है और अगले कुछ दिन और भी ठंडे हो सकते हैं। recent visitors 77